दूध-टूथपेस्ट से लेकर मोबाइल और साबुन तक…GST रिफॉर्म से क्या-क्या होगा सस्ता? देखें पूरी लिस्ट

[ad_1]

Nex Gen GST Reforms: सरकार जीएसटी व्यवस्था को सरल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है. इसका ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से अपने भाषण में किया. पीएम मोदी ने कहा कि जीएसटी ढांचे में बड़े बदलाव किए जाएंगे ताकि टैक्स सिस्टम आम लोगों और कारोबारियों के लिए आसान हो सके.

फिलहाल देश में जीएसटी की चार दरें लागू हैं— 5 प्रतिशत, 12 प्रतिशत, 18 प्रतिशत और 28 प्रतिशत. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सरकार इनमें से 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत वाले स्लैब को खत्म करने की तैयारी कर रही है. इसके लिए राज्यों के वित्त मंत्रियों के ग्रुप को योजना का खाका सौंपा जा चुका है और सितंबर में होने वाली जीएसटी काउंसिल की बैठक में इस पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है. उससे पहले ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स इस प्रस्ताव पर अध्ययन करेगा.

क्या बदल जाएगा?

वर्तमान में अत्यावश्यक वस्तुओं पर कोई जीएसटी नहीं लगता है. रोजमर्रा के सामान जैसे साबुन, टूथपेस्ट आदि पर 5% जीएसटी, सामान्य वस्तुओं पर 12%, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और सेवाओं पर 18% तथा लग्जरी व हानिकारक वस्तुओं पर 28% जीएसटी वसूला जाता है.

नए प्रस्ताव के मुताबिक:

12% स्लैब को खत्म कर उसके अंतर्गत आने वाली वस्तुओं को 5% जीएसटी में लाया जाएगा.

28% स्लैब को खत्म कर उसकी अधिकांश वस्तुओं को 18% के दायरे में लाया जाएगा.

क्या होगा सस्ता?

5% जीएसटी में आने के बाद सस्ती होने वाली वस्तुएँ:
हेयर ऑयल, टूथपेस्ट, साबुन, टूथ पाउडर, प्रोसेस्ड फूड, फ्रोजन सब्जियाँ, कंडेंस्ड मिल्क, स्नैक्स, कंप्यूटर, मोबाइल, गीजर, प्रेशर कूकर, वैक्यूम क्लीनर, पानी का फिल्टर, इस्त्री, साइकिल, बर्तन, बारबेक्यू, ज्योमेट्री बॉक्स, ग्लोब, नक्शे, कृषि मशीनरी, एचआईवी डायग्नोस्टिक किट, ज़्यादातर वैक्सीन और आयुर्वेदिक दवाएँ.

18% में लाकर सस्ती होने वाली वस्तुएँ (पहले 28% में):
एसी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, टीवी, मोटरसाइकिल सीट, कार, बीमा, प्लास्टिक उत्पाद, रेज़र, प्रिंटर, एल्युमिनियम फॉयल, चीनी सिरप, प्रोटीन कॉन्सेंट्रेट और टैम्पर्ड ग्लास.

ये भी पढ़ें: हफ्तेभर में 1800 रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना, जानें आज आपने शहर का ताजा भाव

[ad_2]

चादर हटी दुर्घटना घटी! काली चादर हटते ही रेंगने लगीं हजारों छिपकलियां, वीडियो देख कांप जाएंगे आ

[ad_1]

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ ऐसा वायरल हो जाता है जिसे देखकर लोग या तो हंसते रह जाते हैं या फिर डर के मारे उनके रोंगटे खड़े हो जाते हैं. लेकिन इस बार जो नजारा सामने आया है वो इतना डरावना है कि मजबूत से मजबूत दिल वाला इंसान भी सिहर उठे. वीडियो में एक लड़की दीवार पर टंगी काली चादर के पास खड़ी नजर आती है. अब तक सब कुछ सामान्य लगता है लेकिन जैसे ही लड़की उस चादर को हटाती है तो उसके पीछे से ऐसा राज खुलता है जिसे देखकर हर किसी की चीख निकल जाए. वहां हजारों की संख्या में छिपकलियां छिपी होती हैं. जी हां वही छिपकली जिसे देखकर लोग घर में झाड़ू या चप्पल लेकर दौड़ पड़ते हैं.

चादर हटते ही आया छिपकलियों का सैलाब

आम इंसान होता तो इतने सारे रेंगते हुए जीव देखकर कांप जाता. लेकिन हैरानी की बात ये है कि वीडियो में दिख रही लड़की के चेहरे पर जरा भी डर नहीं है. जैसे ही चादर हटती है हजारों छिपकलियां दीवार से रेंगती हुई बाहर निकल आती हैं. वो लड़की बड़े आराम से वहां खड़ी रहती है और इतना ही नहीं उसके कपड़ों पर भी कई छिपकलियां चढ़ जाती हैं. आम लोगों की तो हालत खराब हो जाए लेकिन लड़की बेखौफ होकर खड़ी रहती है. लोगों के लिए ये नजारा भले ही डरावना हो लेकिन फार्म पर काम करने वालों के लिए ये आम दिनचर्या का हिस्सा है. लड़की जिस सहजता से हजारों छिपकलियों के बीच खड़ी रहती है वो इस बात का सबूत है कि उसने इस माहौल में खुद को ढाल लिया है.

छिपकली की होती है फार्मिंग

दरअसल ये वीडियो किसी हॉरर फिल्म का सीन नहीं बल्कि एक छिपकली फार्म का नजारा है. दुनिया के अलग-अलग देशों में छिपकली पालन यानी लिजर्ड फार्मिंग होती है. यहां छिपकलियों को पाला जाता है ताकि इनसे मिलने वाले उत्पाद दवाओं और रिसर्च में इस्तेमाल हो सकें. कई जगहों पर छिपकली की खाल का भी प्रयोग होता है. यही वजह है कि इस फार्म में इतनी बड़ी संख्या में छिपकलियां पाली जाती हैं. वीडियो को लेकर लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: लेस्बियन और गे के लिए इस्तेमाल होने वाली इमोजी हो रही वायरल…देखिए कहीं आपने तो नहीं भेज दी

हैरान रह गए यूजर्स

वीडियो को @Babaxwale नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई ये कैसा शौक है भाई. एक और यूजर ने लिखा…छिपकली कौन पालता है, हे भगवान क्या क्या हो रहा है दुनिया में. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…लगता है ये लोग इसे खाते होंगे इसलिए पाल रखी है.

यह भी पढ़ें: ‘गाड़ी रोक दो भैया’ पुलिस से बचने के लिए भागते ड्राइवर ने खतरे में डाल दी परिवार की जान, देखें वीडियो


‘हमें निर्णायक फैसला लेने में करेगी मदद’, डोनाल्ड ट्रंप से मीटिंग पर रूस में क्या बोले पुतिन?

[ad_1]

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने क्रेमलिन में सीनियर अधिकारियों के साथ मीटिंग में बताया कि अलास्का में डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात बेहद ही समयोचित और उपयोगी रही. पुतिन ने कहा कि रूस को अपनी स्थिति विस्तार से रखने का अवसर मिला. उन्होंने यह भी दोहराया कि रूस का लक्ष्य शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष का समाधान करना है. पुतिन ने अमेरिकी प्रशासन के रुख का सम्मान करते हुए कहा कि अमेरिका भी चाहता है कि युद्ध शीघ्र समाप्त हो.

यह बैठक फरवरी 2022 के आक्रमण के बाद अमेरिका-रूस की पहली उच्च स्तरीय शिखर बैठक थी. बैठक लगभग तीन घंटे तक चली. हालांकि बातचीत बिना किसी युद्धविराम के समाप्त हो गई. बैठक के बाद ट्रंप ने कहा कि वह एक तेज और पूर्ण शांति समझौता चाहते हैं. ट्रंप ने यूक्रेन से आग्रह किया कि वह यह स्वीकार करे कि रूस एक बड़ी शक्ति है और वे (यूक्रेन) नहीं.

जेलेंस्की पर सीजफायर का दबाव बढ़ा

अलास्का बैठक के तुरंत बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की वॉशिंगटन की यात्रा पर जा रहे हैं. यह यात्रा फरवरी के बाद उनकी पहली अमेरिकी यात्रा होगी. जेलेंस्की पर अब अमेरिका का दबाव है कि वह संघर्ष को शीघ्र समाप्त करने के लिए समाधान पर सहमत हों. सूत्रों के अनुसार ट्रंप ने जेलेंस्की से कहा कि पुतिन ने प्रस्ताव दिया है कि अगर यूक्रेन डोनेट्स्क और लुगांस्क छोड़ देता है तो रूस अन्य क्षेत्रों में लड़ाई रोक देगा, लेकिन जेलेंस्की ने इस प्रस्ताव को खारिज करते हुए कहा कि यूक्रेन का कोई भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त क्षेत्र छोड़ा नहीं जा सकता.

रूस के साथ जंग पर क्या कहता है यूक्रेन?

2022 से अब तक रूस के खिलाफ जारी युद्ध में युक्रेन के लाखों लोगों की मौत हो चुकी. लाखों लोग मारे गए हैं. करोड़ों लोग विस्थापित हुए हैं. यूक्रेन का बड़ा हिस्सा बुरी तरह नष्ट हो चुका है. जेलेंस्की ने पहले भी कहा था कि वह पुतिन से सीधी मुलाकात के लिए तैयार हैं, लेकिन शर्त यह है कि यूक्रेन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से कोई समझौता नहीं होगा.

ये भी पढें: ‘सही फैसले के करीब पहुंचे’, ट्रंप संग बातचीत पर पुतिन बोले- यूक्रेन संकट की असली जड़…

[ad_2]

जसप्रीत बुमराह ने तोड़ी चुप्पी, एशिया कप में खेलेंगे या नहीं? BCCI से कह दी ये बात

[ad_1]

क्रिकेट एशिया कप 2025 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान जल्द हो सकता है, संभावना जताई जा रही है कि 19 अगस्त को बीसीसीआई स्क्वॉड की घोषणा कर सकती है. जसप्रीत बुमराह को लेकर काफी समय से सवाल था कि क्या वह खेलेंगे या नहीं? वह इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भी वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते सिर्फ 3 ही टेस्ट खेले थे. अब खुद बुमराह ने बीसीसीआई को अपनी उपलब्धता के बारे में बता दिया है.

एशिया कप का आयोजन 9 सितंबर से यूएई में होगा, भारत का पहला मैच 10 को है. बीसीसीआई ने अभी स्क्वॉड का ऐलान नहीं किया है. खबर है कि अजीत अगरकर की अगुवाई में सिलेक्टर्स 19 अगस्त को बैठक करेंगे. इससे पहले जसप्रीत बुमराह ने बीसीसीआई को सूचित कर दिया है कि वह टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध हैं.

जसप्रीत बुमराह ने बीसीसीआई को क्या बताया?

भारतीय टीम और फैंस के लिए अच्छी खबर है कि बुमराह एशिया कप में खेलते हुए नजर आएंगे क्योंकि उन्होंने अपनी टूर्नामेंट में खेलने की इच्छा से बीसीसीआई को अवगत करा दिया है.

इंडियन एक्सप्रेस ने सूत्र के हवाले से बताया कि, जसप्रीत बुमराह ने बीसीसीआई को सूचित किया है कि वह एशिया कप चयन के लिए उपलब्ध हैं. चयन समिति अगले हफ्ते मीटिंग करेगी और इसमें इस पर चर्चा होगी.

सूर्यकुमार यादव ने पास किया फिटनेस टेस्ट

एक अच्छी खबर ये भी है कि टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है, यानी उनकी वापसी भी तय हैं. कुछ समय पहले उनकी सर्जरी हुई थी. देखना दिलचस्प होगा कि बीसीसीआई टीम में किन खिलाड़ियों को चुनती है. माना जा रहा है कि शुभमन गिल को भी टीम में शामिल किया जा सकता है. 

एशिया कप में भारत ग्रुप ए में शामिल है. पहला मैच यूएई के साथ होने के बाद भारत का अगला मैच पाकिस्तान के साथ है. ग्रुप का आखिरी मैच ओमान के साथ है, इसके बाद सुपर 4 में भी 3 मैच खेले जाएंगे. भारत का शेड्यूल इस प्रकार है.

  • 10 सितंबर: बनाम यूएई (दुबई)
  • 14 सितंबर: बनाम पाकिस्तान (दुबई)
  • 19 सितंबर: बनाम ओमान (अबू धाबी)

जसप्रीत बुमराह टी20 अंतर्राष्ट्रीय में प्रदर्शन

31 वर्षीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए 70 अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैच खेले हैं, इसमें उनके नाम 89 विकेट हैं. उनका इकॉनमी 6.27 का रहा है, वह इस फॉर्मेट में एक मैच में अधिकतम 3 विकेट ले पाए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अफगानिस्तान के साथ 2024 टी20 वर्ल्ड कप में आया था, जब उन्होंने 7 रन देकर 3 विकेट लिए थे. इस संस्करण में भारत ने खिताब जीता था.

[ad_2]

अब 20 हजार से भी कम कीमत में मिल जाएंगे Waterproof Smartphone! ये वाला है बेहद स्टाइलिश

[ad_1]

हाल ही में लॉन्च हुआ Oppo K13 इस सेगमेंट का एक दमदार विकल्प है. इसकी कीमत 17,999 रुपये रखी गई है और इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो फास्ट चार्जिंग के साथ आती है. फोन में 6.67-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है और यह Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर पर चलता है. इसके साथ 8GB रैम का सपोर्ट इसे और भी पावरफुल बनाता है.

हाल ही में लॉन्च हुआ Oppo K13 इस सेगमेंट का एक दमदार विकल्प है. इसकी कीमत 17,999 रुपये रखी गई है और इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो फास्ट चार्जिंग के साथ आती है. फोन में 6.67-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है और यह Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर पर चलता है. इसके साथ 8GB रैम का सपोर्ट इसे और भी पावरफुल बनाता है.

वहीं, Moto G86 Power 16,999 रुपये में उपलब्ध है. इसमें 6720mAh की बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप देती है. इसका 6.7-इंच का FHD+ p-OLED डिस्प्ले प्रीमियम अनुभव कराता है. फोन MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट और 8GB रैम के साथ आता है, जो इसे भरोसेमंद विकल्प बनाता है.

वहीं, Moto G86 Power 16,999 रुपये में उपलब्ध है. इसमें 6720mAh की बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप देती है. इसका 6.7-इंच का FHD+ p-OLED डिस्प्ले प्रीमियम अनुभव कराता है. फोन MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट और 8GB रैम के साथ आता है, जो इसे भरोसेमंद विकल्प बनाता है.

Realme P3 की कीमत 16,499 रुपये है. इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. फोन 6.67-इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ले और Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर से लैस है. इसमें भी 8GB तक रैम का विकल्प मिलता है जिससे यह बैटरी और परफॉर्मेंस दोनों में मजबूत साबित होता है.

Realme P3 की कीमत 16,499 रुपये है. इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. फोन 6.67-इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ले और Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर से लैस है. इसमें भी 8GB तक रैम का विकल्प मिलता है जिससे यह बैटरी और परफॉर्मेंस दोनों में मजबूत साबित होता है.

इसी तरह, 19,499 रुपये की कीमत वाला iQOO Z10R भी हाल ही में पेश किया गया है. इसमें 5700mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है. 6.77-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले इसके लुक्स को और आकर्षक बनाता है. फोन में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर और 8GB रैम दिया गया है, जो इसे परफॉर्मेंस के मामले में शानदार बनाता है.

इसी तरह, 19,499 रुपये की कीमत वाला iQOO Z10R भी हाल ही में पेश किया गया है. इसमें 5700mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है. 6.77-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले इसके लुक्स को और आकर्षक बनाता है. फोन में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर और 8GB रैम दिया गया है, जो इसे परफॉर्मेंस के मामले में शानदार बनाता है.

इसके अलावा, Xiaomi Redmi Note 14 5G भी इस लिस्ट में शामिल है. 16,999 रुपये की कीमत वाले इस फोन में 5110mAh की बैटरी मिलती है जो फास्ट चार्जिंग के साथ आती है. इसमें 6.67-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है और इसे MediaTek Dimensity 7020 प्रोसेसर पावर देता है. इस डिवाइस में 6GB रैम मौजूद है जो इसे रोज़मर्रा के इस्तेमाल और मल्टीटास्किंग के लिए उपयुक्त बनाता है.

इसके अलावा, Xiaomi Redmi Note 14 5G भी इस लिस्ट में शामिल है. 16,999 रुपये की कीमत वाले इस फोन में 5110mAh की बैटरी मिलती है जो फास्ट चार्जिंग के साथ आती है. इसमें 6.67-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है और इसे MediaTek Dimensity 7020 प्रोसेसर पावर देता है. इस डिवाइस में 6GB रैम मौजूद है जो इसे रोज़मर्रा के इस्तेमाल और मल्टीटास्किंग के लिए उपयुक्त बनाता है.

Published at : 17 Aug 2025 09:25 AM (IST)

Preferred Sources

मोबाइल फोटो गैलरी

[ad_2]

Numerology Prediction 17 August 2025: अंक ज्योतिष से जानें अपना रविवार का दिन! धन लाभ और करियर

[ad_1]

Daily Numerology Prediction: ज्योतिष शास्त्र में अंक ज्योतिष का विशेष महत्व होता है. जिस तरह ज्योतिष विद्या की मदद से हम व्यक्ति के भविष्य की जानकारी देते हैं, ठीक उसी तरह हम अंकशास्त्र की मदद से भविष्य में होने वाली घटनाओं की जानकारी प्राप्त करते हैं. अंक शास्त्र को अंग्रेजी में न्यूरोलॉजी कहते हैं.

मूलांक 1
मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहने वाला है. आपको कार्यक्षेत्र पर अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. प्रेम के लिहाज से पार्टनर का सहयोग मिलेगा. 

लकी कलर: सफेद
लकी नंबर: 6

मूलांक 2
मूलांक 2 वालों के लिए रविवार का दिन मिला-जुला रहने वाला है. किसी भी काम में जल्दबाजी दिखाने से बचें. निवेश के मामले में सावधानी बरतें. प्यार के लिहाज से पार्टनर का सहयोग मिलेगा.

लकी कलर: महरून
लकी नंबर: 5

मूलांक 3
आज भाग्य आपका साथ देगा. करियर में अच्छी सफलता मिल सकती है. शिक्षा के क्षेत्र में मेहनत करने की जरूरत है. प्रेम जीवन में संबंधों में मधुरता आएगी. 

लकी कलर: पीला
लकी नंबर: 5

मूलांक 4
आज का पूरा दिन आपके लिए नए अनुभवों से भरा रहने वाला है. इस दौरान जीवन में धैर्य बनाए रखें. प्यार में किसी भी तरह का धोखा पार्टनर को देने से बचें. 

लकी कलर: आसमानी
लकी नंबर: 2

मूलांक 5

व्यापाक में आज नुकसान होने की संभवना है. नए लोगों के साथ संपर्क बनाने की कोशिश करें. कार्यक्षेत्र पर काम की अधिकतता आ सकती है.

लकी कलर: नरांगी
लकी नंबर: 6

मूलांक 6
आज का दिन रचनात्मक कार्यों से भरा रहने वाला है. धन के मामले में किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचें. परिवार में कोई भी काम घरवालों की राय से ही करें. 

लकी कलर: हरा
लकी नंबर: 1

मूलांक 7
नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं. किसी दोस्त के घर जाना पड़ेगा. बाहर का खाना खाने से बचें. आमदनी पर काबू रखें. पत्नी के साथ लड़ाई करने से बचें. 

लकी कलर: ब्लू
लकी नंबर: 8

मूलांक 8
ऑफिस में आपकी मेहनत को सराहना मिलेगी. इसके साथ ही आपकी मेहनत रंग ला सकती है. किसी पुराने जमीन विवाद का समाधान हो सकता है. सेहत का ध्यान रखें.

लकी कलर: सफेद
लकी नंबर: 4

मूलांक 9
आज के दिन भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है. धन लाभ और मान-सम्मान के साथ लोगों के बीच आपकी इज्जत भी बढ़ेगी. 

लकी कलर: लाल
लकी नंबर: 3

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]

‘ये बिफर गई हैं घर से’, पैपराजी संग जया बच्चन के बिहेवियर को मुकेश खन्ना ने बताया गलत

[ad_1]

एक्ट्रेस जया बच्चन इंडस्ट्री की दिग्गज कलाकारा हैं. हालांकि, पैपराजी संग उनकी खास जमती नहीं है. अक्सर उनका पैपराजी को डांटते हुए वीडियो वायरल हो जाता है. हाल ही में एक फैन उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था तो उन्होंने उसे धक्का दे दिया था. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो काफी वायरल हुआ था. अब मुकेश खन्ना ने उनके जया के बिहेवियर को लेकर बात की है.

जया बच्चन को लेकर मुकेश खन्ना ने कहा ये

मुकेश खन्ना ने कहा, ‘मीडिया के साथ उनका जो बिहेवियर होता है, कौन है तू, क्या कर रहा है, क्या चाहिए आपको. ये गलत है. आप इनके लिए जी रहे हो. अमरीश पुरी और दिलीप कुमार किस तरह से पैपराजी से बात करते थे. दिलीप साहब अक्सर पूछते थे कैमरे के पीछे कौन है. लेकिन वो इसलिए क्योंकि उन्हें इससे परेशानी होती थी. लेकिन जिस तरह से जया बात करती हैं राज्यसभा में. ये जो राज्यसभा में बातें करती हैं. मुझे कभी कभी लगता है कि ये बिफर गई हैं घर से, घर का भी इनका…फैमिली के लोग मुझे आकर सुनाते हैं. मोदी के खिलाफ जानबूझ कर बोलना है इसीलिए बोल रहे हैं. ऐसे ऐसे आर्गुमेंट दे रही हैं जो मुझे नहीं पसंद.’

मुकेश ने आगे कहा कि एक एक्ट्रेस जो इतनी टैलेंटेड हैं, जिसने ‘मिली’ और ‘अभिमान’ जैसी फिल्में दी हैं. वो इस तरह का व्यवहार क्यों करती हैं.


कंगना रनौत ने कहा था ये

बता दें कि इससे पहले भी कंगना रनौत ने जया बच्चन के बिहेवियर को लेकर नाराजगी जाहिर की थी. कंगना ने लिखा था, ‘ये बिगड़ी हुई और प्रिविलेज्ड महिला हैं. लोग उनके नखरे इसीलिए बर्दाश्त कर रहे हैं क्योंकि ये अमिताभ बच्चन जी की पत्नी हैं.’

ये भी पढ़ें- रजनीकांत का तूफान, 3 दिन में ही कुली ने ली 150 करोड़ क्लब में एंट्री, बनी 2025 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म



[ad_2]

​कितने साल की नौकरी के बाद मिलेगा DSP मोहम्मद सिराज को प्रमोशन, जान लीजिए सर्विस रूल

[ad_1]

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज सिर्फ मैदान पर ही नहीं बल्कि अपनी नौकरी और जिम्मेदारियों में भी चर्चाओं में रहते हैं. हाल ही में आंध्र प्रदेश सरकार ने उन्हें डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) की मानद रैंक दी थी. इस सम्मान के बाद से यह सवाल लगातार उठ रहा है कि आखिर DSP की नौकरी में उन्हें प्रमोशन कब और कैसे मिलेगा? इसके लिए सरकार के सर्विस रूल्स क्या कहते हैं? आइए जानते हैं…

सिराज को यह रैंक उनकी उपलब्धियों और देश के लिए योगदान को देखते हुए दी गई है. पुलिस विभाग में जब किसी खिलाड़ी या विशेष शख्सियत को मानद DSP की रैंक दी जाती है, तो उन्हें सामान्य अधिकारियों की तरह ही नौकरी और प्रमोशन के नियम फॉलो करने पड़ते हैं. यानी उनकी सर्विस और कामकाज के हिसाब से आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं.

DSP से आगे प्रमोशन की राह

किसी भी DSP को लगभग 8 से 10 साल की नौकरी के बाद प्रमोशन मिल सकता है. इसके बाद उन्हें Additional SP (एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस) के पद पर पदोन्नति मिलती है.वहीं, यदि अधिकारी अच्छा काम करते हैं और विभागीय परीक्षाएं भी पास करते हैं, तो यह प्रमोशन जल्दी भी मिल सकता है.

प्रमोशन की प्रक्रिया

  • सर्विस रिकॉर्ड
  • सीनियरिटी
  • डिपार्टमेंटल टेस्ट
  • गवर्नमेंट अप्रूवल

यह भी पढ़ें- DSP सिराज, ग्रुप कैप्टन तेंदुलकर या लेफ्टिनेंट कर्नल एमएस धोनी, जानिए सबसे बड़ी पोस्ट पर है कौन सा खिलाड़ी?

मोहम्मद सिराज के लिए क्या मायने रखता है DSP रैंक?

सिराज पहले से ही भारतीय क्रिकेट टीम में खेलते हैं और उनका पूरा ध्यान खेल पर है. ऐसे में पुलिस विभाग में उनकी यह जिम्मेदारी एक मानद पद (Honorary Rank) के रूप में है. इसका मतलब है कि वे विभाग की इज्जत और गौरव को बढ़ाने के लिए यह पद संभालते हैं, लेकिन उन्हें रोजाना ड्यूटी पर नहीं जाना होता. हालांकि, अगर वे भविष्य में पुलिस विभाग में सक्रिय रूप से काम करना चाहें तो उन्हें भी वही सर्विस रूल्स और प्रमोशन की प्रक्रिया फॉलो करनी होगी जो बाकी अधिकारियों पर लागू होती है.

यह भी पढ़ें- ​बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में पीजी एडमिशन का आखिरी मौका, 1200 सीटें खाली; यहां हैं डिटेल्स

DSP से आगे का सफर

  • DSP (डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस)
  • Additional SP (एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस)
  • SP (सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस)
  • DIG (डेप्युटी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस)
  • IG (इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस)
  • ADG (एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस)
  • DGP (डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस)

यह भी पढ़ें- सैम मानेकशॉ, ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान और मेजर सोमनाथ शर्मा की कहानियां पढ़ेंगे स्टूडेंट्स, NCERT के सिलेबस में बड़ा बदलाव

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

आजादी के जलसे में सैयां को याद कर रही थी पाकिस्तानी लड़की, यूजर्स ने ले ली मौज- वीडियो वायरल

[ad_1]

पाकिस्तान ने हाल ही में आजादी का जश्न मनाया, इस मौके पर वहां हर तरफ हरे झंडे, देशभक्ति के नारे और भीड़  में जोश दिखाई दिया. लेकिन इस बार जश्न में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने माहौल को बिल्कुल ही बदल दिया और सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मचा दी. दरअसल पाकिस्तान के आजादी महोत्सव में एक लड़की स्टेज पर पहुंची और देशभक्ति गीत या कोई सूफियाना गाना गाने की बजाय बॉलीवुड फिल्म सैयारा का मशहूर रोमांटिक गाना सैयारा गाने लगी. इसके बाद वहां मौजूद भीड़ तो झूमने लगी लेकिन इंटरनेट पर यह परफॉर्मेंस मीम्स और जोक्स का नया खजाना बन गई. 

सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए मजे

वीडियो के वायरल होते ही भारतीय और पाकिस्तान यूजर्स ने कमेंट की बाढ़ ला दी. किसी ने लिखा हमारे इंडिया में सैयारा चल रहा है और पाकिस्तान में भैयारा. वहीं एक और यूजर ने कहा आजादी नहीं बर्बादी है यह. इसके अलावा एक और यूजर ने मजाकिया कमेंट में लिखा कि गाना तो अपने देश का ले लेते इंडिया का गाना क्यों गा रही हो. वहीं एक शख्स ने जिन्ना का नाम लेते हुए लिखा जिन्ना भी सोच रहे होंगे कि इनके लिए अलग देश बनवाया था. 

वीडियो मचाया धमाल 

इंस्टाग्राम और एक्स पर यह वीडियो आग तरह फैल रही है. किसी ने लड़की के गाने की तुलना कॉन्सर्ट से की तो किसी ने लिखा ये जश्न ए आजादी नहीं बॉलीवुड नाइट लग रही है. एक मीम में तो यूजर ने लड़की को फिल्मी हीरोइन बताते हुए लिखा यह आजादी की जश्न कम फिल्म प्रमोशन ज्यादा लग रहा है. वहीं भारतीयों ने भी इस वीडियो को मजाक में बदल दिया एक यूजर ने लिखा है कि हमारे यहां आजादी के दिन देशभक्ति के गाने बजते हैं, उधर रोमांस चल रहा है. वही किसी ने तंज करते हुए कहां लगता है स्क्रॉल करते-करते पाकिस्तान पहुंच गया.

ये भी पढ़ें- अफगान जलेबी पर थिरके IIT के छात्र! ऐसी मटकाई कमर कि लोगों को याद आ गई नोरा फतेही- वीडियो वायरल


‘आप ही ऐसे कर सकते हैं…’, डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ने पुतिन को लिखी खास चिट्ठी, खुद US

[ad_1]

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अलास्का में एक हाईस्टेक्स बैठक की. इस बैठक का मकसद रूस यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के रास्ते तलाशना था. बैठक से पहले एक खास वाकया हुआ-अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने पुतिन के लिए एक पत्र लिखा था, जिसे राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने हाथों से उन्हें सौंपा.

मेलानिया ट्रंप का ‘शांति पत्र’
इस पत्र की जानकारी सबसे पहले फॉक्स न्यूज डिजिटल ने दी थी. जब ट्रंप ने यह पत्र पुतिन को सौंपा, तो उन्होंने तुरंत इसे पढ़ा और बैठक में मौजूद सभी प्रतिनिधिमंडलों ने इस क्षण को देखा. पत्र में मेलानिया ने लिखा- “हर बच्चा अपने दिल में एक जैसे सपने रखता है-चाहे वह किसी गांव में पैदा हुआ हो या किसी बड़े शहर में. वे प्यार, संभावनाओं और खतरों से सुरक्षा का सपना देखते हैं.”

उन्होंने आगे कहा कि मातापिता की तरह नेताओं की भी जिम्मेदारी है कि अगली पीढ़ी की उम्मीदों को जीवित रखा जाए. उन्होंने लिखा- “हमें एक गरिमा से भरी दुनिया बनानी होगी, जहां हर आत्मा शांति के साथ जी सके और भविष्य सुरक्षित हो. हर नई पीढ़ी मासूमियत से शुरू होती है, जो किसी भूगोल, सरकार या विचारधारा से ऊपर है.”

पत्र में मेलानिया ने यह भी लिखा कि आज की दुनिया में कई बच्चे चुपचाप मुस्कुराते हैं, मानो अंधेरे के बीच भी अपनी मासूमियत बनाए रखे हुए हों. उन्होंने पुतिन से अपील की-
“आप इन बच्चों की हंसी को लौटा सकते हैं. उनकी मासूमियत की रक्षा करके आप सिर्फ रूस की ही नहीं, बल्कि पूरी मानवता की सेवा करेंगे.” “यह विचार सभी मानवीय सीमाओं से परे है. और आप, पुतिन इस सपने को कलम की एक लकीर से सच कर सकते हैं. वक्त आ गया है.”

अमेरिकी अटॉर्नी जनरल की प्रतिक्रिया
अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पैम बॉन्डी ने यह पत्र साझा करते हुए कहा कि मेलानिया ट्रंप हर अमेरिकी की तरफ से बोल रही हैं. उन्होंने कहा, “यह पत्र उस दुनिया की मांग करता है जहां हर बच्चा, चाहे वह कहीं भी जन्मा हो, शांति से रह सके.”

ट्रंप और पुतिन की बैठक के नतीजे
बैठक के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे “बेहद उत्पादक” बताया. हालांकि उन्होंने साफ कर दिया कि रूसयूक्रेन युद्ध के तुरंत अंत की संभावना नहीं है. ट्रंप ने कहा कि “हम सही दिशा में बढ़ रहे हैं, लेकिन अभी वहां तक नहीं पहुंचे हैं.”

जेलेंस्की की वॉशिंगटन यात्रा
इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की सोमवार को वॉशिंगटन पहुंचने वाले हैं. उनकी राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात तय है और माना जा रहा है कि इसमें भी युद्ध को खत्म करने के विकल्पों पर चर्चा होगी.



[ad_2]