Love Rashifal 2025: 13 अगस्त को किन राशियों पर बरसेगा प्यार, किसके रिश्ते में होगी खटास? पढ़ें

[ad_1]

Love Rashifal: बुधवार, 13 अगस्त 2025 का यह प्रेम राशिफल ग्रहों के गोचर और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है. पंचम भाव प्रेम जीवन की स्थिति को दर्शाता है और आज का ग्रह संयोग रिश्तों में उतार-चढ़ाव ला सकता है. कहीं रिश्ते गहरे होंगे, तो कहीं संवाद की जरूरत महसूस होगी.

यहां पर मौजूद शुभ ग्रहों की दृष्टि प्रेम के मामले में व्यक्ति को सफलता प्रदान करती है. किन राशियों के लिए बुधवार का दिन लकी और किन लोगों के लिए अनलकी साबित होने जा रहा है, आइए जानते हैं लव राशिफल.

Love Rashifal 2025: 13 अगस्त को किन राशियों पर बरसेगा प्यार, किसके रिश्ते में होगी खटास? पढ़ें लव राशिफल

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज का दिन आपके रिश्तों में नया उमंग और जोश से भरा रहने वाला है. प्रेम जीवन में मधुरता आएगी. पार्टनर के साथ प्यार के लम्हे बीता सकते हैं. सिंगल लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है.

Love Rashifal 2025: 13 अगस्त को किन राशियों पर बरसेगा प्यार, किसके रिश्ते में होगी खटास? पढ़ें लव राशिफल

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
शादीशुदा जीवन में पार्टनर से आज किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है. बातचीत में सावधानी बरतें. किसी भी तरह के निर्णय लेने से पहले पार्टनर के साथ सलाह जरूर लें. 

Love Rashifal 2025: 13 अगस्त को किन राशियों पर बरसेगा प्यार, किसके रिश्ते में होगी खटास? पढ़ें लव राशिफल

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
प्रेम जीवन में संबंध अधिक बेहतर होंगे. पार्टनर के साथ रोमांस और विश्वास दोनों बढ़ेंगे. किसी पुराने दोस्त से अच्छी मुलाकात हो सकती है. ये आपके प्रेम जीवन में नई ऊर्जा ला सकता है. 

Love Rashifal 2025: 13 अगस्त को किन राशियों पर बरसेगा प्यार, किसके रिश्ते में होगी खटास? पढ़ें लव राशिफल

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज के दिन पार्टर मूड थोड़ा ऑफ रह सकता है. उनके साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं. किसी भी तरह के ऐसे मुद्दों पर बात करने से बचें जो पार्टनर का मूड खराब कर सकती है. 

Love Rashifal 2025: 13 अगस्त को किन राशियों पर बरसेगा प्यार, किसके रिश्ते में होगी खटास? पढ़ें लव राशिफल

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
पार्टनर की ओर से रोमांटिक सरप्राइज मिल सकता है. आज के दिन प्यार में ताजगी महसूस कर सकते हैं. सिंगल लोग सोशल मीडिया पर मित्रों के जरिए नए संपर्क साध सकते हैं. 

Love Rashifal 2025: 13 अगस्त को किन राशियों पर बरसेगा प्यार, किसके रिश्ते में होगी खटास? पढ़ें लव राशिफल

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
रिश्तों में आज पुरानी गलतफहमियां खत्म होगी. इसके साथ ही आपसी विश्वास भी बढे़गा. पार्टनर के साथ लंबी दूरी की यात्रा तय कर सकते हैं. 

Love Rashifal 2025: 13 अगस्त को किन राशियों पर बरसेगा प्यार, किसके रिश्ते में होगी खटास? पढ़ें लव राशिफल

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
प्रेम जीवन में आज पार्टनर का मूड रोमांटिक रहने वाला है. एक साथ समय अच्छा बितेगा. किसी दोस्त से पार्टनर की मुलाकात करा सकते हैं. इस दौरान पुरानी शिकायते दूर हो सकती है. 

Love Rashifal 2025: 13 अगस्त को किन राशियों पर बरसेगा प्यार, किसके रिश्ते में होगी खटास? पढ़ें लव राशिफल

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Rashifal)
रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा. पार्टनर आप पर किसी बात को लेकर निर्भर हो सकता है. इस दौरान पुराने प्यार भी याद आ सकता है. 

Love Rashifal 2025: 13 अगस्त को किन राशियों पर बरसेगा प्यार, किसके रिश्ते में होगी खटास? पढ़ें लव राशिफल

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन प्यार के लिहाज से नए जोश और उमंग से भरा रहने वाला है. पार्टनर के साथ प्यार का रिश्ता गहरा हो सकता है. सिंगल लोगों को आज किसी से प्रस्ताव मिल सकता है. 

Love Rashifal 2025: 13 अगस्त को किन राशियों पर बरसेगा प्यार, किसके रिश्ते में होगी खटास? पढ़ें लव राशिफल

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
पार्टनर के साथ निजी पलों का खुलकर आनंद उठा सकते हैं. प्रेम संबंधों में बॉन्ड मजबूत होगा. पार्टनर की ओर से किसी चीज की फरमाइस की जा सकती है. 

Love Rashifal 2025: 13 अगस्त को किन राशियों पर बरसेगा प्यार, किसके रिश्ते में होगी खटास? पढ़ें लव राशिफल

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
पार्टनर के साथ बेहतर समय बिताने का मौका मिलेगा. काम के दबाव में प्रेम जीवन पर असर देखने को मिल सकता है. इससे बचने के लिए पार्टनर के साथ भरपूर प्यार करें. 

Love Rashifal 2025: 13 अगस्त को किन राशियों पर बरसेगा प्यार, किसके रिश्ते में होगी खटास? पढ़ें लव राशिफल

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
प्रेम जीवन में रोमांस और खुशी बरकरार रहेगी. सिंगल लोगों को प्यार के लिए इंतजार करने की कोई जरूरत नहीं है. अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखें. शादीशुदा लोगों का पार्टनर के साथ प्यार बढ़ेगा. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

CBSE बोर्ड का बड़ा फैसला, 2026 परीक्षा में APAAR ID होगी जरूरी; पढ़ें डिटेल्स

[ad_1]

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2026 की बोर्ड परीक्षाओं से कई बड़े बदलाव करने का फैसला लिया है, जो आने वाले समय में छात्रों के पढ़ाई के तरीके और परीक्षा की तैयारी दोनों को बदल देंगे. अब APAAR ID हर छात्र के लिए जरूरी होगी.

CBSE ने साफ कर दिया है कि 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले हर छात्र के पास APAAR ID होनी चाहिए. यह एक यूनिक डिजिटल आईडी है जिसमें छात्र के सभी शैक्षणिक रिकॉर्ड- जैसे मार्कशीट, सर्टिफिकेट और अन्य दस्तावेज सेव रहेंगे. यह आईडी जीवनभर के लिए मान्य होगी और इससे फर्जीवाड़ा या डुप्लीकेट रिकॉर्ड की समस्या खत्म हो जाएगी.

अब स्कूलों को 9वीं से 12वीं कक्षा तक के सभी छात्रों की APAAR ID बनवानी होगी ताकि परीक्षा से पहले सारी औपचारिकताएं पूरी हो सकें. अगर आप 9वीं या उससे ऊपर की कक्षा में हैं, तो अपनी ID जल्द से जल्द बनवा लें.

परीक्षा और रजिस्ट्रेशन फीस में बढ़ोतरी

CBSE ने 2025-26 सत्र से फीस में लगभग 6.66% की बढ़ोतरी कर दी है. बोर्ड का कहना है कि 2020 से फीस में कोई बदलाव नहीं किया गया था, लेकिन इस बीच परीक्षा आयोजन, स्टाफ और अन्य व्यवस्थाओं पर खर्च कई गुना बढ़ गया है.

भारत में क्लास 10 और 12 के लिए एक विषय की फीस 320 रुपये, पांच विषयों के लिए 1600 रुपये होगी. 12वीं के लिए प्रैक्टिकल फीस 160 रुपये और कक्षा 9 व 11 के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 320 रुपये होगी. नेपाल में एक विषय की फीस 1100 रुपये, पांच विषयों के लिए 5500 रुपये, प्रैक्टिकल 175 रुपये और रजिस्ट्रेशन फीस 550 या 660 रुपये होगी.

यह भी पढ़ें- सैम मानेकशॉ, ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान और मेजर सोमनाथ शर्मा की कहानियां पढ़ेंगे स्टूडेंट्स, NCERT के सिलेबस में बड़ा बदलाव

जबकि अन्य देशों में एक विषय की फीस 2200 रुपये, पांच विषयों के लिए 11,000 रुपये, प्रैक्टिकल 375 रुपये और रजिस्ट्रेशन फीस 550 या 660 रुपये होगी. पहले माइग्रेशन सर्टिफिकेट से भी बोर्ड को आय होती थी, लेकिन अब यह जरूरी नहीं है, इसलिए फीस ही मुख्य आय का जरिया बन गई है.

बदलावों का छात्रों पर असर

इन बदलावों के बाद छात्रों के सामने नए अवसर और चुनौतियां दोनों होंगी. APAAR ID से आपका एजुकेशनल रिकॉर्ड हमेशा सेव रहेगा. फीस बढ़ोतरी का मतलब है कि परिवारों को परीक्षा के बजट की योजना पहले से बनानी होगी. AI सेंटर तकनीकी शिक्षा का नया दरवाजा खोलेगा, खासकर उनके लिए जो नई-नई चीजें सीखना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें- नीट काउंसिलिंग के लिए MCC ने फिर बढ़ाई डेट, अब इन दिन जारी होगा राउंड-1 की सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

आवारा कुत्तों ने मासूम को बेरहमी से नोचा! दरिंदगी की हदें पार कर बच्चे को उतारा मौत के घाट

[ad_1]

सुनसान सड़कें अक्सर सन्नाटे में डूबी रहती हैं, लेकिन कभी-कभी यही सन्नाटा किसी के लिए मौत का कारण बन जाता है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो दिल दहला देने वाला है, जिसमें एक मासूम बच्चे को कई आवारा कुत्तों ने घेर लिया और उस पर बेरहमी से हमला कर दिया. इस भयावह मंजर को देखकर किसी का भी दिल कांप जाएगा, क्योंकि इसमें मासूम की चीखें, दर्द और बेबसी साफ नजर आ रही हैं. कुत्तों ने बच्चे को इतनी बुरी तरह से नोचा कि उसकी मौत हो गई. घटना का सीसीटीवी फुटेज इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

आवारा कुत्तों ने मासूम को नोचकर उतारा मौत के घाट

वीडियो में दिखता है कि एक छोटा बच्चा सड़क किनारे अकेला खड़ा है. अचानक पास के कोनों से 6-7 आवारा कुत्ते निकलकर उसकी तरफ दौड़ते हैं. पलभर में वे बच्चे को चारों ओर से घेर लेते हैं. बच्चा डर के मारे चीखता है, रोता है, मदद के लिए पुकारता है, लेकिन सड़क पर उस वक्त कोई भी इंसान मौजूद नहीं था. न कोई राहगीर, न कोई दुकानदार, बस चारों तरफ खामोशी और बीच में बच्चा और कुत्तों का झुंड. कुत्तों ने बच्चे पर हमला बोल दिया. पहले उन्होंने उसके कपड़े और हाथ-पैर नोचे, फिर उसे जमीन पर गिरा दिया. इसके बाद कुत्तों का एक झुंड उसे खींचते हुए पास खड़ी एक कार के नीचे ले गया. वहां भी उनकी हिंसा जारी रही. बच्चे की चीखें धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगीं और वीडियो में दिख रहा है कि कुत्तों ने उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया.

आवारा कुत्ते बने जान के लिए खतरा

बताया जा रहा है कि यह घटना इतनी गंभीर थी कि बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सोशल मीडिया पर लोग इस घटना पर गुस्सा और दुख दोनों जाहिर कर रहे हैं. कई लोग कह रहे हैं कि आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या अब लोगों की जान के लिए खतरा बन चुकी है, खासकर छोटे बच्चों और बुजुर्गों के लिए. इस वीडियो ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या हमारे शहर और कस्बे बच्चों के लिए सुरक्षित हैं? 

यह भी पढ़ें: अरे यहां तो थम जा! जलती चिता के साथ रील बनाने लगी पापा की परी, यूजर्स ने लगा दी क्लास- वीडियो वायरल

यूजर्स का भड़का गुस्सा

वीडियो को @CivicOp_india नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…क्या बच्चे की जान बच गई? एक अन्य यूजर ने जवाब दिया कि बच्चा मर चुका है. एक और यूजर ने लिखा…अब कहां गए डॉग लवर? तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इन कुत्तों के साथ इन्हें पनाह देने वालों को भी कठोर सजा दी जाए.

यह भी पढ़ें: इनोसेंट दादी… आंख टेस्ट कराने गई दादी की मासूमियत से परेशान हुए डॉक्टर; वीडियो देख आपको भी आएगी हंसी


भारत की टी20 टीम में किस राज्य के कितने खिलाड़ी? लिस्ट देख उड़ जाएंगे होश

[ad_1]

एशिया कप आ रहा है, जिसका आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में होने वाला है. शुभमन गिल से लेकर सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ी आगामी टूर्नामेंट में टीम इंडिया के लिए खेलते दिख सकते हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अलग-अलग राज्यों से आते हैं, लेकिन जब देश का नाम ऊंचा करने की बारी आती है तो सब एकसाथ विरोधी टीमों पर टूट पड़ते हैं. यहां आइए जानते हैं कि भारत की टी20 टीम के खिलाड़ी किन प्रदेशों से आते हैं.

टी20 टीम में किस राज्य के कितने खिलाड़ी

सूर्यकुमार यादव – मुंबई, महाराष्ट्र

अभिषेक शर्मा – अमृतसर, पंजाब

संजू सैमसन – पुल्लूविला, तिरुवनंतपुरम, केरल

तिलक वर्मा – हैदराबाद, तेलंगाना

श्रेयस अय्यर – मुंबई, महाराष्ट्र

हार्दिक पांड्या – सूरत, गुजरात

अक्षर पटेल – आनंद, गुजरात

रिंकू सिंह – अलीगढ़, उत्तर प्रदेश

वाशिंगटन सुंदर – चेन्नई, तमिलनाडु

कुलदीप यादव – उन्नाव, उत्तर प्रदेश

वरुण चक्रवर्ती – बीदर, कर्नाटक

जसप्रीत बुमराह – अहमदाबाद, गुजरात

अर्शदीप सिंह – गुना, मध्य प्रदेश

हर्षित राणा – घेवरा, दिल्ली

जितेश शर्मा – अमरावती, महाराष्ट्र

किस राज्य से सबसे ज्यादा खिलाड़ी?

भारतीय टी20 टीम में सबसे ज्यादा खिलाड़ी गुजरात और महाराष्ट्र के है, इन दोनों राज्यों से टीम इंडिया में तीन-तीन खिलाड़ी हैं. वहीं उत्तर प्रदेश के दो खिलाड़ी टीम में शामिल हैं. वहीं पंजाब, केरल, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और दिल्ली का एक-एक खिलाड़ी टीम में है.

गुजरात – 3 खिलाड़ी

महाराष्ट्र – 3 खिलाड़ी

उत्तर प्रदेश – 2 खिलाड़ी

कर्नाटक, पंजाब, केरल, तेलंगाना, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और दिल्ली – एक-एक खिलाड़ी

इतिहास खंगाल कर देखें तो उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र भारतीय टीम एक से बढ़कर एक दिग्गज खिलाड़ी देते रहे हैं. रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर जैसे महानतम क्रिकेटर भी महाराष्ट्र से ही आते हैं. वहीं मोहम्मद कैफ, सुरेश रैना और प्रवीण कुमार जैसे दिग्गज खिलाड़ी उत्तर प्रदेश से आते हैं.

यह भी पढ़ें:

कितने साल की उम्र तक कोई खिलाड़ी खेल सकता है इंटरनेशनल क्रिकेट? संन्यास को लेकर क्या है ICC का नियम

[ad_2]

रूस के बाद अब इस देश में आया भयंकर भूकंप, मच गई अफरातफरी; रिक्टर स्केल पर 6.3 थी तीव्रता

[ad_1]

इंडोनेशिया के पापुआ क्षेत्र में मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.3 मापी गई है. इस भूकंप ने स्थानीय लोगों में दहशत मचा दी, लेकिन सुनामी का खतरा नहीं है और अभी तक किसी नुकसान की खबर नहीं आई है.

भूकंप का केंद्र और ताकत
भारतीय राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन से 39 किलोमीटर नीचे था. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, यह भूकंप पापुआ के अबेपुरा शहर से लगभग 193 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में आया.

सुनामी का कोई खतरा नहीं
भूकंप के बाद अधिकारियों ने कहा है कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है. फिलहाल किसी के घायल होने या किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं मिली है. इंडोनेशिया में इससे पहले 7 अगस्त को भी 4.9 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसका केंद्र जमीन से 106 किलोमीटर नीचे था.

इंडोनेशिया का भूकंप क्षेत्र होना
इंडोनेशिया प्रशांत महासागर के “रिंग ऑफ फायर” पर स्थित है, जहां टेक्टोनिक प्लेटें टकराती हैं. इसी कारण यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं.

पहले के विनाशकारी भूकंप
जनवरी 2021 में सुलावेसी में 6.2 तीव्रता के भूकंप में 100 से ज्यादा लोग मारे गए थे. 2018 में सुलावेसी के पालु में 7.5 तीव्रता के भूकंप और उसके बाद आई सुनामी में 2200 से ज्यादा लोग मारे गए थे. 2004 में आचे प्रांत में आए 9.1 तीव्रता के भूकंप और सुनामी में 1,70,000 से ज्यादा लोग मारे गए थे.

क्यों आता है भूकंप?
भूकंप की घटना तब होती है, जब पृथ्वी की सतह के नीचे मौजूद टेक्टोनिक प्लेटें टकराती, फिसलती हैं. इन प्लेटों के बीच जमा तनाव अचानक मुक्त होता है, जिससे जमीन में कंपन पैदा होता है, जिसे भूकंप कहते हैं. भूकंप का केंद्र यानी फोकस वह जगह होती है जहां से कंपन शुरू होती है और जमीन की सतह पर सबसे ज्यादा असर एपिसेंटर पर होता है. विशेषकर “रिंग ऑफ फायर” जैसे क्षेत्रों में टेक्टोनिक प्लेटें ज्यादा सक्रिय होती हैं, इसलिए वहां भूकंप अक्सर आते हैं.

[ad_2]

Video: दिल्ली मेट्रो के ट्रैक पर बच्चे को पेशाब कराता दिखा शख्स, गुस्साए लोग, वीडियो वायरल

[ad_1]

Delhi Metro News: दिल्ली के इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है. यहां एक व्यक्ति अपने छोटे बच्चे को मेट्रो ट्रैक पर ही टॉयलेट करवाता नजर आया. यह घटना स्टेशन पर मौजूद एक युवक ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर ली और वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल दिया. अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

मेट्रो पर सुरक्षा नियमों का हुआ उल्लंघन

वीडियो में साफ दिख रहा है कि व्यक्ति अपने बच्चे को मेट्रो ट्रैक की ओर झुकाकर टॉयलेट करवाता है, जबकि यह एक पब्लिक प्लेस होने के साथ-साथ हाई सिक्योरिटी जोन भी है. मेट्रो ट्रैक पर ऐसा करना न केवल गंदगी फैलाना है, बल्कि यह सुरक्षा नियमों का भी गंभीर उल्लंघन है. ऐसे समय में, जब मेट्रो स्टेशनों पर साफ-सफाई और सुरक्षा को लेकर सख्त नियम लागू हैं, इस तरह का व्यवहार कई लोगों को चौंका गया.

सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद कई यूजर्स ने इस घटना को शर्मनाक बताया. कुछ लोगों ने कहा कि स्टेशन पर बने पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल करना चाहिए था, जबकि कुछ ने इसे मेट्रो प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों की लापरवाही भी माना कि इतनी बड़ी घटना के दौरान किसी ने रोक-टोक क्यों नहीं की.

मेट्रो सेवाओं में आ सकती बाधा

मेट्रो अधिकारियों के अनुसार, ट्रैक पर इस तरह की हरकत करना बेहद खतरनाक हो सकता है. इससे न केवल बच्चे और व्यक्ति की जान को खतरा होता है, बल्कि मेट्रो सेवाओं में भी बाधा आ सकती है. मेट्रो प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस तरह की गतिविधियों से बचें और स्टेशन की साफ-सफाई व नियमों का पालन करें.

ये भी पढ़ें-

Video: मोड़ पर जोरदार टक्कर, हवा में उछला बाइक सवार, कार की हालत भी हो गई खराब, देखें वीडियो


आने वाला है बड़ा संकट, इस तारीख को 137 साल पीछे चला जाएगा समय, ग्लोबल क्रैश का खतरा!

[ad_1]

साल 2038 में एक बड़ा तकनीकी संकट पूरी दुनिया को हिला सकता है. यह कोई साइंस फिक्शन फिल्म की कहानी नहीं, बल्कि एक वास्तविक तकनीकी खतरा है, जिसे “Year 2038 Problem” कहा जा रहा है. 19 जनवरी, 2038 को सुबह 3:14:07 बजे एक ऐसा वक्त आएगा जब कई कंप्यूटर सिस्टम्स का समय 137 साल पीछे चला जाएगा, यानी तारीख अपने आप 13 दिसंबर, 1901 हो जाएगी.

क्यों होगा ऐसा?

इस खतरे की जड़ में है 32-बिट कंप्यूटर सिस्टम, जो समय को यूनिक्स टाइम फॉर्मेट में स्टोर करते हैं. यूनिक्स टाइम 1 जनवरी, 1970 से अब तक के सेकंड्स को गिनता है. ये पुराने सिस्टम समय को 32-bit signed integer के रूप में स्टोर करते हैं, जिसकी अधिकतम सीमा होती है: 2,147,483,647 सेकंड. यह सीमा 19 जनवरी, 2038 को सुबह 3:14:07 बजे पूरी हो जाएगी. इसके बाद समय खुद-ब-खुद रीसेट होकर साल 1901 पर पहुंच जाएगा.

क्या होगा इसका असर?

शुरुआत में यह सिर्फ एक तारीख की गड़बड़ी लगेगी, लेकिन इसका असर बहुत खतरनाक हो सकता है:

डेटा करप्शन: गलत तारीख के कारण कई सॉफ्टवेयर डेटा को गलत तरीके से रिकॉर्ड कर सकते हैं.

सिस्टम क्रैश: तारीख गड़बड़ होने पर ऑपरेटिंग सिस्टम और एप्लिकेशन काम करना बंद कर सकते हैं.

आर्थिक नुकसान: बैंकिंग सिस्टम्स और फाइनेंशियल डेटा गलत हो सकते हैं, जिससे अरबों का नुकसान हो सकता है.

जान का खतरा: अस्पतालों की मशीनें, हवाई जहाज का सॉफ्टवेयर, बिजली ग्रिड जैसे क्रिटिकल सिस्टम अगर 32-बिट पर हैं, तो ये गड़बड़ी जानलेवा साबित हो सकती है.

अब तक क्यों नहीं हुई इस समस्या की तैयारी?

इस समस्या का पता 2006 में ही लग गया था, लेकिन अब तक कई सिस्टम्स अपग्रेड नहीं हुए. इसके पीछे कई कारण हैं:

  1. महंगा अपग्रेड: पुराने सिस्टम को 64-बिट पर लाना बहुत महंगा है, खासकर विकासशील और गरीब देशों के लिए.

  2. सिस्टम बंद करने का खतरा: कई सिस्टम्स को अपग्रेड के लिए बंद करना पड़ता है, जो कई बार संभव नहीं होता -जैसे कि अस्पताल, एटीएम नेटवर्क या एयर ट्रैफिक कंट्रोल.

  3. पुराने उपकरण: कुछ पुराने हार्डवेयर को अपग्रेड करना तकनीकी रूप से भी मुश्किल है।

समाधान क्या है?

इस खतरनाक संकट से बचने के लिए एक ही रास्ता है:

32-बिट से 64-बिट सिस्टम में अपग्रेड करना.

64-बिट सिस्टम टाइम को 292 अरब साल तक संभाल सकते हैं, यानी इस तरह की दिक्कत दोबारा नहीं आएगी.

हालांकि, इसके लिए- वर्ल्डवाइड कोऑपरेशन जरूरी है. सरकारों और इंडस्ट्री को मिलकर काम करना होगा. जिन सिस्टम्स को तुरंत अपग्रेड नहीं किया जा सकता, उनके लिए स्पेशल सोल्यूशन तैयार करना होगा.

[ad_2]

कल फोकस में रहेंगे इस एनर्जी कंपनी के शेयर, 324 करोड़ के पार पहुंचा प्रॉफिट; रेवेन्यू भी उछला

[ad_1]

Suzlon Energy Q1 Results: विंड एनर्जी कंपनी सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) ने 12 अगस्त को जून तिमाही के नतीजे का ऐलान किया. इस दौरान कंपनी का प्रॉफिट 7.3 परसेंट बढ़कर 324.3 करोड़ रुपये हो गया. बीएसई को दी गई जानकारी के मुताबिक, रिन्यूऐबल एनर्जी सॉल्यूशंस प्रदान करने वाली का इस कंपनी ने एक साल पहले की समान तिमाही में 302.3 करोड़ रुपये मुनाफा कमाया था. 

कंपनी का रेवेन्यू 3000 करोड़ के पार

कंपनी ने बताया कि कारोबारी साल 2025-26 की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का ऑपरेश्नल रेवेन्यू 55 परसेंट बढ़कर 3,132 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. जबकि एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू 2,021 करोड़ रुपये रहा. कुल मिलाकर पिछले साल की जून तिमाही के 2,044.35 करोड़ रुपये से बढ़कर कंपनी की आय इस साल की पहली तिमाही में 3,165.19 करोड़ रुपये तक पहुंच गई.

कंपनी ने बताया कि उसे इस तिमाही में 1 गीगावाट के ऑर्डर मिले, जिससे उसका कुल ऑर्डर बुक 5.7 गीगावाट का हो गया. पिछली 10 तिमाहियों में कंपनी के ऑर्डर बुक में लगातार इजाफा हो रहा है. साल की पहली तिमाही में भी कंपनी ने 444 मेगावाट की अपनी अब तक की सबसे अधिक डिलीवरी हासिल की है. 

EBITDA में भी आया सुधार

कंपनी के EBITDA में भी उछाल आया है, जो 62.4 परसेंट बढ़कर 598.2 करोड़ रुपये हो गया है, जो पिछले साल की समान तिमाही में 368.3 करोड़ रुपये था. जबकि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में EBITDA मार्जिन 19.1 परसेंट दर्ज किया गया, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 18.2 परसेंट था. 

कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन 

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, सुजलॉन ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट गिरीश तांती ने कहा, ”C&I और PSU कस्टमरों की बढ़ती डिमांड, साथ ही ऑर्डर रिपीट होने का बेस मजबूत होना, सुजलॉन के टेक्नोलॉजिकली आगे रहने और ऑर्डर पूरा करने के प्रति भरोसे को दर्शाता है.”

इधर, UBS एक्सिस सिक्योरिटीज, जेएम फाइनेंशियल और MOFSL ने हाल ही में इस शेयर को ‘खरीदें’ रेटिंग दी है. यूबीएस ने सुजलॉन एनर्जी के लिए 78 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है. जबकि एक्सिस सिक्योरिटीज को उम्मीद है कि अगले 3-6 महीनों में कंपनी का शेयर 72 रुपये के लेवल को छू लेगा.

जेएम फाइनेंशियल ने भी इसके लिए 81 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है. जबकि MOFSL ने इसके लिए 82 रुपये टारगेट प्राइस तय किया है. सोमवार को बीएसई पर इसके शेयर 2.11 परसेंट की बढ़त के साथ 64.68 रुपये के हाई लेवल पर पहुंच गया. 

 

 

ये भी पढ़ें: 

Hindustan Aeronautics Limited ने किया Q1 नतीजे का ऐलान, 4 परसेंट तक गिरा कंपनी का मुनाफा

[ad_2]

कयामत नजदीक है! भैंस के ऊपर चढ़ गईं भाभी, करने लगी डांस; माथा पीटने लगे यूजर्स- वीडियो वायरल

[ad_1]

सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने ऐसी आग लगा दी है कि न तो भाभी खुद संभाल पा रही हैं और न ही भैंस और न ही उनका बेचारा पति. जब भाभी गुलाबी साड़ी में सजी-धजी, अपने डांस के जलवे दिखाते हुए सीधे भैंस के ऊपर खड़ी हो जाती हैं, तो समझो सीन शुरू हो गया. ठुमकों का ऐसा ऐसा तूफान कि भैंस की हालत ऐसी हो गई जैसे कयामत आ गई हो और पति तो बस खड़ा है, सोच रहा होगा “ये नीचे कब उतरेगी? वरना भैंस से लड़ाई होने वाली है.” लाइक और व्यूज के लिए लोग अब इस तरह के कदम उठाने लगे हैं कि यूजर्स भी अपना माथा पीट रहे हैं.

भैंस पर चढ़कर डांस करने लगी भाभी जी

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें भाभी बिना किसी झिझक के मस्त-मस्त ठुमके लगाती हुई भैंस के ऊपर जमकर नाच रही हैं. भैंस की तो बात ही अलग है, उसका चेहरा देखकर लगता है कि वो सोच रही हो “मेरा तो भंडाफोड़ हो गया!” वहीं पति, जो नीचे खड़ा है, बस सहम-सा कर एकटक देखता रह गया, शायद मन ही मन दुआ कर रहा हो कि जल्दी से ये डांस खत्म हो जाए. इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने लोगों को हंसी के फव्वारे छोड़ने पर मजबूर कर दिया है. हर कोई भाभी के डांस और भैंस के एक्शन पर ऐसे कमेंट कर रहा है जैसे कोई बॉलीवुड कॉमेडी देख रहा हो.

भाभी के डांस का अलग है लेवल, झन्ना गया लोगों का भेजा

जंगल में शेर हो या शहर की गलियों में भीड़, लेकिन जब बात आए भाभी के डांस की, तो पूरा मामला अलग ही लेवल का हो जाता है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक ऐसा वीडियो जिसने लोगों के चेहरों पर हंसी की बरसात कर दी है और जो देखते ही देखते इंटरनेट का तड़का बन गया. वीडियो देखकर लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं जो कि अब वीडियो से भी ज्यादा वायरल हैं.

यह भी पढ़ें: इनोसेंट दादी… आंख टेस्ट कराने गई दादी की मासूमियत से परेशान हुए डॉक्टर; वीडियो देख आपको भी आएगी हंसी

यूजर्स देने लगे रिएक्शन

वीडियो को @ChapraZila नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…जब तक देश में रील कल्चर है लोग पागल बनते रहेंगे. एक और यूजर ने लिखा….अरे बहन थम जा यार. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…एक बार अगर भैंस पगला गई तो सारा काम खराब हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: अरे यहां तो थम जा! जलती चिता के साथ रील बनाने लगी पापा की परी, यूजर्स ने लगा दी क्लास- वीडियो वायरल