Google लेकर आई नई स्मार्टवॉच और इयरबड्स, महंगे वाले फीचर्स सस्ते में मिलेंगे, क्या है कीमत?

[ad_1]

Pixel Watch 4 और Pixel Buds 2a को भारत समेत दुनियाभर के बाजारों के लिए लॉन्च कर दिया गया है. बुधवार रात को हुए मेड बाय गूगल इवेंट में पिक्सल 10 सीरीज स्मार्टफोन के साथ नई पिक्सल वॉच और बड्स को बाजार में उतारा गया है. आइए जानते हैं कि इन दोनों में क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं और इन्हें खरीदने के लिए कितनी कीमत चुकानी पड़ेगी. 

Pixel Watch 4 

इसे 41mm और 45mm के साइज में लॉन्च किया गया है. डिजाइन के मामले में इसे बड़ा अपडेट नहीं मिला है और यह Pixel Watch 3 जैसी ही दिखती है. हालांकि, कंपनी का कहना है कि लेटेस्ट वॉच का डिस्प्ले 50 प्रतिशत अधिक ब्राइट है. साथ ही इसके बैजल को पतला किया गया है. कंपनी ने दावा किया है कि जल्दी चार्ज होती है और इसकी बैटरी लाइफ भी बढ़ी है. डिजाइन की तरह प्रोसेसर को भी गूगल ने अपडेट नहीं किया है और अभी भी Snapdragon W5 Gen 1 चिपसेट के साथ लॉन्च हुई है. कई AI फीचर्स से लैस यह स्मार्टवॉच 40 से अधिक एक्सरसाइज मोड्स को सपोर्ट करती है. इसमें लॉस ऑफ पल्स डिटेक्शन और फॉल डिटेक्शन जैसे फीचर मिलते हैं. भारत में इसके 41mm वेरिएंट की कीमत 39,900 रुपये और 45mm वेरिएंट की कीमत 43,900 रुपये है. 

Pixel Buds 2a
 
मेड बाय गूगल इवेंट में कंपनी ने अपने अब तक के सबसे बड्स भी लॉन्च किए हैं. भारत में Pixel Buds 2a की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है. भले ही इसकी कीमत कम है, लेकिन कई मामलों में यह बड्स 2 प्रो को टक्कर देते हैं. Buds 2a को IP54 रेटिंग मिली है. इन्हें टेंसर 1 चिप, 11mm ड्राइव और एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) आदि से लैस किया गया है. ANC अभी तक केवल महंगे मॉडल के साथ आता था. नए बड्स टच कंट्रोल के साथ आए हैं. एक बार चार्ज करने पर ये 7 घंटे तक चल सकते हैं.

[ad_2]

लंबे-घने बाल चाहिए तो जरूर खाएं इन 5 विटामिन से भरपूर फूड, दूर हो जाएगी हर टेंशन

[ad_1]

हम सब चाहते हैं कि हमारे बाल लंबे, घने और चमकदार हों. लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल, गलत खानपान और तनाव की वजह से बालों की सेहत बिगड़ जाती है. कई बार बाल झड़ने, टूटने या पतले होने की वजह सिर्फ बाहरी केयर नहीं बल्कि शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी भी होती है. खासतौर पर विटामिन्स, जो बालों को जड़ से मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाते हैं.

अगर डाइट में कुछ खास विटामिन्स की कमी हो जाए तो सबसे पहले असर बालों पर दिखता है – जैसे बालों का बेजान होना, पतले होना और धीमी ग्रोथ. अच्छी खबर ये है कि सही विटामिन्स और सही खानपान से आप अपने बालों को फिर से हेल्दी और मजबूत बना सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे 5 ज़रूरी विटामिन्स के बारे में.

बायोटिन (Biotin)  बालों का प्रोटीन बूस्टर

बायोटिन सबसे पॉपुलर विटामिन है जो बालों के लिए बहुत ज़रूरी माना जाता है. यह केराटिन बनाने में मदद करता है, जो बालों, त्वचा और नाखूनों का मुख्य प्रोटीन है. बायोटिन की कमी से बाल कमजोर, रूखे और टूटने लगते हैं.

आपको बायोटिन अंडे, नट्स, बीज, सैल्मन मछली और शकरकंद में मिलता है. अगर डाइट से पर्याप्त मात्रा नहीं मिल रही तो सप्लीमेंट भी लिए जा सकते हैं. नियमित सेवन से कुछ ही महीनों में बालों की मजबूती और चमक बढ़ जाती है.

विटामिन D  नए बालों के लिए जरूरी

विटामिन D की कमी अक्सर बाल झड़ने और गंजेपन (Alopecia) से जुड़ी होती है. यह नए हेयर फॉलिकल्स बनाने में मदद करता है, जिससे बाल घने और हेल्दी बनते हैं. विटामिन D का सबसे अच्छा स्रोत है धूप. रोज़ाना 15-20 मिनट धूप में बैठना काफी फायदेमंद है. इसके अलावा फैटी फिश, मशरूम और डेयरी प्रोडक्ट्स से भी इसे पा सकते हैं. अगर कमी ज्यादा है तो डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट लेना सबसे अच्छा विकल्प है.

विटामिन E स्कैल्प का स्पा ट्रीटमेंट

विटामिन E एक बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट है जो खून का संचार बढ़ाता है और जड़ों तक पोषण पहुंचाता है. इससे बालों की ग्रोथ तेज होती है और पुराने डैमेज की मरम्मत होती है. बादाम, सूरजमुखी के बीज, पालक और एवोकाडो विटामिन E के अच्छे स्रोत हैं. चाहें तो विटामिन E ऑयल भी स्कैल्प पर इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन डाइट से इसे लेना ज्यादा असरदार है.

विटामिन A  चमक और मजबूती के लिए

शरीर की हर सेल को बढ़ने के लिए विटामिन A की ज़रूरत होती है, और इसमें हेयर सेल्स भी शामिल हैं. यह सेबम नाम का नेचुरल ऑयल बनाने में मदद करता है, जो स्कैल्प को मॉइस्चराइज रखता है और बालों को चमकदार बनाता है. गाजर, शकरकंद, पालक, केल और लीवर में विटामिन A भरपूर होता है. लेकिन ध्यान रखें, इसकी ज्यादा मात्रा भी बाल झड़ने का कारण बन सकती है. इसलिए इसे संतुलित मात्रा में ही लें.

विटामिन C कोलेजन और स्ट्रॉन्ग बालों के लिए

विटामिन C सिर्फ इम्यूनिटी ही नहीं बढ़ाता बल्कि बालों के लिए भी बेहद ज़रूरी है. यह कोलेजन बनाने में मदद करता है, जो बालों को मजबूत करता है. साथ ही यह आयरन को अवशोषित करने में मदद करता है, जिससे बाल झड़ने से बचते हैं. संतरा, स्ट्रॉबेरी, अमरूद, शिमला मिर्च और ब्रोकोली में विटामिन C भरपूर पाया जाता है. चूंकि शरीर इसे स्टोर नहीं करता, इसलिए रोजाना विटामिन C वाले फल और सब्जियां खाना ज़रूरी है.

विटामिन्स कैसे करें इस्तेमाल?

सप्लीमेंट मदद कर सकते हैं, लेकिन सबसे अच्छा तरीका है इन्हें नेचुरल फूड से लेना. अपनी डाइट में हरी सब्जियां, ताजे फल, अंडे, मछली और नट्स शामिल करें. अगर फिर भी बालों की समस्या बनी रहती है तो डॉक्टर से टेस्ट करवाकर सही सप्लीमेंट लें. धैर्य रखना भी जरूरी है, क्योंकि बाल धीरे-धीरे बढ़ते हैं. सही खानपान, स्कैल्प केयर और तनाव कम करने से कुछ महीनों में अच्छे रिजल्ट मिलेंगे.

इसे भी पढ़ें- विटामिन B12 की कमी से हो सकती है यह खतरनाक बीमारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

बुध-शुक्र की युति से कर्क राशि में बनेगा लक्ष्मी नारायण योग, इन राशियों के खुलेंगे भाग्य

[ad_1]

ज्योतिष में लक्ष्मी नारायण योग को बहुत शुभ माना जाता है. यह योग तब बनता है जब बुध और शुक्र किसी एक राशि में साथ आते हैं. यानी बुध और शुक्र की युति होती है. इस योग को अत्यंत लाभाकरी माना जाता है. जिनकी कुंडली में यह योग होता है, वह राजसी जीवन जीते हैं.

ज्योतिष में लक्ष्मी नारायण योग को बहुत शुभ माना जाता है. यह योग तब बनता है जब बुध और शुक्र किसी एक राशि में साथ आते हैं. यानी बुध और शुक्र की युति होती है. इस योग को अत्यंत लाभाकरी माना जाता है. जिनकी कुंडली में यह योग होता है, वह राजसी जीवन जीते हैं.

गुरुवार 21 अगस्त 2025 को शुक्र मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जबकि कर्क राशि में पहले ही बुध संचरण कर रहे हैं. ऐसे में कर्क राशि में बुध और शुक्र के साथ आने से लक्ष्मी नायारण योग का निर्माण होगा.

गुरुवार 21 अगस्त 2025 को शुक्र मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जबकि कर्क राशि में पहले ही बुध संचरण कर रहे हैं. ऐसे में कर्क राशि में बुध और शुक्र के साथ आने से लक्ष्मी नायारण योग का निर्माण होगा.

शुक्र और बुध की युति से बनने वाले लक्ष्मी नारायण योग का लाभ कई राशियों को मिलेगा. इस दौरान इन राशियों के भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और धन का लाभ होगा. आइये जानते हैं किन राशियों को यह योग देने वाला है अपार लाभ.

शुक्र और बुध की युति से बनने वाले लक्ष्मी नारायण योग का लाभ कई राशियों को मिलेगा. इस दौरान इन राशियों के भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और धन का लाभ होगा. आइये जानते हैं किन राशियों को यह योग देने वाला है अपार लाभ.

मिथुन राशि- शुक्र और बुध की युति से बनने वाला लक्ष्मी नारायण योग मिथुन राशि वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगा. बिजनेस से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा होने की संभावना है. वहीं पारिवारिक जीवन भी शांतिपूर्ण और खुशहाल बना रहेगा.

मिथुन राशि- शुक्र और बुध की युति से बनने वाला लक्ष्मी नारायण योग मिथुन राशि वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगा. बिजनेस से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा होने की संभावना है. वहीं पारिवारिक जीवन भी शांतिपूर्ण और खुशहाल बना रहेगा.

वृश्चिक राशि- आपके लिए भी लक्ष्मी नारायण योग बेहद शुभ रहेगा. इस दौरान बुध और शुक्र ग्रह की कृपा आप पर रहेगी, जिससे बुद्धि-व्यापार में तेजी आएगी और सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी. इस समय आपका कोई रुका हुआ काम भी पूरा हो सकता है.

वृश्चिक राशि- आपके लिए भी लक्ष्मी नारायण योग बेहद शुभ रहेगा. इस दौरान बुध और शुक्र ग्रह की कृपा आप पर रहेगी, जिससे बुद्धि-व्यापार में तेजी आएगी और सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी. इस समय आपका कोई रुका हुआ काम भी पूरा हो सकता है.

मीन राशि- मीन राशि वालों को भी लक्ष्मी नायारण योग का शुभ लाभ मिलेगा. इस दौरान घर-परिवार या संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है. निवेश आदि के लिए भी यह समय शुभ रहेगा. यह योग आपको आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा.

मीन राशि- मीन राशि वालों को भी लक्ष्मी नायारण योग का शुभ लाभ मिलेगा. इस दौरान घर-परिवार या संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है. निवेश आदि के लिए भी यह समय शुभ रहेगा. यह योग आपको आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा.

Published at : 21 Aug 2025 08:00 AM (IST)

Preferred Sources

ऐस्ट्रो फोटो गैलरी

[ad_2]

कानूनी पचड़ों में फंसी ‘जॉली एलएलबी 3’, अक्षय कुमार-अरशद वारसी को कोर्ट ने भेजा समन

[ad_1]

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और अरशद वारसी की अपकमिंग फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ रिलीज से पहले कानूनी पचड़ों में फंसती नजर आ रही है. दरअसल इस फिल्म के खिलाफ दायर एक याचिका के सिलसिले में पुणे सिविल कोर्ट ने अक्षय कुमार और अरशद वारसी को तलब किया है. ‘जॉली एलएलबी 3’ 19 सितंबर को रिलीज़ होने वाली है.

टीजर में वकीलों और जजों के अपमान का आरोप
वकील वाजेद खान (बिडकर) और गणेश म्हस्खे ने एक याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि फिल्म के टीज़र में वकीलों और जजों को अपमानजनक तरीके से दिखाया गया है. उन्होंने दावा किया कि क्रिएटिविटी फ्रीडम की आड़ में अभिनेताओं और फिल्म निर्माताओं ने अभद्र हास्य का इस्तेमाल करके कानूनी पेशे का मजाक उड़ाया है. मामले का संज्ञान लेते हुए, 12वीं जूनियर डिवीजन के सिविल जज जेजी पवार ने अभिनेताओं और फिल्म के निर्माताओं को समन जारी कर 28 अगस्त को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया है. वहीं याचिकाकर्ताओं ने फिल्म की रिलीज़ पर रोक लगाने की भी मांग की है।

याचिकाकर्ता वकीलों ने क्या कहा? 
यह विवाद तब शुरू हुआ जब टीज़र में अक्षय कुमार और अरशद वारसी को वकीलों के बैंड पहने हुए फिल्म का प्रमोशन करते हुए दिखाया गया, जिसके बारे में याचिकाकर्ताओं का तर्क था कि इससे पेशे की गरिमा को ठेस पहुंचती हैं. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक वकील वाजेद खान बताया, “इस फिल्म में सभी वकील जजों को ‘मामू’ कहते हैं. यह न्यायपालिका का अपमान है.” याचिकाकर्ता वकीलों में से एक ने आगे कहा, “इसके अलावा, वकीलों को अदालत में ऐसे बहस करते दिखाया गया है जैसे कोई पारिवारिक झगड़ा हो. भले ही यह सटायरिकल हो, लेकिन यह पूरी लीगल कम्यूनिटी के लिए अपमानजनक है.”

कब रिलीज होगी ‘जॉली एलएलबी 3’? 
पिछले हफ़्ते, मेकर्स ने अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर अपकमिंग फिल्म “जॉली एलएलबी 3” का टीज़र रिलीज किया था. स्टार स्टूडियो18 द्वारा प्रजेंट सुभाष कपूर द्वारा लिखित और निर्देशित, और आलोक जैन व अजीत अंधारे द्वारा निर्मित, इस फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी के अलावा सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी, अमृता राव और गजराज राव भी हैं. ये फिल्म 19 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होगी.

ये भी पढ़ें:-’40 सालों से रह रही हूं अकेले, बेटा भी नहीं मानता मां’, ‘पवित्र रिश्ता’ की इस दिग्गज अभिनेत्री की असल कहानी जान कांप उठेगा कलेजा 

 

[ad_2]

ट्रंप के टैरिफ ने बढ़ाई टेंशन! भारत को हुआ 58.9 अरब डॉलर का घाटा, रूस पहुंचकर क्या बोले जयशंकर

[ad_1]

विदेश मंत्री एस जयशंकर रूस दौरे पर हैं. उन्होंने इस दौरान भारत और रूस के बीच व्यापार असंतुलन को लेकर चिंता जाहिर की है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक भारत का व्यापार घाटा 58.9 अरब डॉलर तक पहुंच गया है, जो कि पहले से लगभग नौ गुना बढ़ गया है. विदेश मंत्री ने कहा कि इस घाटे को कम करने के लिए तुरंत काम किया जाना चाहिए. 

विदेश मंत्री जयशंकर और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव गुरुवार (21 अगस्त) को मीटिंग करेंगे. इससे पहले रूस ने कहा कि लॉजिस्टिक, बैकिंग और फाइनेंशियल चेन को बढ़ावा देना होगा. आपसी समझौते से दोनों ही देशों को फायदा होगा. 

रूस के साथ व्यापार पर क्या बोले जयशंकर

दूसरी ओर विदेश मंत्री जयशंकर ने रूस के साथ ट्रेड पर चिंता जाहिर की. उन्होंने कहा, ”भारत-रूस के बीच ट्रेड पांच गुना बढ़कर 2021 में 13 अरब डॉलर से 2024-25 में 68 अरब डॉलर पहुंच गया है, लेकिन इसके साथ-साथ व्यापार असंतुलन भी बढ़ा है. यह पहले 6.6 अरब डॉलर का था, जो कि अब 58.9 अरब डॉलर हो गया है.”

उन्होंने ट्रेड को बैलेंस करने के लिए सुझाव देते हुए कहा, ”टैरिफ और बिना टैरिफ संबंधी ट्रेड की दिक्कतों को दूर करना हमारी प्राथमिकता है. इससे आयात-निर्यात प्रक्रिया में तेजी आएगी और व्यापारियों का समय बचेगा. उनकी लागत भी बचेगी.” जयशंकर ने बताया कि भारत और रूस का ट्रेड को 2030 तक 100 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य है.

[ad_2]

मिडिल क्लास के साथ किसानों को भी राहत, GST 2.0 पर वित्त मंत्री ने कह दी ये बात

[ad_1]

GST 2.0: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा कि जीएसटी स्ट्रक्चर में सुधार से आम आदमी, किसानों, मध्यम वर्ग और छोटे कारोबार‍ियों (MSMEs) को राहत म‍िलेगी. इस सुधार के तहत 2 परसेंट और 28 परसेंट के टैक्स स्लैब को खत्म कर सिर्फ 5 परसेंट और 18 परसेंट के स्लैब को रखने का प्रस्ताव है. वित्त मंत्री ने कहा कि जीएसटी 2.0 के साथ टैक्स सिस्टम आसान, ट्रांसपेरेंट और ग्रोथ ओर‍िएंट‍िड होगा.वित्त मंत्रालय के अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट के मुताबिक, सीतारमण ने कहा, इससे जरूरी सामान सस्ते होंगे, जिससे उनका उपभोग बढ़ेगा. बता दें कि दिल्ली के विज्ञान भवन में बुधवार को जीएसटी काउंसिल के मंत्रियों के ग्रुप (GoM) की बैठक हुई.  

GST 2.0 से आत्मनिर्भर बनेगा भारत 

मीटिंग के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि उन्होंने बताया कि नए सिस्टम से लोग आत्मनिर्भर बनेंगे और मैन्युफैक्चरिंग और एमएसएमई सेक्टर को भी बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने कहा कि यह देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उठाया गया एक बड़ा कदम है. इस दौरान उन्होंने  GoMs के सामने नेक्स्ट जेनरेशन के जीएसटी रिफॉर्म के लिए केंद्र सरकार की योजना भी प्रस्तुत की. उन्होंने बताया कि आने वाले हफ्तों में केंद्र सरकार राज्यों के साथ मिलकर इस पर सहमति बनाएगी. 

अगली बैठक में इन पर होगी चर्चाएं 

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, बैठक के दौरान वित्त मंत्री का संबोधन लगभग 20 मिनट का रहा. इस दौरान उन्होंने समझाया कि जीएसटी स्ट्रक्चर में सुधार क्यों जरूरी है, इसके क्या फायदे हैं? उन्होंने राज्यों से भी इस बदलाव का समर्थन करने की बात कही. GoM की अगली बैठक 21 अगस्त को होगी, जिसमें टैक्स स्‍लैब को आसान बनाने के साथ इंश्‍योरेंस टैक्‍स और मुआवजा उपकर पर चर्चा होगी. 

इन तीन पिलर्स पर बेस्ड है GST 2.0

नए जीएसटी स्ट्रक्चर के तहत वस्तुओं पर 5 और 18 परसेंट की दर से कर लगाया जाएगा.  पान मसाला, तंबाकू और ऑनलाइन गेमिंग जैसे 5-7 ‘सिनफुल गुड्स’ पर 40 परसेंट तक टैक्स वसूलने की बात कही गई है. GST रिफॉर्म के तहत टैक्स स्लैब को 4 से घटाकर 2 कर दिया जाएगा. मौजूदा समय में जीएसटी में 5 परसेंट, 12 परसेंट, 18 परसेंट और 28 परसेंट की चार दरें लागू हैं. अभी जरूरी खाद्य पदार्थों पर 5 परसेंट या क‍िसी तरह का कोई टैक्‍स नहीं लगाया जाता है, जबकि लग्जरी और हानिकारक सामान पर 28 परसेंट का टैक्‍स है. सीतारमण ने कहा कि जीएसटी 2.0 तीन प‍िलर पर बेस्‍ड है-  स्‍ट्रक्‍चरल र‍िफॉर्म, दरों का सरलीकरण और जीवन को आसान बनाना.

 

ये भी पढ़ें:

हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम पर लगने वाली GST मिल सकती है खुशखबरी! बिहार के उपमुख्यमंत्री ने किया इशारा



[ad_2]

WhatsApp का आ गया सबसे धमाकेदार फीचर, बीटा यूजर्स की बल्ले-बल्ले, जानिए सबकुछ

[ad_1]

इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने यूजर्स के लिए नियमित तौर पर नए फीचर लाती रहती है. अब कंपनी एक और नए फीचर को रोल आउट करना शुरू कर चुकी है, जिसमें यूजर्स अपने वेरिफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट को व्हाट्सऐप प्रोफाइल पर जोड़ सकेंगे. पिछले कुछ समय से इस फीचर पर काम चल रहा था और अब कंपनी ने इसे बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट करना शुरू कर दिया है. आइए विस्तार से जानते हैं कि यह फीचर कैसे काम करेगा. 

मेटा के अकाउंट सेंटर के जरिए लिंक कर सकेंगे इंस्टाग्राम अकाउंट

यह फीचर यूजर्स को मेटा के अकाउंट सेंटर के जरिए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को व्हाट्सऐप प्रोफाइल से लिंक करने का ऑप्शन देगा. यह अकाउंट वेरिफिकेशन होने के बाद लिंक होगा. एक बार वेरिफाई होने के बाद व्हाट्सऐप प्रोफाइल पर सोशल आइकन दिखेगा. इससे व्हाट्सऐप यूजर को कॉन्टैक्ट को पता चल पाएगा कि यह अकाउंट असली है. यह ऑप्शन पहले भी था, लेकिन पहले इसमें वेरिफिकेशन एड नहीं किया गया था. व्हाट्सऐप यूजर अपने प्रोफाइल पर किसी भी इंस्टाग्राम अकाउंट को दिखा सकते थे. ऐसे में कुछ यूजर्स को यह कंफ्यूजन रहती थी कि व्हाट्सऐप प्रोफाइल पर दिख रहा अकाउंट असली है या यह किसी और व्यक्ति का इंस्टाग्राम अकाउंट है.

सभी यूजर्स के लिए नहीं आया है फीचर

बता दें कि यह फीचर सभी यूजर्स के लिए रोलआउट नहीं हुआ है. अभी कंपनी केवल बीटा यूजर्स के साथ इसे टेस्ट कर रही है. बाद में फीडबैक के आधार पर इसे चरणबद्ध तरीके से सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा. बता दें कि व्हाट्सऐप के लेटेस्ट फीचर्स का फायदा उठाने के लिए जरूरी है कि आप नियमित तौर पर ऐप को अपडेट करते रहें. 

वीडियो कॉल को बेहतर बनाने के लिए व्हाट्सऐप पर आए नए फीचर

व्हाट्सऐप ने हाल ही में वीडियो कॉल को बेहतर बनाने के लिए फीचर लॉन्च किए हैं. अब वीडियो कॉल को पहले से शेड्यूल किया जा सकता है. साथ ही कॉल टैब्स में भी कुछ सुधार किए गए हैं. इसमें शेड्यूल कॉल्स और उनमें भाग लेने वाले कॉन्टैक्ट्स क्लियरली विजिबल होंगे. इसके अलावा वीडियो कॉल के दौरान बातचीत पर रिएक्शन देने का फीचर भी रोल आउट किया गया है. 

[ad_2]

इरफान पठान या यूसुफ पठान…दोनों भाईयों में कौन है ज्यादा पढ़ा-लिखा?

[ad_1]

यूसुफ पठान दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज और ऑफ स्पिनर रहे उन्होंने 2007 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में डेब्यू किया और भारत की जीत का हिस्सा बने वहीं 2011 वनडे वर्ल्ड कप में भी उनका अहम योगदान रहा उन्होंने आईपीएल में राजस्थान, कोलकाता और हैदराबाद जैसी टीमों से खेला.

यूसुफ पठान दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज और ऑफ स्पिनर रहे उन्होंने 2007 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में डेब्यू किया और भारत की जीत का हिस्सा बने वहीं 2011 वनडे वर्ल्ड कप में भी उनका अहम योगदान रहा उन्होंने आईपीएल में राजस्थान, कोलकाता और हैदराबाद जैसी टीमों से खेला.

इरफान पठान बाएं हाथ के स्विंग गेंदबाज और उपयोगी बल्लेबाज रहे उन्होंने 2003 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया अपनी स्विंग गेंदबाजी से उन्होंने कई बड़े बल्लेबाजों को परेशान किया इरफान 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी विनिंग टीम का हिस्सा रहे.

इरफान पठान बाएं हाथ के स्विंग गेंदबाज और उपयोगी बल्लेबाज रहे उन्होंने 2003 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया अपनी स्विंग गेंदबाजी से उन्होंने कई बड़े बल्लेबाजों को परेशान किया इरफान 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी विनिंग टीम का हिस्सा रहे.

दोनों भाइयों ने पढ़ाई MES हाई स्कूल बड़ौदा से की यूसुफ ने स्कूल तक पढ़ाई की जबकि इरफान ने आगे की पढ़ाई पूरी नहीं की और स्कूल ड्रॉपआउट हो गए हालांकि क्रिकेट ने दोनों को नई पहचान और सफलता दिलाई.

दोनों भाइयों ने पढ़ाई MES हाई स्कूल बड़ौदा से की यूसुफ ने स्कूल तक पढ़ाई की जबकि इरफान ने आगे की पढ़ाई पूरी नहीं की और स्कूल ड्रॉपआउट हो गए हालांकि क्रिकेट ने दोनों को नई पहचान और सफलता दिलाई.

यूसुफ ने फरवरी 2021 में क्रिकेट से संन्यास लिया और 2024 में राजनीति में कदम रखा वे पश्चिम बंगाल के बहरामपुर से तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े और सांसद बने राजनीति में उनकी नई पहचान बनी है.

यूसुफ ने फरवरी 2021 में क्रिकेट से संन्यास लिया और 2024 में राजनीति में कदम रखा वे पश्चिम बंगाल के बहरामपुर से तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े और सांसद बने राजनीति में उनकी नई पहचान बनी है.

इरफान ने भी क्रिकेट से दूरी बनाने के बाद टीवी और फिल्मों का रुख किया वे रियलिटी शो

इरफान ने भी क्रिकेट से दूरी बनाने के बाद टीवी और फिल्मों का रुख किया वे रियलिटी शो “जलक दिखला जा” में नजर आए और 2020 में तमिल फिल्म “कोबरा” में भी दिखाई दिए आज वे एक सफल क्रिकेट कमेंटेटर और विश्लेषक हैं.

दोनों भाइयों ने मिलकर

दोनों भाइयों ने मिलकर “क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठान्स” की स्थापना की यूसुफ को उनके आक्रामक अंदाज के लिए “लीथल वेपन” और “द बीस्ट” जैसे नाम मिले वहीं इरफान अपनी स्विंग और ऑलराउंड परफॉर्मेंस के लिए याद किए जाते हैं दोनों भाई आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा बने हुए हैं.

Published at : 20 Aug 2025 10:53 AM (IST)

Preferred Sources

शिक्षा फोटो गैलरी

[ad_2]

‘उड़ता ताबूत नहीं चाहिए’, इस मुस्लिम देश ने ट्रंप को दिया तगड़ा झटका, फाइटर हेलीकॉप्टर की डील क

[ad_1]

दुनिया के बड़े मुस्लिम देशों में शामिल मलेशिया ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को तगड़ा झटका दिया है. मलेशिया के किंग सुल्तान इब्राहिम ने अमेरिका के सबसे खतरनाक ब्लैक हॉक फाइटर हेलीकॉप्टर्स की खरीद के लिए जारी कॉन्ट्रेक्ट को कैंसिल कर दिया है. उन्होंने एक ऐसी टिप्पणी भी की है, जो शायद ट्रंप को पसंद ना आए. उन्होंने ब्लैक हॉक को उड़ता हुआ ताबूत करार दिया है. 

मलेशिया के सशस्त्र बलों के प्रमुख जनरल मोहम्मद निजाम जाफर ने कहा कि 16 अगस्त को मलेशिया के विशेष सेवा रेजिमेंट की 60वीं वर्षगांठ पर किंग इब्राहिम की ओर से हेलीकॉप्टर को लेकर कड़े शब्दों में बयान दिए गए थे, जिसने ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर की खरीदारी के फैसले को प्रभावित किया. उन्होंने कहा कि हम ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर की खरीद का प्रस्ताव नहीं करेंगे और हमने अपने राजा की चिंताओं को गंभीरता से लिया है.

2023 में किया था समझौता, डेढ़ साल बाद कैंसिल

पिछली कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलेशिया ने साल 2023 के मई महीने में एक स्थानीय सप्लायर एयरोट्री डिफेंस एंड सर्विसेज़ से पांच साल के लिए 57 मिलियन सिंगापुर डॉलर में चार सिकोरस्की UH-60A+ ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टरों को लीज पर लेने के लिए समझौता किया था.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्टूबर 2024 तक पहला हेलीकॉप्टर न मिलने पर मलेशिया के रक्षा मंत्रालय ने अगले महीने नवंबर 2024 में इस ऑर्डर रद्द कर दिया था. मलय मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, मंत्रालय ने अगस्त 2025 में एक नया कॉन्ट्रैक्ट जारी किया, जिसमें कथित तौर पर इन ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टरों को शामिल किया गया था.

मलेशिया के राजा ने दी चेतावनी

इस योजना पर 16 अगस्त को मलेशिया के राजा सुल्तान इब्राहिम ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि रक्षा मंत्रालय को 30 साल से ज्यादा पुराने ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टरों को खरीदने की योजना को रद्द कर देना चाहिए.

उन्होंने कहा, ‘मंत्रालय को अपनी पिछली गलतियों को दोहराना नहीं चाहिए.’ उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, ‘मलेशिया ने 1982 में दर्जनों A-4 स्काईहॉक ग्राउंड-अटैक एयरक्राफ्ट खरीदे थे, उस वक्त देश ने प्रत्येक A-4 स्काईहॉक ग्राउंड-अटैक एयरक्राफ्ट के लिए 10 लाख अमेरिकी डॉलर की कीमत पर चुकाई थी.’

यह भी पढ़ेंः कांग्रेस ने सलमान खुर्शीद को बनाया विदेश मामलों से जुड़े विभाग का चेयरमैन, आनंद शर्मा ने दिया था इस्तीफा 

[ad_2]

डेब्यू मैच में खतरे में पड़ा करियर, ऑस्ट्रेलिया ने ICC से की शिकायत? बॉलिंग एक्शन की होगी जांच

[ad_1]

दक्षिण अफ्रीका के ऑफ-स्पिनर प्रेनेलन सुब्रायन ने मंगलवार, 19 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया. इस मैच में उन्होंने पूरे 10 ओवर गेंदबाजी की. उन्होंने एक विकेट भी चटकाया. लेकिन मैच के बाद अब उनका करियर खतरे में पड़ता दिखाई दे रहा है. दरअसल, मैच ऑफिशियल्स ने उनके खिलाफ संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन की शिकायत की है, जिसके बाद ICC ने जांच के आदेश दिए हैं.

मैच ऑफिशियल्स ने की शिकायत, बॉलिंग एक्शन की होगी जांच

आईसीसी के बयान में कहा गया कि अंपायरों और रेफरी को सुब्रायन के गेंदबाजी एक्शन पर संदेह हुआ है. अब ICC के नियमों के तहत, सुब्रायन को एक स्वतंत्र जांच (Independent Assessment) से गुजरना होगा. इसके लिए उन्हें ICC मान्यता प्राप्त टेस्टिंग सेंटर भेजा जाएगा, जहां उनके एक्शन का बारीकी से परीक्षण होगा.

डेब्यू मैच में सुब्रायन ने चटकाया बड़ा विकेट

अपने वनडे डेब्यू में सुब्रायन दक्षिण अफ्रीका की जीत के अहम हिस्से रहे. उन्होंने अपने पूरे 10 ओवर डाले और 46 रन देकर ट्रैविस हेड का बड़ा विकेट लिया. इस दौरान उन्होंने केशव महाराज के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर दबाव बनाया, जिसकी वजह से 297 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पारी बिखर गई.

पहले वनडे में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया पर हासिल की एकतरफा जीत

साउथ अफ्रीका ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकतरफा जीत हासिल की. दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एडन मार्करम के 82, टेंबा बावुमा के 65 और मैथ्यू ब्रीत्जके के 57 रनों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया के सामने 297 रनों का लक्ष्य रखा.

ऑस्ट्रेलिया ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआत अच्छी करी. लेकिन एक केशव महाराज के सामने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने घूटने टेक दिए. महाराज ने सिर्फ 33 रन देकर पांच विकेट झटके. ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम सिर्फ 198 रनों पर ही सिमट गई. साउथ अफ्रीका ने ये मैच 98 रनों से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली.

यह भी पढ़ें-

शुभमन गिल और अभिषेक होंगे ओपनर? सैमसन रहेंगे बाहर! देखें एशिया कप में कैसी होगी प्लेइंग-11

[ad_2]