Video: सावधानी हटी-दुर्घटना घटी… खड़ी कार से भिड़ा लापरवाह ऑटोवाला, हुआ भयंकर हादसा

[ad_1]

Highway Accident: हाईवे पर एक लापरवाह ऑटो चालक का हादसा कैमरे में कैद हो गया और यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना में देखा जा सकता है कि एक ऑटो चालक तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते हुए सड़क पर जा रहा था. वह इतना लापरवाह था कि उसे सामने खड़ी कार दिखाई ही नहीं दी. कुछ ही सेकंड में ऑटो जाकर सीधे कार से टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

दुर्घटना से मची अफरा-तफरी

ऑटो चालक किसी बात में ध्यान भटका हुआ था. कहा जा रहा है कि वह मोबाइल चला रहा था या फिर बातचीत में मशगूल था. इसी वजह से उसने आगे खड़ी कार को देख ही नहीं पाया. अचानक हुई इस दुर्घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. गनीमत रही कि कोई बड़ी जानलेवा चोट नहीं आई, वरना हादसा गंभीर हो सकता था.

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

हादसे का वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई लोगों ने ऑटो चालक को गैरजिम्मेदार करार दिया और कहा कि सड़क पर गाड़ी चलाते समय जरा सी लापरवाही दूसरों की जान पर भारी पड़ सकती है. वहीं कुछ लोगों ने यह भी लिखा कि पार्किंग के लिए हाईवे पर कार खड़ी करना भी गलत है. इससे भी सड़क पर खतरा बढ़ जाता है.

पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि हादसे के लिए जिम्मेदारी किसकी थी. यह घटना सभी चालकों के लिए एक सबक है कि वाहन चलाते समय कभी भी ध्यान न भटकाएं और सड़क पर खड़ी गाड़ियों से पर्याप्त दूरी बनाए रखें.


नोरा फतेही की सबसे ग्लैमरस तस्वीरें, जिन्हें देख हो जाएंगे आप दीवाने

[ad_1]

नोरा इस  लुक में बेहद ग्लैमरस लग रही हैं. उन्होंने ब्लैक आउटफिट पहना है जिस पर सिल्वर स्टोन वर्क है, जो पूरे लुक को शाइनी बना रहा है. ब्लैक स्टॉकिंग्स और हाई हील्स उनके स्टाइल में और क्लास ऐड कर रहे हैं. ओपन हेयर और कॉन्फिडेंट पोज़ उनकी पर्सनालिटी को और ज्यादा स्टनिंग बना रहे हैं.

नोरा इस लुक में बेहद ग्लैमरस लग रही हैं. उन्होंने ब्लैक आउटफिट पहना है जिस पर सिल्वर स्टोन वर्क है, जो पूरे लुक को शाइनी बना रहा है. ब्लैक स्टॉकिंग्स और हाई हील्स उनके स्टाइल में और क्लास ऐड कर रहे हैं. ओपन हेयर और कॉन्फिडेंट पोज़ उनकी पर्सनालिटी को और ज्यादा स्टनिंग बना रहे हैं.

नोरा का यह लुक बेहद एलिगेंट और फ्रेश है. उन्होंने हल्के हरे रंग की साड़ी पहनी है जिस पर कलरफुल फूलों की डिज़ाइन बनी हुई है. ब्लाउज़ भी फ्लोरल पैटर्न वाला है, जो साड़ी से मैच कर रहा है. हल्का मेकअप, ओपन हेयर और सिम्पल ज्वेलरी उनके लुक को और निखार रही हैं.

नोरा का यह लुक बेहद एलिगेंट और फ्रेश है. उन्होंने हल्के हरे रंग की साड़ी पहनी है जिस पर कलरफुल फूलों की डिज़ाइन बनी हुई है. ब्लाउज़ भी फ्लोरल पैटर्न वाला है, जो साड़ी से मैच कर रहा है. हल्का मेकअप, ओपन हेयर और सिम्पल ज्वेलरी उनके लुक को और निखार रही हैं.

इस लुक में नोरा का स्टाइल बिल्कुल मॉडर्न और क्लासी है. उन्होंने लाइट पेस्टल शेड का लॉन्ग कोट पहना है जिसे ब्लू डेनिम जींस और व्हाइट शर्ट के साथ पेयर किया है. हाथ में ब्राउन हैंडबैग उनके पूरे आउटफिट को स्टाइलिश बना रहा है. खुले बाल और न्यूड मेकअप के साथ यह सिटी स्टाइल लुक उन्हें स्मार्ट और ट्रेंडी वाइब दे रहा है.

इस लुक में नोरा का स्टाइल बिल्कुल मॉडर्न और क्लासी है. उन्होंने लाइट पेस्टल शेड का लॉन्ग कोट पहना है जिसे ब्लू डेनिम जींस और व्हाइट शर्ट के साथ पेयर किया है. हाथ में ब्राउन हैंडबैग उनके पूरे आउटफिट को स्टाइलिश बना रहा है. खुले बाल और न्यूड मेकअप के साथ यह सिटी स्टाइल लुक उन्हें स्मार्ट और ट्रेंडी वाइब दे रहा है.

इस लुक में नोरा का ट्रेडिशनल अवतार बेहद रॉयल और एलीगेंट है. उन्होंने रेड और बेज प्रिंटेड लहंगा पहना है जिसे हैवी ज्वेलरी और माथापट्टी से स्टाइल किया है. लंबे गजरे से उन्होंने अपने हेयरस्टाइल को सजाया है और उनके पूरे लुक में क्लासिक इंडियन टच है.

इस लुक में नोरा का ट्रेडिशनल अवतार बेहद रॉयल और एलीगेंट है. उन्होंने रेड और बेज प्रिंटेड लहंगा पहना है जिसे हैवी ज्वेलरी और माथापट्टी से स्टाइल किया है. लंबे गजरे से उन्होंने अपने हेयरस्टाइल को सजाया है और उनके पूरे लुक में क्लासिक इंडियन टच है.

नोरा ने अपने इस लुक मे बेज कलर का पैंट-सूट पहना है जो एक बहुत पावरफुल और स्टाइलिश लुक दे रहा है. हाथ में छोटा ब्राउन लूई वीटॉन बैग है, जो पूरे आउटफिट को लक्ज़री टच दे रहा है. यह लुक सिंपल और बहुत ही फैशनेबल है.

नोरा ने अपने इस लुक मे बेज कलर का पैंट-सूट पहना है जो एक बहुत पावरफुल और स्टाइलिश लुक दे रहा है. हाथ में छोटा ब्राउन लूई वीटॉन बैग है, जो पूरे आउटफिट को लक्ज़री टच दे रहा है. यह लुक सिंपल और बहुत ही फैशनेबल है.

नोरा का ये लुक कैजुअल और कूल है. व्हाइट क्रॉप टॉप और लाइट ब्लू हाई वेस्ट जींस इस लुक को कम्फ़र्टेबल और स्टाइलिश बना रहा है. ऊपर से डेनिम जैकेट, न्यूड हील्स ने आउटफिट को क्लासी टच दिया है. हाथ में छोटा ब्राउनिश-ऑरेंज बैग, खुले बाल और नेचुरल मेकअप उनके स्टाइल को सिंपल और फ्रेश हैं.

नोरा का ये लुक कैजुअल और कूल है. व्हाइट क्रॉप टॉप और लाइट ब्लू हाई वेस्ट जींस इस लुक को कम्फ़र्टेबल और स्टाइलिश बना रहा है. ऊपर से डेनिम जैकेट, न्यूड हील्स ने आउटफिट को क्लासी टच दिया है. हाथ में छोटा ब्राउनिश-ऑरेंज बैग, खुले बाल और नेचुरल मेकअप उनके स्टाइल को सिंपल और फ्रेश हैं.

इस लुक में नोरा ने बेहद ग्लैमरस और एलिगेंट अंदाज़ दिखाया है. उन्होंने ब्लैक बॉडी-हगिंग गाउन पहना है जिस पर शाइनी स्टोनवर्क किया गया है. शीयर डिटेलिंग और परफेक्ट फिट उनकी फिगर को हाइलाइट कर रही है. खुले बाल और सटल मेकअप उनके लुक को बैलेंस दे रहे हैं.

इस लुक में नोरा ने बेहद ग्लैमरस और एलिगेंट अंदाज़ दिखाया है. उन्होंने ब्लैक बॉडी-हगिंग गाउन पहना है जिस पर शाइनी स्टोनवर्क किया गया है. शीयर डिटेलिंग और परफेक्ट फिट उनकी फिगर को हाइलाइट कर रही है. खुले बाल और सटल मेकअप उनके लुक को बैलेंस दे रहे हैं.

इस लुक में नोरा बेहद रॉयल और स्टाइलिश लग रही हैं. उन्होंने डार्क रेड लेदर कोट ड्रेस पहनी है. गोल्डन बटन, ब्लैक और गोल्ड डिटेलिंग वाला क्लच इस लुक को कॉम्प्लीट कर रहा है. खुले वेवी बाल और सटल मेकअप के साथ उन्होंने लुक को अपलिफ्ट किया है. यह लुक हाई-फ़ैशन वाइब दे रहा है.

इस लुक में नोरा बेहद रॉयल और स्टाइलिश लग रही हैं. उन्होंने डार्क रेड लेदर कोट ड्रेस पहनी है. गोल्डन बटन, ब्लैक और गोल्ड डिटेलिंग वाला क्लच इस लुक को कॉम्प्लीट कर रहा है. खुले वेवी बाल और सटल मेकअप के साथ उन्होंने लुक को अपलिफ्ट किया है. यह लुक हाई-फ़ैशन वाइब दे रहा है.

इस लुक में नोरा का स्टाइल बेहद क्लासी और हाई-फ़ैशन है. उन्होंने ऑफ-शोल्डर ट्रेंच स्टाइल बेज आउटफिट पहना है, जो उन्हें एलीगेंट और मॉडर्न लुक दे रहा है. ब्लैक स्टॉकिंग्स और हाई हील्स से उन्होंने अपने लुक को कॉम्प्लीट किया. हाथ में गोल डिज़ाइन वाला बैग इस पूरे लुक में लक्ज़री टच दे रहा है. मिनिमल जूलरी, डार्क सनग्लासेस और मैसी बन हेयरस्टाइल उन्हें सॉफिस्टिकेटेड वाइब दे रहा है.

इस लुक में नोरा का स्टाइल बेहद क्लासी और हाई-फ़ैशन है. उन्होंने ऑफ-शोल्डर ट्रेंच स्टाइल बेज आउटफिट पहना है, जो उन्हें एलीगेंट और मॉडर्न लुक दे रहा है. ब्लैक स्टॉकिंग्स और हाई हील्स से उन्होंने अपने लुक को कॉम्प्लीट किया. हाथ में गोल डिज़ाइन वाला बैग इस पूरे लुक में लक्ज़री टच दे रहा है. मिनिमल जूलरी, डार्क सनग्लासेस और मैसी बन हेयरस्टाइल उन्हें सॉफिस्टिकेटेड वाइब दे रहा है.

इस लुक में नोरा बेहद रॉयल और ड्रामैटिक लग रही हैं. उन्होंने डार्क ब्लू फर डिटेल्ड कोट ड्रेस पहना है. ब्लैक स्टॉकिंग्स और सिल्वर डिटेलिंग वाली हील्स, स्टेटमेंट रिंग और मिनिमल मेकअप उनके पूरे लुक को बैलेंस कर रहे हैं.

इस लुक में नोरा बेहद रॉयल और ड्रामैटिक लग रही हैं. उन्होंने डार्क ब्लू फर डिटेल्ड कोट ड्रेस पहना है. ब्लैक स्टॉकिंग्स और सिल्वर डिटेलिंग वाली हील्स, स्टेटमेंट रिंग और मिनिमल मेकअप उनके पूरे लुक को बैलेंस कर रहे हैं.

Published at : 21 Aug 2025 01:51 PM (IST)

Preferred Sources

बॉलीवुड फोटो गैलरी

[ad_2]

कमर तक चाहिए लंबे-काले और घने बाल तो इस रंग की कॉफी करें इस्तेमाल, फटाफट मिलेगा फायदा

[ad_1]

Green Coffee For Hair Growth: कॉफी को लोग वजन घटाने, मूड फ्रेश करने और स्किन को चमकदार बनाने के लिए पीते हैं. क्या आपको पता है कि ये छोटी-सी फलियां आपके बालों के लिए भी कमाल की हैं. दरअसल, ग्रीन कॉफी से बालों को लंबा-काला और घना बनाया जा सकता है. बता दें कि ग्रीन कॉफी सिर्फ कच्ची, बिना भुनी हुई कॉफी बीन्स होती हैं. भूनी नहीं जाने के कारण इनमें मौजूद क्लोरोजेनिक एसिड, अमीनो एसिड और एंटीऑक्सिडेंट  बरकरार रहते हैं, जो स्कैल्प को नुकसान से बचाते हैं और बालों के रोम छिद्रों को जगाते हैं.  साथ ही, बालों को बढ़ाने में मदद करते हैं. आइए जानते हैं कि ये कैसे काम करती हैं?

बालों के लिए बेस्ट क्यों है ग्रीन कॉफी?

ग्रीन कॉफी बालों के लिए बहुत अच्छी होती है और बालों को पोषण देती है. यह बालों को हाइड्रेटेड रखती है, रूसी कम करती है और बालों की ग्रोथ बेहतर करती है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट और पोषक तत्व बालों को हेल्दी और मजबूत बनाने में मदद करते हैं. ग्रीन कॉफी में मौजूद रोगाणुरोधी गुण रूसी और खुजली को कम करते हैं. वहीं, ग्रीन कॉफी में मौजूद कैफीन बालों के रोम छिद्रों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है.

कैसे इस्तेमाल करें ग्रीन कॉफी?

ग्रीन कॉफी को बालों में लगाने के लिए आप इसे हेयर मास्क के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं या इसे अपने स्कैल्प पर सीधे लगा सकते हैं. आप इसे दही, एलोवेरा जेल, या नारियल तेल के साथ मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

ग्रीन कॉफी से कैसे बनाएं हेयर मास्क?

  • एक कप पानी में 2 बड़े चम्मच ग्रीन कॉफी पाउडर मिलाएं और इसे 10 मिनट तक उबलने दें.
  • अब इसे ठंडा होने दें.
  • एक बार जब यह ठंडा हो जाए तो इसे अपने स्कैल्प और बालों पर जड़ों से लेकर सिरे तक लगाएं.
  • इसे 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें.

ग्रीन कॉफी स्कैल्प मसाज का तरीका

  • एक कप पानी में 1-2 बड़े चम्मच ग्रीन कॉफी पाउडर मिलाएं और इसे ठंडा होने दें.
  • अब  इसे अपने स्कैल्प पर लगाएं और 5-10 मिनट तक धीरे-धीरे मसाज करें.
  • इसके बाद अपने बालों को धो लें.

दही या एलोवेरा जेल में ग्रीन कॉफी कितनी कारगर?

  • 2 बड़े चम्मच ग्रीन कॉफी पाउडर में 1 कप दही या एलोवेरा जेल मिलाएं.
  • इस मिक्सचर को अपने बालों पर लगाएं और 30-40 मिनट के लिए छोड़ दें.
  • अब इसे गुनगुने पानी से धो लें.

ग्रीन कॉफी और नारियल तेल

  • 1 चम्मच ग्रीन कॉफी पाउडर में 2 बड़े चम्मच नारियल तेल मिलाएं.
  • इस मिलावट को अपने बालों पर लगाएं और 10-15 मिनट तक मसाज करें.
  • अब इसे गुनगुने पानी से धो लें.  

 ग्रीन कॉफी हेयर टोनर

  • 1-2 बड़े चम्मच ग्रीन कॉफी पाउडर को 1 कप पानी में मिलाएं और इसे स्प्रे बोतल में भर लें.
  • अपने बालों को स्प्रे करें और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर धो लें.

इतने दिन में दिखने लगेगा असर

ताजा ग्रीन कॉफी पाउडर यूज करें. पुराना पाउडर ज्यादा असरदार नहीं होता है. अगर आप जंक फूड और दो घूंट पानी पर डिपेंड हैं तो बालों के लिए कोई उपाय काम नहीं करेगा.  आपको रातों-रात नहीं, बल्कि 2-3 महीने बाद ही बदलाव दिखेंगे. कुछ स्किन एक्सपर्ट्स का कहना है कि ग्रीन कॉफी में मौजूद कैफीन और एंटीऑक्सिडेंट बालों के रोम में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाते हैं, जिससे बालों की ग्रोथ तेज होती है. 

ये भी पढ़ें: ड्राई फ्रूट्स खाने के ये फायदे अब तक नहीं सुने होंगे आपने!

[ad_2]

LIC में पुरानी Policy को दोबारा करें शुरू, जानिए क्या है पूरी Process ? | Paisa Live

[ad_1]

LIC लेकर आया है उन policyholders के लिए एक special मौका जिनकी policies lapse हो चुकी हैं।18 August से 17 October 2025 तक, LIC एक Special Revival Campaign चलाएगा जिसमे आप अपनी पुरानी, non-linked insurance policy को revive कर सकते हैं, with up to 30% concession on late fees पूरी जानकारी के लिए Video को Last तक देखें                                                                                                                            

[ad_2]

DU ने पुराने छात्रों को दिया बड़ा मौका, अब स्पेशल चांस से पूरी कर सकेंगे अधूरी डिग्री

[ad_1]

दिल्ली विश्वविद्यालय के उन छात्रों के लिए खुशखबरी है जिन्होंने किसी कारणवश अपनी स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG) या प्रोफेशनल कोर्स की पढ़ाई बीच में छोड़ दी थी. डीयू ने एक बार फिर स्पेशल चांस का ऐलान किया है. इसका मतलब है कि पुराने छात्र अब अपनी अधूरी डिग्री पूरी कर पाएंगे.

किन्हें मिलेगा फायदा?

यह अवसर खासतौर पर उन छात्रों के लिए है जिन्होंने स्नातक (UG) में साल 2012 से 2019 के बीच दाखिला लिया था या फिर स्नातकोत्तर (PG) में 2012 से 2020 के बीच एडमिशन लिया था. यदि आप इस अवधि में डीयू से जुड़े थे और किसी वजह से अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर सके, तो अब आपके पास इसे पूरा करने का सुनहरा मौका है.

कब तक करना होगा आवेदन?

डीयू की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार 15 सितंबर 2025 की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं होगा.

चौथी बार मिला स्पेशल चांस

यह मौका डीयू के शताब्दी वर्ष (2022) के विशेष कार्यक्रम का हिस्सा है. इससे पहले भी छात्रों को तीन बार यह अवसर मिल चुका है और अब चौथी बार आवेदन प्रक्रिया खोली गई है. जिन छात्रों की डिग्री अधूरी रह गई है, वे अधिकतम चार पेपरों के लिए आवेदन कर सकेंगे. आवेदन करने के बाद कॉलेज, फैकल्टी और विभाग स्तर पर इसकी पुष्टि और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 19 सितंबर तक पूरी की जाएगी.

आवेदन कैसे करें?

  • पुराने छात्रों को अपनी डिग्री पूरी करने के लिए इस पोर्टल पर जाना होगा:
  • http://durslt.du.ac.in/DuExamForm_CT100/StudentPortal/IndexPage.aspx

वहीं शताब्दी वर्ष के तहत स्पेशल चांस लेना चाहने वाले छात्र यहां आवेदन कर सकते हैं:

कितना देना होगा शुल्क?

  • इस स्पेशल चांस के लिए छात्रों को प्रति पेपर 3,000 रुपये शुल्क जमा करना होगा. फीस केवल ऑनलाइन माध्यम से ली जाएगी और एक बार जमा होने के बाद इसे किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा.
  • वहीं जो छात्र पहले के स्पेशल चांस (चांस-1, 2 और 3) में शामिल हुए थे लेकिन अब भी डिग्री पूरी नहीं कर पाए हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं. ऐसे छात्रों को प्रति पेपर 5,000 रुपये शुल्क देना होगा और आवेदन करते समय अपना पुराना एडमिट कार्ड और पिछला रिजल्ट अपलोड करना जरूरी होगा.

जरूरी बातें

  • आवेदन की अंतिम डेट 15 सितंबर है.
  • वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 19 सितंबर तक चलेगी.
  • फीस जमा होने के बाद किसी भी हालत में रिफंड नहीं होगा.
  • छात्र अधिकतम चार पेपर के लिए ही आवेदन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: इरफान पठान या यूसुफ पठान…दोनों भाईयों में कौन है ज्यादा पढ़ा-लिखा?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Video: सड़क पर गोल-गोल घूमी दो बाइक्स, राइडर भी नहीं रोक पाए, लग गया जाम, देखें वायरल वीडियो

[ad_1]

Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने कई अतरंगी वीडियोज जरूर देखें होंगे, जो आपको हंसने पर मजबूर कर देते होंगे. लेकिन क्या आपने कभी ऐसी लड़ाई देखी है, जो प्यार भरी हो? जी हां, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप बिना हंसे नहीं रह पाएंगे. यह वीडियो दो बाइक के बीच प्यार भरी लड़ाई को दिखाता है. यह घटना रात के समय एक सड़क पर हुई, जहां दो बाइक की आपस में लड़ाई देखकर लोग हंस रहे हैं. वीडियो में लोगों के चेहरे पर हंसी और साथ ही साथ हैरानी का माहौल दिखाई दे रहा है, जो लोगों को अपनी ओर खींच रहा है.
 
लोगों ने इसे अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया

वीडियो में देखा गया है कि एक सड़क पर दो बाइक आपस में चिपकी हुई है और गोल-गोल घुम रही है. इसे देखने के लिए सड़क पर भारी मात्रा में लोगों की भीड़ नजर आ रही है. कई लोग इस अनोखे दृश्य को देखकर हंस रहे हैं और वहीं कई लोग इसे अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर रहे हैं. वीडियो में एक युवक बाइक दो डंडे की मदद से रोकने की भी कोशिश करता है, लेकिन बाइक है जो रुकने का नाम नहीं ले रही है. 

दोनों बाइक के बीच जंग सड़क के बीचों- बीच हुई

हालांकि, दोनों बाइक के बीच जंग सड़क के बीचों- बीच चल रही थी, जिसकी वजह से लोगों को आने-जाने में दिक्कत भी हुई. इस पोस्ट पर सोशल मीडिया पर खूब हंसी-मजाक हो रहा है. एक यूजर ने लिखा कि ये तो प्यार भरी लड़ाई है और मार-पीट से बेहतर है. दूसरे ने लिखा कि इनका तरीका देखो सड़क पर भी रोमांस. कई लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं और इसे हंसी का नया तरीका बता रहे हैं. कुछ लोग सवाल भी उठा रहे हैं कि क्या यह असली है या बनाया गया है.


प्लेयर्स को फ्री में मिलेंगे ढेरों रिवॉर्ड्स, 21 अगस्त के लिए आ गए रिडीम कोड

[ad_1]

Garena Free Fire MAX के प्लेयर्स के लिए फ्री में ढेरों रिवॉर्ड्स जीतने का मौका आ गया है. दरअसल, गेम डेवलपर ने 21 अगस्त के लिए रिडीम कोड जारी कर दिए हैं. इन कोड्स की मदद से प्लेयर्स फ्री में हथियार, गोल्ड, डायमंड जैसे कई इन-गेम आइटम्स जीत सकते हैं. यह उन प्लेयर्स के लिए शानदार मौका है, जो इन-गेम इवेंट में पार्टिसिपेट नहीं कर पाते या वहां रिवॉर्ड पाने से चूक जाते हैं. बता दें कि गेम डेवलपर्स की तरफ से रोजाना इन कोड्स को जारी किया जाता है. ये सीमित समय तक अवेलेबल होते हैं, ऐसे में इन्हें तुरंत रिडीम कर लेना जरूरी है.

ऐसे करें कोड को रिडीम

इन कोड को रिडीम करने का तरीका बेहद सरल है. सबसे पहले गेरेना फ्री फायर मैक्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और वहां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए लॉग-इन करें. इसके बाद खुले पेज पर एक टेक्स्ट बॉक्स दिखेगा, जहां पर रिडीम कोड को पेस्ट करना है. रिडीम सक्सेसफुल होने के बाद प्लेयर को रिवॉर्ड मिल जाएगा. यहां यह बात ध्यान देने वाली है कि कुछ कोड पर मैक्सिमम यूसेज की लिमिट होती है. इसका मतलब है कि अगर कोई कोड अधिक बार यूज हो जाता है तो वह बाकी कोड के मुकाबले पहले एक्सपायर हो जाएगा. 

21 अगस्त के लिए ये हैं कोड

GXFT7YNWTQSZ
FFYNC9V2FTNN
XF4SWKCH6KY4
FFDMNSW9KG2
FFNGY7PP2NWC
FFKSY7PQNWHG
FFNFSXTPVQZ9
FVTCQK2MFNSK
FFM4X2HQWCVK
FFMTYKQPFDZ9
FFPURTQPFDZ9
FFNRWTQPFDZ9
NPTF2FWSPXN9
RDNAFV2KX2CQ
FF6WN9QSFTHX
FF4MTXQPFDZ9

इन बातों का रखें ध्यान

गेरेना फ्री फायर मैक्स के इन कोड्स को रिडीम करने के लिए जरूरी है कि आपका अकाउंट गूगल, एक्स, फेसबुक और VK जैसे प्लेटफॉर्म्स से लिंक हो. गेस्ट अकाउंट के साथ इन कोड को रिडीम नहीं किया जा सकता है. ये कोड रिलीज होने के 12-18 घंटों तक वैलिड होते हैं और इन्हें इसी दौरान रिडीम किया जा सकता है. यह भी ध्यान रखें कि एक कोड को एक ही बार रिडीम किया जा सकता है. 

[ad_2]

2 साल से भारत में छिपी अमेरिका की मोस्ट वॉन्टेड महिला हुई गिरफ्तार, जानें क्यों पीछे लगी थी FBI

[ad_1]

अमेरिका की 10 मोस्ट वॉन्टेड भगोड़ों की लिस्ट में शामिल एक महिला की गिरफ्तारी भारत से हुई है. महिला पर अपने 6 साल के बेटे की हत्या करने का आरोप है. अमेरिकी एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने महिला को भारत से गिरफ्तार किया है और अब उसे मुकदमा चलाने के लिए अमेरिका ले जाया गया है.

फॉक्स न्यूज के अनुसार इस महिला का नाम सिंडी रोड्रिग्ज सिंह है, जिसके खिलाफ दो वारंट हैं. एक गैरकानूनी तरीके से भागने का संघीय वारंट है और दूसरा 10 साल से कम उम्र के बच्चे की हत्या करने के लिए टेक्सास राज्य का एक और वारंट है. सिंडी पर 2,50,000 डॉलर के इनाम की भी घोषणा की गई थी.

एफबीआई ने बताया कि रोड्रिग्ज का बेटा नोएल अलवरेज साल 2022 से लापता था, लेकिन 2023, मार्च तक भी उसकी मिसिंग कंप्लेंट नहीं करवाई गई. एफबीआई ने जब नोएल को लेकर उसकी मां रोड्रिग्ज से पूछताछ की उसने झूठ कहा कि उसका बेटा अपने बायलॉजिकल पिता के साथ मेक्सिको में है. इसके दो दिन बाद ही रोड्रिग्ज अपने पति अर्शदीप सिंह और 6 बच्चों के साथ भारत के लिए रवाना हो गई, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटी. 6 बच्चों में नोएल शामिल नहीं था. बाद में नोएल की मौत की बात सामने आई.

एफबीआई के डायरेक्टर काश पटेल ने गुरुवार (21 अगस्त, 2025) को इसे लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, सिंडी रोड्रिग्ज सिंह ने अपने बेटे की लोकेशन को लेकर झूठ बोला और उसके दो दिन बाद वह भारत के लिए रवाना हो गई. हमें लगता है कि तब से वो कभी अमेरिका वापस नहीं लौटी.

एफबीआई ने कहा कि रोड्रिग्ज सिंह के भारत जाने के बाद टेक्सास की एक जिला अदालत में उस पर बेटे की हत्या करने के आरोप लगाए गए और नवंबर में उसके खिलाफ अरेस्ट वारेंट जारी कर दिया गया. रोड्रिग्ज के भारत में होने का पता चलने के बाद एफबीआई ने भारतीय अधिकारियों और इंटरपोल के साथ मिलकर उसे गिरफ्तार कर लिया. एफबीआई अधिकारियों के अनुसार, रोड्रिग्ज सिंह के बेटे नोएल को कई स्वास्थ्य संबंधी बीमारियां थीं, जिनमें गंभीर विकासात्मक विकार, फुफ्फुसीय एडिमा और एस्ट्रोपिया शामिल हैं.

[ad_2]

राशि अनुसार जेब में क्या रखें? जानें भाग्य और सफलता का अचूक उपाय! शास्त्रीय और ज्योतीषीय आधार क

[ad_1]

zodiac sign according things in your pocket: हममें से कई लोगों ने सुना होगा कि राशि के अनुसार जेब कुछ रखने से ग्रह शांत होते हैं. जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती है और मन प्रसन्न रहता है. लेकिन क्या सच में राशि अनुसार जेब में खास वस्तु को रखने से कुछ होता है?

बता दें कि इस तरह की ज्यादातर बातें लोक मान्यता, ज्योतिषीय उपाय और टोटकों पर आधारित होती हैं.

प्रामाणिक स्त्रोत् आधार की बात करें तो (बृहद्पाराशर होरा शास्त्र, बृहत्संहिता, गरुड़ पुराण और अथर्ववेद आदि में) राशि के मुताबिक जेब में क्या रखना शुभ होता है? इसका कोई सीधा और साफ उल्लेख देखने को नहीं मिलता है. 

शास्त्रीय दृष्टिकोण क्या कहता है? 
शास्त्रों में ग्रहों की शांति के लिए रत्न धारण, मंत्र-नाम जप, दान-पुण्य, तिलक और कपड़ों के रंग की सलाह दी गई है.

जेब में कुछ खास चीजें जैसे (लौंग, सुपारी, हल्दी, चंदन का सिक्का, पीपल का पत्ता) आदि रखने की परंपरा तांत्रिक और लोक मान्यताओं पर आधारित है, न कि सीधे वेद या पुराणों से.

इस तरह के उपाय अलग-अलग ज्योतिषाचार्य और तांत्रिक परंपरा द्वारा दी जाती है, ताकि व्यक्ति मानसिक तौर पर मजबूत बनें और अच्छी ऊर्जा उसकी तरफ आकर्षित हो. 

ज्योतिषाचार्य द्वारा जेब में रखने योग्य वस्तुएं

मेष राशि (Aries)
तांबे का सिक्का या लाल कपड़े का छोटा हिस्सा रखने से साहस और ऊर्जा प्राप्त होती है. 

वृषभ राशि (Taurus)
चांदी का सिक्का या सफेद रुमाल रखने से जीवन में स्थिरता और धन वृद्धि होती है. 

मिथुन राशि (Gemini)
सुपारी या हरा पान का पत्ता रखने से निर्णय क्षमता और वाणी में मधुरता आती है. 

कर्क राशि (Cancer)
चांदी की छोटी डिब्बी में कपूर रखने से मानसिक शांति और परिवारिक सुख प्राप्त होता है.

सिंह राशि (Leo)
पीला रूमाल या हल्दी की गांठ रखने से आत्मविश्वास और सम्मान बढ़ता है. 

कन्या राशि (Virgo)
हरी इलायची या मूंग दाल के कुछ दाने रखने से एकाग्रता और काम में सफलता मिलती है. 

तुला राशि (Libra)
इत्र की छोटी सी शीशी रखने से संबंध में मधुरता आती है. 

वृश्चिक राशि (Scorpio)
लाल चंदन या रुद्राक्ष की गुटिका रखने से नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है. 

धनु राशि (Sagittarius)
पीपल का सूखा पत्ता रखना से गुरु की कृपा प्राप्त होती है. 

मकर राशि (Capricorn)
लोहे की छोटी कील रखने से बुरी नजर से रक्षा होती है. 

कुंभ राशि (Aquarius)
नीले कपड़े का छोटा हिस्सा रखने से सभी कामों में सफलता मिलती है. 

मीन राशि (Pisces)
हल्दी की गांठ या पीले चावल रखने से आस्था, भाग्य और धार्मिक कार्यों में वृद्धि होती है. 

इस उपाय को अपनाने का सही तरीका?

  • इन वस्तुओं को कभी भी सीधे तौर पर जेब में न रखें. 
  • बल्कि साफ कपड़े या रूमाल में लपेटकर जेब या पर्स में रखें. 
  • हर अमावस्या या पूर्णिमा पर इन वस्तुओं को बदल दें. 
  • यह उपाय मनोबल और सकारात्मक सोच बढ़ाने में मदद करता है. 

राशि के अनुसार जेब में वस्तु रखने का कोई शास्त्रीय प्रमाण नहीं है, लेकिन लोक परंपरा और ज्योतीषीय उपायों में इसे माना जाता है. इसे हम उपचारात्मक उपाय की श्रेणी में रखते हैं. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]

Video: बंदर को भगा रहा था, 11000 वोल्ट की लाइन की चपेट में आया युवक, फिर भी बचा, देखें वीडियो

[ad_1]

High Voltage Shock: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खौफनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर हर किसी का दिल दहल जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक अपने घर की छत पर चढ़ा था. उसके हाथ में एक डंडा था और वह बंदरों को भगाने की कोशिश कर रहा था.

11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से टकराया युवक

जैसे ही युवक ने बंदर को मारने के लिए डंडा ऊपर उठाया, वैसे ही डंडा सीधे पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से जा टकराया. टकराते ही तेज आवाज हुई और युवक छटपटाकर छत पर ही गिर पड़ा. यह नजारा देख वहां मौजूद लोग सन्न रह गए.

गनीमत यह रही कि हादसे में युवक की जान बच गई. बिजली का इतना तेज झटका लगने के बाद भी उसका जिंदा बच जाना किसी चमत्कार से कम नहीं है. घटना के तुरंत बाद घरवाले और पड़ोसी भागते हुए छत पर पहुंचे और युवक को संभाला. उसे नीचे लाकर प्राथमिक इलाज दिया गया.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

हालांकि इस वीडियो को कहां का बताया जा रहा है, इसकी पुख्ता जानकारी अभी सामने नहीं आई है. लेकिन सोशल मीडिया पर लोग लगातार इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग इसे ईश्वर की कृपा बता रहे हैं तो कुछ कह रहे हैं कि यह लापरवाही का नतीजा है.

विशेषज्ञों का मानना है कि हाईटेंशन लाइन से छू जाने पर इंसान की जान बचना लगभग नामुमकिन होता है. लेकिन अगर किसी वजह से झटका पूरा नहीं लगता या तुरंत मदद मिल जाती है, तो व्यक्ति की जान बच सकती है. यही वजह रही कि युवक इस खतरनाक हादसे से बच निकला.

ये भी पढ़ें

Video: कलेक्टर नहीं मिले तो कुत्ते को सौंपा ज्ञापन, गले में बांध दिया पर्चा, छिंदवाड़ा में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन