Video: डिलीवरी करने जा रहा शख्स भारी बारिश में खुले नाले में गिरा, फोन खो गया, बाइक भी टूटी

[ad_1]

Hyderabad News: हैदराबाद से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां भारी बारिश के दौरान डिलीवरी का काम कर रहे एक युवक के साथ बड़ा हादसा हो गया. यह मामला शनिवार का है, जब फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो के लिए काम करने वाले सैयद फ़रहान शहर में ऑर्डर डिलीवर करने निकले थे.

डिलीवरी बॉय का मोबाइल फोन नाले में बहा

बताया जा रहा है कि फरमान बारिश के बीच अपनी बाइक से जा रहे थे, तभी अचानक सड़क पर बने एक खुले नाले में गिर गए. इस हादसे में उनका मोबाइल फोन नाले में बह गया और उनकी बाइक को भी काफी नुकसान हुआ. हादसे के बाद उन्हें काम रोकना पड़ा और काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

इस घटना ने गिग वर्कर्स की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. तेलंगाना गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन ने इस हादसे पर चिंता जताई और कंपनी से जवाब मांगा कि आखिर ऐसे हालात में अपने कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं. यूनियन का कहना है कि क्या एक डिलीवरी वर्कर की जान की कीमत सिर्फ 10 या 15 रुपये के बारिश बोनस के बराबर है?

वर्कर्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

यूनियन ने यह भी कहा कि कंपनियों को सिर्फ ऑर्डर डिलीवर करवाने पर ध्यान देने के बजाय अपने कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए भी ठोस इंतजाम करने चाहिए. खुले नाले, खराब सड़कें और बारिश के दौरान पानी भरने जैसी स्थितियां डिलीवरी वर्कर्स के लिए जानलेवा साबित हो सकती हैं.

फरमान के साथ हुआ यह हादसा सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है, जहां लोग सवाल उठा रहे हैं कि कंपनियां मुनाफा कमाने के साथ-साथ अपने वर्कर्स की सुरक्षा पर क्यों ध्यान नहीं देतीं. कई लोगों का कहना है कि सरकार और नगर निगम को भी ऐसे खुले नालों को ढकने और बारिश के मौसम में सुरक्षा इंतजाम करने चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.

ये भी पढ़ें-

Video: मोड़ पर जोरदार टक्कर, हवा में उछला बाइक सवार, कार की हालत भी हो गई खराब, देखें वीडियो


प्रियंका गांधी ने ऐसा क्या लिखा भड़क गया इजरायल, बोला- ‘शर्मनाक, हमने…’

[ad_1]

गाजा में इजरायल और हमास के बीच जंग में अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है. सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक इजरायल की सेना ने गाजा पर कब्जा करने की भी योजना बनाई है. इस मामले पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की थी. उन्होंने इसके जरिए इजरायल पर नरसंहार का आरोप लगाया था. इस मामले पर अब इजरायल की ओर से भी जवाब आ गया है. इजरायल के राजदूत ने इसे शर्मनाक करार दिया है.

भारत में इजरायल के राजदूत रेवुएन अजार ने प्रियंका के आरोपों का जवाब देते हुए कहा, ”शर्मनाक, आपका बयान गलत है. इजरायल ने 25 हजार हमास आतंकियों को मारा है. यह हमास की घिनौनी रणनीति का नतीजा है. वे नागरिकों के पीछे छिपते हैं, वे मदद लेने की कोशिश कर रहे लोगों पर गोली चलाते हैं और रॉकेट से हमला करते हैं. इजरायल ने गाजा में 20 लाख टन खाने से जुड़ा सामान पहुंचाया, लेकिन हमास इसे हड़पने की कोशिश में रहता है. वहां किसी तरह का नरसंहार नहीं हो रहा, हमास के आंकड़ों का भरोसा नहीं करें.”

प्रियंका ने इजरायल के लिए क्या कहा था

प्रियंका गांधी ने अपनी एक्स पोस्ट के जरिए बड़ा आरोप लगाया था. उन्होंने लिखा था, ”इजरायल नरसंहार कर रहा है. 60 हजार से ज्यादा लोगों को मारा जा चुका है, जिनमें 18,430 बच्चे थे. सैकड़ों लोग भुखमरी की वजह से मर गए. इन अपराधों को देखकर चुप रहना अपने आप में एक अपराध है. यह शर्मनाक है कि भारतीय सरकार चुप है, जबकि इजराइल फिलिस्तीन के लोगों के खिलाफ तबाही मचा रहा है.” 

बता दें कि इजरायल और हमास के बीच लंबे समय से युद्ध चल रहा है. इसकी वजह से गाजा में हजारों लोगों की मौत हो चुकी है.



[ad_2]

बच्चों को मौत के मुंह तक ले जा रहा ChatGPT! इस रिपोर्ट में हुआ हैरान कर देने वाला खुलासा

[ad_1]

ChatGPT: एक नई जांच में खुलासा हुआ है कि ChatGPT बच्चों को नशीले पदार्थों के इस्तेमाल, बेहद सख्त डाइट प्लान और आत्महत्या से जुड़ी खतरनाक सलाह दे सकता है. इस रिपोर्ट ने AI चैटबॉट की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. यूके स्थित Centre for Countering Digital Hate (CCDH) द्वारा की गई इस रिसर्च जिसे एसोसिएटेड प्रेस ने भी समीक्षा की, में पाया गया कि AI चैटबॉट कई बार खतरनाक व्यवहार पर चेतावनी देता है लेकिन 13 साल के बच्चों का रूप लेकर पूछे गए सवालों पर विस्तार से और व्यक्तिगत प्लान तक बना देता है.

चैटबॉट ने लिखे सुसाइड नोट

तीन घंटे से ज्यादा की रिकॉर्डिंग में सामने आया कि चैटबॉट ने काल्पनिक परिवार के सदस्यों के लिए भावनात्मक सुसाइड नोट लिखे, भूख कम करने वाली दवाओं के साथ बेहद कम कैलोरी वाले डाइट प्लान दिए, और शराब व अवैध ड्रग्स को मिलाकर इस्तेमाल करने के स्टेप-बाय-स्टेप तरीके बताए. एक मामले में तो “घंटे-दर-घंटे” पार्टी प्लान तक सुझाया जिसमें एक्स्टसी, कोकीन और हैवी ड्रिंकिंग शामिल थी.

आधे से ज्यादा जवाब ‘खतरनाक’

CCDH के अनुसार, जांच में मिले 1,200 जवाबों में से आधे से ज्यादा को “खतरनाक” श्रेणी में रखा गया. संगठन के CEO इमरान अहमद ने कहा कि ChatGPT की सुरक्षा प्रणाली कमजोर है और आसानी से बाईपास की जा सकती है. उन्होंने बताया कि अगर खतरनाक सवालों को स्कूल प्रेजेंटेशन या दोस्त की मदद के रूप में पेश किया जाए तो चैटबॉट तुरंत जवाब दे देता है. अहमद के शब्दों में, “हमने गार्डरेल्स टेस्ट करने की कोशिश की और नतीजा चौंकाने वाला था. सुरक्षा लगभग नाम की ही है, मानो सिर्फ दिखावे के लिए.”

OpenAI ने मानी चुनौती, समाधान फिलहाल नहीं

ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI ने स्वीकार किया कि संवेदनशील स्थितियों को पहचानने और संभालने की क्षमता को बेहतर बनाने पर काम चल रहा है. कंपनी ने कहा कि कई बार बातचीत सामान्य तरीके से शुरू होती है लेकिन धीरे-धीरे संवेदनशील दिशा में मुड़ जाती है. हालांकि, कंपनी ने CCDH की रिपोर्ट पर सीधे तौर पर टिप्पणी नहीं की और न ही कोई तात्कालिक बदलावों की घोषणा की.

युवाओं में AI पर बढ़ती निर्भरता

यह रिपोर्ट ऐसे समय आई है जब किशोरों में AI चैटबॉट को सलाह और साथी के रूप में अपनाने की प्रवृत्ति बढ़ रही है. कॉमन सेंस मीडिया की हालिया स्टडी के मुताबिक, 70% युवा सामाजिक बातचीत के लिए AI चैटबॉट का इस्तेमाल करते हैं और कम उम्र के किशोर इन पर ज्यादा भरोसा करते हैं.

चैटबॉट सिर्फ यूज़र द्वारा डाली गई जन्मतिथि से उम्र की पुष्टि करता है जबकि यह 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए नहीं है. शोधकर्ताओं ने पाया कि सिस्टम ने न तो बताई गई उम्र को, न ही प्रॉम्प्ट में मौजूद संकेतों को गंभीरता से लिया.

यह भी पढ़ें:

ये है भारत का सबसे महंगा स्मार्टफोन! जानें क्या है फीचर्स और किसे देता है टक्कर

[ad_2]

इस बार 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा भारत, जानिए किस थीम पर होगा आजादी का जश्न

[ad_1]

देश 15 अगस्त को 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है. हर साल 15 अगस्त हमें 1947 में 200 साल के ब्रिटिश हुकूमत से मिली आजादी की याद दिलाता है. यह दिन पूरे भारत में देशभक्ति के जोश और औपचारिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जाता है. इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीन से तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताएंगे कि इस बार 9वांजश्न-ए-आजादी का रंग कैसा होगा और इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह की थीम क्या है.  

इस बार क्या होगा खास

सरकार ने इस बार दिल्ली के 50 सर्वश्रेष्ठ स्वच्छता कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह के विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित करने का फैसला लिया है. हर एक जोनल ऑफिस से पांच नाम दिए गए है, जिसमें तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल होंगे. वहीं इनके साथ इनके जीवनसाथी भी समारोह में शामिल हो सकेंगे. अंतिम सूची का चयन कर्मचारियों के काम और स्वच्छता बनाए रखने में योगदान के आधार पर होगा. इस प्रक्रिया की जिम्मेदारी दिल्ली एनवायरमेंटल मैनेजमेंट सर्विसेज को दी गई है. 

कैसी होगी समारोह की झलक

इस बार स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानमंत्री को गार्ड आफ ऑनर देने से होगी. तिरंगे के ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान और 21 तोपों की सलामी दी जाएगी. भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर लाल किले पर फूलों की वर्षा करेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री देश को संबोधित करेंगे, जिसमें वह पिछले साल की उपलब्धियां और आने वाले लक्ष्यों पर बात करेंगे. भाषण के बाद फिर से राष्ट्रगान होगा और कार्यक्रम का समापन तिरंगे गुब्बारे छोड़ने के साथ होगा. 

क्या है इस बार की थीम

स्वतंत्रता दिवस 2025 की आधिकारिक थीम अभी तक घोषित नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह एकता देशभक्ति विकास और स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत पर केंद्रित होगी. हाल ही के वर्षों में थीम सामाजिक प्रगति और राष्ट्रीय जिम्मेदारी पर जोर देती रही है. इसलिए इस बार भी ऐसी ही कुछ खास थीम होने की उम्मीद जताई जा रही है. 

देशभर में मनाया जाएगा उत्सव

स्वतंत्रता दिवस पर नए केवल दिल्ली बल्कि पूरे देश में राज्य राजधानियों और सरकारी दफ्तरों, स्कूलों और स्थानीय समुदायों में ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, परेड और देशभक्ति गीतों का आयोजन होगा. स्कूल और कॉलेज में नाटक प्रदर्शनी और आजादी के इतिहास पर विशेष सत्र होंगे. कई जगह पर ब्लड डोनेशन कैंप, वृक्षारोपण और सामाजिक अभियान भी चलाए जाएंगे.

ये भी पढ़ें- जब गांधी जी ने तिरंगे को सलामी देने से कर दिया था इनकार, जानें क्यों कही थी यह बात?

[ad_2]

तेज पंजे और खंजर से नाखून! लाल आंख वाले इस दरिंदे ने किया गौमाता का शिकार- वीडियो देख कांप..

[ad_1]

जंगल में घूमते हुए अगर आपको लगता है कि सबसे बड़ा खतरा सिर्फ रास्ता भटकने का है, तो जनाब आप बहुत मासूम हैं. यहां असली खतरा है उन लाल आंखों वाले खूंखार शिकारी का, जिनकी भूख सिर्फ मांस से मिटती है और जिनका नाश्ता भी जिंदा प्राणी होते हैं. जरा सोचो, एक तरफ खुले मैदान में शांति से घास चरती एक मासूम गाय और दूसरी तरफ घात लगाकर बैठा मौत का सौदागर, जैसे किसी सस्पेंस फिल्म का सीन. बस फर्क इतना कि ये सीन कट नहीं हुआ, बल्कि असली जानवरों के बीच हुआ और देखने वाले की रूह तक हिला गया. वीडियो देखने के बाद भी आपको भी कंपकंपी छूट जाएगी.

टाइगर ने किया गाय का शिकार

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो जंगल के एक खुले मैदान का है, जहां एक गाय बड़ी शांति से घास चर रही होती है. तभी अचानक पास की झाड़ियों से लाल आंखों वाला एक टाइगर बिजली की रफ्तार से बाहर निकलता है. तेज धार नाखून, सटीक निशाना और जबरदस्त छलांग के साथ वो गाय पर टूट पड़ता है. बेचारी गाय को संभलने तक का मौका नहीं मिलता और वो पूरी तरह से हार बैठती है. इसके बाद टाइगर अपने नुकीले दांत सीधे उसके गले में घुसा देता है और गाय वहीं तड़पने लगती है. इस मंजर को देख स्क्रीन के उस पार बैठे लोग भी सिहर उठे और जंगल की इस खूनी हकीकत को देख उनकी आत्मा कांप गई.

बेहद खतरनाक होता है टाइगर, कुदरत ने दी हैं ये खतरनाक चीजें

आपको बता दें कि टाइगर बेहद खूंखार और बेरहम शिकारी होता है. कुदरत ने उसे मां के पेट से ही शिकार करना सिखाया है. दांतों से लेकर नाखून इतने नुकीले होते हैं कि एक बार किसी को लग जाए तो वहीं जिंदगी का खेल खत्म हो जाता है. इसके अलावा टाइगर की जीभ पर भी कांटे होते हैं जिससे वो शिकार की खाल कुरेदता है. ऐसे में आप सोच सकते हैं कि गाय की क्या हालत हुई होगी. वीडियो देखने के बाद अब यूजर्स भी वीडियो को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. वीडियो राजस्थान के रणथंभौर नेशनल पार्क का बताया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: अरे यहां तो थम जा! जलती चिता के साथ रील बनाने लगी पापा की परी, यूजर्स ने लगा दी क्लास- वीडियो वायरल

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

वीडियो को Mayaranthambhore Safari नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…टाइगर की भूख से ज्यादा ताकतवर कोई नहीं है. एक और यूजर ने लिखा…वाह क्या सटीक निशान है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…टाइगर बड़े खतरनाक होते हैं, एक इंसान को भी खा जाते हैं.

यह भी पढ़ें: इनोसेंट दादी… आंख टेस्ट कराने गई दादी की मासूमियत से परेशान हुए डॉक्टर; वीडियो देख आपको भी आएगी हंसी

इन खिलाड़ियों ने अपने वनडे करियर में लगाए सबसे ज्यादा छक्के, देखिए पूरी लिस्ट

[ad_1]

Most Sixes In ODI: वनडे क्रिकेट में बल्लेबाज आक्रामकता के साथ खेलते हैं. इस फॉर्मेट में कई खिलाड़ियों ने अपनी पावर हिटिंग से मैच का रुख पलट दिया है और अपने फैंस का मनोरंजन भी किया है. आइए जानते हैं ऐसे टॉप पांच बल्लेबाजों के बारे में, जिन्होंने वनडे करियर में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड बना लिया है.

पाकिस्तान के बूम-बूम शाहिद अफरीदी 

कुल छक्के- 351

पाकिस्तान के ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने 1996 से 2015 तक खेले गए 398 वनडे मैचों में कुल 351 छक्के लगाए हैं.उनके तेज और आक्रामक बल्लेबाजी स्टाइल ने उन्हें ‘बूम-बूम’ अफरीदी का उपनाम दिलाया था. अफरीदी ने अपने करियर में 8064 रन बनाए और 117 के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजी भी की. उनके नाम 6 शतक और 39 अर्धशतक भी हैं.

भारत के धुआंधार बल्लेबाज रोहित शर्मा  

कुल छक्के- 344 

भारत के रोहित शर्मा ने 2007 से 2025 तक 273 वनडे मैचों में 344 छक्के लगाए हैं. 11168 रन बनाने वाले रोहित की बल्लेबाजी का दमदार स्ट्राइक रेट 92.80 का रहा. उन्होंने वनडे में 32 शतक और 58 अर्धशतक लगाए हैं. रोहित की पावर हिटिंग और लंबे-लंबे शॉट उनकी ताकत का सबसे बड़ा हथियार है.

वेस्टइंडीज के शक्ति शाली बल्लेबाज क्रिस गेल 

कुल छक्के- 331 

वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने 301 वनडे मैचों में 331 छक्के लगाए हैं. गेल ने 87.19 के स्ट्राइक रेट से कुल 10480 रन बनाए हैं. उन्होंने 25 शतक और 54 अर्धशतक भी जड़े हैं. बल्लेबाजी में लगातार बड़े शॉट लगाना और लंबे छक्के मारना उनकी खासियत है.

श्रीलंका के आक्रामक ऑलराउंडर सनथ जयसूर्या 

कुल छक्के- 270

श्रीलंका के सनथ जयसूर्या ने 445 वनडे मैचों में 270 छक्के लगाए हैं. उन्होंने कुल 13430 रन बनाए और 91.20 के स्ट्राइक रेट से खेला। जयसूर्या ने 28 शतक और 68 अर्धशतक बनाए, और अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से टीम को शुरुआती झटके दिए।

भारत के शानदार फिनिशर एमएस धोनी 

कुल छक्के- 229 

भारत के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी ने 350 वनडे मैचों में 229 छक्के लगाए हैं. धोनी ने 10773 रन बनाए और उनकी बल्लेबाजी में 87.56 का स्ट्राइक रेट रहा. इस दौरान उन्होंने 10 शतक और 73 अर्धशतक भी जमाए हैं. धोनी ने कई बार आखिरी बॉल पर छक्का मारकर टीम को जीत दिलाई है.

[ad_2]

देश के किस मुख्यमंत्री को मिलता है सबसे ज्यादा वेतन? जान लें सैलरी का पूरा ब्रेकअप

[ad_1]

हमारे देश के हर प्रदेश का एक सबसे जरूरी व्यक्ति होता है जिसे हम मुख्यमंत्री (सीएम) कहते हैं. सीएम के पास प्रदेश चलाने का जिम्मा होता है. मुख्यमंत्री का काम सिर्फ प्रशासन चलाना ही नहीं, बल्कि अपने राज्य की तरक्की के लिए बड़े फैसले लेना और टीम को सही दिशा में आगे बढ़ाना भी होता है. इतनी जिम्मेदारियों के लिए उन्हें तय सैलरी और भत्ते दिए जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सीएम की सैलरी हर राज्य में अलग होती है?

संविधान के मुताबिक मुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्रियों की सैलरी और भत्ते उस राज्य की विधानसभा की तरफ से बनाए गए कानून के तहत तय किए जाते हैं. यानी केंद्र सरकार या संसद इसमें दखल नहीं देती. इस वजह से अलग-अलग राज्यों में सीएम की सैलरी अलग-अलग होती है. इसके अलावा सीएम की सैलरी में सिर्फ बेसिक वेतन ही नहीं, बल्कि कई तरह के भत्ते भी शामिल होते हैं.

यह भी पढ़ें- सैम मानेकशॉ, ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान और मेजर सोमनाथ शर्मा की कहानियां पढ़ेंगे स्टूडेंट्स, NCERT के सिलेबस में बड़ा बदलाव

तेलंगाना के सीएम सबसे आगे

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार देश भर में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) की सैलरी सबसे ज्यादा है. उनकी सैलरी देश के राष्ट्रपति के वेतन के बराबर है. इसका कारण है 2016 में तेलंगाना विधानसभा द्वारा पारित एक कानून, जिसमें मुख्यमंत्री और विधायकों के वेतन और भत्तों में बड़ी बढ़ोतरी की गई थी. इसके बाद तेलंगाना सीएम की सैलरी देश में नंबर वन हो गई. तेलंगाना के सीएम की सैलरी 4,10,000 रुपये है.

किन राज्यों के सीएम कितनी सैलरी पाते हैं?

दिल्ली के सीएम को 3,90,000 रुपये मिलते हैं. जबकि उत्तर प्रदेश में सीएम पद पर 3,65,000 रुपये, महाराष्ट्र में 3,40,000 रुपये, आंध्र प्रदेश में 3,35,000 रुपये, गुजरात के मुख्यमंत्री को 3,21,000 रुपये, हिमाचल प्रदेश के सीएम को 3,10,000, हरियाणा के चीफ मिनिस्टर को 2,88,000 रुपये, झारखंड के सीएम को 2,72,000 और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को 2,55,000 रुपये वेतन मिलता है.  

ये मिलती हैं सुविधाएं

  • महंगाई भत्ता
  • यात्रा भत्ता
  • आवास सुविधा
  • वाहन सुविधा
  • अन्य विशेष भत्ते

क्यों है इतना अंतर?

सैलरी में यह अंतर इसलिए है क्योंकि हर राज्य की आर्थिक स्थिति, बजट और विधानसभा के फैसले अलग होते हैं. कुछ राज्य अपने नेताओं को ज्यादा वेतन और भत्ते देते हैं, जबकि कुछ राज्यों में यह राशि कम होती है.

यह भी पढ़ें- नीट काउंसिलिंग के लिए MCC ने फिर बढ़ाई डेट, अब इन दिन जारी होगा राउंड-1 की सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

अल्लाह बचा ले…होशियारी की आग में झूले पर झूलते हुए लड़के की निकली चीखें- देखें वीडियो

[ad_1]

आजकल सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो डर और मजाक का ऐसा शानदार कॉम्बो है कि देखकर हंसी भी आती है और दिल भी धड़कने लगता है. एक लड़का, जिसने खुद को क्रेन वाले झूले पर बैठा लिया और रस्सियों से बंधा हुआ था, जैसे ही उसे हवा में लटकाने वाले ऑपरेटर ने रस्सी छोड़ने की तैयारी की, उसका डर ऐसा जाग उठा कि उसने अल्लाहु अकबर बोलना शुरू कर दिया. न सिर्फ इतना, कुरआन की सारी आयतें उसे याद आ गईं जैसे उसके दिमाग में झट से डिक्टेशन हो रही हो! उसके चीखों-चिल्लाहटों ने तो पूरा आसमान गूंजा दिया. वीडियो देखकर आपको भी हंसी आ जाएगी.

झूला झूलते हुए लड़के की हालत हो गई खराब

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक किशोर क्रेन के झूले पर पूरी तरह से रस्सी से बंधा हुआ बैठा है. जैसे ही ऑपरेटर रस्सी छोड़ने वाला होता है, किशोर की आंखों में डर का सैलाब उमड़ आता है. तभी उसके मुंह से अचानक अल्लाहु अकबर की आवाज निकलती है. ना जाने उसकी दिमागी रफ्तार कितनी तेज हो गई, क्योंकि अगले ही पल वो कुरआन की आयतें जोर-जोर से पढ़ने लगता है. जैसे किसी परीक्षा में हो और सारी किताबें एक साथ याद आ गई हों!


जोर जोर से चीखने लगा और फिर…

उसकी चीखें इतनी जोरदार थीं कि आसपास खड़े लोग हंसते हुए कहते पाए गए, बस भाई हो गया हो गया. जब झूला थोड़ा सा रिलैक्स हुआ और वो हवा में थोड़ा हिलने लगा, तो युवक ने चैन की सांस ली. डर भी था, पर शौक भी पूरा था. ये वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने उसे ‘डरपोक लेकिन दिमागदार’ का टैग दे दिया है.

यह भी पढ़ें: इनोसेंट दादी… आंख टेस्ट कराने गई दादी की मासूमियत से परेशान हुए डॉक्टर; वीडियो देख आपको भी आएगी हंसी

यूजर्स लेने लगे मजे

वीडियो को adventures_activities1 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई को डर भी लग रहा है और भाई को शौक भी पूरे करने हैं. एक और यूजर ने लिखा….मुश्किल में ही अल्लाह याद आता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…भाई तो गया…गजब का डर है.

यह भी पढ़ें: अरे यहां तो थम जा! जलती चिता के साथ रील बनाने लगी पापा की परी, यूजर्स ने लगा दी क्लास- वीडियो वायरल


Numerology: अंक ज्योतिष से जानें मंगलावर का राशिफल, किसको मिलेगा धन लाभ और किसे होगा नुकसान?

[ad_1]

Daily Numerology Prediction: ज्योतिष शास्त्र में अंक ज्योतिष का विशेष महत्व होता है. जिस तरह ज्योतिष विद्या की मदद से हम व्यक्ति के भविष्य की जानकारी देते हैं, ठीक उसी तरह हम अंकशास्त्र की मदद से भविष्य में होने वाली घटनाओं की जानकारी प्राप्त करते हैं. अंक शास्त्र को अंग्रेजी में न्यूरोलॉजी कहते हैं.

मूलांक 1
आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है. कार्यक्षेत्र पर काम से जुड़ी नई जिम्मेदारियां मिल सकती है. किसी पुराने दोस्त से अचानक से मुलाकात हो सकती है. अपने निर्णय खुद से ले, सेहत सामान्य रहने वाला है. 

मूलांक 2
मूलांक 2 वाले आज भावनाओं में बहकर कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें. नौकरी में सहकर्मियों की सहायता कर सकते हैं. पारिवारिक माहौल सुखद और अच्छा रहने वाला है. सेहत का विशेष ध्यान रखें. 

मूलांक 3
मूलांक 3 वालों के लिए आज का दिन उनके पक्ष में रहने वाला है. व्यापार में आज के दिन लाभ कमा सकते हैं. घर में किसी मंगल कार्य का आयोजन होगा. छात्रों को करियर या नौकरी से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है. 

मूलांक 4
आज का दिन अपनी योजनाओं को पूरा करने के लिए सबसे बेहतर दिन है. नौकरी में परिवर्तन करने का मन बना सकते हैं. जीवनसाथी के साथ समय बिताने से मन और मस्तिष्क दोनों को अच्छा महसूस होगा. पेट से जुड़ी कोई समस्या सता सकती है. 

मूलांक 5
करियर या व्यापार में नए काम की शुरुआत के लिए का दिन एक सही है. व्यापार को बढ़ाने के लिए कोई फैसला ले सकते हैं. प्रेम संबंधों  में मजबूती आएगी. सेहत के प्रति गंभीर रहे. 

मूलांक 6
मूलांक 6 वालों के आज का दिन आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतने की जरूरत है. नौकरी में प्रमोशन के योग दिखाई दे रहे हैं. यात्रा पर जानें का मन बन सकते हैं. सेहत सामान्य रहेगा. 

मूलांक 7
मूलांक 7 वालों को आज के दिन किसी भी तरह के विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है. नौकर में मिला-जुला दिन रहने वाला है. प्रेम जीवन में पार्टनर के साथ अच्छा समय बीता सकते हैं. 

मूलांक 8 
मूलांक 8 वालों के लिए आज का दिन धन लाभ के लिए सबसे बेहतर है. कार्यक्षेत्र पर आपकी मेहनत रंग लाएगी. परिवार में किसी सदस्य की अचानक से तबीयत बिगड़ सकती है. ऑफिस में अतरिक्त काम करना पड़ सकता है. 

मूलांक 9
मूलांक 9 वालों के लिए आज का दिन उत्साह से भरपूर रहने वाला है. घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली बढ़ेगी. प्रेम जीवन में पार्टनर के प्रति सम्मानजनक व्यवहार करें. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]

गेमर्स के लिए बुरी खबर! इस दिन बंद हो जाएगी गूगल की ये सर्विस, जानें पूरी जानकारी

[ad_1]

Google: गूगल ने ऐलान किया है कि 2025 के अंत तक क्रोमबुक पर स्टीम बीटा का सपोर्ट पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा. 1 जनवरी 2026 से यूजर्स न तो स्टीम लॉन्च कर पाएंगे, न नए गेम इंस्टॉल कर सकेंगे और न ही प्लेटफॉर्म तक पहुंच पाएंगे. यहां तक कि पहले से इंस्टॉल किए गए गेम भी ऑटोमैटिक रूप से हटा दिए जाएंगे. यह कदम 2022 में शुरू हुए उस बीटा प्रोग्राम का अंत है जिसमें गूगल और स्टीम ने मिलकर क्रोमबुक पर पीसी गेमिंग का अनुभव लाने की कोशिश की थी.

स्टीम क्या है?

स्टीम दुनिया का सबसे बड़ा पीसी गेमिंग प्लेटफॉर्म है, जहां हजारों गेम खरीदे, डाउनलोड या किराए पर लिए जा सकते हैं. पहले यह सिर्फ Windows, macOS और Linux के लिए उपलब्ध था लेकिन स्टीम बीटा के ज़रिए 99 चुनिंदा पीसी गेम क्रोमबुक पर भी खेले जा सकते थे. इससे ChromeOS यूजर्स को हाई-क्वालिटी टाइटल्स का मज़ा मिला.

क्रोमबुक गेमर्स पर असर

क्रोमबुक अपनी हल्की, तेज़ और इंटरनेट-फोकस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए मशहूर हैं लेकिन इनमें पहले हाई-एंड AAA पीसी गेम्स चलाना संभव नहीं था. स्टीम बीटा ने इस कमी को पूरा किया लेकिन अब इसके बंद होने के बाद यूजर्स को Google Play Store के एंड्रॉइड गेम्स पर निर्भर होना पड़ेगा, जहां पीसी-एक्सक्लूसिव गेम्स की कमी है.

यूजर्स के लिए ट्रांजिशन प्लान

गूगल ने पहले ही क्रोमबुक यूजर्स को इस बदलाव की नोटिफिकेशन भेजना शुरू कर दिया है. स्टीम बीटा 31 दिसंबर 2025 तक पूरी तरह सक्रिय रहेगा. उसके बाद, यूजर्स को पीसी-क्वालिटी गेमिंग के लिए NVIDIA GeForce Now या Xbox Cloud Gaming जैसी क्लाउड सेवाओं का सहारा लेना होगा.

भारतीय गेमर्स के लिए मायूसी

भारत में क्रोमबुक खासकर स्टूडेंट्स और हल्के काम करने वाले यूजर्स के बीच लोकप्रिय हैं. कई युवा गेमर्स ने महंगे गेमिंग लैपटॉप खरीदे बिना स्टीम बीटा के ज़रिए पीसी गेमिंग का मज़ा लिया. अब इसके बंद होने से उन्हें एंड्रॉइड गेमिंग या थर्ड-पार्टी क्लाउड प्लेटफॉर्म अपनाने पड़ सकते हैं जिससे डेटा खपत और सब्सक्रिप्शन खर्च बढ़ने की संभावना है.

यह भी पढ़ें:

कोई नहीं पढ़ पाएगा आपकी पर्सनल चैट्स! ऐसे लॉक करें WhatsApp की जरूरी बातचीत, जानें तरीका

[ad_2]