जया बच्चन ने शख्स को दिया धक्का तो भड़कीं कंगना रनौत, कहा- ‘बिगड़ी हुई औरत’

[ad_1]

एक्ट्रेस और नेता जया बच्चन का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे फैन को धक्का देती नजर आई थीं. अब इस वायरल वीडियो पर एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने रिएक्ट किया है. वो जय बच्चन के रवैये पर भड़कती दिखाई दी हैं. कंगना ने दिग्गज एक्ट्रेस को ‘बिगड़ी हुई महिला’ करार दिया है और कहा है कि लोग उन्हें सिर्फ इसीलिए बर्दाश्त करते हैं क्योंकि वो अमिताभ बच्चन की बीवी हैं.

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जया बच्चन की शख्स को धक्का देते हुए फोटो शेयर की है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘बेहद बिगड़ैल और प्रीविलेज महिला है. लोग उसके नखरे और बेतुकेपन को सिर्फ इसलिए बर्दाश्त करते हैं क्योंकि वो अमिताभ बच्चन जी की बीवी हैं. ये समाजवादी टोपी मुर्गे की कंघी जैसी दिखती है, जबकि वो भी मुर्गे की जैसी दिखती हैं. कितनी बेइज्जती और शर्मनाक बात है.’

जया बच्चन ने शख्स को दिया धक्का तो भड़कीं कंगना रनौत, कहा- 'अमिताभ बच्चन की बीवी है, इसीलिए लोग नखरे झेलते हैं

सेल्फी ले रहे शख्स को जया ने दिया था धक्का
बता दें कि समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन का दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब से एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वो एक फैन उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता है तभी जया उसे डांटती हैं और धक्का देकर खुद से दूर कर देती हैं. इसके बाद जया बच्चन ने उस शख्स को गुस्से से देखते हुए कहती हैं- ‘क्या कर रहे हो तुम? ये क्या है?’



जया बच्चन को ट्रोल कर रहे नेटिजन्स
जया बच्चन के इस वायरल वीडियो पर नेटिजन्स भी रिएक्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ‘ये फेम और पब्लिसिटी के लायक नहीं हैं.’ दूसरे शख्स ने कमेंट किया- ‘बर्दाश्त से बाहर, इन्हें पब्लिकली व्यवहार करने के लिए कुछ तमीज सीखने की जरूरत है. शर्मनाक हरकत.’

जया बच्चन ने शख्स को दिया धक्का तो भड़कीं कंगना रनौत, कहा- 'अमिताभ बच्चन की बीवी है, इसीलिए लोग नखरे झेलते हैं
जया बच्चन ने शख्स को दिया धक्का तो भड़कीं कंगना रनौत, कहा- 'अमिताभ बच्चन की बीवी है, इसीलिए लोग नखरे झेलते हैं

इसके अलावा एक यूजर ने लिखा- ‘अगर वो पब्लिक लाइफ में रहना चाहती हैं, तो लोग इस तरह से तस्वीरें खिंचवाने आएंगे. लेकिन उनका व्यवहार बहुत असभ्य और अस्वीकार्य है.’



[ad_2]

बॉयफ्रेंड के साथ रंगे हाथों पकड़ी गई पापा की परी! बाप ने मार मारकर बनाया भूत- वीडियो वायरल

[ad_1]

होशियारी दिखाना किसी को भी भारी पड़ सकता है और वो भी तब जब बाप आपको कुछ असामाजिक काम करते हुए रंगे हाथों पकड़ ले. फिर उसके बाद जो होता है वो लोगों को मनोरंजन भी देता है और अंदर से हिलाकर भी रख देता है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो ठीक वैसा ही मंजर दिखाता है, जहां एक पिता और बेटी के बीच की लड़ाई ने दर्द की हदें पार कर दीं. लड़की को पिता बुरी तरह से कूटता हुआ दिखाई दे रहा है. वजह? रंगे हाथों बॉयफ्रेंड के साथ पकड़े जाना. वीडियो देखने के बाद आपको बाप के गुस्से पर तो हैरानी होगी ही लेकिन बेटी का पलटवार देखकर आप अपने बाल नोच लेंगे.

बॉयफ्रेंड के साथ रंगे हाथों पकड़े जाने पर बाप ने की पिटाई!

वीडियो में एक कमरे के अंदर बेटी और पिता के बीच जबरदस्त बहस हो रही है. पिता गुस्से में अपनी बेटी को चप्पलों से पीट रहे हैं, बेटी बेड पर गिरते हुए भी हार नहीं मान रही, उल्टा अपने पिता को लात भी मार रही है. वजह साफ है पिता ने अपनी बेटी को रंगे हाथों उसके बॉयफ्रेंड के साथ घूमते हुए पकड़ लिया था. गुस्से में उन्होंने अपने आप पर काबू नहीं रखा और बेटी को चप्पलों से कूटना शुरू कर दिया. बाप लगातार बेटी के मुंह पर पैरों पर पेट पर चप्पलें बरसा रहा है. गुस्सा इतना तेज है कि बाप कच्चे बनियान में ही शुरू हो गया.

लड़की को नहीं आया जरा भी अफसोस

लेकिन जो सबसे चौंकाने वाला है, वह ये कि बेटी को इस सख्त सजा का जरा भी अफसोस नहीं है. वीडियो में वह लगातार बहस करती नजर आ रही है, अपने पिता के खिलाफ आवाज उठाते हुए, कभी चप्पल से लड़ाई में टिकती है तो कभी गुस्से में जवाब देती है. पास ही में लड़की की मां भी बैठी है जो ये सारा तमाशा चुपचाप देख रही है. वीडियो इंटरनेट पर वायरल है और लोग इसे लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: इनोसेंट दादी… आंख टेस्ट कराने गई दादी की मासूमियत से परेशान हुए डॉक्टर; वीडियो देख आपको भी आएगी हंसी

यूजर्स ने दिए रिएक्शन

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई वो बालिग है, उसे हक है अपना पार्टनर चुनने का. एक और यूजर ने लिखा…पापा की परी की आज शामत आ गई. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…कितनी बेशर्म लड़की है अपने बाप को लात मार रही है.

यह भी पढ़ें: अरे यहां तो थम जा! जलती चिता के साथ रील बनाने लगी पापा की परी, यूजर्स ने लगा दी क्लास- वीडियो वायरल


US में बैठकर भारत को धमकाया, BLA पर बैन और मेहमान नवाजी… ट्रंप ने आसिम मुनीर को दिए 5 गिफ्ट

[ad_1]

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के बाद भारत के साथ उनके रिश्ते इतने तल्ख हो जाएंगे इसकी कल्पना किसी ने भी नहीं की थी. पहले भारत पर 50 फीसदी टैरिफ का ऐलान और फिर पाकिस्तानी फील्‍ड मार्शल असीम मुनीर की ओर से यूएस से भारत को परमाणु हमले की धमकी इस बात की गवाही देती है कि भारत-अमेरिका के बीच हालात उम्मीद से ज्यादा खराब हैं. आसिम मुनीर की यात्रा के दौरान ट्रंप ने पाकिस्तान के हक में कई बड़े फैसले लिए हैं.

यूएस ने BLA को आतंकी संगठन घोषित किया

अमेरिका ने सोमवार (12 अगस्त 2025) को बलूचिस्‍तान ल‍िबरेशन आर्मी (BLA) को विदेशी आतंकी संगठन घोषित कर दिया है. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि बीएलए ने 2019 से कई हमलों की जिम्मेदारी ली है, जिसमें मजीड ब्रिगेड की ओर से किया गया हमला भी शामिल है. बलूच साल 1947 से ही आजादी की लड़ाई लड़ रहे हैं.

ट्रंप ने भारत की पीठ में छुरा घोंपा

एक तरफ पाकिस्तान सेना चीन के साथ मिलकर बलूच‍िस्‍तान के प्राकृतिक संसाधनों पर कब्‍जा कर रही है. दूसरी तरफ अमेरिका की ओर से BLA को आतंकी संगठन घोषित करना उनके लिए झटका है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप वैसे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना दोस्त बताते हैं, लेकिन भारत के दुश्मन पाकिस्तान की लगातार मदद कर उन्होंने भारत की पीठ में छुरा घोंप दिया है.

ट्रंप ने मनीर को दिए ये पांच गिफ्ट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तानी सेनाध्यक्ष आसिम मुनीर को पहला गिफ्ट व्हाइट हाउस बुलाकर उसकी मेहमान नवाजी करके दिया. ऐसा पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार हुआ है. यहां दोनों देशों के बीच भारत-ईरान के मुद्दे पर बातचीत हुई. मुनीर को दूसरी गिफ्ट उसे अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के कार्यक्रम में बुलाकर दिया गया. अमेरिका की यही सैन्‍य कमान पूरे खाड़ी देशों में सैन्‍य अभियान को देखती है.

ट्रंप ने मुनीर को चौथा गिफ्ट भारत को खुले तौर पर परमाणु धमकी देने की आजादी के तौर पर दिया. उसके बाद बीएलए को विदेशी आतंकी संगठन घोषित कर यूएस ने मुनीर को चौथा गिफ्ट दिया. पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान के समर्थक को लगता था कि ट्रंप उनकी रिहाई को लेकर आसिम मुनीर पर दवाब डालेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. मुनीर को पांचवां गिफ्ट देते हुए ट्रंप ने इमरान खान को जेल में बंद क‍िए जाने पर चुप्पी साधी रखी.

आसिम मुनीर ने अमेरिका की धरती से भारत को परमाणु युद्ध की धमकी दी. उन्होंने कहा, “हम परमाणु संपन्न देश हैं. इस्लामाबाद को भारत से अस्तित्व का खतरा महसूस हुआ तो वह आधी दुनिया को अपने साथ ले डूबेगा.” 

मुनीर की धमकी पर भारत का जवाब

भारतीय विदेश मंत्रालय ने सोमवार को आसिम मुनीर के बयान पर कहा, “परमाणु हथियारों की धमकी देना पाकिस्तान की पुरानी आदत रही है. इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना बयान अंतरराष्ट्रीय समुदाय को पाकिस्तान के परमाणु कमांड और नियंत्रण की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने के लिए मजबूर करते हैं. यह खेदजनक है कि ये टिप्पणियां एक मित्र देश (अमेरिका) की धरती से की गई.”

ये भी पढ़ें : इधर मुनीर और बिलावल दे रहे परमाणु हमले की धमकी, उधर पानी के लिए हाथ फैलाए खड़ा PAK, बोला- ‘प्लीज जितना जल्दी…’

[ad_2]

कल से फिर शुरू हो रही Independence Day Sale 2025! इन गैजेट्स पर मिलेगी जबरदस्त छूट, ऐसे मिलेगा

[ad_1]

Flipkart Independence Day Sale 2025: देश की प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने आधिकारिक तौर पर अपनी इंडिपेंडेंस डे सेल 2025 की घोषणा कर दी है जो 13 अगस्त से शुरू होकर 17 अगस्त तक चलेगी. यह पांच दिनों का मेगा शॉपिंग इवेंट होगा जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, होम अप्लायंसेज़ और कई अन्य कैटेगरी पर बड़े डिस्काउंट मिलेंगे. खास बात यह है कि कंपनी बैंक ऑफ़र और एक्सचेंज बोनस भी दे रही है जिससे खरीदारों को बचत के कई मौके मिलेंगे. दिलचस्प बात यह है कि वेबसाइट पर इसे Independence Day Sale कहा गया है, जबकि बैनर पर Flipkart Freedom Sale 2025 लिखा है जिससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि यह हाल ही में खत्म हुई सेल का एक्सटेंशन हो सकता है.

क्या है इस सेल की खासियत?

फ्लिपकार्ट इंडिपेंडेंस डे सेल 2025 को साल की सबसे बड़ी मिड-ईयर सेल में से एक माना जा रहा है. इसमें स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी, फैशन, होम एसेंशियल्स और किचन अप्लायंसेज़ पर भारी छूट दी जाएगी. सैमसंग, मोटोरोला, वीवो, आसुस, एचपी और टीसीएल जैसे ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स कम कीमत में उपलब्ध होंगे. इसके साथ ही कपड़े, फर्नीचर, सनग्लासेस, ज्वेलरी और अन्य लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स पर भी ऑफ़र रहेंगे.

बचत के तरीके

बैंक ऑफ़र: केनरा बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा.

कैशबैक और एक्सचेंज बोनस: इन्हें बैंक ऑफ़र के साथ मिलाकर अतिरिक्त बचत की जा सकती है.

बंडल डील्स: Flipkart Plus Super Coins का इस्तेमाल करके चुने गए प्रोडक्ट्स पर 10% तक अतिरिक्त छूट मिलेगी.

अर्ली एक्सेस: फ्लिपकार्ट प्लस और वीआईपी मेंबर्स को पहले से डील्स का फायदा मिलेगा. ये सेल 13 अगस्त 2025 से शुरू होकर 17 अगस्त 2025 तक रहेगी. यह पांच दिवसीय सेल इंडिपेंडेंस डे वीकेंड के साथ होगी जिससे त्योहार के मौकों की खरीदारी का मज़ा दोगुना हो जाएगा.

किन ऑफ़र्स पर नज़र रखें?

इलेक्ट्रॉनिक्स: सैमसंग, मोटोरोला, वीवो, आसुस, एचपी और टीसीएल पर स्पेशल डिस्काउंट.

फैशन और लाइफस्टाइल: पारंपरिक, कैज़ुअल और फॉर्मल वियर पर कीमतों में कटौती.

होम और किचन: फर्नीचर, किचन एसेंशियल्स और डेकोर आइटम्स पर ऑफ़र.

एक्सेसरीज़: घड़ियों, सनग्लासेस और ज्वेलरी पर आकर्षक डील्स.

यह भी पढ़ें:

Samsung Galaxy Z Fold 7 Vs Vivo X Fold 5: फोल्डेबल फोन में कौन है सबसे तगड़ा, कंपैरिजन से समझें किसे खरीदना होगा बेस्ट

[ad_2]

एशिया कप की टीम में नहीं होंगे रिंकू सिंह और यशस्वी जायसवाल? शुभमन गिल होंगे उपकप्तान?

[ad_1]

एशिया कप 2025 के लिए भारतीय स्क्वाड किन खिलाड़ियों के नाम पर मुहर लगेगी, इस पर लगातार सस्पेंस बना हुआ है. शुभमन गिल को टी20 टीम का उपकप्तान बनाए जाने की अटकलें हैं, ऐसा हुआ तो मौजूदा उपकप्तान अक्षर पटेल का क्या होगा? ऐसे कई सवाल फिलहाल चयनकर्ताओं के मन में भी आ रहे होंगे. इस बीच अच्छी खबर यह है कि जसप्रीत बुमराह का एशिया कप में खेलना लगभग तय लग रहा है, लेकिन रिंकू सिंह और यशस्वी जायसवाल को झटका लग सकता है.

कई सारे भारतीय क्रिकेटरों को एशिया कप से पहले BCCI के सेंटर ऑफ एक्सेलेंस में फिटनेस परीक्षण करवाना है. फिटनेस और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर ही तय किया जाएगा कि स्क्वाड में किन प्लेयर्स को जगह मिलेगी. फिलहाल सूर्यकुमार यादव की फिटनेस रिपोर्ट भी अभी तक सामने नहीं आई है. हालांकि उन्होंने NCA में बल्लेबाजी का अभ्यास शुरू कर दिया है.

पहले 5 खिलाड़ी पक्के, लेकिन रिंकू-जायसवाल बाहर!

अजीत अगरकर की लीडरशिप में चयन समिति 19 या 20 अगस्त को एशिया कप के लिए भारतीय स्क्वाड की घोषणा कर सकती है. अभिषेक शर्मा दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज हैं, संजू सैमसन के लिए पिछला सीजन काफी अच्छा गुजरा है. उनके साथ तिलक वर्मा, कप्तान सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या, यानी इन 5 खिलाड़ियों की जगह स्क्वाड में लगभग पक्की है. चयन समिति शायद ही ऊपरी क्रम बैटिंग में कोई बदलाव करना चाहेगी.

टॉप ऑर्डर की मजबूती को देखते हुए टी20 टीम में यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन शायद ही जगह बना पाएं. बतौर विकेटकीपर संजू सैमसन पहली चॉइस हो सकते हैं, वहीं बैकअप विकेटकीपर के लिए ध्रुव जुरेल और जीतेश शर्मा के बीच टक्कर हो सकती है. नितीश कुमार रेड्डी चोटिल हैं, और एशिया कप तक उनके फिट होने की उम्मीद कम है. दूसरी ओर इंग्लैंड के खिलाफ इस साल दमदार पारियां खेलने वाले शिवम दुबे को बतौर ऑलराउंडर जगह मिल सकती है. एक अधिक ऑलराउंडर होने के चलते रिंकू सिंह को भी अपनी जगह से हाथ धोना पड़ सकता है.

जसप्रीत बुमराह की जगह पक्की!

तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह की जगह पक्की लग रही है, दूसरी ओर भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज अर्शदीप भी खेलेंगे. मुख्य स्पिनर की भूमिका वरुण चक्रवर्ती निभा सकते हैं, जो टी20 टीम में वापसी के बाद 12 मैचों में 31 विकेट चटका चुके हैं. कुलदीप यादव को मौका मिलेगा या नहीं, यह भी देखने योग्य बात होगी, वहीं ऑलराउंड डिपार्टमेंट का भाग अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर के कंधों पर आ सकता है. असली लड़ाई तीसरा पेसर बनने के लिए होगी, जिसके लिए हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा में से किसी एक को चुना जा सकता है.

यह भी पढ़ें:

रविचंद्रन अश्विन ने चेन्नई सुपर किंग्स से अलग होने पर तोड़ी चुप्पी, CSK से मांगा सीधा जवाब; जानें क्या बोले

[ad_2]

लग्जरी होगी अपने घर की ये बिहार है बाबू! देश की नमो भारत ट्रेन को बना डाला लोकल डिब्बा- सिर पीट

[ad_1]

अब तक तो लोग वंदे भारत और नमो भारत को देखकर यही सोचते थे कि इसमें बैठने का मतलब है लग्जरी, आराम और फिल्मी अंदाज वाला सफर लेकिन जनाब, अब जरा तस्वीर बदल गई है. सोचो, जिस ट्रेन का नाम सुनते ही लोग चमचमाती सीटें, सन्नाटा और एयरप्लेन जैसा माहौल सोचते थे, उसी में अगर आपको मेट्रो की भीड़, लोकल ट्रेन की धक्कामुक्की और जनरल डिब्बे का देसी तड़का मिल जाए तो? बस, यही सीन है और वीडियो देख लोग हंस भी रहे हैं, परेशान भी हो रहे हैं. लग्जरी ट्रेन में भीड़ का ये आलम देखकर तो टिकट चेक करने वाले की भी आंखें खुली की खुली रह गई होंगी. वीडियो बिहार का बताया जा रहा है.

नमो भारत ट्रेन का हाल देख माथा पीटने लगेंगे आप

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो नमो भारत एक्सप्रेस का है, जिसमें लग्जरी सीटों से ज्यादा लोग ट्रेन के बीच-बीच के रास्तों में और दरवाजों के पास खड़े नजर आ रहे हैं. हालत ये है कि सीट रिजर्वेशन वाले लोग भी खड़े-खड़े सफर कर रहे हैं, मानो किसी ने ट्रेन को स्पेशल जनरल कोच एडिशन में अपग्रेड कर दिया हो. 180 की रफ्तार वाली ये ट्रेन हजारों लोगों की भीड़ के साथ भागने को तैयार है और देखने वाले कह रहे हैं कि लग्जरी का मजा अब धक्कामुक्की के साथ आ रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि लोग ट्रेन में ऐसे चढ़ रहे हैं जैसे लोकल ट्रेन के कोच में चढ़ते हैं. दरवाजे पर जमकर धक्का मुक्की मची हुई है और लोग ऐसे चढ़ाई कर रहे हैं मानों जंग का ऐलान हो गया हो.

यह भी पढ़ें: अरे यहां तो थम जा! जलती चिता के साथ रील बनाने लगी पापा की परी, यूजर्स ने लगा दी क्लास- वीडियो वायरल

यूजर्स ने जमकर लिए मजे

वीडियो को @ChapraZila नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा….भाई इसे तो बख्श देते. ये लग्जरी है. एक और यूजर ने तंज मारते हुए लिखा…ट्रेन के हालात देखकर लग रहा है कि भारत विश्व गुरु बनने ही वाला है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…भारतीय रेल की व्यवस्था बेहद खराब है.

यह भी पढ़ें: इनोसेंट दादी… आंख टेस्ट कराने गई दादी की मासूमियत से परेशान हुए डॉक्टर; वीडियो देख आपको भी आएगी हंसी


Hindustan Aeronautics Limited ने किया Q1 नतीजे का ऐलान, 4 परसेंट तक गिरा कंपनी का मुनाफा

[ad_1]

Hindustan Aeronautics Limited Q1 Results: डिफेंस सेक्टर की सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को कारोबारी साल 2025-26 की पहली तिमाही में 3.7 परसेंट का घाटा हुआ है. जहां एक साल पहले की जून तिमाही में कंपनी को 1,437 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था. वहीं, इस साल की समान तिमाही में 1,383 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है. हालांकि, इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू बढ़ा है. 

पिछले साल के मुकाबले इतना बढ़ा कंपनी का रेवेन्यू 

वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 4,819 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में HAL का रेवेन्यू 4,347 करोड़ रुपये रहा था. यानी कि इसमें 10.8 परसेंट का उछाल आया है.

वहीं, ऑपरेश्नल लेवल पर हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड का EBITDA पिछले साल की समान तिमाही के 994 करोड़ से 29.2 परसेंट बढ़कर 1,284.3 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. जून तिमाही के दौरान EBITDA मार्जिन पिछले कारोबारी साल की पहली तिमाही 22.86 परसेंट से 384 बेसिस पॉइंट बढ़कर 26.7 परसेंट हो गई.

तिमाही के नतीजे की घोषणा के बाद एचएएल के शेयरों में गिरावट जरूर देखी गई, लेकिन जल्दी ही इनमें सुधार आ गया. दिन में कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर हरे निशान में कारोबार करते नजर आए.  

तेजी से आगे बढ़ रहा भारत का डिफेंस सेक्टर 

भारत का डिफेंस सेक्टर तेजी से आगे बढ़ रहा है. हाल ही में जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, देश का डिफेंस प्रोडक्शन पहली बार 1.5 लाख करोड़ के पार चला गया है.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसका जिक्र करते हुए इस उपलब्धि का श्रेय रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग, रक्षा क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों (पीएसयू), अन्य सरकारी स्वामित्व वाले निर्माताओं और निजी उद्योग के संयुक्त प्रयास को दिया.

जहां 2019-20 में भारत का डिफेंस प्रोडक्शन 79,071 करोड़ का था, वह आज 90 परसेंट बढ़कर 1.5 लाख करोड़ के पार चला गया है. वहीं, 2024-25 के 1.2 लाख करोड़ के आंकड़े से यह 18 परसेंट ज्यादा है. 

 

ये भी पढ़ें: 

गौतम अडानी पर पैसों की बारिश, एक दिन में 5,03,01,91,88,700 बढ़ी दौलत; टॉप-20 अमीरों की लिस्ट में एंट्री



[ad_2]

शाही खानदान से ताल्लुक रखने वाली इस हसीना ने रोहित शेट्टी से हाथ जोड़ मांगा काम

[ad_1]

'खोपड़ी सनक गई तो चलेंगे एक के बाद एक ब्रह्मोस...', बिलावल भुट्टो जरदारी की गीदड़भभकियों पर क्या बोले मिथुन चक्रवर्ती?

‘खोपड़ी सनक गई तो चलेंगे एक के बाद एक ब्रह्मोस…’, बिलावल भुट्टो जरदारी की गीदड़भभकियों पर क्या बोले मिथुन चक्रवर्ती?

[ad_2]