धनश्री वर्मा ने पॉडकास्ट में किया था वार, अब चहल का आया रिएक्शन? बोले- बयां करने के लिए…

[ad_1]

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा अब कानूनी रूप से अलग हो चुके हैं. चहल ने 2020 में धनश्री से शादी की थी, दोनों पिछले काफी समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्ख़ियों में बने रहे. इस साल मार्च में इनका तलाक हो गया. पहली बार क्रिकेटर की ‘एक्स वाइफ’ धनश्री ने तलाक पर खुलकर बात की, उन्होंने एक पॉडकास्ट में बताया कि तलाक के समय वह कितनी भावुक थीं. इस बयान के बाद चहल ने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है.

धनश्री वर्मा के बयान के बाद युजवेंद्र चहल का क्रिप्टिक पोस्ट

चहल ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया, इसमें उन्होंने 3 फोटो शेयर कीं. एक फोटो में वह नदी और दूसरी में पहाड़ों की वादियों में नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मिलियन फीलिंग्स और जीरो वर्ल्डस’. इसका मतलब उनके अंदर भावनाएं बहुत हैं लेकिन उसे बयां करने के लिए शब्द नहीं. ये पोस्ट लोग धनश्री वर्मा के बयान से जोड़कर देख रहे हैं. इस पोस्ट पर ऋषभ पंत ने ‘साहिबा’ कमेंट करते हुए एक हंसी वाला इमोजी शेयर की.


पॉडकास्ट में धनश्री वर्मा ने किया था खुलासा

‘ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे’ के पॉडकास्ट में अपने तलाक पर बात करते हुए धनश्री वर्मा ने अपने मुश्किल समय पर बात की थी. उन्होंने बताया कि वह शादी टूटने के समय काफी परेशान थीं, पहले से पता था कि तलाक होगा लेकिन जिस दिन ये होना था वह काफी भावुक थीं. उन्होंने ये भी बताया कि चहल की टीशर्ट पर लिखे मैसेज ने भी उन्हें आहत किया. दरअसल तलाक के दौरान कोर्ट में चहल एक काली रंग की टीशर्ट पहनकर आए थे, जिस पर लिखा था, ‘Be Your Own Sugar Daddy’. इसको लेकर धनश्री ने कहा कि उस दौरान उनकी आंखो में आंसू थे. चहल अगर यही कहना चाहते थे तो उन्हें मैसेज कर देते.

2020 में हुई थी चहल और धनश्री की शादी

2020 में आईपीएल के लिए यूएई रवाना होने से पहले युजवेंद्र चहल ने धनश्री वर्मा के साथ सगाई की सूचना देकर सभी को हैरान कर दिया था. इसके बाद दोनों ने दिसंबर 2020 में शादी कर ली थी. अब दोनों कानूनी रूप से अलग हो चुके हैं. इसके बाद चहल का नाम आरजे महवश के साथ जुड़ रहा है, जो आईपीएल के दौरान चहल को सपोर्ट करने स्टेडियम भी आई थीं और कई मौकों पर चहल के साथ देखी गई हैं.



[ad_2]

नोरा फतेही जैसा फिगर चाहिए तो क्या करना होगा? फिटनेस रूटीन से डाइट प्लान तक जानें

[ad_1]

एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही इंडस्ट्री की पॉपुलर अदाकार हैं. नोरा के डांस मूव्स वायरल रहते हैं. नोरा अपने परफेक्ट फिगर को फ्लॉन्ट करती भी नजर आती हैं. हर कोई नोरा की तरह परफेक्ट फिगर पाना चाहता है. आइए जानते हैं नोरा फतेही की डायट और फिटनेस रुटीन के बारे में.

दिनभर में क्या खाती हैं नोरा फतेही?

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, नोरा ने बताया कि वो ब्रेकफास्ट में फ्रेंच टोस्ट, फ्रूट्स और कॉफी लेती हैं. नोरा को खाना बहुत पसंद हैं तो वो अपनी डायट में कार्ब और मीठा भी शामिल करती हैं. वो लंच में दाल-चावल और सब्जी और चिकन खाती हैं.

डिनर में वो सब्जी, चिकन और मिक्स सॉस के साथ पास्ता खाती हैं. साथ में मैश्ड पटेटो भी खाती हैं. कभी-कभी वो दाल-चावल-रोटी भी लेती हैं. नोरा फतेही के लिए चीट डे जैसा कुछ नहीं होता है. वो हर दिन सबकुछ खाती हैं. 


डेली फ्रूट्स लेती हैं डांसर

नोरा डेली फ्रूट्स खाती हैं. उनका फेवरेट फूड मैंगो है और जब मैंगो का सीजन नहीं होता है तो वो पीच और स्ट्रॉबेरी खाना पसंद करती हैं. नोरा ने ये भी बताया कि उन्हें सीफूड पसंद नहीं है. 

जब नोरा फतेही शूटिंग करती हैं तो वो 6 घंटे सोती हैं और जब वो शूट पर नहीं होती हैं तो वो 10 घंटे सोती हैं.

नोरा खुद को फिट रखने के लिए डेली वर्काउट करती हैं. वो फुल बॉडी स्ट्रेंथ एक्सरसाइज करती हैं. वो कोर स्ट्रेंथ पर फोकस करती हैं. नोरा लेग स्ट्रेच, स्क्वाड करती हैं. इसके अलावा नोरा बेली डांसिंग, पोल डांसिंग, पिलाटेस ट्रेनिंग भी करती हैं. नोरा डेली 2 घंटे जिम में पसीन बहाती हैं.

नोरा के पॉपुलर डांस नंबर की बात करें तो इस लिस्ट में पायल, स्नेक, दिलबर दिलबर, गर्मी, साकी साकी, कमरिया, पछताओगे, लगदी लाहौर दी जैसे गाने शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- पापा की जिरॉक्स कॉपी हैं आर्यन खान, बाप-बेटे की ये 10 तस्वीरें देती हैं गवाही



[ad_2]

Video: टोल पर तेज रफ्तार स्कूटी वाले ने पुलिसवाले को उड़ाया, हादसे का खौफनाक मंजर CCTV में कैद

[ad_1]

Telangana News: तेलंगाना के पंतंगी टोलगेट से एक भीषण दुर्घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक स्कूटी सवार व्यक्ति ने ट्रैफिक कांस्टेबल को टक्कर मार दी. यह घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि स्कूटी सवार तेज रफ्तार में कांस्टेबल के पास पहुंचा और अचानक उससे भिड़ंत हो गई. इस हादसे में कांस्टेबल असिफ को गंभीर चोटें आई और उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. 

नियंत्रण खोने के बाद कांस्टेबल से टकरा गई स्कूटी

बता दें हादसे का शिकार हुए असिफ का इलाज यशोदा अस्पताल में जारी है. स्कूटी सवार की पहचान विशाल के रूप में हुई है और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, सुबह के समय पंतंगी टोलगेट पर ट्रैफिक नियंत्रण के दौरान कांस्टेबल असिफ ड्यूटी पर थे.

इसी दौरान एक स्कूटी तेज स्पीड से टोल प्लाजा की ओर बढ़ी और नियंत्रण खोने के बाद कांस्टेबल से टकरा गई. फुटेज में दिख रहा है कि हादसे के बाद आसपास के लोग और अन्य पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल कांस्टेबल को मदद पहंचाई.

विशाल को पुलिस ने हिरासत में लिया

स्कूटी सवार विशाल भी हादसे में घायल हुआ, लेकिन उसकी हालत असिफ जितनी गंभीर नहीं बताई जा रही है. हादसे के बाद टोलगेट पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया. यशोदा अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि असिफ की हालत नाजुक बनी हुई है और वे उनकी देखभाल के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं. दूसरी तरफ विशाल को इलाज के बाद पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में लिया गया है. वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने स्कूटी सवार व्यक्ति पर गुस्सा जताया.


पिक्सल 9 लाइनअप के मॉडल पर यहां मिल रहा छप्परफाड़ डिस्काउंट, Pixel 10 सीरीज लॉन्च होने के बाद घ

[ad_1]

गूगल ने अपनी नई पिक्सल 10 सीरीज को भारत समेत दुनियाभर की मार्केट के लिए लॉन्च कर दिया है. इसका असर पिक्सल 9 सीरीज के दामों पर पड़ा है और अब इस लाइनअप के सभी स्मार्टफोन्स पर धांसू छूट मिल रही है. पिक्सल 9 लाइनअप के स्मार्टफोन की कीमतें अब 20,000 रुपये तक कम हो गई है. आइए जानते हैं कि किस मॉडल पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है. 

अब इतने में मिल रहे हैं पिक्सल 9 लाइनअप के मॉडल

डिस्काउंट मिलने के बाद सबसे ज्यादा दाम Pixel 9 Pro X के कम हुए हैं. इस फोन की असली कीमत 1,24,999 रुपये है, लेकिन अब फ्लिपकार्ट पर यह फोन 1,04,999 रुपये में मिल रहा है. यानी यह फोन 20,000 रुपये सस्ता हो गया है. गूगल के खुद के स्टोर पर भी इसकी कीमत कम हुई है, लेकिन यहां यह फ्लिपकार्ट के मुकाबले महंगा मिल रहा है. गूगल स्टोर पर इसकी कीमत 1,14,999 रुपये है.  

Pixel 9 Pro और Pixel 9

Pixel 9 Pro की बात करें तो इस पर भी ग्राहक करीब 15,000 रुपये की छूट का फायदा उठा सकते हैं. इस फोन की कीमत 99,999 रुपये है, लेकिन डिस्काउंट के बाद यह फोन 84,999 रुपये का मिल रहा है. इसी तरह 74,999 रुपये की कीमत वाला Pixel 9 स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर 64,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है. इस स्मार्टफोन पर कुल 10,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. 

क्या पुरानी सीरीज के फोन खरीदना फायदे का सौदा है?

गूगल ने पिक्सल 10 सीरीज कोई कुछ अपग्रेड के साथ लॉन्च किया है, लेकिन 9 सीरीज भी काफी दमदार है. दाम कम होने के चलते ये मॉडल अपने कंपीटिटर से आगे निकल गए हैं. पिक्सल 9 सीरीज में गूगल का टेंसर G4 प्रोसेसर, एडवांस्ड कंप्यूटेशनल फोटोग्राफी जैसे कई शानदार फीचर्स हैं. इसके अलावा गूगल भी कई सालों तक इस सीरीज को सॉफ्टवेयर अपग्रेड देती रहेगी. ऐसे में डिस्काउंट के बाद इस लाइनअप के मॉडल खरीदना नुकसान का सौदा नहीं रहेगा. 

[ad_2]

Share Market Today: शेयर बाजार हुआ गुलजार, 362 अंक उछला सेंसेक्स; निफ्टी भी 25000 के पार

[ad_1]

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत पॉजिटिव नोट के साथ हुई. 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 362 अंक उछलकर 82220 पर खुला. वहीं, 50 शेयरों वाला बंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 भी 91 अंकों की बढ़त के साथ 25142 के लेवल से कारोबार करना शुरू किया.

शुरुआती कारोबार के दौरान बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक बैंक, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स और एक्सिस बैंक के शेयरों ने बढ़त हासिल की, जिससे बाजार को समर्थन मिला. हालांकि, शुरुआती कारोबार में इंफोसिस, टेक महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर और इटर्नल जैसी कुछ टेक और एफएमसीजी सेक्टर की दिग्गज कंपनियां पिछड़ गईं. 

रेटिंग्स से मिली रफ्तार

एक्सपर्ट्स का मानना है कि बाजार की अच्छी हुई शुरुआत के पीछे कई कारण हैं जैसे कि सरकार द्वारा प्रस्तावित जीएसटी स्ट्रक्चर में सुधार, भारत की क्रेडिट रेटिंग में हालिया सुधार वगैरह. इससे शेयर बाजार पर निवेशकों का भरोसा बढ़ा है. जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इंवेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारतीय बाजार में लचीलापन दिखाई दे रहा है. उन्होंने कहा, “भारत में लगातार तेजी अमेरिका में घरेलू सुधारों और मजबूत पूंजी प्रवाह के कारण आई गिरावट के विपरीत है.”

वैश्विक बाजार का रूख 

गुरुवार को एशियाई बाजार मिले-जुले रूख के साथ खुले क्योंकि निवेशकों की नजर S&P 500 इंडेक्स में लगातार चार दिन से हो रही गिरावट पर रही. एक तरफ जहां जापान का निक्केई 225 0.3 परसेंट गिरा. वहीं, दूसरी तरफ दक्षिण कोरिया का कोस्पी ने लगभग 1 परसेंट की बढ़त हासिल की. 

वॉल स्ट्रीट पर रातोंरात शेयर बाजार मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए क्योंकि तकनीकी शेयरों में गिरावट जारी रही और रिटेल अर्निंगस को लेकर भी निवेशकों में कंफ्यूजन हैं. एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.24 परसेंट और नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स 0.67 परसेंट गिरा, जबकि डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज मामूली सकारात्मक रुख के साथ स्थिर रहा. 

 

ये भी पढ़ें:

इंडिया सीमेंट्स में 6.49 परसेंट की हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में UltraTech Cement, फोकस में रहेंगे शेयर

 

[ad_2]

2027 तक किस देश पर करेगा कब्जा करेगा चीन? अमेरिकी रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा

[ad_1]

अमेरिकी स्ट्रैटजिक फोर्सेज के कमांडर जनरल एंथनी कॉटन ने यूएस कांग्रेस को बताया कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपनी सेना को निर्देश दिया है कि वह 2027 तक ताइवान पर कब्जा करने के लिए तैयार रहे. इस मसकद को पूरा करने के लिए चीन लगातार अपने परमाणु हथियारों का भंडार और क्षमता बढ़ा रहा है. ये हथियार जमीन, हवा और समुद्र से दागे जा सकने वाले हैं, जिससे चीन की रणनीतिक ताकत में जबरदस्त इजाफा हो रहा है.

बीजिंग बार-बार यह दावा करता रहा है कि उसकी पहले इस्तेमाल नहीं (No First Use) नीति कायम है. इसमें कहा गया है कि चीन किसी भी परिस्थिति में परमाणु हथियारों का पहले इस्तेमाल नहीं करेगा. किसी गैर-परमाणु देश के खिलाफ परमाणु हथियार नहीं तानेगा. चीन के रक्षा मंत्रालय ने हाल ही में बयान दिया कि परमाणु युद्ध न तो जीता जा सकता है और न ही छेड़ा जाना चाहिए.

पेंटागन का आरोप चीन का दावा झूठा
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में चीन के सार्वजनिक रुख को झूठा बताया. रिपोर्ट के अनुसार चीन अपनी रणनीति में पारंपरिक हमलों के जवाब में परमाणु हथियारों का पहला इस्तेमाल शामिल करता है. अगर ताइवान में चीन को सैन्य हार का सामना करना पड़ा और उसके शासन के अस्तित्व पर खतरा मंडराया तो वह पहले परमाणु हमला कर सकता है.

तेजी से बढ़ रहा है चीन का परमाणु जखीरा
बुलेटिन ऑफ द एटॉमिक साइंटिस्ट्स के अनुसार चीन के मौजूदा वक्त में लगभग 600 परमाणु हथियारों का मालिक है. लगभग 350 नए मिसाइल साइलो और मोबाइल लॉन्चर अड्डों का निर्माण कर रहा है. यह विस्तार किसी भी अन्य परमाणु शक्ति संपन्न देश से कहीं तेज है.

चीन के पास 712 मिसाइल लॉन्चर
रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि चीन की सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के पास लगभग 712 जमीनी मिसाइल लॉन्चर हैं. इनमें से 462 लॉन्चर ऐसी मिसाइलें दाग सकते हैं जो अमेरिका तक पहुंच सकती हैं. हालांकि, कई लॉन्चर केवल कम दूरी की मिसाइलों के लिए हैं, जिनका उपयोग मुख्य रूप से क्षेत्रीय लक्ष्यों पर हमला करने के लिए किया जाता है.

ये भी पढ़ें: US-India Relations: ट्रंप की गलती पर निक्की हेली की फटकार- ‘टारगेट चीन, दोस्त भारत के साथ दुश्मन जैसा व्यवहार…’

[ad_2]

Video: पेट्रोल की टंकी पर बैठकर बॉयफ्रेंड से लिपटी नजर आई लड़की, वीडियो वायरल

[ad_1]

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के भिलाई से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. यह वीडियो सेक्टर-10 की सड़क का बताया जा रहा है, जहां एक गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड खुलेआम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आए. चलती बाइक पर कपल खतरनाक अंदाज में रोमांस करता दिखाई दिया.

युवक बिना हेलमेट के चला रहा बाइक

वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक बिना हेलमेट के बाइक (नंबर CG 07-CO 7820) चला रहा है, जबकि युवती बाइक की टंकी पर बैठकर उसे कसकर पकड़े हुए है. युवती न सिर्फ युवक से लिपटी नजर आई बल्कि रोमांटिक अंदाज में झूमती भी दिखी. यह पूरा नजारा बेहद खतरनाक था, क्योंकि थोड़ी सी चूक किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी.

राहगीरों ने इस हरकत को अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. देखते ही देखते यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स ने कपल के इस व्यवहार पर नाराजगी जताई.

लोगों का कहना है कि इस तरह का स्टंट केवल खुद की नहीं बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान के लिए भी खतरा है. कई यूजर्स ने पुलिस से तुरंत कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.

वीडियो सोशल मीडिया पर बहस का बना विषय

गौरतलब है कि यातायात नियमों के अनुसार बाइक चलाते समय हेलमेट पहनना जरूरी है, लेकिन वीडियो में साफ दिख रहा है कि कपल ने हेलमेट तक नहीं पहना था. सड़क पर खुलेआम नियम तोड़ने और रोमांस करने की यह हरकत सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन गई है.

फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है. कपल की पहचान भी अभी तक नहीं हो पाई है. लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद उम्मीद की जा रही है कि पुलिस जल्द ही बाइक मालिक और वीडियो में नजर आ रहे युवक-युवती तक पहुंचेगी.


​इंडियन आर्मी में जॉब पाने का सुनहरा मौका, इन कैंडिडेट्स के लिए निकली वैकेंसी; पढ़ें डिटेल्स

[ad_1]

इंडियन आर्मी में जाने का सपना हर युवा देखता है. खासकर मेडिकल क्षेत्र से जुड़े स्टूडेंट्स और डॉक्टरों के लिए आर्मी डेंटल कॉर्प्स एक बेहतरीन मौका होता है, जहां वे देश की सेवा के साथ-साथ अपने करियर को भी नई दिशा दे सकते हैं. अब भारतीय सेना ने आर्मी डेंटल कॉर्प्स शॉर्ट ​सर्विस कमीशन भर्ती 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है.

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट join.afms.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. ध्यान रहे, आवेदन की अंतिम तारीख 17 सितंबर 2025 तय की गई है. यानी आपके पास अब सीमित समय ही है.

योग्यता क्या होनी चाहिए?

आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक और अन्य योग्यताओं को ध्यान से चेक कर लेना चाहिए. इस भर्ती में शामिल होने के लिए जरूरी है कि अभ्यर्थी ने डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया (DCI) से मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी से BDS या MDS की डिग्री हासिल की हो.

साथ ही, उम्र सीमा भी तय की गई है. आवेदन के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी. उम्र की गणना 31 दिसंबर 2025 के आधार पर की जाएगी.

शारीरिक योग्यता भी जरूरी

पुरुष उम्मीदवार की न्यूनतम लंबाई 157 सेमी होनी चाहिए. महिला उम्मीदवार के लिए न्यूनतम लंबाई 152 सेमी तय की गई है. पहाड़ी इलाकों और नॉर्थ-ईस्ट स्टेट्स के अभ्यर्थियों के लिए यह मानक थोड़ा कम है. वहां पुरुषों के लिए 152 सेमी और महिलाओं के लिए 147 सेमी लंबाई जरूरी है.

यह भी पढ़ें: सूर्य कुमार यादव या शुभमन गिल… एशिया कप के लिए सेलेक्ट हुई इंडियन टीम के कप्तान या उप कप्तान में कौन है ज्यादा पढ़ा-लिखा?

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

फॉर्म भरते समय यह ध्यान रखें कि सभी अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के तौर पर 200 रुपये जमा करना जरूरी है. यह फीस ऑनलाइन माध्यम से ही भरी जा सकेगी. बिना शुल्क के किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: इरफान पठान या यूसुफ पठान…दोनों भाईयों में कौन है ज्यादा पढ़ा-लिखा?

आवेदन कैसे करें?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को join.afms.gov.in पर जाना होगा. वेबसाइट पर दिए गए स्टेप्स को फॉलो करते हुए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह लास्ट डेट निकलने से पहले इस भर्ती के लिए आवेदन कर लें. ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें: सीपी राधाकृष्णन या सुदर्शन रेड्डी… NDA और INDIA गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के दावेदारों में कौन है ज्यादा पढ़ा-लिखा?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

ओ कार्तिक के पापा… शिवराज सिंह चौहान की पत्नी ने लगाई आवाज तो दौड़े-दौड़े आए केंद्रीय मंत्री

[ad_1]

राजनीति की गंभीर दुनिया के बीच एक हल्का-फुल्का और प्यारा सा वीडियो इन दोनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा केंद्रीय कृषि एवं कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी साधना सिंह चौहान के बुलावे पर तुरंत दौड़े चले आते हैं. दिलचस्प बात यह रही कि साधना चौहान ने उन्हें नाम से नहीं बल्कि बड़े ही अपनेपन भरे अंदाज में पुकारा ओ कार्तिक कार्तिक के पापा, इधर आइए ना और मंत्री महोदय मुस्कुराते हुए तुरंत पहुंच भी गए. 

भारतीय परंपरा की झलक 

भारतीय समाज में अक्सर पत्नी अपने पति का नाम सीधे नहीं लेती है. पहले के जमाने में तो यह एक बड़ी परंपरा मानी जाती थी. यही वजह है कि साधना चौहान का यह प्यार संबोधन लोगों को न केवल भावुक कर गया बल्कि कई लोगों ने इसे भारतीय संस्कृति की झलक भी बताया. 

सोशल मीडिया पर मजेदार रिएक्शंस

 वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स मजेदार कमेंट करने लग गए. किसी ने लिखा पहले की महिलाएं नाम नहीं लेती थी तो कोई मजेदार अंदाज में लिखता है मामा जी तो नहीं बोल सकती है न.  वहीं एक यूजर ने मजाक करते हुए लिखा यही तो भारतीयता है पति का नाम नहीं लेंगे…एजी, ओजी और फैलाने के पापा जैसे नाम से ही पुकारा जाएगा. एक अन्य यूज़र ने लिखा कि इस प्यारी सी जोड़ी को भगवान खुश रखे. वहीं एक और यूजर ल‍िखता है क‍ि मानना पड़ेगा बुलाने का स्टाइल तो अलग ही है. कुछ यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा रील बाजी छोड़िए और काम करिए. वहीं एक और यूजर तंज करते हुए लिखता है कि अब तो फोटो सेशन की भी नई बीमारी हो गई है.

खूब सुर्खियां बटोर रहा यह वीडियो 

कुल मिलाकर शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह चौहान का यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. सहज और अपनापन भरा यह लम्हा लोगों को इसीलिए भी पसंद आ रहा है क्योंकि इसमें राजनीति से इत्तर एक पारिवारिक रिश्ता और भारतीय परंपरा की झलक नजर आती है. यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है.

ये भी पढ़ें-Video: टोपीबाज पंप वाले! पानी भर फुल कर दी स्कूटी की टंकी, फिर क्या हुआ? देखें वीडियो


तो इन वजहों से रद्द नहीं होगा IND vs PAK मैच, BCCI ने बताए पाकिस्तान से नहीं खेलने के 4 नुकसान

[ad_1]

एशिया कप 2025 का आयोजन 9 सितंबर से शुरू होगा, भारत पहले मैच के बाद दूसरे मैच में 14 सितंबर को पाकिस्तान के साथ भिड़ेगी. इस मैच को लेकर अभी सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है. अधिकतर फैंस चाहते हैं कि इस मैच का बहिष्कार हो, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह भी बोल चुके हैं कि पहलगाम हमले के बाद ये मैच होना सही नहीं है. हालांकि बीसीसीआई की इस मैच को लेकर सोच कुछ और नजर आ रही है.

बीसीसीआई चाहता है कि एशिया कप में भारत बनाम पाकिस्तान मैच हो, क्योंकि ऐसा नहीं होने से भारतीय बोर्ड को भी नुकसान होगा. बीसीसीआई के दो शीर्ष अधिकारियों के हवाले से दैनिक भास्कर ने यह सूचना दी है. रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय बोर्ड भी चाहता है कि एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच हो.

बता दें कि पहलगाम हमले के बाद WCL में इंडिया लीजेंड्स ने भी पाकिस्तान के साथ मैच खेलने से मना कर दिया था. टीम ने टूर्नामेंट से बाहर होना सही समझा लेकिन सेमीफाइनल में भी पाकिस्तान के साथ नहीं खेलने का फैसला कायम रखा.

पाकिस्तान को फ्री के पॉइंट्स नहीं देना चाहता बोर्ड

बीसीसीआई अधिकारियों के हवाले से भास्कर ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि बॉयकॉट कर टीम पाकिस्तान को फ्री के 2 पॉइंट्स नहीं देना चाहते. अधिकारीयों ने कहा कि टीम इंडिया एशिया कप में सिर्फ पाकिस्तान का बॉयकॉट कर सकती है लेकिन इससे पाकिस्तान टीम को फ्री के 2 पॉइंट्स मिल जाएंगे. पाकिस्तान इन पॉइंट्स की बदौलत फाइनल तक पहुंच सकता है. हमें पाकिस्तान को फ्री के पॉइंट्स क्यों देना चाहिए.

ACC में भारत का दबदबा कमजोर होगा

रिपोर्ट में दूसरा कारण बताया गया कि अगर भारतीय टीम पाकिस्तान के साथ नहीं खेलती है तो टूर्नामेंट फ्लॉप होगा. इससे कमाई पर भी असर पड़ेगा. इससे एशियन क्रिकेट कॉउंसिल में भारत का दबदबा कम होगा और पाकिस्तान अन्य देशों को भारत के खिलाफ कर सकती है.

ICC की राजनीति में भी BCCI होगा कमजोर

तीसरे कारण में बताया गया है कि इससे आईसीसी की राजनीति में भी बीसीसीआई कमजोर पड़ जाएगी. अभी किसी मुद्दे पर वोटिंग होती है तो एशिया के अधिकतर देश बीसीसीआई का साथ देते हैं और इसमें पाकिस्तान भी शामिल है. आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए भी भारत और पाकिस्तान एक जगह वोट डालते रहे. अगर भारत एशिया कप में पाकिस्तान के साथ मैच का बॉयकॉट करती है तो आईसीसी में भी बीसीसीआई की पोजीशन कमजोर पड़ सकती है.

भारत-पाकिस्तान मैच रद्द होने से ब्रॉडकास्टर को होगा बड़ा नुकसान

बीसीसीआई के अधिकारी ने रिपोर्ट में बताया कि 2024 में अगले 4 एशिया कप के ब्रॉडकास्ट राइट्स करीब 1500 करोड़ रुपये में बेचे जा चुके हैं. इनको इतनी बड़ी कीमत सिर्फ भारत बनाम पाकिस्तान मैच की वजह से मिली है. इस मैच (IND vs PAK Cricket) के लिए विज्ञापन स्लॉट 10 सेकंड के लिए 25 से 30 लाख रुपये में बिकते हैं, जबकि भारत के भी अन्य मुकाबलों के लिए ये रकम आधी हो जाती है. अगर भारत पाकिस्तान मैच रद्द होता है तो ब्रॉडकास्टर को बड़ा नुकसान झेलना पड़ेगा. इससे ब्रॉडकास्टर्स की नजर में बीसीसीआई की विश्वसनीयता कम होगी.

तो क्या अब हर हाल में होगा भारत-पाकिस्तान मैच?

ऐसा नहीं है, बेशक बीसीसीआई ऐसा करने के नुकसान देख रहा हो लेकिन इस मैच पर अंतिम फैसला सरकार का भी होगा. खेल मंत्रालय के अधिकारी ने भास्कर को बताया कि अभी इसको लेकर कोई निर्देश नहीं आया है. हालांकि बिहार चुनाव प्रचार उस समय तक तेज हो जाएगा और सरकार पर दबाव बढ़ेगा कि पाकिस्तान के साथ भारत का मैच न होने दे. ये भी संभावना है कि भारत आखिरी समय पर पाकिस्तान के साथ मैच का बॉयकॉट करे.

[ad_2]