कंगना रनौत के भाई की मौत के बाद बैन हो गया था औरतों का हॉस्पिटल जाना, घर में ही जन्मीं एक्ट्रेस

[ad_1]

बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी फैमिली की रूढ़िवादी सोच के बारे में बात की. उन्होंने खुलासा किया कि उनका एक भाई थी जिसकी जन्म के कुछ दिन बाद ही मौत हो गई थी. इसके बाद उनकी घर की महिलाओं पर हॉस्पिटल जाने पर पाबंदी लगा दी गई थी. कंगना के परिवार में महिलाओं की डिलीवरी घर पर ही की जाती थी. 

हॉरफ्लाई को दिए एक हालिया इंटरव्यू में कंगना रनौत ने कहा- ‘मेरी मां का पहला बच्चा एक लड़का था जो जिंदा नहीं रहा. जन्म के दस दिन बाद ही उसकी मौत हो गई. मेरे पिता ने उसका नाम हीरो रखा था, इसलिए उसे खोना उनके लिए बेहद दर्दनाक एक्सपीरियंस था. उसका जन्म एक अस्पताल में हुआ था, उसका वजन साढ़े तीन किलो था और उसे कोई मेडिकल कॉम्पिलकेशन नहीं थीं.’

‘हमारे लिए अस्पतालों पर बैन लगा दिया’
कंगना रनौत आगे कहती हैं- ‘मेरी मा का मानना है कि अस्पताल के कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से उनके बेटे की मौत हो गई, क्योंकि उन्होंने उनकी गर्भनाल गलत तरीके से काट दी थी. उसके बाद मेरी नानी ने जिम्मेदारी संभाली और कहा कि हममें से कोई भी अस्पताल में पैदा नहीं होगा. इस हादसे के बाद, मेरी मां तीन बार और मेरी मौसी दो बार प्रेग्नेंट हुईं, और हम सभी एक ही घर में, एक ही कमरे में पैदा हुए. हमारे लिए अस्पतालों पर बैन लगा दिया गया था.’

एक्ट्रेस को पीरियड्स ना आने पर परेशान थीं मां
‘इमरजेंसी’ एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि उन्हें पीरियड्स देर शुरू हुए जिसे लेकर उनकी मां काफी परेशान रहीं. कंगना ने कहा- ‘मेरी सभी सहेलियों को क्लास 6 से 9 के बीच में पीरियड्स आ गए और मैं अभी भी इंतजार कर रही थी. इससे मेरी मां परेशान हो गई थीं. उस समय, मैं अपने डॉल हाउस में खोई हुई थी. एक दिन, मेरी मां बहुत गुस्सा हुईं, उनका कहना था कि पीरियड्स में पहले ही देरी हो चुकी है और ये अभी भी अपनी गुड़ियों में खोई हुई हैं.’

 

कंगना आगे बताती हैं कि उनकी मां ने उनका डॉल हाउस फेंक दिया था. उन्होंने कहा- ‘मां ने उसे फेंक दिया, ये सोचकर कि देरी की वजह वो ही है. फिर एक दिन, मैं उठी और मेरे आस-पास की हर चीज खून से सनी हुई थी. मैं बहुत डर गई, जबकि मेरी मां खुश थीं कि आखिरकार मेरे पीरियड्स शुरू हो गए थे.’

[ad_2]

हार्वर्ड और एमआईटी के बच्चे भी बीच में छोड़ने लगे पढ़ाई, इस खास चीज को मान रहे करियर के लिए सबस

[ad_1]

दुनिया के सबसे बड़े और नामी यूनिवर्सिटीज हार्वर्ड और एमआईटी जहां पढ़ना लाखों बच्चों का सपना होता है, वहां से अब छात्र बीच में ही पढ़ाई छोड़ने लगे हैं. वजह वही है, जिसके बारे में इस वक्त पूरी दुनिया बात कर रही है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI). माना जा रहा है कि AI अब केवल एक टेक्नोलॉजी नहीं, बल्कि करियर और नौकरियों के भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा बनता जा रहा है.

AI के डर से पढ़ाई छोड़ रहे स्टूडेंट्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्वर्ड और एमआईटी जैसे टॉप कॉलेजों के कई स्टूडेंट्स ने अचानक अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी है. इन स्टूडेंट्स का कहना है कि जब भविष्य ही अनिश्चित हो, और AI इंसानों की जगह ले लेगा, तो पढ़ाई का क्या फायदा? कुछ छात्रों को तो यह डर भी सता रहा है कि AI के सुपर-इंटेलिजेंट रूप में बदलने से इंसान की जरूरत ही खत्म हो जाएगी.

क्यों बढ़ रहा है यह डर?

AI को अब तक इंसानों का सहायक माना जाता था, लेकिन हाल के वर्षों में इसके तेज विकास ने ही इस डर को जन्म दिया है. अब मशीनें न केवल डेटा एनालिसिस, रिसर्च और मेडिकल जैसी फील्ड्स में इंसानों की बराबरी कर रही हैं, बल्कि कई मामलों में उन्हें पीछे भी छोड़ रही हैं. MIT के एक छात्र ने इंटरव्यू में कहा  अगर AGI (Artificial General Intelligence) इंसानों से ज्यादा समझदार हो गया, तो इंसानों के लिए करियर और नौकरियों का कोई मतलब नहीं रहेगा.

पढ़ाई छोड़ने के पीछे क्या सोच है?

कई छात्रों का मानना है कि कॉलेज में डिग्री लेकर नौकरी पाना अब पहले जैसा सुरक्षित रास्ता नहीं रहा. उनका कहना है कि कंपनियां अब इंसानों के बजाय AI पर ज्यादा भरोसा करेंगी. इसी वजह से कई स्टूडेंट्स रिसर्च और इनोवेशन के लिए अलग रास्ता चुन रहे हैं. कुछ ने तो स्टार्टअप शुरू कर दिए हैं, जो AI से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं.

विशेषज्ञ क्या कह रहे हैं?

टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह डर पूरी तरह से गलत नहीं है. AI तेजी से बढ़ रहा है और आने वाले समय में कई नौकरियां जरूर खत्म हो सकती हैं. हालांकि, उनका यह भी कहना है कि इंसानों की रचनात्मकता और भावनात्मक समझ को कोई मशीन पूरी तरह से रिप्लेस नहीं कर सकती. एक्सपर्ट्स का मानना है कि नए करियर के रास्ते भी खुलेंगे, बशर्ते युवा खुद को नई टेक्नोलॉजी के हिसाब से ढालें.

समाज पर असर

AI का यह डर अब केवल टेक्निकल यूनिवर्सिटीज तक सीमित नहीं है. धीरे-धीरे आम समाज में भी लोग यही सवाल करने लगे हैं कि आने वाले समय में नौकरियां कैसी होंगी? क्या बच्चों की पढ़ाई का तरीका बदलना चाहिए? और क्या इंसान वाकई मशीनों से हार जाएगा? ये सवाल आज की शिक्षा व्यवस्था के लिए भी एक बड़ी चुनौती बन चुके हैं.

यह भी पढ़ें- DSP सिराज, ग्रुप कैप्टन तेंदुलकर या लेफ्टिनेंट कर्नल एमएस धोनी, जानिए सबसे बड़ी पोस्ट पर है कौन सा खिलाड़ी?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

‘जंग रोकने के लिए पुतिन से बातचीत को तैयार’, व्हाइट हाउस में ट्रंप से मीटिंग में बोले जेलेंस्की

[ad_1]

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने एक बार फिर व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की. ट्रंप ने यह मुलाकात अलास्का में रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ मीटिंग के बाद की है. इस मीटिंग में जेलेंस्की रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ बातचीत के लिए तैयार हो गए हैं. 

ट्रंप बोले– बैठक के बाद पुतिन से करूंगा बात 
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि व्लादिमीर पुतिन उनसे बातचीत की उम्मीद कर रहे हैं और वे जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं के साथ व्हाइट हाउस की बैठक खत्म होने के बाद उन्हें फोन करेंगे. ट्रंप और पुतिन की मुलाकात शुक्रवार को अलास्का में हुई थी, जहां युद्ध खत्म करने पर चर्चा हुई.

युद्धकाल में चुनाव पर ट्रंप का मजाक

यूक्रेन में युद्ध के दौरान चुनाव कराने की कठिनाई पर सवाल का जवाब देते हुए ट्रंप ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर अमेरिका युद्ध में होता तो शायद वे भी सत्ता में बने रह सकते थे. वहीं जेलेंस्की ने कहा कि युद्धविराम जरूरी है ताकि सुरक्षित और लोकतांत्रिक चुनाव कराए जा सकें.

यूक्रेन की सुरक्षा में शामिल होगा अमेरिका 
ट्रंप ने कहा कि अमेरिका रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए बनने वाले शांति समझौते के तहत भविष्य में यूक्रेन की सुरक्षा में भी शामिल रहेगा. उन्होंने कहा कि यूरोप रक्षा की पहली पंक्ति है, लेकिन अमेरिका भी उनकी मदद करेगा और सुरक्षा गारंटी का हिस्सा बनेगा.

जेलेंस्की बोले- रूस के साथ जमीन अदला-बदली मंजूर नहीं
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने साफ किया है कि युद्ध खत्म करने के लिए वह रूस के साथ जमीन की अदला-बदली किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि यूक्रेन संघर्ष को सुलझाने के लिए कूटनीतिक रास्ता अपनाने को तैयार है और मॉस्को व वॉशिंगटन के साथ त्रिपक्षीय बैठक चाहते हैं. जेलेंस्की ने कहा कि उनका देश रोजाना रूस के हमलों का सामना कर रहा है और अब इस युद्ध को रोकना बेहद जरूरी है.

उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रयासों की सराहना की और कहा कि युद्ध रोकने के लिए अमेरिका और यूरोप का सहयोग अनिवार्य है. यूक्रेनी राष्ट्रपति ने यह भी दोहराया कि वह ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठकर त्रिपक्षीय वार्ता के लिए तैयार हैं, ताकि संघर्ष का हल निकाला जा सके.

[ad_2]

Garena Free Fire MAX: जान लीजिए 18 अगस्त के लेटेस्ट रिडीम कोड्स, फ्री में पाएं डायमंड समेत कई

[ad_1]

गेरेना फ्री फायर मैक्स ने आज यानी 18 अगस्त के लिए रिडीम कोड जारी कर दिए हैं. प्लेयर्स इन कोड को रिडीम कर कई रिवॉर्ड्स हासिल कर सकते हैं, जिनमें वेपन स्किन, गोल्ड, डायमंड और कैरेक्टर आदि शामिल हैं. इसके अलावा इन कोड से कई ऐसे प्रीमियम आइटम्स भी हासिल किए जा सकते हैं, जो स्टैंडर्ड गेमप्ले के जरिए काफी मुश्किल हैं.

लिमिटेड पीरियड के लिए हैं कोड्स

ध्यान रहे कि ये कोड्स सिर्फ सीमित समय के लिए ही अवेलेबल हैं, इसलिए इन्हें तुरंत रिडीम कर लें. इनमें से कुछ कोड पर मैक्सिमम यूसेज लिमिट लगी हुई है, जिसका मतलब है कि अगर किसी कोड को अधिक प्लेयर यूज कर लेते हैं तो वह बाकी कोड के मुकाबले पहले एक्सपायर हो सकता है. 

कैसे करें रिडीम?

गेरेना फ्री फायर मैक्स प्लेयर के लिए इन कोड्स को रिडीम करना बेहद आसान है. इसके लिए सबसे पहले गेरेना फ्री फायर मैक्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है. इसके बाद प्लेयर फेसबुक, एक्स, गूगल या VK ID आदि के माध्यम से लॉग-इन कर सकते हैं. लॉग-इन के बाद प्लेयर्स को इन रिडीम कोड को कॉपी कर वहां दिए गए टेक्स्ट बॉक्स में पेस्ट करना है. कोड सक्सेसफुल रिडीम होने के बाद प्लेयर के इन-गेम मेलबॉक्स में रिवॉर्ड पहुंच जाएगा. डायमंड और गोल्ड आदि आइटम्स के मामले में अकाउंट बैलेंस तुरंत अपडेट हो जाता है.

आज के कोड
FFIC33NTEUKA
ZZATXB24QES8
WD2ATK3ZEA55
HFNSJ6W74Z48
FF4MTXQPFDZ9
FFMTYKQPFDZ9
FF6WN9QSFTHX
FFRSX4CYHLLQ
FFSKTXVQF2NR
NPTF2FWSPXN9
FFDMNSW9KG2
FFCBRAXQTS9S
FFBYS2MQX9KM
FFRINGY2KDZ9
FVTCQK2MFNSK
FFNFSXTPVQZ9
RDNAFV2KX2CQ
FFNGY7PP2NWC
FFYNC9V2FTNN
FPUS5XQ2TNZK
RD3TZK7WME65
F8YC4TN6VKQ9

इन टिप्स का रखें ध्यान

इन कोड को रिडीम करने के लिए जरूरी है कि आपका अकाउंट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से लिंक हो. गेस्ट अकाउंट के साथ इन कोड को रिडीम नहीं किया जा सकता है. ये कोड रिलीज होने के 12-18 घंटों तक वैलिड होते हैं और इन्हें इसी दौरान रिडीम किया जा सकता है. यह भी ध्यान रखें कि एक कोड को एक ही बार रिडीम किया जा सकता है.

[ad_2]

Video: बस पर चढ़ तेंदुए ने टूरिस्ट को मारा थप्पड़, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी, वीडियो वायरल

[ad_1]

Karnataka News: कर्नाटक के एक जंगल क्षेत्र में एक चौंकाने वाला दृश्य देखने को मिला, जहां एक तेंदुआ एक केएसटीडीसी ( कर्नाटक राज्य पर्यटन विकास निगम) की हरी बस के पीछे रुक गया और खिड़की के ऊपर चढ़कर एक टूरिस्ट को थप्पड़ मार दिया. यह घटना 16 अगस्त को हुई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है. साथ ही साथ काफी लोगों ने तो इसे मजाक के तौर पर देखा है.

जनिए पूरी घटना के बारे में

वीडियो में दिखाया गया है कि बस जंगल की सड़क पर खड़ी थी, जब अचानक तेंदुआ एक सड़क के किनारे से आया और बस के पिछले हिस्से के पास रुक गया और खिड़की पर अचानक चढ़ गया. खिड़की के पास एक शख्स बैठा था, जिसे तेंदुए ने जोरदार थप्पड़ मारा. फिर बस से नीचे उतर गया. इस घटना को देखकर हर कोई चौंक गया. यह केएसटीडीसी की एक पर्यटक बस है, जो संभवत, जंगल सफारी या वन्यजीव क्षेत्र में टूरिस्टों को ले जा रही थी.

घटना की आधिकारिक रिपोर्ट सामने नहीं आई

स्थानीय वन विभाग या बस ड्राइवर की ओर से इस घटना की कोई आधिकारिक रिपोर्ट अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन वीडियो में साफ दिख रहा है कि यात्रियों ने इस दुर्लभ नजारे को कैमरे में कैद किया. यह घटना वन्यजीव और मानव जीवन के बीच संतुलन को दर्शाती है औक टूरिस्टों के लिए एक सावधानी बरतने की याद दिलाती है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई है, जिसे देखने के बाद लोगों ने तरह-तरह के कमेंट्स किए है. कई लोग तो इस हादसे को देखकर खूब हंसे और कई लोगों ने सावधानी बरतने की अपील की है.


असम के दीमा हसाओ में अडानी ग्रुप को 3000 बीघा जमीन देने की रिपोर्ट्स गलत

[ad_1]

Adani Group On Assam Government Land Allotment Reports: कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह खबर छपी कि असम सरकार ने सीमेंट प्लांट के लिए अडानी समूह को दीमा हसाओ में 3000 बीघा जमीन दी है. अडानी समूह की तरफ से इसे बेबुनियाद और बिना तथ्य के छपी खबर बताया गया है.

अडानी समूह ने इस बारे में 18 अगस्त 2025 को एक बयान जारी करते हुए कहा कि कुछ न्यूज रिपोर्ट्स, सोशल मीडिया पोस्ट्स और कोर्ट की सुनवाई के वीडियो क्लिप्स सर्कुलेट किए जा रहे हैं, जिनमें यह दावा किया जा रहा है कि असम सरकार ने 3000 बीघा जमीन सीमेंट प्लांट के लिए दीमा हसाओ में आवंटित की है.

बयान में अडानी ग्रुप ने आगे कहा कि ऐसी रिपोर्टें बिना किसी तथ्य के, झूठी और भ्रमित करने वाली हैं. महाबल सीमेंट के साथ अडानी ग्रुप का नाम जोड़ना गलत है. महाबल सीमेंट का किसी भी तरह से अडानी समूह के साथ कोई संबंध नहीं है.

बयान में आगे कहा गया है कि वे मीडिया के सदस्यों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से यह अपील करते हैं कि वे ऐसे किसी दावे को साझा करने से पहले जरूर तथ्यों की जांच-पड़ताल कर लें.

ये भी पढ़ें: गौतम अडानी ने मिडिल ईस्ट तनाव पर जताई भारी चिंता, बोले- शांति की कीमत बखूबी जानता है भारत

[ad_2]

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे कल, जानें प्लेइंग इलेवन और मैच प्रिडिक्शन

[ad_1]

AUS vs SA First ODI Playing Eleven: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने वाली है, जिसका आगाज 19 अगस्त को पहले मुकाबले से होगा. दोनों ही देशों ने इस ODI सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. वहीं इस सीरीज का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के शहर कैर्न्स में मौजूद कैजली स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार ये मैच सुबह 10 बजे शुरू होगा.

पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

ऑस्ट्रेलिया के इस मैदान पर अब तक केवल पांच वनडे मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें पांचों बार ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की है. इस मैदान पर पांच में से तीन बार उस टीम ने जीत हासिल की है, जिसने बाद में बल्लेबाजी की है, ऐसे में इस पिच पर टॉस जीतने वाला कप्तान आंकड़ों के मुताबिक पहले गेंदबाजी चुन सकता है. इस मैदान पर आखिरी वनडे मुकाबला 2022 में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुआ है. हालांकि इस मैदान पर ज्यादा मुकाबले खेले नहीं गए हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया का इस मैदान पर जीत का रिकॉर्ड 100 फीसदी है.

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

ट्रेविस हेड, मिशेल मार्श (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), एलेक्स कैरी, आरोन हार्डी/कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शियस, नाथन एलिस/जेवियर बार्टलेट, एडम जम्पा और जोश हेजलवुड.

साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन

रियान रिकेल्टन (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, वियान मुल्डर, प्रेनेलन सुब्रायेन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, क्वेना मफाका और लुंगी एनगिडी.

टी20 सीरीज जीता ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज से पहले टी20 सीरीज भी खेली गई. ये तीन मैचों की श्रृंखला थी, जिसे मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से जीत लिया. अब साउथ अफ्रीका की टीम चाहेगी कि वो वनडे सीरीज पर कब्जा जमाए. वहीं ऑस्ट्रेलिया भी अपने घर में आसानी ने दक्षिण अफ्रीका को बाजी मारने नहीं देगी. ऑस्ट्रेलिया को उसकी ही जमीन पर मात देना दक्षिण अफ्रीका के लिए काफी मुश्किल हो सकता है.

यह भी पढ़ें

सुनील गावस्कर ने एशिया कप स्क्वाड अनाउंसमेंट से पहले सेलेक्टर्स को चेताया, बोले- जसप्रीत बुमराह के लिए…

[ad_2]

Video: बेंगलुरु-मैसूरु एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, बस ने गाड़ी को मारी टक्कर, सामने आया वीडियो

[ad_1]

Karnataka News: कर्नाटक में बेंगलुरुमैसूरु एक्सप्रेसवे पर रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. हादसा तब हुआ जब एक छोटा मालवाहक वाहन अचानक लेन बदलते हुए तेज गति से बस के सामने आ गया. इस अचानक हुई हरकत से बस चालक को संभलने का मौका ही नहीं मिला और हादसा हो गया.

बस का नियंत्रण खोने से हुआ हादसा

कर्नाटक सरकार की बस एक्सप्रेसवे पर सामान्य गति से जा रही थी. इसी दौरान एक छोटा मालवाहक वाहन अचानक अपनी लेन से दूसरी ओर मुड़ गया. वाहन की यह लापरवाही बस के ठीक सामने हुई, जिसके कारण बस चालक के पास ब्रेक लगाने या वाहन मोड़ने का समय नहीं था. बस अनियंत्रित होकर उससे टकरा गई. इसी दौरान वहां से गुजर रही एक कार भी इस दुर्घटना की चपेट में आ गई, जिसकी डैशकैम में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई.

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मालवाहक वाहन की अचानक लेन बदलने की वजह से कैसे बस और कार दोनों दुर्घटना का शिकार हो गए. गनीमत रही कि इस भीषण टक्कर में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई. हालांकि बस और कार को काफी नुकसान पहुंचा और यात्रियों में दहशत फैल गई.

प्रशासन ने शुरू की जांच

हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरातफरी मच गई. लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई और तत्काल पुलिस व प्रशासन को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर खड़े वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू किया और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा.

पुलिस ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है और मालवाहक वाहन चालक की लापरवाही ही इसकी मुख्य वजह मानी जा रही है. अधिकारी लोगों से अपील कर रहे हैं कि एक्सप्रेसवे पर वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करें और अचानक लेन बदलने जैसी खतरनाक हरकतों से बचें, क्योंकि एक छोटी सी लापरवाही कई जिंदगियों को खतरे में डाल सकती है.

ये भी पढ़ें-

Video: स्कॉर्पियो से कुचलकर उतारा मौत के घाट, जयपुर का ये वीडियो नहीं देख पाएंगे आप! वायरल है


कभी गांव की लड़की तो कभी बनीं महारानी, अब ताड़का बन डराने आ रहीं रश्मिका मंदाना, देखें तस्वीरें

[ad_1]

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड

Meerut News: फौजी की पिटाई से भड़के ग्रामीण, टोल प्लाजा पर की तोड़-फोड़, जान बचाकर भागे कर्मचारी, शाम तक चला धरना

फौजी की पिटाई से भड़के ग्रामीण, टोल प्लाजा पर की तोड़-फोड़, जान बचाकर भागे कर्मचारी, शाम तक चला धरना

[ad_2]

Tarot Predictions Today: 19 अगस्त का दिन क्या लेकर आया है आपके लिए, टैरो कार्ड्स से जानें आज का राशिफल

[ad_1]

मेष टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों के लिए घर परिवार में हर्षोल्लास का वातावारण रहेगा. अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को और अधिक रोचक बांये. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा.

मेष टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों के लिए घर परिवार में हर्षोल्लास का वातावारण रहेगा. अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को और अधिक रोचक बांये. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा.

वृषभ टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशिवालों के लिए क्रोध और जलन को नियंत्रित करने की जरूरत है. जल्दबाजी से काम करने से नुकसान की आशंका है. यह समय संतान के लिए भी हितकारी नहीं है.

वृषभ टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशिवालों के लिए क्रोध और जलन को नियंत्रित करने की जरूरत है. जल्दबाजी से काम करने से नुकसान की आशंका है. यह समय संतान के लिए भी हितकारी नहीं है.

मिथुन टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशिवाले ऐसा कोई कार्य न करें जो आपको बोझ मालूम पड़े, अनावश्यक विवाद हो सकता है. आप अपने किसी नजदीकी सहयोगी के कारण परेशानी में पड़ सकते है, ध्यान रखे.

मिथुन टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशिवाले ऐसा कोई कार्य न करें जो आपको बोझ मालूम पड़े, अनावश्यक विवाद हो सकता है. आप अपने किसी नजदीकी सहयोगी के कारण परेशानी में पड़ सकते है, ध्यान रखे.

कर्क टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के लोगों को इस समय कुछ यात्रा भी करनी पड़ सकती है, जिसकी वजह से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है. कुछ लोग धार्मिक चर्चा में अपना समय व्यतीत करेंगे.

कर्क टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के लोगों को इस समय कुछ यात्रा भी करनी पड़ सकती है, जिसकी वजह से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है. कुछ लोग धार्मिक चर्चा में अपना समय व्यतीत करेंगे.

सिंह टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों को आप-अपने परिचितों के साथ लेन-देन में सावधानी बरतें वरना बाद में संबंधों में गिरावट आ सकती है, मकान वाहन पर खर्च के योग बन रहे है.

सिंह टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों को आप-अपने परिचितों के साथ लेन-देन में सावधानी बरतें वरना बाद में संबंधों में गिरावट आ सकती है, मकान वाहन पर खर्च के योग बन रहे है.

कन्या टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशिवालों को नौकरी, व्यवसाय में लेन-देन पर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी. साथ ही आपके लिए कार्य स्थल में साथियों के सहयोग से बिगड़े काम बनेंगे.

कन्या टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशिवालों को नौकरी, व्यवसाय में लेन-देन पर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी. साथ ही आपके लिए कार्य स्थल में साथियों के सहयोग से बिगड़े काम बनेंगे.

तुला टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के लोगों को शिक्षा प्रतियोगिता और संतान की तरफ से संतोषजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. परिवार में किसी के प्रति अकारण क्रोध आ सकता है.

तुला टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के लोगों को शिक्षा प्रतियोगिता और संतान की तरफ से संतोषजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. परिवार में किसी के प्रति अकारण क्रोध आ सकता है.

वृश्चिक टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृश्चिक राशि के लोगों को दैनिक मामलों में बेवजह की बहस सहयोगियों के साथ विवादों और झगड़े को जन्म दे सकती है, ध्यान रहे जो लोग समय के साथ चलते है, उन्हे समस्या उलझाती नहीं है.

वृश्चिक टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृश्चिक राशि के लोगों को दैनिक मामलों में बेवजह की बहस सहयोगियों के साथ विवादों और झगड़े को जन्म दे सकती है, ध्यान रहे जो लोग समय के साथ चलते है, उन्हे समस्या उलझाती नहीं है.

धनु टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के लोगों को महत्वाकांक्षा या काम पर दिशा की कमी महसूस कर सकते हैं. आपको ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है. अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा.

धनु टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के लोगों को महत्वाकांक्षा या काम पर दिशा की कमी महसूस कर सकते हैं. आपको ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है. अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा.

मकर टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों को कई समस्याओं और मतभेदों का आमना-सामना करना पड़ सकता है. जिसके कारण आप असहज महसूस करेंगे. अनावश्यक वाद-विवाद से बचें.

मकर टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों को कई समस्याओं और मतभेदों का आमना-सामना करना पड़ सकता है. जिसके कारण आप असहज महसूस करेंगे. अनावश्यक वाद-विवाद से बचें.

कुंभ टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशहाल और व्यस्त दोनों रहने वाला है. इस दौरान आपके सामने कई नए अवसर आएंगे. साथ ही की गई यात्राएं आपको वांछित परिणाम लाएगी. आकस्मिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं.

कुंभ टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशहाल और व्यस्त दोनों रहने वाला है. इस दौरान आपके सामने कई नए अवसर आएंगे. साथ ही की गई यात्राएं आपको वांछित परिणाम लाएगी. आकस्मिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं.

मीन टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के लोगों को आज किसी विशेष कार्य की चिंता रह सकती है. आपको सलाह है कि आज किसी के भी साथ व्यर्थ की प्रतिस्पर्धा न करें. अजनबियों से सावधान रहें. व्यापार में नुकसान हो सकता है.

मीन टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के लोगों को आज किसी विशेष कार्य की चिंता रह सकती है. आपको सलाह है कि आज किसी के भी साथ व्यर्थ की प्रतिस्पर्धा न करें. अजनबियों से सावधान रहें. व्यापार में नुकसान हो सकता है.

Published at : 18 Aug 2025 09:28 PM (IST)

Preferred Sources

ऐस्ट्रो फोटो गैलरी

[ad_2]