बैंकों की मनमानी पर रोक से आरबीआई का इनकार, 50000 मिनिमम बैलेंस पर जानें RBI ने क्या कहा

[ad_1]

RBI On Bank Minimum Balance: बैंकों की तरफ से मनमाने न्यूनतम बैलेंस पर किसी तरह की रोक लगाने से रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने इनकार किया है. आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि केंद्रीय बैंक यह फैसला बैंकों पर ही छोड़ता है कि वे कितना न्यूनतम बैलेंस तय करते हैं. आरबीआई की तरफ से यह बयान ऐसे वक्त पर आया है जब आईसीआईसीआई बैंक ने 1 अगस्त 2025 से खुलने वाले नए सेविंग्स अकाउंट के लिए औसत मासिक बैलेंस बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दिया है.

मेट्रो और शहरी शाखाओं में न्यूनतम बैलेंस 10,000 रुपये से बढ़ाकर 50,000 रुपये किया गया है, वहीं अर्ध-शहरी शाखाओं में 5,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये और ग्रामीण इलाकों में इसे बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दिया गया है.

आरबीआई का दखल से इनकार

हालांकि, यह बदलाव सिर्फ नए ग्राहकों पर लागू होंगे, जबकि पुराने खाताधारकों के लिए नया न्यूनतम बैलेंस नियम तब तक लागू नहीं होगा, जब तक बैंक की तरफ से इस बारे में अधिसूचना जारी नहीं की जाती. यदि ग्राहक इस औसत बैलेंस की शर्तों को पूरा नहीं करेंगे, तो उन पर बैंक की तरफ से पेनाल्टी लगाई जाएगी.

भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने सोमवार को कहा कि बैंक बचत खातों में न्यूनतम शेष राशि तय करने के लिए स्वतंत्र हैं और यह आरबीआई के नियामक अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है. उन्होंने यह बात गुजरात के मेहसाणा जिले के गोजरिया ग्राम पंचायत में वित्तीय समावेशन पर आयोजित एक समारोह के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कही.

संजय मल्होत्रा ने क्या कहा?

प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई के सेविंग्स अकाउंट के लिए जरूरी न्यूनतम बैलेंस की राशि बढ़ाने के बारे में पूछे जाने पर संजय मल्होत्रा ने कहा, “आरबीआई ने न्यूनतम शेष राशि तय करने का निर्णय प्रत्येक बैंक पर छोड़ दिया है. कुछ बैंकों ने इसे 10,000 रुपये रखा है, कुछ ने 2,000 रुपये रखा है और कुछ ने ग्राहकों को इससे छूट दी है. यह आरबीआई के नियामक अधिकार क्षेत्र में नहीं आता.” आईसीआईसीआई बैंक ने 1 अगस्त से नए बचत खाते खोलने वालों के लिए न्यूनतम शेष राशि की सीमा बढ़ा दी है.

ये भी पढ़ें: इस देश में 2026 से पहले जा सकती है 10 लाख जान, एलन मस्क बोले- अब AI ही बन सकता है उनका भगवान, जानें ऐसा क्यों

[ad_2]

पहले महीने की सैलरी आते ही कर्मचारी ने 5 मिनट में छोड़ दी जॉब! HR के रिएक्शन से इंटरनेट पर बवाल

[ad_1]

एक ऐसा मामला सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है जिसमें एक नौजवान ने अपना पहला वेतन खाते में आते ही पांच मिनट के अंदर ही इस्तीफा भेज दिया. ये न सिर्फ कंपनी के HR वालों के लिए झटका था, बल्कि पूरे प्रोफेशनल जगत के लिए सवाल भी खड़ा कर रहा है कि आखिर ये कैसी नौकरी छोड़ने की आदत है? जी हां, लगता है बेचारे को केवल एक महीने की तनख्वाह की ही जरूरत थी जो कि उसे मिल चुकी थी. मामला जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यूजर्स इसे लेकर तरह तरह के रिएक्शन देने लगे.

इधर मिली सैलरी और इधर कर्मचारी ने छोड़ दी केवल एक महीने पुरानी नौकरी

सोशल मीडिया पर एक ऐसा मामला वायरल हो रहा है जिसने सबको हैरान कर दिया है. एक नई नौकरी करने वाला कर्मचारी अपना पहला वेतन खाते में आते ही सिर्फ पांच मिनट बाद नौकरी छोड़ने का ईमेल भेज देता है. एक अनुभवी मानव संसाधन (HR) पेशेवर ने इस घटना पर अपनी बात कही और बताया कि कैसे ये घटना HR टीम और ट्रेनिंग टीम के लिए निराशाजनक थी. उन्होंने लिखा कि कंपनी ने नए कर्मचारी का स्वागत किया, उसे काम सिखाया और आगे बढ़ने का मौका दिया. लेकिन पहला वेतन मिलने के तुरंत बाद ही उसने नौकरी छोड़ दी.

HR भी रह गया हैरान

HR ने कहा, “क्या ये सही है? क्या ये सही व्यवहार है? नौकरी में समस्याएं तो आती हैं, लेकिन उसे छोड़ने से पहले बात करनी चाहिए थी.” उन्होंने आगे बताया कि ऐसी हरकत से पता चलता है कि उस कर्मचारी में जिम्मेदारी और समझदारी की कमी थी. उन्होंने सभी कर्मचारियों को सलाह दी कि काम आसान नहीं होता. हर नौकरी में मेहनत, धैर्य और लगन चाहिए. असली तरक्की पहली तनख्वाह से नहीं, बल्कि लगातार मेहनत से आती है. आखिर में उन्होंने कहा, “जब आप नौकरी छोड़ने का सोचो, तो पहले सोचो समझो, बात करो और फिर फैसला लो. आपकी सच्ची पहचान आपके काम से होती है, न कि पद से.”

यह भी पढ़ें: इनोसेंट दादी… आंख टेस्ट कराने गई दादी की मासूमियत से परेशान हुए डॉक्टर; वीडियो देख आपको भी आएगी हंसी

यूजर्स ने किया कर्मचारी का समर्थन

सोशल मीडिया पर जैसे ही मामला पहुंचा तो लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया. एक शख्स ने कर्मचारी का पक्ष लेते हुए कहा, “नैतिकता की बात करें तो, वेतन तो उस काम के लिए मिलता है जो पहले किया जा चुका होता है. ये कोई दान या एडवांस पैसा नहीं है. अगर कोई वेतन मिलने के बाद नौकरी छोड़ता है, तो इसका मतलब है उसने उस महीने का काम पूरा कर लिया है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…हो सकता है कि उसे कहीं और से अच्छा ऑफर मिल गया हो. वरना एक महीने में कोई भी नौकरी नहीं छोड़ता.

यह भी पढ़ें: अरे यहां तो थम जा! जलती चिता के साथ रील बनाने लगी पापा की परी, यूजर्स ने लगा दी क्लास- वीडियो वायरल

‘पाकिस्तान जंग से पीछे नहीं हटेगा’, सिंधु जल समझौते पर अब बिलावल भुट्टो की गीदड़ भभकी

[ad_1]

पाकिस्तानी सेना प्रमुख के असीम मुनीर की परमाणु बम वाली धमकी के बाद अब PAK के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने भारत को जंग की गीदड़ भभकी दी है. बिलावल भुट्टो ने इस्लामाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि अगर भारत सिंधु जल संधि को स्थगित रखता है और उसपर बांध बनाता है तो भारत के खिलाफ युद्ध होगा.

बिलावल भुट्टो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इन फैसलों के लिए जिम्मेदार बताया. उन्होंने पाकिस्तानी आवाम को भारत के खिलाफ भड़काते हुए कहा, ”इस जद्दोजहद में हमें आपकी जरुरत है. हमें एक होकर प्रधानमंत्री मोदी की ओर से किए जा रहे जुल्म के खिलाफ आवाज उठानी है. ताकि हम पीएम मोदी के जुल्म से लड़ सकें.” 

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री ने गीदड़ भभकी देते हुए कहा, ”आपमें इतनी ताकत है, इस मुल्क में इतनी ताकत है कि हम जंग में इनका मुकाबला कर सकते हैं. पाकिस्तान जंग की बात नहीं करता, इंडिया जंग की बात करता है, लेकिन अगर इनको जंग करनी है तो पाकिस्तान जंग से पीछे नहीं हटेगा.”

आसिम मुनीर ने भारत को अमेरिकी धरती से दी परमाणु धमकी

पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने अमेरिका में भारत विरोधी राग अलापते हुए कश्मीर को पाकिस्तान के ‘‘गले की नस’’ बताया. मुनीर ने फ्लोरिडा के टेम्पा में पाकिस्तानी प्रवासी समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान अपने पानी के अधिकारों की हर कीमत पर रक्षा करेगा. आसिम मुनीर ने अमेरिकी धरती से भारत को परमाणु धमकी भी दे डाली.

भारत ने पाकिस्तानी सेना के चीफ के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ”आसिम मुनीर की परमाणु धमकी से पता चलता है कि पड़ोसी देश एक ‘‘गैर-जिम्मेदार’’ परमाणु शक्ति संपन्न देश है और उसके (परमाणु) हथियारों के गैर-सरकारी तत्वों के हाथों में पड़ जाने का खतरा है.”

फ्लोरिडा के टेम्पा में पाकिस्तानी प्रवासियों को संबोधित करते हुए मुनीर ने भविष्य में भारत के साथ युद्ध के दौरान अपने देश के अस्तित्व को खतरा होने की स्थिति में कथित तौर पर परमाणु हमला करने की धमकी दी. पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने कहा कि अगर भारत ने पाकिस्तान की ओर जल प्रवाह को बाधित किया तो इस्लामाबाद भारतीय बुनियादी ढांचे को नष्ट कर देगा.

भारत ने दिया करारा जवाब

मुनीर ने कहा, ”हम एक परमाणु राष्ट्र हैं. अगर हमें लगता है कि हम तबाह होने जा रहे हैं तो हम अपने साथ आधी दुनिया को भी तबाही के रास्ते पर ले जाएंगे.” भारत के विदेश मंत्रालय के सूत्रों की ओर से कहा गया कि मुनीर की टिप्पणियां पाकिस्तान की इस प्रवृत्ति का हिस्सा हैं कि जब भी अमेरिका पाकिस्तानी सेना का समर्थन करता है तो वह हमेशा अपना असल आक्रामक चेहरा प्रदर्शित करने लगता है.

उन्होंने कहा कि यह इस बात का सबूत है कि पाकिस्तान में लोकतंत्र नहीं है और वहां की सेना ही देश को नियंत्रित करती है. इस बीच, एक सूत्र ने कहा, ‘‘अमेरिका में मिले स्वागत से गदगद पाकिस्तानी सेना का अगला कदम संभवतः पाकिस्तान में एक मौन या खुला तख्तापलट हो सकता है, ताकि फील्ड मार्शल (पाकिस्तानी सेना प्रमुख) को राष्ट्रपति की कुर्सी मिल जाए.” 

[ad_2]

बुमराह नहीं, तेंदुलकर ने की इस भारतीय गेंदबाज की जमकर तारीफ; बताया ‘जिगरे’ वाला गेंदबाज

[ad_1]

मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड दौरे पर जबरदस्त गेंदबाजी की थी. सिराज, बुमराह की गैरमौजूदगी में एक अलग गेंदबाज बनकर उभरे थे. सिराज के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने उनकी जमकर तारीफ की है. सचिन ने सिराज को जिगरे वाला गेंदबाज बताया. सचिन ने इस दौरान सिराज के एटीट्यूड की भी सराहना की.

बल्लेबाज ऐसे गेंदबाज को खेलना पसंद नहीं करते- सचिन

सचिन ने सिराज के एटीट्यूड की तारीफ करते हुए कहा कि एक तेज गेंदबाज के तौर पर उनमें बेहतरीन गुण हैं. उन्होंने बताया कि, “स्कोरबोर्ड पर चाहे जैसा भी स्कोर हो, सिराज का एटीट्यूड कभी नहीं बदलता, और यही एक तेज गेंदबाज की खासियत होती है. सचिन ने कहा कि 1000 से ज्यादा गेंद फेंकने के बाद भी अगर सिराज 140 किमी/घंटा से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे थे, तो यह उनकी हिम्मत और जिगरे को दिखाता है. बल्लेबाज ऐसे गेंदबाज को खेलना पसंद नहीं करते.”

सचिन ने सिराज की तारीफ करते हुए कहा कि वह लगातार पिछले कुछ समय से भारत के लिए प्रदर्शन करते हुए आ रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भी उन्होंने ऐसा ही किया. सचिन का मानना है कि सिराज को क्रेडिट नहीं मिलता, जो वो डिजर्व करते हैं.

इंग्लैंड में चमके थे मोहम्मद सिराज

सिराज इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. सिराज ने 5 मैचों की 10 पारियों में 23 विकेट लिए. इस दौरान उन्होंने दो पांच विकेट हॉल लिए. बुमराह की गैरमौजूदगी में सिराज एक अलग गेंदबाज बनकर उभरे. सिराज ने पहले एजबेस्टन में पांच विकेट हॉल लिया. इसके बाद सिराज ने आखिरी टेस्ट मैच में कुल 9 विकेट लेकर, भारतीय टीम को मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई थी. जिसकी वजह से भारतीय टीम सीरीज 2-2 से बराबर करने में कामयाब हुई थी.

यह भी पढ़ें- IND vs PAK: एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ कितने मैच खेलेगी टीम इंडिया? जानिए सभी डिटेल्स

[ad_2]

Kajari Teej 2025: 12 अगस्त को कजरी तीज, 12 राशियों के लिए ये सरल उपाय बनाएं रखेंगे सुख-सौभाग्य

[ad_1]

भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को कजरी तीज या कजली तीज का व्रत रखा जाता है. विशेषरूप से यह पर्व उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में धूमधाम के साथ मनाया जाता है. सुहागिन महिलाएं इस दिन व्रत रखकर शिवजी और माता पार्वती का पूजन करती हैं और पति की दीर्घायु की कामना करती हैं. कुंवारी कन्याएं भी अच्छे और सुयोग्य वर की प्राप्ति के लिए यह व्रत रखती हैं.

इस साल कजरी तीज का व्रत मंगलवार 12 अगस्त 2025 को पड़ रहा है. साथ ही इस दिन कई शुभ योग भी बन रहे हैं. इस दिन शनि और अरुण एक दूसरे से 60 डिग्री पर मौजूद रहेंगे, जिससे त्रिएकादश योग बनेगा. कजरी तीज के दिन विधि-विधान से व्रत रखकर शिव-गौरी की पूजा करें. साथ ही इस दिन अगर आप अपनी राशि के अनुसार कुछ विशेष करेंगी, तो इससे मां पार्वती प्रसन्न होकर सुख-सौभाग्य का आशीर्वाद देंगी.

कजरी तीज 2025: 12 राशियों के लिए सरल उपाय

  • मेष राशि (Aries) – कजरी तीज के दिन मेष राशि वाली महिलाएं मां पार्वती क लाल चुनरी, सिंदूर, गुलाब के फूल आदि अर्पित करें. इससे वैवाहिक जीवन में प्रेम और खुशियां बढ़ेंगी.
  • वृषभ राशि (Taurus) – कजरी तीज के दिन गौरी-शंकर की पूजा करते हुए सफेद फूल और मिश्री चढ़ाएं. इससे  दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा.
  • मिथुन राशि (Gemini) – मिथुन राशि वाली महिलाएं कजरी तीज के दिन हरे कपड़े पहनकर शिव-पार्वती की पूजा करें. साथ ही पूजा में पान के पत्ते और छोटी इलायची भई अर्पित करें.
  • कर्क राशि (Cancer) – पार्थिव शिवलिंग में दूध से अभिषेक करें. सुहागिनों में श्रृंगार के सामान का दान करें.
  • सिंह राशि (Leo) – पूजा में माता पार्वती को पीले फूल और हल्दी अर्पित करें. इससे भाग्य में वृद्धि होगी.
  • कन्या राशि (Virgo) – मां पार्वती का आशीर्वाद पाने के लिए हरी चूड़ियां और मेंहदी सुहागिन महिला को भेंट करें.
  • तुला राशि (Libra) – गुलाब के फूलों से माता पार्वती की पूजा करें. साथ ही मां को सुहाग का सामान भी चढ़ाएं.
  • वृश्चिक राशि (Scorpio) – कजरी तीज के दिन मां गौरी को लाल रंग की सामग्री जैसे- लाल साड़ी, लाल बिंदी, सिंदूर, लाल चूड़ी, चुनरी आदि चढ़ाएं.
  • धनु राशि (Sagittarius) –  पार्वती चालीसा का पाठ करें औऱ मेवे का भोग लगाएं. इससे वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानी समाप्त होगी.
  • मकर राशि (Capricorn) – मकर राशि वाली महिलाएं कजरी तीज के दिन गरीब और जरूरतमंदों में अन्न का दान करें.
  • कुंभ राशि (Aquarius) – वैवाहिक रिश्ते में स्थिरता के लिए सुगंधित धूपबत्ती से पूजा करें और पार्वती चालीसा का पाठ करें.
  • मीन राशि (Pisces) – मां पार्वती को पीले अक्षत और केला अर्पित करें. संध्याकाल में खीर का भोग लगाएं.

ये भी पढ़ें: Kajri Teej 2025: कजरी तीज पर करें ये 5 उपाय, मिलेगा अखंड सौभाग्य का सुख

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

स्ट्रेस से छुटकारा पाने के 6 आसान तरीके, हर रोज करने से होगा अद्भुत फायदा

[ad_1]

गहरी सांस लें: गहरी सांस लेने से मस्तिष्क में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है, जिससे मन शांत होता है और तनाव कम होता है. रोज सुबह और रात को 5-10 मिनट तक गहरी सांस लेने का अभ्यास करें.

गहरी सांस लें: गहरी सांस लेने से मस्तिष्क में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है, जिससे मन शांत होता है और तनाव कम होता है. रोज सुबह और रात को 5-10 मिनट तक गहरी सांस लेने का अभ्यास करें.

मेडिटेशन और योग: योग और ध्यान न केवल शरीर को लचीला बनाते हैं, बल्कि मन को भी स्थिर करते हैं. दिन की शुरुआत 15 मिनट मेडिटेशन से करें और कम से कम 3-4 आसन जरूर अपनाएं.

मेडिटेशन और योग: योग और ध्यान न केवल शरीर को लचीला बनाते हैं, बल्कि मन को भी स्थिर करते हैं. दिन की शुरुआत 15 मिनट मेडिटेशन से करें और कम से कम 3-4 आसन जरूर अपनाएं.

रोजाना टहलना: खुली हवा में 20-30 मिनट टहलना आपके मूड को बेहतर बनाता है और एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज करता है, जो स्ट्रेस को कम करता है. खासकर सुबह की वॉक बेहद फायदेमंद है.

रोजाना टहलना: खुली हवा में 20-30 मिनट टहलना आपके मूड को बेहतर बनाता है और एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज करता है, जो स्ट्रेस को कम करता है. खासकर सुबह की वॉक बेहद फायदेमंद है.

हंसने की थेरेपी: हंसना तनाव को दूर करने का सबसे आसान तरीका है. कॉमेडी शो देखें, मजेदार वीडियो देखें या दोस्तों के साथ हंसें, हसी आपके दिमाग को तुरंत हल्का कर देती है.

हंसने की थेरेपी: हंसना तनाव को दूर करने का सबसे आसान तरीका है. कॉमेडी शो देखें, मजेदार वीडियो देखें या दोस्तों के साथ हंसें, हसी आपके दिमाग को तुरंत हल्का कर देती है.

पर्याप्त नींद लें: नींद की कमी तनाव को बढ़ाती है और मानसिक थकान लाती है. रोजाना 7-8 घंटे की गहरी नींद लेना मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है. सोने से पहले स्क्रीन टाइम कम करें और रिलैक्सिंग माहौल बनाएं.

पर्याप्त नींद लें: नींद की कमी तनाव को बढ़ाती है और मानसिक थकान लाती है. रोजाना 7-8 घंटे की गहरी नींद लेना मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है. सोने से पहले स्क्रीन टाइम कम करें और रिलैक्सिंग माहौल बनाएं.

अपने शौक पूरे करें: पेंटिंग, म्यूजिक, डांस, गार्डनिंग या कोई भी हॉबी जो आपको खुशी दे, उसे समय दें। यह मन को ताजगी देता है और स्ट्रेस लेवल को घटाता है.

अपने शौक पूरे करें: पेंटिंग, म्यूजिक, डांस, गार्डनिंग या कोई भी हॉबी जो आपको खुशी दे, उसे समय दें। यह मन को ताजगी देता है और स्ट्रेस लेवल को घटाता है.

Published at : 11 Aug 2025 06:31 PM (IST)

हेल्थ फोटो गैलरी

[ad_2]