चुटकियों में शत्रु को परास्त करने वाले कान्हा को आखिर क्यों युद्ध भूमि छोड़कर भागना पड़ा था ?

[ad_1]

Krishna Ranchhod Story: दुनिया को अपनी बाल लीला से मंत्र मुग्ध करने वाले कान्हा को कोई मुरली मनोहर, नंद गोपाल, बाल गोपाल, देवकी नंदन, माखन चोर, नंद किशोर ऐसे कई नामों से पुकारते हैं. श्रीकृष्ण का एक और नाम है ‘रणछोड़’

श्रीकृष्ण के चमत्कारों ऐसे हैं जिन्हें सुनकर हैरानी होती है, अपने ज्ञान, बुद्धि से जगत को संवारने वाले, चुटकियों में शत्रु को परास्त करने वाले कान्हा के जीवन में एक ऐसा समय भी आया था जब उन्हें युद्ध भूमि छोड़कर भागना पड़ा था, इसलिए उन्हें रणछोड़ भी कहा जाता है, आखिर क्यों रण भूमि छोड़कर भागे थे श्रीकृष्ण जानें ये दिलचस्प कहानी.

श्रीकृष्ण को क्यों कहते है रणछोड़

पौराणिक कथा के अनुसार एक बार मगधराज जरासंध ने भगवान श्रीकृष्ण को युद्ध के लिए ललकारा था,जरासंध ने यवन देश के राजा कालयवन को भी अपने साथ मिला लिया था. दरअसल, कालयवन को भगवान शंकर से ये वरदान मिला था कि न तो कोई चंद्रवंशी और न ही कोई सूर्यवंशी उसको युद्ध में हरा सकता है. न बल से न हथियार से उसे कोई परास्त कर सकता था.

भगवान शंकर से मिले वरदान की वजह से कालयवन खुद को अमर और अजेय समझने लगा था. जरासंध के कहने पर कालयवन ने अपनी सेना के साथ मथुरा पर आक्रमण कर दिया. श्रीकृष्ण कालयवन के वरदान से परिचित थे, ऐसे में उनका सुदर्शन चक्र उसका कुछ बिगाड़ सकता है इसलिए वो रणभूमि छोड़ कर भाग गए और एक अंधेरी गुफा में पहुंच गए.

श्रीकृष्ण जिस गुफा में जाकर छुपे हुए थे, उसमें पहले से ही इक्ष्वाकु नरेश मांधाता के पुत्र और दक्षिण कोसल के राजा मुचकुंद गहरी नींद में सोए हुए थे. ये राजा दानवों को हराने के बाद थके हुए थे इसलिए भगवान इंद्र ने उनसे सोने का आग्रह किया और उन्हें एक वरदान भी दिया, जिसके मुताबिक जो कोई भी उन्हें नींद से जगाएगा, वह जलकर भस्म हो जाएगा. श्रीकृष्ण को ये बात पता थी.

श्रीकृष्ण ने कालयवन को भ्रमित करने के लिए अपना पीतांबर राजा मुचकुंद के ऊपर डाल दिया. कालयवन ने श्रीकृष्ण समझ कर राजा मुचकुंद को ही नींद से उठा दिया. कालयवन वहीं जल कर भस्म हो गया.

Krishna Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर राशि के अनुसार क्या दान करने पर चमक उठता है भाग्य ?

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]

Instagram का नया धमाका! अब LIVE देख सकेंगे दोस्तों का लोकेशन, लेकिन इस फीचर ने बढ़ा दी टेंशन

[ad_1]

Instagram Friend Map Feature: Meta के स्वामित्व वाला फोटो और शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म Instagram ने चुपचाप अपना नया Friend Map फीचर भारत में पेश किया है. यह टूल यूज़र्स को अपने दोस्तों की रियल-टाइम लोकेशन देखने, हैंगआउट स्पॉट शेयर करने और कॉमन मिलने की जगह खोजने की सुविधा देता है. इसका कॉन्सेप्ट कुछ हद तक Snapchat के Snap Map जैसा है. हालांकि इसे दोस्तों के बीच ऑफ़लाइन कनेक्शन बढ़ाने के लिए बनाया गया है लेकिन इसके चलते प्राइवेसी और सेफ्टी को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं.

Friend Map का उद्देशय

Meta का कहना है कि इस फीचर का मकसद दोस्तों को ऑफ़लाइन मिलने के लिए प्रेरित करना, आसपास के नए स्थान खोजने में मदद करना और अचानक होने वाली मीटिंग्स को आसान बनाना है. यह एक मजेदार सोशल टूल के रूप में पेश किया गया है, जो पर्सनल कनेक्शन को मजबूत कर सकता है. लेकिन इसके जरिए फॉलोअर्स किसी की मूवमेंट को ट्रैक भी कर सकते हैं जिससे यह स्टॉकिंग टूल में बदलने का खतरा है.

Friend Map के फीचर्स

रियल-टाइम लोकेशन शेयरिंग: केवल तब दिखेगी जब यूज़र ने इसे ऑन किया हो.

ऐप और कंटेंट-आधारित ट्रैकिंग: Instagram खोलने या पोस्ट/स्टोरी में लोकेशन टैग करने पर हालिया लोकेशन सेव होती है.

लोकेशन हिस्ट्री: बार-बार चेक-इन से आपकी मूवमेंट और पसंदीदा जगहों का पैटर्न सामने आ सकता है.

Meta इंटीग्रेशन: Facebook और Messenger के डेटा से लिंक होकर काम करता है.

इसे अपने फोन पर कैसे इस्तेमाल करें?

  • Instagram के Messages सेक्शन में जाकर Friend Map ऑप्शन चालू करें.
  • लोकेशन शेयरिंग सेटिंग्स में तय करें कि आपकी लोकेशन कौन देख सकेगा.
  • आप चाहें तो लोकेशन शेयर कर सकते हैं या पूरी तरह बंद कर सकते हैं.

यह फीचर फिलहाल कुछ देशों, जिनमें भारत भी शामिल है, में धीरे-धीरे रोलआउट हो रहा है. डिफ़ॉल्ट रूप से यह बंद रहेगा, जब तक आप इसे ऑन नहीं करते.

यूज़र्स को क्या फायदा होगा?

  • आसपास मौजूद दोस्तों के साथ मीटअप प्लान करना आसान.
  • नए और कॉमन हैंगआउट स्पॉट्स की खोज.
  • Instagram पर ज्यादा इंटरैक्टिव और सोशल अनुभव.

प्राइवेसी की बढ़ी चिंता

सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह फीचर जितना सुविधाजनक है उतना ही खतरनाक भी हो सकता है.

फिजिकल रिस्क: स्टॉकिंग, परेशान करना या घर से दूर होने की जानकारी मिलना.

डिजिटल शोषण: डेटा का इस्तेमाल टारगेटेड विज्ञापनों, स्कैम और प्रोफाइलिंग के लिए.

डेटा लीक: Meta के पिछले डेटा लीक मामले यह दिखाते हैं कि लोकेशन डेटा हैकर्स के लिए आकर्षक हो सकता है.

एन्क्रिप्शन की कमी: लोकेशन डेटा एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड नहीं है, जिससे Meta और साइबर अपराधी इसे एक्सेस कर सकते हैं.

Meta का Instagram को लेकर विज़न

Meta अब Instagram को सिर्फ फोटो-शेयरिंग ऐप नहीं बल्कि एक ऐसा सोशल हब बनाना चाहता है जो रियल-लाइफ कनेक्शन को भी बढ़ावा दे. लोकेशन डेटा को अपने इकोसिस्टम में जोड़कर कंपनी न सिर्फ इंटरैक्शन बढ़ाना चाहती है बल्कि टारगेटेड विज्ञापन को भी मजबूत बनाना चाहती है. हालांकि, इससे यह सवाल उठता है कि सुविधा और प्राइवेसी के बीच सही संतुलन कहां बनेगा.

यह भी पढ़ें:

Independence Day 2025: फोटो को बनाएं आपका अपना व्हाट्सऐप स्टिकर, देशभक्ति भरे अंदाज़ में भेजें शुभकामनाएं



[ad_2]

5 दिन में दूसरी हैट्रिक… पहले ओवर में 25 रन लुटाने के बाद इस गेंदबाज ने 2025 में रचा इतिहास

[ad_1]

दिल्ली प्रीमियर लीग के दूसरे संस्करण के 24वें मैच में अर्जुन रापड़िया ने सेंट्रल दिल्ली किंग्स के खिलाफ हैट्रिक लेकर इतिहास रचा. शनिवार को खेले गए इस मैच में नार्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के प्लेयर अर्जुन ने 2 ओवरों में 3 विकेट लिए, वह पहले ओवर में काफी महंगे साबित हुए थे. अपने स्पेल में उन्होंने कुल 30 रन दिए. डीपीएल 2025 में ये 5 दिनों में दूसरी हैट्रिक है, इससे पहले राहुल चौधरी ने हैट्रिक ली थी.

नार्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के कप्तान हर्षित राणा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. सेंट्रल दिल्ली किंग्स के ओपनर बल्लेबाज यश ढुल ने शानदार शतकीय पारी खेली, उन्होंने 51 गेंदों में 205 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 105 रन बनाए. इसके बाद युगल सैनी ने 28 गेंदों में 63 रनों की विस्फोटक पारी खेली, 15वें ओवर में अर्जुन रापड़िया ने हैट्रिक ली और सेंट्रल दिल्ली का स्कोर 200 से कम पर रोकने में सफल हुए.

अर्जुन रापड़िया ने पहले ओवर में दिए थे 25 रन

अर्जुन को मैच के 9वें ओवर में गेंदबाजी दी गई, तब वह काफी महंगे साबित हुए. उन्होंने इस ओवर में 3 चौके और 2 छक्के खाए, इस ओवर में उन्होंने कुल 25 रन लुटाए. इसके बाद उन्हें उनका दूसरा ओवर 15वें ओवर में दिया गया, इसकी चौथी, पांचवी और छठी गेंद पर उन्होंने क्रमश आदित्य भंडारी, प्रांशु विजयरान और सिमरजीत सिंह को आउट किया. यह दिल्ली प्रीमियर लीग सीजन 2 की दूसरी हैट्रिक है.

सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने जीता मुकाबला

बारिश से प्रभावित ये मैच 16-16 ओवरों का हुआ, जिसमें सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 197 रन बनाए. यश ढुल (105) और युगल सैनी (63) ने शानदार पारी खेली. नार्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स 16 ओवरों में 182 रन ही बना सकी और सेंट्रल दिल्ली 15 रनों से इस मैच को जीत गई. हालांकि नार्थ दिल्ली के ओपनर्स सार्थक रंजन (52) और अर्णव बग्गा (43) ने अच्छी शुरुआत दिलाई थी.



[ad_2]

केवल एक लड़की के लिए खुला रहा जापान का वीरान रेलवे स्टेशन! इस वजह से प्रशासन को लेना पड़ा था..

[ad_1]

आज के इस दौर में जहां हर जगह मुनाफे और लागत कटौती की बातें होती हैं. जहां कंपनियां और सरकारें भी केवल पैसों के हिसाब से फैसले लेती हैं. वहीं जापान ने इंसानियत की ऐसी मिसाल पेश की थी जिसे सुनकर हर किसी का दिल पिघल जाए. सोचो ज़रा. एक पूरा रेलवे स्टेशन सिर्फ इसलिए चालू रहा क्योंकि वहां से रोज केवल एक लड़की स्कूल जाती थी. जी हां, यह कहानी है जापान के होक्काइडो द्वीप पर स्थित क्यू-शिराताकी स्टेशन की.

केवल एक किशोरी के लिए खुलता था पूरा रेलवे स्टेशन

दरअसल यह स्टेशन 2016 तक केवल और केवल एक हाई स्कूल की छात्रा काना हरादा के लिए खुला रहा. रेलवे के लिए यह घाटे का सौदा था क्योंकि वहां यात्रियों की संख्या बेहद कम थी और मालगाड़ियों का संचालन भी बंद हो चुका था. जापान रेलवे ने इस स्टेशन को बंद करने की योजना बना ली थी. लेकिन जब उन्हें पता चला कि काना हरादा नाम की एक किशोरी रोजाना इसी स्टेशन से ट्रेन पकड़कर स्कूल जाती है. तो उन्होंने अपना निर्णय बदल दिया. अधिकारियों ने नफा-नुकसान से ऊपर उठकर यह तय किया कि जब तक यह छात्रा पढ़ाई पूरी नहीं कर लेती तब तक स्टेशन चालू रहेगा.

इसलिए लेना पड़ा फैसला

स्टेशन पर रोजाना केवल चार ट्रेनें रुकती थीं. जिनमें से सिर्फ दो ही उसके स्कूल के शेड्यूल से मेल खाती थीं. इसका मतलब था कि वह स्कूल के बाद किसी भी अतिरिक्त गतिविधि में शामिल नहीं हो पाती. कई बार उसे आखिरी ट्रेन पकड़ने के लिए कक्षा से जल्दी निकलना पड़ता. अगर यह स्टेशन बंद हो जाता तो उसे रोजाना 73 मिनट पैदल चलकर दूसरी एक्सप्रेस ट्रेन पकड़नी पड़ती. इतनी कठिनाइयों के बावजूद काना के लिए क्यू-शिराताकी स्टेशन शिक्षा तक पहुंचने का सबसे भरोसेमंद सहारा था.

2016 में बंद हो गया रेलवे स्टेशन

मार्च 2016 में जब वह छात्रा स्नातक होकर स्कूल से पास आउट हो गई और शैक्षणिक वर्ष खत्म हुआ. तब रेलवे ने स्टेशन को हमेशा के लिए बंद कर दिया. लेकिन इस छोटी सी कहानी ने पूरी दुनिया को बड़ा सबक दिया. यह साबित कर दिया कि असली विकास वही है जो इंसानियत के साथ जुड़ा हो. यह घटना मीडिया की सुर्खियों में छाई रही और हर जगह लोगों ने जापान रेलवे की इस करुणा और प्रतिबद्धता की सराहना की.

यह भी पढ़ें: लेस्बियन और गे के लिए इस्तेमाल होने वाली इमोजी हो रही वायरल…देखिए कहीं आपने तो नहीं भेज दी

यूजर्स ने की तारीफ

सोशल मीडिया पर जैसे ही मामला वायरल हुआ वैसे ही यूजर्स ने कमेंट्स का सैलाब ला दिया. कोई जापान प्रशासन की तारीफ करने लगा तो किसी ने लड़की के हौसले को सलाम बांधे और कहा कि ऐसे ही सरकार साथ देती रहे तो पूरी दुनिया शिक्षित हो जाएगी. एक यूजर ने लिखा…हमारे यहां तो युवाओं को दंगों और हिंदू मुस्लिम में लगा दिया जाता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा कि इसलिए ही जापान विकसित देश है और वहां कोई लड़ाई झगड़े नहीं हैं.

यह भी पढ़ें: ‘गाड़ी रोक दो भैया’ पुलिस से बचने के लिए भागते ड्राइवर ने खतरे में डाल दी परिवार की जान, देखें वीडियो


रिटायरमेंट की सलाह सुन फैन पर भड़के शाहरुख खान, ट्रोल्स को भी दिया करारा जवाब

[ad_1]

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान 59 साल की उम्र में भी लीड रोल एक्टर के तौर पर नजर आते हैं. आज भी वो अपनी फिटनेस और स्क्रीन पर एक्शन सीन्स से हर किसी को हैरान कर देते हैं. हाल ही में एक फैन ने शाहरुख को एक्टिंग से रिटायर होने की सलाह दी जिसपर किंग खान भड़क गए. वहीं एक्टर ने ये भी बताया कि कोई उन्हें कितना भी ट्रोल कर ले, उन्हें इन सबसे कोई फर्क नहीं पड़ता.

दरअसल शाहरुख खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आज (16 अगस्त को) Ask SRK सेशन चलाया. इस दौरान एक फैन ने उन्हें सलाह देते हुए कहा- ‘भाई अब उम्र होग गई है, रिटायरमेंट ले लो. दूसरे बच्चे लोगों को आगे आने दो.’ इस पर शाहरुख खान ने जवाब दिया- ‘भाई तेरे सवालों का बचपना जब चला जाए, फिर कुछ अच्छा सा पूछना. तब तक टेम्परेरी रिटायरमेंट में रह प्लीज.’

‘शब्द मुझे कभी चोट नहीं पहुंचा सकते’
Ask SRK सेशन के दौरान एक दूसरे फैन ने शाहरुख खान से पूछा- ‘कौन सी चोट ज्यादा तकलीफ देती है, जिम की चोट या ट्विटर पर ट्रोल पढ़ना? ‘इस पर जवाब देते हुए शाहरुख खान ने लिखा- डम्बल और एक्शन मेरी हड्डियां तोड़ सकते हैं. लेकिन शब्द मुझे कभी चोट नहीं पहुंचा सकते. मैं अपने दिल के संगीत को सुनने में बहुत बिजी हूं यार.’

शाहरुख ने दिया बड़ा अपडेट
शाहरुख खान ने इस दौरान अपनी अपकमिंग फिल्म किंग और अपनी हेल्थ, दोनों पर अपडेट दिया. एक फैन ने पूछा- ‘आपकी अगली फिल्म कब आ रही है?’ इस पर सुपरस्टार ने जबाव दिया- ‘कुछ अच्छे शॉट किए हैं.जल्द ही फिर से शुरू करूंगा. सिर्फ लेग शॉट होंगे, फिर ऊपरी बॉडी के शॉट होंगे. इंशाअल्लाह जल्दी खत्म हो जाएगा. सिद्धार्थ आनंद इसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं.’

शाहरुख खान का वर्कफ्रंट
बता दें कि शाहरुख खान आखिरी बार 2023 में फिल्म ‘डंकी’ में नजर आए थे. अब वो ‘किंग’ में दिखाई देंगे जिसे सिद्धार्त आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं. ‘किंग’ में शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी दिखेंगी. इसके अलावा सुपरस्टार अपने बेटे की डायरेक्टोरियल डेब्यू वेब सीरीज ‘बास्टर्ड्स ऑफ बॉलीवुड’ में भी दिखेंगे.



[ad_2]

Income Tax एक्ट के खिलाफ समलैंगिक पहुंचे हाईकोर्ट, लगाई न्याय की गुहार, जानें क्या है मामला

[ad_1]

Plea Against Income Tax Provision: हाल ही में सरकार ने नया इनकम टैक्स बिल संशोधन के बाद लोकसभा में पेश किया और पास भी करा लिया. यह पुराने आयकर कानून की जगह लेगा. इस कानून को सरल बनाकर लोगों को पुरानी जटिलताओं से राहत देने का प्रयास किया गया है, चाहे वह आयकर रिफंड का मामला हो या अन्य वित्तीय निपटारे. हालांकि, एक समलैंगिक कपल ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर इनकम टैक्स एक्ट के एक प्रावधान का विरोध किया है.

समलैंगिक कपल का विरोध क्यों?

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस कपल का कहना है कि इनकम टैक्स का प्रावधान पार्टनर्स के बीच दिए गए गिफ्ट्स पर टैक्स लगाकर उनके साथ भेदभाव करता है. बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस बी.पी. कोलाबवाल्ला और जस्टिस फिरदौस पूनीवाला ने याचिका स्वीकार करते हुए अटॉर्नी जनरल को नोटिस जारी किया है, क्योंकि इसमें संविधान से जुड़े सवाल भी उठाए गए हैं.

याचिका में दलील क्या है?

याचिकाकर्ता पायियो आशिहो और उनके पार्टनर विवेक दीवान — जो दोनों पेशे से वकील हैं और हाईकोर्ट में प्रैक्टिस के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के लिए भी काम करते हैं — ने तर्क दिया कि मौजूदा कानून विषमलैंगिक जोड़ों की तुलना में समलैंगिक जोड़ों के साथ आर्थिक रूप से भेदभावपूर्ण व्यवहार करता है. इस केस में हाईकोर्ट में उनकी पैरवी वरिष्ठ वकील डॉ. ध्रुव जैनस्सेन-सिंघवी कर रहे हैं.

उन्होंने अपनी दलील में आगे कहा कि विषमलैंगिक जोड़े, जिनकी औपचारिक शादी भले ही न हुई हो, फिर भी यह मान लिया जाता है कि वे शादी के बंधन में हैं. ऐसे मामलों में पार्टनर्स के बीच दिए गए गिफ्ट्स पर टैक्स नहीं लगाया जाता, क्योंकि उन्हें कानूनी तौर पर शादी करने का अधिकार है. लेकिन समलैंगिक जोड़े इस तरह की छूट का दावा नहीं कर सकते, क्योंकि भारत में उन्हें अभी तक कानूनी तौर पर पति-पत्नी का दर्जा प्राप्त नहीं है.

ये भी पढ़ें: इस कंपनी का पहली तिमाही में बढ़ा 45 प्रतिशत मुनाफा, शेयर धारकों के लिए बड़ा ऐलान, जानें रिकॉर्ड डेट

[ad_2]

‘रूस को जेलेंस्की सौंपें डोनबास का पूरा इलाका’, यूरोपीय नेताओं को ट्रंप ने सुनाया फरमान

[ad_1]

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन के साथ हुई बातचीत के बाद यूरोपीय नेताओं को फोन किया और समझाया कि यूक्रेन में तत्काल शांति कैसे लाया जा सकता है. ट्रंप ने यूरोपीय नेताओं को दो टूक कहा कि अगर जेलेंस्की रूस को डोनबास का पूरा इलाका सौंप दें, यहां तक कि उन क्षेत्रों को भी जो रूसी सैनिकों के कब्जे में नहीं है तो क्षेत्र में तुरंत शांति आ सकती है. ट्रंप ने ये भी कहा कि वह इस योजना को समर्थन करते हैं.

यूरोपीय नेताओं और जेलेंस्की के साथ बात करेंगे ट्रंप

द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक यूरोपीय अधिकारी ने कहा कि ट्रंप सोमवार (18 अगस्त 2025) को इसी मुद्दे पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ चर्चा करेंगे. इस बैठक के लिए यूरोपीय नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है. पुतिन के साथ बैठक के बाद ट्रंप ने सीजफायर की मांग को छोड़ दिया है. उनका मानना है कि तत्काल शांति समझौता के तहत सीजफायर से भी अच्छे निर्णय लिए जा सकते हैं.

रूस को जमीन देने का जेलेंस्की ने किया विरोध

रिपोर्ट के अनुसार जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं ने रूस को जमीन देने का कड़ा विरोध किया है. यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि हम रूस को जमीन देने के किसी भी समझौते पर सहमत नहीं हो सकते हैं. उन्होंने इसे यूक्रेनी संविधान का उल्लंघन बताया. रूस को जमीन देने वाले डील के बदले पुतिन ने यूक्रेन के बाकी हिस्सों में सीजफायर की पेशकश की है. पुतिन ने यूक्रेन या किसी भी यूरोपीय देश पर फिर से हमला न करने का लिखित वादा भी किया है.

यूरोपीय देश रूस पर प्रतिबंध जारी रखेंगे

अधिकारियों ने कहा कि अपने क्षेत्र पर निर्णय लेना यूक्रेन पर निर्भर होगा. उन्होंने यह भी कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं को बलपूर्वक नहीं बदला जाना चाहिए. अधिकारी ने बताया कि ट्रंप ने बातचीत के दौरान रूस पर कोई और प्रतिबंध या आर्थिक दवाब डालने का जिक्र नहीं किया है. हालांकि एक अन्य अधिकारी ने बताया कि यूरोपीय नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि जब तक हत्याएं बंद नहीं हो जातीं, वे रूस पर प्रतिबंध और आर्थिक दबाव जारी रखेंगे.

ये भी पढ़ें : NATO में यूक्रेन की नो एंट्री! रिपोर्ट में दावा- पुतिन संग मुलाकात के बाद जेलेंस्की से ट्रंप बोले- ‘हम देंगे नाटो जैसी सुरक्षा’

[ad_2]

पश्चिम बंगाल म्यूनिसिपल सर्विस कमीशन में भर्ती का सुनहरा मौका, 21 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन

[ad_1]

नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. पश्चिम बंगाल म्युनिसिपल सर्विस कमीशन (WBMSC) ने नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के तहत कई अहम पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. खास बात यह है कि आवेदन की प्रक्रिया 21 अगस्त 2025 से शुरू होकर निर्धारित तारीख तक चलेगी. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से आवेदन कर सकते हैं.

किन पदों पर निकली है भर्ती

इस बार WBMSC ने अलग-अलग विभागों में कई पदों पर भर्ती का ऐलान किया है. ये पद तकनीकी और नॉन-टेक्निकल दोनों प्रकार के हैं. उम्मीदवार अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के जरिए युवाओं को राज्य सरकार के अधीनस्थ निकायों में काम करने का सुनहरा अवसर मिलेगा. अभियान के तहत कुल 675 पद भरे जाएंगे.

आवेदन प्रक्रिया कब और कैसे होगी

भर्ती की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी. उम्मीदवारों को 21 अगस्त से आधिकारिक वेबसाइट mscwb.org पर जाकर आवेदन फॉर्म भरना होगा. आवेदन की अंतिम तिथि तक उम्मीदवारों को जरूरी दस्तावेज अपलोड करने और आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. सलाह दी जाती है कि अंतिम समय का इंतजार न करें और निर्धारित समय से पहले ही आवेदन पूरा कर लें.

शैक्षणिक योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातक या डिप्लोमा होना चाहिए. कुछ पदों के लिए अनुभव की भी आवश्यकता होगी. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह है कि आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें और उसी के अनुसार आवेदन करें.

उम्र सीमा

WBMSC भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है. हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी.

आवेदन शुल्क

भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 150 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को छूट मिलेगी. शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- सैम मानेकशॉ, ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान और मेजर सोमनाथ शर्मा की कहानियां पढ़ेंगे स्टूडेंट्स, NCERT के सिलेबस में बड़ा बदलाव

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Aaj ka Makar Rashifal: मकर राशिफल 17 अगस्त, नौकरी और व्यापार में बेहतर मौके मिलेंगे

[ad_1]

Capricorn Horoscope 17 August 2025: मकर राशि आज का दिन सत्कर्म व पुण्य कर्म करें. इसलिए आज सावधानी आवश्यक है. दिन की शुरुआत कुछ तनावपूर्ण हो सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखने से हालात संभलेंगे.

परिवार राशिफल: दिन भर मानसिक तनाव बना रह सकता है. करीबी लोगों से मनमुटाव हो सकता है, जिससे घर का वातावरण कुछ असहज रहेगा. जीवनसाथी की दिल से मौजूदगी की कमी महसूस करेंगे, ऐसे में भावनात्मक दूरी से बचने की कोशिश करें.

लव राशिफल: पार्टनर के साथ बातचीत के दौरान थॉट्स न मिलने से बहस हो सकती है, लेकिन यह लंबे समय तक नहीं चलेगी. सोच-समझकर और धैर्य से काम लें तो स्थिति सुधर सकती है.

व्यापार राशिफल: बिजनेस में आज किसी भी तरह की बहस से बचें. घाटा हो सकता है, लेकिन यह अस्थायी रहेगा. आज का दिन मार्केट में संयम रखने और अपने व्यवहार में सौम्यता लाने का है.

नौकरी राशिफल: वर्कस्पेस पर असफलता के योग हैं. कोवर्कर से आलोचना सुननी पड़ सकती है, जिससे मन उदास रह सकता है. खासकर प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सावधानी बरतनी होगी.

युवा और करियर राशिफल: स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा. स्पोर्ट्स से जुड़े युवाओं का ध्यान प्रैक्टिस में कम और इधर-उधर ज्यादा जा सकता है. ध्यान केंद्रित करने के लिए सूर्य को अर्घ्य देना लाभदायक रहेगा.

धन राशिफल: फाइनेंशियल कंडीशन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. खर्चों को लेकर पहले से प्लानिंग कर लें ताकि बाद में परेशानी न हो.

हेल्थ राशिफल: शारीरिक और मानसिक तनाव दोनों रह सकते हैं. योग और ध्यान से राहत मिलेगी.

शुभ अंक: 8
शुभ रंग: गहरा नीला
उपाय: हनुमान जी को गुड़-चने का भोग लगाएं.

FAQs
प्र. आज मकर राशि के लोगों को क्या सावधानी बरतनी चाहिए?
उत्तर: किसी भी करीबी व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा न करें, सोच-समझकर ही कदम उठाएं.

प्र. क्या आज निवेश करना सही रहेगा?
उत्तर: आज निवेश या बड़ा आर्थिक निर्णय टालना बेहतर होगा, जोखिम हो सकता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]