पाकिस्तान क्रिकेट को दीमक की तरह चाट रहे ये 4 क्रिकेटर, बिना कुछ किए मिल रहा 50 लाख वेतन

[ad_1]

इसी महीने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने महिला क्रिकेटरों के वेतन में 50 प्रतिशत का इजाफा किया था. दूसरी ओर सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल पुरुष क्रिकेटरों के वेतन में कटौती किए जाने की खबर है. बता दें पिछले साल कुछ सीनियर क्रिकेटरों ने बोर्ड से मांग की थी कि ICC जो रकम पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को देता है, उसमें खिलाड़ियों को भी हिस्सा दिया जाए. थोड़े विचार के बाद खिलाड़ियों को ICC से मिलने वाले रेवेन्यू में 3 प्रतिशत हिस्सेदारी दी गई थी, लेकिन ऐसा सिर्फ एक साल तक चलेगा.

अब PCB द्वारा खिलाड़ियों की सैलरी में कटौती की वजह सभी फॉर्मेट में खिलाड़ियों का बेकार प्रदर्शन बताया जा रहा है. एक तरफ खिलाड़ियों के वेतन में कटौती का अपडेट है, वहीं PCB अब भी सरफराज अहमद, मिसबाह उल हक, वकात यूनुस और सकलैन मुश्ताक को अब भी 50 लाख रुपये प्रतिमाह सैलरी दे रहा है. हालांकि भारतीय मुद्रा में यह रकम लगभग 15 लाख रुपये है.

पिछले वर्ष PCB ने चैंपियंस कप के लिए 5 मेंटॉर नियुक्त किए थे, लेकिन बोर्ड ने कुछ ही महीनों बाद उस फैसले को वापस ले लिया था. उन्हीं में से एक मेंटॉर, शोएब मलिक ने इस्तीफा दे दिया था, लेकिन बाकी चार ने ऐसा नहीं किया और अब भी वेतन पा रहे हैं.

चैंपियंस कप जनवरी में ही समाप्त हो चुका है, इसके बावजूद चारों मेंटॉर्स को मासिक आय मिलती रही है. बोर्ड ने उन्हें बिना कोई काम करवाए 12 करोड़ पाकिस्तानी रुपयों की तंख्वाह दी है. दरअसल एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक PCB ने एक ऐसे कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर किए थे, जिसमें एक टर्मिनेशन क्लॉज भी जोड़ा गया था. इस शर्त के अनुसार अगर बाकी चारों मेंटॉर्स में से बोर्ड किसी भी बर्खास्त करता है तो PCB को प्रत्येक को 2 करोड़ पाकिस्तानी रुपये अदा करने होंगे.

एक पहलू यह भीहै कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड सरफराज अहमद और मिसबाह उल हक को बर्खास्त नहीं करना चाहता है, लेकिन जनवरी से अगस्त आ चुका है इसके बावजूद अब तक उन्हें कोई जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है.

यह भी पढ़ें:

टॉप-5 पहले से पक्के! पेस अटैक भी लगभग कंफर्म; शुभमन गिल प्लेइंग इलेवन में कैसे होंगे फिट? यहां जानें

[ad_2]

पाकिस्तान में बारिश ने मचाई तबाही… 48 घंटों में 344 मौतें, पानी के बहाव में गांव तक बहे

[ad_1]

उत्तरी पाकिस्तान में मानसूनी बारिश के कारण अचानक तबाही मच गई है. लगातार हो रही बारिश से घर, सड़कें और पूरे के पूरे गांव बह गए हैं. इस त्रासदी से 48 घंटों में कम से कम 344 लोग मारे गए हैं. वहीं दुर्घटनाग्रस्त इलाकों तक पहुंचने के लिए बचाव दल को संघर्ष करना पड़ रहा है.

अधिकारियों के अनुसार, मात्र 48 घंटों में 344 लोग मारे गए, जिनमें से सिर्फ पहाड़ी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 328 मौतें हुईं, वहीं 120 लोग घायल हैं. साथ ही प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने चेतावनी दी है कि अभी मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है, क्योंकि इस आपदा में दर्जनों लोग लापता हैं.

9 जिलों में लगभग 2,000 बचावकर्मी तैनात

बता दें कि पाकिस्तान के बुनेर जिले को आपदा का केंद्र माना जा रहा है, जहां कुल 184 मौतें हुई हैं. कुल 9 जिलों में लगभग 2,000 बचावकर्मी तैनात हैं, लेकिन सड़के बह जाने और लगातार हो रही बारिश के कारण रेस्क्यू अभियान बाधित हो रहा है.

प्रांतीय बचाव एजेंसी के प्रवक्ता बिलाल अहमद फैजी ने कहा, ‘ज्यादातर क्षेत्रों में सड़के बंद होने के कारण बचावकर्मी पैदल यात्रा कर रेस्क्यू अभियान चला रहे हैं.’ आपदा में अपनी जान बचाने वाले लोगों ने हैरान कर देने वाले अनुभव बताए.

पीड़ित ने बयां किया मंजर

बुनेर निवासी अजीज़ुल्लाह ने कहा, ‘पानी के कारण जोर से जमीन काँप रही थी और ऐसा लग रहा था जैसे मौत मेरे सामने खड़ी हो.’ वहीं शवों को निकालने के अभियान में शामिल स्थानीय शिक्षक सैफुल्लाह खान ने कहा, ‘हमें अभी भी ठीक से पता नहीं है कि इस छोटे से गांव में कौन जिंदा है और कौन मरा है. मैंने उन बच्चों के शवों को निकालने में मदद कर रहा हूं, जिन्हें मैंने पढ़ाया है. 

रेस्क्यू टीम का हेलीकॉप्टर क्रैश

वहीं उत्तरी पाकिस्तान में मानसून प्रभावित बचाव अभियान चला रहा एक हेलीकॉप्टर शुक्रवार (15 अगस्त, 2025) को दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार 5 चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई. पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्यमंत्री अली अमीन गंदापुर ने बताया कि मोहमंद जिले के पांडियाली क्षेत्र में खराब मौसम के कारण ये दुर्घटना हुई है. 

ये भी पढ़ें:- यूं ही चला चल राही… ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने पकड़ी भारत लौटने की फ्लाइट, जानें पोस्ट में क्या लिखा

[ad_2]

‘शोले’ में डबल रोल में थे सचिन पिलगांवकर, बर्थडे के दिन जानें उनसे जुड़ी ये इंट्रेस्टिंग बात

[ad_1]

जब बात आती है हिंदी सिनेमा के उन कलाकारों की जो समय के साथ नहीं बदले, तो सचिन पिलगांवकर का नाम सबसे ऊपर आता है. सिर्फ उनकी आवाज और हाव-भाव ही नहीं, बल्कि उनका चेहरा भी बिलकुल वैसा ही है जैसे 40-50 साल पहले था. 67 की उम्र में भी वह अभी भी लुक के मामले में युवाओं को टक्कर देते हैं, और उनका अभिनय… वह तो वक्त के साथ और भी गहरा और दमदार होता गया.

सचिन की कहानी उनकी बहुमुखी प्रतिभा से रंगीन है

सचिन की कहानी सिर्फ उनके चेहरे और अभिनय की खूबसूरती तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी बहुमुखी प्रतिभा से रंगीन है. बात करें 1975 की सुपरहिट फिल्म ‘शोले’ की, तो सचिन ने इसमें न केवल रहीम चाचा के बेटे अहमद का रोल निभाया था, बल्कि वह फिल्म के असिस्टेंट डायरेक्टर भी थे. यानी इस फिल्म में इन्होंने दो रोल निभाए.

इस फिल्म की शूटिंग लगभग दो साल चली थी, और उस समय निर्देशक रमेश सिप्पी इतने सारे हिस्सों की शूटिंग एक साथ संभाल नहीं पा रहे थे. इसलिए उन्होंने अपनी पूरी टीम के साथ अलग-अलग यूनिट बनाई. एक्शन सीन और दूसरे बड़े सीन की अलग-अलग टीमों ने काम किया.

इसी बीच, रमेश सिप्पी ने सचिन को सेकंड यूनिट का जिम्मा सौंपा, यानी वे एक्शन सीन के शूट की निगरानी असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर करेंगे. वैसे ये जिम्मेदारी किसी भी नए या आम कलाकार को नहीं दी जाती, लेकिन सचिन की लगन और फिल्म से जुड़ाव को देखकर सिप्पी ने उन्हें चुना. सचिन ने न सिर्फ स्क्रीन पर अभिनय किया, बल्कि फिल्म के पीछे जाकर भी काम संभाला. इस किस्से का खुलासा खुद सचिन ने एक इंटरव्यू मे बात करते हुए किया था.


शोले' में डबल रोल में थे सचिन पिलगांवकर, बर्थडे के दिन जानें उनसे जुड़ी ये इंट्रेस्टिंग बात

सचिन के बचपन की कहानी

17 अगस्त 1957 को मुंबई के एक कोंकणी परिवार में जन्मे सचिन पिलगांवकर सिर्फ एक कलाकार नहीं, बल्कि युवा पीढ़ी के लिए एक मिसाल हैं. उनकी कहानी बचपन से ही खास रही है, जब वे महज चार साल के थे.

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी उन्हें सम्मानित किया गया

राजा परांजपे की मराठी फिल्म ‘हा माझा मार्ग एकला’ से उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा, और इस बेहतरीन शुरुआत के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया. इसके बाद उन्होंने कई बाल कलाकार के रूप में यादगार फिल्में दीं, जैसे ‘अजब तुझे सरकार’, जिसके लिए उन्हें एक बार फिर राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गयाबचपन में मिली इस कामयाबी ने सचिन को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी.

उन्होंने लीड एक्टर के तौर पर ‘गीत गाता चल’, ‘बालिका वधू’, ‘अंखियों के झरोखों से’, और ‘नदिया के पार’ जैसी फिल्मों में लीड रोल निभाकर अपनी प्रतिभा का जादू बिखेरा. हर किरदार में उनकी सहजता और दमदार अभिनय को खूब सराहा गया. वह सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रहे, सचिन; उन्होंने हिंदी, मराठी, कन्नड़ और भोजपुरी सिनेमा में भी अपनी छाप छोड़ी.

साथ ही, टीवी की दुनिया में भी उन्होंने कमाल किया. ‘तू तू मैं मैं’ और ‘कड़वी खट्टी मीठी’ जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में उनके अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया. न सिर्फ एक अभिनेता, बल्कि एक निर्देशक के रूप में भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई. सचिन पिलगांवकर की यह सफर लोगों के लिए प्रेरणादायक है.

[ad_2]

भारत पर 50% टैरिफ लगाने वाले ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने को लेकर चीन पर दिया ये बड़ा बयान

[ad_1]

US President Donald Trump On China: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से भारत के ऊपर पहले से ही 25 प्रतिशत का बेस टैरिफ लागू है. इसके साथ ही, रूस से तेल खरीदने के चलते भारत के ऊपर पेनल्टी के तौर पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ लगाया गया है, जो 27 अगस्त से प्रभावी हो जाएगा. दूसरी तरफ चीन के ऊपर अभी तक अमेरिका की तरफ से इसको लेकर कोई एक्शन नहीं लिया गया है. रूस से भारत और चीन दोनों ही तेल के बड़े खरीदार देश हैं. ऐसे में राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन को लेकर शुक्रवार को बड़ा बयान दिया है.

चीन पर कब लगेगी पैनाल्टी?

उन्होंने कहा कि रूस से तेल खरीदने की वजह से चीन जैसे देशों के ऊपर फौरन टैरिफ लगाने की जरूरत नहीं है और वे इस मामले को अगले दो-तीन हफ्तों में दोबारा देख सकते हैं.

राष्ट्रपति ट्रंप ने मॉस्को पर फिर से ताज़ा प्रतिबंध लगाने की धमकी देते हुए कहा कि अगर यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए कदम नहीं उठाए जाते हैं तो पहले रूस और उसके बाद उससे तेल खरीदने वाले देशों के ऊपर प्रतिबंध लगाए जाएंगे. गौरतलब है कि मॉस्को के सबसे बड़े खरीदार एशियाई देश भारत और चीन बने हुए हैं.

ट्रंप बोले- दो तीन हफ्ते में करेंगे विचार

फॉक्स न्यूज की तरफ से पूछे गए एक सवाल के जवाब में कि, “क्या रूस के साथ अलास्का में हुई बैठक में सार्थक परिणाम नहीं निकलने के बाद आप चीन पर भी भारत जैसे टैरिफ लगाने पर विचार कर सकते हैं?” — राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि पुतिन के साथ हुई बैठक के आधार पर चीन पर तत्काल टैरिफ लगाने का फैसला लेना उचित नहीं होगा. इस पर अगले दो-तीन हफ्तों में सोचा जा सकता है, लेकिन फिलहाल इस पर विचार करने की ज़रूरत नहीं है.

ये भी पढ़ें: Income Tax एक्ट के खिलाफ समलैंगिक पहुंचे हाईकोर्ट, लगाई न्याय की गुहार, जानें क्या है पूरा मामला

[ad_2]

17 अगस्त 2025, सिंह संक्रांति का पंचांग, पूजा मुहूर्त, उपाय, मुहूर्त, किन राशियों को होगा लाभ ज

[ad_1]

Hindi Panchang 17 अगस्त 2025: 17 अगस्त 2025 का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है. इस दिन सिंह संक्रांति है, सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. संक्रांति वाले दिन स्नान-दान करना पुण्यफलदायी होता है, साथ ही पितरों की श्रद्धांजलि के लिए तर्पण करें और पंचबलि भोजन कराएं.

आइए जानते हैं ये दिन किन राशियों के लिए शुभ-अशुभ है, इस दिन का शुभ समय, अशुभ काल, राहुकाल, ग्रह स्थिति और विशेष उपाय भी जानें.

17 अगस्त का पंचांग 2025 (Hindi Panchang 17 August 2025)












तिथि

नवमी (16 अगस्त 2025, रात 9.34 – 17 अगस्त 2025,)

वार रविवार
नक्षत्र रोहिणी
योग व्याघात
सूर्योदय सुबह 5.38
सूर्यास्त
शाम 6.42
चंद्रोदय
सुबह 12.24, 18 अगस्त
चंद्रोस्त
दोपहर 2.11
चंद्र राशि
वृषभ

चौघड़िया मुहूर्त












सुबह का चौघड़िया
चर सुबह 5.51 – सुबह 7.30
लाभ सुबह 7.30 – सुबह 9.08
अमृत सुबह 9.08 – सुबह 10.47
   
शाम का चौघड़िया
शुभ शाम 6.58 – रात 8.20
अमृत रात 8.20 – रात 9.42
चर रात 9.42 – रात 11.04

राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)








राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) शाम 5.20 – शाम 6.58
यमगण्ड काल दोपहर 12.25 – दोपहर 2.03
आडल योग
सुबह 5.51 – सुबह 3.17, 18 अगस्त
गुलिक काल सुबह 5.51 – सुबह 7.29
विडाल योग
सुबह 3.17 – सुबह 5.52, 18 अगस्त

ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 17 August 2025)












सूर्य कर्क
चंद्रमा वृषभ
मंगल सिंह
बुध कर्क
गुरु मिथुन
शुक्र मिथुन
शनि मीन
राहु कुंभ
केतु सिंह

किन राशियों को लाभ





मकर राशि शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है.
वृश्चिक राशि घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी. किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है.

कौन सी राशियों संभलकर रहें





मिथुन राशि कुछ कठिनाइयां आपको परेशान कर सकती हैं. वाहन सावधानी से चलाएं.
कुंभ राशि परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से आपको भागदौड़ अधिक करनी होगी. 

FAQs: 17 अगस्त 2025

  1. Q.कौन सा उपाय करें ?
    सिंह संक्रांति पर सुबह जल्दी उठकर सूर्य को अर्ध्य दें, आरती करें और सूर्य स्तोत्र का पाठ करें. इससे पितृ दोष का प्रभाव कम होता है..
  2. Q. कौन से शुभ संयोग बन रहे हैं ?
    इस दिन व्याघात योग बन रहा है.

Janmashtami Vrat Paran 2025: प्रेमानंद महाराज ने बताया जन्माष्टमी व्रत को खोलने का सही तरीका

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]

किसी अप्सरा से कम नहीं मैथ्यू हेडन की बेटी, ऋषभ पंत को करती हैं पसंद; देखें 7 दिलकश तस्वीरें

[ad_1]

किसी अप्सरा से कम नहीं मैथ्यू हेडन की बेटी, ऋषभ पंत को करती हैं पसंद; देखें 7 दिलकश तस्वीरें

[ad_2]

एयर कनाडा के 10 हजार से ज्यादा फ्लाइट अटेंडेंट ने की हड़ताल, सैंकड़ों उड़ानें रद्द

[ad_1]

कनाडा में एयरलाइन के 10,000 फ्लाइट अटेंडेंट शनिवार (16 अगस्त, 2025) को सुबह से ही स्ट्राइक पर हैं, जिसको लेकर एयर कनाडा ने कहा कि उसने इस हफ्ते 600 से ज्यादा फ्लाइट रद्द कर दी है और आगे भी फ्लाइट रद्द होने की आशंका है.

दरअसल इस महीने अटेंडेंट एक नए श्रम अनुबंध पर बातचीत कर रहे थे और बातचीत विफल हो गई, जिसके बाद एयर कनाडा ने संघीय सरकार से कनाडा के श्रम कानून के एक प्रावधान के तहत हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया, जो रोजगार मंत्री को किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता का अधिकार देता है. अटेंडेंट ने एयर कनाडा के इस कदम का विरोध किया, जिसके कारण कनाडा एयरलाइन ने स्ट्राइक कर दिया.

बातचीत के लिए एक साथ आना जरूरी

कनाडा की रोजगार मंत्री पैटी हज्दू ने हड़ताल शुरू होने से पहले शुक्रवार (15 अगस्त, 2025) देर रात एक बयान में कहा कि दोनों पक्षों को बातचीत के लिए एक साथ आना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘यह अस्वीकार्य है कि इतनी कम प्रगति हुई है.’

वहीं कैनेडियन यूनियन ऑफ पब्लिक एम्प्लॉइज के प्रवक्ता ह्यूग पोलियट के अनुसार, हड़ताल का मतलब ये है कि एयर कनाडा की ज्यादातर फ्लाइट, जिसमें अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट भी शामिल है, बंद रहेंगी. एयर कनाडा ने कहा है कि वह अटेंडेंट्स को हवाई अड्डों से बाहर कर देगा.

एयर कनाडा विवाद के दो जरूरी पहलू

पोलियट ने आगे बताया कि बातचीत के दौरान जो विवाद सामने आए हैं, वे दोहरे हैं. पहला विवाद परिचालन की मांग से जुड़ा है, जिसमें कहना है कि उनका वेतन एयर ट्रांसैट और पोर्टर एयरलाइंस जैसी छोटी घरेलू प्रतिस्पर्धियों के बराबर होना चाहिए. वहीं दूसरा विवाद ग्राउंड पे से जुड़ा है, जिसमें वह वेतन जो परिचारकों को तब दिया जाता है, जब वे उड़ान के दौरान काम नहीं कर रहे होते हैं और एयर कनाडा ऐसा नहीं करता है.

ह्यूग पोलियट के अनुसार, एयर कनाडा के एक नए अटेंडेंट को एयर ट्रांसैट में समान अनुभव वाले अटेंडेंट के वेतन का लगभग तीन-चौथाई वेतन मिलता है. वहीं ग्राउंड पे ना मिलने के कारण प्रति घंटे के हिसाब से वेतन आधा हो जाता है या उससे भी कम हो जाता है.

स्ट्राइक से प्रतिदिन 1,30,000 यात्री प्रभावित

एयरलाइन ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि उसके इस फैसले से प्रतिदिन 1,30,000 यात्री प्रभावित होंगे. एयर कनाडा ज्यादातर कनाडा, अमेरिका और विदेशों में 180 से ज्यादा हवाई अड्डों पर सेवाएं देता है. एयर कनाडा का कहना है कि वह सबसे ज्यादा अमेरिका में 50 से ज्यादा अमेरिकी हवाई अड्डों के लिए उड़ानें संचालित करता है. वहीं दोनों देशों के बीच लगभग 430 फ्लाइट का आवागमन होता है. कनाडा सरकार के आंकड़ों के अनुसार, पिछले महीने करीब 7,14,000 अमेरिकी निवासियों ने कनाडा के लिए सेवा ली.

ये भी पढ़ें:- Vice President Election: कौन होगा अलग उपराष्ट्रपति? रेस में भाजपा के साथ RSS के नेता भी दावेदार, देखें लिस्ट

[ad_2]

Love Rashifal 17 August 2025: प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा रविवार का दिन! पढ़ें मेष से मीन का ल

[ad_1]

Love Rashifal: रविवार, 17 अगस्त 2025 का यह प्रेम राशिफल ग्रहों के गोचर और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है. पंचम भाव प्रेम जीवन की स्थिति को दर्शाता है और आज का ग्रह संयोग रिश्तों में उतार-चढ़ाव ला सकता है. कहीं रिश्ते गहरे होंगे, तो कहीं संवाद की जरूरत महसूस होगी.

यहां पर मौजूद शुभ ग्रहों की दृष्टि प्रेम के मामले में व्यक्ति को सफलता प्रदान करती है. किन राशियों के लिए रविवार का दिन लकी और किन लोगों के लिए अनलकी साबित होने जा रहा है, आइए जानते हैं लव राशिफल.

Love Rashifal 17 August 2025: प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा रविवार का दिन! पढ़ें मेष से मीन का लव राशिफल

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
इस राशि के लोगों का आज प्यार के प्रति अच्छा मूड रहने वाला है. पार्टनर के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर कर सकते हैं. वैवाहिक जीवन में भी मधुरता आएगी. सिंगल लोगों को प्यार के लिए इंतजार करना होगा.

Love Rashifal 17 August 2025: प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा रविवार का दिन! पढ़ें मेष से मीन का लव राशिफल

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
वृषभ राशि के जातकों के प्यार में स्थिरता आएगी. पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ें. पार्टनर के साथ किसी भी तरह की जोर जबरदस्ती करने से रिश्ते खत्म हो सकते हैं. 

Love Rashifal 17 August 2025: प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा रविवार का दिन! पढ़ें मेष से मीन का लव राशिफल

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
प्यार में आकर किसी भी तरह की भावनाओं में न बहे. पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव बनाएं रखें. वैवाहिक जीवन में चीजें कुशल मंगल रहेगी. सिंगल लोगों की आज व्यक्ति विशेष से मुलाकात हो सकती है.

Love Rashifal 17 August 2025: प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा रविवार का दिन! पढ़ें मेष से मीन का लव राशिफल

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
कर्क राशि वालों के लिए आज प्यार का दिन और ज्यादा खुशनुमा रहने वाला है. पार्टनर के साथ बेहतरीन समय का लुफ्त उठा सकते हैं. प्रेम जीवन में बांधे लोग लंबी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं. 

Love Rashifal 17 August 2025: प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा रविवार का दिन! पढ़ें मेष से मीन का लव राशिफल

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
सिंह राशि के लिए ये महीना प्यार को लेकर काफी संवेदनशील रहने वाला है. पार्टनर के साथ बिगड़ते रिश्तों को संभालने की कोशिश करें. जहां तक हो सके पार्टनर से बातचीत कर चीजें क्लियर करें. 

Love Rashifal 17 August 2025: प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा रविवार का दिन! पढ़ें मेष से मीन का लव राशिफल

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्यार के लिहाज से खास रहने वाला है. वैवाहिक जीवन में दांपत्य सुख का आनंद उठाएंगे. सिंगल लोग सोशल मीडिया के जरिए किसी से संपर्क बना सकते है.

Love Rashifal 17 August 2025: प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा रविवार का दिन! पढ़ें मेष से मीन का लव राशिफल

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
तुला राशि के लिए भी रविवार का दिन प्यार के लिहाज से बेहतरीन रहने वाला है. अपने संबंधों को और बेहतर बनाने की कोशिश करें. वैवाहिक जीवन में नई खुशियां दस्तक दे सकती है. 

Love Rashifal 17 August 2025: प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा रविवार का दिन! पढ़ें मेष से मीन का लव राशिफल

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Rashifal)
वृश्चिक राशि के लिए रविवार का दिन प्यार के लिहाज से सही रहेगा. पार्टनर को सरप्राइज देने का प्लान बना सकते हैं. वैवाहिक जीवन में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है.

Love Rashifal 17 August 2025: प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा रविवार का दिन! पढ़ें मेष से मीन का लव राशिफल

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
धनु राशि के लिए रविवार का दिन प्यार के लिहाज से मिला जुला रहने वाला है. वैवाहिक जीवन में खुशियों का वातावरण रहेगा. आपसी सौहर्द और स्नेह बनाएं रखें.

Love Rashifal 17 August 2025: प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा रविवार का दिन! पढ़ें मेष से मीन का लव राशिफल

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
रिश्तों में संतुलन बनाएं रखने से प्यार और गहराएगा. पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव आपको अंदर से शांति देगा. सिंगल लोगों को प्यार के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा.

Love Rashifal 17 August 2025: प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा रविवार का दिन! पढ़ें मेष से मीन का लव राशिफल

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
प्यार में किसी भी तरह का धोखा या झूठ पार्टनर की तरफ से देखने को मिल सकता है. इसलिए ऐसा होता है तो भावनात्मक रूप से कमजोर होने की जगह शांति से काम लें. 

Love Rashifal 17 August 2025: प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा रविवार का दिन! पढ़ें मेष से मीन का लव राशिफल

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
प्रेम जीवन में प्यार के प्रति सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा. ये समय अपने रिश्तों को मजबूत बनाएं रखने का है. किसी भी तरह के फैसले में पार्टनर की राय जरूर शामिल करें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

सैफ अली खान के जन्मदिन पर बहन सबा और सोहा ने दी बधाई, करीना ने भी किया विश

[ad_1]

अभिनेता सैफ अली खान ने शनिवार को 55 वां जन्मदिन मनाया. इस मौके पर अभिनेता के परिवार वाले और दोस्त उन्हें सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दे रहे हैं.

सैफ की बहन सबा अली खान ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में लिखा

सैफ की बहन सबा अली खान ने इंस्टाग्राम पर बचपन से जुड़ी तस्वीरें पोस्ट की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, मेरे भाईजान… आपके लिए क्या कहूं और कहां से शुरू करूं! जब से आपने मुझे तंग करना शुरू किया है, या जब मैं छोटी थी, तब से मैं सुनती आई हूं कि आपको ये जानकर बिल्कुल अच्छा नहीं लगा था कि आपकी जगह मैंने ले ली है.

धीरे-धीरे आप एक प्यारे, समझदार और हमेशा साथ देने वाले भाई बन गए. आज आप चार बच्चों के पापा हैं. मैं आप पर गर्व करती हूं. हमने साथ में बहुत सारे पल और फेस्टिवल सेलिब्रेट किए हैं. आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं. यह दिन आपके लिए खुशियां, सेहत और ढेर सारा प्यार लेकर आए. उम्मीद है जल्दी आपसे मिलना होगा.

अभिनेत्री सोहा अली खान ने भी जन्मदिन की बधाई दी

इसके बाद सैफ की छोटी बहन और अभिनेत्री सोहा अली खान ने भी जन्मदिन की बधाई देते हुए इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह और सैफ नजर आ रहे हैं, जिसे अभिनेत्री ने कैप्शन दिया, कुछ पल ऐसे होते हैं, जो हमेशा के लिए यादों में बस जाते हैं. ये उन्हीं में से एक था, जब मैं अपनी जिंदगी का बहुत बड़ा फैसला लेने जा रही थी.

अभिनेत्री ने लिखा, आपकी सलाह हमेशा की तरह मेरी जिंदगी के काम आई और मैं कह सकती हूं कि उसका असर मुझ पर साफ दिखता है. सच कहूं तो, आपके जैसा और कोई नहीं है और मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि आप मेरे साथ हो. जन्मदिन मुबारक हो भाई! जैसा कि आप हमेशा कहते हो, सबसे अच्छे दिन अभी आने बाकी हैं. तो चलो, आने वाले कल के नाम, जो शानदार और रोशन हो.

अभिनेत्री करीना कपूर खान ने भी डार्लिंग हस्बैंड को किया विश

अभिनेत्री करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर शेर की तस्वीर साझा कर कैप्शन में लिखा, हैप्पी बर्थडे डार्लिंग हस्बैंड.


सैफ अली खान के जन्मदिन पर बहन सबा और सोहा ने दी बधाई, करीना ने भी किया विश

अभिनेता के वर्कफ्रंट पर बात

अभिनेता के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही ‘गो गोवा गॉन 2’ और ‘रेस – 4’ में नजर आएंगे. इससे पहले वह निर्देशक कुकी गुलाटी और रॉबी ग्रेवाल की फिल्म ‘ज्वेल थीफ: द हाइस्ट बिगिन्स’ में नजर आए थे. फिल्म नेटफ्लिक्स पर 25 अप्रैल को रिलीज हुई थी.



[ad_2]