‘अब ऐसा क्यों हैं’, संजय कपूर की बीवी प्रिया सचदेव ने बदला नाम तो बोलीं मंदिरा कपूर

[ad_1]

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का 12 जून को निधन हो गया था. बिजनेसमैन की मौत के बाद उनकी 31000 करोड़ की प्रॉपर्टी को लेकर फैमिली में विवाद मचा हुआ है. इस बीच संजय की तीसरी बीवी प्रिया सचदेव ने सोशल मीडिया पर अपना नाम बदलकर प्रिया संजय कपूर कर दिया. इसे लेकर अब संजय कपूर की बहन मंदिरा कपूर स्मिथ ने रिएक्ट किया है.

न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए हालिया इंटरव्यू में मंदिरा कपूर ने प्रिया सचदेव के नाम बदलने को लेकर बात की. उन्होंने कहा- ‘हां, मुझे भी ये सोशल मीडिया पर पता चला, मुझे नहीं पता कि प्रिया सचदेव कपूर अब प्रिया संजय कपूर क्यों है. मेरे हिसाब से इससे मेरा कोई लेना-देना नहीं है. मुझे लगता है फिलहाल बहुत कुछ चल रहा है जिसका जवाब मुझे देना है.’


‘ये कैसे हुआ? वो पूरी तरह हेल्दी था…’
मंदिरा कपूर ने इस दौरान अपने भाई संजय कपूर की अचानक मौत को लेकर भी बात की. उन्होंने संजय की मौत पर सवाल खड़े करते हुए कहा- ‘मेरी मां (रानी कपूर) की एक आम सी गुजारिश थी. हमने अपने परिवार के एक सदस्य को खो दिया है. हमारे लिए, वो मेरी मां का बेटा था, मेरे लिए वो एक भाई था. उसका आखिरी मेडिकल टेस्ट कब हुआ था? क्या उसने अपने दिल की जांच करवाई थी? मुझे जवाब चाहिए. मेरी मां मुझसे हर दिन पूछती हैं कि ये कैसे हुआ? वो पूरी तरह हेल्दी था. उन्हें जवाब कौन दे रहा है?’

लंदन में हुई थी संजय कपूर की मौत
बता दें कि संजय कपूर की मौत यूके में पोलो खेलते हुए हुई थी. ऐसे में जब मंदिरा कपूर से पूछा गया कि क्या वो अपने भाई की मौत के मामले को लंदन पुलिस के सामने उठाएंगी, मंदिरा ने कहा- ‘मुझे लगता है कि ये ऐसा मामला है जिस पर मुझे, मेरी बहन और मेरी मां को बैठकर चर्चा करनी होगी और देखना होगा कि हम क्या करना चाहते हैं.’



[ad_2]

कोई प्रोफेसर तो कोई CA है! प्रेमानंद के साथ परछाई की तरह रहने वाले पांडवों की क्वालिफिकेशन जान

[ad_1]

वृंदावन की गलियों में अगर आप कभी गए हों तो वहां की हवा में कुछ अलग-सी भक्ति और श्रद्धा महसूस होती है और अगर बात श्री हित राधा केली कुंज आश्रम और वहां के फेमस  संत प्रेमानंद जी महाराज की हो, तो श्रद्धा और विश्वास का यह रंग और भी गहरा हो जाता है. प्रेमानंद महाराज सिर्फ एक आध्यात्मिक गुरु नहीं, बल्कि हजारों-लाखों लोगों के लिए आध्यात्मिक पथ-प्रदर्शक हैं. उनके सत्संग में फिल्मी हस्तियों से लेकर कॉर्पोरेट लीडर्स तक आते हैं, विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, शिल्पा शेट्टी जैसे सेलिब्रिटी भी उनके पास आते हैं.

सोशल मीडिया पर भी प्रेमानंद महाराज की चर्चा लगातार जारी रहती है. वहीं प्रेमानंद महाराज के साथ उन पांच खास शिष्यों की चर्चा भी काफी होती है जो हर पल प्रेमानंद महाराज के साथ छाया की तरह मौजूद रहते हैं. लोग इन्हें महाराज के पांच पांडव कहते हैं. ये पांडव कोई आम लोग नहीं, बल्कि अपने-अपने क्षेत्र में पहले से स्थापित, पढ़े-लिखे, अनुभवी और सफल लोग थे. लेकिन एक बार जब इनका मिलन प्रेमानंद महाराज से हुआ, तो सब कुछ बदल गया.  तो चलिए जानते हैं कि प्रेमानंद के साथ परछाई की तरह रहने वाले पांडवों की क्वालिफिकेशन क्या है.

क्या है प्रेमानंद महाराज के पांच पांडव की क्वालिफिकेशन?

1. बाबा नवल नगरी – बाबा नवल नगरी, जिनका नाम प्रेमानंद महाराज के सबसे करीबियों में आता है, कभी भारतीय सेना में अधिकारी थे. उनका परिवार पठानकोट, पंजाब से है और वे 2008 से 2017 तक सेना में कार्यरत रहे. 2016 में एक बार वृंदावन यात्रा के दौरान वे प्रेमानंद महाराज के सत्संग में शामिल हुए. उनकी बातों ने ऐसा प्रभाव डाला कि 2017 में उन्होंने सेना की नौकरी छोड़ दी और महाराज की शरण में आ गए.अब वे आश्रम की सेवा में पूरी तरह समर्पित हैं और प्रेमानंद महाराज के सबसे करीबी शिष्य माने जाते हैं.

2. महामधुरी बाबा – प्रेमानंद महाराज के  दूसरे शिष्य महामधुरी बाबा हैं , यह उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के रहने वाले हैं और कभी ये एक डिग्री कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी करते थे. एक दिन भाई के साथ आश्रम आए और महाराज के दर्शन किए. वहीं सत्संग में कुछ ऐसा असर हुआ कि उन्होंने अपनी प्रोफेसर की नौकरी छोड़ दी और जीवन भर महाराज की सेवा में लगने का तय कर लिया. अब वो केली कुंज आश्रम में रहते हैं और भक्ति के मार्ग पर समर्पित हैं.

3. श्यामा शरण बाबा – प्रेमानंद महाराज के तीसरे शिष्य श्यामा शरण बाबा है. जो प्रेमानंद महाराज के रिश्ते में भतीजे लगते हैं. इनका जन्म महाराज के ही गांव अखरी (जिला कानपुर) में हुआ. बचपन से ही गांव में महाराज की चर्चा सुनते-सुनते उनका मन भक्ति में शामिल हो चुका था. जैसे-जैसे बड़े हुए, महाराज के करीब आते गए और फिर एक दिन उन्होंने दीक्षा लेकर महाराज की सेवा स्वीकार कर ली. अब वे महाराज के साथ हर समय साये की तरह रहते हैं.

4. आनंद प्रसाद बाबा –  प्रेमानंद महाराज के चौथे शिष्य आनंद प्रसाद बाबा कभी एक सफल फुटवियर बिजनेस चलाते थे. लेकिन एक दिन उन्हें लगा कि इस लाइफ में कुछ अधूरा है. वे प्रेमानंद महाराज के संपर्क में आए और ऐसा लगा जैसे उन्हें लाइफ का असली उद्देश्य मिल गया हो. बिजनेस छोड़कर वे आश्रम के प्रबंधन में जुड़ गए और अब पूरा समय भक्ति और सेवा में बिताते हैं.

5. अलबेलिशरण बाबा – प्रेमानंद महाराज के पांचवें शिष्य अलबेलिशरण बाबा कभी चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) थे. उन्होंने अच्छी पढ़ाई की थी और उनके पास एक ब्राइट फ्यूचर था. लेकिन जब प्रेमानंद महाराज से उनका मिलन हुआ, तो उनकी लाइफ ही बदल गई. उन्होंने भी अपना सब काम पूरी तरह से छोड़कर भक्ति के मार्ग को अपना लिया. अब वे आश्रम में रहकर, महाराज के हर कार्य में सहभागी बनते हैं.

यह भी पढ़े : आयुष म्हात्रे या वैभव सूर्यवंशी, दोनों में से किसने ज्यादा की पढ़ाई? देख लें रिपोर्ट कार्ड

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच हेड-टू-हेड में कौन आगे? जानें किसने किसको कितनी बार हराया

[ad_1]

एशिया कप की शुरुआत साल 1984 में हुई थी, अब 2025 में इसके 17वें संस्करण का आयोजन होने वाला है. टीम इंडिया ने कुल 8 बार एशिया कप का खिताब जीता है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड भी है. वहीं पाकिस्तान ने कुल पांच बार एशिया कप का फाइनल खेला, लेकिन उसने ट्रॉफी पर कब्जा सिर्फ 2 बार किया है. इस साल 14 सितंबर की तारीख बहुत खास होने वाली है, क्योंकि इसी दिन एशिया कप में भारत बनाम पाकिस्तान (IND vs PAK Asia Cup) मैच खेला जाएगा. उससे पहले जानिए एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का हेड टू हेड रिकॉर्ड (Asia Cup IND vs PAK Head to Head Record) कैसा है?

एशिया कप: हेड टू हेड रिकॉर्ड

एशिया कप अब तक ODI और टी20 फॉर्मेट में खेला जा चुका है, जिनमें भारत और पाकिस्तान कुल 18 बार आमने-सामने आए हैं, जिनमें टीम इंडिया ने 10 जीत दर्ज की हैं और 6 बार उसे हार का सामना करना पड़ा, जबकि 2 मैच ड्रॉ रहे थे. एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड 10-6 का है.

एशिया कप इतिहास में भारत की पाकिस्तान पर पहली जीत 1984 में आई, जब सुनील गावस्कर की कप्तानी में टीम इंडिया को 54 रनों से जीत मिली थी. वहीं भारत को इस टूर्नामेंट में पड़ोसी देश पर आखिरी जीत 2023 में मिली, इस बार रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत को 228 रनों से ऐतिहासिक जीत मिली थी. यह एशिया कप के इतिहास में रनों के मामले में चौथी सबसे बड़ी जीत भी रही.

फाइनल में कभी नहीं भिड़े भारत-पाकिस्तान

एशिया कप को शुरू हुए 41 साल बीत चुके हैं, इस दौरान 16 बार एशियाई टीमों का यह टूर्नामेंट करवाया जा चुका है. लेकिन यह बेहद चौंकाने वाला तथ्य है कि आज तक एशिया कप के फाइनल में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने नहीं आए हैं. भारत ने 11 बार फाइनल खेला है, जिनमें 9 बार उसकी भिड़ंत श्रीलंका और 2 बार बांग्लादेश से हुई है. वहीं पाकिस्तान ने 5 बार फाइनल खेला है, जिनमें चार बार उसका सामना श्रीलंका और एक बार बांग्लादेश से हुआ है.

यह भी पढ़ें:

एशिया कप से पहले पाकिस्तान ने टीम इंडिया को दे डाली धमकी; PCB डायरेक्टर बोला- हम भारत को हरा…

[ad_2]

पुतिन से मिलने के दो दिन बाद राष्ट्रपति ट्रंप बोले- ‘रूस को लेकर बड़ी प्रगति हुई’

[ad_1]

अलास्का में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से हुई मुलाकात के दो दिन बाद रविवार (17 अगस्त, 2025) को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को लेकर बड़े प्रगति का ऐलान किया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार (17 अगस्त, 2025) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी साझा की है.

ट्रंप ने अपने पोस्ट में कहा, “रूस मामले पर बड़ी प्रगति हुई है. आगे की जानकारी के लिए जुड़े रहिए!” हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति ने इसे लेकर विस्तार से कोई जानकारी साझा नहीं की.

अलास्का के एक एयरबेस पर हुई ट्रंप-पुतिन की मुलाकात

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात शुक्रवार (15 अगस्त, 2025) को अलास्का के एंकरेज स्थित एल्मेंडॉर्फ एयरफोर्स बेस पर हुई. एल्मेंडॉर्फ एयरबेस पर ट्रंप और पुतिन की मुलाकात तीन घंटे से ज्यादा समय तक चली.

यह पहली बार था रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को फरवरी, 2022 में यूक्रेन पर हमले के आदेश देने के बाद पश्चिमी जमीन (अमेरिका में) पर प्रवेश करने की अनुमति मिली. वहीं, दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के बीच यह मुलाकात छह साल के अंतराल के बाद हुई.

ट्रंप और पुतिन ने अपनी बातचीत को बताया सकारात्मक

हालांकि, अलास्का शिखर सम्मेलन में ट्रंप और पुतिन की मुलाकात के दौरान किसी तरह की बड़ी घोषणा नहीं की गई. लेकिन दोनों ही नेताओं ने अपनी बातचीत को सकारात्मक बताया. वहीं, अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने रविवार (17 अगस्त, 2025) को कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप और उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन ने अपनी अहम बैठक के दौरान यूक्रेन के लिए मजबूत सुरक्षा गारंटी पर सहमति जताई है. स्टीव विटकोव ने सीएनएन से कहा, “हमने मजबूत सुरक्षा गारंटियों पर सहमति जताई है, जिन्हें मैं गेम-चेंजिंग कहूंगा.”

रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा कि ट्रंप और पुतिन ने मुलाकात के दौरान ऐसे प्रस्तावों पर चर्चा की, जिसमें रूस ने अपने कब्जे वाले छोटे यूक्रेनी इलाकों को छोड़ने की बात कही है और बदले में यूक्रेन से पूर्वी हिस्से की मजबूत किलाबंद जमीन सौंपने को कहा है और बाकी मोर्चों पर स्थिति को स्थिर करने की बात कही है.

यह भी पढ़ेंः यूक्रेन युद्ध के मुद्दे पर ट्रंप संग मुलाकात से पहले जेलेंस्की के साथ बैठक करेंगे ये नेता, जानें किसकी बढ़ी टेंशन

[ad_2]

Surya Gochar 2025: सूर्य का सिंह राशि में गोचर, किन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानें उपाय और भविष्

[ad_1]

Surya Gochar 2025: ज्योतिष में सौरमंडल के राजा सूर्य देव हर महीने अपनी राशि बदलते हैं. अगस्त माह में सूर्य देव 17 अगस्त की सुबह 1:41 मिनट पर कर्क राशि की यात्रा समाप्त करके अपनी स्वयं की राशि सिंह में प्रवेश कर चुके हैं.

इस राशि पर ये 17 सितंबर तक गोचर करेंगे उसके बाद कन्या राशि में चले जाएंगे. सूर्य ग्रह के इस राशि परिवर्तन का शुभ-अशुभ असर सभी  राशियों पर पड़ेगा.

ज्योतिषाचार्य से जानिए सूर्य गोचर के बारे में
श्री लक्ष्मीनारायण एस्ट्रो सॉल्यूशन अजमेर की निदेशिका ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि सूर्य देव जगत की आत्मा के कारक हैं. धरती पर ऊर्जा का सबसे बड़ा प्राकृतिक स्रोत भी सूर्य ही हैं.

ज्योतिष में सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा बताया गया है. सूर्य देव सिंह राशि के स्वामी है. वहीं सूर्य को तेज, मान-सम्मान और यश, उच्च पद-प्रतिष्ठा, आदि का कारक ग्रह भी माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार सूर्य का राशि परिवर्तन एक महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है.

जिसका प्रभाव सभी राशि के जातकों पर पड़ता है. सिंह राशि के स्वामी सूर्य तुला राशि में नीच राशि तथा मेष राशि में उच्चराशिगत संज्ञक माने गए हैं. उच्च भाव में ग्रह अधिक मजबूत और बलशाली होते हैं. जबकि नीच राशि में ये कमजोर हो जाते हैं.

सूर्य का शुभ-अशुभ प्रभाव
ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि सूर्य के शुभ प्रभाव से जॉब और बिजनेस में तरक्की के योग बनते हैं और लीडरशीप करने का मौका भी मिलता है. ज्योतिष में सूर्य को आत्माकारक ग्रह कहा गया है.

इसके प्रभाव से आत्मविश्वास बढ़ता है और पिता, अधिकारी और शासकिय मामलों में सफलता भी सूर्य के शुभ प्रभाव से ही मिलती है. वहीं सूर्य का अशुभ प्रभाव असफलता देता है. जिसके कारण कामकाज में रुकावटें और परेशानियां बढ़ती हैं ओर तो ओर धन हानि और स्थान परिवर्तन भी सूर्य के कारण ही होता है.

सूर्य के अशुभ प्रभाव से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी होती है.  

देश-दुनिया में बड़े बदलाव
ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा ने बताया कि दुनिया भर में प्राकृतिक आपदा अधिक रहेगी. रियल स्टेट के कारोबार में वृद्धि होगी. विदेशों में राजनीतिक उठापटक सत्ता परिवर्तन इत्यादि होने की संभावना है. भारतीय बाजारों में अचानक तेजी आएगी और व्यापार भी बढ़ सकता है.

होटल रेस्टोरेंट वालों के लिए बहुत ही अच्छा समय होगा. सांस्कृतिक रूप से कोई कोई विवाद या उत्तल पुथल भी हो सकता है. देश में कई जगह ज्यादा बारिश होने की संभावना है. प्राकृतिक घटनाएं भी घटेंगी जैसे- भूकंप आने की संभावना, तूफान, बाढ़, भूस्खलन, पहाड़ टूटने, सड़के और पुल भी टूटने की घटनाएं हो सकती हैं.

बस और रेलवे यातायात से जुड़ी बड़ी दुर्घटना होने की भी आशंका है. वहीं बीमारियों का संक्रमण बढ़ सकता है और शासन-प्रशासन तथा राजनैतिक दलों में तेज संघर्ष रहेगा. सामुद्रिक तूफान और जहाज-यान दुर्घटनाएं भी हो सकती हैं.

खदानों में दुर्घटना और भूकंपन से जन-धन हानि होने की आशंका बन रही है. रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे. आय में इजाफा होगा. वहीं राजनीति में बड़े स्तर पर परिवर्तन देखने को मिलेगा.

उपाय
ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा ने बताया कि भगवान श्री विष्णु की उपासना करें. बंदर, पहाड़ी गाय या कपिला गाय को भोजन कराएं. रोज उगते सूर्य को अर्घ्य देना शुरू करें और रविवार के दिन उपवास रखे.

रोज गुढ़ या मिश्री खाकर पानी पीकर ही घर से निकलें . वहीं जन्मदाता पिता का सम्मान करें, प्रतिदिन उनके चरण छुकर आशीर्वाद लें . भगवान सूर्य की स्तुति आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें . 

ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि सूर्य के सिंह राशि में जाने पर सभी राशियों पर क्या होगा प्रभाव पड़ेगा. 

मेष राशि
राशि के पांचवें भाव में सूर्य का भ्रमण होने से मेष राशि के जातकों को संतान से सम्बन्धित मामलो में काफी शुभफल मिल सकते हैं, मगर क्रोध पर नियंत्रण रखें.

वृष राशि
जातकों के लिए चतुर्थ भाव का सूर्य भूमि से लाभ दे सकता है. सुख साधन बढ़ाने के प्रयास सफल हो सकते हैं. वहीं व्यापार या नौकरी के लिए ये एक माह का समय काफी ठीक रह सकता है.

मिथुन राशि
राशि के तृतीय भाव में स्वराशि सूर्य का गोचर शुभफलदायी रहेगा. भाई बहनों से बिगड़े संबंध बन सकते हैं तथा आर्थिक लाभ की सम्भावना बनी रहेगी. 

कर्क राशि
जातकों के लिए सिंह राशि सूर्य का भ्रमण दूसरे भाव में होने से धन लाभ हो सकता है. पारिवारिक माहौल में उल्लास बना रहेगा. लेकिन कड़वी भाषा और गुस्से से बात बिगड़ सकती है.

सिंह राशि
सूर्य सिंह राशि के स्वामी हैं. इस गोचर के प्रभाव से आपको आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. सेहत में बदलाव देखने को मिलेगा. परिवार का सहयोग प्राप्त होगा. निवेश से लाभ प्राप्त हो सकता है.

कन्या राशि
राशि के बारहवें भाव में स्वराशि सूर्य के आने से विदेश या जन्म स्थान से दूर जाने का मौका मिल सकता है. मुकदमे बाजी या अदालती उलझनों से कुछ राहत मिल सकती है.

तुला राशि
तुला राशि के लिए सिंह राशि का सूर्य काफी लाभ लेकर आयेगा. एकादश भाव में स्वराशि सूर्य का होना आर्थिक लाभ के प्रबल सकेत दे रहा है. बिगड़े कार्य बनेंगे.

वृश्चिक राशि
राशि के दशम् भाव में सूर्य, मंगल और शुक्र की स्थिति बड़े सम्मान या लाभ का इशारा है. विशेषकर वृश्चिक राशि के राजनेताओं और अधिकारियों के लिए ये एक माह का समय काफी शुभ समाचार ला सकता है. 

धनु राशि
जातकों के लिए भाग्य भाव का सूर्य भाग्य में बढ़ोतरी करेगा. पिता का स्वास्थ्य सुधर सकता है. वहीं दूरस्थ यात्राओं से मानसिक तनाव रहेगा. 

मकर राशि
जातकों के लिए आठवें भाव में स्वराशि सूर्य चिंताएं बढ़ा सकता है, लेकिन अचानक धन लाभ के प्रबल योग रहेंगे. दाम्पत्य जीवन में तनाव की स्थिति रह सकती है.

कुंभ राशि
जातकों के लिए सातवें भाव में स्वराशि सूर्य के आने से नौकरी के लिए शुभ रहेगा. लेकिन दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी. साझेदार से बिगड़े संबंध प्रयास करने से सुधर सकते हैं.

मीन राशि
राशि के जातकों के लिए छठे भाव का सूर्य सामाजिक प्रभाव बढ़ायेगा. नौकरी चाहने वालो के लिए ये एक माह का समय काफी शुभ रह सकता है. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. कर्ज मुक्ति होने की संभावना भी बनी रहेगी.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

Video: सड़क पर गिरे भारतीय झंडे को लात मारते नज़र आए युवक, वीडियो वायरल

[ad_1]

Assam News: असम के गुवाहाटी से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में गुस्सा फैला दिया है. यहां खनकार गांव के पास तीन नाबालिग लड़कों ने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में देखा गया कि ये तीनों लड़के तिरंगे को जमीन पर गिराकर उस पर पैर मार रहे हैं और लात से उसे ठोकर मारते हुए मजाक बना रहे हैं. इस तरह के कृत्य को देखकर हर कोई हैरान रह गया और लोगों ने इसकी कड़ी निंदा की.

तीनों लड़कों को हिरासत में लिया

यह वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर वायरल हुआ, स्थानीय लोगों और देशभक्त नागरिकों में आक्रोश फैल गया. कई लोगों ने तुरंत पुलिस से शिकायत दर्ज कराई और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. सूचना मिलते ही गुवाहाटी पुलिस सक्रिय हुई और देर रात ही तीनों लड़कों को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने बताया कि ये सभी स्थानीय निवासी हैं और शुरुआती पूछताछ में उन्होंने अपनी गलती स्वीकार भी कर ली है.

राष्ट्रीय ध्वज देश की शान का प्रतीक

राष्ट्रीय ध्वज देश की आन-बान और शान का प्रतीक है. ऐसे में उसका अपमान करना गंभीर अपराध माना जाता है. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कानून के तहत इस मामले में कठोर धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी. साथ ही, इन लड़कों से पूछताछ की जा रही है कि उन्होंने ऐसा कृत्य जानबूझकर किया या फिर किसी उकसावे में आकर.

कई सामाजिक संगठनों ने भी इस मामले पर कड़ा रुख अपनाने की मांग की है ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की हरकत करने की हिम्मत न जुटा सके. फिलहाल, पुलिस ने तिरंगे का अपमान करने वाले इन तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा. यह घटना सभी के लिए सबक है कि राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना हर भारतीय का कर्तव्य है और उसके अपमान पर कानून सख्त सजा देता है.

ये भी पढ़ें-

Video: गजब होई गवा रे! क्रेन से मंत्री जी की फॉर्च्यूनर उठा ले गई यूपी पुलिस, वीडियो वायरल


लववेंचर, Sakshi और Justin ,दोस्ती और विश्वासघात, जंगली रोमांच, ने फोन और अधिक (फीचर: Maggiऔर Devansh)

[ad_1]

सोचो… अगर तुम और तुम्हारे दोस्त बिना फोन के जंगल जैसी wild trip पर निकल जाओ तो क्या होगा? यही कहानी है Sakshi, Justin, Maggie और  Devansh की, जो Full on fun mood में adventure पर जाते हैं।

हाल ही में हमारी बात Loventure show से वापस एक couple से हुई जिनका नाम   Sakshi, और Justin उन्होंने Loventure शो के बारे में खुलकर बात  किया  उन्होंने बताया की कैसे वहां पर Entry करते ही उनका फोन ले लिया गया और साथ ही कहा की अब आपकी journey start होती है और वहां जाकर हमको बहुत सारी  चीजें देखने को मिला जो हमने पहले कभी  experience नहीं किया था,उन्होंने बताया की कैसे वहां लोगो के पास कपड़े नहीं होते थे हम वहां पर एक दूसरे के कपड़े change करके पहन लेते थे,वही Justin ने बताया की उन्होंने कभी पोहा नहीं खाया और वो  वहां पर पोहा भी खाये साथ ही उन्होंने बताया की कैसे कुछ creaters से उनका Quarrel हुआ वही उन्होंने अपने games के बारे में भी बतया किस कौन से game में किसको ज्यादा डर लगा overall उनका experience It was great about that show

[ad_2]

आर्यन खान या सुहाना खान, शाहरुख खान की किस औलाद के पास है ज्यादा दौलत? जानें नेटवर्थ

[ad_1]

सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान बॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार हैं. उनकी डायरेक्टोरियल डेब्यू वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का फर्स्ट टीजर सामने आ गया है. वहीं शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान पहले ही ‘द आर्चीज’ से एक्टिंग डेब्यू कर चुकी हैं.

शाहरुख खान ने दोनों बच्चे इंडस्ट्री में नए होकर भी बेशुमार दौलत के मालिक हैं. उन्होंने बिजनेस और एक्टिंग से तगड़ी कमाई की है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाहरुख खान के बेटे या बेटी में कौन ज्यादा अमीर है?

आर्यन खान की नेटवर्थ

  • आर्यन खान बतौर डायरेक्टर बॉलीवुड में एंट्री लेने जा रहे हैं.  
  • फिल्म इंडस्टी में आने से पहले उन्होंने बिजनेस करके खूब पैसा कमाया है. 
  • आर्यन ने रियल स्टेट में भी पैसा लगाया है. उन्होंने दिल्ली के पंचशील पार्क की प्रोटीम 37 करोड़ की इनवेस्टमेंट की है.

आर्यन खान या सुहाना खान, शाहरुख खान की किस औलाद के पास है ज्यादा दौलत? जानें नेटवर्थ

  • आर्यन अपनी वोदका कंपनी D’YAVOL भी रन करते हैं जिससे उनको अच्छी इनकम होती है.
  • D’YAVOL नाम से ये आर्यन का क्लोथिंग ब्रांड भी है जिस वो मोटी कमाई करते है.
  • लाइफस्टाइल एशिया की रिपोर्ट के मुताबिक आर्यन खान की टोटल नेटवर्थ 80 करोड़ रुपए है.

सुहाना खान की नेटवर्थ

  • सुहाना खान ने 2023 की फिल्म ‘द आर्चीज’ से बॉलीवुड डेब्यू किया है. ये फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी.
  • सुहाना खान ने अभी तक सिर्फ एक ही फिल्म की है और इसके बावजूद करोड़ों की  मालकिन हैं.
  • भाई आर्यन खान की तरह सुहाना खान ने भी रियल स्टेट में इनवेस्टमेंट की हुई है. उनके पास अलीबाग में 12.91 
    करोड़ का एक फार्म हाउस है.

आर्यन खान या सुहाना खान, शाहरुख खान की किस औलाद के पास है ज्यादा दौलत? जानें नेटवर्थ

  • एक्ट्रेस कई ब्रांड्स का चेहरा है जिनमें लक्स भी शामिल है. इनसे भी सुहाना मोटी कमाई करती हैं.
  • मीडिया रिपोर्ट्स की मुताबिक सुहाना खान की टोटल नेटवर्थ 20 करोड़ रुपए है.

इन आंकड़ों से साफ है कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान सुहाना खान से ज्यादा अमीर हैं. आर्यन के पास सुहाना से 4 गुना ज्यादा दौलत है.

[ad_2]

WhatsApp का नया फीचर! अब कॉल होगी शेड्यूल, जानिए मिनटों में सेट करने का सबसे आसान तरीका

[ad_1]

Whatsapp Call Schedule: व्हाट्सएप यूज़र्स के लिए खुशखबरी है. मेटा के स्वामित्व वाला यह पॉपुलर मैसेजिंग ऐप अब कॉलिंग फीचर में एक बड़ा अपडेट लेकर आया है. अब आप पहले से ही कॉल शेड्यूल कर सकते हैं. चाहे फैमिली ग्रुप चैट हो या ऑफिस मीटिंग, आप समय तय कर लोगों को आमंत्रित कर सकते हैं और कॉल शुरू होने से पहले सबको नोटिफिकेशन भी मिलेगा.

कॉलिंग फीचर में नए बदलाव

व्हाट्सएप ने इस अपडेट के साथ कई इन-काल सुधार भी किए हैं ताकि बातचीत और बेहतर और इंटरैक्टिव हो सके.

Scheduled Calls: अब आप पहले से ही ग्रुप कॉल प्लान कर सकते हैं और लोगों को आमंत्रित कर सकते हैं. सभी प्रतिभागियों को कॉल शुरू होने से पहले रिमाइंडर मिलेगा.

In-Call Interaction Tools: मीटिंग के दौरान बोलने की बारी बताने या इमोजी से रिएक्ट करने का विकल्प मिलेगा, बिना किसी को बाधित किए.

Calls Tab Management: कॉल टैब में अब आने वाली कॉल्स, प्रतिभागियों की लिस्ट और कॉल लिंक देखने की सुविधा होगी. कॉल क्रिएटर को अलर्ट भी मिलेगा जब कोई लिंक से कॉल जॉइन करेगा.

पूरी तरह सुरक्षित कॉलिंग

व्हाट्सएप ने साफ किया है कि सभी कॉल्स एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहेंगी. यह अपडेट ग्लोबली रोलआउट हो रहा है और आने वाले दिनों में सभी यूज़र्स तक पहुंच जाएगा.

व्हाट्सएप कॉल शेड्यूल करने का तरीका

अगर आप जानना चाहते हैं कि यह नया फीचर कैसे काम करता है, तो यहां है आसान स्टेप-बाय-स्टेप गाइड:

  • व्हाट्सएप खोलें और Calls टैब पर जाएं.
  • ऊपर दिए गए कॉल आइकन पर टैप करें.
  • जिस कॉन्टैक्ट या ग्रुप को कॉल करनी है उसे चुनें.
  • तुरंत कॉल करने के बजाय Schedule Call विकल्प चुनें.
  • अब तारीख और समय सेट करें, तय करें कि यह वीडियो कॉल होगी या ऑडियो कॉल.
  • अंत में ग्रीन बटन दबाकर कन्फर्म करें.

आपकी शेड्यूल की गई कॉल Upcoming Calls लिस्ट में दिखेगी और कॉल शुरू होने से पहले सभी को नोटिफिकेशन भेजा जाएगा. यह नया फीचर खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए फायदेमंद है जो अक्सर ग्रुप मीटिंग्स या फैमिली वीडियो कॉल्स प्लान करते हैं.

यह भी पढ़ें:

Google का नया फीचर! अब आपको मिलेंगी जबरदस्त फ्लाइट डील्स, बचेंगे हजारों रुपये, जानें कैसे

[ad_2]

Video: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, कुचल कर निकल गया, देखें वीडियो

[ad_1]

Karnataka News: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां शनिवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. इस दर्दनाक घटना का पूरा वीडियो पास के लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है.

कैसे हुआ हादसा

युवक अपनी बाइक से सामान्य रफ्तार में सड़क पार कर रहा था. तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने अचानक उसे टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक कुछ दूर तक सड़क पर घिसटता चला गया और वहीं उसकी मौत हो गई. हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं पाए.


घटना के तुरंत बाद आसपास अफरातफरी मच गई. लोग घायल युवक को बचाने के लिए दौड़े लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना के बाद स्थानीय लोग गुस्से में आ गए और सड़क पर जाम लगा दिया. कुछ लोगों का कहना था कि उस जगह पर ट्रक अक्सर तेज रफ्तार से गुजरते हैं और पुलिस इस पर कोई ध्यान नहीं देती.

पुलिस की शुरू की कार्रवाई

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में ले लिया. चालक मौके से फरार हो गया था, जिसकी तलाश की जा रही है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें- Video: गजब होई गवा रे! क्रेन से मंत्री जी की फॉर्च्यूनर उठा ले गई यूपी पुलिस, वीडियो वायरल