Video: मसाज करा रही महिला का चोरी-छिपे बनाया वीडियो, लोगों ने पकड़ कर पीटा, वीडियो वायरल

[ad_1]

Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर एक शर्मनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें झारखंड के जसीडीह रेलवे स्टेशन पर स्थित एक मसाज पार्लर में काम करने वाले एक व्यक्ति ने एक महिला की वीडियो बिना उसकी अनुमति के बना ली. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद उस व्यक्ति को शिष्टता से समझाया गया कि वह ऐसी हरकत फिर से न करे. वीडियो में देखा गया है कि कैसे लोग उस व्यक्ति को घेरकर सवाल करते हैं और उससे जवाब मांगते हैं.

लोगों ने युवक पर सवालों की बौछार की  

जसीडीह रेलवे स्टेशन, जो एक व्यस्त स्टेशन है, जहां रोजाना हजारों यात्री आते-जाते हैं. मसाज पार्लर में काम करने वाला व्यक्ति, जो सफेद शर्ट और जींस पहने हुए था. उसने बिना महिला की अनुमति के उसकी वीडियो बना रहा था. यह घटना तब सामने आई जब महिला और अन्य लोग ने उसे पकड़ा और सवालों की बौछार की. वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे लोग उस व्यक्ति को घेरकर पूछते हैं मेरी वीडियो क्यों बनाई है. महिला बार-बार कहती है कि वीडियो क्यों बनाई है, लेकिन उसका जवाब लोगों को संतुष्ट नहीं करता है.

लोगों ने युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

वीडियो में देखा गया है कि एक व्यक्ति उस युवक को बहुत बुरी तरह पीटता भी है. काफी लोग उसे समझाते भी है कि वो आगे से ऐसा न करे. लेकिन लोगों की नाराजगी साफ झलकती है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों का काफी ध्यान खींचा है और लोगों ने इस घटना पर अपनी राय दी है. कुछ यूजर्स ने लिखा है कि वह व्यक्ति गलत है और उसे सख्त सजा मिलनी चाहिए. वहीं बाकी लोगों ने कहा कि ऐसी हरकते बर्दाश्त नहीं की जा सकती है खासकर सार्वजनिक स्थानों पर. लोगों ने इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.


तिरंगा अभियान के लिए 5 लाख से ज़्यादा युवाओं ने स्वयंसेवक के रूप में पंजीकरण कराया है: श्री गजेंद्र सिंह शेखावत

संस्कृति मंत्रालय ने आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के चौथे संस्करण की घोषणा की
प्रकाशित तिथि: 11 अगस्त 2025, शाम 6:46 बजे, पीआईबी दिल्ली

भारत सरकार का संस्कृति मंत्रालय, आज़ादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में शुरू किए गए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के चौथे संस्करण की गर्व से घोषणा करता है, जिसका उद्देश्य देश भर के नागरिकों को भारतीय राष्ट्रीय ध्वज – तिरंगा – को अपने घरों और दिलों में उतारने के लिए प्रेरित करना है।

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि इस वर्ष हम तिरंगा अभियान का चौथा संस्करण मनाने जा रहे हैं, जिसके लिए 5 लाख से ज़्यादा युवाओं ने स्वयंसेवक के रूप में पंजीकरण कराया है। ये युवा लोगों को तिरंगा अभियान के लिए प्रेरित करेंगे।

आज यहाँ एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, श्री शेखावत ने कहा, “हर घर तिरंगा एक अभियान से कहीं बढ़कर है – यह एक भावनात्मक आंदोलन है जो 1.4 अरब भारतीयों को हमारे राष्ट्रीय ध्वज के शाश्वत रंगों के तले एकजुट करता है। इसका उद्देश्य देशभक्ति को जगाना, नागरिक गौरव को बढ़ावा देना और हमारे लोकतंत्र एवं स्वतंत्रता के जीवंत प्रतीक के रूप में तिरंगे के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना है।”

इस अवसर पर, संस्कृति मंत्रालय के सचिव, श्री विवेक अग्रवाल ने पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से तिरंगा अभियान का विस्तृत अवलोकन प्रस्तुत किया। गृह मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव, श्री अभिजीत सिन्हा और जल शक्ति मंत्रालय के आर्थिक सलाहकार, श्री समीर कुमार ने अपने-अपने मंत्रालयों द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों का विवरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर संस्कृति मंत्रालय के केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

नागरिकों और राष्ट्रीय ध्वज के बीच के रिश्ते को एक औपचारिक और संस्थागत जुड़ाव से एक गहरे व्यक्तिगत बंधन में बदलने के लिए संकल्पित, “हर घर तिरंगा” प्रत्येक भारतीय को भारत की स्वतंत्रता के उत्सव को चिह्नित करते हुए गर्व और सम्मान के साथ तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित करता है।

इस पहल का गहरा प्रतीकात्मक महत्व है—तिरंगा घर-घर पहुँचाना न केवल व्यक्तिगत जुड़ाव की अभिव्यक्ति है, बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता की भी पुष्टि है। यह हमारी स्वतंत्रता के लिए दिए गए बलिदानों की याद दिलाता है और एकता, अखंडता और प्रगति के मूल्यों को बनाए रखने की प्रतिज्ञा है।

संस्कृति मंत्रालय इस अभियान का नोडल मंत्रालय है और व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकारों, केंद्र शासित प्रदेशों, शैक्षणिक संस्थानों, सामुदायिक संगठनों और आम जनता के साथ मिलकर काम कर रहा है। नागरिकों को अपने घरों, कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा फहराने और हैशटैग #HarGharTiranga का उपयोग करके सोशल मीडिया पर तस्वीरों और कहानियों के माध्यम से अपने उत्सव को साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

पिछले तीन वर्षों में उत्साहपूर्ण भागीदारी के साथ, हर घर तिरंगा एक जन आंदोलन बन गया है—जो स्वतंत्रता दिवस को विविधता में एकता के एक जीवंत, राष्ट्रव्यापी उत्सव में बदल रहा है। 2025 के संस्करण का उद्देश्य हमारी राष्ट्रीय भावना और गौरव की पुष्टि करते हुए और भी अधिक ऊँचाइयों तक पहुँचना है।

https://x.com/gssjodhpur/status/1954858959665275152

https://x.com/gssjodhpur/status/1954884777812894151

Video: घोड़े पर सवार अकेला स्कूल जाता है ये बच्चा, कुत्ता देता है सिक्योरिटी, वीडियो वायरल

[ad_1]

Meghalaya News: मेघालय के एक लड़के का स्कूल जाने का अनोखा अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में लड़का अपने पालतू कुत्ते के साथ घोड़े पर सवार होकर स्कूल जा रहा है, जो न सिर्फ दर्शकों को प्रभावित कर रहा है बल्कि उनकी प्रशंसा भी बटोर रहा है. वीडियो में दिखाया गया है कि लड़का स्कूल की वर्दी में घोड़े पर सवार है और उसका काला कुत्ता उसके साथ-साथ दौड़ रहा है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

देखें अनोखा वायरल वीडियो

वीडियो में देखा गया है कि काला कुत्ता जो, लड़के का पालतू है, घोड़े के साथ-साथ दौड़ रहा है. कुत्ता पूरे समय लड़के के साथ बना रहता है, जो उनकी दोस्ती और वफादारी को दर्शाता है. वीडियो में हरे-भरे पहाड़ घने पड़े और एक सड़क दिखाई देती है, जो मेघालय के प्राकृतिक सौंदर्य को दर्शाता है. देखें अनोखा वायरल वीडियो.

लोगों को ये वीडियो काफी पंसद आया

सोशल मीडिया पर लोगों ने इस वीडियो को ऑरा फार्मिंग का उदाहरण बताया, क्योंकि लड़के का स्कूल जाने का अंदाज बेहद स्टाइलिश और अनोखा लगा. कई यूजर्स ने लिखा, वाह कितना कूल है यह लड़का, जो घोड़े पर स्कूल जाता है और उसका कुत्ता साथ दौड़ता है.

यह वीडियो न सिर्फ मेघायल की जीवनशैली को दर्शाता है, बल्कि लड़के और पालतू कुत्ते की दोस्ती और वफादारी को भी सामने लाता है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोकप्रियता से पता चलता है कि लोग ऐसे अनोखे और प्रेरणादायक दृश्यों को कितना पसंद करते हैं. साथ ही साथ वीडियो ये भी याद दिलाता है कि कभी-कभी जीवन की साधारण चीजें ही सबसे खास होती हैं.


10वीं पास हैं और करना चाहते हैं नेवी में नौकरी, 63 हजार की सैलरी के लिए तुरंत भर दें ये वाला फॉ

[ad_1]

अगर आप 10वीं पास हैं और देश की सेवा करने का सपना देखते हैं तो इंडियन नेवी में नौकरी पाने का यह सुनहरा मौका आपके लिए है. देश की सबसे ताकतवर सेनाओं में से एक भारतीय नौसेना ने सिविलियन ट्रेड्समैन स्किल्ड पदों पर बड़ी संख्या में भर्ती निकाली है. इस भर्ती में शामिल होना आपके करियर के लिए शानदार कदम साबित हो सकता है. भर्ती प्रक्रिया के जरिए इंडियन नेवी ने 1200 से ज्यादा पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति करने जा रही है.

खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता सिर्फ 10वीं पास रखी गई है, यानी जिन लोगों ने सिर्फ मैट्रिक तक पढ़ाई की है, उनके पास भी नेवी का हिस्सा बनने का शानदार मौका है. ये भर्ती सरकारी रोजगार समाचार पत्र में 9 से 15 अगस्त 2025 के अंक में प्रकाशित हुई है. इसमें सिर्फ 10वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं और चयन के बाद उन्हें 19,900 से 63,200 तक की सैलरी मिलेगी. अगर आप भी देश की सेवा के साथ-साथ एक अच्छी सैलरी और सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो 13 अगस्त 2025 से ऑनलाइन आवेदन करना शुरू कर दीजिए. 

कौन कर सकता है आवेदन?
1. इम भर्ती में आवेदन करने के लिए  मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है.

2.  इंग्लिश भाषा की समझ होनी चाहिए, संबंधित ट्रेड में अप्रेंटिसशिप पूरी की हो या फिर आर्मी, नेवी, एयरफोर्स में 2 साल का एक्सपीरियंस हो.

3. आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए.

4. इसके साथ ही SC, ST, OBC, EWS, Ex-Servicemen को सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी.

भर्ती पदों की संख्या और पोस्ट डिटेल्स

भारतीय नौसेना इस बार कुल 1200 से ज्यादा पदों पर भर्ती कर रही है. जिसमें शिप बिल्डिंग के 228 पद हैं, इसमें नौसेना के जहाजों के निर्माण और मरम्मत से जुड़े कार्य होते हैं. इसके बाद मेटल 217 पद की भर्ती हैं. इसमें मेटल से जुड़ी वेल्डिंग, कटिंग, फिटिंग आदि कार्य शामिल होते हैं. वहीं इलेक्टि्रकल विभाग में 172 पद हैं फिर हील इंजन, इस ट्रेड में 121 पद हैं. इसमें जहाजों और मशीनों में लगे भारी इंजनों की देखभाल और संचालन शामिल है. मैकेनिकल सिस्टम में 79 पद की भर्ती हैं, मशीन ट्रेड में 56 पद हैं. इसमें मशीनों को ऑपरेट और मेंटेन करने का कार्य किया जाता है.

इलेक्ट्रॉनिक्स एंड जायरो में 50 पद हैं. सहायक पोस्ट में 49 पद हैं. ये मुख्य रूप से टेक्निकल टीम को मदद करने का काम करते हैं. वेपन इलेक्ट्रॉनिक्स में भी 49 पद हैं, जो नौसेना के हथियारों में लगे इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम की देखरेख करते हैं. मिलराइट ट्रेड में 28 पद हैं. इनका काम भारी मशीनों को इंस्टॉल, रिपेयर और एलाइन करना होता है. मेकाट्रॉनिक्स में 23 पद हैं, सिविल वर्क्स में 17 पद हैं. रेफ्रिजरेशन और एयर कडीशनिंग में भी 17 पद हैं. इंस्ट्रूमेंट ट्रेड में 9 पद हैं. 

कैसे करें आवेदन?
1. ऑफिशियल वेबसाइट indiannavy.gov.in या onlineregistrationportal.in पर जाएं.

2. होमपेज पर Recruitment या Career सेक्शन में जाएं.

3. Civilian Tradesman Skilled 2025 लिंक पर क्लिक करें.

4. New Registration करें और मांगी गई बेसिक जानकारी भरें.

5.  अब लॉगिन करें और पूरा फॉर्म भरें जैसे नाम, पता, एजुकेशन डिटेल्स, ट्रेड आदि

6. डॉक्यूमेंट्स यानी फोटो, सिग्नेचर आदि अपलोड करें और आवेदन फीस भरें.

8. लास्ट में फॉर्म सबमिट करें और एक प्रिंट आउट रख लें.

9. एक उम्मीदवार केवल एक ही ट्रेड के लिए आवेदन कर सकता है.

10. इनमें भर्ती के लिए लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा 

यह भी पढ़े : आधार में ऐप से नहीं कर पा रहे एड्रेस चेंज, तो अपना सकते हैं ये तरीका

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

अब इस प्लान से भारत निकालेगा भारी भरकम यूएस टैरिफ की हवा, तैयार हुआ मिशन, जानें डिटेल्स

[ad_1]

India Plan To Counter US Tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर पहले से लागू 25 प्रतिशत बेस टैरिफ के बाद रूस से सस्ता तेल खरीदने पर पेनल्टी के रूप में अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया है. साथ ही, अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी ने चेतावनी दी है कि अगर 15 अगस्त को अमेरिका और रूस के बीच होने वाली बातचीत बेनतीजा रही, तो भारत पर यह पेनल्टी और बढ़ाई जा सकती है.

क्या है भारत का प्लान?

इस घोषणा ने भारतीय निर्यातकों के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है. अर्थव्यवस्था और व्यापार के भविष्य को लेकर अटकलें तेज हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर टैरिफ का बोझ इसी तरह बढ़ता रहा, तो भारत की जीडीपी ग्रोथ पर नकारात्मक असर पड़ सकता है. मूडीज़ की रिपोर्ट के अनुसार, इससे ‘मेक इन इंडिया’ अभियान और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को गहरा झटका लग सकता है.

इन चुनौतियों से निपटने के लिए भारत सरकार सक्रिय हो गई है. बिज़नेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने 25,000 करोड़ रुपये की एक समर्थन योजना तैयार की है, जो छह साल की अवधि में लागू होगी. यह प्रस्ताव वित्त मंत्रालय को भेजा जा चुका है और मंजूरी मिलने के बाद कैबिनेट की स्वीकृति के लिए रखा जाएगा.

नई स्कीम में क्या होगा?

नई योजना के तहत छोटे निर्यातकों को कोलैटरल-फ्री लोन की सुविधा दी जाएगी. इसके अलावा, उच्च जोखिम वाले बाज़ारों में निर्यात करने वालों को विशेष सहायता मिलेगी और क्रॉस-बॉर्डर फैक्टरिंग जैसे वैकल्पिक वित्तीय साधनों को भी बढ़ावा दिया जाएगा. निर्यातकों का कहना है कि सरकार को जल्द से जल्द ठोस कदम उठाने होंगे, ताकि अमेरिकी टैरिफ के असर को कम किया जा सके और भारत के निर्यात को सुरक्षित रखा जा सके.

ये भी पढ़ें: अमेरिका-रुस बैठक भी नहीं भर पाया रुपये में जोश, डॉलर के मुकाबले फिर हुआ धराशायी, जानें कितना टूटा

[ad_2]

अर्जुन तेंदुलकर और सारा के साथ सानिया चंडोक की 6 ‘अनसीन’ फोटो, पहले नहीं देखी होंगी

[ad_1]

SA20 Auction: खिलाड़ियों की करोड़ों में लगेगी बोली, इस बड़ी लीग में क्रिकेटर्स पर बरसेगा जमकर पैसा, क्रिस मौरिस का बड़ा दावा

SA20 Auction: खिलाड़ियों की करोड़ों में लगेगी बोली, इस बड़ी लीग में क्रिकेटर्स पर बरसेगा जमकर पैसा, क्रिस मौरिस का बड़ा दावा

[ad_2]

कश्मीर को लेकर जरदारी ने उगला जहर, पाक के स्वतंत्रता दिवस पर फिर की भारत को तोड़ने की बात!

[ad_1]

पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शिकस्त मिली थी, लेकिन उसके राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री तक, कोई भी झूठ बोलने से बाज नहीं आ रहा. शहबाज शरीफ ने देश की आजाद के मौके पर कहा कि पाकिस्तान के साथ हुए संघर्ष के लिए भारत जिम्मेदार है. अब राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान पर अटैक करके गलत किया, लेकिन पाक ने भी इसका अच्छी तरह जवाब दिया. जरदारी ने कश्मीर का जिक्र भी किया.

रेडियो पाकिस्तान के मुताबिक जरदारी ने कहा, ”भारत ने आक्रामण करके गलत किया, लेकिन पाकिस्तान ने साहस और सयंम के साथ इसका जवाब दिया. दुनिया भी यह बात जान गई है कि हमारा देश शांति चाहता है, लेकिन अपनी अखंडता की रक्षा के लिए पूरी तरह सक्षम है. हम किसी के दबाव के आगे नहीं झुकते हैं और न कभी झुकेंगे.”

भारत के ऑपरेशन सिंदूर पर क्या बोले जरदारी

आसिफ अली जरदारी ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान की हार को छिपाया और कहा कि भारत के साथ हुए संघर्ष में पाक सेना को जीत मिली. जरदारी ने कहा, ”भारत के साथ हुए संघर्ष की जीत ने हमें याद दिलाया कि सभी एकजुट हैं. हम सभी का एक ही लक्ष्य है.”

कश्मीर को लेकर क्या बोले जरदारी

जरदारी ने कश्मीर को लेकर कहा कि पाकिस्तान हमेशा उसका साथ देगा. उन्होंने कहा, हम सभी कश्मीर के साथ हैं. न्याय के लिए उनका साहस और संघर्ष हमारे दिलों के करीब है. पाकिस्तान तब तक अपना अटूट कूटनीतिक, नैतिक और राजनीतिक समर्थन जारी रखेगा जब तक कि उनके आत्मनिर्णय के अधिकार को साकार नहीं कर दिया जाता.” 

बता दें कि जरदारी ने पाकिस्तान की झूठी तारीफ करते हुए कहा कि उनके देश ने हर क्षेत्र में सफलता हासिल की है. अगर ऑपरेशन सिंदूर की बात करें तो भारत ने इस दौरान सौ से ज्यादा आतंकियों को ढेर कर दिया था. पाक सेना ने इसके जवाब में भारतीय शहरों पर हमले की नाकाम कोशिश की थी.

[ad_2]

कर डांस कर ना… डांस के लिए बार-बार बोल रही थी दुल्हन, दूल्हे को आया गुस्सा और बना दिया चकरघिन

[ad_1]

शादियों में हंसी-मजाक और मस्ती आम बात है. लेकिन कभी-कभी शादियों में कुछ हैरान करने वाले वाकये भी देखने को मिल जाते हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक शादी का वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें शुरुआत तो बेहद प्यारी थी. मगर आगे चलकर मामला बिगड़ गया. वीडियो में दुल्हन अपने दूल्हे को बार-बार डांस करने के लिए कहती है.

ताकि मेहमानों के सामने माहौल और भी मजेदार हो जाए. शुरुआत में दूल्हा थोड़ा संकोच करता है. फिर मुस्कुराकर साथ देता है. लेकिन कुछ ही पलों बाद माहौल बदल जाता है और डांस फ्लोर पर ऐसा ट्विस्ट आता है जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी. सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो. 

दूल्हे ने दुल्हन पर दिखाया गु्स्सा 

शादी में दूल्हा-दुल्हन कई बार एक साथ नाचते हुए दिखाई दे जाते हैं और उनके नाचने में उनकी खुशी साफ झलकती है. लेकिन जब किसी को उसकी मर्जी के खिलाफ नचवाया जाए तो नतीजे भयंकर भी हो सकते हैं. ऐसा ही कुछ इस वायरल वीडियो में देखने को मिला. दूल्हा डांस नहीं करना चाह रहा था लेकिन उसे जबरदस्ती डांस करने के लिए कहा जा रहा था ऐसे में गुस्से में आकर दूल्हे ने दुल्हन को चकरघिन्नी की तरह घुमा दिया.

यह भी पढ़ें: Video: घोड़े पर सवार अकेला स्कूल जाता है ये बच्चा, पालतू कुत्ता देता है सिक्योरिटी, वीडियो वायरल

 और फिर इतनी जोर से इटका दिया कि वह जमीन पर गिर पड़ी. दुल्हन हैरान-परेशान उठने की कोशिश कर रही थी. लेकिन दूल्हा यहीं नहीं रुका. उसने उसे उठाकर बार-बार घुमाना जारी रखा. जिससे वह कई बार गिरी. इसके बाद दूल्हे को उसके परिवार वालों ने पकड़ा. लेकिन दूल्हा फिर जाकर दुल्हन की बहन को ऐसे ही जोर-जोर से घुमाने लगा. सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो. 


 

यह भी पढ़ें: Video: 30 सेकंड तक डेढ़ साल के मासूम को नौंचते रहे 3 कुत्ते, एक पैर खींच कर ले गया, वीडियो वायरल

लोग दे रहे हैं अपनी प्रतिक्रियाएं

वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @hasya_verse नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक कई लोग देख चुके हैं. तो इस पर कई लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं. एक यूजर रिकमेंड करते हुए लिखा है ‘तो क्या तुम्हें सच में शादी करने की ज़रूरत है? घर बैठ जाओ… ऐसे मर्दों को किसी इज्जत की ज़रूरत नहीं होती.’ एक और यूजर ने कमेंट दिया है ‘अगर कोई आदमी सबके सामने ऐसा कर सकता है, तो मैं कल्पना भी नहीं कर सकती कि बंद दरवाजों के पीछे वह क्या करेगा.’ एक अन्य यूज़र ने लिखा है ‘ बचपन में पापा ने बेल्ट ट्रीटमेंट नहीं दी थी.’ 

यह भी पढ़ें: अब शादी में भी टिकट! वेडिंग कॉस्ट निकालने के लिए अजनबियों को बेचे जा रहे पास- भड़क उठे यूजर्स

 


दुनिया के 5 सबसे छोटे मोबाइल फोन कौन से हैं, माचिस के डिब्बे में रख सकते हैं आप

[ad_1]

आपने ज्यादातर लोगों के हाथों में बड़ी स्क्रीन वाले बेहतरीन स्मार्टफोन्स देखे होंगे, लेकिन छोटे और कॉम्पैक्ट फीचर फोन्स की लोकप्रियता आज भी बरकरार है. इनका एक खास यूजर ग्रुप है जो मिनी फोन पसंद करता है. ये मोबाइल अपने छोटे साइज के बावजूद कॉलिंग, मैसेजिंग और कुछ मामलों में कैमरा जैसी सुविधाएं भी प्रदान करते हैं.

यहां हम ऐसे ही 5 सबसे छोटे मोबाइल फोनों की बात कर रहे हैं, जो न केवल तकनीकी रूप से रोचक हैं, बल्कि बेहद हल्के और पोर्टेबल भी हैं.

[ad_2]

Video: नीचे गिराकर मारे थप्पड़, बरसाएं घूसे… सड़क पर पुनीत सुपरस्टार की पिटाई का वीडियो वायरल

[ad_1]

Puneet Superstar News: सोशल मीडिया के मशहूर कंटेंट क्रिएटर पुनीत सुपरस्टार के साथ सड़क पर मारपीट का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि यह घटना दिल्ली की एक व्यस्त सड़क पर हुई, जहां कुछ लोगों ने पुनीत को घेर लिया और उनके साथ हाथापाई की. हालांकि वीडियो किस इलाके का है और कब का इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.

कई लोगों ने पुनीत सुपरस्टार पर किया हमला

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग पुनीत को जमीन पर गिराकर लगातार मार रहे हैं. पुनीत इस दौरान चीख-चिल्ला रहे हैं और खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वहां मौजूद भीड़ में से कोई भी उनकी मदद नहीं कर रहा.

वीडियो में यह भी नजर आता है कि लड़कों का एक झुंड पुनीत पर टूट पड़ा है और उन्हें बार-बार जमीन पर पटक रहा है. पास खड़े लोग सिर्फ तमाशा देख रहे हैं और मोबाइल से पूरी घटना रिकॉर्ड कर रहे हैं. इस दौरान पुनीत की हालत काफी खराब दिखती है. मारपीट का असली कारण अभी सामने नहीं आया है, इसलिए यह स्पष्ट नहीं है कि यह झगड़ा किस वजह से हुआ.

वीडियो को फर्जी बता रहे कई लोग

यह वीडियो 12 अगस्त को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपलोड किया गया था और अब तक इसे 1 लाख 35 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. एक यूजर ने लिखा, “पुनीत सुपरस्टार का सारा स्टारडम तो रोड पर ही उतर गया.” एक अन्य ने तंज कसते हुए लिखा, “दुनिया का पहला इंसान है जो पीटने के पैसे देता है.” वहीं, तीसरे यूजर ने दावा किया, “ये सब स्क्रिप्टेड है, इसके लिए ये नया नहीं है.”

कई लोग इस वीडियो को फर्जी और पहले से प्लान किया हुआ बता रहे हैं. उनका मानना है कि यह पुनीत की किसी पब्लिसिटी स्टंट का हिस्सा हो सकता है, क्योंकि वह पहले भी कई बार अजीबोगरीब हरकतों और वीडियो के लिए चर्चा में रह चुके हैं. हालांकि, फिलहाल इस घटना की सत्यता की पुष्टि नहीं हो पाई है और न ही पुनीत की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है.

पुनीत सुपरस्टार अपने अनोखे अंदाज और मजेदार, अटपटे वीडियो के लिए जाने जाते हैं. वह अक्सर सड़क पर लोगों से अचानक बातचीत करते हैं और सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं. इस वीडियो के असली होने या न होने का जवाब चाहे जो भी हो, लेकिन इसने इंटरनेट पर बहस जरूर छेड़ दी है.

ये भी पढ़ें-

Video: कचरे की गाड़ी ने एक के बाद एक कई वाहनों को मारी टक्कर, एक की मौत, वीडियो वायरल



[ad_2]