पाकिस्तान के हिन्दू क्रिकेटर ने इरफान पठान के लिए क्या कहा, जल-भुनकर राख हो जाएंगे शहीद अफरीदी

[ad_1]

पाकिस्तान के हिन्दू क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने इरफान पठान का समर्थन किया है. दरअसल इरफान का नाम पिछले दिनों खूब चर्चा में रहा है, जिसका कारण है शाहिद अफरीदी के साथ अनबन. भारत के पूर्व तेज गेंदबाज ने एक मीडिया इंटरव्यू में खुलासा किया था कि कैसे शाहिद अफरीदी ने उनके नाम और पहचान का उपहास किया था. बता दें कि इरफान पठान के शाहिद अफरीदी के खिलाफ आंकड़े शानदार रहे हैं, वो अफरीदी को 11 बार आउट कर चुके हैं.

क्या था इरफान पठान का बयान?

एक हालिया मीडिया इंटरव्यू में इरफान पठान ने खुलासा किया, “अफरीदी ने कहा था कि, ‘मैं असली पठान हूं, वो नकली है.” इरफान ने आगे कहा, “बदतमीज आदमी है. मुझे ऐसा महसूस हुआ कि अफरीदी सिर्फ मेरे बारे में नहीं, मेरे वालिद (पिता) के बारे में भी कह रहे हो. इसलिए जब भी गेंद मेरे हाथ में आती, मैं सुनिश्चित करना चाहता था कि उनका विकेट मेरे हाथों ही गिरे. मैं उन्हें 11 बार दिखा चुका हूं कि असली पठान कौन है.”

पाकिस्तान के हिन्दू क्रिकेटर ने किया सपोर्ट

पाकिस्तान के हिन्दू क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने सोशल मीडिया पर इरफान पठान के इंटरव्यू का क्लिप रीशेयर किया. उन्होंने साथ में कैप्शन में लिखा, “इरफान पठान भाई, आप बिल्कुल ठीक कह रहे हैं. वो (शाहिद अफरीदी) हमेशा निजी हमलों का सहारा लेते हैं, फिर चाहे किसी के धर्म पर सवाल उठाना हो या परिवार वालों पर. शालीनता कभी उसकी ताकत नहीं रही है.”

शाहिद अफरीदी, ये वही नाम है जो समय-समय पर भारत के खिलाफ जहरीले बयान देते रहते हैं. वो भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के समय भी काफी सक्रिय रहे. दरअसल 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी. जब भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया तो शाहिद अफरीदी विक्ट्री रैली निकालने से लेकर भारतीय सेना और देश के लोगों के खिलाफ बयान देते नजर आए थे.

यह भी पढ़ें:

MS Dhoni बनेंगे टीम इंडिया के हेड कोच? आकाश चोपड़ा के बयान ने मचाई सनसनी; जानें क्या कहा

[ad_2]

युद्ध खत्म करने को लेकर पुतिन ने रखी जेलेंस्की के सामने शर्त, कहा- हम छोड़ देंगे यूक्रेन की जमी

[ad_1]

डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन के बीच हुए अलास्का शिखर सम्मेलन के बाद रूस ने युद्ध समाप्त करने को लेकर प्रस्ताव की रूपरेखा तय की है. शांति प्रस्ताव के तहत पुतिन चाहते हैं कि जेलेंस्की यूक्रेन के पूर्वी हिस्से वाली जमीन को छोड़ दें, जिसके बदले में रूस ने यूक्रेन पर जिन छोटे-छोटे जगहों को कब्जा किया है उसे छोड़ देगा.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र ने दावा किया कि पुतिन के प्रस्ताव पर सोमवार (18 अगस्त 2025) को ट्रंप, जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं के बीच चर्चा होगी. हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह पुतिन का आखिरी प्रस्ताव है या फिर इसमें फेरबदल हो सकती है. पुतिन की कुछ मांगें ऐसी हैं, जो यूक्रेन के नेतृत्व के लिए स्वीकार करने में बड़ी चुनौतियां पेश करेंगी.

रूस को देना होगा डोनबास का ये इलाका

पुतिन के प्रस्ताव से एक बात साफ है कि फिलहाल कोई सीजफायर नहीं हो रहा है यानी कि रूस यूक्रेन पर हमला करता रहेगा. ये जेलेंस्की के लिए चिंता की बात है क्योंकि रूस रोज ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला कर रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक प्रस्तावित रूसी समझौते के तहत यूक्रेन को डोनेट्स्क और लुगांस्क का क्षेत्र मॉस्को को देना होगा, जिसके बदलने में रूस खेरसॉन और जापोरीज्जिया के दक्षिणी क्षेत्रों में हमला करना रोक देगा.

रूस छोड़ देगा यूक्रेन की जमीन

जेलेंस्की ने पहले ही डोनेट्स्क समेत कोई भी जमीन रूस को देने से इनकार कर दिया है. यूक्रेन का कहना है कि ये क्षेत्र कीव को रूसी हमलों का जवाब देने के लिहाज से काफी अहम है. रिपोर्ट के मुताबिक रूस, उत्तरी सुमी और उत्तर-पूर्वी खार्किव क्षेत्रा का जमीन यूक्रेन को वापस करने के लिए तैयार है, जिस पर फिलहाल पुतिन की सेना ने कब्जा कर रखा है.

यूक्रेन के डीप स्टेट बैटलफील्ड मैपिंग प्रोजेक्ट के अनुसार, रूस के पास सूमी और खार्किव क्षेत्रों का लगभग 440 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र है. यूक्रेन डोनबास के लगभग 6600 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर नियंत्रण रखता है , जिसमें डोनेट्स्क और लुगांस्क क्षेत्र शामिल हैं और जिस पर रूस अपना दावा करता है.

यूक्रेन को नाटो में शामिल नहीं होने दिया जाएगा

रिपोर्ट में सूत्रों ने दावा किया कि यूक्रेन को नाटो सैन्य गठबंधन में शामिल होने से भी रोक दिया जाएगा. हालांकि पुतिन यूक्रेन को किसी प्रकार की भी सुरक्षा गारंटी दिए जाने के लिए तैयार हैं. बताया जा रहा है कि रूस यूक्रेन के कुछ हिस्सों में या पूरे यूक्रेन में रूसी भाषा के लिए आधिकारिक दर्जा की मांग करेगा. साथ ही रूसी ऑर्थोडॉक्स चर्च को स्वतंत्र रूप से काम करने का अधिकार भी मांगेगा.

यूक्रेन की सुरक्षा एजेंसी ने मास्को से जुड़े इस चर्च पर रूस के समर्थन में दुष्प्रचार करके और जासूसों को पनाह देकर यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है. हालांकि चर्च ने इस आरोप का खंडन करते हुए कहा है कि उसने मास्को के साथ अपने कानूनी संबंध समाप्त कर लिए हैं.

ये भी पढ़ें : मार्को रुबियो ने दी रूस को वॉर्निंग और यूक्रेन को नसीहत, ट्रंप-जेलेंस्की की मुलाकात से पहले बोले- ‘दोनों देशों को…’

[ad_2]

आयुष म्हात्रे या वैभव सूर्यवंशी, दोनों में से किसने ज्यादा की पढ़ाई? देख लें रिपोर्ट कार्ड

[ad_1]

भारतीय क्रिकेट के दो उभरते सितारे नाम है आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी. दोनों ही अपने बल्ले से कमाल करने के लिए जाने जाते हैं. वैभव तो आईपीएल 2025 के सबसे युवा खिलाड़ी रहे और केवल 14 साल की उम्र में ही उन्होंने वो कर दिखाया जो अच्छे अच्छे सूरमा नहीं कर पाते. आज हम क्रिकेट के इन दोनों सितारों की एजुकेशन के बारे में जानेंगे. क्रिकेट के मैदान के अलावा पढ़ाई में कौन किस पर भारी है ये जानना भी आपके लिए बेहद जरूरी है.

कहां तक की है आयुष म्हात्रे ने पढ़ाई!

भारत में क्रिकेट के युवा सितारे सिर्फ मैदान में ही नहीं बल्कि अपनी पढ़ाई के मामले में भी चर्चा में रहते हैं. दो ऐसे ही नाम हैं, आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी. दोनों ने अपनी कम उम्र में ही क्रिकेट में शानदार पहचान बनाई है, लेकिन उनकी शिक्षा में अंतर देखा जा सकता है. आयुष म्हात्रे का जन्म 16 जुलाई 2007 को महाराष्ट्र के विरार में हुआ. उन्होंने अपनी पढ़ाई पेस जूनियर साइंस कॉलेज से की है और वर्तमान में कक्षा 12 में अध्ययनरत हैं. आयुष ने क्रिकेट की शुरुआत डॉन बॉस्को स्कूल, माटुंगा से की थी और इसके बाद उन्होंने दिलिप वेंगसरकर क्रिकेट अकादमी में भी प्रशिक्षण लिया. उनके परिवार और कोच के अनुसार, आयुष ने हमेशा पढ़ाई और क्रिकेट दोनों में संतुलन बनाए रखने की कोशिश की है.

वैभव की क्वालिफिकेशन भी जान लीजिए

वहीं वैभव सूर्यवंशी का जन्म 27 मार्च 2011 को बिहार के ताजपुर में हुआ. उन्होंने क्रिकेट खेलना बहुत छोटी उम्र में ही शुरू कर दिया था. उनकी प्रारंभिक कोचिंग उनके पिता ने की और बाद में उन्होंने समस्तीपुर क्रिकेट अकादमी में दाखिला लिया. वैभव वर्तमान में डॉ. मुक्तेश्वर सिन्हा मोडेस्ती स्कूल में कक्षा 8 के छात्र हैं. हालांकि उनकी क्रिकेट में उपलब्धियां बहुत बड़ी हैं और वे छोटे उम्र में ही अपनी टीम के स्टार खिलाड़ी बन चुके हैं, लेकिन उनके कोच के अनुसार क्रिकेट के प्रति उनके समर्पण के कारण उनकी पढ़ाई में कुछ गिरावट आई है.

कम उम्र में मैदान पर मचाया है धमाल

दोनों युवा क्रिकेटर्स की शिक्षा और क्रिकेट का संतुलन उनकी अलग-अलग प्राथमिकताओं को दिखाता है. आयुष ने अपनी शिक्षा को प्राथमिकता दी और कॉलेज स्तर तक पढ़ाई पूरी की, जबकि वैभव पूरी तरह से क्रिकेट पर फोकस कर रहे हैं और उनकी पढ़ाई वर्तमान में कक्षा 8 तक सीमित है. दोनों के क्रिकेट करियर में उम्र के हिसाब से उनकी मेहनत और जुनून साफ दिखाई देता है, लेकिन पढ़ाई के मामले में आयुष थोड़ा आगे हैं.

यह भी पढ़ें: ​कितने साल की नौकरी के बाद मिलेगा DSP मोहम्मद सिराज को प्रमोशन, जान लीजिए सर्विस रूल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

भारतीय बाजार से भाग रहे विदेशी निवेशक, अगस्त के पहले दो हफ्ते में निकाले 21 हजार करोड़

[ad_1]

Foreign Investors Outflow: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड टेंशन, रुपये में गिरावट और कंपनियों की पहली तिमाही के कमजोर नतीजों के चलते विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) भारतीय शेयर बाजार से लगातार पैसा निकाल रहे हैं. अगस्त के पहले पखवाड़े में ही विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने करीब 21,000 करोड़ रुपये की बिकवाली की है.

डिपॉजिटरी के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, साल 2025 में अब तक एफपीआई भारतीय शेयर बाजार से कुल 1.16 लाख करोड़ रुपये की निकासी कर चुके हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि आगे उनका रुख अमेरिकी टैरिफ मोर्चे पर होने वाली गतिविधियों से तय होगा.

बाजार से पैसे निकाल रहे विदेशी निवेशक 

एंजल वन के वरिष्ठ बुनियादी विश्लेषक (CFA) वकार जावेद खान ने कहा कि अमेरिका और रूस के बीच हाल में तनाव कम हुआ है और नए प्रतिबंध नहीं लगे हैं. ऐसे में भारत पर प्रस्तावित 25 प्रतिशत का अतिरिक्त शुल्क (सेकेंडरी टैरिफ) 27 अगस्त के बाद लागू होने की संभावना कम है. इसे बाजार के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि एसएंडपी ने भारत की साख (क्रेडिट रेटिंग) को BBB- से बढ़ाकर BBB कर दिया है, जिससे एफपीआई की धारणा को बल मिल सकता है.

डिपॉजिटरी के आंकड़े बताते हैं कि एफपीआई ने अगस्त (14 अगस्त तक) में शेयरों से 20,975 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की. जुलाई में भी उन्होंने 17,741 करोड़ रुपये बाजार से निकाले थे. हालांकि, मार्च से जून के बीच के तीन महीनों में उन्होंने 38,673 करोड़ रुपये का निवेश किया था.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

मॉर्निंगस्टार इन्वेस्टमेंट रिसर्च इंडिया के एसोसिएट डायरेक्टर हिमांशु श्रीवास्तव का कहना है कि एफपीआई की लगातार निकासी की मुख्य वजह वैश्विक अनिश्चितता है. भू-राजनीतिक तनाव, अमेरिका और अन्य विकसित देशों की ब्याज दरों को लेकर असमंजस और अमेरिकी डॉलर की मजबूती ने भारत जैसे उभरते बाजारों का आकर्षण घटा दिया है.

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी. के. विजयकुमार के अनुसार, कंपनियों के कमजोर नतीजे और ऊंचे वैल्यूएशन भी एफपीआई की बिकवाली का बड़ा कारण हैं. हालांकि, समीक्षाधीन अवधि में एफपीआई ने बॉन्ड में 4,469 करोड़ रुपये और स्वैच्छिक प्रतिधारण मार्ग से 232 करोड़ रुपये का निवेश भी किया है.

ये भी पढ़ें: डिजिटल ट्रांजैक्शन से गंदे नोटों पर लगाम, चार महीने में इतने अरब करेंसी हुई चलन से बाहर, RBI ने जारी किए आंकड़े

[ad_2]

यूट्यूबर एल्विश यादव से पहले इन सितारों पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, एक ने तो गंवाई जान

[ad_1]

मनोरंजन की दुनिया में रहने वाले सितारों को हम आमतौर पर ग्लैमर, शोहरत और लग्जरी से जोड़ते हैं. लेकिन इस चमकती दुनिया के पीछे कई बार ऐसी सच्चाईयां छिपी होती हैं, जो चौंका देती हैं. हाल ही में मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर हुई फायरिंग हुई. ये हमला तब हुआ जब वह घर पर नहीं थे.

एल्विश यादव अकेले ऐसे सितारे नहीं हैं जिनके ऊपर इस तरह का हमला हुआ हो. पिछले कुछ साल में बॉलीवुड से लेकर कॉमेडी और म्यूजिक इंडस्ट्री तक ऐसे कई सितारें है, जिन पर ऐसे ही हमले का सामना करना पड़ा. इनमें सिद्धू मूसेवाला का नाम भी शामिल हो जिनकी तो जान भी चली गई.

यूट्यूबर एल्विश यादव से पहले इन सितारों पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, एक ने तो गंवाई जान

कपिल शर्मा
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने हाल ही में कनाडा के सरे शहर में ‘कैप्स कैफे’ नाम से एक कैफे खोला. लेकिन कुछ ही दिनों में वहां पर दो बार फायरिंग हुई. पहली बार 10 जुलाई को गोलीबारी हुई, जब कुछ कर्मचारी अंदर मौजूद थे. दूसरी बार भी कैफे पर हमला हुआ, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई. पुलिस जांच कर रही है, लेकिन अब तक हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है.

यूट्यूबर एल्विश यादव से पहले इन सितारों पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, एक ने तो गंवाई जान

सलमान खान
मुंबई के बांद्रा में स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 14 अप्रैल 2024 को फायरिंग की गई थी. बाइक पर आए बदमाशों ने खुलेआम गोलियां चलाईं और फरार हो गए. बाद में इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली. सलमान को पहले भी इस गैंग से धमकी मिल चुकी है. पुलिस ने इस मामले में तेजी दिखाई और गोली चलाने वाले दोनों आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया गया.

यूट्यूबर एल्विश यादव से पहले इन सितारों पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, एक ने तो गंवाई जान

एपी ढिल्लों
सितंबर 2024 में मशहूर पंजाबी गायक एपी ढिल्लों के कनाडा स्थित घर के बाहर फायरिंग की गई. हमले के तुरंत बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े अपराधी रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर इस हमले की जिम्मेदारी ली. उसने धमकी देते हुए कहा कि ये हमला सलमान खान से नजदीकी रखने की वजह से किया गया है. इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ.

यूट्यूबर एल्विश यादव से पहले इन सितारों पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, एक ने तो गंवाई जान

सिद्धू मूसेवाला
पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार रह चुके सिद्धू मूसेवाला की मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. साल 2022 में उनकी कार पर हमला किया गया, जिसमें बदमाशों ने करीब दो दर्जन गोलियां दागीं. ये हमला इतना भयानक था कि घटनास्थल पर ही उनकी जान चली गई. इस पूरी घटना ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया.

यूट्यूबर एल्विश यादव से पहले इन सितारों पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, एक ने तो गंवाई जान

राकेश रोशन
साल 2000 में मशहूर अभिनेता और निर्माता राकेश रोशन पर जानलेवा हमला हुआ था. ये घटना उनके ऑफिस के बाहर घटी, जब कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोली चला दी थी. इस हमले में राकेश रोशन घायल हो गए थे और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. माना जाता है कि ये हमला एक फिल्म प्रोजेक्ट या उससे जुड़े विवाद के कारण किया गया था. इस घटना ने बॉलीवुड में चिंता का माहौल बना दिया था क्योंकि पहली बार किसी बड़े फिल्मकार को इस तरह खुलेआम निशाना बनाया गया था.

[ad_2]

Love Rashifal 18 August 2025: प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा सोमवार का दिन! पढ़ें मेष से मीन का ल

[ad_1]

Love Rashifal: सोमवार, 18 अगस्त 2025 का यह प्रेम राशिफल ग्रहों के गोचर और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है. पंचम भाव प्रेम जीवन की स्थिति को दर्शाता है और आज का ग्रह संयोग रिश्तों में उतार-चढ़ाव ला सकता है. कहीं रिश्ते गहरे होंगे, तो कहीं संवाद की जरूरत महसूस होगी.

यहां पर मौजूद शुभ ग्रहों की दृष्टि प्रेम के मामले में व्यक्ति को सफलता प्रदान करती है. किन राशियों के लिए सोमवार का दिन लकी और किन लोगों के लिए अनलकी साबित होने जा रहा है, आइए जानते हैं लव राशिफल.

Love Rashifal 18 August 2025: प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा सोमवार का दिन! पढ़ें मेष से मीन का लव राशिफल

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा. इस दौरान पार्टनर की ओर से भावनात्मक जुड़ाव महसूस कर सकते हैं. प्रेम जीवन में लव पार्टनर के साथ डिनर डेट पर जा सकते हैं. 

Love Rashifal 18 August 2025: प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा सोमवार का दिन! पढ़ें मेष से मीन का लव राशिफल

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
पार्टनर के साथ सुनहरे भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं. लव पार्टनर की ओर से शादी का प्रस्ताव मिल सकता है. सिंगल लोगों को किसी खास से प्रेम का प्रस्ताव मिल सकता है.

Love Rashifal 18 August 2025: प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा सोमवार का दिन! पढ़ें मेष से मीन का लव राशिफल

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
पार्टनर के साथ किसी भी तरह की बहसबाजी से दूर रहे. वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी. पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं. सिंगल लोगों के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है.

Love Rashifal 18 August 2025: प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा सोमवार का दिन! पढ़ें मेष से मीन का लव राशिफल

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
पार्टनर अगर किसी बुरे दौर से गुजर रहा है तो मजाक करने की बजाए उनका हौसला बढ़ाएं. बिना-वजह के मजाक करने से पार्टनर के साथ रिश्ते खराब हो सकते हैं. 

Love Rashifal 18 August 2025: प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा सोमवार का दिन! पढ़ें मेष से मीन का लव राशिफल

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
सिंह राशि के जातक पार्टनर के साथ डिनर डेट का आयोजन कर सकते हैं. प्रेम जीवन में पार्टनर की तरफ से अच्छा गिफ्ट मिल सकता है. जीवन में खुश रहना सीखें. 

Love Rashifal 18 August 2025: प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा सोमवार का दिन! पढ़ें मेष से मीन का लव राशिफल

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
लव पार्टनर के साथ प्यार में गहराई और पारदर्शिता बनाए रखें. विवाहित जीवन सुखद रहेगा. पार्टनर की सेहत बिगड़ सकती है. सिंगल लोगों को प्यार के लिए इंतजार करना होगा. 

Love Rashifal 18 August 2025: प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा सोमवार का दिन! पढ़ें मेष से मीन का लव राशिफल

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
वैवाहिक जीवन में प्यार बना रहेगा. पार्टनर की ओर से प्यार का इजहार किया जा सकता है. पार्टनर के साथ रिश्ते को मजबूत करने पर ध्यान दें.

Love Rashifal 18 August 2025: प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा सोमवार का दिन! पढ़ें मेष से मीन का लव राशिफल

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Rashifal)
आज प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी. पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. वैवाहिक जीवन में पार्टनर के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं. 

Love Rashifal 18 August 2025: प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा सोमवार का दिन! पढ़ें मेष से मीन का लव राशिफल

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
आज लव लाइफ में किसी भी तरह का रोमांच नहीं देखने को मिलेगा. धार्मिक स्थान पर लव पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं. वैवाहिक जीवन में प्यार बना रहेगा. 

Love Rashifal 18 August 2025: प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा सोमवार का दिन! पढ़ें मेष से मीन का लव राशिफल

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
मकर राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन प्यार और स्नेह से भरा रहने वाला है. पार्टनर के साथ इस दौरान बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं. वैवाहिक जीवन में शांति बनी रहेगी.

Love Rashifal 18 August 2025: प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा सोमवार का दिन! पढ़ें मेष से मीन का लव राशिफल

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
वैवाहिक जीवन में आज शांति बनी रहेगी. सिंगल लोगों के साथ प्यार का नया रिश्ता शुरू हो सकता है. प्रेम जीवन में पार्टनर का सहयोग मिलेगा. 

Love Rashifal 18 August 2025: प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा सोमवार का दिन! पढ़ें मेष से मीन का लव राशिफल

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
आज के दिन पार्टनर के साथ आध्यात्मिक और धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं. वैवाहिक जीवन में पति की ओर से प्यार में मधुरता आएगी. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

अर्जुन तेंदुलकर की बहन सारा या होने वाली दुल्हन सानिया, कौन है ज्यादा पढ़ा-लिखा?

[ad_1]

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की हाल ही में सगाई हो गई. अर्जुन की सगाई सानिया चंडोक (Arjun Tendulkar Engagement) से हुई है, जो मशहूर बिजनेसमैन रवि घई की पोती हैं. अर्जुन की होने वाली पत्नी और सारा की बेहद क्लोज बॉन्डिंग रही है. कई मौकों पर दोनों को एकसाथ फोटोज शेयर करते देखा गया है. आइए जानते हैं सारा और सानिया में कौन ज्यादा पढ़ा-लिखा है.

सानिया चंडोक की एजुकेशन डिटेल्स

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सानिया ने अपनी स्कूली पढ़ाई मुंबई के नामी स्कूलों जैसे बी.डी. सोनी इंटरनेशनल स्कूल और द कैथेड्रल एंड जॉन कॉनन स्कूल से की. शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से पढ़ाई की और साल 2020 में बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की.

सानिया खुद हैं एक बिजनेसवुमेन

सानिया खुद एक बिजनेसवुमेन हैं. सानिया ने मुंबई में Mr Paws नाम से एक प्रीमियम पेट सैलून, स्पा और स्टोर शुरू किया है. इस ब्रांड में पालतू जानवरों की देखभाल और लक्जरी सेवाएं मिलती हैं.

सारा तेंदुलकर की एजुकेशन डिटेल्स

सारा ने अपनी स्कूली पढ़ाई धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की है. स्कूली पढ़ाई के बाद सारा आगे की पढ़ाई के लिए विदेश चली गईं. उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लंदन से मेडिसिन की पढ़ाई की है. मेडिसिन की पढ़ाई के बाद उसी कॉलेज से सारा ने क्लिनिकल एंड पब्लिक हेल्थ न्यूट्रिशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की.

सारा मॉडल, न्यूट्रीशनिस्ट और सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन की हैं डायरेक्टर

सारा एक मॉडल, एएफएन की रजिस्टर्ड न्यूट्रिशनिस्ट हैं. इसके अलावा वो सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन की डायरेक्टर भी हैं. वहीं सारा ने हाल ही में पिलाटिस एकेडमी नाम की एक कंपनी की नई ब्रांच मुंबई में शुरू की है.

सारा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. सारा सोशल मीडिया पर अक्सर फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. सारा के सोशल मीडिया पर 80 लाख से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं.

यह भी पढ़ें- एशिया कप से पहले पाकिस्तान ने टीम इंडिया को दे डाली धमकी; PCB डायरेक्टर बोला- हम भारत को हरा…

[ad_2]

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में पिकनिक से लौट रहे युवकों पर अज्ञात हमलावरों ने चलाई गोलियां

[ad_1]

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पिकनिक से लौट रहे दोस्तों के एक समूह पर अज्ञात बंदूकधारियों ने घात लगाकर हमला किया, जिसमें कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. पुलिस ने रविवार (17 अगस्त, 2025) को यह जानकारी दी.

घटना में शामिल लोगों पर शनिवार (16 अगस्त, 2025) देर रात पेशावर से लगभग 65 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में कोहाट जिले के उपनगरीय इलाके रेगी शिनो खेल में हमला किया गया. पुलिस ने बताया कि वे टांडा बांध से अपने पैतृक गांव खरा घारी मुहम्मद जई लौट रहे थे, तभी हमलावरों ने गोलीबारी शुरू कर दी.

प्रारंभिक जांच में आतंकवाद का कोई सबूत नहीं

कोहाट के जिला पुलिस अधिकारी जाहिदुल्ला खान ने कहा कि जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में आतंकवाद का कोई सबूत नहीं मिला है. उन्होंने मीडिया को बताया, ‘घटना रात करीब 12:45 बजे हुई. कुछ पारिवारिक विवादों की जांच की जा रही है, लेकिन अभी कोई निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी,’

पुलिस की टुकड़ियों की सहायता से बचाव दल के अधिकारियों ने शवों और घायलों को कोहाट जिला मुख्यालय अस्पताल पहुंचाया. घायल व्यक्ति को बाद में विशेष उपचार के लिए पेशावर के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया. पुलिस ने पुष्टि की कि ये सभी दोस्त थे.

हमलावर घटनास्थल से फरार

वहीं मृतकों के परिवार वालों का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. अधिकारियों ने बताया कि हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए, जबकि उनकी तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है. खैबर पख्तूनख्वा के महानिरीक्षक (आईजी) जुल्फिकार हमीद ने पुलिस को अपराधियों को बिना देरी के गिरफ्तार करने का निर्देश दिया.

ये भी पढ़ें:- संघ से पुराना नाता, पार्टी नेतृत्व को भी पसंद… जानें कौन हैं उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन

[ad_2]

खराब टीशर्ट अब भूलकर भी मत फेंक देना, घर में ही ऐसे बना सकते हैं नेकर

[ad_1]

अक्सर हम सबके घरों में एक कोना होता है जहां पुरानी, ढीली, या खराब हो चुकी टी-शर्ट्स का ढेर पड़ा रहता है. ​इनमें कुछ टी-शर्ट्स फटी हुई होती हैं, कुछ पर दाग लग चुके होते हैं, और कुछ बस इतने पुराने हो चुके होते हैं कि अब उन्हें पहनना अच्छा नहीं लगता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये पुरानी टी-शर्ट्स बेकार नहीं, बल्कि बहुत काम की चीज हो सकती हैं. हर किसी को हल्के और कंर्फटेबल कपड़ों की जरूरत होती है. खासकर घर में पहनने के लिए एक नेकर या शॉर्ट्स होना ही चाहिए. ऐसे में अब इसके लिए मार्केट से नया कपड़ा लाने की कोई जरूरत नहीं, क्योंकि अब आप अपनी पुरानी टी-शर्ट को एकदम शानदार और कंर्फटेबल नेकर में बदल सकते हैं.तो चलिए जानते है कैसे आप घर बैठे खराब टीशर्ट, कुछ सिंपल सामान और थोड़े से समय में अपने लिए या अपने भाई-बहन के लिए कमाल का नेकर बना सकते हैं.

खराब टीशर्ट का घर में ही कैसे बना सकते हैं नेकर?

1. एक अच्छा पैटर्न बनाना – खराब टीशर्ट का घर में निकर बनाने के लिए सबसे पहले, अपने पुराने नेकर को बीच में मोड़ लें ताकि वह एक तरफ से प्लेन दिखे. अब उसे किसी पेपर पर रखें और चारों ओर से उसका साइज मार्कर से ट्रेस करें. नीचे और कमर की तरफ थोड़ा-थोड़ा एक्स्ट्रा जगह जोड़ें. इसे हेम अलाउंस कहते हैं, जहां सिलाई होगी. अब इस पैटर्न को काट लें. इससे आपका खुद का नेकर पैटर्न तैयार हो जाएगा.

2. पुरानी टी-शर्ट को काटना – नेकर पैटर्न तैयार करने के बाद अपनी पुरानी टी-शर्ट को किसी फ्लैट जगह पर बिछाएं. अगर उस पर कोई बड़ा लोगो या प्रिंट है, तो कोशिश करें उसे पीछे की ओर रखें या उससे बचें. अब अपना तैयार किया गया पैटर्न टी-शर्ट के ऊपर रखें और उसे पिन से टिका दें. इस पैटर्न को टी-शर्ट से दो बार काटें यानी आपको 4 पैनल चाहिए होंगे.

3. टुकड़ों को जोड़ना यानी नेकर बनाना शुरू करें – अब 2-2 टुकड़ों को एक साथ रखें और दोनों का सामने वाला हिस्सा, जिसे फैब्रिक का राइट साइड कहते हैं, आमने-सामने होना चाहिए. अब सीधी तरफ से दोनों को जोड़ते हुए सिलाई करें. ऐसा करके आपके पास दो बड़े हिस्से बनेंगे. इन दोनों हिस्सों को अब बीच से मिलाकर कमर की तरफ से सिलाई करें. अब बीच की क्रॉच वाली लाइन को सिल दें.

4. फिनिशिंग, हेमिंग और कमर तैयार करना – नेकर को पहनकर देखें कि कमर से कैसा फिट आ रहा है. अब उसकी कमर और टांगों को मोड़कर अंदर की ओर फोल्ड करें और पिन लगाएं ताकि आप हेम सिल सकें. साथ ही इसे मोड़कर प्रेस करना आसान होगा और सिलाई भी साफ दिखेगी. कमर के लिए आप तीन तरह से काम कर सकते हैं. पहला आप कमर पर ट्यूब जैसी सिलाई करें और दो छोटे छेद बना लें, जहां से डोरी अंदर जाएगी, लास्टिक को खींचते हुए सिलें ताकि बाद में वह कमर को खींचकर फिट कर दें या फिर बस कमर को मोड़कर सीधा सिल दें.

5. सजावट और कस्टमाइजेशन – अब लास्ट में आप चाहें तो नीचे लेस लगा सकते हैं.फैब्रिक पेंट से कोई डिजाइन बना सकते हैं.टाई-डाई लुक के साथ कस्टमाइजेशन कर सकते हैं या फिर नेम टैग या छोटा जेब भी जोड़ सकते हैं. अब आपकी पुरानी टी-शर्ट एक नए निकर के तैयार है. वह भी बिना पैसे खर्च किए.

यह भी पढ़ें: फुटवेयर से लेकर जींस तक, बारिश में ये फैशन टिप्स आएंगे आपके काम

[ad_2]

ढांचागत परियोजनाओं पर सरकार के खर्च से सीमेंट कंपनियों की चांदी, जून तिमाही में बढ़ा राजस्व

[ad_1]

Cement Companies Earnings: महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर सरकार के बढ़ते खर्च की वजह से चालू वित्त वर्ष की जून में समाप्त पहली तिमाही में प्रमुख सीमेंट कंपनियों की बिक्री में 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई. इसी दौरान कंपनियों की आमदनी में भी इज़ाफ़ा हुआ. सीमेंट निर्माताओं को उम्मीद है कि पूरे वित्त वर्ष में यह रुझान जारी रहेगा. कम उत्पादन लागत—जैसे कोयला और पेटकोक की कीमतों में गिरावट और स्थिर डीज़ल कीमत—ने कंपनियों की कर-पूर्व आय (EBITDA) सुधारने में मदद की है. यह राहत ऐसे समय आई है जब सीमेंट कंपनियों को 2024-25 में कठिन दौर का सामना करना पड़ा था.

सरकार ने बढ़ाया ढांचागत परियोजनाओं पर खर्च

अल्ट्राटेक सीमेंट की बिक्री जून तिमाही में 9.7 प्रतिशत बढ़कर 3.68 करोड़ टन रही, जिसमें इंडिया सीमेंट्स और केसोरम इंडस्ट्रीज के अधिग्रहण का योगदान रहा. अदाणी समूह की अंबुजा सीमेंट्स ने भी अब तक की अपनी सबसे अधिक सीमेंट बिक्री 1.84 करोड़ टन और रिकॉर्ड 10,000 करोड़ रुपये का तिमाही राजस्व दर्ज किया. बिड़ला कॉरपोरेशन की बिक्री 9.36 प्रतिशत बढ़कर 47.9 लाख टन, नुवोको विस्टास कॉर्प की बिक्री 51 लाख टन, और जेके लक्ष्मी सीमेंट की बिक्री मात्रा लगभग 10 प्रतिशत बढ़ गई.

हालांकि, कुछ कंपनियों को गिरावट का सामना करना पड़ा. श्री सीमेंट की बिक्री उत्तरी क्षेत्र में भू-राजनीतिक तनाव के कारण प्रभावित हुई. डालमिया भारत की बिक्री मात्रा 5.8 प्रतिशत घटकर 74 लाख टन रही. वहीं, केरल में समय से पहले आए मानसून की वजह से रामको सीमेंट्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की गिरावट आई.

कंपिनयों का क्या कहना है?

कंपनियों ने अपने नतीजों पर टिप्पणी करते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई. अंबुजा सीमेंट के सीईओ विनोद बहेटी ने कहा कि यह वृद्धि मूल्य पर ध्यान, मजबूत बिक्री मात्रा, कीमतों में सुधार और चैनल जुड़ाव जैसे कारकों पर आधारित है. वहीं, अल्ट्राटेक के सीएफओ अतुल डागा ने बताया कि सरकारी पूंजीगत व्यय कार्यक्रम ने अप्रैल-मई, 2024 के निचले आधार पर तिमाही के पहले दो महीनों में उल्लेखनीय सुधार दिखाया है. उन्होंने कहा कि बिहार, आंध्र प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों का प्रदर्शन सालाना आधार पर बेहतर रहा है.

सीमेंट की कीमतों में बढ़ोतरी ने भी उद्योग को सहारा दिया है. जून 2025 में अखिल भारतीय औसत सीमेंट की कीमत सालाना आधार पर 7 प्रतिशत बढ़कर 355 रुपये प्रति 50 किलो बैग हो गई. इक्रा की एक रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में मजबूत मांग और कंपनियों द्वारा की गई कीमत बढ़ोतरी के चलते दाम बढ़कर 360 रुपये प्रति बैग हो गए. जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में औसत कीमतें 7 प्रतिशत घटकर 340 रुपये प्रति बैग रह गई थीं.

[ad_2]