भारत में लॉन्च हुआ ChatGPT Go! मात्र इतने रुपये में मिलेगा सब्सक्रिप्शन, जानें पुराने मॉडल से क

[ad_1]

ChatGPT Go: OpenAI ने भारतीय यूज़र्स के लिए सस्ता विकल्प पेश किया है. कंपनी ने ChatGPT Go नामक नया सब्सक्रिप्शन शुरू किया है जिसकी कीमत सिर्फ 399 रुपये प्रति माह रखी गई है. यह प्लान भारत में एक्सक्लूसिव तौर पर लॉन्च किया गया है और इसमें यूज़र्स को फ्री वर्ज़न की तुलना में 10 गुना अधिक मैसेज लिमिट, बेहतर इमेज जेनरेशन, इमेज अपलोड और दोगुनी मेमोरी मिलती है. खास बात यह है कि अब सभी ChatGPT प्लान भारतीय रुपये में उपलब्ध हैं और भुगतान सीधे UPI से भी किया जा सकता है.

ChatGPT Go क्या है?

यह सब्सक्रिप्शन खासतौर पर भारतीय मार्केट में OpenAI के सब्सक्राइबर बेस को बढ़ाने के लिए लाया गया है. 399 रुपये प्रति माह की कीमत पर मिलने वाला यह प्लान यूज़र्स को GPT-5 स्टैंडर्ड मॉडल तक विस्तारित एक्सेस देता है. कंपनी का कहना है कि भारत में मिले अनुभव और फीडबैक के आधार पर ही आगे इसे अन्य देशों में उपलब्ध कराया जाएगा.

Plus और Pro से कितना अलग

OpenAI ने फिलहाल ChatGPT Go की सटीक लिमिट्स साझा नहीं की हैं लेकिन इतना साफ किया है कि इसमें 10 गुना ज्यादा मैसेजिंग की सुविधा दी गई है. हालांकि, इस प्लान में ChatGPT की नई पर्सनैलिटी फीचर शामिल नहीं है जो GPT-5 लॉन्च के साथ सभी पेड यूज़र्स को दिया गया था.

कंपनी की जानकारी के मुताबिक, ChatGPT का फ्री वर्ज़न यूज़र्स को हर 5 घंटे में सिर्फ 10 क्वेरी GPT-5 स्टैंडर्ड मॉडल पर और रोजाना 1 क्वेरी GPT-5 थिंकिंग मॉडल पर करने की अनुमति देता है. इसके मुकाबले ChatGPT Plus में यूज़र्स को हर 3 घंटे में 160 मैसेज GPT-5 स्टैंडर्ड मॉडल पर और हफ्ते में 3,000 क्वेरी GPT-5 थिंकिंग मॉडल पर मिलते हैं.

वहीं, ChatGPT Pro और Team सब्सक्राइबर्स को GPT-5 थिंकिंग और स्टैंडर्ड मॉडल्स के साथ GPT-5 Pro मॉडल तक भी अनलिमिटेड एक्सेस दिया जाता है, लेकिन कंपनी ने “abuse guardrails” भी लागू किए हैं ताकि इसका दुरुपयोग न हो.

भारत में सभी ChatGPT प्लान की कीमतें

ChatGPT Go– 399 रुपये प्रति माह

ChatGPT Plus– 1,999 रुपये प्रति माह

ChatGPT Pro– 19,900 रुपये प्रति माह

ChatGPT Team– 2,599 रुपये प्रति माह (प्रति यूज़र, GST अतिरिक्त)

यह भी पढ़ें:

Amazon या Flipkart! कहां ज्यादा सस्ता मिलेगा Google Pixel 9 Pro XL, जानें कितनी होगी बचत



[ad_2]

‘भारत ये कभी भूलेगा नहीं, आखिरकार अपना असली चेहरा दिखा…’ Expert की चेतावनी- अमेरिका और ट्रंप

[ad_1]

रूस से तेल और गैस के आयात को लेकर अमेरिका ने भारत पर 25 परसेंट का अतिरिक्त टैरिफ लागू किया है, जिसके बाद से भारत और अमेरिका के संबंधों में गिरावट और तनाव देखने को मिल रहा है. इस बीच भारतीय मूल के अमेरिकी एक्सपर्ट फरीद जकारिया ने भारत-अमेरिका के संबंधों में जारी गिरावट के लिए डोनाल्ड ट्रंप को जिम्मेदार ठहराया है. जकारिया ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने पूर्ववर्ती सरकारों की ओर से दशकों से की गई सावधानीपूर्वक प्रयासों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है, जिनसे नई दिल्ली और वॉशिंगटन के बीच रिश्ते मजबूत हो रहे थे.

पाकिस्तान के साथ रिश्ते मजबूत करना ट्रंप की भूल- जकारिया

सीएनएन पर अपने प्रोग्राम के दौरान जकारिया ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि भारत पर अब तक का सबसे बड़ा टैरिफ लगाना और साथ ही पाकिस्तान के साथ अपने रिश्ते को मजबूत करना, ट्रंप 2.0 की विदेश नीति की सबसे बड़ी भूल है और उनके इस कदम से नुकसान पहले ही हो चुका है.

जकारिया ने कहा, ‘भले ही ट्रंप अब अपना रुख बदल लें, लेकिन नुकसान तो पहले ही हो चुका है क्योंकि भारत ये कभी नहीं भूलेगा कि अमेरिका ने आखिरकार अपना असली चेहरा दिखा दिया है. यह बिल्कुल अविश्वसनीय है कि अमेरिका अपने दोस्तों के साथ भी कठोर व्यवहार करने से नहीं चूकता है. ऐसे में अब भारत यह महसूस करेगा कि उसे अपने हित सुरक्षित रखने होंगे, उसे रूस के करीब भी रहना होगा और चीन से भी अपने रिश्ते सुधारने होंगे.’

ट्रंप 2.0 की नई नीति का शिकार हुआ है भारत: एक्सपर्ट

भारत ट्रंप 2.0 की नई रणनीति का शिकार हुआ है, जिसमें अपने सहयोगियों का अपमान करना और विरोधियों के साथ अपनी नजदीकियां बढ़ाना शामिल है. ट्रंप के पहले राष्ट्रपति कार्यकाल में रिश्तों की मजबूती के बावजूद, भारत को ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में उनकी आक्रामक बयानबाजी और दबाव की राजनीति को झेलना पड़ रहा है.

भारत के कारोबार से रूस को फायदा, ऐसा व्हाइट हाउस का मानना: फरीद जकारिया

रूस से तेल और गैस खरीदने को लेकर ट्रंप ने भारत पर पहले 25 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ लागू किया. इसके कुछ ही दिनों के बाद ट्रंप ने भारत पर और 25 परसेंट का अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया, जिससे अब भारत पर अमेरिका का कुल अतिरिक्त टैरिफ 50 परसेंट हो गया है. अमेरिका के व्हाइट हाउस का मानना है कि भारत-रूस के बीच जारी व्यापार मॉस्को के लिए यूक्रेन युद्ध को जारी रखने वाले राजस्व का स्रोत है.

यह भी पढ़ेंः अमेरिका से टेंशन के बीच चीन ने आगे बढ़ाया दोस्ती का हाथ, भारत को देगा रेयर अर्थ मटेरियल और सुरंग खोदने की मशीन

[ad_2]

घूमने फिरना का शौक था, ट्रक ड्राइवर से रचा लिया ब्याह! दीदी की चालबाजी देख हैरान रह गए यूजर्स

[ad_1]

घूमना किसे नहीं पसंद, हर वो शख्स जिसमें जान है वो ये ख्वाहिश रखता है कि घूमे और दुनिया के नजारे देखे लेकिन कई लोगों पर बंदिशें होती हैं समाज की और परिवार की. कई लोग खासकर लड़कियां अपने ये शौक पूरे करने के लिए कोशिश करती हैं कि आत्मनिर्भर हो जाएं आजाद हो जाएं. लेकिन जनाब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखकर आप दीवार पर अपना सिर दे मारेंगे. जी हां, इस वीडियो में एक महिला को दिखाया गया है जिसे घूमने का काफी शौक है और अपने इस शौक को पूरा करने के लिए उसने जो कदम उठाया वो हैरान कर देगा.

घूमने फिरने का शौक था, ट्रक ड्राइवर को बना लिया हमसफर

दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला ट्रक में बैठी है और वो जो अल्फाज कहती है उसे सुनने के बाद कई लोग हैरान होने वाले हैं. दरअसल, इस महिला को घूमने का काफी शौक था लेकिन उसके घर वाले ना तो उसे बाहर निकलने देते थे और ना ही उसे खुद घुमाने लेकर जाते थे जिसके बाद उसने अपना शौक पूरा करने के लिए उसने ट्रक ड्राइवर से ही शादी कर ली. महिला वीडियो में कहती दिखाई दे रही है कि मैंने अपना शौक पूरा करने के लिए ड्राइवर से शादी की है और अब जहां जहां ये जाते हैं वहां वहां मैं जाती हूं. अब मैं पूरी दुनिया घूम रही हूं.

मियां भी खुश बीवी भी खुश

दुनिया घूमने का ये तरीका थोड़ केजुअल जरूर है लेकिन इंटरनेट पर लोगों को बड़ा पसंद आ रहा है. महिला की खुशी उसके चेहरे पर देखते ही बन रही है. पीछे स्टियरिंग पर बैठा महिला का ड्राइवर पति भी उसकी बातों पर सहमति जताते हुए ऐसे खुश हो रहा है मानों उसे भी इसी पल का इंतजार था. वीडियो इंटरनेट पर वायरल है और लोग इसे लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Video: बेंगलुरु-मैसूरु एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, बस ने गाड़ी को मारी टक्कर, सामने आया वीडियो

यूजर्स लेने लगे मौज

वीडियो को @Redd_flaggg नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…मुझे नहीं पता था कि ट्रक ड्राइवर को पूरी दुनिया का परमिट मिल जाता है. एक और यूजर ने लिखा…दीदी ने अपनी आजादी खुद चुनी है. एक और यूजर ने लिखा…दीदी ने आजाद होने के लिए शादी का सहारा लिया है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…बड़े खतरनाक लोग हैं भाई.

यह भी पढ़ें: Video: बस पर चढ़ तेंदुए ने टूरिस्ट को मारा थप्पड़, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी, क्यूट वीडियो वायरल


बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड: सिर्फ 2 दिन में 100 करोड़ कमाने वाली 8 फिल्में, बॉलीवुड का है दबदबा

[ad_1]

सिनेमाघरों पर हर हफ्तें फिल्में रिलीज होती हैं. कुछ फिल्मों को लेकर लोगों में बहुत ज्यादा क्रेज होता है तो कुछ कब आकर चली जाती हैं पता ही नहीं चलता है. बॉक्स ऑफिस पर कुछ फिल्में इतना जबरदस्त कलेक्शन करती हैं कि 2-3 दिनों में ही 100 करोड़ कमा लेती हैं. इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कुली और वॉर 2 छाई हुई है. दोनों ही फिल्में जबरदस्त कमाई कर रही हैं. आपको उन फिल्मों के बारे में बताते हैं जिन्होंने 2 दिन में ही 100 करोड़ कमाने का रिकॉर्ड बना लिया.

लोगों में बीते कुछ समय से बॉलीवुड से ज्यादा साउथ की फिल्मों को लेकर क्रेज होने लगा है. कोई बॉलीवुड फिल्म हिट हो या न हो मगर साउथ की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करती हैं. 100 करोड़ सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में भी साउथ की फिल्म नंबर 1 पर है. आइए आपको इन फिल्मों के बारे में बताते हैं.

2 दिन में कमाए 100 करोड़

कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक 2 दिन में 100 करोड़ कमाने वाली नंबर 1 फिल्म कोई और नहीं बल्कि अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 है. दूसरे नंबर पर शाहरुख खान की जवान हैं. इस फिल्म को बहुत पसंद किया गया था. तीसरे नंबर पर रणबीर कपूर की एनिमल है. चौथे नंबर पर शाहरुख खान की पठान ही है और पांचवें नंबर पर टाइगर 3 ने अपनी जगह बनाई है.

नंबर 1- पुष्पा 2

नंबर 2-जवान

नंबर 3- एनिमल

नंबर 4- पठान

नंबर 5- टाइगर 3


बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड: सिर्फ 2 दिन में 100 करोड़ कमाने वाली 8 फिल्में, बॉलीवुड का है दबदबा, लेकिन टॉप पर है साउथ की फिल्म

इंडिया में किया इतना कलेक्शन 

इन  फिल्मों के इंडिया में कलेक्शन की बात करें तो उसमें भी पुष्पा 2 सबसे आगे है. पुष्पा 2 ने 836.09 करोड़, जवान ने 640.82 करोड़, एनिमल ने 554 करोड़, पठान ने 543.22 करोड़ और टाइगर 3 ने 286 करोड़ का कलेक्शन किया था. इन फिल्मों को लोगों ने खूब पसंद किया था और लंबे समय तक ये सिनेमाघरों पर अपनी पकड़ बनाए रखने में कामयाब साबित हुई थीं.

बता दें साल 2025 की अभी तक कोई ऐसी फिल्म नहीं है जो 2 दिन में 100 करोड़ कमा पाई हो. आगे आने वाले समय में अगर कोई बड़ी फिल्म ये कमाल दिखा पाती है तो वो भी इस लिस्ट में अपनी जगह बना सकती है.

ये भी पढ़ें: मुंबई के आलीशान फ्लैट में ठाठ-बाट से रहती हैं अमीषा पटेल, डेकोर और फर्नीचर देख फराह खान भी हुई दंग

[ad_2]

Video: विकलांग कुत्ते को सड़क पर छोड़ गई महिला, धक्का भी दिया, वीडियो देख भर आएंगी आंखें

[ad_1]

Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी रूह कांप जाएगी. वीडियो में देखा गया है कि एक महिला अपने विकलांग पालतू कुत्ते को सड़क पर छोड़ दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और इसे लाखों लोगों ने देखा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे महिला ने कुत्ते को कार से बाहर निकालकर सड़क पर छोड़ दिया, जिससे लोग काफी नाराज हैं.

मदद की गुहार लगाते हुए महिला की ओर देखता है कुत्ता

हालांकि, ये घटना कहां कि है इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है. वीडियो में दिखाया गया है कि एक महिला अपनी कार से एक विकलांग कुत्ते को बाहर निकालती है और उसे सड़क पर छोड़ देती है. कुत्ता, जो सही से चल भी नहीं पा रहा था. मदद की गुहार लगाते हुए महिला की ओर देखता रहता है, लेकिन महिला बिना किसी हिचकिचाहट के कार में बैठकर चली जाती है, जबकि कुत्ता सड़क पर अकेला छूट जाता है. यह दृश्य देखकर लोगों की आंखें नम हो गई और उन्होंने महिला की इस क्रूरता की निंदा की है.

सोशल मीडिया यूजर्स ने महिला पर जताया खूब गुस्सा

यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है और अब तक इसे लाखों बार देखा जा चुका है. वीडियो में महिला की कार और कु्त्ते को सड़क पर छोड़ते हुए साफ देखा जा सकता है. लोगों ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, जो अपने पालतू जानवरों को इस तरह से छोड़ देते हैं.

इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने महिला की इस हरकत पर गुस्सा जताया और कहा कि यह कितना दुखद है कि कोई अपने पालतू कुत्ते को इस तरह से छोड़ सकता है. उसे कम से कम किसी शेल्टर होम में 


Weekly Love Horoscope 18 to 24 August 2025: प्यार, रोमांस और रिलेशनशिप के लिए कैसा रहेगा ये हफ्

[ad_1]

Weekly Love Horoscope (18 to 24 August 2025): अगस्त का यह तीसरा  हफ्ता दिल के मामलों में खास बन सकता है.जहां कुछ राशियों को अपने रिश्ते को लेकर बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, वहीं कुछ के लिए ये सप्ताह थोड़ी सावधानी से चलने का इशारा कर रहा है. ग्रहों की स्थिति यह बता रही है कि किसी पुराने रिश्ते की वापसी हो सकती है, तो कहीं नए रिश्ते की शुरुआत का भी योग बन रहे है. जानिए 12 राशियों का लव राशिफल.

मेष (Aries)
इस हफ्ते आपके प्यार में जोश और रोमांच दोनों बढ़ेंगे. कपल्स के बीच रोमांटिक मोमेंट्स ज्यादा रहेंगे, लेकिन ईगो से बचें वरना बहस हो सकती है. सिंगल्स को ऑफिस सोशल सर्कल में किसी खास से मिलने का मौका मिलेगा.लिविंग रिलेशन में है इस सप्ताह रिलेशन को लेकर आप उत्साहित रहेंगे .वैवाहिक जीवन आनंदित रहेंगे.पारिवार के सदस्य आपको सहयोग करेगे.
 उपाय: मंगलवार को हनुमानजी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें, रिश्ते मजबूत होंगे.

वृषभ (Taurus)
इस सप्ताह आपके पार्टनर आपके लिए सरप्राइस का प्लान कर सकते हैं. रिश्तों में भरोसा और इमोशनल सपोर्ट मिलेगा जिसे रिश्ता मजबूत बनेगा सिंगल लोगों के लिए फ्रेंड सर्कल में लव स्टोरी शुरू हो सकती है.एक दुसरे के बात दिल की गहराई तक पहुंचेंगे,लिविंग रिलेशन में है कुछ खाश असर पड़ेगा प्यार परवान पर रहेगा पार्टनर के साथ रोमांस करेगे वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा दैनिक जीवन में प्रसन्नता रहेगी.
उपाय: शुक्रवार को मां लक्ष्मी को गुलाबी फूल चढ़ाएं और मिठाई बांटें.

मिथुन (Gemini)
इस सप्ताह लव लाइफ में कम्युनिकेशन आपके रिश्ते की सबसे बड़ी ताकत रहेगा,पार्टनर के साथ पुराने गिले-शिकवे खत्म होंगे किसी पार्टी या उत्सव में जाने का मौका मिलेगा .सिंगल्स के लिए सोशल मीडिया कनेक्शन रोमांस में बदल सकता है लेकिन सप्ताह के मध्य से अलर्ट रहे वैवाहिक जीवन में बहुत सारे खुशियां मिलेगा, 22 अगस्त से धार्मिक उत्सव में जाने का मौका मिलेगा .
उपाय: बुधवार को भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाएं और मीठा गुड़ खिलाएं.

कर्क (Cancer)
यह हफ्ता रिलेशनशिप के लिए बहुत अच्छा है.कपल्स के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी और फैमिली भी रिश्ते को लेकर पॉजिटिव रहेगी.22 अगस्त से परिवार के सदस्य सहयोग करेगे, मन उत्साहित रहेगा सिंगल्स को अचानक किसी पुराने दोस्त से प्यार हो सकता है आपकी चाहत में वृद्धि होगी अलग अलग सपनो के ख्वाब सजाएंगे ,वैवाहिक जीवन अनुकूल रहेगा पुराना विवाद दूर होगा रिश्ते में मधुरता बढेगी एक दुसरे को सहयोग करेगे 
उपाय: सोमवार को शिवलिंग पर दूध और शहद चढ़ाएं.

सिंह (Leo)
इस सप्ताह पार्टनर के साथ ज्यादा वक्त बिताने का मौका मिलेगा. रिलेशन में गर्माहट और रोमांटिक सरप्राइस आपके हफ्ते को खास बना देंगे पार्टनर के साथ किसी खास स्थान पर घूमने का प्लान कर सकते रिश्ते में मजबूती बढेगी, सिंगल्स के लिए जिम, इवेंट या पार्टी में मुलाकात खास साबित होगी. लिविंग रिलेशन में है संवाद करते समय शब्द पर विचार करे पुराना विवाद 22 अगस्त से दूर होगा.वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा .
उपाय: रविवार को सूरज को गुड़ मिले जल से अर्घ्य दें.

कन्या (Virgo)
इस सप्ताह कन्या राशि वाले लव लाइफ में थोड़ा समय निकालकर पार्टनर के साथ दिल की बातें करें, वरना दूरी आ सकती है. सिंगल्स के लिए पुराना क्रश फिर से लाइफ में आ सकता है.लिविंग रिलेशन में है सितारे अच्छे स्थति में होने से प्रेम सम्बन्ध में पार्टनर से सहयोग मिलेगा जिसे रिश्ते में ताजगी बनेगी ,वैवाहिक जीवन में इस सप्ताह नए कप्पल लव लाइफ में उत्साहित रहेंगे एक दुसरे को समय देंगे .
उपाय: बुधवार को हरे कपड़े पहनें और तुलसी को जल दें.

तुला (Libra)
इस सप्ताह लव लाइफ में कपल्स के लिए रोमांस का यह हफ्ता यादगार रहेगा. पार्टनर आपके लिए छोटी-छोटी खुशियां लाने की कोशिश करेंगे. सिंगल्स को ट्रैवल के दौरान प्यार मिल सकता है रोमांटिक हो सकते है लेकिन रिश्ते में ज्यादा विश्वास नहीं रखे किसी के कही सुनी बात पर ध्यान नहीं दे लिविंग रिलेशन में है इस सप्ताह पार्टनर के साथ प्रेम का अद्भुत वर्षा होगा. वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा पत्नी से धन का लाभ होगा .
उपाय: शुक्रवार को सफेद कपड़े पहनकर मां दुर्गा की आरती करें.

वृश्चिक (Scorpio)
इस हफ्ते लव लाइफ में पार्टनर की केयर और प्यार आपको बहुत स्पेशल महसूस कराएगा जिसे प्रेम सम्बन्ध में मजबूती आएगी अगर किसी को रिश्ते में विवाद चर रहा है 22 अगस्त से रिश्ते में सुधार होगा और फिर से एक साथ लव लाइफ का आनंद लेंगे सिंगल्स के लिए ऑनलाइन डेटिंग या चैट से रिश्ता आगे बढ़ सकता है.लेकिन पुराने सहपाठी से ऑफर मिल सकता है वैवाहिक जीवन इस सप्ताह प्रसन्न रहेंगे.
उपाय: मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें और लाल फूल चढ़ाएं.

धनु (Sagittarius)
इस सप्ताह लव लाइफ में कपल्स के लिए आउटिंग और रोमांटिक डेट का मौका मिलेगा. पार्टनर से सपोर्ट और मोटिवेशन बढ़ेगा.लेकिन 22 अगस्त से पार्टनर के साथ विवाद बन सकता है आपसी समझदारी रिश्ते में बदलाव दे सकता है तथा रिश्ते में मजबूती प्रदान कर सकता है सिंगल्स को क्रिएटिव या आर्ट फील्ड में लव मिल सकता है.वैवाहिक जीवन में अचानक से बदलाव होगा पति -पत्नी दोनों प्रसन्न रहेंगे .
उपाय: गुरुवार को पीले कपड़े पहनें और केले के पेड़ की पूजा करें.

मकर (Capricorn)
इस सप्ताह लव लाइफ में पार्टनर के साथ पुराने मतभेद खत्म होंगे और रिश्तों में नजदीकियां लौटेंगी,पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतित होगा सिंगल्स को फैमिली फ्रेंड्स के जरिए लव प्रपोजल मिल सकता है.पार्टनके साथ रोमांटिक डेट पर जाने का प्लान बनेगा.लिविंग रिलेशन में है इस सप्ताह लव लाइफ सुखद अनुभव प्राप्त करेगे.वैवाहिक जीवन में एक दुसरे को सपोर्ट करेगे 22 अगस्त से किसी पार्टी में इंजॉय करेगे.
उपाय: शनिवार को काले तिल और तेल का दान करें.

कुंभ (Aquarius)
इस सप्ताह लव लाइफ में पार्टनर के साथ जरूरतमंद चीजों का डिमांड हो सकता है समय पर पूरी नहीं होने पर नाराजगी बनेगी ,रिश्ते में विवाद से दुरी बनाए ,कपल्स के लिए इमोशनल कनेक्शन बढ़ाने वाला रहेगा,सिंगल्स को किसी इंटेलेक्चुअल या क्रिएटिव इंसान से प्यार हो सकता है,इस रिश्ते में किसी मित्र का सहयोग रहेगा अपनी रिश्ते को लेकर किसी से शेयर नहीं करे वैवाहिक जीवन में थोड़ी तनाव बन सकता है 
 उपाय: शनिवार को पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं और दीपक जलाएं.

मीन (Pisces)
इस सप्ताह अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक बातचीत और समझदारी आपके रिश्ते को और मजबूत बनाएगी.लेकिन नए प्रोग्राम का प्लान किए है उसमे जल्दबाजी नहीं करे,22 अगस्त के बाद प्रितम से कुछ सरप्राइस मिल सकता है लिविंग रिलेशन में है इस सप्ताह सितारे अच्छे स्थति में नहीं है पार्टनर को प्रसन्न रखे उनके साथ बाहर घूमने का प्लान करे, सिंगल्स के लिए यह हफ्ता क्रश को प्रपोज करने का सही समय है.
उपाय: गुरुवार को भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

सीपी राधाकृष्णन या सुदर्शन रेड्डी… NDA और INDIA गठबंधन केउपराष्ट्रपति पद के दावेदारों में कौन

[ad_1]

उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर राजनीति गर्मा गई है. इंडिया गठबंधन ने अपने उम्मीदवार के तौर पर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी. सुदर्शन रेड्डी का नाम घोषित कर दिया है. उनका मुकाबला एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से होगा. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रेड्डी के नाम की घोषणा करते हुए कहा कि यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है. उन्होंने इसे विचारधारा की लड़ाई बताया और कहा कि इंडिया ब्लॉक की बैठक में सभी दल रेड्डी के नाम पर एकमत हुए.

किसान परिवार से निकलकर पहुंचे न्यायपालिका तक

बी. सुदर्शन रेड्डी का जन्म 1946 में आंध्र प्रदेश के रंगा रेड्डी जिले के अकुला मायलारम गांव में एक साधारण कृषक परिवार में हुआ था. गांव के माहौल से निकलकर उन्होंने शिक्षा की ओर कदम बढ़ाया और हैदराबाद में पढ़ाई की. साल 1971 में उन्होंने उस्मानिया यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई पूरी की और वकालत की दुनिया में कदम रखा.

वकालत की शुरुआत और सरकारी वकील की जिम्मेदारी

पढ़ाई पूरी करने के बाद रेड्डी ने आंध्र प्रदेश बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में अपना नाम दर्ज कराया. उन्होंने आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट में रिट और सिविल मामलों की पैरवी की. वकालत के दौरान उनकी मेहनत और ईमानदारी की वजह से उन्हें 1988 में सुप्रीम कोर्ट में सरकारी वकील के तौर पर काम करने का मौका मिला. इसके बाद 1990 में वे केंद्र सरकार के अतिरिक्त स्थायी वकील भी बने.

न्यायपालिका में अहम भूमिका

बी. सुदर्शन रेड्डी ने अपने करियर में कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं. उन्होंने उस्मानिया यूनिवर्सिटी के लिए कानूनी सलाहकार और स्थायी वकील के तौर पर काम किया. 2 मई 1995 को उन्हें आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट का स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया गया. इसके बाद 2005 में वे गुवाहाटी हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने. न्यायपालिका में अपने लंबे अनुभव के चलते उन्हें उच्च स्तर पर भी सराहना मिली.

सुप्रीम कोर्ट के जज बने

रेड्डी की पहचान एक गंभीर, निष्पक्ष और सख्त जज के तौर पर रही. गुवाहाटी हाई कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के रूप में काम करने के बाद उन्हें सुप्रीम कोर्ट में जज नियुक्त किया गया. यहां रहते हुए उन्होंने कई बड़े फैसले दिए और न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम योगदान दिया.

सीपी राधाकृष्णन ने कहां से की पढ़ाई?

वहीं, सीपी राधाकृष्णन की बात करें तो उन्होंने 1978 में तूतीकोरिन के वी.ओ.सी. कॉलेज (मदुरै यूनिवर्सिटी) से बीबीए की डिग्री हासिल की. फिर उन्होंने राजनीति विज्ञान में पढ़ाई की और सामंतवाद का पतन विषय पर पीएचडी की. इसके बाद उन्हें डॉक्टर की उपाधि मिली. साथ ही साथ उन्हें खेलों का भी शौक है. कॉलेज में वे टेबल टेनिस के चैंपियन थे.

आरएसएस और राजनीति में शुरुआती कदम

सीपी राधाकृष्णन का झुकाव राजनीति और समाज सेवा की ओर बहुत कम उम्र से ही हो गया था. सिर्फ 17 साल की उम्र में उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भारतीय जनसंघ जैसे संगठनों से जुड़ना शुरू कर दिया.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

इन Smartwatch में मिलते हैं बेहतरीन फीचर्स! अभी खरीदने पर होगी बंपर बचत, जानें क्या है ऑफर

[ad_1]

गैलेक्सी वॉच के बेसिक मॉडल में हेल्थ और फिटनेस मॉनिटरिंग के साथ स्मार्ट कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है. इसमें ब्लड प्रेशर और ईसीजी ट्रैकिंग, कॉन्टैक्टलेस पेमेंट और एलटीई सपोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं. 1.4 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले और 16GB इंटरनल स्टोरेज के साथ 2GB रैम इसकी परफॉर्मेंस को स्मूद बनाते हैं.

गैलेक्सी वॉच के बेसिक मॉडल में हेल्थ और फिटनेस मॉनिटरिंग के साथ स्मार्ट कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है. इसमें ब्लड प्रेशर और ईसीजी ट्रैकिंग, कॉन्टैक्टलेस पेमेंट और एलटीई सपोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं. 1.4 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले और 16GB इंटरनल स्टोरेज के साथ 2GB रैम इसकी परफॉर्मेंस को स्मूद बनाते हैं.

वहीं, गैलेक्सी वॉच 7 में और भी एडवांस तकनीक देखने को मिलती है. 44 मिमी वाले इस मॉडल में 3nm प्रोसेसर, डुअल GPS और सैफायर ग्लास के साथ 1.47 इंच AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो बाहर धूप में भी शानदार ब्राइटनेस देती है. इसमें गैलेक्सी AI असिस्टेंट और डबल पिंच जेस्चर जैसे फीचर्स इसे और स्मार्ट बनाते हैं. इसकी ई-कॉमर्स साइट पर कीमत महज 19,999 रुपये है. हालांकि इसकी असल कीमत 39,999 रुपये है.

वहीं, गैलेक्सी वॉच 7 में और भी एडवांस तकनीक देखने को मिलती है. 44 मिमी वाले इस मॉडल में 3nm प्रोसेसर, डुअल GPS और सैफायर ग्लास के साथ 1.47 इंच AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो बाहर धूप में भी शानदार ब्राइटनेस देती है. इसमें गैलेक्सी AI असिस्टेंट और डबल पिंच जेस्चर जैसे फीचर्स इसे और स्मार्ट बनाते हैं. इसकी ई-कॉमर्स साइट पर कीमत महज 19,999 रुपये है. हालांकि इसकी असल कीमत 39,999 रुपये है.

जो यूज़र्स ज्यादा मजबूती और लंबे बैकअप वाली वॉच चाहते हैं, उनके लिए गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा बेहतरीन विकल्प है. 47 मिमी आकार वाली यह घड़ी टाइटेनियम और सैफायर ग्लास बॉडी के साथ आती है. इसमें ड्यूल-फ्रीक्वेंसी GPS, 100 घंटे तक चलने वाली बैटरी, क्विक बटन और इमरजेंसी सायरन जैसी खूबियां हैं. साथ ही इसे 10 ATM और IP68 की रेटिंग मिली है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहती है. इसकी असल कीमत 69,999 रुपये है लेकिन छूट के बाद आप इसे 59,999 रुपये में खरीद सकते हैं.

जो यूज़र्स ज्यादा मजबूती और लंबे बैकअप वाली वॉच चाहते हैं, उनके लिए गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा बेहतरीन विकल्प है. 47 मिमी आकार वाली यह घड़ी टाइटेनियम और सैफायर ग्लास बॉडी के साथ आती है. इसमें ड्यूल-फ्रीक्वेंसी GPS, 100 घंटे तक चलने वाली बैटरी, क्विक बटन और इमरजेंसी सायरन जैसी खूबियां हैं. साथ ही इसे 10 ATM और IP68 की रेटिंग मिली है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहती है. इसकी असल कीमत 69,999 रुपये है लेकिन छूट के बाद आप इसे 59,999 रुपये में खरीद सकते हैं.

गैलेक्सी वॉच 6 की बात करें तो इसमें सैफायर क्रिस्टल ग्लास और आर्मर एल्युमिनियम बॉडी का उपयोग किया गया है. यह ब्लड प्रेशर और ईसीजी मॉनिटरिंग, एडवांस्ड स्लीप कोचिंग और पर्सनल HR ज़ोन जैसी हेल्थ सुविधाओं से लैस है. IP68 और 5ATM रेटिंग के साथ यह वॉच डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट है तथा कॉन्टैक्टलेस टैप एंड पे का भी सपोर्ट देती है. इसकी असल कीमत 36,990 रुपये है लेकिन डिस्काउंट के बाद आप इसे फ्लिपकॉर्ट से मात्र 19,999 रुपये में खरीद सकते हैं.

गैलेक्सी वॉच 6 की बात करें तो इसमें सैफायर क्रिस्टल ग्लास और आर्मर एल्युमिनियम बॉडी का उपयोग किया गया है. यह ब्लड प्रेशर और ईसीजी मॉनिटरिंग, एडवांस्ड स्लीप कोचिंग और पर्सनल HR ज़ोन जैसी हेल्थ सुविधाओं से लैस है. IP68 और 5ATM रेटिंग के साथ यह वॉच डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट है तथा कॉन्टैक्टलेस टैप एंड पे का भी सपोर्ट देती है. इसकी असल कीमत 36,990 रुपये है लेकिन डिस्काउंट के बाद आप इसे फ्लिपकॉर्ट से मात्र 19,999 रुपये में खरीद सकते हैं.

नई जनरेशन की गैलेक्सी वॉच 8 को अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन के साथ पेश किया गया है. इसमें सैफायर ग्लास और आर्मर एल्युमिनियम का मजबूत संयोजन, 3nm प्रोसेसर और 3000 nits तक की ब्राइटनेस दी गई है. इसके अलावा बैटरी और परफॉर्मेंस को भी बेहतर बनाया गया है. इसकी असल कीमत 41,999 रुपये है लेकिन छूट के बाद इस वॉच को महज 35,999 रुपये में अपने नाम कर सकते हैं.

नई जनरेशन की गैलेक्सी वॉच 8 को अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन के साथ पेश किया गया है. इसमें सैफायर ग्लास और आर्मर एल्युमिनियम का मजबूत संयोजन, 3nm प्रोसेसर और 3000 nits तक की ब्राइटनेस दी गई है. इसके अलावा बैटरी और परफॉर्मेंस को भी बेहतर बनाया गया है. इसकी असल कीमत 41,999 रुपये है लेकिन छूट के बाद इस वॉच को महज 35,999 रुपये में अपने नाम कर सकते हैं.

इसके अलावा एप्पल की Apple Watch Series 10 भी प्रीमियम स्मार्टवॉच की लिस्ट में आती है. भारत में इसे शुरुआती कीमत 46,900 रुपये पर लॉन्च किया गया था लेकिन फिलहाल इसका 42 मिमी एल्युमिनियम जीपीएस मॉडल बिना किसी बैंक ऑफर के 44,400 रुपये में मिल रहा है. यह वेरिएंट जेट ब्लैक एल्युमिनियम केस और ब्लैक स्पोर्ट बैंड के साथ आता है. इस वॉच को ई-कॉमर्स साइट अमेजन से खरीदने पर आपकी अच्छी बचत हो सकती है.

इसके अलावा एप्पल की Apple Watch Series 10 भी प्रीमियम स्मार्टवॉच की लिस्ट में आती है. भारत में इसे शुरुआती कीमत 46,900 रुपये पर लॉन्च किया गया था लेकिन फिलहाल इसका 42 मिमी एल्युमिनियम जीपीएस मॉडल बिना किसी बैंक ऑफर के 44,400 रुपये में मिल रहा है. यह वेरिएंट जेट ब्लैक एल्युमिनियम केस और ब्लैक स्पोर्ट बैंड के साथ आता है. इस वॉच को ई-कॉमर्स साइट अमेजन से खरीदने पर आपकी अच्छी बचत हो सकती है.

फीचर्स की बात करें तो एप्पल वॉच सीरीज़ 10 दो साइज 42 मिमी और 46 मिमी में आती है. इसमें ऑलवेज-ऑन रेटिना ओएलईडी डिस्प्ले दिया गया है जिसकी ब्राइटनेस 2000 निट्स तक जाती है जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है. यह वॉच एप्पल के नए S10 SiP चिपसेट और 64-बिट डुअल-कोर प्रोसेसर पर चलती है तथा इसमें लेटेस्ट WatchOS 11 का सपोर्ट मिलता है.

फीचर्स की बात करें तो एप्पल वॉच सीरीज़ 10 दो साइज 42 मिमी और 46 मिमी में आती है. इसमें ऑलवेज-ऑन रेटिना ओएलईडी डिस्प्ले दिया गया है जिसकी ब्राइटनेस 2000 निट्स तक जाती है जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है. यह वॉच एप्पल के नए S10 SiP चिपसेट और 64-बिट डुअल-कोर प्रोसेसर पर चलती है तथा इसमें लेटेस्ट WatchOS 11 का सपोर्ट मिलता है.

हेल्थ और फिटनेस फीचर्स की बात करें तो इसमें ब्लड ऑक्सीजन ऐप, ईसीजी ऐप, ओव्यूलेशन ट्रैकिंग के साथ साइकिल ट्रैकिंग, मल्टीपल स्पोर्ट्स मोड और अन्य कई जरूरी सेंसर दिए गए हैं. कंपनी का दावा है कि सामान्य उपयोग में यह 18 घंटे तक बैटरी बैकअप देती है, जबकि लो पावर मोड में इसकी बैटरी लाइफ 36 घंटे तक बढ़ जाती है.

हेल्थ और फिटनेस फीचर्स की बात करें तो इसमें ब्लड ऑक्सीजन ऐप, ईसीजी ऐप, ओव्यूलेशन ट्रैकिंग के साथ साइकिल ट्रैकिंग, मल्टीपल स्पोर्ट्स मोड और अन्य कई जरूरी सेंसर दिए गए हैं. कंपनी का दावा है कि सामान्य उपयोग में यह 18 घंटे तक बैटरी बैकअप देती है, जबकि लो पावर मोड में इसकी बैटरी लाइफ 36 घंटे तक बढ़ जाती है.

Published at : 19 Aug 2025 01:49 PM (IST)

Preferred Sources

टेक्नोलॉजी फोटो गैलरी

[ad_2]

वनडे क्रिकेट के इतिहास में 5 सबसे तेज शतक किन खिलाड़ियों ने बनाए हैं? जानिए नाम

[ad_1]

Fastest Hundred In ODI: वनडे क्रिकेट हमेशा से बड़े स्कोर और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर रहा है, लेकिन जब बात आती है सबसे तेज शतक की, तो कुछ खिलाड़ियों ने ऐसी पारियां खेली हैं जो इतिहास में में दर्ज हो चुकी हैं. चलिए जानते हैं वनडे क्रिकेट के अब तक के टॉप-5 सबसे तेज शतक के बारे में

एबी डिविलियर्स – दक्षिण अफ्रीका 

दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स इस मामले में सबसे आगे हैं. उन्होंने 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ जोहान्सबर्ग में सिर्फ 31 गेंदों पर शतक ठोक डाला था. इस पारी में उन्होंने 16 छक्के और 9 चौके जड़े और 149 रन की विस्फोटक पारी खेली. यह रिकॉर्ड आज भी वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक का है.

कोरी एंडरसन- न्यूजीलैंड

दूसरे नंबर पर हैं न्यूजीलैंड के कोरी एंडरसन, जिन्होंने 2014 में वेस्टइंडीज जैसी मजबूत टीम के खिलाफ क्वीन्सटाउन में सिर्फ 36 गेंदों में नाबाद 131 रन बनाए थे. इस पारी में उन्होंने 14 छक्के और 6 चौके लगाए और लंबे समय तक उनका नाम रिकॉर्ड बुक्स में सबसे ऊपर रहा था.

शाहिद अफरीदी – पाकिस्तान

इस लिस्ट में तीसरा नाम पाकिस्तान के ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी का है. 1996 में नैरोबी में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में अफरीदी ने मात्र 37 गेंदों पर 102 रन ठोक डाले थे. इस दौरान उन्होंने 11 छक्के और 6 चौके लगाए थे. उनकी यह पारी उस समय दुनिया की सबसे तेज शतकीय पारी थी.

ग्लेन मैक्सवेल – ऑस्ट्रेलिया

चौथे स्थान पर आते हैं ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल. उन्होंने 2023 वर्ल्ड कप के दौरान दिल्ली में नीदरलैंड्स के खिलाफ सिर्फ 40 गेंदों में शतक पूरा किया था. मैक्सवेल ने इस पारी में 8 छक्के और 9 चौके जड़े और दुनिया को दिखाया कि क्यों उन्हें “बिग शो” कहा जाता है.

आसिफ खान – यूएई 

इस रिकॉर्ड में पांचवां नाम है यूएई के बल्लेबाज आसिफ खान का. उन्होंने 2023 में नेपाल के खिलाफ काठमांडू में खेलते हुए 41 गेंदों पर शतक जड़ा और अपनी पारी में 11 छक्के लगाए. यह पारी असोसिएट नेशन के खिलाड़ी द्वारा खेली गई सबसे यादगार पारियों में से एक है.

[ad_2]

देश के टेक्सटाइल इंडस्ट्री में खुशी की लहर, कपास पर इम्पोर्ट ड्यूटी 42 दिन के लिए हटा

[ad_1]

Cotton Import Duty: भारत ने 19 अगस्त से 30 सितंबर तक कपास पर आयात शुल्क में छूट दे दी है. इससे देश की टेक्सटाइल इंडस्ट्री को राहत मिली है, जो पहले से ही कच्चे माल की बढ़ती कीमतों और अमेरिकी टैरिफ जैसी चुनौतियों से जूझ रहा है. इस इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना था कि छूट से इस सेक्टर को और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने में मदद मिलेगी. सोमवार देर रात जारी आदेश में कपास के आयात पर सीमा शुल्क में अस्थायी छूट की घोषणा की गई.  

अमेरिका में शिपमेंट पर हाई टैरिफ 

अमेरिका ने पहले भारत पर 25 परसेंट टैरिफ लगाया. इसके बाद रूस से कच्चे तेल की खरीद को लेकर अतिरिक्त 25 परसेंट टैरिफ लगाने की भी धमकी दी. वहीं, दूसरे एशियाई देशों जैसे कि बांग्लादेश पर 20 परसेंट, वियतनाम पर भी 20 परसेंट और चीन पर 30 परसेंट का टैरिफ लगाया गया है, जो भारत पर लगाए गए 50 परसेंट के भारी-भरकम टैरिफ से कम है. 

सरकार के सामने रखी गई थी यह डिमांड 

कंफिडरेशन ऑफ इंडियन टेक्सटाइल इंडस्ट्री (CITI) जैसे उद्योग निकायों ने सरकार से कपास पर आयात शुल्क को वापस लेने का आग्रह किया था. इस छूट से पहले कपास के आयात पर 11 परसेंट शुल्क लगता था. अब इस उद्योग से जुड़े अधिकारियों को उम्मीद है कि सरकार सितंबर के बाद भी कपास के आयात को ड्यूटी-फ्री रखेगी.

रॉयटर्स ने पहले अपनी रिपोर्ट में बताया था कि ऊंचे टैरिफ के असर से बचने के लिए कुछ भारतीय एक्सपोटर्स दूसरे देशों में मैन्युफैक्चरिंग के विकल्पों की तलाश कर रहे हैं. देश का गारमेंट सेक्टर पहले से ही लेबर में कमी और अपनी लिमिटेड प्रोडक्शन कैपेसिटी से जूझ रहा था. अब अगर एक्सपोटर्स दूसरे देशों में मैन्युफैक्चरिंग करने लगेंगे, तो यह सरकार के ‘मेक इन इंडिया’ पहल के लिए एक चुनौती होगी. 

भारत के सामने आई यह चुनौती

भारत का लक्ष्य 2030 तक कपड़ा निर्यात को 100 अरब डॉलर तक बढ़ाना है. अमेरिकी टैरिफ की परेशानी एक ऐसे वक्त में सामने आई है, जब भारत अमेरिका में कपड़ों की खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए एक मजबूत विकल्प बनकर उभर रहा है क्योंकि बांग्लादेश राजनीतिक अनिश्चितता का सामना कर रहा है और कंपनियां चीन से परे अपनी सप्लाई चेन में विविधता लाने की कोशिश कर रही हैं. 

शेयरों में आया उछाल 

इधर, इस खबर के आने के बाद अरविंद लिमिटेड और पेज इंडस्ट्रीज जैसी कई कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली. जहां ढाई परसेंट की उछाल के साथ अरविंद लिमिटेड के शेयर 300 के पार चले गए. वहीं, 275 रुपये की बढ़त के साथ पेज इंडस्ट्रीज के शेयर 44965 पर पहुंच गए. 

 

ये भी पढ़ें: 

रूस से कच्चे तेल की खरीद रहेगी जारी, अमेरिकी टैरिफ की धमकी के बीच इंडियन ऑयल ने लिया फैसला

[ad_2]