मालवेयर से लेकर साइबर बुलिंग तक, Online Gaming के हैं कई खतरें, खुद को ऐसे रखें सेफ

[ad_1]

ऑनलाइन गेमिंग आज एक बड़ी इंडस्ट्री का आकार ले चुकी है. कुछ लोग शौक के तौर पर ऑनलाइन गेमिंग करते हैं तो कुछ ने इसे अपना प्रोफेशन बना लिया है. हालांकि, इसके कई खतरे भी हैं. इसे देखते हुए सरकार ने धन से जुड़े ऑनलाइन गेम्स को पूरी तरह बैन करने का मन बना लिया है. ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े क्या खतरे हैं और इनसे कैसे बचा जा सकता है. 

ऑनलाइन गेमिंग के खतरे

साइबर बुलिंग- ऑनलाइन गेम खेलने वालों में एक बड़ी संख्या बच्चों की है. ऐसे में उन पर साइबर बुलिंग का खतरा रहता है. कई बार गेमर्स दूसरे प्लेयर्स के साथ बदतमीजी करने लगते हैं. बहुत बार इसके पीछे का मकसद उनकी पर्सनल जानकारी निकलवाना भी हो सकता है.

मालवेयर और वायरस

कई बार गेमर्स अपनी पसंद के गेम का फ्री या सस्ता वर्जन पाने के लिए अनअथॉराइज्ड साइट्स पर चले जाते हैं, जिससे वायरस और मालवेयर इंस्टॉल होने का खतरा बना रहता है. अगर एक बार सिस्टम में वायरस या मालवेयर इंस्टॉल हो गया तो हैकर्स के लिए यूजर्स की पर्सनल जानकारी चुराना आसान हो जाता है.

आइडेंटिटी थेफ्ट

ऑनलाइन गेम्स में चैट फंक्शन होता है, जिससे गेमर्स आपस में बात कर सकते हैं. कई मौके पर साइबर अपराधी इस फंक्शन का इस्तेमाल दूसरे गेमर्स की सेंसेटिव जानकारी चुराने के लिए करने लगते हैं. इसलिए हमेशा गेमिंग के दौरान अपनी जानकारी देते समय सावधानी बरतनी चाहिए.

प्राइवेसी से जुड़ी प्रॉब्लम

ऑनलाइन गेमिंग के दौरान साइबर अपराधी गेमर्स की निजी जानकारी चुराकर उसके दूसरे सोशल मीडिया अकाउंट्स तक पहुंच बना सकते हैं. इस जानकारी से वो गेमर का नया सोशल मीडिया अकाउंट क्रिएट कर कोई परेशानी खड़ी कर सकते हैं.

कैमरा हैक होने का खतरा

आजकल लोग मोबाइल पर भी खूब ऑनलाइन गेमिंग करते हैं. ऐसे में मोबाइल का फ्रंट कैमरा हैक होने का खतरा भी बढ़ गया है. हैकर्स मोबाइल का कैमरा और माइक्रोफोन हैक कर ब्लैकमेल कर सकते हैं. 

हिडन फीस

ऑनलाइन गेमिंग का एक खतरा हिडन फीस यानी छिपे हुए चार्जेज होते हैं. कई बार डाउनलोड करते समय इन चार्जेज के बारे में नहीं बताया जाता, लेकिन गेम खेलने के लिए जरूरी आइटम्स खरीदने के लिए पैसों की डिमांड की जाती है. इसके लिए क्रेडिट कार्ड की जानकारी मांगी जाती है. 

ऑनलाइन गेमिंग से कैसे बचें?

इन खतरों के बावजूद ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है. कुछ सावधानियां बरतकर आप भी इन खतरों से बच सकते हैं. आइए उन बातों के बारे में जानते हैं, जो ऑनलाइन गेमिंग के दौरान आपको ध्यान में रखनी चाहिए.

संदिग्ध लिंक या सोर्स से बचें- कोई भी गेम या ऐप डाउनलोड करते समय संदिग्ध लिंक या सोर्स से बचना चाहिए. इन सोर्स पर मालवेयर या वायरस का खतरा रहता है. इसलिए हमेशा ऑथोराइज्ड सोर्स से गेम डाउनलोड करें.

अपनी निजी जानकारी न दें- गेमिंग के दौरान किसी को भी अपनी निजी जानकारी न दें. साथ ही गेमिंग यूजरनेम में अपना असली नाम, जन्मदिन या स्थान आदि न इस्तेमाल करें. जब आप गेम खेल रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि आप कहीं बातों-बातों में अपनी निजी जानकारी तो किसी के साथ शेयर नहीं कर रहे हैं.

मजबूत पासवर्ड और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन

हमेशा अपने अकाउंट के लिए मजबूत पासवर्ड का इस्तेमाल करें. यह साइबर क्राइम से बचने का एक कारगर तरीका है. साथ ही अगर कोई गेम टू या मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऑफर कर रहा है तो इसे इनेबल कर लें. इससे आपको एडिशनल सिक्योरिटी मिलती है.

[ad_2]

अमेरिका के टैरिफ का जवाब देने के लिए भारत के साथ आया रूस, कहा – ‘अपना सामान हमें भेजो…’

[ad_1]

अमेरिका और भारत के बीच तनाव की स्थिति है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने की वजह से भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया था. अब इस मामले पर रूस, भारत के साथ आ गया है. उसने कहा है कि ट्रंप का भारत टैरिफ लगाना गलत है. रूसी मिशन के उपप्रमुख रोमन बाबुश्किन ने बुधवार (20 अगस्त) को कहा कि उन्हें विश्वास है कि बाहरी दबाव के बावजूद भारत-रूस ऊर्जा सहयोग जारी रहेगा. 

रोमन बाबुश्किन ने नई दिल्ली प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि यह भारत के लिए एक चुनौतीपूर्ण स्थिति है और रूस को उसके साथ अपने संबंधों पर भरोसा है. उन्होंने कहा, ”चाहे कुछ भी हो जाए, चुनौतियों के दौरान भी हम किसी भी समस्या को दूर करने के लिए साथ खड़े हैं. राष्ट्रपति पुतिन ने हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी को यूक्रेन के घटनाक्रम के बारे में जानकारी देने के लिए फोन कॉल किया था. इसका मतलब है कि भारत, रूस के लिए बहुत मायने रखता है.”

रूस ने भारतीय प्रॉडक्ट्स को लेकर क्या कहा

रूस की ओर से यह भी कहा गया है कि अगर किसी देश में भारतीय प्रॉडक्ट्स पर रोक लगी है तो रूस अपने बाजार में उसका स्वागत करता है. इसके साथ-साथ भारत को तेल भी मिलता रहेगा. दरअसल ट्रंप ने भारत पर पहले 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया था, लेकिन इसके बाद टैरिफ बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया. ट्रंप को भारत के रूस से तेल खरीदने से दिक्कत है. भारत ने रूसी कच्चे तेल की खरीद का बचाव करते हुए कहा था कि उसकी ऊर्जा खरीद देश के हित और बाजार को ध्यान में रखकर चल रही है.   

ट्रंप ने भारत और रूस पर क्या लगाया था आरोप

फरवरी 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण के बाद पश्चिमी देशों ने रूस पर प्रतिबंध लगाकर कच्चे तेल की आपूर्ति बंद कर दी थी, जिसके बाद भारत ने कम दामों पर रूसी तेल की खरीद शुरू कर दी थी. ट्रंप ने आरोप लगाया था कि भारत तेल खरीदकर युद्ध को बढ़ावा दे रहा है और इसके लिए सीधे तौर पर रूस को जिम्मेदार ठहराया था.

इनपुट – पीटीआई

[ad_2]

बार-बार क्यों रिजेक्ट हो जाता है एजुकेशन लोन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती

[ad_1]

अगर आप किसी यूनिवर्सिटी या कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं और आप ये पढ़ाई एजुकेशन लोन की मदद से करना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है. दरअसल, कई बार ऐसा देखा जाता है कि एजुकेशन लोन के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट के पास अचानक खबर आती है कि उसका लोन रिजेक्ट हो गया है. उस दौरान स्टूडेंट को अपने भविष्य मानों समझौता करना पड़ जाता है.  

लेकिन क्या आप जानते हैं एजुकेशन लोन के रिजेक्ट होने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं? आइए आज हम आपको बताते हैं कि कैसे आप इस समस्या से बच सकते हैं….

किन वजहों  से रिजेक्ट होता है एजुकेशन लोन?

अक्सर स्टूडेंट्स सोचते हैं कि रिजेक्शन उनकी गलती है, लेकिन सच यह है कि कई बार बैंक की नीतियां भी इसकी वजह बनती हैं. सबसे पहले बात करते हैं डॉक्यूमेंट्स की. बहुत से छात्र अधूरे कागजात जमा करते हैं या फिर एडमिशन लेटर और फीस स्ट्रक्चर में गड़बड़ी रह जाती है. ऐसे मामलों में बैंक तुरंत फाइल रोक देता है. एक बड़ी वजह क्रेडिट हिस्ट्री यानी CIBIL स्कोर भी है. अगर स्टूडेंट या उनके गारंटर ने पहले कोई लोन लिया हो और उसे समय पर चुकाया न हो, या EMI में देरी की हो, तो बैंक का भरोसा डगमगा जाता है. कमजोर क्रेडिट स्कोर का असर सीधे एजुकेशन लोन पर पड़ता है.

गारंटर की प्रोफाइल

कभी-कभी कोर्स और यूनिवर्सिटी भी लोन रिजेक्ट होने की वजह बन जाते हैं. बैंक उन कोर्सेज को प्राथमिकता देते हैं जिनकी मार्केट में अच्छी वैल्यू हो और जिनसे बाद में स्टूडेंट की जॉब मिलने की संभावना ज्यादा हो. अगर कोर्स कम लोकप्रिय है या उसकी प्लेसमेंट दर कमजोर है तो बैंक उसे रिस्क मानते हैं. गारंटर की प्रोफाइल भी अहम है. बैंक चाहता है कि अगर किसी वजह से छात्र लोन न चुका पाए तो गारंटर वित्तीय रूप से सक्षम हो. लेकिन यदि गारंटर की आय कम है या नौकरी स्थिर नहीं है तो बैंक आवेदन खारिज कर देता है.

अगर बार-बार लोन रिजेक्ट हो तो क्या करें?

रिजेक्शन मिलने के बाद छात्र अक्सर हताश हो जाते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि रास्ते बंद हो गए. सबसे पहला कदम है अलग-अलग बैंकों और NBFCs में अप्लाई करना. हर संस्था की अपनी शर्तें होती हैं, इसलिए एक जगह असफलता का मतलब यह नहीं कि हर जगह नाकामी होगी. इसके अलावा सरकार और विभिन्न संस्थाओं की स्कीमें भी काफी मददगार हो सकती हैं. SIDBI, NSDL या राज्य सरकारों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का फायदा उठाकर भी एजुकेशन लोन लिया जा सकता है.

यदि पेरेंट्स की आय सीमित है तो किसी अन्य सक्षम रिश्तेदार को को-एप्लिकेंट बनाया जा सकता है. इससे बैंक को यह भरोसा मिलेगा कि लोन चुका दिया जाएगा. एक और अहम बात है CIBIL स्कोर. अगर पहले से छोटे-मोटे कर्ज हैं तो उन्हें समय पर चुका दें. EMI में नियमितता दिखाने से बैंक को यह संकेत मिलता है कि आप जिम्मेदार उधारकर्ता हैं. साथ ही अपने कोर्स और यूनिवर्सिटी की वैल्यू बैंक को अच्छे से समझाएं. प्लेसमेंट रिपोर्ट्स, कॉलेज की रैंकिंग और भविष्य की संभावनाओं से जुड़े दस्तावेज बैंक अफसर को दिखाएं. इससे उनके मन में भरोसा बढ़ेगा.

लोन रिजेक्शन से बचने के लिए ये बात रखें ध्यान

एजुकेशन लोन की तैयारी सिर्फ कागजात जुटाने तक सीमित नहीं है. आवेदन करने से पहले हर डॉक्यूमेंट को अच्छी तरह से जांच लें. कोर्स का ROI व आगे के मौकों के बारे में बैंक अधिकारी को स्पष्ट रूप से बताएं. अगर परिवार की इनकम कम है तो को-एप्लिकेंट रखना बहुत जरूरी है. इससे बैंक को यह सुरक्षा मिलती है कि रीपेमेंट किसी न किसी तरह होगा. इसके अलावा, स्कॉलरशिप या किसी अन्य फंडिंग का जिक्र करना भी मददगार होता है.

यह भी पढ़ें :इरफान पठान या यूसुफ पठान…दोनों भाईयों में कौन है ज्यादा पढ़ा-लिखा?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

आंटी ने कर दिया कांड… इंगेजमेंट में ऐसा नाची कि जान बचाकर भागने लगे लोग; वीडियो देख नहीं रुके

[ad_1]

आपको आए दिन कई तरह-तरह के वीडियो देखने को मिल जाते होंगे, जिनमें लोग अलग-अलग तरह की हरकतें करते नजर आते हैं. सोशल मीडिया पर ऐसे फनी और अजीबोगरीब क्लिप खूब वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाता है. कुछ वीडियो डांस के होते हैं. कुछ शादी-ब्याह के और कुछ तो ऐसे कि लोग बार-बार देखकर भी हंसते रह जाते हैं. अभी हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें एक आंटी ने इंगेजमेंट में ऐसा डांस कर दिया कि वहां मौजूद लोग जान बचाकर भागने लगे. यह वीडियो लोगों को खूब गुदगुदा रहा है. सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो. 

आंटी के डांस ने डाली लोगों की जान खतरे में 

एक इंगेजमेंट पार्टी चल रही थी. रस्में पूरी होने के बाद परिवार के सभी लोग फोटो खिंचवाने के लिए इकठ्ठा हो रहे थे. तभी माहौल में मौजूद एक आंटी कुछ ज्यादा ही खुश नजर आईं. उनके हाथ में एक फायर गन थी और अचानक उन्होंने डांस करना शुरू कर दिया. डांस के बीच वो फायर गन चलाने लगीं और उससे निकलने वाली चिंगारियां लोगों की ओर उड़ने लगीं.

यह भी पढ़ें: वाह ये डॉग लवर… MCD वाले पकड़कर ले जा रहे थे कुत्ते, शख्स ने खोल दी वैन की कुंडी; वीडियो वायरल

अचानक हालात ऐसे बने कि लोग अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागते दिखे. यह नजारा जितना खतरनाक था उतना ही मजेदार भी लग रहा है. इसे देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.  सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है यह वीडियो.

यह भी पढ़ें: रेस्टोरेंट में बैठा फूड रिव्यू कर रहा था कपल, इतने में तेज रफ्तार कार ने मार दी टक्कर- वीडियो वायरल

लोग कर रहे हैं कमेंट

वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर @Dee_29Oct नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 1.17 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस पर बहुत से लोगों के बहुत तरह-तरह के कमेंट भी आ रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है ‘बूढी समझ के हल्के में ले रहे थी क्या? फायर है मैं.’ एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है ‘जीवन में खुशियां बहुत जरूरी हैं मिले हुए अवसर को जाने न दे यही सिखा रही आंटी जी.’ एक और यूजर ने लिखा है ‘और करो बुजुर्गों को नये फैशन में शामिल.’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया ‘ अब इनको कोई नहीं बुलाएगा कभी किसी भी फंक्शन में.’

यह भी पढ़ें: Video: ये कैसी तानाशाही है? चलती ट्रेन से युवक को बाहर फेंकने लगा पुलिसवाला, सामने आया खतरनाक वीडियो


क्या ऑफर एयर होने वाला है ‘बड़े अच्छे लगते हैं 4’? इस एक्टर ने बताया सच

[ad_1]

टीवी शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं 4′ में शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा के साथ ही मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता रिभु मेहरा ने शो के बंद होने की अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है. अभिनेता शो में निखिल का किरदार निभा रहे हैं. उनका कहना है, “बड़े अच्छे लगते हैं-4’ लोगों को बहुत पसंद आ रहा है, क्योंकि इसमें रोमांस और फैमिली ड्रामा को एक अलग तरीके से पेश किया गया है.”

बड़े अच्छे लगते हैं-4 में आया एक लीप
उन्होंने आगे बताया, “मैं दर्शकों से यही कहना चाहता हूं कि शो के बंद होने की अफवाहों पर ध्यान न दें. शो का बस टाइम बदल गया है और कहानी में एक लीप (नई कहानी की शुरुआत) आया है, जिसे लोग पसंद भी कर रहे हैं. हम सब बहुत मेहनत कर रहे हैं ताकि दर्शकों को शो अच्छा लगे और वो हमें और ज्यादा प्यार दें.” रिभु ने यह भी कहा, “मुझे सोशल मीडिया पर बहुत प्यारे मैसेज मिल रहे हैं कि लोग मुझे शो में पसंद कर रहे हैं. उम्मीद है कि शो अच्छा चले और लंबे समय तक ऑन एयर रहे.”

 


लव ट्रायंगल है नया ट्रेंड
रिभु ने टीवी शोज में लव ट्रायंगल (तीन लोगों के बीच प्यार की कहानी) को नए ट्रेंड के रूप में भी बताया. उन्होंने कहा, “लव ट्रायंगल की कहानियां रोमांटिक शोज में बहुत पॉपुलर होती हैं, क्योंकि ये रिश्तों की जटिलताओं को दिखाती हैं. हम सभी को रोमांटिक शोज पसंद आते हैं, लेकिन टीवी पर शो को चलाने के लिए उसमें थोड़ा ड्रामा और ट्विस्ट भी जरूरी होता है, तभी वो मजेदार बनता है.” रिभु ने आगे कहा, “लव ट्रायंगल शो को और दिलचस्प बनाता है, क्योंकि इसमें वफादारी और भरोसे जैसे मुद्दे आते हैं, जो असल जिंदगी में भी होते हैं. इससे दर्शकों को यह भी सीख मिलती है कि ऐसे हालात में रिश्ते को कैसे संभालना चाहिए.”

एकता कपूर द्वारा प्रोड्यूस किया गया टीवी शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं 4’ इस साल 16 जून को शुरू हुआ था. यह शो सोमवार से शुक्रवार, रात 8:30 बजे सोनी टीवी पर स्ट्रीम हो रहा है.रिभु मेहरा इससे पहले कई पॉपुलर शोज का हिस्सा रह चुके हैं, जैसे ‘गुम है किसी के प्यार में,’ ‘बहुत प्यार करते हैं,’ ‘कुमकुम भाग्य,’ और ‘माय नेम इज लखन.’

ये भी पढ़ें:-Tuesday Box Office Collection: मंगलवार को किस फिल्म ने मारी बाजी, किसका हुआ बुरा हाल? जानें- बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब

 



[ad_2]

Video: इंसान है या रोबोट? नाच-नाचकर ऐसा घूमा शख्स, लोग बोले- इसमें मोटर फिट है

[ad_1]

Boys Dance Viral: सोशल मीडिया पर आए दिन तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं. इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है. इस वीडियो में एक लड़का डांस करता दिखाई दे रहा है. खास बात यह है कि उसका डांस बिल्कुल रोबोट की तरह लग रहा है. उसकी हरकतें इतनी अनोखी हैं कि देखने वालों को हैरानी हो रही है. कई यूजर्स ने वीडियो पर मजाकिया कमेंट करते हुए लिखा है कि इस लड़के के शरीर में तो जैसे मोटर फिट कर दी गई हो.

गुजरात की पारंपरिक गाने पर किया डांस

वीडियो में लड़का गुजराती गाने डोढिया पर थिरकता नजर आ रहा है. यह नृत्य गुजरात की पारंपरिक नृत्य शैलियों गरबा और डांडिया का ही एक रूप है, जिसे स्थानीय लोग बड़े उत्साह से प्रस्तुत करते हैं. डोढिया नृत्य में तेज ताल, लयबद्ध हरकतें और समूह में किया जाने वाला प्रदर्शन इसकी खूबसूरती बढ़ा देता है. इस नृत्य को देखकर लोग अपने आप को तालियों से रोक नहीं पा रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और लगातार शेयर कर रहे हैं. कुछ लोग इसे गुजरात की संस्कृति और परंपरा का शानदार उदाहरण बता रहे हैं तो कुछ लोग लड़के की अनोखी स्टाइल से बेहद प्रभावित हो रहे हैं. वहीं, कई यूजर्स ने लिखा कि यह डांस सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की विविधता और कला का प्रतीक भी है.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

गुजरात के पारंपरिक नृत्य हमेशा से ही लोगों को आकर्षित करते आए हैं. खासकर नवरात्रि के समय तो गरबा और डांडिया की धूम पूरे देश में देखने को मिलती है. अब यह डोढिया नृत्य भी लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है.

वीडियो देखने वाले कहते हैं कि गीत, संगीत और नृत्य का ऐसा संगम आपको पल भर के लिए सब कुछ भुला देता है और आप पूरी तरह से उस लय में खो जाते हैं. यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इसे बार-बार देख रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

Video: बाउंड्री वाल और कंटीले तार, बावजूद शातिर चोर उठा ले गया साइकिल, हैरान कर देगा ये वीडियो


गुजरात के 4 भाई, जो पाकिस्तान टीम के लिए खेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट, अब पोता भी है क्रिकेटर

[ad_1]

गुजरात के जुनागढ में जन्मे 4 भाइयों ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए क्रिकेट खेला. इन चार भाइयों में लिटिल मास्टर के नाम से पहचाने जाने वाले हनीफ मोहम्मद भी हैं, जिनका बेटा और पौता भी क्रिकेटर हैं. वह पाकिस्तान के पहले स्टार खिलाड़ी भी कहे जाते हैं. हनीफ के शुरूआती कोच एक हिंदू थे. वह भारत को बहुत पसंद करते थे और अंतिम दिनों में कहते थे कि काश बंटवारा कभी न हुआ होता और सिर्फ एक भारत होता.

बात 1978 की है जब सुनील गावस्कर ने भी हनीफ मोहम्मद के घर जाने का फैसला किया था. 17 सालों के बाद भारतीय टीम पाकिस्तान गई थी, तब कराची एयरपोर्ट पर पहुंचकर गावस्कर टीम के साथ होटल में न जाकर हनीफ मोहम्मद के घर गए थे. उन्होंने कहा था कि वह असली ‘लिटिल मास्टर’ से मिलना चाहते थे. उन्होंने कहा था कि बेशक उन्होंने हनीफ को खेलते हुए न देखा हो लेकिन उनकी बल्लेबाजी के किस्सों से वह प्रभावित थे.

बंटवारे में पाकिस्तान चला गया मोहम्मद परिवार

हनीफ मोहम्मद कुल 6 भाई थे, जिनमें से एक भाई का छोटी उम्र में इंतकाल हो गया था. जब देश का बंटवारा हुआ तो जूनागढ़ के नवाब ने पाकिस्तान जाने का फैसला किया और हनीफ का परिवार भी चला गया. कराची पहुंचे इस परिवार ने एक मंदिर में काफी समय तक पनाह ली और फिर धीरे-धीरे इस परिवार के हालात ठीक हुए. फिर जब हनीफ और उनके भाई क्रिकेट में आए तो उनका परिवार पूरे पाकिस्तान में मशहूर हो गया.

पिता भी थे अच्छे क्रिकेटर

सिर्फ हनीफ और उनके भाई ही नहीं बल्कि उनके पिता भी एक क्लब क्रिकेटर थे. वह चाहते थे कि उनके बेटे भी क्रिकेटर बने, हालांकि 1948 में उनके पिता का निधन हो गया था. इसके बाद उनके बेटों ने उनका सपना पूरा किया और 4 भाइयों ने पाकिस्तान के लिए नेशनल टीम में खेला.

कम से कम 64 बार ऐसा हुआ जब दो भाइयों ने एक साथ टीम में खेला. वजीर और हनीफ ने 18 टेस्ट मैच साथ में खेले, जबकि मुश्ताक के साथ हनीफ ने 19 टेस्ट एकसाथ खेले. अल्फ्रेड हाई स्कूल में पढ़े इन भाइयों को बचपन से ही क्रिकेट का शौक था. सभी अपने स्कूल के स्टार खिलाड़ी थे. 5 में से 4 भाइयों ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए खेला जबकि एक भाई (रईस मोहम्मद) अंतर्राष्ट्रीय में डेब्यू नहीं कर पाए वह सिर्फ फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेले.

  • हनीफ मोहम्मद
  • मुश्ताक मोहम्मद
  • सादिक मोहम्मद
  • वजीर मोहम्मद
  • रईस मोहम्मद

मां भारत में थी बैडमिंटन चैंपियन

सभी भाइयों को क्रिकेट में सफल बनाने का क्रेडिट उनकी मां अमीर बी को भी जाता है, जिन्होंने अपने पति को खोने के बाद बेटों के क्रिकेट करियर को जारी रखने में मदद की. उनकी मां भारत में नेशनल बैडमिंटन चैंपियन और क्षेत्रीय स्तर पर टेबल टेनिस प्लेयर थीं.

टेस्ट मैचों में सबसे लंबी पारी का रिकॉर्ड

टेस्ट मैचों में सबसे लंबी पारी खेलने का रिकॉर्ड हनीफ मोहम्मद के नाम है. उन्होंने 1958 में ब्रिजटाउन में वेस्टइंडीज के खिलाफ 337 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी, ये पारी 970 मिनट तक चली थी. ये पारी अमर हो गई क्योंकि ये टेस्ट क्रिकेट की सबसे लंबी पारी बन गई.

पाकिस्तान के लिए इंटरनेशनल खेलने वाले चारों भाइयों का रिकॉर्ड

Hanef Mohammad: हनीफ मोहम्मद ने पाकिस्तान के लिए 55 टेस्ट मैचों में 3915 रन बनाए. इसमें 12 शतकीय और 15 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं. इसके आलावा उन्होंने 238 फर्स्ट क्लास मैच खेले.

Mushtaq Mohammad: मुश्ताक मोहम्मद ने पाकिस्तान के लिए 57 टेस्ट और 10 वनडे मैच खेले, इसमें उन्होंने क्रमश 3643 और 209 रन बनाए. उन्होंने टेस्ट में 10 शतक और 19 अर्धशतक जड़े हैं. टेस्ट में उन्होंने 79 विकेट भी लिए हैं.

Sadiq Mohammad: सादिक मोहम्मद ने 41 टेस्ट और 19 अंतर्राष्ट्रीय वनडे मैच खेले. इसमें उनके नाम 2579 और 383 रन हैं. सादिक ने टेस्ट में 5 शतक और 10 अर्धशतक लगाए हैं.

Wazir Mohammad: वजीर मोहम्मद ने पाकिस्तान के लिए 20 टेस्ट मैचों में 801 रन बनाए, इसमें 2 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं.

हनीफ मोहम्मद के बेटे भी खेले पाकिस्तान के लिए क्रिकेट

हनीफ मोहम्मद के बेटे का नाम शोएब मोहम्मद है, उन्होंने पाकिस्तान के लिए 1983 में डेब्यू किया. शोएब ने पाकिस्तान के लिए 45 टेस्ट और 63 वनडे मैच खेले, जिसमें क्रमश 2705 और 1269 रन बनाए.

पोता भी है क्रिकेटर

पाकिस्तान क्रिकेट के लिए पहले स्टार के रूप में पहचाने जाने वाले हनीफ मोहम्मद का पोता भी क्रिकेटर है. उनके पोते का नाम शेहजर (Shehzar Mohammad) है, जिनकी उम्र 33 साल है. हालांकि वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू नहीं कर पाए हैं. शेहजर ने 45 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं. उन्होंने अपना आखिरी मैच नवंबर, 2022 में खेला था.

[ad_2]

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार की अच्छी शुरुआत, 144 अंक चढ़ा सेंसेक्स; निफ्टी भी 25000 क

[ad_1]

Share Market Today: वैश्विक बाजारों के मिले-जुले रूख के बीच बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में बढ़त दर्ज की गई. सेंसेक्स और निफ्टी के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी तेजी देखी जा रही है. जहां सेंसेक्स 144 अंक चढ़कर 81789 पर पहुंच गया. वहीं, निफ्टी 45 अंकों की तेजी के साथ 25026 पर कारोबार करता नजर आया. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें, तो जहां निफ्टी आईटी और FMCG इंडेक्स में तेजी देखने को मिल रही है. निफ्टी बैंक इंडेक्स और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज दोनों लाल निशान पर हैं. 

फिलहाल ज्यादा तेजी की नहीं कोई उम्मीद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर GST रिफॉर्म के ऐलान करने के बाद से पिछले तीन दिनों में निफ्टी ने 364 अंकों की बढ़त हासिल की है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के रिसर्च हेड विनोद नायर का कहना है, ”भारत पर 25 परसेंट सेकेंडरी टैरिफ लगाने की 27 अगस्त की डेडलाइन को लेकर अमेरिकी प्रशासन की तरफ से कोई पॉजिटिव खबर सामने नहीं आ रही है इसलिए फिलहाल तेजी की कोई संभावना नहीं है.” उन्होंने आगे कहा, ”शॉर्ट टर्म के लिए इंवेस्टर्स बैंकिंग और फाइनेंशियल, टेलीकॉम, होटल, हेल्थकेयर, ऑटोमोबाइल और सीमेंट जैसे डोमेस्टिक कंजप्शन थीम्स पर फोकस कर सकते हैं.” 

दबाव में वैश्विक बाजार

ग्लोबल मार्केट की बात करें, तो एशियाई बाजार दबाव में रहे, जापान के निक्केई 225 1.52 परसेंट और दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 1.72 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई.  क्योंकि निवेशकों को जापान के ट्रेड डेटा और चीन के लोन प्राइम रेट पर फैसले के आने का इंतजार है. अमेरिकी शेयर बाजार भी बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए. एसएंडपी 500 में 0.59 परसेंट की गिरावट आई, नैस्डैक कंपोजिट में 1.46 परसेंट  की गिरावट आई, जबकि डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज लगभग स्थिर रहा. 

 

ये भी पढ़ें: 

रूस से कच्चे तेल की खरीद रहेगी जारी, अमेरिकी टैरिफ की धमकी के बीच इंडियन ऑयल ने लिया फैसला

[ad_2]

रील देखना होगा और मजेदार, मेटा ले आई कमाल का नया फीचर, क्रिएटर्स की हो जाएगी बल्ले-बल्ले

[ad_1]

फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अब रील देखना और भी मजेदार होने जा रहा है. इसके लिए फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा ने एक शानदार फीचर लॉन्च किया है. दरअसल, मेटा ने अपना AI वॉइस ट्रांसलेशन टूल दुनियाभर के क्रिएटर्स के लिए रोल आउट कर दिया है. अभी यह इंग्लिश और स्पैनिश भाषा में लॉन्च किया गया है और आने वाले समय में इसमें और भाषाएं जोड़ी जाएंगी. यह पूरी तरह फ्री है और इसे इस्तेमाल करने के लिए क्रिएटर्स को कोई पैसा नहीं देना होगा.

क्या काम करेगा यह टूल?

मेटा ने बताया कि इस टूल को इनेबल करने के बाद यह अपने आप ही रील की भाषा को अभी के लिए इंग्लिश और स्पैनिश में डब कर सकता है. यह न सिर्फ भाषा को ट्रांसलेट करेगा बल्कि लिप सिंक भी करेगा. इसकी मदद से क्रिएटर्स को अन्य भाषाओं की ऑडिएंस तक पहुंचने की भी सुविधा मिलेगी और वो नए लोगों तक अपना कंटेट पहुंचा पाएंगे. साथ ही यह फीचर क्रिएटर्स के कैप्शन, बायो और सबटाइटल को भी दूसरी भाषा में ट्रांसलेट कर सकेगा. क्रिएटर्स को अब इन कामों के लिए किसी थर्ड-पार्टी ऐप की मदद नहीं लेनी पड़ेगी. 

टोन और स्टाइल नहीं बदलेगा

मेटा का कहना है कि यह टूल सिर्फ भाषा ट्रांसलेट करेगा. यह क्रिएटर्स की टोन, उनके स्टाइल और ऑरिजनल कंटेट के इंटेट से कोई छेड़छाड़ नहीं करेगा. इस AI सिस्टम को इस तरह ट्रेनिंग दी गई है कि यह क्रिएटर्स की ऑरिजनल वॉइस और टोन को दर्शकों तक पहुंचाए.

टूल को कैसे करें इनेबल?

अगर आप क्रिएटर हैं तो इसे यूज करने का तरीका जानना भी जरूरी है. इसे यूज करना बेहद आसान है. इस टूल को यूज करने के लिए आपको रील पब्लिश करने से पहले “ट्रांसलेट योर वॉइस विद मेटा एआई” पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपको लिप सिंक इनेबल करने का भी ऑप्शन दिखाई देगी. इन्हें इनेबल करने के बाद आप रील शेयर कर सकते हैं. अभी यह टूल उस रील को इंग्लिश या स्पैनिश में ट्रांसलेट कर सकता है. 

[ad_2]

पहले तू डांस देख… हल्दी सेरेमनी में दीदी ने किया ऐसा डांस कि झूम गए यूजर्स, वीडियो वायरल

[ad_1]

शादियों का मजा तभी पूरा होता है. जब उसमें नाच-गाना शामिल हो. हर फंक्शन में कोई न कोई ऐसा डांस जरूर कर देता है. जिसे लोग सालों तक याद रखते हैं. हल्दी सेरेमनी का भी अपना अलग रंग होता है. जहां दोस्तों और रिश्तेदारों की मस्ती देखने लायक होती है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो छाया हुआ है. 

जिसमें दुल्हन की दीदी का डांस हर किसी का दिल जीत रहा है. म्यूजिक बजते ही उन्होंने स्टेज पर ऐसे ठुमके लगाए कि वहां मौजूद लोग तालियां बजाने से खुद को रोक नहीं पाए. वीडियो में उनकी एनर्जी और एक्सप्रेशन देखकर यूजर्स झूम रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. 

पीले सूट में लड़की के डांस ने लूटे दिल 

वायरल हो रहे इस वीडियो में पीले सूट में एक लड़की बेहद खूबसूरत ढंग से डांस करती हुई नजर आ रही है. उसके डांस का यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है. लड़की फिल्म No Entry के मशहूर गाने No Entry पर इतना धमाकेदार डांस करती दिख रही है कि लोग देखते ही रह जाते हैं. स्टेज पर आते ही उसने एनर्जी और एक्सप्रेशंस से ऐसा माहौल बना दिया कि वहां मौजूद हर कोई तालियां बजाने लगा. 

यह भी पढ़ें: वाह ये डॉग लवर… MCD वाले पकड़कर ले जा रहे थे कुत्ते, शख्स ने खोल दी वैन की कुंडी; वीडियो वायरल

उसके मूव्स इतने परफेक्ट और कॉन्फिडेंट लग रहे हैं कि वीडियो देखते ही दिल खुश हो जाता है. हल्के-फुल्के स्टेप्स से लेकर जोरदार ठुमकों तक उसने पूरे गाने को अपनी परफॉर्मेंस से यादगार बना दिया. सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है यह वीडियोय बहुत से यूजर्स कमेंट कर के लड़की की जमकर कर रहे हैं तारीफ. 

यह भी पढ़ें: Video: इंसान है या रोबोट? नाच-नाचकर ऐसा घूमा शख्स, लोग बोले- इसमें मोटर फिट है

लड़की के डांस की हो रही है तारीफ

वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Fun_and_Viral_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 1.10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस पर बहुत से लोगों के काफ़ी कमेंट भी आ रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है ‘मूड फ्रेश हो गया.’ तो वही एक और यूजर ने कमेंट किया है ‘बस ऐसा प्रोग्राम देखने का मौका मिल जाए लाइव.’ तो वहीं एक और यूजर ने कहा है ‘थैंक यू भाई डिप्रेशन नहीं जा रहा था लेकिन यह देखकर पूरा मूड फ्रेश हो गया.’

यह भी पढ़ें: आंटी ने कर दिया कांड… इंगेजमेंट में ऐसा नाची कि जान बचाकर भागने लगे लोग; वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी