UPSC कौन-कौन से एग्जाम कराता है? पूरी लिस्ट देख लेंगे तो होश हो जाएंगे फाख्ता

[ad_1]

अगर आप भारत में सरकारी नौकरी, खासकर बड़ी और प्रतिष्ठित पोस्ट्स जैसे IAS, IPS, IFS, IRS या सेना में अधिकारी बनने का सपना देखते हैं, तो आपने UPSC (Union Public Service Commission) का नाम जरूर सुना होगा. UPSC, यानी संघ लोक सेवा आयोग, भारत सरकार की एक संवैधानिक संस्था है, जो ग्रुप A और ग्रुप B की सरकारी नौकरियों के लिए देशभर में प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित करती है. इसकी शुरुआत साल 1926 में हुई थी.

UPSC की सबसे बड़ी खासियत है कि इसकी सभी परीक्षाएं  पूरे देश में एक जैसे लेवल पर होती हैं. जब भी UPSC की बात होती है, ज्यादातर लोग सिर्फ IAS या IPS को ही जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि UPSC हर साल कई अलग-अलग परीक्षाएं कराता है. इनमें से कुछ तो इंजीनियरिंग, मेडिकल, सेना, आंतरिक सुरक्षा और विज्ञान से जुड़ी होती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि UPSC कौन-कौन से एग्जाम कराता है.

UPSC कौन-कौन से एग्जाम कराता है?

1. सिविल सेवा परीक्षा (Civil Services Exam – CSE) – यह सबसे फेमस एग्जाम है, जिसमें IAS, IPS, IFS, IRS जैसे पदों पर नियुक्ति होती है. इसमें तीन चरण होते हैं,Prelims, Mains और Interview. 

2. भारतीय वन सेवा परीक्षा (Indian Forest Service – IFoS) – इसमें पर्यावरण, जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए अफसरों की भर्ती होती है. इसकी प्रारंभिक परीक्षा CSE के साथ ही होती है, लेकिन मुख्य परीक्षा और चयन प्रक्रिया अलग होती है. 

3. इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ESE / IES) – इसमें Civil, Mechanical, Electrical, और Electronics इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स को चुना जाता है. जो रेलवे, डिफेंस, सेंट्रल इंजीनियरिंग सर्विस जैसी जगहों पर अफसर बनते हैं. 

4. संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (Combined Defence Services – CDS) – इसमें चुने गए उम्मीदवारों को सेना (Army), नौसेना (Navy) और वायुसेना (Air Force) में अधिकारी बनने का मौका मिलता है. ये CDS के जरिए IMA, INA, AFA और OTA में भर्ती होती है. 

5. राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) परीक्षा – यह परीक्षा 12वीं के बाद दी जाती है. इसमें पास होने वाले उम्मीदवारों को NDA और NA में ट्रेनिंग के बाद सेना में अधिकारी बनाया जाता है.

6. CAPF (सहायक कमांडेंट) परीक्षा – ये एग्जाम केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों जैसे BSF, CRPF, ITBP, SSB में Assistant Commandant बनने का मौका देती है. इसमें फिजिकल टेस्ट, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू होता है.

7. भारतीय आर्थिक सेवा , सांख्यिकी सेवा (IES / ISS) –  इस एग्जाम में आर्थिक और सांख्यिकी विभागों में विशेषज्ञों की भर्ती होती है. इसमें Economics और Statistics से जुड़े अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट्स भाग ले सकते हैं.

8. संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा (Combined Geo-Scientist Exam) – इस परीक्षा के जरिए Geologist, Hydrogeologist, Chemist और संबंधित पदों पर नियुक्ति की जाती है.

9. Indian Corporate Law Services (ICLS) – इस एग्जाम में कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली सेवा होती है. लॉ ग्रेजुएट्स और कॉरपोरेट लॉ में शामिल लोगों के लिए शानदार मौका होता है.

10. संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा (Combined Medical Services – CMSE) – ये एग्जाम सरकारी अस्पतालों और संस्थानों में डॉक्टर की पोस्ट के लिए होती है.वMBBS की डिग्री वाले स्टूडेंट्स इसमें भाग ले सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: 12वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए सुनहरा मौका, 170 पदों पर आवेदन शुरू, ऐसे करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

‘गाजा सिटी पर कब्जा करने की तैयारी, तब तक करेंगे हमले जब तक…’, इजरायल की हमास को चेतावनी

[ad_1]

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा सिटी पर कब्जा करने के लिए रणनीति तैयार कर ली है. इसके लिए जल्दी ही इजरायल एक अभियान शुरू करने वाला है, जिसके तहत इजरायली सेना हमास पर हमले करेगी और गाजा सिटी पर कब्जा किया जाएगा. इजरायली सेना के प्रमुख एयाल जमीर ने रविवार (17 अगस्त, 2025) को यह बयान दिया है.

एयाल जमीर ने कहा कि सेना जल्द ही गाजा सिटी पर कब्जा करने के लिए एक नया अभियान शुरू करेगी. गाजा सिटी, गाजा पट्टी का सबसे बड़ा शहर है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहले ही चेतावनी दी जा चुकी है कि ऐसा कदम पहले से तबाह इलाके के लिए और भयानक साबित हो सकता है.

एयाल जमीर ने रविवार को गाजा का दौरा किया था, जहां उन्होंने यह बात कही. यहां एयाल जमीन ने अपने सीनियर ऑफिसर्स से बात की और लड़ाई के अगले चरण की रूपरेखा प्रस्तुत की. न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, एयाल जमीर ने कहा कि जल्द ही ऑपरेशन गिडिऑन’स चेरीअट्स का अगला चरण शुरू किया जाएगा. यह अभियान मार्च में फिर से शुरू किया गया था, जिसमें युद्ध विराम खत्म कर बंधकों को चरणबद्ध तरीके से रिहा किया गया था.

एयाल जमीर के अनुसार आने वाले दिनों में सेना गाजा सिटी में हमास पर और ज्यादा हमले करेगी, जब तक कि उसकी पूरी तरह हार न हो जाए. इसके लिए जमीनी, हवाई और समुद्री सभी ताकतों का इस्तेमाल किया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि सेना का नैतिक कर्तव्य है कि गाजा में बंदी बनाए गए लोगों को—चाहे वे जिंदा हों या मृत—वापस लाया जाए.

यह टिप्पणी इजरायल की ओर से गाजा शहर से निवासियों को स्थानांतरित करने की योजना की घोषणा के एक दिन बाद आई है. रक्षा मंत्रालय की संस्था कोगाट (COGAT) ने कहा है कि रविवार से नागरिकों को तंबू बांटने का काम शुरू किया जाएगा ताकि उन्हें लड़ाई वाले इलाकों से दक्षिणी गाजा की ओर ले जाया जा सके.

हमास ने इस योजना की निंदा की है और इसे नए सिरे से जनसंहार और विस्थापन बताया है. गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, 7 अक्टूबर, 2023 से, जब हमास के नेतृत्व वाले लड़ाकों ने इजरायल पर घातक हमला किया था, तब से इजरायली हमलों और गोलीबारी में कम से कम 61,944 फfलिस्तीनी मारे गए हैं और 155,886 घायल हुए हैं.

गाजा के अस्पतालों ने रविवार को बताया कि अकाल और कुपोषण तेजी से फैल रहा है. पिछले 24 घंटों में भूख से 7 लोगों की मौत हुई है, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं. अब तक भूख से मरने वालों की संख्या 258 पहुंच चुकी है, जिनमें 110 बच्चे हैं. इजरायल का यह नया हमला उस समय की तैयारी है जब संघर्ष विराम और बंधकों की रिहाई को लेकर हो रही बातचीत जुलाई से ठप पड़ी हुई है.

[ad_2]

सिर्फ ₹844 में घर ला सकते हैं Samsung Galaxy M35 5G, जानें शानदार ऑफर की पूरी डिटेल

[ad_1]

अगर आप मिड-रेंज में एक पावरफुल और फीचर-पैक स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो आपके लिए यह खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं है. सैमसंग ने अपने पॉपुलर स्मार्टफोन Galaxy M35 5G की कीमत में एक बार फिर से जबरदस्त कटौती कर दी है. अब ये फोन Amazon की सेल में बेहद आकर्षक ऑफर के साथ उपलब्ध है. ग्राहक इसे महज ₹844 की शुरुआती EMI देकर अपने घर ला सकते हैं.

गौरतलब है कि Galaxy M35 5G को पिछले साल लॉन्च किया गया था और अब इसके नए वेरिएंट Galaxy M36 5G की एंट्री के बाद कंपनी ने इसकी कीमतों में भारी कमी कर दी है. लॉन्च के समय इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत ₹24,499 थी, लेकिन अब यह Amazon पर करीब ₹9,000 तक सस्ता मिल रहा है.

फोन के तीन वेरिएंट बाजार में उपलब्ध हैं. इसका 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹18,999 में मिल रहा है, वहीं 8GB RAM + 128GB मॉडल की कीमत ₹16,499 रखी गई है. सबसे टॉप वेरिएंट जिसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज है, उसकी कीमत ₹26,999 है.

ग्राहकों को इसमें Moonlight Blue, Daybreak Blue और Thunder Grey जैसे आकर्षक कलर ऑप्शंस भी मिलते हैं. इसके अलावा, इस फोन पर बैंक डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर जैसे कई फायदे दिए जा रहे हैं. EMI की बात करें तो ग्राहक 8GB वेरिएंट को सिर्फ ₹893 प्रति महीने की नो-कॉस्ट EMI पर खरीद सकते हैं, जो इसे और भी किफायती बना देता है.

अब अगर फीचर्स की बात करें तो Galaxy M35 5G में 6.6 इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है. यह फोन सैमसंग के अपने Exynos 1380 प्रोसेसर पर चलता है और इसमें 8GB तक RAM और 256GB तक की स्टोरेज का विकल्प मौजूद है.

कैमरा सेटअप भी शानदार है. इसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें 50MP का मेन लेंस, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो लेंस शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.

फोन की सबसे खास बात इसकी दमदार 6000mAh बैटरी है, जो लंबा बैकअप देती है. इसके साथ ही इसमें 25W फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट है. Galaxy M35 5G Android 14 आधारित OneUI 6 पर चलता है और इसमें सैमसंग के फ्लैगशिप डिवाइसेज़ की तरह Galaxy AI फीचर्स भी दिए गए हैं, जो Google Gemini पर बेस्ड हैं.

कुल मिलाकर, यह स्मार्टफोन अब एक बेहतरीन डील बनकर उभरा है, खासतौर पर उन लोगों के लिए जो कम बजट में एक प्रीमियम और फ्यूचर-रेडी 5G फोन खरीदना चाहते हैं.

iQOO 13 5G पर भी शानदार ऑफर

iQOO 13 5G के असल प्राइस की बात करें तो यह 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मोडल में 54,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया गया था. हालाँकि अगर आप फोन को Amazon Pay Balance से खरीदते हैं तो आपको 2749 रुपये का कैशबैक मिल जाने वाला है. इसके अलावा फोन को आप No Cost EMI पर भी खरीद सकते हैं.

[ad_2]

हफ्तेभर में 1800 रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना, जानें आज 17 अगस्त 2025 को अपने शहर का ताजा भाव

[ad_1]

Gold Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में टैरिफ को लेकर बनी अनिश्चितताओं के बावजूद क्रूड ऑयल की लगातार कम हो रही कीमतों के बीच सोने में हफ्ते भर में करीब 1800 रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है. 24 कैरेट सोना पिछले सात दिनों में जहां 1,860 रुपये सस्ता हुआ, वहीं 22 कैरेट सोने के भाव में भी 1,700 रुपये तक की कमी देखी गई है.

देशभर में आज यानी 17 अगस्त 2025 को 24 कैरेट सोना औसतन 1,01,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 22 कैरेट सोना 92,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है.

आपके शहर का ताजा भाव:

वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में कीमतें इससे थोड़ी अधिक हैं. यहां 24 कैरेट सोना 1,01,330 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 92,900 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है.

इसके साथ ही, अन्य महानगर जैसे कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में 24 कैरेट सोना जहां 1,01,180 रुपये तो वहीं 22 कैरेट सोना 92,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है. जबकि लखनऊ, चंडीगढ़ और जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,01,330 रुपये और 22 कैरेट सोना 92,900 रुपये की दर से बिक रहा है.

कैसे तय होता है रेट?

सोना और चांदी की कीमतें रोज़ाना कई वैश्विक और स्थानीय कारकों के आधार पर तय होती हैं. इन धातुओं के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर में निर्धारित होते हैं, इसलिए डॉलर-रुपया विनिमय दर का उन पर सीधा असर पड़ता है. जब डॉलर मज़बूत होता है या रुपया कमजोर पड़ता है, तो भारत में सोना और चांदी महंगे हो जाते हैं. इसके अलावा, भारत सोने का सबसे बड़ा आयातक देशों में से एक है, इसलिए आयात शुल्क, जीएसटी और स्थानीय करों का असर भी सीधे उपभोक्ता तक पहुँचता है.

वैश्विक आर्थिक और राजनीतिक परिस्थितियाँ भी सोने-चांदी के दामों को प्रभावित करती हैं. उदाहरण के लिए युद्ध, मंदी, महंगाई या ब्याज दरों में बदलाव जैसी स्थितियों में निवेशक सोने को सुरक्षित विकल्प मानते हैं, जिससे इसकी कीमतें बढ़ जाती हैं. वहीं, जब परिस्थितियाँ स्थिर रहती हैं, तो कीमतें घट सकती हैं. भारत जैसे देशों में मांग और आपूर्ति का भी बड़ा असर होता है. शादियों, त्योहारों और शुभ अवसरों पर सोने की भारी मांग रहती है, जिसके कारण दाम ऊपर जाते हैं.

महंगाई और निवेश के दृष्टिकोण से भी सोना एक सुरक्षित और बेहतर रिटर्न देने वाला साधन माना जाता है. जब मुद्रास्फीति बढ़ती है या शेयर बाजार और अन्य परिसंपत्तियों में जोखिम अधिक होता है, तो लोग सोने में निवेश करना पसंद करते हैं. इसके अलावा, विभिन्न देशों के केंद्रीय बैंक जब अपने भंडार में सोना जोड़ते हैं, तो वैश्विक स्तर पर मांग बढ़ जाती है और कीमतें ऊपर चली जाती हैं. इस तरह कहा जा सकता है कि सोना और चांदी की कीमतें डॉलर के उतार-चढ़ाव, कर, आयात शुल्क, वैश्विक परिस्थितियों, स्थानीय मांग और निवेशक व्यवहार—सभी पर मिलकर निर्भर करती हैं.

ये भी पढ़ें: Multibagger Stocks: आपको मालामाल कर देगा सोने के भाव की तरह भागने वाला ये शेयर, कभी 10 रुपये से भी कम थी कीमत

[ad_2]

ऐसी देशभक्ति जान ले लेगी! 15 अगस्त पर लड़कों ने खेला मौत का खेल

[ad_1]

देशभक्ति दिखाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते. कोई बॉर्डर पर खड़ा होकर सलामी देता है, कोई तिरंगे को अपनी छत पर फहराता है और कोई पूरे मोहल्ले में झंडा बांटता है. लेकिन अब जो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, उसने देशभक्ति को सीधा खतरे के खेल में बदल दिया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लड़के जेसीबी मशीन के बकेट पर चढ़ जाते हैं और उसे सैकड़ों फीट ऊपर उठाया जाता है. ऊपर जाते ही लड़के हाथ में तिरंगा लहराने लगते हैं, मानो आसमान को भी अपनी देशभक्ति दिखानी हो. देखने में ये नजारा भले ही रोमांचक लगे लेकिन सच ये है कि ये जानलेवा स्टंट किसी भी वक्त उनकी जिंदगी छीन सकता था. देशभक्ति का ऐसा जुनून देखकर हर कोई यही कह रहा है कि इस तरह का जोश कहीं आखिरी स्वतंत्रता दिवस साबित न हो जाए.

सैकड़ों फीट की ऊंचाई पर स्टंट करते हुए लहराया तिरंगा!

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही जेसीबी ऑपरेटर बकेट को धीरे-धीरे ऊपर ले जाता है, वैसे ही लड़कों का जोश भी बढ़ता है. वो जोर-जोर से नारे लगाते हैं और ऊपर जाकर तिरंगा लहराते हैं. आसपास खड़े लोग भी इस नजारे को देखकर ताली बजाते हैं और मोबाइल में वीडियो शूट करते हैं. लेकिन कोई ये नहीं सोचता कि अगर मशीन का बैलेंस बिगड़ जाता या बकेट का हाइड्रोलिक सिस्टम फेल हो जाता तो पल भर में ये स्टंट मातम में बदल सकता था. इतनी ऊंचाई से गिरने पर शायद ही किसी की जान बचती.


जेसीबी मशीन का बकेट इंसानों को उठाने के लिए नहीं बना होता. ये सिर्फ मिट्टी या सामान ढोने के काम में आता है. ऊपर जाकर अगर मशीन का जरा सा भी टेक्निकल फॉल्ट हो जाए तो उसमें बैठे लोग सीधे नीचे गिर सकते हैं. यही वजह है कि ऐसे खतरनाक स्टंट को सिर्फ लापरवाही ही नहीं बल्कि कानून के खिलाफ भी माना जाता है.

भड़क गए यूजर्स- बोले ऐसी देशभक्ति जान ले लेगी

वीडियो को ghantaa नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई जिंदगी से आजादी चाहिए क्या? एक और यूजर ने लिखा… अरे ऐसी देशभक्ति जान ले लेगी. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ये लोग पगला गए हैं, थोड़ी सी लापरवाही मातम में बदल सकती है.


आधी उम्र की एक्ट्रेस के साथ रोमांस करने पर आर माधवन ने किया रिएक्ट

[ad_1]

फिल्मों में एक्टर और एक्ट्रेस के बीच हमेशा एज गैप को लेकर सवाल उठा है. कई सुपरस्टार छोटी उम्र की एक्ट्रेसेस के साथ रोमांस करते नजर आते हैं. जिसकी वजह से उन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है. हाल ही में फिल्म आप जैसा कोई आई थी. जिसमें आर माधवन और फातिमा सना शेख लीड रोल में नजर आए थे. दोनों की एज में बहुत गैप है और फिल्म में भी 40 साल के माधवन अपने लिए दुल्हन ढूंढते हुए नजर आए हैं. माधवन ने अब एक्ट्रेस के चुनाव को लेकर रिएक्ट किया है.

माधवन ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में फीमेल को-स्टार चुनने को लेकर रिएक्ट किया है. उन्होंने कहा कि लोगों को लगता है कि एक्टर फिल्म में ऐश कर रहा है. उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है. माधवन ने कहा- ‘आपको अपनी उम्र को लेकर सबसे पहले झटका तब लगता है जब आपके बच्चों के दोस्त आपको अंकल कहने लगते हैं. ये आपको चौंका देता है, लेकिन फिर आपको इसे स्वीकार करना पड़ता है.’

माधवन ने ऐसे किया रिएक्ट

माधवन ने आगे कहा- ‘जब आप फिल्म कर रहे होते हैं तो आपको हीरोइन का चुनाव करते हुए बहुत केयरफुल होना होता है क्योंकि बेशक वो आपके साथ काम करना चाहती हों लेकिन ये ऐसा लगता है कि एक्टर फिल्म के बहाने मजे कर रहा है. लोगों को लगता है कि ये पिक्चर के बहाने ऐश कर रहा है. अगर किसी फिल्म से ये चीज दिख रही है तो वो किरदार की रिस्पेक्ट नहीं करते हैं.’

माधवन ने कहा- ‘मुझे ये भी एहसास है कि मेरी बॉडी की ताकत इतनी नहीं है कि मैं 22 साल के लड़के जैसा काम कर सकूं. मेरे लिए यह समझना जरूरी है कि उम्र और मैं जिन लोगों के साथ काम कर रहा हूं, वो सब एक-दूसरे से मेल खाते हों ताकि यह भद्दा न लगे.’

ये भी पढ़ें: ‘सनी देओल ने नहीं दिए मेरे पैसे’, डायरेक्टर ने साथ काम करने को लेकर किया बड़ा खुलासा

[ad_2]

14 चौके- 6 छक्के, 57 गेंदों में बना डाले 120 रन, इस बल्लेबाज की पारी ने सबको हैरान कर दिया

[ad_1]

CPL 2025: कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) 2025 के चौथे मुकाबले में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के धाकड़ ओपनर कॉलिन मुनरो ने बल्ले से गजब का तूफान खड़ा कर दिया. 38 साल के इस बल्लेबाज ने ताबड़तोड़ शतक ठोकते हुए विपक्षी गेंदबाजों की जमकर खबर ली. मुनरो ने सिर्फ 57 गेंदों में 120 रन बना डाले, जिसमें 14 चौके और 6 छक्के शामिल रहे.

मुनरो का तूफानी अंदाज

सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन शुरुआत से ही मुनरो ने उनका प्लान बिगाड़ दिया. उन्होंने एलेक्स हेल्स के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 9.1 ओवरों में 114 रन जोड़ दिए. हेल्स 27 गेंदों पर 47 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन तब तक नाइट राइडर्स का स्कोर तेजी से आगे बढ़ चुका था.

इसके बाद मुनरो ने कप्तान निकोलस पूरन के साथ 37 रन की साझेदारी की, लेकिन कप्तान पूरन  13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद मुनरो ने किरोन पोलार्ड के साथ तीसरे विकेट के लिए 44 रन जोड़े, लेकिन पोलार्ड भी 19 रन बनाकर चलते बने. इस दौरान मुनरो ने महज 50 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया और छक्के के साथ माइलस्टोन हासिल कर महफिल लूट ली.

रनों की बारिश

मुनरो का बल्ला आखिरकार 19वें ओवर में जाकर थमा, जब जेसन होल्डर ने उन्हें आउट कर पवेलियन भेजा. लेकिन तब तक वह टीम को एक  स्थिति में पहुंचा चुके थे. बागो नाइट राइडर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट पर 231 रन बनाए.पैट्रियट्स की ओर से जेसन होल्डर और वकार सलामखिल ने दो-दो विकेट लिए, जबकि डोमिनिक ड्रेक्स को एक सफलता मिली.

प्वाइंट्स टेबल पर असर

सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स ने सीजन की शुरुआत एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स के खिलाफ जीत से की थी, लेकिन दूसरे मुकाबले में उन्हें गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने हराया.फिलहाल यह टीम प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है.दूसरी ओर, ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने इस सीजन का अपना पहला मैच जीतकर धमाकेदार शुरुआत की है और अब उनका अगला मुकाबला एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स से होगा.

[ad_2]

‘हम हर दिन भारत-पाकिस्तान पर…’, ये क्या बोल गए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो

[ad_1]

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने रविवार (17 अगस्त 2025) को यूक्रेन युद्ध पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि युद्ध में सीजफायर तभी संभव है जब दोनों पक्ष गोलीबारी रोकने पर सहमत हों. हालांकि, रूस अब तक इसके लिए तैयार नहीं है. युद्धविराम तक पहुंचना ही मुश्किल नहीं है, बल्कि उसे बनाए रखना और भी जटिल है. यूक्रेन में चल रहे साढ़े तीन साल लंबे युद्ध के संदर्भ में यह चुनौती और गंभीर हो जाती है.

रुबियो ने स्पष्ट किया कि अमेरिका का लक्ष्य केवल अस्थायी युद्धविराम नहीं है, बल्कि रूस और यूक्रेन के बीच ऐसा शांति समझौता है, जो भविष्य में भी युद्ध रोक सके. एनबीसी न्यूज़ से बातचीत में रुबियो ने भारत और पाकिस्तान को लेकर भी बयान दिया. उन्होंने कहा कि हम हर दिन पाकिस्तान और भारत के बीच क्या हो रहा है, उस पर नजर रखते हैं. इस तरह हम कंबोडिया और थाईलैंड जैसे क्षेत्रों पर भी निगरानी रखते हैं. उन्होंने आगे कहा कि युद्धविराम कभी भी जल्दी टूट सकता है, इसलिए अमेरिका का फोकस स्थायी समाधान पर है.

ट्रंप प्रशासन की प्राथमिकता का ज़िक्र
फॉक्स बिजनेस को दिए एक अन्य इंटरव्यू में रुबियो ने भारत-पाकिस्तान संबंधों का ज़िक्र करते हुए कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पास ऐसा राष्ट्रपति है, जिसने शांति को अपनी प्राथमिकता बनाया है. हमने इसे कंबोडिया-थाईलैंड और भारत-पाकिस्तान में देखा है. हालांकि, ये पहली बार नहीं है , जब अमेरिका ने भारत-पाकिस्तान सीजफायर को लेकर दावा किया है. इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप लगातार इस तरह का दावा करते रहे हैं.

भारत की प्रतिक्रिया
भारत ने हमेशा किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता की बात से इनकार किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान साफ कहा था कि किसी भी देश ने भारत को ऑपरेशन रोकने के लिए नहीं कहा. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी स्पष्ट किया था कि पाकिस्तान के साथ हुए युद्धविराम समझौते में किसी तीसरे देश की भूमिका नहीं थी.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में पिकनिक से लौट रहे युवकों पर अज्ञात हमलावरों ने चलाई गोलियां, 7 की मौत

[ad_2]

मौत की परछाई है ये खूनी दरिंदा! एक बाइट में परलोक पक्का- किंग कोबरा का वीडियो देख कांप जाएंगे

[ad_1]

किंग ये वो लकब है जो दुनिया हर किसी को नहीं देती, लेकिन अगर किसी को मिल जाए तो लोग उसके दीवाने हो जाते हैं. लेकिन अगर किंग सांप के आगे लगा हो तो? तो लोग दीवाना होने के बजाए डरने लगते हैं और कुछ यही हाल है किंग कोबरा का भी. ये वो खूनी दरिंदा है जो किसी को अगर डस ले तो उसका परलोक सिधारना लगभग पक्का ही हो जाता है. उसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें किंग कोबरा का ऐसा रूप दिखाया गया है जिसे देखने के बाद कमजोर दिल वाले तो नींद से परहेज ही करने वाले हैं.

किंग कोबरा का वीडियो देख थर-थर कांपने लगेंगे आप

इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक शख्स अपने हाथों में किंग कोबरा सांप लिए खड़ा है जिसकी लंबाई करीब करीब 7-8 फीट है. सांप इतना बड़ा है कि शख्स के शरीर से भी बाहर निकल रहा है. उसकी आंखें किसी भी शिकार और शिकारी को डराकर दूर भगाने के लिए काफी है, गुस्सेल चेहरा मानों कह रहा हो कि यहां मौत के अलावा और कुछ नहीं मिलता. अपना मौत वाला जहर बेचने वाला ये दरिंदा सौदागर एक बार बेचा हुआ माल वापस नहीं लेता. मौत के इस दरिंदे के आगे जंगल का राजा शेर भी पानी भरता है. हालांकि वीडियो में किंग कोबरा एक दम शांत खड़ा है लेकिन इसकी रफ्तार का अंदाजा किसी को नहीं है. ये तब वार करता है जब शिकार को गुमान भी नहीं होता कि वार हो जाएगा.

बेहद शर्मीले, लेकिन खतरनाक होते हैं किंग कोबरा

आपको बता दें कि किंग कोबरा बहुत जहरीला होता है. इसके जहर की एक बूंद दो वय्स्क हाथी को मारने के लिए बहुत काफी होती है. अगर ये किसी को काट ले तो उसका बच पाना लगभग नामुमकिन होता है. हालांकि ये सांप बेहद शर्मिले होते हैं और काटना पसंद नहीं करते. बहुत ज्यादा खतरा महसूस होने पर भी केवल डराकर शिकारी को खुद से दूर रखने की कोशिश करते हैं, लेकिन बार बार परेशान करने पर अगर काट लिया तो मौत पक्की है.

यह भी पढ़ें: लेस्बियन और गे के लिए इस्तेमाल होने वाली इमोजी हो रही वायरल…देखिए कहीं आपने तो नहीं भेज दी

यूजर्स के छूटे पसीने

वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…इसे ही शायद यमराज कहते हैं. एक और यूजर ने लिखा…हमने यमराज तो नहीं देखा लेकिन किंग कोबरा देखा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…बाप रे, देखकर ही थर थर कांपने लगा हूं.

यह भी पढ़ें: ‘गाड़ी रोक दो भैया’ पुलिस से बचने के लिए भागते ड्राइवर ने खतरे में डाल दी परिवार की जान, देखें वीडियो