Video: 8 साल बाद मिला खोया हुआ बेटा, गले लग खूब रोए मां और भाई, जिसने वीडियो देखा हो गया भावुक

[ad_1]

Maharashtra News: महाराष्ट्र के बीड जिले में पुलिस ने एक सराहनीय काम करते हुए 8 साल से लापता युवक को उसके परिवार से मिलवा दिया. यह मामला साल 2017 का है, जब राजू काकासाहेब माली नाम का एक छात्र अचानक लापता हो गया था. उस समय उसकी उम्र सिर्फ 16 साल थी और वह नलवंडी के संगमेश्वर विद्यालय में दसवीं कक्षा का छात्र था.

2023 में बेटे की गुमशुदगी की दर्ज कराई शिकायत

जानकारी के अनुसार, दिसंबर 2017 में एक दिन राजू स्कूल से निकला और फिर घर नहीं लौटा. उस वक्त उसके माता-पिता कर्नाटक में गन्ना मजदूर के रूप में काम कर रहे थे. परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन राजू का कोई पता नहीं चल पाया. इस बीच, 2023 में उसकी मां ने बीड के पिंपलनेर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने खोज शुरू की, लेकिन लंबे समय तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी.

लगातार कोशिशों और सुराग जुटाने के बाद आखिरकार पुलिस को राजू के बारे में पता चला. जांच के दौरान बीड पुलिस ने उसे पुणे से ढूंढ निकाला. 8 साल बाद बेटे को देखकर परिवार के चेहरे पर खुशी के आंसू छलक पड़े.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

पुलिस की इस सफलता की हर तरफ तारीफ हो रही है. सोशल मीडिया पर इस पुनर्मिलन का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें राजू अपने माता-पिता से गले मिलते हुए नजर आता है. यह भावुक पल देख वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं. बीड पुलिस का यह कदम इंसानियत और जिम्मेदारी की एक मिसाल है. जिस तरह उन्होंने वर्षों पुराने मामले को गंभीरता से लेकर युवक को परिवार से मिलवाया, वह काबिले तारीफ है.

ये भी पढ़ें-

Video: बाल पकड़ पिता को मारे कई थप्पड़, बेटे के सामने हाथ जोड़ता नज़र आया शख्स, पड़ोसियों ने बनाया वीडियो


अब शादी में भी टिकट! वेडिंग कॉस्ट निकालने के लिए अजनबियों को बेचे जा रहे पास- भड़क उठे यूजर्स

[ad_1]

सोचो, शादी में जाना है, लेकिन किसी ने आमंत्रित ही नहीं किया. ऐसे में क्या होगा अगर कोई आपको शादी का टिकट बेच दे और आप अजनबी होते हुए भी वहां शामिल हो सको? यही सोचकर कातिया लेकर्स्की ने इनविटिन नाम का प्लेटफॉर्म बनाया. अब कोई भी जोड़े अपनी शादी के टिकट बेच सकते हैं और जो लोग शादी में जाना चाहते हैं, वे पैसे देकर शामिल हो सकते हैं. मतलब, शादी अब सिर्फ परिवार और दोस्तों के लिए नहीं रही, बल्कि अजनबी भी डांस कर सकते हैं, मस्ती कर सकते हैं और मजे में हिस्सा ले सकते हैं. सोशल मीडिया पर इस कल्चर की काफी चर्चा हो रही है.

शादी के टिकट बेच रहा ये प्लेटफॉर्म

कातिया लेकर्स्की ने इस साल इनविटिन नाम का एक प्लेटफॉर्म शुरू किया. एक दिन, जब वह फ्रांस में शादी में गईं, तो उन्हें और उनके घर वाले लोगों को देखकर लगा कि बहुत से लोग शादी में आमंत्रित नहीं होते. उनकी छोटी बेटी ने पूछा, “हम क्यों नहीं किसी शादी में जा सकते?” और तभी कातिया के दिमाग में एक आइडिया आया कि क्यों न शादी के लिए टिकट बेचे जाएं, ताकि जोड़े कुछ पैसे कमा सकें और अजनबी लोग भी शादी में शामिल हो सकें.

टिकट बेचने से निकल रहा शादी का खर्च

अब इस प्लेटफॉर्म पर बहुत से जोड़े अपनी शादी के लिए टिकट बेच रहे हैं. कुछ लोग पैसे के लिए ऐसा करते हैं क्योंकि शादी करना महंगा होता है और कुछ लोग इसे मजे और अनुभव के लिए करते हैं. लोग शादी में शामिल होने के लिए सैकड़ों यूरो देने को तैयार हैं. लॉरेन, जो अजनबियों की शादी में गईं, ने कहा कि उनका परिवार छोटा है, इसलिए उन्हें कम शादियों में जाने का मौका मिलता है. उन्हें अलग-अलग शादियों में जाकर सजावट, संगीत और डांस देखना बहुत पसंद है.

यह भी पढ़ें: अरे यहां तो थम जा! जलती चिता के साथ रील बनाने लगी पापा की परी, यूजर्स ने लगा दी क्लास- वीडियो वायरल

यूजर्स बोले…इंसानियत को ले डूबेगा पैसा

कुछ जोड़े अपने अनुभव को और मजेदार बनाने के लिए अजनबियों को बुलाते हैं. उदाहरण के लिए, जेनिफर और उनके पति पाउलो, पेरिस के पास एक देहाती हवेली में अपनी शादी करेंगे. वो अपने परिवार और दोस्तों के लगभग 100 लोगों को बुलाएंगे, लेकिन साथ ही कुछ अजनबियों को भी शामिल करना चाहते हैं. अब सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…शादियों को तो पवित्र रहने दो. एक और यूजर ने लिखा…पैसा एक दिन पूरी इंसानियत को बर्बाद कर देगा.

यह भी पढ़ें: इनोसेंट दादी… आंख टेस्ट कराने गई दादी की मासूमियत से परेशान हुए डॉक्टर; वीडियो देख आपको भी आएगी हंसी

पाकिस्तान में कैसे मनाया जाता है आजादी का जश्न, भारत से कितना अलग?

[ad_1]

अंग्रेज़ों के खिलाफ 200 सालों की लंबी लड़ाई के बाद 15 अगस्त 1947 को भारत को स्वतंत्रता मिली, लेकिन इसके साथ ही देश का विभाजन हुआ और पाकिस्तान एक अलग राष्ट्र के रूप में अस्तित्व में आया. धर्म के आधार पर विभाजित यह नया देश भी उसी साल स्वतंत्र हुआ, लेकिन पाकिस्तान अपना स्वतंत्रता दिवस 14 अगस्त को मनाता है.

इतिहासकार बताते हैं कि पाकिस्तान को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता 14 अगस्त को मिली थी. साथ ही तत्कालीन वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन 15 अगस्त को दिल्ली में होना चाहते थे, इसलिए उन्होंने 14 अगस्त को कराची में पाकिस्तान को सत्ता ट्रांसफर कर दी. एक और वजह दोनों देशों का स्टैंडर्ड टाइम है. भारत, पाकिस्तान से 30 मिनट आगे है. भारत में 15 अगस्त की रात 12:00 बजे आजादी का नया दिन शुरू हुआ, जबकि पाकिस्तान में उस समय 14 अगस्त की रात 11:30 बजे थे.

पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस कैसे मनाया जाता है?
पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस की शुरुआत मस्जिदों और धार्मिक स्थलों पर विशेष नमाज से होती है, जिसमें देश की तरक्की के लिए दुआ की जाती है. यह दिन पूरे देश में सार्वजनिक अवकाश होता है. अगस्त की शुरुआत से ही पूरे पाकिस्तान में राष्ट्रीय ध्वज, बैनर, पोस्टर और बैज की बिक्री शुरू हो जाती है. घरों, मोहल्लों, सरकारी और निजी इमारतों को झंडों, मोमबत्तियों और रोशनी से सजाया जाता है. लाहौर के मीनार-ए-पाकिस्तान और कराची के मजार-ए-क़ैद को विशेष लाइटिंग से सजाया जाता है.

पाकिस्तान होने वाले मुख्य समारोह
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में मुख्य झंडारोहण समारोह होता है, जहां 31 तोपों की सलामी दी जाती है. प्रांतीय राजधानियों में 21 तोपों की सलामी दी जाती है. थल सेना, वायुसेना और नौसेना की परेड आयोजित होती है. राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री देश को संबोधित करते हैं, जिसे लाइव प्रसारित किया जाता है. इस दौरान सरकारी इमारतों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जाता है. अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर अर्धसैनिक बल एक-दूसरे को मिठाइयां भेंट करते हैं. लोग हरे और सफेद कपड़े पहनकर देशभक्ति का प्रदर्शन करते हैं. 2017 से, पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस घरेलू उड़ानों में कलाकारों से राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत करवाती है.

भारत और पाकिस्तान के उत्सव में अंतर
पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस समारोह भारत के गणतंत्र दिवस जैसा दिखता है, जिसमें सैन्य परेड, तोपों की सलामी और राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री का संबोधन मुख्य होते हैं. भारत में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को लाल किले से प्रधानमंत्री का भाषण और झंडारोहण के साथ मनाया जाता है, जबकि पाकिस्तान में यह आयोजन 14 अगस्त को इस्लामाबाद में होता है.

ये भी पढ़ें: US On F-16 Fighter Jet: भारत ने तबाह किए F-16 लड़ाकू विमान, सवाल के जवाब में बोला अमेरिका- ‘पाकिस्तान से पूछो’

[ad_2]

क्या SBI में आपका भी है अकाउंट? 15 अगस्त से बदलने जा रहा यह नियम; ऑनलाइन पेमेंट से जुड़ा मामला

[ad_1]

State Bank of India: अगर आपका भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में अकाउंट है, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. दरअसल, देश के इस सबसे बड़े सरकारी बैंक ने IMPS (इमीडिएट पेमेंट सर्विस) के जरिए ऑनलाइन पैसा भेजने के नियमों में बड़ा बदलाव किया है. SBI ऑनलाइन IMPS ट्रांसफर पर लगने वाले चार्ज में 15 अगस्त से बदलाव करने जा रहा है. यह बदलाव रिटेल कस्टमर्स के लिए होगा. वहीं, कॉर्पोरेट कस्टमर्स के लिए ये बदलाव 8 सितंबर से प्रभावी होंगे. SBI के इस नियम का असर लगभग 40 करोड़ ग्राहकों पर पड़ने की उम्मीद है. 

कितना देना होगा शुल्क? 

आमतौर पर IMPS का इस्तेमाल फटाफट ऑनलाइन पैसा भेजने के लिए किया जाता है, लेकिन अब इस नए बदलाव के साथ आपको कुछ बड़े ट्रांजैक्शन पर एक छोटी सी कीमत चुकानी पड़ सकती है. हालांकि, SBI ने छोटे-मोटे लेनदेन वाले ग्राहकों को इस नियम के दायरे से बाहर रखा है. 25,000 रुपये तक के लेनदेन पर कोई शुल्क नहीं लगेगा. 

इंटरनेट बैंकिंग या YONO ऐप के जरिए 25,000 रुपये तक के लेनदेन पर कोई शुल्क नहीं लगेगा. 25,000 रुपये से अधिक के ट्रांसफर पर आपको मामूली शुल्क देना होगा. 

25,000 रुपये से 1 लाख रुपये तक – 2 रुपये + जीएसटी
1 लाख रुपये से 2 लाख रुपये तक – 6 रुपये + जीएसटी
2 लाख रुपये से 5 लाख रुपये तक – 10 रुपये + जीएसटी

बता दें कि यह शुल्क यह शुल्क सिर्फ ऑनलाइन (इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग) तरीके से किए गए IMPS ट्रांजैक्शन पर ही लागू होगा.

ब्रांच से लेनदेन के अलग हैं नियम 

अगर आप भारतीय स्टेट बैंक के किसी ब्रांच में जाकर लेनदेन करते हैं, तो 1000 रुपये तक के अमाउंट पर कोई शुल्क नहीं देना होगा. इससे बड़ अमाउंट के लिए चार्ज देना होगा. 

1,000 रुपये से 10,000 रुपये – 2 रुपये + जीएसटी
10,000 रुपये से 25,000 रुपये – 4 रुपये + जीएसटी
25,000 रुपये से 1 लाख रुपये – 4 रुपये + जीएसटी
1 लाख रुपये से 2 लाख रुपये – 12 रुपये + जीएसटी
2 लाख रुपये से 5 लाख रुपये – 20 रुपये + जीएसटी

इन लोगों को नहीं देना होगा कोई चार्ज

हालांकि, SBI ने कुछ स्पेशल सैलरी अकाउंट के लिए ऑनलाइन लेनदेन पर IMPS शुल्क को माफ कर दिया है. यानी कि इन्हें इस नए चार्ज से पूरी तरह से छूट दे दी गई है. इनमें डिफेंस सैलरी पैकेज, पुलिस सैलरी पैकेज, केंद्र सरकार सैलरी पैकेज और शौर्य परिवार पेंशन अकाउंट शामिल हैं. 8 सितंबर से कॉर्पोरेट ग्राहकों पर भी यही संशोधित शुल्क लागू होंगे. हालांकि, सरकारी विभागों और कानूनी संस्थाओं के साथ-साथ गोल्ड, डायमंड, प्लैटिनम और रोडियम जैसे कुछ करेंट अकाउंट्स को ऑनलाइन लेनदेन के लिए IMPS चार्ज से छूट दी जाएगी. 

 

 

 

 

 

 

 

ये भी पढ़ें: 

अनिल अंबानी को मिली ‘गुड न्यूज’, कंपनी रिलायंस इंफ्रा को मिला 526 करोड़ का अवॉर्ड; जानें पूरा मामला

[ad_2]

संन्यास की अफवाहों के बीच विराट कोहली ने कर दी ऐसी तस्वीर पोस्ट जो हो गया वायरल, मिला जवाब

[ad_1]

Virat Kohli: टी20 और टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली इन दिनों पूरी तरह वनडे फॉर्मेट पर ध्यान दे रहे हैं. बांग्लादेश के खिलाफ अगस्त में होने वाली वनडे सीरीज रद्द होने के बाद अब उनका अगला बड़ा चैलेंज अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज है. यह सीरीज उनके करियर के लिए बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि क्रिकेट जगत में उनके वनडे भविष्य को लेकर चर्चा तेज है.

इंडोर नेट में कोहली का फोकस मोड

विराट कोहली ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर इनडोर नेट प्रैक्टिस की एक तस्वीर शेयर की थी. इसमें वे गुजरात टाइटंस के असिस्टेंट कोच नईम अमीन के साथ नजर आ रहे थे. उनके साथ कोहली अपनी बैटिंग का अभ्यास करते दिख रहे थे. कोहली ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा था, “हिट में मदद करने के लिए थैंक यू, ब्रदर. आपको देखकर हमेशा अच्छा लगता है.” कोहली के इस पोस्ट ने साफ कर दिया कि वह अगले चैलेंज के लिए पूरी तरह फिट और तैयार हैं.

संन्यास की अफवाहों के बीच विराट कोहली ने कर दी ऐसी तस्वीर पोस्ट जो हो गया वायरल, मिला फैन्स को जवाब

फैंस को मिला वापसी का संकेत

कोहली की यह तस्वीर एक क्रिकेट फैन पेज ने भी शेयर की, जिसमें सीधे तौर पर ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज की तैयारी का जिक्र था. खास बात यह रही कि इस पोस्ट को कोहली ने खुद लाइक किया, जिससे फैन्स के बीच उनकी वापसी को लेकर उत्साह और बढ़ गया है.

रोहित-कोहली की वनडे कहानी

टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ने एकसाथ टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने का ऐलान किया था. रोहित ने टेस्ट क्रिकेट से भी दूरी बना ली है, जबकि कोहली भी इस फॉर्मेट में पहले ही संन्यास ले चुके हैं. वनडे में हालांकि दोनों ही अभी भी टीम के अहम खिलाड़ी हैं, रोहित बतौर कप्तान और कोहली बतौर सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज.

बीसीसीआई की लंबी सोच 

बीसीसीआई भविष्य की योजना बनाते हुए 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर नजर रख रहा है. उस समय रोहित 40 और कोहली 39 वर्ष के हो जाएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि बोर्ड इन दोनों को उनके भविष्य को लेकर पहले ही स्पष्ट संकेत दे सकता है.

ऑस्ट्रेलिया सीरीज बन सकती है निर्णायक

19 से 25 अक्टूबर के बीच होने वाली ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि यह दोनों खिलाड़ियों के करियर की आखिरी सीरीज भी हो सकती है. हालांकि, इस पर आधिकारिक मुहर अभी बाकी है, लेकिन कोहली के जोश और मेहनत को देखकर लगता है कि वे मैदान पर आखिरी तक अपनी पूरी ताकत झोंकने के लिए तैयार हैं.

[ad_2]

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन या होने वाली बहू सानिया, जानें कौन है ज्यादा पढ़ा लिखा?

[ad_1]

‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के घर इन दिनों खुशियों का माहौल है. उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सगाई हो चुकी है, और यह सगाई किसी साधारण परिवार में नहीं, बल्कि मुंबई के एक बेहद प्रतिष्ठित कारोबारी घराने में हुई है. अर्जुन की होने वाली दुल्हन सानिया चंडोक हैं, जो रवि घई की पौत्री हैं. घई परिवार इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल और ब्रुकलिन क्रीमरी (लो-कैलोरी आइसक्रीम ब्रांड) के मालिक हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अर्जुन और सानिया की सगाई एक निजी समारोह में हुई, जिसमें दोनों परिवारों के बेहद करीबी लोग और चुनिंदा लोग शामिल हुए.  

अर्जुन तेंदुलकर की पढ़ाई-लिखाई

अर्जुन तेंदुलकर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और ऑलराउंडर के रूप में घरेलू क्रिकेट में गोवा का प्रतिनिधित्व करते हैं. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में वे मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा रहे हैं. क्रिकेट उनके खून में है, आखिर पिता सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज बल्लेबाज से उन्हें प्रेरणा मिली है.

शिक्षा की बात करें तो अर्जुन ने अपनी स्कूलिंग मुंबई के धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की. इसके बाद उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. खेल की शुरुआत उन्होंने काफी कम उम्र में कर दी थी. 22 जनवरी 2010 को पुणे में अंडर-13 टूर्नामेंट में उन्होंने डेब्यू किया था.

यह भी पढ़ें-तीन से ज्यादा विषयों में हुए फेल तो अगली परीक्षा में नहीं मिलेगा बैठने मौका, जान लें CBSE का ये रूल

सानिया ने यहां से की है पढ़ाई

मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि सानिया चंडोक ने पढ़ाई में भी नाम कमाया और बिजनेस में भी. उन्होंने लंदन के टॉप London School of Economics (LSE) से अपनी पढ़ाई पूरी की, जो विश्व के टॉप शैक्षणिक संस्थानों में से एक है.

सानिया केवल पढ़ाई तक ही सीमित नहीं रहीं, बल्कि उन्होंने मुंबई में Mr Paws नाम से एक प्रीमियम पेट सैलून, स्पा और स्टोर की स्थापना की. उनका यह ब्रांड पालतू जानवरों की देखभाल और लक्जरी सेवाओं के लिए जाना जाता है.

परिवार ने नहीं की पुष्टि

हालांकि सचिन तेंदुलकर और उनके परिवार की ओर से इस खबर की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है. लेकिन जैसे ही अर्जुन की सगाई की चर्चा सामने आई सोशल मीडिया पर मानो हलचल मच गई. फैंस ने भी इस खबर पर अपने-अपने अंदाज में प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया.

यह भी पढ़ें- पीरियड्स लीव को लेकर दिल्ली में NSUI का जोरदार प्रदर्शन, जानें किन यूनिवर्सिटीज में पहले से है यह सुविधा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

आ गया ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ का फर्स्ट रिव्यू , जानें- कैसी है फिल्म

[ad_1]

एड्रेनालाईन से भरपूर वाईआरएफ यूनिवर्स की फिल्म ‘वॉर 2’ ने फाइनली सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. और एक्स पर फिल्म के फर्स्ट रिव्यू से लग रहा है कि ये 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर हो सकती है. फैंस इसे एक्शन, सस्पेंस और इमोशनल पहलुओं से भरपूर एक “थ्रिल राइड” बता रहे हैं, और ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के बीच की ज़बरदस्त केमिस्ट्री की तारीफ़ कर रहे हैंय

फर्स्ट रिव्यू में फिल्म को बताया गया ब्लॉकबस्टर
हालांकि क्रिटिक्स के रिव्यू आनी अभी बाकी हैं, लेकिन X पर फैंस के रिव्यू बेहद पॉजिटिव हैं, दर्शक एक्शन सीन्स के स्केल और ऋतिक और जूनियर एनटीआर के अभिनय की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक फैन ने फिल्म का फर्स्ट रिव्यू शेयर करते हुए लिखा है, “वॉर 2 एक ज़बरदस्त राइड है, पूरा सस्पेंस, रोमांच और रोमांच! और हम अभी दिल टूटने के लिए तैयार नहीं हैं.” एक अन्य ने कहा, “वॉर2 में जूनियर एनटीआर एक दमदार कलाकार हैं! उनकी ज़बरदस्त एनर्जी, ज़बरदस्त एक्शन और बेजोड़ करिश्मा ने पर्दे पर आग लगा दी है! ये ब्लॉकबस्टर 5/5 के लिए एकदम सही है – एक सिनेमाई मास्टरपीस!”

 

क्या है वॉर 2 की कहानी? 
अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित, वॉर 2 यशराज फिल्म्स की लगातार बढ़ते स्पाई यूनिवर्स का लेटेस्ट चैप्टर है. फिल्म में ऋतिक रोशन ने मेजर कबीर धालीवाल के रूप में कमबैक किया, लेकिन इस बार दांव और भी ऊँचे हैं – कबीर बेकाबू हो गया है, और भारत का सबसे खतरनाक खलनायक बनकर उभर रहा है. वहीं अपने अच अवेटेड बॉलीवुड डेब्यू में, जूनियर एनटीआर एक एलिट एजेंट विक्रम के रूप में नज़र आ रहे हैं, जिन्हें कबीर को  का गिराने का काम सौंपा गया है. इसके बाद दुनिया भर में कई देशों में फैली एक चूहे-बिल्ली की दौड़ शुरू होती है, जिसमें ज़बरदस्त स्टंट, तनावपूर्ण आमना-सामना और एक भावनात्मक ड्रामा है, जिसे देखने के बाद फैंस इसे “बहुत ज़ोरदार” बता रहे हैं.

ये भी पढ़ें:-Coolie Vs War 2 Release LIVE: ‘कुली’ और ‘वॉर 2’ में आज कड़ा मुकाबला, कौन बनेगी बॉक्स ऑफिस की सिकंदर?



[ad_2]

गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था शख्स और आ गया पति, फिर तारों पर झूलता दिखा बॉयफ्रेंड

[ad_1]

कुछ घटनाएं इतनी असली होती हैं कि फिल्मी डायरेक्टर भी सोचता रह जाए कि ये सीन स्क्रिप्ट में डालना चाहिए या नहीं. शहर की एक गली में ऐसा ही दृश्य सामने आया, जिसमें हर तरफ लोग आंखें फाड़कर देख रहे थे और मोबाइल कैमरा तैयार था. कहानी शुरू होती है एक युवक से, जो अपने प्रेम संबंध की चुपचाप मुलाकात करने के लिए लड़की के घर पहुंचा था. लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था. लड़की का पति अचानक वहां पहुंच गया और युवक के सामने सिर्फ दो विकल्प बचे पकड़ा जाना या नंगा होकर तारों पर झूलते हुए भाग निकलना. वीडियो जिसने भी देखा वो बोला भाई ये तो नंगा स्पाइडर मैन है.

गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा शख्स तो अचानक आ पहुंचा महिला का पति

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स जिसने केवल कच्छा ही पहन रखा था और जैसे ही स्थिति की गंभीरता को समझा, उसने तुरंत ही गली के तारों का सहारा लिया और झूलते हुए भागना शुरू कर दिया. लोग हैरान और मंत्रमुग्ध, मोबाइल निकाल कर रिकॉर्डिंग करने लगे. पति की वाइल्ड कार्ड एंट्री देखकर शख्स पर से इश्क का भूत ऐसा उतरा कि कच्छा पहनकर नंगा ही तारों पर झूलते हुए वहां से भाग निकला. शख्स तारों पर झूल रहा है और जैसे तैसे एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग पर जाने की पूरी कोशिश कर रहा है. पति उसे पकड़ा पाए या ना पकड़ पाए लेकिन कैमरों ने शख्स को नंगा पकड़ा और इंटरनेट की गलियों में वायरल कर दिया.

यह भी पढ़ें: अरे यहां तो थम जा! जलती चिता के साथ रील बनाने लगी पापा की परी, यूजर्स ने लगा दी क्लास- वीडियो वायरल

यूजर्स देने लगे नसीहत, बोले- नंगा स्पाइजर मैन आ गया

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…अगर भागता नहीं तो कुत्ते जैसी हालत हो जाती. एक और यूजर ने लिखा…दोनों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….भाई ये तो नंगा स्पाइडरमैन निकला. जब इश्क का भूत उतरता है तो कैसे कैसे दिन देखने पड़ते हैं.

यह भी पढ़ें: इनोसेंट दादी… आंख टेस्ट कराने गई दादी की मासूमियत से परेशान हुए डॉक्टर; वीडियो देख आपको भी आएगी हंसी