पाकिस्तान-नेपाल लिंक्ड फेक करेंसी केस में NIA ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

[ad_1]

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बिहार के चंपारण जिला फेक करेंसी केस में गुरुवार (14 अगस्त, 2025) को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. इस केस में एनआईए ने कल ही बुधवार (13 अगस्त, 2025) को चार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी.

एनआईए ने जिस आरोपी को गिरफ्तार किया, उस शख्स का नाम मोहम्मद फासी उद्दीन है. जो हैदराबाद का रहने वाला है. NIA की जांच में सामने आया है कि फासी सीधे तौर पर एक बड़े नेटवर्क से जुड़ा था. जिसके तार पाकिस्तान और नेपाल से जुड़े हुए है.

देश को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के लिए कर रहे थे फेक भारतीय करेंसी नोट की तस्करी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के मुताबिक, फासी और पहले चार्जशीट हो चुके आरोपी मोहम्मद नजर सद्दाम, मोहम्मद वारिस, मोहम्मद जाकिर हुसैन और मुजफ्फर अहमद वानी उर्फ सरफराज मिलकर हाई-क्वालिटी फेक इंडियन करेंसी नोट भारत में तस्करी कर रहे थे. इनका मकसद देश की आर्थिक स्थिरता को नुकसान पहुंचाना था.

एनआईए में जांच में क्या हुआ खुलासा?

एनआईए की जांच में ये भी पता चला है कि फासी ने पाकिस्तान में बैठे सलमान मोहम्मद को क्रिप्टोकरेंसी में पेमेंट किया था. जिसके बदले उसे फेक नोट मिले. फासी कई बार आरोपी नजर सद्दाम के साथ बिहार के रक्सौल और नेपाल गया था, जहां से नकली नोटों की तस्करी होती थी.

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बताया कि फासी, जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग भी गया था. जहां उसने सह-आरोपी मुजफ्फर अहमद वानी से मुलाकात की. वानी इस नेटवर्क को फेक करेंसी खरीदने के लिए फंड उपलब्ध कराता था.

दिसंबर, 2024 से एनआईए कर रही मामले की जांच

ये केस दिसंबर, 2024 से चल रहा है. जब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 1,95,000 रुपये की नकली करेंसी बरामद की थी. एजेंसी अभी भी इस इंटरनेशनल फेक करेंसी नेटवर्क के बाकी लिंक तलाशने में लगी है. मामले की जांच जारी है.

यह भी पढ़ेंः भारत-चीन के बीच कब तक शुरू हो सकती है सीधी उड़ानें, चीनी विदेश मंत्रालय ने किया खुलासा

[ad_2]

अर्जुन तेंदुलकर की मंगेतर सानिया चंडोक ने सिर्फ एक लाख रुपये में खोली थी यह कंपनी

[ad_1]

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर इन दिनों क्रिकेट से ज्यादा अपनी सगाई को लेकर चर्चा में हैं. अर्जुन ने हाल ही में मुंबई के बड़े कारोबारी रवि घई की पोती सानिया चंडोक से सगाई की है. इसके बाद से ही लोग सोशल मीडिया और गूगल पर सानिया के बारे में जानने के लिए तरह-तरह के सवाल खोज रहे हैं सानिया कौन हैं, उनका परिवार क्या करता है और वे क्या काम करती हैं.

महज एक लाख से शुरू हुई कंपनी

सानिया चंडोक का नाम भले ही एक बड़े बिजनेस परिवार से जुड़ा हो, लेकिन उनका खुद का बिजनेस सफर एक छोटे निवेश से शुरू हुआ था. साल 2022 में उन्होंने महज 1 लाख रुपये की पूंजी से Mr. Paws Pet Spa & Store LLP की शुरुआत की. यह एक लग्जरी पेट स्पा और स्टोर है, जो मुंबई में स्थित है. यहां पालतू जानवरों के लिए स्किनकेयर, ग्रूमिंग और अन्य प्रीमियम सर्विसेज दी जाती हैं.

क्या करती हैं सानिया?

सानिया ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से बिजनेस मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की है. पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कॉरपोरेट सेक्टर या पारिवारिक कारोबार में जाने के बजाय पेट इंडस्ट्री में कदम रखा. जानवरों के प्रति उनका प्यार और उनकी देखभाल का जुनून इस बिजनेस की प्रेरणा बना.

उनकी कंपनी Mr. Paws खासतौर पर कुत्तों और बिल्लियों की ग्रूमिंग, हेयरकट, स्किन थेरेपी और रिलैक्सेशन ट्रीटमेंट के लिए जानी जाती है. यहां पर कोरियन और जापानी थेरेपी के जरिए पेट्स को आराम और देखभाल दी जाती है जो भारत में पहली बार इस स्तर पर पेश की गई सेवा मानी जाती है.

कितनी है कमाई?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महज एक लाख रुपये से शुरू हुई इस कंपनी की सालाना कमाई आज करीब 90 लाख रुपये तक पहुंच गई है. यह आंकड़ा दिखाता है कि लगन और सही बिजनेस आइडिया के साथ छोटा निवेश भी बड़े नतीजे दे सकता है. फिलहाल Mr. Paws के मुंबई में दो स्टोर हैं और यहां आने वाले ग्राहक अपने पालतू जानवरों के लिए बेस्ट ट्रीटमेंट पाने के लिए अच्छी-खासी रकम खर्च करने को तैयार रहते हैं.

स्टोर में खुद मौजूद रहती हैं सानिया

सानिया सिर्फ कंपनी की डायरेक्टर बनकर ऑफिस में नहीं बैठतीं, बल्कि अक्सर खुद स्टोर में पाई जाती हैं. वे पालतू जानवरों के साथ समय बिताना पसंद करती हैं और कई बार उनकी ग्रूमिंग और देखभाल में भी हाथ बंटाती हैं. उनका मानना है कि किसी भी बिजनेस में दिल से जुड़ाव होना जरूरी है, तभी ग्राहक और ब्रांड दोनों के बीच भरोसा बनता है.

यह भी पढ़ें-पीरियड्स लीव को लेकर दिल्ली में NSUI का जोरदार प्रदर्शन, जानें किन यूनिवर्सिटीज में पहले से है यह सुविधा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन! पढ़ें मेष से मीन का लव राशिफल

[ad_1]

Love Rashifal: शुक्रवार, 15 अगस्त 2025 का यह प्रेम राशिफल ग्रहों के गोचर और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है. पंचम भाव प्रेम जीवन की स्थिति को दर्शाता है और आज का ग्रह संयोग रिश्तों में उतार-चढ़ाव ला सकता है. कहीं रिश्ते गहरे होंगे, तो कहीं संवाद की जरूरत महसूस होगी.

यहां पर मौजूद शुभ ग्रहों की दृष्टि प्रेम के मामले में व्यक्ति को सफलता प्रदान करती है. किन राशियों के लिए शुक्रवार का दिन लकी और किन लोगों के लिए अनलकी साबित होने जा रहा है, आइए जानते हैं लव राशिफल.

Love Rashifal 15 August 2025: प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन! पढ़ें मेष से मीन का लव राशिफल

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय बीताने का मौका मिलेगा. इस दौरान दोनों एक दूसरे से भावनात्मक रूप से जुड़ाव महसूस करेंगे. प्रेम जीवन में अपने लव पार्टनर के साथ रोमांटिक बातचीत का लुफ्त उठा सकते हैं. सिंगल लोगों को प्यार में नया प्रस्ताव मिल सकता है. 

Love Rashifal 15 August 2025: प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन! पढ़ें मेष से मीन का लव राशिफल

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
अपने प्रियतम के साथ भविष्य को लेकर बेहतर योजना बना सकते हैं. इस दौरान रिश्तों में स्थिरता लाएं. विवाहित जीवन में जातकों को दांपत्य सुख प्राप्त होगा. शुक्रवार का दिन प्रेम से भरा रहने वाला है. 

Love Rashifal 15 August 2025: प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन! पढ़ें मेष से मीन का लव राशिफल

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
किसी भी तरह के पुराने मतभेद से दूर रहे. विवाहित जीवन में संतान सुख की प्राप्ति होगी. लव पार्टनर के साथ गहराई से संवाद स्थापित कर सकते हैं. सिंगल लोगों की किसी खास व्यक्ति से अच्छी मुलाकात हो सकती है. 

Love Rashifal 15 August 2025: प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन! पढ़ें मेष से मीन का लव राशिफल

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
पार्टनर के साथ भावनात्मक रूप से संबंध स्थापित कर सकते हैं. वैवाहिक जीवन में पार्टनर के साथ किसी बात पर हुई लड़ाई सुलझ सकती है. इस दौरान आपको पार्टनर की बातों का सम्मान करना है. 

Love Rashifal 15 August 2025: प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन! पढ़ें मेष से मीन का लव राशिफल

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रेम के लिहाज से रोमांटिक और प्यार से भरा रहने वाला है. वैवाहिक जीवन में पार्टनर की भावनाओं को समझने का प्रयास करें. सिंगल लोग ऑनलाइन के जरिए किसी खास व्यक्ति से बातचीत कर सकते हैं. 

Love Rashifal 15 August 2025: प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन! पढ़ें मेष से मीन का लव राशिफल

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आज लव पार्टनर के साथ प्यार में सच्चाई और पारदर्शिता के कारण प्यार और गहराएगा. विवाहित जीवन में संतान की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित हो सकता है. इस दौरान अपनी भावनाओं पर काबू रखें. 

Love Rashifal 15 August 2025: प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन! पढ़ें मेष से मीन का लव राशिफल

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
चंद्रमा के गोचर के कारण आपका पार्टनर के प्रति आकर्षण बढ़ेगा. इस दौरान आपका व्यक्तित्व पार्टनर को प्रभावित कर सकता है. विवाहित लोगों को परिवार में कोई सरप्राइज मिल सकता है. इस दौरान पार्टनर को बाहर खाने पर ले जाने से मन प्रसन्न रहेगा.

Love Rashifal 15 August 2025: प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन! पढ़ें मेष से मीन का लव राशिफल

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Rashifal)
आज अपनी प्रेम भावनाओं को काबू में रखें. प्यार में किसी भी तरह की ईर्ष्या या शक को पैदा होने से रोकें. वैवाहिक जीवन में परिवार से कोई अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है. 

Love Rashifal 15 August 2025: प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन! पढ़ें मेष से मीन का लव राशिफल

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
लव लाइफ में आज के दिन उत्साह और रोमांच बना रहेगा. पार्टनर के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन करने के लिए जा सकते हैं. वैवाहिक जीवन में प्यार बना रहेगा. सिंगल लोगों को आज के दिन प्यार के लिए थोड़ा सब्र रखना चाहिए. 

Love Rashifal 15 August 2025: प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन! पढ़ें मेष से मीन का लव राशिफल

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
मकर राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन प्यार के लिहाज से बेहतरीन जाने वाला है. पार्टनर के साथ वक्त बीताने के साथ प्यार का लम्हा बिताने का मौका मिलेगा. वैवाहिक जीवन में डेट पर जाने का प्लान बना सकते हैं. 

Love Rashifal 15 August 2025: प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन! पढ़ें मेष से मीन का लव राशिफल

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
आज वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ सच्ची भावनाएं शेयर कर सकते हैं. सिंगल लोगों को नए रिश्ते स्थापित करने के लिए अनुकूल रहने वाला है. प्यार में पार्टनर को किसी भी तरह से जज नहीं करें. 

Love Rashifal 15 August 2025: प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन! पढ़ें मेष से मीन का लव राशिफल

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
आज के दिन पार्टनर संग आध्यात्मिक और धार्मिक यात्रा करने की योजना बना सकता है. भावनात्मक रूप से पार्टनर से जुड़ाव महसूस करेंगे. कोई भी बात पार्टनर से न छुपाएं. वैवाहिक जीवन में ससुराल पक्ष से उपहार मिल सकता है. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

‘वॉर 2’ ने तोड़े 7 सुपरस्टार के 10 बड़े रिकॉर्ड,8 महीनों में रिलीज हुई 25 फिल्में भी हुईं शिकार

[ad_1]

ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर 2’ का ट्रेलर आते ही ऐसा बज बन चुका था कि लोग एक्साइटेड थे कि कब फिल्म आए और कब वो थिएटर के अंदर इस हाई ऑक्टेन एक्शन फिल्म का मजा उठा सकें.

उनकी इसी एक्साइटमेंट की वजह से फिल्म ने पहले दिन स्टोरी लिखते समय तक 52.5 करोड़ रुपये कमाते हुए न सिर्फ इस साल रिलीज हुई दो दर्जन से ज्यादा बॉलीवुड फिल्मों का लाइफटाइम कलेक्शन पार कर लिया है, बल्कि इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म भी बन गई है.

तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने पहले ही दिन कुछ घंटों में कौन से बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं और किन-किन फिल्मों को मात दे दी है.

‘वॉर 2’ ने इन 10 बड़ी फिल्मों के फर्स्ट डे कलेक्शन को छोड़ा पीछे

जाहिर सी बात है कि फिल्म ने इस साल की सबसे बड़ी फिल्म ‘छावा’ के ओपनिंग डे कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है तो बाकी फिल्मों के रिकॉर्ड टूट ही गए होंगे. लेकिन फिर भी 10 फिल्मों का डेटा यहां बताया जा रहा है क्योंकि इनमें सनी देओल, अक्षय कुमार, आमिर खान और अजय देवगन जैसे बड़े स्टार्स की फिल्में हैं.














फिल्म ओपनिंग डे कलेक्शन
छावा 31 करोड़
सिकंदर 26 करोड़
हाउसफुल 5 24 करोड़
सैयारा 21.5 करोड़
रेड 2 19.5 करोड़
स्काई फोर्स 12.25 करोड़
सितारे जमीन पर 10.7 करोड़
जाट 9.5 करोड़
केसरी चैप्टर 2 7.75 करोड़
भूल चूक माफ 7 करोड़

‘वॉर 2’ ने पार किया 2 दर्जन फिल्मों का लाइफटाइम कलेक्शन

‘वॉर 2’ ने जिन फिल्मों का लाइफटाइम कलेक्शन एक ही दिन में पार कर लिया है वो हैं- फतेह, आजाद, लवयापा, इमरजेंसी, बैडऐस रविकुमार,देवा, मेरे हस्बैंड की बीवी, सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव, क्रेजी, द डिप्लोमैट, ग्राउंड जीरो, फुले, द भूतनी, कंपकंपी, चिड़िया, मां, मालिक, आंखों की गुस्ताखियां, उदयपुर फाइल्स, तन्वी द ग्रेट, निकिता रॉय, संत तुकाराम, धड़क 2, सन ऑफ सरदार 2 और अंदाज 2 जैसी 25 फिल्में शामिल हैं.

‘वॉर 2’ के बारे में

इस फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में कियारा आडवाणी, ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म को 400 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट के साथ तैयार किया गया है.

नोट: फिल्मों के कलेक्शन से जुड़ा डेटा सैक्निल्क के मुताबिक है.

[ad_2]

‘भारत पर लगे भारी-भरकम टैरिफ से पुतिन बातचीत के लिए हुए तैयार’, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा

[ad_1]

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार (14 अगस्त,2025) को कहा कि भारत पर लगाए गए भारी-भरकम टैरिफ ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को मुझसे बात करने के लिए प्रभावित किया होगा. फॉक्स न्यूज रेडियो से बातचीत में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हर चीज का अपना असर होता है. ट्रंप ने दावा किया कि भारत पर लगाए गए जुर्माने के चलते रूस से तेल की खरीद बंद हो गई है.

डोनाल्ड ट्रंप ने इसी महीने भारत की वस्तुओं पर पहले 25 फीसदी टैरिफ का ऐलान किया. इसके बाद ट्रंप ने भारतीय उत्पादों पर 25 परसेंट के अतिरिक्त जुर्माने का भी ऐलान किया. इन ऐलानों के बाद अमेरिका की ओर से भारत पर लगाया गया टैरिफ 50 परसेंट पहुंच गया. अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस टैरिफ के लिए भारत की ओर से रूस से खरीदे जा रहे तेल को वजह बताया. 

‘अपना सबसे बड़ा ग्राहक खोने वाला है रूस तो…’- ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बातचीत में आगे कहा कि पुतिन के बातचीत के लिए तैयार होने में शायद भारत की भूमिका होगी. उन्होंने कहा कि निश्चित तौर से जब आप अपना दूसरा सबसे बड़ा ग्राहक खो देते हैं और अपना पहला सबसे बड़ा ग्राहक खोने वाले हों तो मुझे लगता है कि शायद इसकी भी भूमिका हो.

यूक्रेन में लड़ाई रोकने के लिए रूस को आर्थिक प्रोत्साहन देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह सार्वजनिक तौर पर अपनी चाल नहीं चलना चाहेंगे. उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि उनकी ख्वाहिश तत्काल शांति समझौते करवाने में है. उन्होंने कहा कि अगर इस बैठक से कोई नतीजा निकलता है तो वह तुरंत यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की को फोन करेंगे और जहां भी हम मिलेंगे, वहां उन्हें बुलाएंगे.

भारत पर दबाव डालकर क्या करना चाहते हैं ट्रंप?

हाल के वर्षों में अमेरिका के साथ चीन की सामरिक प्रतिद्वंद्विता में भारत एक प्रमुख साझेदार के रूप में उभरा है. हालांकि, अमेरिका के साथ उसके बड़े व्यापार और रूस के साथ करीबी रिश्तों ने भारत को डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ का मुख्य निशाना बना दिया है. इसके बहाने ट्रंप यूक्रेन के साथ शांति समझौता करवाने के लिए भारत पर दबाव डालना चाह रहे हैं.

बीते कुछ सालों में भारत ने वैश्विक नेतृत्व में एक अहम स्थान बना लिया है. चाहे यूरोपीय देश हों या अफ्रीकी, चाहे मुस्लिम राष्ट्र हों या कोई छोटा सा द्वीप देश… भारत के रिश्ते सभी देशों से बेहतर हो गए हैं. भारत की ओर से ट्रंप के टैरिफ बम को अनुचित, नामुनासिब और अविवेकपूर्ण बताया गया है.

[ad_2]

अजहरुद्दीन ने किया मोहम्मद सिराज की असली डाइट का खुलासा, कैसे इंग्लैंड में फेंक डाले 185.3 ओवर

[ad_1]

Mohammed Siraj Diet Plan: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन से खुद को चर्चा में बना रखा है. सचिन तेंदुलकर से लेकर विराट कोहली तक हर किसी ने सिराज की गेंदबाजी की तारीफ की. सिराज ने इंग्लैंड के पांचों मैच खेले और किसी भी मुकाबले में रेस्ट नहीं लिया. सिराज इस सीरीज में सबसे ज्यादा ओवर डालने वाले गेंदबाज भी बने. लेकिन मोहम्मद सिराज ने आखिर ऐसा कैसे किया, पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन ने सिराज का डाइट प्लान बताकर इसका खुलासा कर दिया है.

अजहरुद्दीन ने बताया सिराज का डाइट प्लान

एंडरसन-तेंदुलकर सीरीज में मोहम्मद सिराज सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंजबाज बने. सिराज ने पांचों टेस्ट मैच में 23 विकेट लिए. सिराज की इस दमदार परफॉर्मेंस पर भारतीय दिग्गज खिलाड़ी अजहरुद्दीन ने मिड-डे से बात करते हुए कहा कि इंग्लैंड में मोहम्मद सिराज की शानदार गेंदबाजी का क्रेडिट केवल उनकी स्किल्स को नहीं, बल्कि उनके पसंदीदा खाने नल्ली गोश्त बिरयानी और पाया को दिया जाना चाहिए. अजहरुद्दीन का मानना है कि इन खाने से तेज गेंदबाज को मैच विनिंग स्पेल्स डालने की ताकत मिली.

मोहम्मद अजहरुद्दीन के इस खुलासे से पहले बात सामने आ रही थी कि सिराज बिल्कुल क्लीन डाइट ले रहे हैं और सादा खाना खा रहे हैं, लेकिन अजहरुद्दीन के मुताबिक सिराज की इंग्लैंड के खिलाफ धाकड़ गेंदबाजी के पीछे बिरयानी और पाया है.

इंग्लैंड में सिराज ने दिखाया कमाल

मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों में मिलाकर कुल 185.3 ओवर डाले. वहीं सिराज ने सबसे ज्यादा 23 विकेट चटकाए. जसप्रीत बुमराह अपनी फिटनेस की वजह से इस सीरीज में केवल तीन मैच ही खेल पाए. वहीं बुमराह की गैरहाजिरी में सिराज ने टीम की गेंदबाजी की कमान संभाली और लीडिंग विकेटटेकर बने. सिराज ने पांचवें टेस्ट के आखिरी दिन शानदार गेंदबाजी करके सीरीज को 2-2 से ड्रॉ करवा दिया.

यह भी पढ़ें

एक टेस्ट मैच में किस गेंदबाज ने 20 विकेट लिए हैं? देखें एक टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 गेंदबाजों की लिस्ट

[ad_2]

स्वतंत्रता दिवस से पहले भारत के लिए आई खुशखबरी, 19 साल बाद S&P ने क्रेडिट रेटिंग किया अपग्रेड

[ad_1]

S&P Upgrades India Ratings: भारत की सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग को एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने गुरुवार को अपग्रेड करते हुए ‘BBB’ कर दिया. रेटिंग एजेंसी ने इसके पीछे मजबूत आर्थिक वृद्धि, राजकोषीय मजबूती के लिए राजनीतिक प्रतिबद्धता और महंगाई को काबू में लाने के लिए बेहतर मौद्रिक नीति उपायों का हवाला देते हुए 19 साल बाद भारत की रेटिंग बढ़ाई है.

भारत के लिए राहत

रेटिंग एजेंसी ने कहा कि भारत दुनिया में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक है. पिछले 5-6 साल में सरकारी खर्च की गुणवत्ता में सुधार हुआ है. एसएंडपी ने कहा कि अमेरिकी टैरिफ का भारतीय अर्थव्यवस्था पर बेहद सीमित असर होगा. एसएंडपी के मुताबिक, भारत व्यापार पर अपेक्षाकृत कम निर्भर है और इसकी लगभग 60 प्रतिशत आर्थिक वृद्धि घरेलू खपत से आती है.

गौरतलब है कि अमेरिकी एजेंसी ने भारत की सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग में ऐसे समय पर सुधार किया है, जब इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय अर्थव्यवस्था को “डेड इकोनॉमी” करार दिया था. राष्ट्रपति ट्रंप की तरफ से भारत के ऊपर 25 प्रतिशत बेस टैरिफ और उसके बाद रूस से तेल खरीदने की वजह से अतिरिक्त 25 प्रतिशत पेनाल्टी के तौर पर लगाया गया है. यानी भारतीय सामानों के ऊपर 27 अगस्त से 50 प्रतिशत का टैरिफ प्रभावी हो जाएगा, जो अब तक का सबसे ज्यादा शुल्क है.

साख में सुधार के क्या मायने हैं?

साख में सुधार से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भारतीय कंपनियों के लिए कर्ज की लागत में कमी आएगी. एसएंडपी ने जनवरी 2007 में भारत को सबसे निचले निवेश स्तर की रेटिंग ‘BBB-’ दी थी. यह किसी वैश्विक रेटिंग एजेंसी द्वारा साख में पहला सुधार है, जिसमें भारत को सबसे निचले निवेश स्तर से एक पायदान ऊपर की रेटिंग दी गई है. ‘BBB’ निवेश स्तर की रेटिंग है और यह देश की अपने कर्ज दायित्वों को आसानी से चुकाने की बेहतर क्षमता को बताती है.

एसएंडपी ने पिछले साल मई में भारत के क्रेडिट रेटिंग परिदृश्य को ‘स्थिर’ से बदलकर ‘सकारात्मक’ कर दिया था, साथ ही संकेत दिया था कि अगले 24 महीनों में रेटिंग में सुधार हो सकता है. एसएंडपी ने भारत की रेटिंग में सुधार करते हुए कहा, “भारत की साख में सुधार, महंगाई पर अंकुश लगाने वाले बेहतर मौद्रिक नीति परिवेश के साथ मजबूत आर्थिक वृद्धि को प्रतिबिंबित करता है.”

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान पर यूएस मेहरबान! मूडीज ने बदली रेटिंग, जानें क्या होगा पड़ोसी मुल्क को Caa1 का फायदा

[ad_2]

रिटायर्ड जज के घर में हो रही थी चोरी, चोरों के सामने सोने की एक्टिंग करके बचा ली जान; देखें वीड

[ad_1]

सोशल मीडिया पर आए दिन आपको अजीब तरह के वीडियो वायरल होते हुए दिख जाते हैं. इन दिनों एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां देर रात कुछ लोग एक घर में घुस आए. अंदर मौजूद शख्स ने अपनी सूझबूझ और एक्टिंग से हालात को पलट दिया. आमतौर पर ऐसे हालात में लोग घबरा जाते हैं. 

लेकिन इस बार कहानी अलग थी. उसने जो किया उससे न सिर्फ अपनी जान बचाई बल्कि सामने वालों को भी चौंका दिया. यह पूरी घटना अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है. बहुत से लोग इस शख्स की समझदारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं.  सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. 

चोरों के सोने सामने एक्टिंग करके बचाई जान 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस चौंकाने वाली घटना में चोर रात के समय एक घर के कमरे में घुस आते हैं. अंदर बिस्तर पर लेटा शख्स गहरी नींद में दिखाई देता है और तस से मस नहीं होता. चोर आराम से अलमारी खोलते हैं. सामान निकालते हैं, लेकिन वह शख्स सोता ही रहता है. इस दौरान एक चोर हाथ में डंडा लेकर उसके सामने खड़ा हो जाता है. ताकि अगर वह हिले तो हमला कर सके. 

यह भी पढ़ें: Video: मसाज करा रही महिला का चोरी-छिपे बनाया वीडियो, लोगों ने पकड़ कर पीटा, वीडियो वायरल

फिर भी बिस्तर पर पड़ा शख्स कोई हरकत नहीं करता. आखिरकार चोर चोरी करके निकल जाते हैं और उसकी जान बच जाती है. लोग कह रहे हैं कि गहरी नींद में सोने की एक्टिंग ने उसकी जान बचा ली. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

 

यह भी पढ़ें: Video: 30 सेकंड तक डेढ़ साल के मासूम को नौंचते रहे 3 कुत्ते, एक पैर खींच कर ले गया, वीडियो वायरल

इंदौर के रिटायर्ड जज का था घर

सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर इस वीडियो को @adrakwalichai1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. चोरी की यह वारदात इंदौर के एक रिटायर्ड जज के घर की बताई जा रही है. जहां जज का बेटा अपने कमरे में सो रहा होता है. और चोर चोरी की वारदात को अंजाम दे जाते हैं. लेकिन अगर बेटा जग जाता तो चोर शायद उस पर हमला कर देते हैं. इस वीडियो को देखने के बाद बहुत से लोगों कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया ‘अपने बेडरूम में कौन कैमरा लगाता है.’ तो एक और यूजर नें लिखा है ‘ऐसी एक्टिंग के लिए ऑस्कर मिल सकता है.’

यह भी पढ़ें: Video: घोड़े पर सवार अकेला स्कूल जाता है ये बच्चा, पालतू कुत्ता देता है सिक्योरिटी, वीडियो वायरल


ऑर्गन डोनर हो या रिसीवर, महिलाओं को क्यों नहीं मिलती प्राथमिकता? NOTTO की रिपोर्ट खुलासा

[ad_1]

Gender Bias Organ Donation: कभी-कभी जिंदगी और मौत के बीच की दूरी बस एक स्वस्थ अंग होती है. ऐसे में ऑर्गन डोनेशन किसी की जिंदगी बचाने का सबसे बड़ा उपहार है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि, भारत में महिलाओं को चाहे वे डोनर हों या रिसीवर, अक्सर प्राथमिकता नहीं मिल पाती? हाल ही में राष्ट्रीय अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (NOTTO) की एक रिपोर्ट ने इस चौंकाने वाली सच्चाई को सामने लाया है.

बता दे, इस रिपोर्ट ने न सिर्फ आंकड़ों से हैरान किया, बल्कि यह भी बताया कि, महिलाओं के साथ इस प्रक्रिया में किस तरह असमानता होती है. हालांकि ऐसा नहीं होना चाहिए. 

ये भी पढ़े- रसोई के इन मसालों को इग्नोर तो नहीं कर रहे आप? सेहत का होते हैं खजाना

चौंकाने वाले आंकड़े

  • NOTTO की रिपोर्ट में कहा गया है कि, महिला रोगियों और मृतक दाताओं के रिश्तेदारों को लाभार्थियों के रूप में प्राथमिकता देने की सिफारिश की गई है.
  • अंग प्राप्त करने वालों में पुरुषों की संख्या महिलाओं की तुलना में कहीं ज्यादा है.
  • कई मामलों में महिला डोनर्स तो अधिक हैं, लेकिन रिसीवर के तौर पर उन्हें प्राथमिकता नहीं मिलती.
  • सामाजिक, आर्थिक और जागरूकता की कमी इस असमानता का मुख्य कारण है. 

महिलाओं को क्यों नहीं मिलती प्राथमिकता?

  • सामाजिक मानसिकता – कई परिवारों में पुरुष की सेहत को प्राथमिकता दी जाती है, जिससे महिलाओं के इलाज और अंग प्रत्यारोपण में देरी होती है.
  • आर्थिक कारण – कई बार महंगे ट्रांसप्लांट का खर्च उठाने में परिवार पहले पुरुष सदस्य को चुनता है.
  • जागरूकता की कमी – ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में महिलाएं अंगदान और इसके अधिकारों के बारे में कम जानती हैं.
  • स्वास्थ्य सुविधाओं तक कम पहुंच – महिलाएं समय पर जांच और लिस्टिंग प्रक्रिया पूरी नहीं कर पातीं।

NOTTO की रिपोर्ट में क्या कहा गया 

  • अंग प्रत्यारोपण की सूची में महिला रोगियों को प्राथमिकता दी जाए
  • मृतक दाताओं के रिश्तेदारों में महिला लाभार्थियों को प्राथमिकता मिले
  • अंगदान प्रक्रिया में पारदर्शिता और समान अवसर सुनिश्चित किए जाएं
  • जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं को उनके अधिकारों और प्रक्रिया की जानकारी दी जाए

अंगदान में पारदर्शिता और समानता क्यों जरूरी है?

अंगदान सिर्फ चिकित्सा प्रक्रिया नहीं, बल्कि मानवता का सबसे बड़ा रूप है. अगर इसमें लिंग के आधार पर भेदभाव होगा, तो न सिर्फ नैतिकता, बल्कि जीवन बचाने की क्षमता भी प्रभावित होगी. महिलाओं को बराबरी का मौका देना जरूरी है. 

  • समाज में स्वास्थ्य संबंधी समानता आ सके
  • अंगदान के प्रति विश्वास और भागीदारी बढ़े

इसे भी पढ़ें:  क्या पूजा-पाठ करने से तेज होता है दिमाग? साइंस को भगवान मानने वालों के होश उड़ा देगी यह स्टडी

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में आसमान से बरसा मौत का सैलाब, जिंदगियों पर टूटा कहर; वीडियो वायरल

[ad_1]

Cloud Burst in Kishtwar: देवभूमि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के जख्म अभी भरे भी नहीं थे कि अब जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के चिशोती इलाके में कुदरत ने अपना कहर बरपा दिया. पहाड़ों के सीने को चीरते हुए अचानक बादल फटा और कुछ ही पलों में शांत घाटियां पानी के उफनते सैलाब में बदल गईं. वहां के रास्ते, जो कल तक बच्चों और लोगों की आवाजाही से गुलजार थे, आज मलबे, बहते पेड़ों और टूटी उम्मीदों से भरे पड़े हैं.

तेज बारिश के साथ आई बाढ़ ने कई घरों को बहा दिया, खेतों को तबाह कर दिया और कई परिवारों को बेघर कर दिया. दूर-दराज के इलाकों में लोग फंसे हुए हैं, उनके चारों ओर पानी ही पानी है, और हर गुजरता पल लोगों के दिलों में डर को और गहरा कर रहा है. बचाव दल और प्रशासन लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटा है, लेकिन आसमान में मंडराते काले बादल और लगातार बिगड़ता मौसम उनके रास्ते में सबसे बड़ी बाधा बने हुए हैं.

बादल फटने का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो इस त्रासदी की भयावहता को बयां कर रहे हैं. टूटी हुई सड़कें, जो अब बहती नदियों में बदल चुकी हैं, वहां पर पानी इतनी रफ्तार से बह रहा है कि उसके सामने पत्थर भी टिक नहीं पा रहे. जहां कल तक लोग हंसते खिलखिलाते बाजार जाते थे, वहां अब तेज धार में पानी बह रहा है. कई जगह रास्ते पूरी तरह बंद हो गए हैं, और प्रशासन अस्थाई पुल बनाकर फंसे लोगों को निकाल रहा है.

सेना और पुलिस के जवान मिलाकर राहत कार्य में लगे हुए हैं. वहीं, प्रशासन ने भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि वे नदियों और नालों के किनारे न जाएं और सुरक्षित स्थानों पर रहें. किश्तवाड़ की यह त्रासदी सिर्फ एक प्राकृतिक घटना नहीं, बल्कि उन अनगिनत कहानियों का दर्द है, जिनके घर, रिश्ते और यादें इस सैलाब में बह गईं. आसमान से बरसी इस आफत ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कुदरत के आगे इंसान कितना बेबस है. 

प्रशासन ने लोगों को किया अलर्ट

खराब मौसम और बादल फटने जैसी अप्रिय घटनाओं को मद्देनजर रखते हुए लोगों से इस बात की अपील की गई है कि वे अलर्ट का पालन करने और जब तक बहुत जरूरी न हो, तब तक कहीं भी बाहर यात्रा करने से बचें. पानी का बहाव तेज होने की वजह से प्रशासन ने नदियों और नाले के किनारे लोगों को जाने से मना किया है. बाढ़ और मलबे में फंसे हुए लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित स्थान पर लेकर जाया जा रहा है. 

यह भी पढ़ें: उत्तरकाशी के बाद अब शिमला में आफत! बादल फटने से जनजीवन प्रभावित- तबाही का मंजर देख कांप जाएगी रूह