यूरोप की वजह से बिगड़ने वाला है ट्रंप का खेल? यूक्रेन-रूस युद्ध पर कहा – ‘उनकी जमीन, खुद लें फै

[ad_1]

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सपनों पर पानी फिरता नजर आ रहा है. फ्रांस 24 की एक रिपोर्ट के मुताबिक यूरोपिय लीडर्स ने यूक्रेन के लिए कहा है कि उसकी जमीन है और उसकी ही लड़ाई है. इस वजह से यूक्रेन के लोगों को अपने भविष्य के लिए खुद ही फैसला लेना चाहिए. ट्रंप इस फिराक में थे कि वे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन के मसले पर बात करेंगे और इसे सुलझाने की कोशिश करेंगे.

दरअसल पुतिन और ट्रंप के बीच अलास्का में मीटिंग होने वाली है. इससे ठीक पहले यूरोपिय लीडर्स ने कहा, सार्थक बातचीत सिर्फ युद्ध विराम या फिर दुश्मनी को कम करने के लिए ही हो सकती है. हमें लगता है कि यूरोप और यूक्रेन के सिक्योरिटी इंट्रेस्ट को प्रोटेक्ट करने के लिए कूटनीतिक समाधान ही एक रास्ता है.हंगरी को छोड़कर सभी यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के नेताओं ने इसका समर्थन किया है.

यूक्रेन के बिना नहीं हो सकता उसके भविष्य का फैसला 

यूरोपीय लीडर्स ने ट्रंप के इरादों पर पानी फेर दिया है. उन्होंने शांति के मामले पर कहा, ”यूक्रेन के खिलाफ युद्ध को रोकने के प्रयासों के लिए राष्ट्रपति ट्रंप की तारीफ होनी चाहिए, लेकिन यूक्रेन के बिना उसका भविष्य तय नहीं हो सकता है. यूक्रेन में शांति का फैसला उसके बिना नहीं लिया जा सकता है.”

ट्रंप और पुतिन की मीटिंग यूक्रेन की बढ़ा सकती है चिंता

ट्रंप ने सोमवार (11 अगस्त) को कहा था कि वे रूस के राष्ट्रपति पुतिन से बातचीत करेंगे और उन्हें 2 मिनट में अंदाजा लग जाएगा कि बातचीत का क्या नतीजा निकलेगा. ट्रंप और पुतिन की बातचीत पर कई देशों कि निगाहें टिकी हुई हैं. यूक्रेन की भी चिंता की स्थिति में हो सकता है. रूस के कब्जे में यूक्रेन के हिस्से की कुछ जमीन भी है, जिसको लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है कि इस पर क्या फैसला लिया जाएगा.

[ad_2]

अब श्रीलंका में भी मिलेगा भारतीय कैंपा कोला, मुकेश अंबानी का दुनियाभर में जलवा

[ad_1]

Reliance Campa Cola: रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने श्रीलंका में अपने भारतीय पेय ब्रांड कैंपा को लॉन्च कर दिया है. इसके लिए कंपनी ने एलिफेंट हाउस ब्रांड के निर्माता सीलोन कोल्ड स्टोर्स के साथ साझेदारी की है. अब श्रीलंकाई उपभोक्ता भी किफायती दामों पर कैंपा का आनंद ले सकेंगे. श्रीलंका में कैंपा पोर्टफोलियो में कैंपा कोला, लेमन, ऑरेंज और कैंपा एनआरजी गोल्ड बूस्ट तथा बेरी किक जैसी एनर्जी रेंज शामिल होंगी.

250 मिलीलीटर की बोतल की कीमत 100 रुपये रखी गई है. इससे पहले, फरवरी 2024 में रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने एलिफेंट हाउस बेवरेजेज को भारतीय बाजार में सफलतापूर्वक उतारा था.

इस साझेदारी पर रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक श्री केतन मोदी ने कहा, “हम अपने मूल्यवान साझेदार एलिफेंट हाउस बेवरेजेज के साथ श्रीलंकाई बाज़ार में प्रवेश करने को लेकर उत्साहित हैं. कैंपा एक पुराना भारतीय ब्रांड है, जिसकी स्थापना 50 साल से भी पहले हुई थी और जिसे आज भी उपभोक्ताओं का प्यार मिल रहा है. हम दीर्घकालिक निवेश के लिए प्रतिबद्ध हैं और इस क्षेत्र में तीव्र विकास की अपार संभावनाएं देखते हैं. ग्राहकों को उचित और किफायती कीमतों पर बेहतरीन और वैश्विक गुणवत्ता वाले उत्पाद प्रदान करने का हमारा एक अच्छा ट्रैक रिकॉर्ड है.”

श्रीलंका की सीलोन कोल्ड स्टोर्स, दरअसल जॉन कील्स समूह की सहायक कंपनी है. कैंपा के लॉन्च पर जॉन कील्स कंज्यूमर फूड्स सेक्टर के अध्यक्ष श्री दामिंदा गमलाथ ने कहा, “हमें श्रीलंका में कैंपा बेवरेजेज लाने के लिए अग्रणी वैश्विक समूह रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के साथ सहयोग करने पर गर्व है. यह साझेदारी उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता वाले, विविध पेय विकल्प प्रदान करने के हमारे समर्पण को दर्शाती है. यह रणनीतिक गठबंधन न केवल हमारे पेय पोर्टफोलियो का विस्तार करेगा, बल्कि देश के प्रतिस्पर्धी पेय बाजार में एक प्रमुख स्थानीय खिलाड़ी के रूप में हमारी स्थिति को भी मजबूत करेगा.”

ये भी पढ़ें: IT कंपनियों के निवेशकों को इस साल भारी चपत, टेक महिंद्रा से TCS तक 25% गिरा मार्केट कैप, जानें वजह

[ad_2]

वॉर 2 से पहले देख डालें कियारा आडवाणी की ये 7 ब्लॉकबस्टर फिल्में

[ad_1]

पॉपुलर एक्ट्रेस कियारा आडवाणी जल्द ही ऋतिक रोशन के साथ एक्शन फिल्म वॉर 2 में नजर आने वाली हैं. ये फिल्म 14 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होगी. फैंस के बीच एक्ट्रेस की इस एक्शन फिल्म को लेकर बज बना हुआ. इससे पहले आप कियारा आडवाणी की सुपरहिट फिल्मों को ओटीटी पर देख लीजिए.

पॉपुलर एक्ट्रेस कियारा आडवाणी जल्द ही ऋतिक रोशन के साथ एक्शन फिल्म वॉर 2 में नजर आने वाली हैं. ये फिल्म 14 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होगी. फैंस के बीच एक्ट्रेस की इस एक्शन फिल्म को लेकर बज बना हुआ. इससे पहले आप कियारा आडवाणी की सुपरहिट फिल्मों को ओटीटी पर देख लीजिए.

कियारा आडवाणी और शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' 2019 में रिलीज हुई थी. ये एक्ट्रेस की अबतक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक हैं. न्यूज 18 के रिपोर्ट के अनुसार मूवी ने 379 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.

कियारा आडवाणी और शाहिद कपूर की फिल्म ‘कबीर सिंह’ 2019 में रिलीज हुई थी. ये एक्ट्रेस की अबतक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक हैं. न्यूज 18 के रिपोर्ट के अनुसार मूवी ने 379 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.

2019 में ही कियारा आडवाणी की कॉमेडी फिल्म 'गुड न्यूज' भी रिलीज हुई थी. इस फिल्म में अक्षय कुमार, करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ को भी मुख्य भूमिका में देखा गया था. रिपोर्ट्स के अनुसार 'गुड न्यूज' ने 318 करोड़ का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन किया था. ये फिल्म प्राइम वीडियो पर आप देख सकते हैं.

2019 में ही कियारा आडवाणी की कॉमेडी फिल्म ‘गुड न्यूज’ भी रिलीज हुई थी. इस फिल्म में अक्षय कुमार, करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ को भी मुख्य भूमिका में देखा गया था. रिपोर्ट्स के अनुसार ‘गुड न्यूज’ ने 318 करोड़ का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन किया था. ये फिल्म प्राइम वीडियो पर आप देख सकते हैं.

2022 में कार्तिक आर्यन के साथ कियारा आडवाणी को 'भूल भुलैया 2' में देखा गया था. इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने भी ऑडियंस को बहुत इंप्रेस किया और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई. वर्ल्डवाइड फिल्म ने 266.88 करोड़ का कुल कलेक्शन किया था. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर एंजॉय कर सकते हैं.

2022 में कार्तिक आर्यन के साथ कियारा आडवाणी को ‘भूल भुलैया 2’ में देखा गया था. इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने भी ऑडियंस को बहुत इंप्रेस किया और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई. वर्ल्डवाइड फिल्म ने 266.88 करोड़ का कुल कलेक्शन किया था. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर एंजॉय कर सकते हैं.

2016 में 'एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' में कियारा आडवाणी ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ स्क्रीन शेयर किया था. इस फिल्म में वो साक्षी धोनी के रोल में नजर आई थीं. भले फिल्म में उनका स्क्रीन टाइम कम ही रहा लेकिन इस फिल्म को भी उनके करियर के सक्सेसफुल फिल्मों में गिना जाता है. रिपोर्ट्स ये दावा करते हैं इस बायोग्राफिकल स्पोर्ट्स ड्रामा ने 215.48 करोड़ का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन किया था. ये फिल्म जीओ हॉटस्टार पर मौजूद है.

2016 में ‘एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ में कियारा आडवाणी ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ स्क्रीन शेयर किया था. इस फिल्म में वो साक्षी धोनी के रोल में नजर आई थीं. भले फिल्म में उनका स्क्रीन टाइम कम ही रहा लेकिन इस फिल्म को भी उनके करियर के सक्सेसफुल फिल्मों में गिना जाता है. रिपोर्ट्स ये दावा करते हैं इस बायोग्राफिकल स्पोर्ट्स ड्रामा ने 215.48 करोड़ का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन किया था. ये फिल्म जीओ हॉटस्टार पर मौजूद है.

इसी साल अदाकारा को साउथ के पॉपुलर एक्टर रामचरण के साथ तेलुगु फिल्म 'गेम चेंजर' में देखा गया. नेगेटिव रिव्यूज के बाद भी फिल्म ने अपने खाते में वर्ल्डवाइड 195 करोड़ का कलेक्शन किया. ये फिल्म जी 5 पर देखने को मिलेगी.

इसी साल अदाकारा को साउथ के पॉपुलर एक्टर रामचरण के साथ तेलुगु फिल्म ‘गेम चेंजर’ में देखा गया. नेगेटिव रिव्यूज के बाद भी फिल्म ने अपने खाते में वर्ल्डवाइड 195 करोड़ का कलेक्शन किया. ये फिल्म जी 5 पर देखने को मिलेगी.

एक्ट्रेस की फिल्म 'जुग जुग जियो' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी–खासी कमाई की थी. खबरों के मुताबिक वर्ल्डवाइड इस फिल्म का कलेक्शन 136.13 करोड़ का था. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर एंजॉय कर सकते हैं.

एक्ट्रेस की फिल्म ‘जुग जुग जियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी–खासी कमाई की थी. खबरों के मुताबिक वर्ल्डवाइड इस फिल्म का कलेक्शन 136.13 करोड़ का था. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर एंजॉय कर सकते हैं.

कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म सत्यप्रेम की कथा में भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया था. वर्ल्डवाइड इस फिल्म के खाते में 117.77 करोड़ जमा हुए.  ये फिल्म प्राइम वीडियो पर अवेलेबल है.

कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म सत्यप्रेम की कथा में भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया था. वर्ल्डवाइड इस फिल्म के खाते में 117.77 करोड़ जमा हुए. ये फिल्म प्राइम वीडियो पर अवेलेबल है.

Published at : 12 Aug 2025 01:45 PM (IST)

बॉलीवुड फोटो गैलरी

[ad_2]

Video: 100 फीट ऊपर झूले से गिरी महिला, केबिन पर लटकी, मेले का खतरनाक वीडियो वायरल

[ad_1]

Chattisgarh News:: छत्तीसगढ़ के भाटापारा में एक मेले के दौरान 11 अगस्त को एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जब एक चलता हुआ झूला( जायंट व्हील) अचानक रुक गया और उसमें सवार एक महिला केबिन से बाहर निकलकर 100 फीट की ऊंचाई पर लटक गई. इस खतरनाक स्थिति में एक साहसी युवक ने अपनी जान जोखिम में डालकर महिला को सुरक्षित बचा लिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया, जिसने लोगों को डर के साथ-साथ उस युवक की बहादुरी की तारीफ करने पर मजबूर कर दिया.

महिला रेंलिग को पकड़कर लटक गई

बता दें कि ये हादसा पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के भाटपारा में एक मेले के दौरान हुआ. मेला स्थल पर एक विशाल जायंट व्हील था, जो आकर्षण का केंद्र था. जहां पर एक महिला झूले के एक केबिन में सवार थी. अचानक वह केबिन से बाहर निकल आई और केबिन के निचले आई और केबिन के निचले हिस्से या रेंलिग को पकड़कर लटक गई. वायरल वीडियो को देखने के बाद यह लगता है कि वह ऊपरी केबिन से गिरी थी और किसी तरह केबिन की संरचना को पकड़ लिया, जिससे वह नीचे नहीं गिरी.

युवक ने महिला को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश की

इस खतरनाक स्थिति को देखते हुए झूला ऑपरेटर ने तत्काल झूले को रोक दिया, जिससे महिला 100 फीट की ऊंचाई पर लटकी रही. नीचे मौजूद लोग इस दृश्य को देखकर दहशत में आ गए और चीख- पुकार मच गई. इस बीच एक साहसी युवक ने अपनी जान जोखिम में डालकर झूले की संरचना पर चढ़ने की कोशिश की. वह रस्सियों और झूले की संरचना का सहारा लेते हुए महिला तक पहुंचा और उसे सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश करने लगा और काफी देर की कड़ी मशक्कत के बाद युवक महिला को नीचे उतारने में कामयाब रहा.

वायरल वीडियो में साफ दिखता है कि युवक सावधानी से झूले की संरचना पर चढ़ता है और महिला को पकड़कर धीरे-धीरे नीचे लाता है. इस दौरान नीचे खड़े लोग डर और उत्साह के भाव से इस बचाव को देख रहे थे. कुछ लोगों को वीडियो में चिल्लाते हुए सुना गया, जो युवक को सावधानी बरतने के लिए कह रहे थे. इस भयावह घटना के बाद काफी दिनों तक लोग मेले में झूला झूलने से डरा करेंगे.

राजस्थान महिला T20 में सिरोही की टीम महज 4 रन पर ऑलआउट, चयन प्रक्रिया और खिलाड़ीयो पर उठे सवाल

[ad_1]

Rajasthan Women T20: राजस्थान क्रिकेट में पक्षपात और विवादों का असर खेल पर साफ दिखाई देने लगा है. राजधानी जयपुर में हाल ही में शुरू हुए महिला सीनियर T20 चैम्पियनशिप के दौरान सोमवार को खेले गए सीकर बनाम सिरोही मैच में सिरोही की टीम महज 4 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. इस प्रदर्शन ने क्रिकेट फैंस और विशेषज्ञों के बीच चयन प्रक्रिया और खिलाड़ियों की क्षमताओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

सिरोही की टीम का शर्मनाक प्रदर्शन

इस मैच में सिरोही की टीम के 10 खिलाड़ियों ने एक भी रन नहीं बनाया और केवल एक खिलाड़ी ही 2 रन बना पाया. टीम के कुल स्कोर में से 2 रन एक्स्ट्रा से मिल गए थे. मुकाबले में सिरोही की गेंदबाजों भी गर्त में दिखी. 4 रन के टारगेट को डिफेंड करने उतरी टीम ने 2 रन तो वाइड गेंदें फेककर ही दे दिए. जिसके चलते सीकर की टीम ने 4 रन बिना किसी मेहनत के बना लिए और मैच अपने नाम कर लिया. इस भयानक प्रदर्शन ने दर्शकों के बीच निराशा और हैरानी दोनों पैदा कर दी है.

चयन प्रक्रिया पर उठे सवाल

खेल जगत में इस बात को लेकर चर्चा है कि क्या सिरोही टीम के खिलाड़ियों का प्रदर्शन ही कमजोर है या चयनकर्ताओं की गलतियां टीम को इस स्थिति तक ले आई हैं. राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) में पिछले एक साल से चल रही गुटबाजी और सत्ता संघर्ष का नकारात्मक प्रभाव जिला क्रिकेट एसोसिएशन (DCA) तक पहुंच चुका है. क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि प्रदर्शन के बजाय चयन में राजनीतिक दबाव और निजी पसंद को तवज्जो दी जा रही है, जिसका नतीजा इस तरह की शर्मनाक हार के रूप में सामने आ रहा है.

राजस्थान क्रिकेट की वर्तमान स्थिति

RCA में चल रहे संघर्षों और कानूनी लड़ाइयों ने राजस्थान क्रिकेट की प्रतिष्ठा को बुरी तरह प्रभावित किया है. जिला स्तर पर क्रिकेट का स्तर गिर रहा है और युवा प्रतिभाएं सही मार्गदर्शन और अवसरों से वंचित हो रही हैं. इस वजह से राजस्थान क्रिकेट की गर्त की ओर बढ़ता जा रहा है.

33 टीमें ले रही हैं हिस्सा

सिरोही-सीकर मैच की यह शर्मनाक घटना राजस्थान के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ा झटका है. इस प्रतियोगिता में कुल 33 जिलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं, लेकिन सभी मैचों को छोड़कर सबसे ज्यादा चर्चा इसी मैच की चल रही है.

[ad_2]

12GB RAM और 7000mAh की बैटरी के साथ आ गया नया स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और कीमत

[ad_1]

OPPO K13 Turbo: Oppo ने अपनी K सीरीज़ में दो नए स्मार्टफोन Oppo K13 Turbo और Oppo K13 Turbo Pro पेश किए हैं. ये मॉडल पहले से मौजूद K13 और K13x से काफी ज्यादा प्रीमियम हैं चाहे वह कीमत हो या फीचर्स. Oppo K13 Turbo की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये रखी गई है जबकि K13 Turbo Pro 37,999 रुपये से शुरू होता है. बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग, हाई-रिफ्रेश रेट AMOLED डिस्प्ले के साथ इनका सबसे अनोखा फीचर है इन-बिल्ट एक्टिव कूलिंग फैन, जो स्मार्टफोन में आमतौर पर नहीं मिलता. कंपनी का दावा है कि यह डिजाइन लंबे गेमिंग सेशंस और हाई-रिजॉल्यूशन वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान भी परफॉर्मेंस को स्थिर रखता है वह भी बिना फोन को भारी बनाए या इसकी वॉटरप्रूफिंग पर असर डाले.

स्पेसिफिकेशन्स 

दोनों स्मार्टफोन में 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले है जो 1.5K रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,600 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. Oppo K13 Turbo: MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट, 8GB RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज.

Oppo K13 Turbo Pro: Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट, 12GB तक RAM और 256GB UFS 4.0 स्टोरेज.

कैमरे की बात करें तो दोनों में 50MP प्राइमरी रियर कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया है. फ्रंट में 16MP सेल्फी कैमरा मौजूद है. ये दोनों फोन Android 15 आधारित ColorOS 15 पर चलते हैं.

इस सीरीज़ की सबसे बड़ी खासियत है बैक में लगा इन-बिल्ट कूलिंग फैन, जिसकी ब्लेड मोटाई सिर्फ 0.1mm है और यह 18,000 RPM तक घूम सकता है. L-शेप्ड डक्ट और कूलिंग फिन्स के साथ यह बेहतर एयरफ्लो और हीट डिसिपेशन देता है. खास बात यह है कि इसकी वॉटरप्रूफिंग पर कोई असर नहीं पड़ता. Oppo K13 Turbo सीरीज़ को IPX6, IPX8 और IPX9 रेटिंग मिली है जो इसे एक्टिव कूलिंग के साथ पहला वॉटरप्रूफ स्मार्टफोन बनाती है.

बैटरी और अन्य फीचर्स

दोनों मॉडलों में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है. इसके अलावा, स्टेरियो स्पीकर्स, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, USB-C ऑडियो और 5G कनेक्टिविटी भी मिलती है.

कितनी है कीमत

Oppo K13 Turbo तीन कलर ऑप्शन White Knight, Midnight Maverick और Purple Phantom में आता है. इसका 128GB स्टोरेज वेरिएंट 27,999 रुपये और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 29,999 रुपये में उपलब्ध है. दोनों में 8GB RAM दी गई है.

Oppo K13 Turbo Pro के कलर ऑप्शन हैं Silver Knight, Midnight Maverick और Purple Phantom. इसके 8GB RAM + 256GB वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है जबकि 12GB RAM + 256GB मॉडल 39,999 रुपये में मिलेगा.

दोनों मॉडल Flipkart, Oppo की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स से खरीदे जा सकेंगे. Oppo K13 Turbo की बिक्री 18 अगस्त से और K13 Turbo Pro की 15 अगस्त से शुरू होगी. प्री-ऑर्डर पहले से खुले हैं. खरीदार चुनिंदा बैंकों पर 3,000 रुपये की छूट और 9 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI ऑफर पा सकते हैं. इसके अलावा, कंपनी 3,999 रुपये में एक Turbo Cooling Back Clip भी बेच रही है जो फोन का तापमान 13°C तक कम करने का दावा करता है.

Vivo V50 को मिलेगी जबरदस्त टक्कर

ओप्पो का ये फोन Vivo V50 को कड़ी टक्कर देने में सक्षम है. बता दें कि Vivo V50 में कंपनी ने 8+128GB का बेस वेरिएंट दिया हुआ है. इसके अलावा इस फोन में 6000mAh की बैटरी भी मिल जाती है जो पूरे दिन जबरदस्त बैकअप प्रदान करता है. कैमरा की बात करें तो वीवो के फोन में आपको 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा भी मिलता है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए डिवाइस में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया हुआ है. इस फोन की कीमत ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर अभी 32,999 रुपये लिस्टेड है.

यह भी पढ़ें:

Samsung Galaxy Z Fold 7 Vs Vivo X Fold 5: फोल्डेबल फोन में कौन है सबसे तगड़ा, कंपैरिजन से समझें किसे खरीदना होगा बेस्ट



[ad_2]

रूसी तेल खरीदने पर चीन पर क्यों नहीं लगाई पेनल्टी? जे डी वेंस बोले- उसकी बात अलग है, ट्रंप ने..

[ad_1]

रूस से तेल खरीदने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 परसेंट पेनल्टी का ऐलान कर दिया, लेकिन चीन को लेकर उनका रुख एकदम अलग नजर आ रहा है, जबकि वह भी रूस से तेल खरीद रहा है. अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वेंस का कहना है कि चीन पर शुल्क लगाने को लेकर ट्रंप ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है.

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे डी वेंस ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने को लेकर चीन पर शुल्क लगाने के बारे में अभी तक कोई फैसला नहीं किया है. उनका कहना है कि चीन के साथ अमेरिका के संबंध ऐसी कई चीजों को प्रभावित करते हैं जिनका रूसी स्थिति से कोई लेना-देना नहीं है.

जे डी वेंस ने फॉक्स न्यूज संडे से कहा, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि वह इस बारे में सोच रहे हैं लेकिन उन्होंने अभी तक कोई ठोस फैसला नहीं लिया है.’ जे डी वेंस से पूछा गया था कि ट्रंप भारत जैसे देशों पर रूसी तेल खरीदने के लिए भारी शुल्क लगा रहे हैं तो क्या अमेरिका चीन पर भी इसी तरह के शुल्क लगाएगा क्योंकि चीन भी रूस से तेल खरीदता है.

इस सवाल के जवाब में जे डी वेंस ने कहा, जाहिर है कि चीन का मुद्दा थोड़ा अधिक जटिल है क्योंकि चीन के साथ हमारे रिश्ते कई ऐसी अन्य चीजों को प्रभावित करते हैं जिनका रूसी स्थिति से कोई लेना-देना नहीं है.’ उन्होंने कहा कि ट्रंप अपने विकल्पों की समीक्षा कर रहे हैं और निश्चित रूप से वह उचित समय पर इस पर निर्णय लेंगे.

अमेरिका ने शुरुआत में भारत पर 25 प्रतिशत का टैरिफ लगाया था. इसके बाद ट्रंप ने रूसी तेल की खरीद के लिए पिछले हफ्ते 25 प्रतिशत की पेनल्टी और लगा दी, जिससे भारत पर कुल शुल्क 50 प्रतिशत हो गया. यह दुनिया में किसी भी देश पर अमेरिका की ओर से लगाए गए सबसे अधिक शुल्कों में से एक है. अतिरिक्त 25 प्रतिशत शुल्क 27 अगस्त से लागू होगा. भारत ने अमेरिका के इस कदम को अनुचित और अविवेकपूर्ण बताया है.

[ad_2]

Video: तेज रफ्तार थार ने खड़ी कार में मारी जोरदार टक्कर, दीवार भी ढह गई, वीडियो वायरल

[ad_1]

Car Accident: सोशल मीडिया पर एक तेज रफ्तार और लापरवाही भरी ड्राइविंग का मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिंद्रा थार तेज स्पीड में मोड़ पर आते ही नियंत्रण खो बैठती है. मोड़ पर गाड़ी की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि चालक ने संतुलन खो दिया और सीधा सड़क किनारे खड़ी मारुति बलेनो कार से टकरा गया.

बलेनो कार के साथ गिरी दीवार

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बलेनो कार को भी भारी नुकसान हुआ और टक्कर के बाद दीवार का एक बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया. गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ, वरना इतना तेज टकराव गंभीर हादसे का कारण बन सकता था.


हैरानी की बात यह है कि दीवार तोड़ने और इतनी बड़ी टक्कर मारने के बाद भी थार चालक वहां रुका नहीं, बल्कि मौके से भाग निकला. गाड़ी की रफ्तार हादसे के समय बहुत ज्यादा थी और मोड़ पर धीमा करने की कोशिश भी नहीं की गई.

पुलिस ने मामले की शुरू की जांच

स्थानीय लोगों ने तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी और सीसीटीवी फुटेज भी साझा किया, जिसमें हादसे के पूरे दृश्य साफ-साफ दिखाई दे रहे हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश जारी है.

यह घटना साबित करती है कि तेज रफ्तार और लापरवाही सिर्फ गाड़ी चलाने वाले के लिए ही नहीं, बल्कि सड़क पर मौजूद बाकी लोगों और संपत्ति के लिए भी खतरनाक होती है. खासकर मोड़ों पर गाड़ी को हमेशा धीमा करना चाहिए, क्योंकि वहां नियंत्रण खोने की संभावना सबसे ज्यादा होती है.

ये भी पढ़ें-

Video: तेज बहाव में डूबने लगी बैलगाड़ी, सांसें अटकीं और फिर हुआ चमत्कार! वीडियो वायरल


​पैसा नहीं है तो विदेश से करनी है पीएचडी तो न हों परेशान, पढ़ने के लिए 20 लाख रुपये तक दे देगी

[ad_1]

हायर स्टडी का सपना देखने वाले और खासकर विदेश से पीएचडी करने की इच्छा रखने वाले अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए एक बड़ी जरूरी खबर है. भारत सरकार का सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय ऐसे होनहार छात्रों को 20 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता देगा. इसका मकसद है आर्थिक तंगी के कारण रुकते सपनों को नई उड़ान देना.

कौन ले सकता है लाभ?

उम्मीदवार ने कम से कम 60% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा किया हो. अधिकतम उम्र सीमा 35 वर्ष है. परिवार की सालाना आय 8 लाख रुपये से कम होनी चाहिए. आवेदक अनुसूचित जाति या जनजाति वर्ग से होना चाहिए. अगर आप इन शर्तों पर खरे उतरते हैं, तो आपके लिए विदेश में पढ़ाई का रास्ता खुल सकता है.

क्या मिलेगा इस योजना में?

इस योजना के तहत सरकार हर साल 125 छात्रों को यह वित्तीय मदद देती है. यह रकम आपके चुने हुए कोर्स और संस्थान के स्तर के आधार पर तय की जाती है.

यह भी पढ़ें- नीट काउंसिलिंग के लिए MCC ने फिर बढ़ाई डेट, अब इन दिन जारी होगा राउंड-1 की सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट

कैसे मिलेगा फायदा?
आवेदन करने के बाद आपका चयन आपके शैक्षणिक रिकॉर्ड, संस्थान की रैंकिंग और कोर्स के चयन पर निर्भर करेगा. अगर आप योग्य पाए जाते हैं, तो मंत्रालय आपको सीधे यह वित्तीय सहायता देगा.

समय सीमा भी है जरूरी
विदेश में पीएचडी पूरी करने के लिए आपको अधिकतम 4 साल का समय मिलेगा. यानी सरकार की मदद के साथ आपको तय समय में अपना कोर्स खत्म करना होगा.

कैसे करें आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवार nosmsje.gov.in पर जाकर इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं. वेबसाइट पर आपको विस्तृत जानकारी, गाइडलाइन और आवेदन फॉर्म मिल जाएगा.

यह भी पढ़ें- सैम मानेकशॉ, ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान और मेजर सोमनाथ शर्मा की कहानियां पढ़ेंगे स्टूडेंट्स, NCERT के सिलेबस में बड़ा बदलाव

उदाहरण के तौर पर समझें

मान लीजिए, दिल्ली का एक छात्र अनुसूचित जाति वर्ग से है, उसने पोस्ट ग्रेजुएशन में 65% अंक हासिल किए हैं, उम्र 30 साल है और परिवार की सालाना आय 6 लाख रुपये है. अगर उसे ऑक्सफोर्ड या हार्वर्ड जैसे किसी बड़े विश्वविद्यालय में पीएचडी का ऑफर मिलता है, तो वह इस योजना के तहत 20 लाख रुपये तक की वित्तीय मदद ले सकता है. इसमें उसका ट्यूशन फीस, वीजा, हवाई टिकट और रहने का खर्च भी शामिल होगा.

यह भी पढ़ें- संभल हिंसा से सुर्खियों में आए CO अनुज चौधरी को बड़ा तोहफा, बने ASP; अब मिलेगी इतनी सैलरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

एक झटके में 1400 रुपये कम हो गई सोने की कीमत, आखिर ट्रंप ने ऐसा क्या कह दिया?

[ad_1]

Gold Price Today: सोने की कीमतों में बीते लगातार एक हफ्ते से ताबड़तोड़ तेजी देखी जा रही थी. हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्रुथ सोशल मीडिया पर एक ऐलान मात्र से मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमत अचानक से 1400 रुपये से ज्यादा कम हो गई. दरअसल, ट्रंप ने सोने को टैरिफ से दूर रखने का ऐलान किया है.  

ट्रंप ने क्या कहा? 

ट्रंप ने सोमवार को अपने ट्रुथ सोशल पर कहा कि वह गोल्ड बार को टैरिफ से छूट दे रहे हैं. सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा विभाग के उस फैसले के कुछ ही दिन बाद ट्रंप ने इसकी घोषणा की, जिसमें कहा गया था कि गोल्ड बुलियन रेसिप्रोकल टैरिफ के अधीन है. ट्रंप ने जैसे ही सोमवार को कहा कि सोने पर टैरिफ नहीं लगेगा, सोने के वायदा भावों में भारी गिरावट देखी गई.

इससे पहले स्विट्जरलैंड और दूसरे ट्रेडिंग व रिफाइनिंग हब से भेजे गए सोने के वायदा भाव में तेजी आई थी क्योंकि इस बात की अटकलें लगाई जा रही थीं कि अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा विभाग की तरफ से 1 किलो और 100 औंस सोने की छड़ों को कस्टम कोड के तहत लाया जाएगा. यानी कि इन पर टैरिफ लगेगा.

वहीं, जैसे ही सोमवार को ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर कहा, “सोने पर टैरिफ नहीं लगेगा!” न्यूयॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज पर अगस्त डिलीवरी वाले सोने के वायदा भाव में 2 परसेंट से अधिक की गिरावट आई. 

अमेरिका ने हाल ही में स्विट्जरलैंड से आयात होने वाले सामानों पर 39 परसेंट टैरिफ लगाया है. अब स्विट्जरलैंड के पास सोने का बड़ा भंडार है. यहां से तमाम देशों में सोने का निर्यात किया जाता है. भारत भी बड़े पैमाने पर यहीं से गोल्ड लेता है. ऐसे में अगर सोने पर से टैरिफ हटाया जाएगा, तो अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव में गिरावट आएगी. इससे भारत में भी कीमतों में कमी आएगी. 

ट्रंप के फैसले से कीमतें हुईं कम  

बता दें कि अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा विभाग (CBP) ने स्विट्जरलैंड से आयात होने वाले सोने को एक विशेष कस्टम कोड (HS कोड) के तहत वर्गीकृत किया था. इसके तहत, 1 किलो और 100 औंस की सोने की छड़ों पर 39 परसेंट टैरिफ लगाया जाना था. इधर, अमेरिकी वायदा बाजारों में डिलीवरी के लिए सोने की इन्हीं छड़ों का इस्तेमाल आमतौर पर होता है. इसके चलते गुरुवार और शुक्रवार को सोने के वायदा भाव में तेजी आई थी, लेकिन अब ट्रंप के नए फैसले से कीमतें कम हो गई हैं.  

MCX पर क्या है सोने का भाव? 

ट्रंप की नई घोषणा के साथ सोमवार को MCX Gold Price में 1409 रुपये या 1.38 परसेंट की गिरावट आई. जहां पहले  999 शुद्धता वाले सोने की कीमत में 1,01,199 रुपये तक उछाल आया था. वहीं, सोमवार को कीमत कम होने के साथ यह प्रति 10 ग्राम 1,00,389 रुपये रह गया. मंगलवार को भी वायदा कारोबार के दौरान सोना गिरावट के साथ खुला. अब तक MCX पर सोने का ऑल टाइम हाई लेवल 1,02,250 रुपये प्रति 10 ग्राम है. यानी कि इसके मुकाबले सोना 1861 रुपये सस्ता हुआ है. 

[ad_2]