जंगल से गुजर रहे हाईवे पर अचानक आया पैंथर, कार में बैठे बच्चे पर किया हमला- वीडियो वायरल

[ad_1]

जरा सोचिए आप हाईवे पर गाड़ी में बैठकर आराम से सफर कर रहे हों, गाने सुन रहे हों और खिड़की से बाहर झांकते हुए हरे-भरे जंगल का मजा ले रहे हों. तभी अचानक कहीं से काली छाया जैसी कोई चीज सामने आ जाए और दिल की धड़कनें दोगुनी हो जाएं तो? जी हां, सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसने लोगों को रोमांच के साथ-साथ दहशत में भी डाल दिया है. ये नजारा किसी फिल्म का नहीं बल्कि हकीकत है, जहां जंगल से निकलकर हाईवे पर शान से चलते वाहनों के बीच अचानक पैंथर आ धमका. जब लोगों ने गाड़ी रोककर इस रोमांचित पल को देखना चाहा तो वहां एक दुर्घटना घट गई जिसे देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

सड़क पर आए पैंथर ने 13 साल के लड़के पर किया हमला

वीडियो में साफ दिखाई देता है कि जैसे ही पैंथर सड़क पर आया, गाड़ियों के पहिए थम गए और लोग हैरान रह गए. एक कार में बैठे लोग तो उत्सुकता में खिड़की से बाहर झांककर इस खूंखार मेहमान का नजारा लेने लगे. लेकिन तभी कहानी ने खतरनाक मोड़ ले लिया. पैंथर ने अचानक छलांग लगाकर हमला कर दिया और कार में बैठा 13 साल का लड़का घायल हो गया. बच्चे की चीख-पुकार सुनकर ड्राइवर ने फौरन गाड़ी भगानी चाही, लेकिन यहां तो पैंथर और ज्यादा गुस्से में आ गया.

फिर गाड़ी का किया पीछा

आगे नतीजा ये हुआ कि वो कार के पीछे-पीछे दौड़ पड़ा और हाईवे पर कुछ देर तक जानवर और इंसान के बीच सांस रोक देने वाला पीछा चलता रहा. सोशल मीडिया पर घायल लड़के की तस्वीरें भी वायरल हैं जिसमें उसके हाथ पर पैंथर के नाखून के गहरे जख्म हैं और वीडियो इतना सनसनीखेज है कि सोशल मीडिया पर लोग इसे देखकर कह रहे हैं”ये तो किसी नेशनल जियोग्राफिक शो से भी ज्यादा खतरनाक लग रहा है”.

यह भी पढ़ें: Video: बेंगलुरु-मैसूरु एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, बस ने गाड़ी को मारी टक्कर, सामने आया वीडियो

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

वीडियो को Backchod Indian नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक कई लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…पैंथर को बाहर खिड़की खोलकर कौन देखता है भाई. एक और यूजर ने लिखा…ये लापरवाही का नतीजा है, अब से नहीं करेगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…अच्छा हुआ ज्यादा नुकसान नहीं हुआ, लोग तो मर जाते हैं ऐसे हमलों में.

यह भी पढ़ें: Video: बस पर चढ़ तेंदुए ने टूरिस्ट को मारा थप्पड़, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी, क्यूट वीडियो वायरल


Second Chandra Grahan 2025: कब लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण! जानें सूतक काल

[ad_1]

Chandra Grahan 2025: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य या चंद्र ग्रहण लगना बेहद महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है. हिंदू धर्म में ग्रहण का विशेष महत्व होता है. कहा जाता है कि ग्रहण का प्रभाव लोगों के जीवन पर सीधा पड़ता है. सितंबर 2025 में दो ग्रहण लगने जा रहे हैं. एक सूर्य ग्रहण और दूसरा चंद्र ग्रहण.

चंद्र ग्रहण भाद्रपद पूर्णिमा को 7 सितंबर 2025 रविवार के दिन रात 9:57 मिनट से लेकर अगले दिन 8 सितंबर के दिन 1 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगा. इसका सूतक काल 12 घंटे पहले ही लग जाएगा, जो दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर शुरू होगा.

खगोलशास्त्र के मुताबिक चंद्र ग्रहण तब लगता है, जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है या दूसरे शब्दों में कहें तो जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा एक सीधी रेखा में होते हैं. जिसके कारण चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया दिखाई देती है. खगोलीय घटना में इसे ही चंद्र ग्रहण कहते हैं. 

ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण का अर्थ
वैदिक ज्योतिष के मुताबिक ग्रहण राहु और केतु के कारण लगता है. जब चंद्रमा इन छाया ग्रहों (राहु-केतु) के समीप पहुंचता है और सूर्य के विपरीत होता है, तो चंद्र ग्रहण लगता है. 

पुराणों के मुताबिक समुद्र मंथन के दौरान जब अमृत निकला तो राहु ने धोखे से अमृत पी लिया था, जिसके बाद श्रीविष्णु ने उसका सिर धड़ से अलग कर दिया था, लेकिन वो फिर भी अमर हो गया था. तब से राहु और केतु सूर्य-चंद्रमा को निगलते हैं, जिस कारण ग्रहण लगता है. 

चंद्र ग्रहण 2025 क्या ना करें (Chandra Grahan 2025 Don’ts)

  • चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को चाकू और कैंची का प्रयोग बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए.
  • इस दौरान बाहन घूमना सही नहीं माना जाता है. 
  • चंद्रग्रहण के दौरान भोजन करने की भी मनाही होती है.
  • किसी से भी अधिक बोलना या बातचीत करने से बचना चाहिए.
  • इस दौरान शारीरिक संबंध भी नहीं बनाना चाहिए.

चंद्र ग्रहण 2025 क्या करें?

  • चंद्र ग्रहण के दौरान अधिक से अधिक भजन करना चाहिए.
  • ग्रहण के दौरान ईश्वर का भजन और नाम जप करने से आध्यात्मिक शाक्ति की प्राप्ति होती है.
  • इस समय गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए.
  • गर्भवती महिलाओं को इस समय अपने पास नारियल रखना चाहिए.
  • खाने-पीने की सामग्री में कुश या तुलसी का पत्ता पहले ही रख देना चाहिए. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

Garena Free Fire Max: 19 अगस्त के लिए आ गए रिडीम कोड, फ्री में कई शानदार रिवॉर्ड पाने का मौका

[ad_1]

गेरेना फ्री फायर मैक्स के प्लेयर्स के लिए नए रिडीम कोड जारी हो गए हैं. इनकी मदद से प्लेयर्स गन स्किन, हथियार, गोल्ड और डायमंड समेत कई इन-गेम आइटम्स को फ्री में रिडीम कर सकते हैं. गेम डेवलपर्स लगभग नियमित तौर पर ये रिडीम कोड्स जारी करते हैं. ये उन प्लेयर्स के लिए बड़े काम के होते हैं, जो इन-गेम इवेंट में पार्टिसिपेट कर रिवॉर्ड पाने से चूक जाते हैं. बता दें कि भारत में फ्री फायर गेम को 2022 में बैन कर दिया गया था, लेकिन इसका मैक्स वर्जन अभी भी अवेलेबल है और इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है. 

यह है कोड रिडीम करने का तरीका

इन कोड्स को रिडीम करना बेहद आसान है. इसके लिए गेरेना फ्री फायर मैक्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए लॉग-इन करना है. इसके बाद वहां दिए टेक्स्ट बॉक्स में इन रिडीम कोड को पेस्ट कर दें. सक्सेसफुल रिडीम होने के बाद रिवॉर्ड प्लेयर के इन-गेम मेलबॉक्स में पहुंच जाएगा. यह ध्यान रहे कि ये कोड्स सीमित समय तक ही वैलिड हैं.  इनमें से कुछ कोड पर मैक्सिमम यूसेज लिमिट लगी हुई है. यानी अगर किसी कोड को अधिक प्लेयर यूज कर लेते हैं तो वह बाकी कोड के मुकाबले पहले एक्सपायर हो जाएगा. 

ये हैं 19 अगस्त के लिए कोड 

FFSKTXVQF2NR
FFRSX4CYHLLQ
FPUS5XQ2TNZK
FFNFSXTPVQZ9
FVTCQK2MFNSK
NPTF2FWSPXN9
RDNAFV2KX2CQ
FF6WN9QSFTHX
FF4MTXQPFDZ9
FYHJMKRT76HYR56C
FTDRU7HY5R6FEDG3
FKY89OLKJFH56GRG
FUTYJT5I78OI78F2
F6Y6FHRTJ67YHR57
FR4HII9FT5SDQ2HS
FOGFUYJN67UR6OBI
FBVFTYJHR67UY4IT
FYHJTY7UKJT678U
FTGBHDTRYHB56GRK
FYH6JY8UKY7JYGFH
FUKTY7UJIE56RYHI
FV7CYTGDRTUNMJEK

इन बातों का रखें ध्यान

गेरेना फ्री फायर मैक्स के इन कोड्स को रिडीम करने के लिए जरूरी है कि आपका अकाउंट गूगल, एक्स और फेसबुक आदि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से लिंक हो. गेस्ट अकाउंट के साथ इन कोड को रिडीम नहीं किया जा सकता है. ये कोड रिलीज होने के 12-18 घंटों तक वैलिड होते हैं और इन्हें इसी दौरान रिडीम किया जा सकता है. यह भी ध्यान रखें कि एक कोड को एक ही बार रिडीम किया जा सकता है.

[ad_2]

‘परिणीता’ के प्रीमियर पर व्हाइट साड़ी में रेखा ने लूटा दिलों का करार, दिग्गज अभिनेत्री की खूबसूरती पर मर मिटे फैंस

[ad_1]

20 साल बाद सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हुई परिणीता के प्रीमियर रेखा काफी खूबसूरत अंदाज में नजर आईं.

20 साल बाद सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हुई परिणीता के प्रीमियर रेखा काफी खूबसूरत अंदाज में नजर आईं.

परिणीता के प्रीमियर में रेखा व्हाइट कलर की गोल्डन बॉर्डर वाली सिल्क साड़ी में नजर आईं.

परिणीता के प्रीमियर में रेखा व्हाइट कलर की गोल्डन बॉर्डर वाली सिल्क साड़ी में नजर आईं.

दिग्गज अभिनेत्री ने इस दौरान अपने बालों का जूड़ा बनाया हुआ था. मांग में सिंदूर और रेड कलर की लिपस्टिक लगाए हुए रेखा अप्सरा लग रही थीं.

दिग्गज अभिनेत्री ने इस दौरान अपने बालों का जूड़ा बनाया हुआ था. मांग में सिंदूर और रेड कलर की लिपस्टिक लगाए हुए रेखा अप्सरा लग रही थीं.

रेखा ने इस दौरान पोटली वाला पर्स लेकर अपना लुक कंप्लीट किया था. वहीं उन्होंने रेड कार्पेट पर पैप्स के लिए खूब पोज भी दिए.

रेखा ने इस दौरान पोटली वाला पर्स लेकर अपना लुक कंप्लीट किया था. वहीं उन्होंने रेड कार्पेट पर पैप्स के लिए खूब पोज भी दिए.

वहीं परिणीता के प्रीमियर पर रेखा ने अपने एक प्यारे जेस्चर से सब का दिल जीत लिया.

वहीं परिणीता के प्रीमियर पर रेखा ने अपने एक प्यारे जेस्चर से सब का दिल जीत लिया.

दरअसल रेखा परीणीता के पोस्टर के बेहद नजदीक गई और उन्होंने विद्या बालन की फोटो पर किस कर उनकी नजर उतारी

दरअसल रेखा परीणीता के पोस्टर के बेहद नजदीक गई और उन्होंने विद्या बालन की फोटो पर किस कर उनकी नजर उतारी

परिणीता के प्रीमियर से रेखा की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. वहीं इस उम्र में भी एक्ट्रेस की खूबसूरती पर लोग मर मिट रहे हैं.

परिणीता के प्रीमियर से रेखा की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. वहीं इस उम्र में भी एक्ट्रेस की खूबसूरती पर लोग मर मिट रहे हैं.

Published at : 19 Aug 2025 09:19 AM (IST)

Preferred Sources

बॉलीवुड फोटो गैलरी

[ad_2]

माचिस की तीलियों का डिजाइन बनाकर उबाल दिया अंडा! वीडियो देख यूजर्स बोले-India not for Beginners

[ad_1]

जरा सोचिए जब लोग किचन में गैस चूल्हे से लेकर माइक्रोवेव तक की ताम-झाम में उलझे रहते हैं, उसी बीच एक जनाब ने ठान लिया कि अंडा उबालने की रेसिपी में नया इतिहास रचेंगे. जी हां, जिनके लिए “इनोवेशन” का मतलब है बासी तरीकों को तोड़ना, उनके हाथ में आ गई ढेर सारी माचिस की तीलियां और दिमाग में कौंध गया ऐसा ख्याल जिसे देखकर सोशल मीडिया वाले हक्के-बक्के रह गए. अब भाई साहब ने इस बार किचन नहीं, बल्कि आर्ट एंड क्राफ्ट का कॉम्बो बनाया और सोच लिया कि अंडे का स्वाद अब साइंस और क्रिएटिविटी की आग में पकेगा. वीडियो देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे और कहेंगे Wow.

शख्स ने माचिस की तिलियों पर उबाला अंडा!

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स ने पहले तो सैकड़ों-हजारों माचिस की तीलियों से एक लंबा सा पुल बना डाला. पुल के आखिर में एक चौड़ा पिलर खड़ा किया गया और उसके ऊपर बड़ी नजाकत से एक कटोरी टिकाई गई. कटोरी में डाला गया ताजा-ताजा अंडा और फिर खेल शुरू हुआ. जनाब ने माचिस की तीलियों में आग लगाई और पूरा पुल सुलगने लगा. आग की लपटों में कटोरी हिलती-डुलती रही और सोशल मीडिया वाले हैरान-परेशान कि अब ये अंडा उबलेगा या जलकर राख हो जाएगा.

अधूरा रह गया रोमांच?

मगर जैसे ही रोमांच अपने शिखर पर पहुंचा, वहीं वीडियो कट गया. नतीजा ये कि लोग कमेंट सेक्शन में भिड़ गए…कोई बोला “भाई वाह, मास्टरशेफ 2050”, तो किसी ने ताना मारा “इतनी मेहनत में एक गैस सिलेंडर खरीद लेते”. कुल मिलाकर ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर मसाले की तरह छिड़क गया है और लोग पूछ रहे हैं कि आखिर अंडा उबला या सपना अधूरा रह गया.

यह भी पढ़ें: Video: बेंगलुरु-मैसूरु एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, बस ने गाड़ी को मारी टक्कर, सामने आया वीडियो

सिर पीटने लगे यूजर्स

वीडियो को nokingr नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई इतनी मेहनत करने की जरूरत क्या थी पहले तो ये बता. एक और यूजर ने लिखा…भाई बेरोजगारी और खाली दिमाग लोगों से क्या क्या करवा रहा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….भाई अंडा उबला या नहीं?

यह भी पढ़ें: Video: बस पर चढ़ तेंदुए ने टूरिस्ट को मारा थप्पड़, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी, क्यूट वीडियो वायरल


भारत को लेकर क्या सोचती है दुनिया? 24 देशों के सर्वे में बड़ा खुलासा, जानें कौन-कौन खिलाफ

[ad_1]

भारत दुनिया के शक्तिशाली देशों में से एक है. विश्व भर में इसकी पहचान एक बेहद ही संतुलित ताकत, कूटनीतिक व्यवहार के तौर पर है. दुनिया के तमाम देश भारत से अच्छे संबंध स्थापित करना चाहते हैं. इसको लेकर भारत भी तत्पर दिखता है. हाल ही में प्यू रिसर्च ने एक सर्वे किया, जिसमें उन्होंने दुनिया के 24 देशों से भारत को लेकर राय मांगी. सर्वे के आधार पर भारत को लेकर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह का रवैया सामने आया. प्यू रिसर्च सेंटर ने ये सर्वे 8 जनवरी से 26 अप्रैल, 2025 तक किया है. सर्वे में 24 देशों के लोग भारत के बारे में तुलनात्मक रूप से सकारात्मक नजरिया ज्यादा रखते हैं. 

24 देशों में से 47% लोगों की भारत के बारे में राय सकारात्मक है, जबकि 38% लोगों की सोच निगेटिव दिखाई दी. अन्य 13% लोगों की कोई राय नहीं है. यह सर्वेक्षण अप्रैल में कश्मीर में पर्यटकों पर हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद 26 अप्रैल तक किया गया है. इस लिस्ट में अमेरिका के 49 फीसदी लोग भारत के प्रति सकारात्मक नजरिया रखते हैं, जबकि कनाडा और यूके के लोग क्रमानुसार 47 और 60 फीसदी सकारात्मक हैं.

रिसर्च में और क्या हुआ खुलासा

सर्वेक्षण किए गए लगभग आधे देशों में भारत के प्रति सकारात्मक रवैया ज़्यादा है. केन्या, यूनाइटेड किंगडम और इजरायल की राय भारत के प्रति काफी अनुकूल है, जहां दस में से 6 या उससे ज़्यादा लोगों का कहना है कि उनकी भारत के प्रति पॉजिटिव राय है. जर्मनी, जापान, इंडोनेशिया और नाइजीरिया में भी बहुसंख्यक लोगों का कहना है कि उनका भारत के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण है. तुर्किए और ऑस्ट्रेलिया के आधे से ज़्यादा लोगों का कहना है कि वे भारत के प्रति नकारात्मक दृष्टिकोण रखते हैं.

अर्जेंटीना और ब्राज़ील में भी निगेटिव सोच ज़्यादा है. अमेरिका और दक्षिण कोरिया सहित कुछ देशों में भारत के बारे में राय लगभग बराबर बंटी हुई है. दक्षिण अफ्रीका में सर्वे में भाग लेने वालों ने आमतौर पर भारत के बारे में अधिक आलोचनात्मक विचार व्यक्त किए हैं, वहीं 46% लोगों ने कहा कि उनके विचार सकारात्मक हैं. 

ये भी पढ़ें: खत्म होगी जंग! जेलेंस्की संग मीटिंग के बाद बोले ट्रंप- ‘बहुत खुश हूं, मैंने रूस के राष्ट्रपति को फोन किया, जल्द…’

[ad_2]

किन्नर की खूबसूरती पर फिदा हुई इंटरनेट की जनता! वीडियो देख यूजर्स बोले- अप्सरा देख ली भाई

[ad_1]

जरा सोचिए जब रोजमर्रा की भागदौड़ में लोग ट्रेन के डिब्बे में सुस्त आंखों से सीट तलाशते हैं और मोबाइल स्क्रीन में गुम हो जाते हैं, तभी अचानक एक अद्भुत नजारा सामने आ जाए. ऐसा नजारा कि डिब्बे की हवा में भी हलचल हो जाए और मुसाफिर आंखें फाड़कर देखना भूल जाएं और उसकी पलकें झपकाना ही त्याग दे तो? जी हां, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तहलका मचा रहा है जिसमें ट्रेन की खटर-पटर के बीच प्रकट हुई एक हसीन किन्नर. इतनी हसीन कि मानो किसी पुराने मिथक से चलकर धरती पर उतर आई हो.

ट्रेन में पैसे मांगने आई खूबसूरत किन्नर

वीडियो में गुलाबी साड़ी पहने एक खूबसूरत किन्नर तालियां बजाते हुए पूरे डिब्बे में घूमती नजर आती है. गोरे बदन और निखरे चेहरे वाली इस किन्नर को देखकर यात्री भी चौंक गए और इंटरनेट की जनता तो मानो दीवानी हो गई. लोग कह रहे हैं कि इस किन्नर की खूबसूरती के आगे तो स्वर्ग की अप्सराएं भी फीकी पड़ जाएं. कमेंट सेक्शन में कोई इसे “ट्रेन की रानी” बता रहा है, तो कोई लिख रहा है “ये तो बॉलीवुड हिरोइन से भी ज्यादा सुंदर है”.


हर तरफ हो रही खूबसूरती की चर्चा

वीडियो इतना तेजी से वायरल हो गया है कि लोग अब इसे बार-बार देखकर शेयर कर रहे हैं और चर्चा यही है कि आखिर ये किन्नर कौन है और कहां से आई है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने खूबसूरती और हैरत का ऐसा संगम रच दिया है कि ट्रेन का वो छोटा सा डिब्बा अब इंटरनेट पर सुर्खियों का ताज पहन चुका है.

यह भी पढ़ें: Video: बेंगलुरु-मैसूरु एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, बस ने गाड़ी को मारी टक्कर, सामने आया वीडियो

यूजर्स की खुली रह गईं आंखें, करने लगे तारीफ

वीडियो को jeejaji नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…लड़की है, एक्टिंग करके पैसा कमा रही है. एक और यूजर ने लिखा…ये किन्नर तो नहीं है, इसने रील बनाने के लिए हो सकता है ऐसा किया हो. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इसकी खूबसूरती तो देखते ही बनती है, इतनी खूबसूरत किन्नर तो आजतक नहीं देखी.

यह भी पढ़ें: Video: बस पर चढ़ तेंदुए ने टूरिस्ट को मारा थप्पड़, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी, क्यूट वीडियो वायरल


ये 10 लक्षण दिखें तो जान लें बॉडी में हो गई सर्वाइकल कैंसर की एंट्री, तुरंत भागें डॉक्टर के पास

[ad_1]

सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला एक कैंसर है. अमेरिकन कैंसर सोसाइटी के अनुसार हर साल लगभग 13,000 महिलाओं में इसका पता चलता है, जबकि ब्रैस्ट कैंसर के केस 317,000 सालाना होते हैं. इसका मुख्य कारण यह है कि शुरुआती स्टेज में सर्वाइकल कैंसर के लक्षण दिखाई नहीं देते. डॉ. लॉरेन स्ट्राइचर के अनुसार, सर्वाइकल कैंसर धीरे-धीरे बढ़ता है, इसलिए जब साइन दिखाई देते हैं, तब कैंसर अक्सर एडवांस स्टेज में होता है. कभी-कभी शुरुआती साइन होते हैं, लेकिन वे अक्सर दूसरे नॉर्मल कारणों से भी हो सकते हैं. इसलिए, हर साल पैप टेस्ट करवाना जरूरी है. पैप टेस्ट और गाइनोकोलॉजिस्ट के विजिट से सर्वाइकल कैंसर के शुरुआती बदलाव को समय रहते पकड़ा जा सकता है.

सामान्य लक्षण

Bleeding में बदलाव

पीरियड्स के बीच, रिलेशन के बाद, मेनोपॉज के बाद या लंबे समय तक भारी मासिक रक्तस्राव होने पर सावधान रहें. अगर पीरियड्स पहले से ज्यादा लंबा या भारी हो जाए, तो इसे भी नजरअंदाज न करें.

Vaginal Discharge में बदलाव

अगर Vaginal Discharge पानी जैसा, भारी और बदबूदार हो जाए, तो यह शुरुआती संकेत हो सकता है. कभी-कभी स्राव में खून भी दिख सकता है.

फिजिकल रिलेशन के दौरान दर्द

कैंसर या ट्यूमर की वजह से दर्द हो सकता है. लेकिन दर्द का मतलब हमेशा कैंसर नहीं होता. संक्रमण, सूजन या अन्य हल्की समस्याएं भी इसका कारण हो सकती हैं.

पीठ और पेल्विक दर्द

यह अक्सर एडवांस स्टेज में दिखाई देता है, लेकिन अगर लगातार दर्द के साथ अन्य लक्षण भी दिखें, तो डॉक्टर से तुरंत मिलें.

तेजी से वजन घटना और भूख कम होना

अगर बिना कारण वजन कम हो या भूख कम लगे, तो यह किसी भी प्रकार के कैंसर का संकेत हो सकता है.

थकान
अगर सामान्य आराम से थकान नहीं जाती और बहुत कमजोर या ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहे हैं, तो इसे गंभीर लक्षण माना जा सकता है, खासकर अगर अन्य लक्षण भी हों.

पैर में दर्द

सर्वाइकल कैंसर लिंफ नोड्स तक फैल सकता है या लिंफ फ्लूड को रोक सकता है. इससे पैर में सूजन या दर्द हो सकता है.

किन कारणों से होता है सर्वाइकल कैंसर

एचपीवी इंफेक्शन

लगभग सभी सर्वाइकल कैंसर के मामलों में HPV जिम्मेदार होता है. वैक्सीन लेने से इसे रोका जा सकता है.

एचआईवी

  • कमजोर इम्यून सिस्टम के कारण HIV वाली महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर का खतरा अधिक होता है.
  • HPV वैक्सीन 11-12 साल की उम्र में और 26 साल तक के युवाओं को दी जाती है. यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है.

सावधानी और समय पर जांच से सर्वाइकल कैंसर के गंभीर परिणामों को रोका जा सकता है. अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण दिखें, तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें.

इसे भी पढ़ें- डाइट में शामिल कर लें ये चीजें, गलती से भी ब्लड प्रेशर नहीं होगा हाई और किडनी रहेगी फिट!

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

‘आत्मनिर्भरता ही सच्ची आजादी…’ IIT-खड़गपुर में बोले गौतम अडानी, कहा- इतना बदलाव कभी नहीं देखा

[ad_1]

Gautam Adani: बिजनेस टायकून गौतम अडानी का मानना है कि किसी भी एक भू-राजनीतिक घटना से उन सेक्टर्स में विकास रूक सकता है, जो टेक्नोलॉजी पर निर्भर हैं और ऊर्जा के मामले में संवेदनशील हैं. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT)-खड़गपुर 75वें स्थापना दिवस पर छात्रों को संबोधित करते हुए गौतम अडानी ने कहा कि आत्मनिर्भरता ही सही मायने में आजादी दे सकती है.  

‘आत्मनिर्भरता ही सच्ची आजादी’

उन्होंने बताया, “तकनीकी निर्भरता के मामले में हमारे 90 परसेंट सेमीकंडक्टर दूसरे देशों से मंगाए जाते हैं. एक भी प्रतिबंध या व्यवधान से हमारी डिजिटल इकोनॉमी रूक सकती है. उर्जा के मामले में हमारी स्थिति कमजोर है. हम आना 85 परसेंट तेल आयात करते हैं. एक भी भू-राजनीतिक घटना हमारे विकास को बाधित कर सकती है.” 

उन्होंने आगे कहा, “जब हमारा डेटा भारत की सीमा के पार जाता है, तो इस डेटा का हर हिस्सा विदेशी एल्गोरिदम के लिए कच्चा माल बन जाता है, जिससे विदेशी संपत्ति बनाता है और विदेशी प्रभुत्व को मजबूत करता है. सैन्य निर्भरता के मामले में हमारे कई जरूरी सिस्टम आयात किए जाते हैं, जिससे हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा अन्य देशों की राजनीतिक इच्छाशक्ति के अधीन हो जाती है. अगर हमें सचमुच आजाद होना है, तो हमें अब इसी आजादी के लिए लड़ना होगा, आत्मनिर्भरता की आजादी.”

तकनीक-आधारित युद्ध की ओर बढ़ रही दुनिया

वह आगे कहते हैं, ”आज जंग दिखाई नहीं देते… ये सर्वर फॉर्म पर होते हैं, बॉर्डर पर नहीं. हथियारों की जगह टेक्नोलॉजी ने ले ली है.” उन्होंने कहा, ”दुनिया पारंपरिक तरीके से लड़े जाने वाले युद्ध से तकनीक-आधारित युद्ध की ओर बढ़ रही है और हमारी तैयारी की क्षमता ही हमारा भविष्य तय करेगी क्योंकि आज हमें जो युद्ध लड़ने हैं, वे अक्सर अदृश्य होते हैं क्योंकि वे सर्वर फॉर्म में लड़े जाते हैं, सीमाओं पर नहीं. हथियार एल्गोरिदम हैं, बंदूकें नहीं. साम्राज्य ज़मीन पर नहीं, बल्कि डेटा सेंटरों में बनते हैं. सेनाएं बॉटनेट हैं, बटालियन नहीं.”

उन्होंने यह भी कहा, ”मैं 16 साल की उम्र से कारोबार संभाल रहा हूं. मैंने बदलाव के कई दौर देखे हैं. संकट और अवसर, दोनों के बीच अपना कारोबार बढ़ाया है. लेकिन मैं आपको पूरे विश्वास के साथ बता सकता हूं कि परिर्वतन का जो समय अभी सामने आ रहा है, ऐसा मैंने पहले कभी नहीं देखा.”

ये भी पढ़ें: 

असम के दीमा हसाओ में अडानी ग्रुप को 3000 बीघा जमीन देने की रिपोर्ट्स गलत



[ad_2]

इज्जत प्यारी है तो रिटायरमेंट ले लो…, पूर्व क्रिकेटर ने यूं मारा बाबर आजम और रिजवान को ताना

[ad_1]

एशिया कप 2025 के लिए पाकिस्तान स्क्वॉड में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को शामिल नहीं किया गया, जो इस फॉर्मेट में नेशनल टीम की कप्तानी कर चुके हैं. पीसीबी (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) ने रविवार को टीम का ऐलान किया, इसमें वही हुआ जिसका अंदेशा था. सलमान अली आगा की कप्तानी वाली इस टीम में दो बड़े खिलाड़ी बाबर और रिजवान को जगह नहीं मिली. इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आने लगी. पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज तनवीर अहमद ने दोनों को विराट कोहली का उदाहरण देते हुए संन्यास की सलाह दे डाली.

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, लेकिन पिछले काफी समय से दोनों खराब फॉर्म में हैं. दोनों को पीसीबी ने इस साल एक भी टी20 मैच में मौका नहीं दिया, जिसके बाद संभावना जताई जाने लगी कि थी कि दोनों एशिया कप में शामिल नहीं होंगे. पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज तनवीर अहमद ने दोनों को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का सुझाव दिया. उन्होंने विराट कोहली का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर उन्हें अपनी इज्जत प्यारी है तो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लेनी चाहिए.

तनवीर अहमद ने कहा, “मेरी बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान से गुजारिश है कि अगर उनको लगता है कि अब उनको इज्जत नहीं मिल रही है तो उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लेनी चाहिए. विराट कोहली हमारे सामने उदाहरण है. बाबर और रिजवान, इज्जत आपके हाथ में है.”

बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान अब महत्वपूर्ण नहीं- मोहम्मद हफीज

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “बाबर और रिजवान महत्वपूर्ण प्लेयर नहीं हैं. अगर वह महत्वपूर्ण होते तो पाकिस्तान के लिए मैच जीतते. अगर पिछले 1-2 में सलमान अली आगा, सईम अयूब और हसन नवाज लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्लेयर्स हैं, उनके बारे में हम बात क्यों नहीं करते? वे वर्तमान समय में पाकिस्तान टीम के लिए मैच जीत रहे हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है कि बाबर और रिजवान को अपने बारे में चिंतित होना होगा और पहले अपने आपको अच्छे खिलाड़ी के रूप में साबित करना होगा. दोनों ही पहले अच्छे थे लेकिन अब वो नतीजे नहीं ला पा रहे हैं.”

एशिया कप के लिए पाकिस्तान स्क्वॉड में शामिल प्लेयर्स

सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम, सलमान मिर्जा, सुफियान मुकीम, शाहीन शाह अफरीदी.

[ad_2]