इस्लामाबाद में 34 दिन से जारी है बलूचों का धरना, गायब परिजनों की तलाश, नेताओं की रिहाई की मांग

[ad_1]

बीते 34 दिनों से पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सैकड़ों बलूच परिवार जबरन गायब अपने परिजनों और बलूचिस्तान की आजादी के लिए काम करने वाले बलूच नेताओं की रिहाई के लिए धरने पर बैठे हैं. लेकिन इन 34 दिनों में ना ही पाकिस्तान की सरकार का कोई शीर्ष नेता इनसे मिलने आया और ना ही इनकी मांग मानने को पाकिस्तान की तैयार है.

असल में पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत से पिछले तीन सालों में 1,713 बलूच युवा जबरन गायब हो चुके हैं और ह्यूमन राइट्स काउंसिल ऑफ बलूचिस्तान (HRCB) के डेटा के मुताबिक, अकेले इस साल बलूचिस्तान में 390 से ज्यादा युवाओं के जबरन गायब होने के (Forced Disappearance) मामले सामने आ चुके हैं. ऐसे में बलूच मानवाधिकार संगठन और इन युवाओं के परिवारों का मानना है कि ये जबरन गायब युवा असल में पाकिस्तानी सेना या फिर ISI की अवैध हिरासत में हैं, ऐसे में इस्लामाबाद में ये परिवार अपने परिजनों की घर वापसी के लिए बीते 34 दिनों से बैठे है.

BYC के कई नेता भी आतंकवाद के आरोप में गिरफ्तार

बलूच युवाओं के अलावा पाकिस्तान की सरकार ने बलूचिस्तान की आजादी की अहिंसक लड़ाई लड़ने वाली बलूच यकजेहती कमेटी (BYC) के नेताओं को भी आतंकवाद के समर्थन के आरोप में हिरासत में रखा हुआ है, जिसमें BYC की नेता डॉ. महरंग बलोच भी शामिल हैं, ऐसे में इस्लामाबाद में जबरन गायब युवाओं की रिहाई की मांग करने वालों के परिजनों के साथ-साथ BYC के नेताओं की भी रिहाई की मांग करने वाले नेता भी धरने में शामिल हैं. वैसे बलूचिस्तान में युवाओं को जबरन गायब करने के मामले साल 2000 से बलूचिस्तान में सशस्त्र विद्रोह शुरू होने के बाद से ही शुरू हो गए थे जहां पाकिस्तानी सेना और ISI आजादी के आंदोलनों में शामिल युवाओं को बिना वारंट अवैध तरीके से हिरासत में लेने के बाद या तो मार देती थी या फिर बलोच विद्रोही गुट के खिलाफ लड़ने के लिए बनाए गए गुटों में शामिल करवा देती थी, लेकिन साल 2022 से इन मामलो में भारी इजाफा हुआ है.

प्राकृतिक संपदाओं से भरा बलूचिस्तान गृहयुद्ध की चपेट में

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की बात करें, तो यह पाकिस्तान का प्राकृतिक संपदा के आधार पर सबसे प्रगतिशील इलाका है जहां सोना, चांदी, यूरेनियम, रेयर अर्थ मिनरल्स और कीमती रातों का खजाना बिखरा हुआ है. लेकिन इतनी प्राकृतिक संपदा होने बाद भी आज बलूचिस्तान गृहयुद्ध की चपेट में है और उसकी प्राकृतिक संपदा का फायदा पाकिस्तान की सत्ता में बैठे नेता और पाकिस्तान के विदेशी साझेदार उठा रहे हैं. बलूचिस्तान के चागई जिले के रेको डिक में अकेले 25.6 अरब पाउंड तांबा और 414 मेट्रिक टन सोने का भंडार है. साथ ही पास में ही सैंदक प्रोजेक्ट भी है, जिसे चीनी कंपनी MCC चला रही है, लेकिन प्राकृतिक संपदा का गढ़ होने के बाद भी बलूचिस्तान को कुल कीमत की सिर्फ 2% रॉयल्टी विकास कार्य के लिए मिलती है.

सुई गैस फील्ड से पूरे पाकिस्तान में जलते हैं चूल्हे, बलूचिस्तान के घरों में नहीं जलती आग

इसके अलावा, जहां बलूचिस्तान की सुई गैस फ़ील्ड पूरे पाकिस्तान को खाना पकाने के लिए नेचुरल गैस देती है तो अंतरराष्ट्रीय संगठनों के डेटा के मुताबिक आज भी 95 फ़ीसदी से ज़्यादा आबादी के घरों में गैस का कनेक्शन नहीं है, यही कारण है कि आज बलूचिस्तान में गृहयुद्ध इस कदर हावी है कि इसी साल बलूच लड़ाकों और पाकिस्तानी सेना के बीच संघर्ष में 50 से ज़्यादा बलूच लड़ाकों की मौत हो चुकी है और 200 से ज़्यादा पाकिस्तानी सैनिक बलूच लड़ाकों के हमले में मारे जा चुके हैं. यही कारण है कि आज बलूचिस्तान में अस्पताल और बड़े स्कूलों से ज्यादा सैन्य चौकिया हैं और टूटी सड़कें बलूचिस्तान की पहचान बन चुकी हैं. वैसे बलूचिस्तान में विद्रोह और गृहयुद्ध का इतिहास बेहद पुराना है और इस समय बलूचिस्तान में विद्रोह का पांचवा चरण चल रहा है जो साल 2000 में शुरू हुआ था.

बलूचिस्तान में कई बार हो चुका है हथियारबंद विद्रोह

असल में बलूचिस्तान में पहला हथियारबंद विद्रोह साल 1947 में ही बलूचिस्तान को पाकिस्तान में शामिल करने पर ही शुरू हो गया था, फिर दूसरा विद्रोह बलूचिस्तान के कलात इलाके की स्वत्ता छीने जाने पर हुआ, तीसरा साल 1962 में बलूचिस्तान में सेना की छावनी बनने पर हुआ, चौथा विद्रोह 1973 से 1977 तक चला जब पाकिस्तान के तत्कालीन तानाशाह ज़ुल्फ़िकार अली भुट्टो ने बलूचिस्तान की नेशनल अवामी पार्टी की सरकार को बर्खास्त कर दिया था और पांचवां विद्रोह साल 2000 में शुरू हुआ जब परवेज मुशर्रफ ने पहले बिना बलूच जानता की सहमति के ग्वादर पोर्ट का काम शुरू किया और फिर 2006 में नवाब बुगती की हत्या के बाद इसने हथियारबंद विद्रोह का रूप ले लिया जिसके बाद बलूच लिबरेशन आर्मी, बलूच लिबरेशन फ्रंट और बलूच रिपब्लिकन आर्मी जैसे शास्त्र संगठन बने जिन्हें पाकिस्तान और अमेरिका ने आतंकी संगठन तक घोषित किया है.

ग्वादर पोर्ट के निर्माण शुरू होने पर बलूच जानता और नेताओं ने इस आशंका के साथ विरोध शुरू किया था कि इसके बनने से मछुआरों की आमदनी पर संकट आ जाएगा और आज 25 साल बाद उनकी आशंका सही साबित हो रही है क्यूंकि ग्वादर पोर्ट की वजह से आज छोटे मछुआरे उन 60 से 70 फीसदी इलाकों में मछली नहीं पकड़ सकते हैं, जहां आज से 25 साल पहले पकड़ते थे क्योंकि ग्वादर पोर्ट आज चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारे का हिस्सा है और इसका 20 से 25 किलोमीटर हिस्सा रिस्ट्रिक्टेड जोन है, ऐसे में यह पोर्ट बलोच जानता के लिए सिर्फ राजनैतिक और रणनीतिक मोहरा है.

बलूचिस्तान की 56 फीसदी से ज्यादा आबादी अशिक्षित

बलूचिस्तान आज दक्षिण एशिया की सबसे ज्यादा अनपढ़ आबादी वाली प्रांत भी है और यहां कि 56 फ़ीसदी से ज़्यादा जनता अशिक्षित है. साथ ही अशिक्षा और रोजगार ना होने की वजह से बलूचिस्तान की 5 से 6 फीसदी जानता हर साल बलूचिस्तान छोड़कर पाकिस्तान के दूसरे हिस्सों में नौकरी की तलाश में जाती है. इसके अलावा बलूचिस्तान में सशस्त्र विद्रोही संगठनों के साथ लड़ाई के लिए पाकिस्तानी सेना और ISI ने ISIS से लेकर लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के कैंप बलूचिस्तान में स्थापित कर दिए हैं जहां माष्टुंग शहर से ISIS ऑपरेट कर रहा है, क्वेटा की मरकज़ तकवा में लश्कर ए तैयबा का ट्रेनिंग कैम्प भी स्थित है.

यह भी पढ़ेंः ‘असम के CM खुद को राजा समझते हैं’, हिमंत बिस्वा सरमा पर क्यों भड़क गए गौरव गोगोई?

[ad_2]

‘कुली’ ने तोड़े रजनीकांत की 8 हाईएस्ट कमाई वाली फिल्मों के रिकॉर्ड, सिर्फ ये 2 बाकी रह गए

[ad_1]

तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘कुली’ 14 अगस्त को रिलीज हुई और सुपरस्टार रजनीकांत के साथ नागार्जुन, श्रुति हासन और आमिर खान जैसे एक्टर्स ने मिलकर बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ डाले.

लगभग 170 मिनट लंबी इस फिल्म का बजट फिल्मफेयर के मुताबिक करीब 375 करोड़ रुपये है. और रिलीज के पहले चार दिनों में ही इसने वर्ल्डवाइड 385 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. इसी के साथ रजनीकांत की ये फिल्म अभी तक उनकी दुनियाभर में 10 सबसे कमाई करने वाली फिल्मों में से 8 को पछाड़ चुकी है.


Box Office: 'कुली' ने तोड़े रजनीकांत की 8 हाईएस्ट कमाई वाली फिल्मों के रिकॉर्ड, सिर्फ ये 2 बाकी रह गए

‘कुली’ ने दी रजनी की इन 8 फिल्मों को मात

नीचे रजनीकांत की फिल्मों की लिस्ट और उनसे जुड़े ये आंकड़े IMDb के मुताबिक हैं.

  1. 2014 में आई फिल्म लिंगा का बजट 125 करोड़ था और वर्ल्डवाइल्ड ग्रॉस 152 करोड़ था.
  2. 2007 में आई फिल्म शिवाजी में 60 करोड़ का बजट था और फ़िल्म ने वर्ल्डवाइड 153 करोड़ कमाए.
  3. 2021 में आई फिल्म अन्नाथे बनाने में 110 करोड़ रुपया लगे और फ़िल्म ने वर्ल्डवाइड 156 करोड़ कमाए.
  4. 200 करोड़ की बजट में बनाई गई फिल्म दरबार 2020 में रिलीज़ हुई थी और फ़िल्म ने वर्ल्डवाइड 219 करोड़ रुपए कमाए.
  5. पे्ट्टा जो कि 2019 में आई फिल्म में कुल 135 करोड़ का बजट लगा था और फ़िल्म ने वर्ल्डवाइड 223 करोड़ कमाए.
  6. 2024 में आई फिल्म वेट्टैयान में 200 करोड़ का बजट लगा था और फ़िल्म ने वर्ल्डवाइड 255.8 करोड़ कमाए.
  7. रजनीकांत की फिल्म एन्थिरन जो हिंदी में रोबोट नाम से 2010 में रिलीज़ हुई थी. फिल्म में टोटल 130 करोड़ रुपए लगे और वर्ल्डवाइड फिल्म ने 290 करोड़ कमाए.
  8. रजनीकांत की फ़िल्म कबाली 2016 में रिलीज़ हुई थी. फ़िल्म को 120 करोड़ बजट में बनाया गया और फ़िल्म की वर्ल्डवाइड ग्रॉस 295 करोड़ की कमाई हुई.


Box Office: 'कुली' ने तोड़े रजनीकांत की 8 हाईएस्ट कमाई वाली फिल्मों के रिकॉर्ड, सिर्फ ये 2 बाकी रह गए

 

दो ऐसी फ़िल्में जिन्हें ‘कुली’ अभी तक मात नहीं दे पाई 

  • जेलर जो कि 2023 में रिलीज़ हुई थी, उसे बनाने में 180 करोड़ बजट लगा था और फ़िल्म ने वर्ल्डवाइड 605 करोड़ कमाए.
  • नंबर वन पर 2.0 फिल्म है जिसे 540 करोड़ बजट में बनाया गया, और फ़िल्म ने वर्ल्डवाइड 675 करोड़ कमाए.

अब देखना ये होगा कि क्या कुली रजनीकांत की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली मूवी बन सकती है या नहीं.

[ad_2]

5 सबसे खतरनाक ड्रोन तकनीक जिससे दुश्मन के उड़ जाएंगे परखच्चे! जानिए किस देश के पास है

[ad_1]

India Russia Ties: फाइटर जेट, लेटेस्ट S-500 डिफेंस सिस्टम और मिसाइलें, रूस ने भारत को दिया हाईटेक हथियारों का ऑफर, पाकिस्तान को टेंशन

फाइटर जेट, लेटेस्ट S-500 डिफेंस सिस्टम और मिसाइलें, रूस ने भारत को दिया हाईटेक हथियारों का ऑफर, पाकिस्तान को टेंशन

[ad_2]

सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, बिहार में निकली बंपर वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

[ad_1]

बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रेजुएट लेवल पर बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके तहत कुल 1481 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इसके अलावा कार्यालय परिचारी (ऑफिस अटेंडेंट) के हजारों पदों पर भी बहाली होगी. आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है और 17 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे.

इस भर्ती के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है. अलग-अलग विभागों के हिसाब से शैक्षणिक योग्यता और अन्य शर्तें तय की गई हैं, जिनकी जानकारी आयोग की वेबसाइट पर दी गई है.

कितने पद किस विभाग में?

कुल 1481 स्नातक स्तर के पदों में सबसे ज्यादा रिक्तियां सामान्य प्रशासन विभाग में हैं, जहां 1064 पदों पर भर्ती होगी. इसके अलावा अन्य विभागों और जिलों में भी नियुक्तियां होंगी.

यह भी पढ़ें- DSP सिराज, ग्रुप कैप्टन तेंदुलकर या लेफ्टिनेंट कर्नल एमएस धोनी, जानिए सबसे बड़ी पोस्ट पर है कौन सा खिलाड़ी?

परिचारी के पदों पर भी भर्ती

स्नातक स्तर के अलावा कार्यालय परिचारी (ऑफिस अटेंडेंट) के लिए भी भर्ती की जाएगी. इस श्रेणी में कुल 5208 पद निकाले गए हैं. जिन युवाओं की शैक्षणिक योग्यता कम है, उनके लिए भी यह बड़ा अवसर माना जा रहा है.

परीक्षा और चयन प्रक्रिया

अभी आयोग ने परीक्षा की तिथि घोषित नहीं की है. उम्मीद है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही परीक्षा की तिथि घोषित कर दी जाएगी. पहले लिखित परीक्षा होगी और उसके बाद चयनित उम्मीदवारों का इंटरव्यू या दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा.

ऐसे आवेदन करें

  • सबसे पहले आपको बिहार कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाना होगा.
  • इसके बाद होम पेज पर आपको भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन और “Apply Online” का लिंक मिलेगा.
  • फिर मांगी गई बेसिक डिटेल्स (नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर आदि) भरें.
  • इसके बाद आपके मोबाइल या ईमेल पर एक रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड आ जाएगा.
  • रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें. अब मांगी गई अन्य जानकारी ध्यान से भरें.
  • फिर उम्मीदवार जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • उम्मीदवार फॉर्म को सबमिट कर दें.  
  • अंत में अभ्यर्थी फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल लें.

    यह भी पढ़ें: ​कितने साल की नौकरी के बाद मिलेगा DSP मोहम्मद सिराज को प्रमोशन, जान लीजिए सर्विस रूल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

19 अगस्त 2025, अजा एकादशी का पंचांग, पूजा मुहूर्त, उपाय, मुहूर्त, किन राशियों को होगा लाभ जानें

[ad_1]

Hindi Panchang 19 अगस्त 2025: 19 अगस्त 2025 का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है. इस दिन अजा एकादशी का व्रत है, ऐसे में विष्णु जी का शंख मं जल भकर अभिषेक करें और फिर उन्हें केसर मिश्रित जल चढ़ाएं. इसके बाद उन्हें पीले फूल, पीले फल अर्पित करें. इससे लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं,

आइए जानते हैं ये दिन किन राशियों के लिए शुभ-अशुभ है, इस दिन का शुभ समय, अशुभ काल, राहुकाल, ग्रह स्थिति और विशेष उपाय भी जानें.

19 अगस्त का पंचांग 2025 (Hindi Panchang 19 August 2025)












तिथि

एकादशी (18 अगस्त 2025, शाम 5.22 – 19 अगस्त 2025, दोपहर 3.23)

वार मंगलवार
नक्षत्र आर्द्रा
योग वज्र, त्रिपुष्कर
सूर्योदय सुबह 5.38
सूर्यास्त
शाम 6.42
चंद्रोदय
दोपहर 2.29, 19 अगस्त
चंद्रोस्त
शाम 4.18
चंद्र राशि
वृषभ

चौघड़िया मुहूर्त









सुबह का चौघड़िया
चर सुबह 09:08- सुबह 10:46 
लाभ सुबह 10:46 – दोपहर 12:24
अमृत दोपहर 12:24 – दोपहर 02:02
शाम का चौघड़िया
लाभ रात 8.19 – रात 9.41

राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)






राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) दोपहर 3.40 – शाम 5.19
यमगण्ड काल सुबह 9.08 – सुबह 10.46
गुलिक काल
दोपहर 12.24 – दोपहर 2.02

ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 19 August 2025)












सूर्य कर्क
चंद्रमा वृषभ
मंगल सिंह
बुध कर्क
गुरु मिथुन
शुक्र मिथुन
शनि मीन
राहु कुंभ
केतु सिंह

किन राशियों को लाभ





मिथुन राशि आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा. आपकी क्षमताएं करियर के नए रास्ते खोल सकती है.
कुंभ राशि जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा. संपत्ति में निवेश करना शुभ फलदायी होगा.

कौन सी राशियों संभलकर रहे





मीन राशि मेल मिलाप करने में दिक्कत हो तो सामना करना पड़ सकता है.
धनु राशि वर्क कल्चर आज थोड़ा टॉक्सिक महसूस कर सकते हैं. शारीरिक और मानसिक संतुलन बनाए रखना.

FAQs: 19 अगस्त 2025

  1. Q.कौन सा उपाय करें ?
    अजा एकादशी के दिन घर के मुख्य द्वार पर दोनों ओर घी का दीपक लगाएं, मान्यता है इससे घर में मां लक्ष्मी का वास होता है.
  2. Q. कौन से शुभ संयोग बन रहे हैं ?
    इस दिन त्रिपुष्कर और वज्र योग बन रहा है.

Vastu Tips for Jhadu: नई झाड़ू लाने के बाद करें ये 3 काम, नहीं तो रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]

Aaj ka Vrischik Rashifal 19 August 2025: वृश्चिक राशि व्यवसाय और नौकरी में महत्वपूर्ण बदलाव संभ

[ad_1]

Scorpio Horoscope Today 19 August: चन्द्रमा 8वें हाउस में होने से ससुराल में किसी मतभेद हो सकता है. जिससे पति-पत्नी में छोटे-मोटे मतभेद होने की संभावना है. बिजनेस में पार्टनरशिप से किया गया काम आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है.

ऑनलाइन सिस्टम से व्यापार को जोड़ने से मुनाफा अच्छा रहेगा. छात्रों के लिए भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचकर एकांत में अध्ययन करना बेहतर रहेगा. नौकरीपेशा लोग बॉस को समय से पहले काम की प्रगति की जानकारी दें और कार्यस्थल पर नियमित गतिविधियों में दूसरों से आगे रहें.

स्वास्थ्य: अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और फिजूल खर्चों से बचें. सेहत के प्रति ध्यान रखें. बाहर का तला-भूना खाने से तबीयत बिगड़ सकती है.

परिवार: संतान के विवाह को लेकर चिंता कम होगी, परिवार में सुखद माहौल रहेगा. संतान पक्ष की ओर से सरप्राइज मिल सकता है. 

युवा जातकों को सलाह: खेल और कला से जुड़े युवा अपने फील्ड में जोश और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें. दिखावे में आकर किसी भी तरह के निवेश में जोखिम न उठाएं. 

लव लाइफ: रिश्तों में आपसी समझ बनाए रखें, मतभेदों को बढ़ाने से बचें. जीवनसाथी के साथ कृष्ण मंदिर जाने का प्लान बना सकते हैं. इस दौरान पुराने दिन याद आ सकते हैं. 

शुभ अंक: 8
शुभ रंग: लाल

उपाय: भगवान कृष्ण को लाल फूल, मिश्री और तुलसी दल का भोग अर्पित करें. “ॐ क्लीं कृष्णाय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें. जन्माष्टमी के मौके पर गरीबों को खीर का दान करें. 

FAQs

Q1. क्या आज व्यापार में पार्टनरशिप लाभदायक रहेगी?
हां, सही योजना और सहयोग से व्यापार में लाभ संभव है.

Q2. क्या वाहन खरीदने का समय अनुकूल है?
हां, वाहन खरीदने या रिप्लेस करने के लिए दिन अनुकूल रहेगा.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले.

[ad_2]

पतंजलि ने रचा उद्यमिता का नया इतिहास, हासिल किया AEO Tier-2 प्रमाणपत्र, जानें इसके बारे में

[ad_1]

देश की आज़ादी के अमृत महोत्सव में भारत के घर-घर में विश्वास का प्रतीक बनी पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने स्वदेशी इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है. पतंजलि ने दावा किया है कि वर्ल्ड कस्टम्स ऑर्गेनाइजेशन (WCO) और भारत सरकार के वित्त मंत्रालय, भारतीय सीमा शुल्क (Indian Customs) ने पतंजलि को AEO (Authorized Economic Operator) Tier-2 प्रमाणपत्र प्रदान किया है.

पतंजलि का दावा है, ”यह प्रमाणपत्र विश्वस्तरीय व्यापार में ईमानदारी, पारदर्शिता और सप्लाई चेन सुरक्षा के उच्चतम मानकों का प्रतीक है. भारत की सर्वोच्च कंपनियों में  केवल गिनी-चुनी कंपनियों के पास ही यह दर्जा है और FMCG सेक्टर में तो यह गौरवशाली प्रमाणपत्र केवल कुछ ही कंपनियों को प्राप्त है. अब इस सूची में पतंजलि का नाम स्वर्ण अक्षरों में जुड़ गया है.”

पतंजलि ने बताया, ”इस AEO Tier-2 प्रमाणपत्र से कम्पनी को ड्यूटी डिफर्ड पेमेंट (Duty Deferred Payment), बैंक गारंटी से छूट (Bank Guarantee Waiver), डायरेक्ट पोर्ट डिलीवरी (DPD), 24×7 क्लियरेंस सुविधा इत्यादि के साथ और कुल 28 प्रकार से अधिक अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक लाभ प्राप्त होंगे.”

पतंजलि ने रचा उद्यमिता का नया इतिहास, हासिल किया AEO Tier-2 प्रमाणपत्र, जानें इसके बारे में

यह प्रमाणपत्र क्यों विशेष है?

पतंजलि का कहना है, ”यह प्रमाणपत्र किसी भी कंपनी की गुणवत्ता, सत्यनिष्ठा, पारदर्शी कार्यप्रणाली और राष्ट्रहित में योगदान का प्रमाण है. पतंजलि ने अपने गुणवत्ता की प्रामाणिकता ,कर्मयोग, कर्तव्यनिष्ठा और स्वदेशी भावना के बल पर यह विशेष मानक प्राप्त किया है. यह केवल एक प्रमाणपत्र नहीं, बल्कि भारत की आर्थिक आज़ादी को और मज़बूत करने वाला सम्मान है.”

प्रमाणपत्र मिलने पर बाबा रामदेव ने क्या कहा?

योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा, ”आज का दिन पतंजलि परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि हर उस भारतीय के लिए गर्व का दिन है, पतंजलि विश्वसनीयता, प्रमाणिकता, प्रतिस्पर्धा व गुणवत्ता के क्षेत्र में प्रतिदिन नई गति से आगे बढ़ रहा है और व्यावसायिक क्षेत्र में उद्यमिता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है, जो भारत को आर्थिक रूप से विश्वगुरु बनते देखना चाहता है. यह प्रमाणपत्र हमारे राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को और मज़बूत करता है. यह सम्मान हमारी तपस्या, गुणवत्ता और ईमानदारी की पहचान है. हम वचन देते हैं कि ‘स्वदेशी से स्वाभिमान’ के इस पथ पर हम और तेज़ गति से आगे बढ़ेंगे और ‘मेक इन इंडिया’ को वैश्विक शिखर तक पहुंचाएंगे.”

प्रमाणपत्र मिलने पर आचार्य बालकृष्ण ने क्या कहा?

आचार्य बालकृष्ण ने कहा, “यह उपलब्धि पतंजलि के संपूर्ण परिवार, कर्मचारियों और उपभोक्ताओं की सामूहिक साधना का फल है. AEO Tier-2 प्रमाणपत्र हमारे कार्य की पारदर्शिता, गुणवत्ता और अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरे उतरने का प्रमाण है. इससे निर्यात की गतिविधियों में वृद्धि होगी और देश की अर्थव्यवस्था सुदृढ होगी. यह सम्मान हमें न केवल देश की सीमाओं के भीतर बल्कि विश्व के हर कोने में भारतीय संस्कृति, आयुर्वेद और स्वदेशी उत्पादों के संबर्धन में सहयोगी साबित होगी. हम संकल्प लेते हैं कि हम पतंजलि को विश्व के शीर्ष FMCG ब्रांड्स में स्थापित करेंगे और भारत के निर्यात को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे.”

[ad_2]

‘रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध खत्म होने वाला है’, जेलेंस्की संग मीटिंग में बोले ट्रंप; भारत-पाकि

[ad_1]

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ व्हाइट हाउस में बैठक की. इस बैठक में यूरोपीय देशों के कई नेता मौजूद रहे. यह अहम बैठक ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मुलाकात के बाद बुलाई थी. इस बैठक में डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के बीच ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सीजफायर कराने की क्रेडिट लेने की अपनी बात दोहराई. ट्रंप पहले भी कई मौकों पर यह दावा कर चुके हैं कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच जंग उनके हस्तक्षेप से ही रुकी थी.

खुद की तारीफ करते हुए ट्रंप ने लिया भारत-पाकिस्तान का नाम
ट्रंप ने कहा, ”मैंने 6 युद्ध खत्म किए हैं और मुझे लगा था कि शायद यह सबसे आसान होगा. यह सबसे आसान नहीं है. यह एक कठिन युद्ध है… भारत-पाकिस्तान, हम बड़े देशों की बात कर रहे हैं. आप इनमें से कुछ युद्धों पर नजर डालें, आप अफ्रीका जाकर देखें. रवांडा और कांगो – यह 31 सालों से चल रहा है. हमने कुल 6 युद्ध खत्म किए हैं, जिसमें यह तथ्य शामिल नहीं है कि हमने ईरान की भविष्य की परमाणु क्षमता को पूरी तरह से नष्ट कर दिया… मुझे पूरा विश्वास है कि हम इस युद्ध को खत्म कर देंगे.”

ट्रंप बोले खत्म होने वाला है रूस-यूक्रेन युद्ध
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “युद्ध (रूस-यूक्रेन के बीच) खत्म होने वाला है. यह कब खत्म होगा, मैं आपको नहीं बता सकता, लेकिन युद्ध खत्म होने वाला है और यह सज्जन इसे खत्म करना चाहते हैं और व्लादिमीर पुतिन भी इसे खत्म करना चाहते हैं. मुझे लगता है कि पूरी दुनिया इससे थक चुकी है. हम इसे खत्म करवाएंगे.”

लंबे समय तक शांति की गारंटी
ट्रंप ने कहा, “हम यूक्रेन के साथ काम करेंगे, हम सबके साथ काम करेंगे. हम यह सुनिश्चित करेंगे कि अगर शांति है, तो वह लंबे समय तक बनी रहे. हम दो साल की शांति की बात नहीं कर रहे हैं. हम यह सुनिश्चित करेंगे कि सब कुछ ठीक रहे. हमने रूस के साथ काम किया है, हम यूक्रेन के साथ काम करेंगे. हम यह सुनिश्चित करेंगे कि यह कारगर हो, मुझे लगता है कि अगर हम शांति स्थापित कर पाते हैं, तो यह कारगर होगी. मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है.”

[ad_2]

कब, कहां और कितने बजे एशिया कप के लिए होगा टीम इंडिया का एलान? नोट कर लीजिए सारी डिटेल्स

[ad_1]

BCCI 19 अगस्त को एशिया कप 2025 के लिए भारतीय स्क्वाड की घोषणा करने वाली है. शुभमन गिल से लेकर श्रेयस अय्यर की टी20 टीम में वापसी की अटकलों ने जोर पकड़ा हुआ है. स्क्वाड की घोषणा के वक्त जसप्रीत बुमराह के नाम पर सबका ध्यान होगा, क्योंकि उन्हें आराम दिए जाने की खबरें सामने आई हैं. टीम इंडिया के स्क्वाड की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी, जिसमें चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव मौजूद रहेंगे.

कब, कहां और कितने बजे होगा स्क्वाड का एलान?

भारतीय टीम की सेलेक्शन कमिटी मंगलवार, 19 अगस्त को मुंबई स्थित BCCI हेडक्वार्टर्स पहुंचेगी. यहां दोपहर 1:30 बजे से प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होगी, जिसमें भारत के 15 सदस्यीय स्क्वाड पर मुहर लगाई जाएगी. कॉन्फ्रेंस में कप्तान सूर्यकुमार यादव और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर मौजूद रहेंगे.

कब शुरू होगा एशिया कप?

एशिया कप 9 सितंबर से शुरू होगा और फाइनल 28 सितंबर को खेला जाएगा. टूर्नामेंट के मैच UAE के अबू धाबी और दुबई में खेले जाएंगे. एशिया कप की मेजबानी BCCI के हाथों में है. पहले टूर्नामेंट का आयोजन भारत में होने वाला था, लेकिन पाकिस्तान के कारण बीसीसीआई ने टूर्नामेंट को न्यूट्रल वेन्यू पर करवाने के लिए हामी भरी थी. इस कारण अब मैच यूएई में खेले जाएंगे.

स्क्वाड पर क्या है लेटेस्ट अपडेट

सूर्यकुमार यादव पूरी तरह फिट हैं और एशिया कप 2025 में कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं. टेस्ट कप्तान शुभमन गिल इंग्लैंड में दमदार प्रदर्शन करके आ रहे हैं, लेकिन उन्हें टी20 स्क्वाड में जगह मिलना मुश्किल है. टॉप ऑर्डर में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने लगातार अच्छा किया है, इसलिए चयनकर्ता एशिया कप में भी उन्हीं पर भरोसा दिखा सकते हैं.

इंग्लैंड में 185.3 ओवर गेंदबाजी करने के बाद मोहम्मद सिराज को एशिया कप से आराम दिया जा सकता है. वहीं जसप्रीत बुमराह की वापसी लगभग तय मानी जा रही है. पेस अटैक का भार बुमराह के अलावा अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांड्या और प्रसिद्ध कृष्णा पर आ सकता है, वहीं स्पिन डिपार्टमेंट को कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और वाशिंगटन सुंदर संभाल सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

एमएस धोनी का कटा हुआ सिर, हरभजन-शोएब अख्तर की फाइट; जानें एशिया कप इतिहास के 5 सबसे बड़े विवाद

[ad_2]

बस कुछ ही दिन बाकी, अगले महीने बड़ा इवेंट, आईफोन 17 सीरीज समेत ये प्रोडक्ट्स होंगे लॉन्च

[ad_1]

ऐपल के दीवानों के लिए सितंबर का महीना खास होने वाला है. अमेरिकी टेक कंपनी इस महीने आईफोन 17 लाइनअप के साथ-साथ नई ऐपल वॉच और एयरपॉड्स भी लाने वाली है. पिछले काफी समय से इन प्रोडक्ट्स के डिजाइन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन आदि को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं. आइए जानते हैं कि ऐपल के इन अपकमिंग प्रोडक्ट्स में क्या-क्या खास होने वाला है. 

आईफोन 17

माना जा रहा है कि ऐपल आईफोन 17 सीरीज में डिजाइन और फीचर्स के मामले में बड़ा अपडेट दे सकती है. आईफोन 17 मॉडल को भी इस बार प्रो मॉडल जैसा डिजाइन दिया जा सकता है. इस मॉडल में 6.3 इंच का बड़ा डिस्प्ले और 120Hz की बेहतर रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है. इस सीरीज के सभी मॉडल में 24MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है.

आईफोन 17 के प्रो मॉडल

आईफोन 17 के प्रो मॉडल में इस बार बड़े चेंज देखने को मिल सकता है. सबसे बड़ा चेंज रियर डिजाइन को लेकर हो सकता है. आईफोन 17 सीरीज के प्रो मॉडल में रेक्टेंगुलर बार में कैमरा सेटअप मिलेगा. इसके अलावा ऐपल लोगो को भी सेंटर में एडजस्ट किया जा सकता है. इन मॉडल की कीमत कम रखने और इन्हें हल्का बनाने के लिए इन्हें एल्युमिनियम बॉडी के साथ लाया जा सकता है. बड़ी बैटरी के कारण आईफोन 17 प्रो मैक्स की मोटाई थोड़ी ज्यादा हो सकती है. 

आईफोन 17 एयर

इस सीरीज में ऐपल अपना सबसे पतला आईफोन भी लॉन्च करने वाली है. इसे आईफोन 17 एयर के नाम से उतारा जाएगा और इसकी मोटाई 5.5 मिमी रह सकती है. इसमें सिंगल कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है. 

ऐपल वॉच

अगले महीने के दूसरे सप्ताह में संभावित ऐपल के इवेंट में नई ऐपल वॉच देखने को मिलेगी. कयास लगाए जा रहे हैं कि ऐपल वॉच अल्ट्रा को फास्टर चार्जिंग, 5G सपोर्ट, सैटेलाइट कनेक्टिविटी और बड़े डिस्प्ले के साथ अपडेट किया जा सकता है. अल्ट्रा 3 और सीरीज 11 में ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग का फीचर दिया जा सकता है. कंपनी वॉच SE 3 को भी बड़े डिस्प्ले और प्लास्टिक वेरिएंट के साथ लॉन्च कर सकती है.

एयरपॉड्स

आईफोन और वॉचेज के साथ-साथ ऐपल इस इवेंट में नेक्स्ट जेन एयरपॉड्स प्रो भी लॉन्च कर सकती है. नेक्स्ट-जेन एयरपॉड्स को पहले से स्लिक डिजाइन, छोटे इयरबड्स, टच-सेंसेटिव कंट्रोल और पतले केस के साथ उतारा जा सकता है. इनमें H3 चिप मिल सकती है, जो नॉइस कैंसिलेशन और एडेप्टिव ऑडियो को बेहतर बनाएगी.

[ad_2]