भारत की दौलत से जल रहा पाकिस्तान? PAK एक्सपर्ट ने किया खुलासा- इंडिया की बड़ी संपत्तियों को…

[ad_1]

भारत जिस रफ्तार से विकास कर रहा है, कुछ सालों में वह चीन और अमेरिका के साथ दुनिया की तीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की लिस्ट में शामिल हो जाएगा. अंतरराष्ट्रीय मोनेट्री फंड (IMF) और वर्ल्ड बैंक ने भारत की ग्रोथ रेट को लेकर पॉजिटिव रिपोर्ट दी हैं. Goldman Sachs जैसी बड़ी संस्थाओं ने यह भी भविष्यवाणी की है कि 25-30 सालों में भारत अमेरिका को भी पीछ छोड़ देगा. दिन-पर-दिन हो रही भारत की इस तरक्की से पाकिस्तान को जलन हो रही है. पाकिस्तान की पूरी अर्थव्यवस्था डगमगाई हुई है और दुनिया से कर्ज लेकर ही उसका गुजारा चल रहा है. इस बीच एक पाक एक्सपर्ट ने पाकिस्तान के मनसूबों को लेकर बड़ा खुलासा किया है.

पाक एक्सपर्ट कमर चीमा का कहना है कि अगर भारत के साथ जंग हुई तो पाकिस्तान इस बार भारत की बड़ी इंडस्ट्रीज को निशाना बनाएगा. कमर चीमा अपने वीडियो में बता रहे थे कि भारत ऐसी स्थिति पैदा कर रहा है कि वो पाकिस्तान पर हमला करे और अगर ऐसा होता है तो पाकिस्तान के पास क्या-क्या ऑप्शन हैं.

पाक एक्सपर्ट कमर चीमा ने कहा कि भारत में फिर से बात चल रही है कि पाकिस्तान घुसपैठ करवा रहा है, हालात ठीक नहीं हैं. उन्होंने कहा, फिर से पाकिस्तान पर हमला करने के हालात बन रहे हैं. कहा जा रहा है कि इंडियन आर्मी ने एलओसी के पास घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया, जिसमें एक जवान शहीद हो गया. मुझे ऐसा लगता है कि हालात बहुत गंभीर हैं और भारत पाकिस्तान पर फिर से हमला कर सकता है, जिसके लिए ऐसे हालात पैदा किए जा रहे हैं.

कमर चीमा ने कहा कि भारत के हमले का जवाब देने के लिए पाकिस्तान के पास क्या-क्या ऑप्शन हैं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास जवाब देने के दो मॉडल हैं और तीसरे के बारे में सोच रहे हैं. उन्होंने कहा, एक तो ये कि जैसे उरी के समय पर क्या हुआ था कि इंडियन जहाज आए, पाकिस्तान ने शूट किया, एक जहाज गिर गया और पायलट को कैप्चर कर लिया. दूसरा अभी ऑपरेशन सिंदूर के समय पर देखा गया, उसमें पाकिस्तान ने डॉक्ट्रेन बदली कि जहां से अटैक होगा, वहां हमला करेंगे. मुझे ऐसा लगता है कि भारत इस बार हमले में एयरफोर्स का नहीं अपनी कन्वेंश्नल मिलिट्री कैपेबिलिटी का इस्तेमाल करेगा.

कमर चीमा ने कहा कि इस बार इंडिया नेवी या इंफेंट्री फोर्स को भेजेगा. उन्होंने बताया कि तीसरा ऑप्शन क्या है. कमरी चीमा ने कहा, पाकिस्तान के पास तीसरा ऑप्शन ये है कि हो सकता है कि वो डिफेंस में पहले ही इंडिया पर स्ट्राइक कर दे ताकि हम इंडिया को रोक सकें. बहुत से लोगों को लगता है कि ये पॉसिबल नहीं है. मेरे पास जो जानकारी है, उसके हिसाब से पाकिस्तान इंडिया के बड़े फाइनेंशियल इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले कर सकता है. मेरे पास क्लू आया है कि इंडिया की बिलियन डॉलर की इंडस्ट्रीज पर हमले पाकिस्तान कर सकता है.’

[ad_2]

पाकिस्तान में कौन-कौन से क्रिकेटर करते हैं सरकारी नौकरी, जानिए वहां कितनी मिलती है सैलरी?

[ad_1]

आजकल कई लोगों के मन में सवाल ये आ रहा है कि भारत की तरह ही क्या पाकिस्तान में भी खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी मिलती है? अगर क्रिकेटरों की बात की जाए तो पाकिस्तान के कई क्रिकेटर सरकारी पदों पर तैनात हैं. जिनमें कई बड़े नाम भी शामिल हैं.

हालांकि, इनमें से ज्यादातर पद ऑनररी (Honorary) यानी मानद होते हैं, जिसका मतलब है कि खिलाड़ियों को यह पद उनके योगदान और लोकप्रियता के सम्मान में दिया जाता है.आइए जानते हैं कौन सा क्रिकेटर किस सरकारी पोस्ट पर तैनात है…

पाकिस्तान के कई दिग्गज क्रिकेटरों को DSP (Deputy Superintendent of Police) के रैंक से नवाजा गया है. ये नियुक्तियां उन्हें पुलिस विभाग के गुडविल एंबेसडर के तौर पर की गई हैं, ताकि वे युवाओं को प्रेरित करें और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाएं.

यह भी पढ़ें-तीन से ज्यादा विषयों में हुए फेल तो अगली परीक्षा में नहीं मिलेगा बैठने मौका, जान लें CBSE का ये रूल

शाहीन शाह अफरीदी – खैबर पख्तूनख्वा पुलिस में DSP
जुलाई 2022 में पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को खैबर पख्तूनख्वा पुलिस में मानद DSP का पद दिया गया. उन्हें यह सम्मान गुडविल एंबेसडर के रूप में नियुक्त करते हुए दिया गया था. शाहीन की लोकप्रियता और देश के लिए उनके प्रदर्शन को देखते हुए यह फैसला लिया गया.

हारिस रऊफ – इस्लामाबाद पुलिस में DSP
पिछले साल इस्लामाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को गुडविल एंबेसडर नियुक्त किया और उन्हें मानद DSP का रैंक दिया. हारिस का क्रिकेट में आक्रामक अंदाज और फिटनेस युवाओं को प्रेरित करने के लिए एक मजबूत छवि के रूप में देखा जाता है.

शादाब खान – पंजाब पुलिस में DSP
पाकिस्तान के ऑलराउंडर शादाब खान को पंजाब पुलिस ने मानद DSP का पद दिया. यह सम्मान उन्हें उनके खेल में योगदान और देश में युवाओं के बीच सकारात्मक छवि के लिए मिला.

नसीम शाह – बलूचिस्तान पुलिस में DSP
पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह को बलूचिस्तान पुलिस का गुडविल एंबेसडर बनाया गया. क्वेटा स्थित IG ऑफिस में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें मानद DSP रैंक दिया गया. नसीम ने इस मौके पर कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व की बात है और वे हमेशा अपने प्रांत और देश की सेवा के लिए तैयार रहेंगे.

कितनी होती है सैलरी?
रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान डीएसपी की मिनिमम बेसिक पे 30 हजार 370 जबकि मैक्सिमम बेसिक पे 76 हजार 370 रुपये है. इसके अलावा डीएसपी को कई तरह के अलाउंस दिए जाते हैं.

यह भी पढ़ें-पीरियड्स लीव को लेकर दिल्ली में NSUI का जोरदार प्रदर्शन, जानें किन यूनिवर्सिटीज में पहले से है यह सुविधा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Video: तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को कुचला, उछल गया बाइक वाला, हादसे का वीडियो वायरल

[ad_1]

Tamil Nadu News: तमिलनाडु के पेरियानायक्कनपलायम से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक बुजुर्ग व्यक्ति नशे की हालत में कार चला रहा था. उसकी गाड़ी तेज रफ्तार में नियंत्रित खोने से सड़क पर जा रहे दो बाइक सवारों और एक कार से टकरा गई. यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. बताया जा रहा है कि यह घटना 10 अप्रैल 2025 को हुई थी.

घटना के बाद मची अफरा-तफरी

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दौड़कर घायलों को उठाया और उनकी मदद की. वहीं, एक अन्य कार को भी हल्की क्षति पहुंची. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. लोग गुस्से में थे कि एक व्यक्ति की लापरवाही से कई लोगों की जान खतरे में पड़ गई.

बुजुर्ग व्यक्ति पूरी तरह नशे में था और उसे गाड़ी चलाने की हालत में नहीं होना चाहिए था. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को फोन करके घटना की सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा. वहीं, बुजुर्ग चालक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

डॉक्टरों के अनुसार, दोनों बाइक सवारों की हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन उन्हें सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं. पुलिस ने बताया कि चालक पर नशे में गाड़ी चलाने और लापरवाह ड्राइविंग के तहत मामला दर्ज किया गया है. यह हादसा सीसीटीवी में कैद होने के कारण अब सोशल मीडिया पर हर जगह चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस तरह की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

Video: नीचे गिराकर मारे थप्पड़, बरसाएं घूसे… सड़क पर पुनीत सुपरस्टार की पिटाई का वीडियो वायरल


वेट लॉस के लिए कहीं इंजेक्शन तो नहीं लेते आप, चली जाएगी आंखों की रोशनी

[ad_1]

आजकल लोग अपने आपको स्लिम और फिट रखने के लिए तरह-तरह के उपाय अपना रहे हैं. कुछ जिम ज्वाइन करके घंटों पसीना बहा रहे हैं, तो कई ऐसे लोग हैं जो अपनी डायटिंग पर विशेष ध्यान दे रहे हैं. इसके इतर कुछ लोग ऐसे हैं जो इसके लिए अन्य विकल्पों को चुन रहे हैं, जैसे कि दवाओं का इस्तेमाल और इंजेक्शन का यूज. ये लोग ऐसा इसलिए कर रहे हैं, ताकि जल्दी से जल्दी अपने वजन को कम कर सके, जिससे दिखने में स्मार्ट लग सकें. हालांकि स्मार्ट दिखने की यह लालसा आपको बीमार बना सकती है, चलिए आपको बताते हैं कि कैसे वेट लॉस के लिए इस्तेमाल हो रहे इंजेक्शन आपके लिए हानिकारक हो सकते हैं. 

वेट लॉस के इंजेक्शन

आजकल डायबिटीज और मोटापे के इलाज में Ozempic, Wegovy और Mounjaro जैसी दवाएं काफी पॉपुलर हो गई हैं. इन्हें GLP-1 agonists कहा जाता है. ये शरीर में एक खास हार्मोन की तरह काम करती हैं, जिससे भूख कम लगती है, वजन घटता है और ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है. लेकिन हाल ही में आई दो नई स्टडीज ने दिखाया कि इन दवाओं के इस्तेमाल से आंखों की एक गंभीर बीमारी का थोड़ा सा खतरा बढ़ सकता है. इस बीमारी का नाम है NAION (Non-arteritic anterior ischaemic optic neuropathy), जिसे आम भाषा में ‘आई स्ट्रोक’ भी कहते हैं. इसमें आंख की नस तक खून का बहाव अचानक कम हो जाता है और बिना दर्द के एकदम से नजर चली जाती है.

पहले भी हो चुकी है रिसर्च

NAION अचानक होता है और ज्यादातर लोग इसे सुबह उठते समय महसूस करते हैं जब एक आंख से दिखना बंद हो जाता है. यह कुछ हफ्तों में स्थिर हो जाता है, लेकिन लगभग 70 प्रतिशत लोगों की नजर पूरी तरह वापस नहीं आती. 2024 की एक स्टडी में पाया गया था कि डायबिटीज के मरीज जो semaglutide ले रहे थे, उनमें NAION का खतरा 4 गुना ज्यादा था. वहीं, वजन घटाने के लिए लेने वालों में यह खतरा 8 गुना तक बढ़ गया था. यूरोपियन मेडिसिन एजेंसी ने इसे काफी रेयर साइड इफेक्ट माना है, यानी 10,000 में से 1 केस. हालिया स्टडीज में मिला कि खतरा पहले जितना सोचा गया था, उतना ज्यादा नहीं है. 1,59,000 डायबिटीज मरीजों में से सिर्फ 0.04 प्रतिशत को NAION हुआ. वहीं, कुछ मरीजों में अन्य ऑप्टिक नर्व की बीमारियां भी देखी गईं.

इसके अलावा, GLP-1 दवाओं से डायबिटिक रेटिनोपैथी (Diabetic Retinopathy) का थोड़ा खतरा भी बढ़ सकता है, लेकिन अच्छी बात यह है कि इन दवाओं पर रहने वाले मरीजों को आंखों का बड़ा नुकसान कम हुआ और उन्हें कम इनवेसिव ट्रीटमेंट की ज़रूरत पड़ी.

क्या करें अगर आप ये दवाएं ले रहे हैं?

  • नियमित रूप से आंखों की जांच करवाएं.
  • अपने डॉक्टर को बताएं कि आप GLP-1 दवाएं ले रहे हैं.
  • अचानक नजर जाने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.
  • ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रखें.
  • हार्ट हेल्थ और स्लीप एपनिया का इलाज करवाएं.

अभी रिसर्च जारी है, लेकिन डॉक्टर और आंखों के स्पेशलिस्ट की सलाह के साथ ये दवाएं सुरक्षित तरीके से ली जा सकती हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

छंटनी के दौर में इस IT कंपनी के स्टाफ के लिए आई खुशखबरी, बढ़ जाएगी 80% कर्मचारियों की सैलरी

[ad_1]

Cognizant To Hike 80% Staff Salary: ऐसे समय में जब आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस के आने की वजह से दुनिया भर की बड़ी-बड़ी कंपनियां कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं, ताकि खर्चे कम किए जा सकें, कंपनियां भविष्य को लेकर खुद को री-शेप करने में लगी हैं. इस बीच एक आईटी कंपनी के करीब 80 प्रतिशत कर्मचारियों की सैलरी बढ़ने को लेकर जो अनिश्चितता थी, उस पर विराम लग गया है.

बढ़ेगी 80 प्रतिशत स्टाफ की सैलरी

आईटी सर्विसेज कंपनी कॉग्निजेंट का कहना है कि वह 1 नवंबर 2025, यानी अगले महीने से, 80 प्रतिशत योग्य स्टाफ की सैलरी में इज़ाफ़ा करने जा रही है. इसके साथ ही, बाकी 20 प्रतिशत स्टाफ की सैलरी कंपनी की परफ़ॉर्मेंस और बिज़नेस यूनिट को आधार बनाकर बढ़ाई जाएगी.

गौरतलब है कि कॉग्निजेंट की तरफ से अपने स्टाफ की सैलरी बढ़ाने का बयान ऐसे समय पर आया है, जब करीब हफ़्ते भर पहले एक अन्य बड़ी कंपनी टीसीएस ने कहा था कि वह अपने स्टाफ की 1 सितंबर से सैलरी बढ़ाने जा रही है.

अब जबकि टीसीएस और कॉग्निजेंट ने अपने स्टाफ की सैलरी बढ़ाने का फैसला किया है, उसके बाद बाकी कंपनियों — जैसे विप्रो और इन्फ़ोसिस — पर भी स्टाफ की सैलरी बढ़ाने का दबाव होगा.

किन लोगों की बढ़ेगी सैलरी?

गौरतलब है कि कंपनी की तरफ से जिन 20 प्रतिशत लोगों की सैलरी परफ़ॉर्मेंस के आधार पर बढ़ाने की बात कही गई है, उनमें अधिकतर C-लेवल या अन्य सीनियर अधिकारी शामिल होते हैं. गौरतलब है कि आईटी कंपनियों के स्टाफ की सैलरी में देरी की मुख्य वजह वैश्विक अनिश्चतता के साथ ही अमेरिकी टैरिफ रहा है, जिसने उसके क्लाइंट के बजट को बुरी तरह से प्रभावित किया है. इससे पहले कॉग्निजेंट में स्टाफ को तीन साल में सबसे ज्यादा बोनस दिया गया, जो यह दर्शाता है कि कंपनी का फोकस कर्मचारियों की परफॉर्मेंस पर है.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान पर यूएस मेहरबान! मूडीज ने बदली रेटिंग, जानें क्या होगा पड़ोसी मुल्क को Caa1 का फायदा

[ad_2]

रविचंद्रन अश्विन ने CSK पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- इस खिलाड़ी को कॉन्ट्रैक्ट से ज्यादा पैसे दिए

[ad_1]

भारत के दिग्गज क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने चेन्नई सुपर किंग्स फ्रैंचाइजी पर बड़े आरोप लगाए हैं. अपने यूट्यूब चैनल पर अश्विन ने दावा किया कि CSK ने डेवाल्ड ब्रेविस को साइन करने के लिए सबसे छुपकर लेन-देन किया था. ब्रेविस वहीं प्लेयर हैं, जिन्हें चेन्नई टीम ने IPL 2025 में गुरजपनीत सिंह के रिप्लेसमेंट के तौर पर साइन किया था. युवा दक्षिण अफ्रीकी प्लेयर ब्रेविस को चेन्नई टीम ने उस समय 2.2 करोड़ रुपये की राशि देकर अपने साथ जोड़ा था.

रविचंद्रन अश्विन ने बताया कि कई सारी टीम ब्रेविस को अपने स्क्वाड में शामिल करना चाहती थीं. मगर ब्रेविस के एजेंट्स के साथ कई बार वार्ता करने के बाद CSK ने ज्यादा पैसे देकर उन्हें अपने साथ शामिल किया था. अश्विन ने यह भी कहा कि ब्रेविस जैसे खिलाड़ियों को पता होता है कि ऑक्शन में उन्हें बेस प्राइस से ज्यादा ही रकम मिलेगी, इसलिए उनके पास पावर होती है कि वो अपने मन मुताबिक पैसे की डिमांड रख सकें.

अश्विन का खुलासा

रविचंद्रन अश्विन ने कहा, “मैं ब्रेविस के बारे में कुछ बताता हूं. उन्होंने पिछले आईपीएल सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के साथ काफी अच्छा समय गुजारा और कई सारी टीम उनमें दिलचस्पी दिखा रही थीं. कई टीमों ने उन्हें ज्यादा प्राइस की वजह से अपने साथ शामिल नहीं किया. रिप्लेसमेंट के तौर पर उन्हें बेस प्राइस वाली रकम मिलनी चाहिए थी, लेकिन आप एजेंट्स के साथ संपर्क में आते हैं और खिलाड़ी कहता है कि पैसा ज्यादा मिलेगा तो वो टीम को जॉइन करेगा.”

अश्विन ने आगे कहा, “ऐसा इसलिए होता है क्योंकि खिलाड़ी जानता है कि अगले सीजन उसे रिलीज किया गया तो उसे ऑक्शन में काफी बढ़िया पैसा मिलेगा. ब्रेविस का कॉन्सेप्ट यही था कि या तो ज्यादा पैसा मिले, या फिर वो अगले सीजन ऑक्शन में नाम रजिस्टर करवाएंगे. चूंकि CSK ज्यादा पैसा देने के लिए राजी थी, इसलिए वो टीम में आए.”

डेवाल्ड ब्रेविस ने पिछले सीजन सिर्फ 6 मैच खेले, जिनमें उन्होंने 37.50 के बढ़िया औसत से 225 रन बनाए. 6 मैचों में उन्होंने 2 पचासे भी ठोके थे.

यह भी पढ़ें:

अब सारा तेंदुलकर ने सुनाई एक और खुशखबरी… सगाई के बाद पहली बार बहु के साथ दिखे सचिन तेंदुलकर

[ad_2]

शनि की साढ़ेसाती का किन राशियों पर प्रभाव, कब मिलेगी राहत और क्या करें उपाय! जानिए जबाव

[ad_1]

Shani Sade Sati: शास्त्रों में शनि की साढ़ेसाती को जीवन का एक महत्वपूर्ण और प्रभावशाली चरण माना जाता है. यह लगभग साढ़े सात साल की अवधि होती है. इस अवधि का आरंभ तब होता है जब चंद्र राशि किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली में 12वें, 1वें और 2वें भाव में भ्रमण करते हैं. इसलिए इसे साढ़ेसाती कहा जाता है.

कई लोगों का यह मानना है कि साढ़ेसाती केवल कठिनाइयां और नुकसान देती है, मगर ऐसा नहीं है. शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है और वह व्यक्ति को उसके कर्मों का फल देते है.

जो लोग अच्छे कर्म, सत्य और ईमानदारी की राह पर चलते हैं, उनके लिए वह काल प्रगति, सफलता और सम्मान लेकर आता है. वहीं, जो लोग गलत कार्य करते हैं, उनके लिए वह अवधि चुनौतियों, संघर्ष और कष्ट का कारण बन सकता है.  

मेष राशि 
मेष राशि वाले लोगों पर साढ़ेसाती की शुरुआत हो चुकी है और इसका पहला चरण चल रहा है. वहीं इसका प्रभाव 31 मई 2032 तक रहेगा. इस समय कोई भी नए कामों की शुरूआत करने से पहले एक बार गंभीरता से सोचें और जल्दबाजी से बचें.

कुंभ राशि 
कुंभ राशि के लोगों पर साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है. जो 23 फरवरी 2028 तक चलेगा. इन लोगों के लिए यह समय करियर और पारिवारिक मामलों के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. ऐसे समय सावधानी और धैर्य से काम लेना चाहिए.

मीन राशि
मीन राशि के लोग साढ़ेसाती के दूसरे चरण से गुजर रहे हैं. यह दशा 17 अप्रैल 2030 तक चलेगी. इस समय भावनात्मक असंतुलन और आर्थिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लें.

साढ़ेसाती से बचने के उपाय 

  • शनिवार के दिन शनि देव की श्रद्धापूर्वक आराधना करें. 
  • पीपल के पेड़ के नीचे सरसों तेल से दीपक जलाएं.
  • जरूरतमंदों को काले कपड़े, काले चने, लोहे के बर्तन आदि दान करें
  • नियमित रूप से शनि चालीसा पढ़ें और शनि मंत्रों का जाप करें.
  • हर शनिवार को काले तिल, सरसों का तेल और उड़द की दाल का दान करें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

Video: आंगन में बैठे थे लोग, घुस आया बड़ा मगरमच्छ, देख उड़ गए सबके होश, वीडियो वायरल

[ad_1]

Uttarakhand News: उत्तराखंड के हरिद्वार के एक गांव से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी. रात के समय एक ग्रामीण के घर में अचानक एक विशालकाय मगरमच्छ घुस आया. ग्रामीणों के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई जब परिवार के लोग घर के आंगन में बैठे थे. अचानक किसी ने दरवाजे के पास हरकत महसूस की और टॉर्च की रोशनी डाली, तो सभी के होश उड़ गए, सामने एक बड़ा मगरमच्छ था.

मगरमच्छ को देखकर वन विभाग की टीम को दी सूचना

मगरमच्छ को देखते ही घर के लोग घबरा गए और तुरंत दरवाजे-खिड़कियां बंद कर दीं. थोड़ी ही देर में यह खबर पूरे गांव में फैल गई. कुछ लोग दूर से ही मगरमच्छ को देखने लगे, तो कुछ ने मोबाइल से वीडियो बना लिया. लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग की टीम को सूचना दी.


वन विभाग की टीम आधी रात को मौके पर पहुंची. टीम के आने से पहले मगरमच्छ घर के एक कोने में छिपा बैठा था. रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू होने के बाद टीम ने सावधानीपूर्वक मगरमच्छ को पकड़ने की कोशिश की. करीब आधे घंटे की मेहनत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया गया.

मगरमच्छ को सुरक्षित जगह छोड़ा गया

ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब गांव में नदी या नहर से कोई जंगली जानवर आ पहुंचा हो. मानसून के दिनों में अक्सर नदियों का पानी बढ़ने से मगरमच्छ या अन्य जलीय जीव बहकर आबादी वाले इलाकों में आ जाते हैं.

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा. उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि इस तरह की स्थिति में घबराएं नहीं और तुरंत वन विभाग को सूचना दें, ताकि किसी भी तरह की जानमाल की हानि से बचा जा सके.

ये भी पढ़ें-

Video: नीचे गिराकर मारे थप्पड़, बरसाएं घूसे… सड़क पर पुनीत सुपरस्टार की पिटाई का वीडियो वायरल


पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस का जश्न मातम में बदला, फायरिंग में 3 की मौत, 60 से ज्यादा घायल

[ad_1]

पाकिस्तान में गुरुवार (14 अगस्त) को आजादी का जश्न मनाया गया, लेकिन यह जश्न मातम में तब्दील हो जाएगा, यह किसे पता था. पाकिस्तान के ‘जियो न्यूज’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक आजादी के जश्न के दौरान हुई फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 60 से ज्यादा लोग घायल हो गए. फायरिंग से हुई मौत में एक वरिष्ठ नागरिक और 8 साल की बच्ची भी शामिल है.

जानकारी के मुताबिक यह हादसा कराची शहर में कई जगहों पर हुआ है. अजीजाबाद में एक बच्ची गली में घूम रही थी, तभी उसे आकर गोली लग गई और मौके पर ही मौत हो गई. वहीं कोरंगी में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है. लोकल पुलिस ने बताया कि कराची में कई जगहों पर फायरिंग के मामले दर्ज हुए हैं. इसमें कोरंगी के साथ-साथ लियाकताबाद और महमूदाबाद भी शामिल हैं.

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती, पुलिस ने भी शुरू की कार्रवाई

फायरिंग की घटना में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. इन्हें सिविल, जिन्ना और अब्बासी शहीद हॉस्पिटल में भेजा गया है. पुलिस ने भी अपना काम शुरू कर दिया है. जानकारी के मुताबिक कुछ संदिग्ध लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है. उनके पास से आधुनिक हथियार बरामद हुए हैं. पाकिस्तान में फायरिंग की घटनाएं बढ़ने लगी हैं और लोग अवैध तरीके से हथियार भी रखने लगे हैं.

कराची में पहले भी फायरिंग में कई लोगों की हो चुकी है मौत

पाकिस्तान में इससे पहले भी फायरिंग की घटना की वजह से कई लोगों की मौत हो चुकी है. ARY न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल कराची में 42 लोगों की मौत हुई थी, जिसमें 5 महिलाएं शामिल थीं. यह घटना सिर्फ जनवरी महीने की है. वहीं 233 लोगों के घायल होने के मामले भी सामने आए थे. हालांकि ये सभी मामले आपसी विवाद और पारिवारिक झगड़ों की वजह से हुए थे.

[ad_2]

मां के बर्थडे पर जाह्नवी कपूर हुईं इमोशनल, शेयर की बचपन की क्यूट फोटोज

[ad_1]

श्रीदेवी को इस दुनिया से गए हुए काफी साल हो गए हैं लेकिन ऐसा एक पल नहीं जाता है जब उनका परिवार उन्हें याद नहीं करता है.

श्रीदेवी को इस दुनिया से गए हुए काफी साल हो गए हैं लेकिन ऐसा एक पल नहीं जाता है जब उनका परिवार उन्हें याद नहीं करता है.

बोनी कपूर और श्रीदेवी की दोनों बेटियां जाह्नवी और खुशी मां को हमेशा याद करते रहते हैं. वो उनकी बर्थ एनिवर्सरी और डेथ एनिवर्सरी पर पोस्ट शेयर करते हैं.

बोनी कपूर और श्रीदेवी की दोनों बेटियां जाह्नवी और खुशी मां को हमेशा याद करते रहते हैं. वो उनकी बर्थ एनिवर्सरी और डेथ एनिवर्सरी पर पोस्ट शेयर करते हैं.

13 अगस्त को श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सरी थी. इस दिन जाह्नवी हर साल की तगह तिरुपति मंदिर गईं थीं. उन्होंने मां को याद करते हुए इमोशनल पोस्ट शेयर किया है.

13 अगस्त को श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सरी थी. इस दिन जाह्नवी हर साल की तगह तिरुपति मंदिर गईं थीं. उन्होंने मां को याद करते हुए इमोशनल पोस्ट शेयर किया है.

जाह्नवी ने मां के साथ बचपन की कुछ अनदेखी फोटोज शेयर की हैं. जिसमें श्रीदेवी छोटी जाह्नवी को गोद में लिए नजर आ रही हैं,

जाह्नवी ने मां के साथ बचपन की कुछ अनदेखी फोटोज शेयर की हैं. जिसमें श्रीदेवी छोटी जाह्नवी को गोद में लिए नजर आ रही हैं,

जाह्नवी ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- हैप्पी बर्थडे मम्मा. हर कदम पर आपका नाम मेरे दिल में रहेगा.

जाह्नवी ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- हैप्पी बर्थडे मम्मा. हर कदम पर आपका नाम मेरे दिल में रहेगा.

जाह्नवी का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है. लोग जाह्नवी के पोस्ट पर कमेंट करके श्रीदेवी को याद कर रहे हैं.

जाह्नवी का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है. लोग जाह्नवी के पोस्ट पर कमेंट करके श्रीदेवी को याद कर रहे हैं.

Published at : 14 Aug 2025 02:26 PM (IST)

बॉलीवुड फोटो गैलरी

[ad_2]