न हीरो देसी न कहानी, फिर भी ये 2 फिल्में कमाती जा रहीं, एक बनी 100 करोड़ी दूसरी बस बनने वाली

[ad_1]

बॉक्स ऑफिस पर हर हफ्ते कई फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. लेकिन इस बार बिना देसी हीरो और बिना देसी कहानी की ये दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही हैं.

एक तरफ ब्रैड पिट की एफ 1 और दूसरी तरफ जुरासिक वर्ल्ड रिबर्थ ने कमाई के मामले में कई बॉलिवुड की फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. इन दोनों फिल्मों को रिलीज हुए लंबा समय हो चुका है लेकिन अभी तक ये बाकी की फिल्मों को जबरदस्त टक्कर दे रही है. यहां जानिए दोनों की कुल कमाई

100 करोड़ के क्लब में पहुंची जुरासिक वर्ल्ड रिबर्थ
ये फिल्म 4 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. तरण आदर्श के रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म रिलीज होने के पहले हफ्ते में इसने इंडियन बॉक्स ऑफिस में 56.48 करोड़ का कुल कलेक्शन किया. हफ्ते बीतते गए और फिल्म की कमाई की चाल धीमी भी होने लगी.

लेकिन 7वें हफ्ते तक इस फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा भी पूरा कर लिया. रिपोर्ट के मुताबिक ‘जुरासिक वर्ल्ड रिबर्थ’ ने अबतक 100.07 करोड़ की कुल कमाई कर ली है. इस एक्शन साई-फाई फिल्म को इंडियन दर्शकों ने काफी प्यार दिया है और इसकी कहानी की भी काफी सराहना की जा रही है.

100 करोड़ के अचीवमेंट से कुछ ही दूरी पर हैं ब्रैड पिट 
इंडियन फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल (पहले ट्विटर) से पोस्ट शेयर कर ये जानकारी दी कि भले एफ 1 के लिमिटेड शोज है लेकिन ये फिल्म ऑडियंस को अट्रैक्ट करने और उन्हें इंप्रेस करने में काफी हद तक कामयाब हुई है. ऐसा इसलिए कहा जा सकता है क्योंकि ये फिल्म 100 करोड़ के क्लब में अपने एंट्री से बस थोड़ी ही दूर है.




करीब डेढ़ महीने पहले ये स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म रिलीज हुई थी. 27 जून को रिलीज हुई इस फिल्म ने अपनी कहानी से इंडियन ऑडियंस को बहुत एंटरटेन किया है. रिलीज के पहले हफ्ते में फिल्म ने 34.78 करोड़ का कुल कलेक्शन किया था.

अब 8वें हफ्ते का कलेक्शन देखें तो ब्रेड पीट की इस फिल्म ने 96.73 करोड़ की कुल कमाई है. इस स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म ने अपने दमदार एक्शन और रोमांचक कहानी से दर्शकों को बहुत एंटरटेन किया है. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि एफ 1 को 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मिलती है या नहीं.



[ad_2]

भारत-पाकिस्तान या कोई और? वीरेंद्र सहवाग ने एशिया कप के विजेता पर की हैरतअंगेज भविष्यवाणी

[ad_1]

Virender Sehwag Prediction On Asia Cup 2025: एशिया कप इस बार ODI की जगह टी20 फॉर्मेट में होने जा रहा है. इस टूर्नामेंट की शुरुआत 9 सितंबर से होने जा रही है. भारत का पहला मैच यूएई के खिलाफ 10 सितंबर को होगा. वहीं भारत और पाकिस्तान की टक्कर 14 सितंबर को दुबई में देखने को मिलेगी. इसके बाद टीम इंडिया ओमान के खिलाफ ग्रुप स्टेज का तीसरा मैच खेलेगी. एशिया कप में भारत का सफर कैसा रहने वाला है, इसे लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भविष्यवाणी की है.

वीरेंद्र सहवाग की बड़ी भविष्यवाणी

भारत के दिग्गज खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग ने सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर कहा कि एशिया कप में टीम इंडिया का हमेशा ही बेस्ट परफॉर्मेंस देखने को मिलता है. आज के समय में टीम के पास किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए स्किल, बैलेंस और माइंडसेट है. लेकिन भारत के लिए एशिया कप आसान नहीं रहने वाला है.

वीरेंद्र सहवाग ने आगे कहा कि टीम इंडिया के लिए दुबई में होने वाला मुकाबला हाई-प्रेशर हो सकता है, लेकिन ये पूरी तरह से वही स्टेज है जब हमारे प्लेयर्स और भी ज्यादा चमकते हैं. सहवाग ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि टीम इंडिया फिर एक बार एशिया कप की ट्रॉफी उठाकर देश को गर्व का अनुभव कराएगी.

दुबई में होगा भारत-पाकिस्तान मैच

वीरेंद्र सहवाग दुबई में होने वाले जिस हाई-प्रेशर मैच की बात कर रहे हैं, वो 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. पहलगाम आतंकी हमले के बाद ये पहला क्रिकेट मैच होने वाला है. एशिया कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान हो गया है और सूर्यकुमार यादव को टीम की कप्तानी सौंपी गई है.

एशिया कप के लिए भारतीय स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण 

यह भी पढ़ें

मोहम्मद रिजवान बच्चों वाली गेंद पर हुए आउट, बुरी तरह हुए ट्रोल; लोगों ने कहा- ‘क्रिकेट छोड़ के मौलाना बन जा’

[ad_2]

डोगेश भाइयों की जीत हुई… आवारा कुत्तों पर सुप्रीम डिसीजन से झूम गया इंटरनेट, मीम्स वायरल

[ad_1]

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद डॉग क्म्यूनिटी में खुशी की लहर है. सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में पुराने आदेश में संशोधन किया है. कोर्ट ने कुत्तों को वापस छोड़ने पर लगी रोक को हटा दिया है. अदालत ने कहा है कि जिन कुत्तों को पकड़ा गया था उन्हें वैक्सिनेट कर वापस छोड़ा जाए. हालांकि, आक्रामक और बीमार कुत्तों को शेल्टर होम में ही रखा जाए. 

सुप्रीम कोर्ट के डिसीजन के बाद डॉग लवर्स इसे अपनी जीत बता रहे हैं, तो कुत्तों के आतंक से परेशान लोग अदालत के फैसले का विरोध कर रहे हैं. कुल मिलाकर इस फैसले के बाद इंटरनेट पर मिक्स रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. कोई इसे डोगेश भाईयों की जीत बता रहा है तो कोई आलोचना में जला-भुना जा रहा है. 

कोर्ट का ड‍िसीजन और डोगेश भाई की पार्टी

सुप्रीम कोर्ट साफ कहा है कि अब गली मोहल्ले से स्‍ट्रे डॉग को हटाया नहीं जाएगा. उन्हें पड़कर वैक्सीनेशन और स्टेरिलाइजेशन के बाद वही छोड़ना होगा, लेकिन जिन कुत्तों में रेबीज और संक्रमण है या तो जो बहुत आक्रामक है उन्हें शेल्टर होम में ही रखा जाएगा. 

फीडिंग प्‍वाइंट बनेगा, रोड पर पार्टी बंद 

अदालत ने सार्वजनिक जगह पर कुत्तों को खाना खिलाने पर रोक लगा दी. इसके बजाय हर वार्ड में स्पेशल फीडिंग एरिया बनाने का निर्देश दिया. जहां डॉग लवर्स बिना रोक-टोक अपने चार पैर वाले दोस्त को खाना खिला सकेंगे. 

सोशल मीडिया पर डोगेश भाई का जलवा 

जैसे ही फैसला आया सोशल मीडिया पर मीम्‍स और जोक्‍स की बाढ़ आ गई. सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर कुत्तों के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह डांस करते दिखाई दे रहे हैं. इन वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं, एक यूजर ने वीडियो देखकर कमेंट किया कि यह तो कुछ ज्यादा ही खुश हो रहा है. वहीं एक और यूजर लिखता है कि असली आजादी यही होती है जब सब हंसे मुस्कुराए, नाचे गाएं. एक यूजर ल‍िखता है क‍ि लंबी लड़ाई के बाद डोगेश भाई को आजादी मिली है. वहीं एक और यूजर कहता है अच्छा हुआ डोगेश भाई के हक में फैसला आया, नहीं तो डोगेश भाई आज अदालत में हमला बोल देता. कुछ और यूजर्स लिखते हैं कि आज के टाइम में कुत्तों की जीत होना आम बात है. वहीं कुछ लोग लिखते हैं कि कुत्तों का सिस्टम इंसानों से तगड़ा है, झुकेगा नहीं साला. यह मजेदार मीम्‍स इस वक्त ट्विटर और इंस्टा पर धड़ाधड़ शेयर किया जा रहे हैं. 

डॉग लवर्स vs परेशान लोग 

डॉग लवर्स का कहना है कि यह फैसला जानवरों के हक में है और उससे इंसानियत भी बची रहेगी. जबकि परेशान लोग मानते हैं कि सड़क पर डॉग्स का आतंक बढ़ रहा है और इससे आम लोगों की सुरक्षा खतरे में है. यानी मामला अभी भी दो तरफा है एक तरफ खुशी की लहर तो दूसरी तरफ डर और गुस्सा. 

ये भी पढ़ें- Video: मां-बाप सावधान! 30 सेकंड में लड़की को किया किडनैप, भगा ले गए कार, देखें वीडियो


जापान और चीन की चार दिवसीय यात्रा पर जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, SCO समिट में करेंगे कई बैठकें

[ad_1]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह शुक्रवार (29 अगस्त, 2025) को जापान और चीन की चार दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे. विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार (22 अगस्त, 2025) को प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावित विदेश यात्रा के बारे में घोषणा की. पीएम मोदी अपनी विदेश यात्रा के पहले चरण में जापान की दो दिवसीय यात्रा पर रहेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री चीन की यात्रा करेंगे, जहां वह मुख्य रूप से शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे.

प्रधानमंत्री के तौर पर आठवीं बार जापान जाएंगे मोदी

प्रधानमंत्री मोदी की दोनों एशियाई देशों की यात्रा की घोषणा चीन के विदेश मंत्री वांग यी की भारत यात्रा के कुछ ही दिनों बाद हुई है. विदेश मंत्रालय (MEA) ने पीएम मोदी की यात्रा की घोषणा करते हुए कहा कि मोदी 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन (India-Japan Annual Summit 2025) में भाग लेने के लिए 29 और 30 अगस्त को जापान में रहेंगे. प्रधानमंत्री के रूप में यह मोदी की जापान की आठवीं यात्रा होगी.

रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा के साथ वैश्विक मुद्दों पर होगी चर्चा- विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा, “मोदी और उनके जापानी समकक्ष शिगेरु इशिबा, भारत और जापान के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी की समीक्षा करेंगे. इसके अलावा, मोदी और इशिबा रक्षा और सुरक्षा, व्यापार और अर्थव्यवस्था, प्रौद्योगिकी और नवाचार और लोगों के बीच आदान-प्रदान के क्षेत्रों में सहयोग पर विचार-विमर्श करेंगे. साथ ही दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर भी चर्चा होगी.

विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा, “यह यात्रा दोनों देशों के बीच मित्रता के दीर्घकालिक विशेष बंधन को और पुष्ट करेगी.”

चीन में कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे पीएम मोदी

वहीं, अपनी यात्रा के दूसरे चरण में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के निमंत्रण पर 31 अगस्त से एक सितंबर तक चीन की यात्रा करेंगे. वह 31 अगस्त और एक सितंबर को चीनी शहर तियानजिन में आयोजित होने वाले एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे.

विदेश मंत्रालय ने कहा, “शिखर सम्मेलन से इतर, प्रधानमंत्री मोदी के चीन के कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने की संभावना है.”

यह भी पढ़ेंः बांग्लादेश के कट्टरपंथी नेताओं ने मिलेंगे पाकिस्तान के विदेश मंत्री, भारत रख रहा पैनी नजर

[ad_2]

समुद्री जहाज को लूटने आए थे लुटेरे! कमांडो ने एक झटके में पानी को बनाया कब्रिस्तान- दिल दहला रह

[ad_1]

Hindi Panchang 23 अगस्त 2025, शनि अमावस्या का पंचांग, पूजा मुहूर्त, उपाय, मुहूर्त

[ad_1]

Hindi Panchang 23 अगस्त 2025: 23 अगस्त 2025 का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है. इस दिन शनि अमावस्या है. शनि अमावस्या के दिन पितरों को तर्पण करना जन्मों जन्मांतर के पाप से मुक्ति दिलाता है. साथ ही इस दिन शनि देव के निमित्त गरीबों को दान दें, शनि दोष दूर होता है.

आइए जानते हैं ये दिन किन राशियों के लिए शुभ-अशुभ है, इस दिन का शुभ समय, अशुभ काल, राहुकाल, ग्रह स्थिति और विशेष उपाय भी जानें.

23 अगस्त का पंचांग 2025 (Hindi Panchang 23 August 2025)












तिथि

अमावस्या (22 अगस्त 2025, सुबह 11.55 – 23 अगस्त 2025, सुबह 11.35)

वार शनिवार
नक्षत्र मघा
योग परिघ
सूर्योदय सुबह 5.38
सूर्यास्त
शाम 6.42
चंद्रोदय
चंद्रोदय नहीं
चंद्रोस्त
रात 7.04
चंद्र राशि
सिंह

चौघड़िया मुहूर्त








सुबह का चौघड़िया
शुभ सुबह 7.32 – सुबह 09.09
चर
दोपहर 12.23 – 2.01
शाम का चौघड़िया
लाभ शाम 6.52 – रात 8.15

राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)







राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) सुबह 09.09 – सुबह 10.46
यमगण्ड काल दोपहर 2.10 – दोपहर 3.38
आडल योग
सुबह 12.54  – सुबह 5.55, 24 अगस्त
गुलिक काल
सुबह 5.55 – सुबह 7.32

ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 23 August 2025)












सूर्य कर्क
चंद्रमा सिंह
मंगल सिंह
बुध कर्क
गुरु मिथुन
शुक्र कर्क
शनि मीन
राहु कुंभ
केतु सिंह

किन राशियों को लाभ





मेष राशि सिंगल जातकों की लाइफ में प्यार की एंट्री हो सकती है. पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा.
मीन राशि काम के लिए कोई बुजुर्ग आपकी आर्थिक मदद कर सकता है. किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात सफल होगी.

कौन सी राशियों संभलकर रहे





मिथुन राशि आज निवेश करने से बचें. सेहत के साथ लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है.
धनु राशि नया प्रोजेक्ट लेने से पहले दो बार सोचें. धन हानि के योग हैं. 

FAQs: 23 अगस्त 2025

  1. Q.कौन सा उपाय करें ?
    शनि ढैय्या व साढ़ेसाती से पीड़ित राशियों को शनि अमावस्या के दिन काले तिल, आटा व शक्कर को मिलाकर काली चींटियों को खिलाना चाहिए.
  2. Q. कौन से शुभ संयोग बन रहे हैं ?
    इस दिन परिघ योग बन रहा है.

Dead Body: मृत्यु के बाद क्यों बांधी जाती हैं पैरों की उंगलियां ?

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]

शेयर बाजार में छह दिनों की तेजी पर ब्रेक, 694 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स, जानें एक्सपर्ट की राय

[ad_1]

Stock Market Today: घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए, जिससे लगातार छह कारोबारी सत्रों से जारी तेजी का सिलसिला थम गया. एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में भारी बिकवाली का दबाव देखने को मिला. सेंसेक्स 693.86 अंक यानी 0.85% गिरकर 81,306.85 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 213.65 अंक यानी 0.85% टूटकर 24,870.10 पर आ गया. कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 708 अंक से अधिक गिर गया था.

सेंसेक्स की कंपनियों में एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, आईटीसी, एचसीएल टेक, कोटक महिंद्रा बैंक, अदाणी पोर्ट्स, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक और टेक महिंद्रा में बड़ी गिरावट रही. वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और सन फार्मा के शेयरों में तेजी देखने को मिली.

बाजार में क्यों गिरावट?

विश्लेषकों का कहना है कि निवेशकों का ध्यान जैक्सन हॉल संगोष्ठी में यूएस फेड चेयरमैन जेरोम पावेल के संबोधन पर टिका रहा, जिससे सतर्कता और मुनाफावसूली का माहौल बना. भारत पर 27 अगस्त से लागू होने वाले 25% अतिरिक्त अमेरिकी शुल्क ने भी बाजार पर दबाव डाला. साप्ताहिक आधार पर हालांकि सेंसेक्स में 709 अंक (0.87%) और निफ्टी में 238 अंक (0.96%) की बढ़त रही. बीएसई पर 2,316 कंपनियां गिरावट में बंद हुईं, जबकि 1,765 शेयरों में तेजी रही. स्मॉलकैप 0.35% और मिडकैप 0.23% टूटे.

इन स्टॉक्स पर भारी दबाव

सेक्टोरल इंडेक्स में सबसे ज्यादा दबाव मेटल (1.27%), कमोडिटीज (1.08%), बैंकिंग (1.06%) और फाइनेंशियल सर्विसेज (0.84%) पर दिखा. दूसरी ओर, एशियाई बाजार मिलेजुले रहे और यूरोपीय बाजार दोपहर सत्र में बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने गुरुवार को 1,246.51 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की थी. वहीं, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.24% गिरकर 67.52 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया.

ये भी पढ़ें: HDFC बैंक के कस्टमर्स के लिए जरूरी खबर! आज बंद रहेंगी ये सवाएं, जानें टाइम और बाकी डिटेल्स

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

[ad_2]

गौहर खान-वाणी कपूर: इत्तेफाक या कुछ और? ‘वॉर 2’ वालों ने संवारा दोनों एक्ट्रेस का करियर

[ad_1]

भारतीय सिनेमा की सबसे प्रतिष्ठित प्रोडक्शन कंपनियों में से एक ‘यशराज फिल्म्स’ (वाईआरएफ) ने कई प्रतिभाशाली कलाकारों को बॉलीवुड में लॉन्च किया है. उनमें गौहर खान और वाणी कपूर भी शामिल हैं, जिनकी प्रतिभा को वाईआरएफ ने ही तराशने का काम किया. 

दोनों एक्ट्रेसेस का रहा है ‘वॉर 2’ वाले वाईआरएफ के साथ कनेक्शन

गौहर ने 2009 में वाईआरएफ की फिल्म ‘रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की, जबकि वाणी कपूर ने 2013 में ‘शुद्ध देसी रोमांस’ के साथ डेब्यू किया. हालांकि, बाद में वे दोनों वाईआरएफ की कई अन्य फिल्मों में भी नजर आईं.

दोनों अभिनेत्रियों का ‘वॉर 2’ बनाने वाले प्रोडक्शन हाउस वाईआरएफ के साथ कनेक्शन उनकी करियर के लिए महत्वपूर्ण रहा है, जिसने उन्हें बॉलीवुड में एक मजबूत पहचान दिलाई.

गौहर खान-वाणी कपूर: इत्तेफाक या कुछ और? 'वॉर 2' वालों ने संवारा एक ही दिन पैदा हुई दोनों एक्ट्रेस का करियर

गौहर खान

23 अगस्त 1983 को महाराष्ट्र के पुणे में एक मुस्लिम परिवार में जन्मीं गौहर खान पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं और उनकी बड़ी बहन निगार खान भी एक जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस हैं. गौहर ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की और 2002 में फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जहां उन्हें ‘मिस टैलेंटेड’ का खिताब मिला.

गौहर ने मनीष मल्होत्रा, रितु कुमार और नीता लुल्ला जैसे मशहूर डिजाइनरों के लिए मॉडलिंग की. मॉडलिंग में मिली कामयाबी से उनका फिल्मी करियर भी परवान चढ़ा. गौहर ने 2009 में यश राज फिल्म्स की ‘रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया.

इसके अलावा, 2010 में गौहर खान ने एकता कपूर की फिल्म ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ में एक आइटम नंबर ‘पर्दा’ में भी अपने हुस्न का जलवा बिखेरा. साथ ही वाईआरएफ की फिल्म ‘इशकजादे’ (2012) में भी अहम भूमिका निभाई. ‘इशकजादे’ में उनके आइटम नंबर ‘झल्ला वल्ला’ और ‘छोकरा जवां’ को खूब सराहा गया.

गौहर ने 2013 में रियलिटी शो ‘बिग बॉस 7’ में हिस्सा लिया और विजेता बनीं, जिससे उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ. इसके अलावा, वह ‘झलक दिखला जा’ और ‘तांडव’ (2021) जैसे टीवी शोज में भी नजर आईं.

गौहर की पर्सनल लाइफ

गौहर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह ‘बिग बॉस 7’ के सह-प्रतियोगी कुशाल टंडन के साथ रिलेशनशिप में थीं, लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हो गया. गौहर ने 25 दिसंबर 2020 को जैद दरबार से शादी की. 10 मई 2023 को उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया.

गौहर खान-वाणी कपूर: इत्तेफाक या कुछ और? 'वॉर 2' वालों ने संवारा एक ही दिन पैदा हुई दोनों एक्ट्रेस का करियर

वाणी कपूर

वहीं, 23 अगस्त 1988 को दिल्ली के एक पंजाबी हिंदू परिवार में पैदा हुईं वाणी कपूर ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की और फिर यश राज फिल्म्स के साथ बतौर सहायक काम किया. 2013 में उनकी पहली फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ रिलीज हुई, जिसमें उनके अभिनय को सराहा गया. इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला डेब्यू के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला.

वाणी ने ‘बेफिक्रे’ (2016), ‘वॉर’ (2019), ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ (2021) और ‘रेड 2’ (2025) जैसी फिल्मों में काम किया. ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ में उनके ट्रांसजेंडर किरदार को खूब प्रशंसा मिली. उसी साल, उन्होंने ‘बेल बॉटम’ में अक्षय कुमार के साथ काम किया, लेकिन यह फिल्म व्यावसायिक रूप से असफल रही.

2022 में उनकी फिल्म ‘शमशेरा’ रिलीज हुई, लेकिन यह भी असफल रही. 2024 में वह ‘खेल खेल में’ में नजर आईं, जो एक इटैलियन फिल्म का रीमेक थी. 2025 में वह ‘रेड 2’ में अजय देवगन के साथ दिखीं, जो उनकी पहली व्यावसायिक सफलता थी. वह नेटफ्लिक्स की थ्रिलर सीरीज ‘मंडला मर्डर्स’ में भी नजर आईं, जिसमें उन्होंने एक अधिकारी की भूमिका निभाई है. उनके किरदार को काफी सराहा गया है.

वाणी कपूर और गौहर खान ने अपने करियर में उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन उनकी प्रतिभा और मेहनत ने उन्हें बॉलीवुड में एक उभरती हुई अभिनेत्री के रूप में स्थापित किया है.

[ad_2]

Video: अंडे से निकलते ही किंग कोबरा ने दिखाई जीभ, लोग बोले- पूत के पैर पालने में ही दिख गए

[ad_1]

Social Media Viral Video: प्रकृति के चमत्कारों को देखने हमेशा ही मन को मोह लेता है और हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक बेबी कोबरा अंडे से बाहर आता हुआ दिखाई दे रहा है. यह वीडियो न सिर्फ चौंकाने वाला है, बल्कि ये हमें प्रकृति की सुंदरता से रूबरू कराता है. चलिए, इस वीडियो के बारे में जानते हैं.

अंडे से बाहर निकलते ही दिखाई जीभ

वीडियो में एक हाथ में एक अंडा दिखाई देता है, जिससे एक बेबी कोबरा बाहर आ रहा है. वीडियो में देखा गया कि अंडे का ऊपरी हिस्सा टूटा हुआ है और उसमें से एक छोटा सा कोबरा बाहर निकल रहा है. कोबरा का शरीर अभी तक पूरी तरह से विकसित नहीं हुआ है और त्वचा पारदर्शी और गुलाबी रंग की नजर आ रही है. वीडियो में कोबरा के अंडे से बाहर आने की पूरी प्रक्रिया को देखा जा सकता है.

वायरल वीडियो पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया

किंग कोबरा अंडे से बाहर निकल बार बार अपनी जीभ दिखा रहा है. इस वायरल वीडियो पर लोग खूब कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया, ‘पूत के पैर पालने में ही दिख गए.” अन्य यूजर ने कमेंट किया, ”अभी इतना खतरनाक दिख रहा, बड़ा होकर क्या करेगा रे बाबा.”

जनिए सांप के अंडे से बाहर निकलने की प्रक्रिया

कोबरा जैसे सांप अंडे से बाहर आने की प्रक्रिया में एक खास तरह की तकनीक का इस्तेमाल करते हैं. वे अंडे के अंदर से अपने सिर को बाहर निकालते हैं और फिर धीरे-धीरे अपना शरीर बाहर खींचते हैं. इस प्रक्रिया में उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ती है, क्योंकि अंडे की खोल मजबूत होती है. एक बार बाहर आने के बाद, वे अपना शरीर स्थिर करते हैं और चारों ओर देखते हैं. यह प्रक्रिया न सिर्फ दिलचस्प है, बल्कि यह हमें प्रकृति की जटिलताओं से रूबरू कराती है. बेबी कोबरा अंडे से बाहर आने के तुरंत बाद ही अपनी रक्षा करने की क्षमता विकसित कर लेता है और वह खतरे से बचने के लिए तैयार हो जाता है.


‘कुछ देश अपने हितों को दूसरों से ऊपर रखने की…’, SCO बैठक से पहले चीन का ट्रंप पर निशाना

[ad_1]

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत, चीन और ब्राजील पर लगाए गए टैरिफ और ब्रिक्स को लेकर दिए गए बयान के बाद से दुनिया की राजनीति में बदलाव देखने को मिल रहा है. हालांकि ये सब कुछ इतनी जल्दी होगी इसका अंदाजा ट्रंप को भी नहीं होगा. ट्रंप की टैरिफ नीति एशिया की दो बड़ी शक्ति भारत और चीन को एक मंच पर खड़ा कर दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन में होने वाले एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करने वाले हैं. इस दौरान एससीओ के देश एक संयुक्त घोषणापत्र पर भी हस्ताक्षर करेंगे.

कितने देशों के नेता एससीओ समिट में पहुंचेंगे?

 चीन के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार (22 अगस्त 2025) को अधिकारिक तौर पर 20 से अधिक देशों के नेताओं और 10 अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों की लिस्ट जारी की है, जो एससीओ सम्मेलन में शिरकत करने वाले हैं. चीन की डिप्टी विदेश मंत्री लियू बिन ने पुष्टि की है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे.

‘ज्यादा से ज्यादा देशों को एकजुटता दिखाने जरूरत’

अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के बाद यह पुतिन की पहली चीन यात्रा होगी. वहीं पीएम मोदी सात साल बाद चीन जाएंगे. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ (ASEAN) के महासचिव काओ किम होर्न भी इस सम्मेलन में उपस्थित रहेंगे. लियू बिन ने कहा, “अंतरराष्ट्रीय स्थिति जितनी अशांत और उलझी हुई होती जाएगी उतने ही अधिक देशों को एकजुटता और सहयोग को मजबूत करने की जरूरत होगी.”

साउथ चाइना मॉर्निग पोस्ट के मुताबिक अमेरिका पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “आज की दुनिया में भी एक देश अपने प्रभुत्व और सत्ता की राजनीति की पुरानी मानसिकता को सबसे ऊपर रखता है. कुछ देश अपने हितों को दूसरों से ऊपर रखने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे विश्व शांति और स्थिरता को गंभीर खतरा पैदा हो रहा है.”

ये भी पढ़ें : US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन के घर पर पड़ा FBI का छापा, भारत पर टैरिफ लगाने के लिए की थी ट्रंप की आलोचना

[ad_2]