बाबा फरीद यूनिवर्सिटी में 406 स्टाफ नर्स की भर्ती, जानें आवेदन से लेकर सैलरी तक सबकुछ

[ad_1]

अगर आप नर्सिंग के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखते हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका आया है. बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (BFUHS) ने स्टाफ नर्स के 406 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक उम्मीदवार यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट bfuhs.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप्स की मदद से आवेदन कर सकते हैं. अभ्यर्थी लास्ट डेट से पहले जरूर आवेदन करें अंतिम तारीख निकल जाने के बाद कैंडिडेट्स को दूसरा मौका नहीं मिलेगा.

कौन कर सकता है आवेदन?

  • इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास नर्सिंग क्षेत्र से जुड़ी योग्यताएं होनी चाहिए.
  • बीएससी नर्सिंग या जीएनएम (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) की डिग्री या डिप्लोमा अनिवार्य है.
  • इसके साथ ही 10वीं कक्षा पंजाबी भाषा के साथ पास होना जरूरी है.

उम्र सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की कम से कम उम्र 18 साल तय की गई है.  जबकि आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की अधिकतम उम्र 37 साल निर्धारित है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी.

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

आवेदन करने वाले एससी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 1180 फीस देनी होगी. जबकि अन्य सभी कैटेगरी के लिए शुल्क 2360 रुपये रखा गया है.

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा. सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी जो कुल 90 अंकों की होगी. इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जाएगा. फिर मेडिकल परीक्षा  चयन के बाद उम्मीदवार की स्वास्थ्य जांच होगी. इसके अलावा, नर्सिंग क्षेत्र में अनुभव रखने वालों को 10 अंक मिलेंगे और कोविड महामारी के दौरान काम करने का अलग से 1.5 अंक दिया जाएगा.

इतने मिलेगी सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 29,200 का वेतन मिलेगा. यह वेतनमान पंजाब सरकार के नियमों के अनुसार होगा.

यह भी पढ़े :  8वें वेतन आयोग के बाद इनकम टैक्स इंस्पेक्टर की सैलरी, सुनकर आप भी रह जाएंगे हैरान

एग्जाम पैटर्न

  • लिखित परीक्षा: 90 अंक
  • अनुभव अंक: 10 अंक
  • कोविड सेवा अंक: 1.5 अंक
  • लिखित परीक्षा का सिलेबस नर्सिंग विषय से जुड़े प्रश्नों पर आधारित होगा, साथ ही सामान्य ज्ञान और बेसिक कंप्यूटर नॉलेज भी टेस्ट की जा सकती है.

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले BFUHS की आधिकारिक वेबसाइट www.bfuhs.ac.in पर जाएं.
  • Current Openings सेक्शन में जाएं और भर्ती नोटिफिकेशन पर क्लिक करें.
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें और सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद इसका प्रिंट आउट सेव रख लें.

यह भी पढ़ें- संभल हिंसा से सुर्खियों में आए CO अनुज चौधरी को बड़ा तोहफा, बने ASP; अब मिलेगी इतनी सैलरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

ये है भारत का सबसे महंगा स्मार्टफोन! जानें क्या है फीचर्स और किसे देता है टक्कर

[ad_1]

India’s Expensive Smartphone: भारत में टेक्नोलॉजी की दुनिया तेजी से बदल रही है और स्मार्टफोन्स अब सिर्फ़ एक कम्युनिकेशन डिवाइस नहीं, बल्कि स्टाइल और स्टेटस का भी प्रतीक बन गए हैं. जैसे-जैसे इनोवेशन बढ़ा है, वैसे-वैसे स्मार्टफोन की कीमतें भी आसमान छूने लगी हैं. वर्ष 2025 में भारत का सबसे महंगा स्मार्टफोन है Samsung Galaxy Z Fold 7. इसकी टॉप वेरिएंट की कीमत लगभग 1,74,999 रुपये है जिससे यह भारत में बिकने वाले सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन्स में गिना जाता है.

क्या हैं फीचर्स

Samsung ने इस बार अपने फोल्डेबल फोन में कई बड़े बदलाव किए हैं. Galaxy Z Fold 7 सिर्फ़ 4.2mm पतला और 215 ग्राम हल्का है जिससे इसे कैरी करना बेहद आसान हो जाता है. इसके डिजाइन में Armor Aluminum और Gorilla Glass Ceramic 2 की सुरक्षा को शामिल किया गया है. इसमें 8 इंच की QXGA+ डायनामिक AMOLED 2X इनर डिस्प्ले मिलती है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, शानदार ब्राइटनेस और बेहतरीन कलर प्रोडक्शन है. इसके अलावा 6.5 इंच की फुल-HD+ कवर डिस्प्ले दी गई है जो स्टाइलिश और प्रैक्टिकल दोनों है.

Z Fold 7 में Qualcomm Snapdragon 8 Elite for Galaxy प्रोसेसर है जो मार्केट में सबसे पावरफुल माना जाता है. इसके साथ 16GB तक की रैम और 1TB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है. बात करें बैटरी की तो इसमें 4,400mAh बैटरी दी गई है जो 25W वायर्ड और Fast Wireless Charging 2.0 सपोर्ट करती है. इसमें IP48 रेटिंग, Bluetooth 5.4, Wi-Fi 7, 5G और LTE जैसी प्रीमियम कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं. One UI 8 आधारित Android 16 सॉफ्टवेयर का सपोर्ट इसे यूजर फ्रेंडली बनाता है.

कैमरा सेटअप

इस फोन के कैमरा सेटअप में भी क्रांतिकारी बदलाव किए गए हैं. Galaxy Z Fold 7 में 200MP का प्राइमरी कैमरा (OIS व Quad Pixel ऑटोफोकस के साथ), 12MP अल्ट्रा वाइड और 10MP टेलीफोटो लेंस मिलता है. सेल्फी के लिए कवर और इनर डिस्प्ले दोनों पर 10MP का कैमरा दिया गया है. ProVisual Engine जैसे स्मार्ट AI फीचर्स फोटो और वीडियो क्वालिटी को नई ऊंचाई पर ले जाते हैं.

किसे देता है टक्कर

अब सवाल है कि यह स्मार्टफोन किसे टक्कर देता है? Z Fold 7 का सबसे बड़ा मुकाबला मार्केट में आए Vivo X Fold 5 और Google Pixel 9 Pro Fold से है. Vivo X Fold 5 भी प्रीमियम फीचर्स जैसे 8 इंच की फोल्डेबल डिस्प्ले, शक्तिशाली Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर, 16GB RAM और ZEISS ऑप्टिक्स वाले कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसकी कीमत लगभग 1,49,999 रुपये है. वहीं Google Pixel 9 Pro Fold भी Tensor G4 चिपसेट और Titan M2 सिक्योरिटी के साथ फ्लैगशिप फोल्डेबल फीचर्स उपलब्ध कराता है जिसकी कीमत लगभग 1,29,999 रुपये है.

यह भी पढ़ें:

क्या आप भी अपना स्मार्टफोन कहीं भी रख देते हैं तो हो जाइए सावधान नहीं तो हो सकते हैं ये बड़े नुकसान!

[ad_2]

गौतम अडानी की एक दिन में 5,03,01,91,88,700 बढ़ी दौलत; टॉप-20 अमीरों की लिस्ट में हुई एंट्री

[ad_1]

Bloomberg Billionaires Index: शेयर बाजार में 8 अगस्त पर लगातार छह हफ्तों से जारी गिरावट पर सोमवार को ब्रेक लगा. इस दिन 746.29 अंकों की तेजी के साथ सेंसेक्स 80,604.08 अंकों पर बंद हुआ. वहीं, 221.75 अंकों की बढ़त हासिल कर निफ्टी की 24,585.05 अंकों पर क्लोजिंग हुई.

शेयर बाजार में आई इस तेजी का सबसे ज्यादा फायदा बिजनेस टायकून गौतम अडानी को हुआ. महज एक दिन में उनकी दौलत में 5.74 बिलियन डॉलर (5,03,01,91,88,700) का उछाल आया. इसी के साथ उनका नेटवर्थ 79.7 अरब डॉलर हो गया और ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के टॉप 20 अमीरों की लिस्ट में उनकी वापसी हो गई. 

लिस्ट में कितने नंबर पर हैं अंबानी?

लिस्ट में 18वें नंबर पर मुकेश अंबानी हैं. उन्हें एक दिन में 1.40 अरब डॉलर का फायदा हुआ है. फिलहाल, उनका नेटवर्थ 99.5 अरब डॉलर है. हालांकि, कमाई के मामले में अडानी से आगे केवल एलन मस्क ही हैं. 6.69 अरब डॉलर के उछाल के साथ वह दुनिया के टॉप 20 अमीरों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं.

वहीं, ओरेकल के फाउंडर लैरी एलिसन लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. उनकी संपत्ति में 3.30 अरब डॉलर का उछाल आया है. इसी के साथ उनका नेटवर्थ 305 अरब डॉलर पर पहुंच गया है. 269 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ भले ही फेसबुक के CEO मार्क जुकरबर्ग दुनिया के तीसरे सबसे ज्यादा अमीर शख्स है, लेकिन उन्हें इस दौरान 1.15 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है. 

लिस्ट में और भी कई भारतीय 

ब्लूमबर्ग की तरफ से जारी अरबपतियों की इस लिस्ट में अडानी-अंबानी के अलावा कई और भी भारतीय हैं. HCL के फाउंडर शिव नादर 35.3 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ लिस्ट में 56वें नंबर पर हैं. वहीं, शापूर मिस्त्री और सावित्री जिंदल क्रमश: 32.3 अरब डॉलर और 31.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 64वें और 65वें नंबर पर हैं. इनके अलावा, सुनील मित्तल, अजीम प्रेमजी, लक्ष्मी मित्तल, दिलीप सांघ्वी, कुमार बिड़ला, राधाकिशन दमानी जैसे और भी कई भारतीय कारोबारी अरबपतियों की इस लिस्ट में शामिल हैं.  

 

ये भी पढ़ें: 

निवेशकों की बल्ले-बल्ले! शेयर बाजार में IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 67% प्रीमियम पर हुई लिस्टिंग; लगा अपर सर्किट

[ad_2]

जब एक्टर ने सीक्रेटली शूट किया था किसिंग सीन, पत्नी ने देखा तो हुआ था ऐसा हाल

[ad_1]

ऋषि कपूर बॉलीवुड के उन चुनिंदा स्टार्स में शुमार हैं जिन्हें उनके फैन्स दीवानगी की हद तक चाहते थे. हालांकि एक्टर अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनके काम, उनकी फिल्में और दमदार अदायगी ने उनको फैन्स के मन में जिंदा रखा है. ऋषि कपूर अपने रोमांटिक किरदार के जरिए एक दौर में इतने मशहूर हो गए थे कि लड़कियां उन्हें लव लेटर लिखा करती थीं. यहां हम आपको एक्टर का वो किस्सा बता रहे हैं. जब उन्हें वाइफ से फिल्म के प्रीमियर में डांट खानी पड़ी थी.  

एक्ट्रेस नीतू सिंह से की थी ऋषि ने शादी

ऋषि कपूर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने अपनी दोस्त और एक्ट्रेस नीतू सिंह से शादी की थी. हालांकि नीतू ने शादी के बाद एक्टिंग से दूरी बना ली थी लेकिन वो ऋषि कपूर के चुलबुले अंदाज और रोमांटिक हीरो के तौर पर उनके काम को लेकर चिंता में भी आ गई थीं.

जब डिंपल कपाड़िया संग इस एक्टर ने सीक्रेटली शूट किया था किसिंग सीन, पत्नी ने देखा तो हुआ था ऐसा हाल

डिंपल संग ऋषि को देख भड़क गई थीं नीतू

फिल्म ‘बॉबी’ में डिंपल कपाड़िया के साथ ऋषि कपूर की जोड़ी ने दर्शकों को दीवाना बना दिया था. इस फिल्म के दौरान खबरें भी आने लगी थीं कि दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ चुके हैं और डेट कर रहे हैं. यहां तक तो ठीक था लेकिन अगली बार जब दूसरी फिल्म में ऋषि और डिंपल ने रोमांटिक सीन किया तो नीतू बिफर उठी थीं.

ऋषि कपूर पर नीतू को था शक

ऋषि कपूर ने एक बार इसे लेकर बात भी की थी. उन्होंने बताया कि, ‘हमारी शादी के कई साल बाद नीतू ने मुझे बताया था कि उनको फिल्म ‘सागर’ में मेरे और डिंपल के साथ काम करने को लेकर खतरा महसूस हुआ था. इसके अलावा अपनी लाइफ पर लिखी किताब में ऋषि ने डिंपल के साथ रिश्ते को लेकर इशारों में जिक्र किया था.’

जब डिंपल कपाड़िया संग इस एक्टर ने सीक्रेटली शूट किया था किसिंग सीन, पत्नी ने देखा तो हुआ था ऐसा हाल

ऋषि-डिंपल के किसिंग सीन से थी आपत्ति

ऋषि कपूर ने अपनी किताब ‘खुल्लम खुल्ला’ में लिखा है कि जब मुझे और डिंपल को फिल्म ‘सागर’ के लिए कास्ट किया गया तो नीतू परेशान हो गई थीं. इस फिल्म में हम दोनों ने कई रोमांटिक सीन किए थे. प्रीमियर में नीतू मौजूद थी और जब किसिंग सीन आया तो वो मुझसे सवाल करने लगी थीं. दरअसल ऋषि ने नीतू को बताए बिना ही किसिंग सीन किया था.

ऋषि ने डिंपल को बताया अच्छा दोस्त

ऋषि ने किताब में लिखा कि, ‘नीतू ने पूछा था कि क्या ये कुछ ज्यादा ही नहीं चिपक रही है. वहीं डिंपल को लेकर ऋषि ने लिखा था कि वो सिर्फ एक अच्छी दोस्त थी. हम ‘बॉबी’ के दौरान से ही एक-दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त बन गए थे. लेकिन हमारे बीच कुछ नहीं था. फिल्म में हम बस अपना काम कर रहे थे.

ये भी पढ़ें- 

तिरंगा फैशन: इंडिपेंडेंस डे पर ऐसे करें वाइट, ऑरेंज और ग्रीन को स्टाइल, देसी भी, ट्रेंडी भी!

 

 

[ad_2]

‘सूट-बूट में ओसामा बिन लादेन’, अमेरिकी में बैठकर भारत को दी धमकी तो आसिम मुनीर पर भड़के पूर्व प

[ad_1]

पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर की ओर से भारत को परमाणु हमले की धमकी देने वाले बयान की पूर्व पेंटागन अधिकारी ने निंदा की है. पूर्व अमेरिका अधिकारी और मिडिल ईस्ट विश्लेषक ने माइकल रुबिन ने कहा कि पाकिस्तान का व्यवहार पूरी तरह से अस्वीकार्य है. उन्होंने आसिम मुनीर के बयानों की तुलना आतंकी संगठन आईएसआईएस और ओसामा बिन लादेन से कर दी. उन्होंने यह भी कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को निशाना बनाकर गलत किया.

‘अमेरिकी धरती पर पाकिस्तान की धमकियां अस्वीकार्य’

माइकल रुबिन ने कहा कि मुनीर की हालिया टिप्पणी दुनिया को इस्लामिक स्टेट से सुनी गई बातों की याद दिलाती है. न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में माइकल रुबिन ने कहा, “अमेरिकी धरती पर पाकिस्तान की धमकियां पूरी तरह अस्वीकार्य है. पाकिस्तान की परमाणु धमकियां आतंकवादियों को परमाणु हथियारों के साथ अराजकता फैलाने का मौका दे सकती है. उन्होंने तर्क दिया कि पाकिस्तान पारंपरिक राजनयिक विवादों से बिल्कुल अलग चुनौती पेश करता है.

‘सूट पहने ओसामा बिन लादेन हैं मुनीर’

माइकल रुबिन ने कहा, “अमेरिकी आतंकवाद को शिकायत के नजरिए से देखते हैं. वे कई आतंकवादियों की वैचारिक बुनियाद को नहीं समझते. आसिम मुनीर सूट पहने ओसामा बिन लादेन हैं. मुनीर की टिप्पणी से कई लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या पाकिस्तान एक राष्ट्र होने की जिम्मेदारियों को पूरा कर सकता है?” उन्होंने पाकिस्तान के परमाणु ठिकानों को सुरक्षित करने के लिए भविष्य में सैन्य हस्तक्षेप की संभावना भी जताई.

‘पाकिस्तान से हाथों से ले लेनी चाहिए परमाणु हथियारों की सुरक्षा’

उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि जब भविष्य में पाकिस्तान से हाथों से परमाणु हथियारों की सुरक्षा ले लेनी चाहिए और दूसरे देशों को सौंप देनी चाहिए. पूर्व पेंटागन अधिकारी ने कहा, “अमेरिका को पाकिस्तान को एक प्रमुख गैर-नाटो सहयोगी मानने की कोई वजह नहीं है. पाकिस्तान को आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले देश के रूप में सूचीबद्ध होने वाला पहला प्रमुख गैर-नाटो सहयोगी होना चाहिए और उसे अब अमेरिकी सेंट्रल कमांड का सदस्य नहीं होना चाहिए.”

पाक आर्मी चीफ के खिलाफ उन्होंने कड़ी कूटनीतिक कार्रवाई की मांग करते हुए कहा, “असीम मुनीर को अमेरिका में ‘पर्सोना नॉन ग्राटा’ घोषित कर देना चाहिए और उन्हें किसी भी पाकिस्तानी अधिकारी की तरह अमेरिकी वीजा नहीं मिलना चाहिए. जब तक कि पाकिस्तान अपनी सफाई न दे और ऐसी बयानबाजी को लेकर माफी न मांग ले.”

ये भी पढ़ें : इधर मुनीर और बिलावल दे रहे परमाणु हमले की धमकी, उधर पानी के लिए हाथ फैलाए खड़ा PAK, बोला- ‘प्लीज जितना जल्दी…’

[ad_2]

मुश्किल में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना! ED ने भेजा समन; ऑनलाइन बेटिंग से जुड़ा है मामला

[ad_1]

भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना को ईडी ने समन भेजा है और उन्हें बुधवार को ईडी के दिल्ली दफ्तर में पेश होना होगा. यह मामला अवैध सट्टेबाजी प्लैटफॉर्मम 1xBet की जांच से जुड़ा है और कल उनका बयान दर्ज किया जाएगा. इससे पहले ईडी की जांच टीम ने मुंबई, दिल्ली-एनसीआर, हैदराबाद, जयपुर, मदुरै और सूरत में 15 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया था, जिससे एक अन्य बेटिंग ऐप ‘Parimatch’ का संचालन कर रहे सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़ किया जा सके.

पिछले साल दिसंबर में बेटिंग ऐप 1xBet ने सुरेश रैना को अपना ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया था. उस वक्त इस बेटिंग कंपनी ने कहा था कि सुरेश रैना के साथ यह साझेदारी उनकी कंपनी को फैंस को बेटिंग के लिए प्रोत्साहित करने में मदद करेगी. पिछले कुछ समय में ईडी ने सट्टेबाजी और बेटिंग को बढ़ावा देने वाली एप्लीकेशंस पर सख्त रवैया अपनाया है और लगातार जांच अभियान चलाया है. खासतौर पर नामी सेलिब्रिटी और हस्तियों द्वारा किए जा रहे बेटिंग ऐप्स के विज्ञापन के कारण भी ईडी ने सख्ती बरती है.

इस मामले की जांच 2024 में तब शुरू हुई, जब मुंबई के पुलिस स्टेशन में मनी लॉन्डरिंग अधिनियम के तहत एक केस दर्ज हुआ था. शुरुआती जांच में पता चला कि ठगे गए उपभोक्ताओं से इकट्ठा किया गया पैसा एक म्यूल खाता/अवैध खाता में जमा करवाया था. यह पैसा कई सारे एजेंट्स के माध्यम से बांटे गए थे. रिपोर्ट्स अनुसार यह रकम 2,000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा हो सकती है. चूंकि सुरेश रैना बेटिंग कंपनी के ब्रांड एम्बेसडर बने, इसलिए बुधवार को इस मामले में उनका बयान दर्ज किया जाएगा.

यह भी पढ़ें:

रिकी पोंटिंग ने बताए टेस्ट क्रिकेट के 5 सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, विराट कोहली और स्टीव स्मिथ का नहीं लिया नाम

टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए किसने लगाया सबसे तेज अर्धशतक? टॉप-5 की लिस्ट उड़ा देगी आपके होश

[ad_2]

लैपटॉप यूजर्स ध्यान दें: स्क्रीन को ऐसे न पोंछें वरना हो सकता है भारी नुकसान

[ad_1]

आज के समय में ज्यादातर लोगों का काम लैपटॉप पर ही निर्भर है, खासतौर पर ऑफिस जाने वाले लोग दिनभर स्क्रीन के सामने बैठे रहते हैं. ऐसे में लैपटॉप की स्क्रीन पर धूल, उंगलियों के निशान और दाग जमना आम बात है. कई लोग इन दागों को हटाने के लिए यूं ही कोई भी कपड़ा उठाकर स्क्रीन पोंछ देते हैं, लेकिन ऐसा करना आपकी स्क्रीन को बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है.

गलत तरीके से सफाई करने से स्क्रीन पर खरोंच आ सकती है या फिर डिस्प्ले खराब हो सकता है. यहां हम आपको कुछ आसान और जरूरी टिप्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपनी लैपटॉप स्क्रीन को सुरक्षित और साफ रख सकते हैं.

1. सबसे पहले लैपटॉप को बंद करें और अनप्लग करें

स्क्रीन की सफाई शुरू करने से पहले लैपटॉप को पूरी तरह बंद कर दें और चार्जर या किसी भी पावर सोर्स से निकाल दें. इससे न सिर्फ आपकी सुरक्षा बनी रहेगी, बल्कि स्क्रीन पर जमी धूल और दाग साफ नजर आएंगे.

2. माइक्रोफाइबर कपड़े का ही इस्तेमाल करें

कभी भी टिशू पेपर, रफ या सादे कपड़े, या पेपर टॉवल से स्क्रीन न पोछें. ये सामग्री स्क्रीन पर बारीक खरोंच डाल सकती है. इसके बजाय, स्क्रीन साफ करने के लिए बनाए गए माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल करें.

3. हल्के हाथों से पोंछें

स्क्रीन को दबाकर या रगड़कर साफ करने से बचें. माइक्रोफाइबर कपड़े से हल्के गोल-गोल घुमाते हुए स्क्रीन साफ करें. इससे धूल और दाग आसानी से हट जाएंगे.

4. लिक्विड क्लीनर का सही इस्तेमाल

अगर स्क्रीन पर जिद्दी दाग हैं, तो बाजार में मिलने वाले स्क्रीन क्लीनिंग सॉल्यूशन का इस्तेमाल किया जा सकता है. लेकिन ध्यान रखें, इसे कभी भी सीधे स्क्रीन पर स्प्रे न करें. पहले कपड़े पर हल्का स्प्रे करें, फिर स्क्रीन पोंछें.

5. पानी का सीमित और सावधान इस्तेमाल

अगर आपके पास क्लीनर नहीं है, तो आप डिस्टिल्ड यानी शुद्ध पानी का हल्का सा उपयोग कर सकते हैं. लेकिन पानी को सीधे स्क्रीन पर न लगाएं, बल्कि कपड़े पर हल्का सा डालें और फिर स्क्रीन साफ करें.

6. स्क्रीन की नियमित सफाई करें

हफ्ते में कम से कम एक बार लैपटॉप की स्क्रीन को साफ जरूर करें. इससे धूल जमने नहीं पाएगी और आपकी स्क्रीन हमेशा साफ और चमकदार बनी रहेगी.

[ad_2]

13 अगस्त 2025, दैनिक पंचांग, पूजा मुहूर्त, उपाय, मुहूर्त, किन राशियों को होगा लाभ जानें

[ad_1]

Hindi Panchang 13 अगस्त 2025: 13 अगस्त 2025 का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है. इस दिन भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और बुधवार है. बुधवार का दिन गणपति पूजा के लिए सबसे उपयुक्त होता है. ऐसे मेेेें बप्पा को प्रसन्न करना है तो आज के दिन उन्हें दूर्वा के साथ मोदक चढ़ाएं. मनोकामना सिद्ध होती है.

आइए जानते हैं ये दिन किन राशियों के लिए शुभ-अशुभ है, इस दिन का शुभ समय, अशुभ काल, राहुकाल, ग्रह स्थिति और विशेष उपाय भी जानें.

13 अगस्त का पंचांग 2025 (Hindi Panchang 13 August 2025)












तिथि

चतुर्थी (12 अगस्त 2025, सुबह 8.40 – 13 अगस्त 2025, सुबह 6.35)

वार बुधवार
नक्षत्र उत्तर भाद्रपद
योग धृति
सूर्योदय सुबह 5.38
सूर्यास्त
शाम 6.42
चंद्रोदय
रात 9.32
चंद्रोस्त
सुबह 9.42
चंद्र राशि
मीन

चौघड़िया मुहूर्त











सुबह का चौघड़िया
लाभ सुबह 5.49 – सुबह 7.28
अमृत सुबह 7.28 – सुबह 9.07
   
शाम का चौघड़िया
शुभ रात 8.23 – रात 9.44
अमृत रात 9.44 – रात 11.05
चर सुबह 11.05 – प्रात: 12.06

राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)








राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) दोपहर 12.26 – दोपहर 2.05
यमगण्ड काल सुबह 7.28 – सुबह 9.07
गुलिक काल सुबह 10.47 – दोपहर 12.26
विडाल योग
सुबह 10.32 – सुबह 5.50, 14 अगस्त
पंचक पूरे दिन

ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 13 August 2025)












सूर्य कर्क
चंद्रमा मीन
मंगल सिंह
बुध कर्क
गुरु मिथुन
शुक्र मिथुन
शनि मीन
राहु कुंभ
केतु सिंह

किन राशियों को लाभ





मेष राशि  किसी नई नौकरी से बुलावा आ सकता है, जहां आपको बेहतर सैलरी मिलेगी.
कुंभ राशि विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा.

कौन सी राशियों संभलकर रहें





मिथुन राशि जल्दबाजी  के कारण आपका कोई भारी नुकसान हो सकता है, इसलिए आपको थोड़ी सावधानी बरतनी होगी.
वृषभ राशि अपने बिजनेस में कोई नया प्रोडक्ट लॉन्च कर सकते हैं, जिसके लिए आपकी मेहनत अधिक रहेगी.

FAQs: 13 अगस्त 2025

  1. Q.कौन सा उपाय करें ?
    बुधवार को गणपति जी के निमित्त मूंग का दान करें, और “ॐ गं गणपतये नमः” या “श्री गणेशाय नमः” मंत्र का जाप करें. मान्यता है इससे सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है.
  2. Q. कौन से शुभ संयोग बन रहे हैं ?
    इस दिन धृति योग बन रहा है.

Kajari Teej 2025: महिलाओं को कजरी तीज पर नहीं करने चाहिए ये 4 काम, वैवाहिक जीवन में बढ़ता है तनाव

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]

परमाणु घड़ियां, डिजिटल वॉच और खगोलीय सॉफ्टवेयर नहीं थे तो प्राचीन भारत के लोग कैसे देखते समय?

[ad_1]

प्राचीन भारत में समय मापन (Time Measurement in Ancient India) केवल वैज्ञानिक प्रक्रिया (Scientific Process) नहीं था, बल्कि यह धर्म, ज्योतिष और जीवन के हर पहलू में गहराई से जुड़ा हुआ था.

वैदिक काल (Vedic Period) से लेकर मध्यकाल (Medieval Period) तक, समय की गणना (Time Calculation) सूर्य (Sun), चंद्रमा (Moon), नक्षत्र (Constellations), जल-घटी (Water Clock) और पंचांग (Panchang) जैसे साधनों से की जाती थी.

इन उपकरणों (Instruments) का उपयोग केवल दैनिक जीवन (Daily Life) में ही नहीं, बल्कि यज्ञ, व्रत, पर्व (Festivals), युद्ध (War) और कृषि (Agriculture) तक में होता था. कैसे आइए जानते हैं.

सूर्य घड़ी (Sundial): सूर्य ही कालचक्र का स्वामी है!
वैदिक प्रमाण:
ऋग्वेद (10.85.13) में कहा गया है –
‘सूर्यो देवो यत्र कालचक्रं वहति’
(सूर्य देव कालचक्र को चलाने वाले हैं)

सूर्य घड़ी कैसे काम करती थी
पत्थर या धातु के तख्त पर घंटे की रेखाएं बनाकर बीच में ग्नोमन (डंडा) लगाया जाता था. सूर्य की छाया का कोण बदलने से समय ज्ञात होता था.

धार्मिक कार्यों में इसका प्रयोग कैसे होता था?
संध्या-वंदन, अग्निहोत्र, नित्य पूजा और यात्रा प्रारंभ करने का समय निर्धारण करने के लिए इसका प्रयोग आम बात थी.

जल-घड़ी (Water Clock): घड़ी से मुहूर्त तक की सटीक गणना

  • शास्त्रीय उल्लेख:
    सूर्यसिद्धांत और भास्कराचार्य के ग्रंथों में जल-घड़ी का विस्तृत वर्णन मिलता है.
    1 दिन = 60 घड़ी (घटी), 1 घड़ी = 24 मिनट, 1 मुहूर्त = 48 मिनट.
  • धार्मिक महत्व:
    मंदिरों में आरती, नैवेद्य और महापूजा के समय मापने के लिए.
    कुंभ मेला जैसे विशाल धार्मिक आयोजनों के शुभ क्षण तय करने के लिए.
  • ज्योतिषीय प्रयोग:
    ग्रहण, व्रत-तिथि और विवाह-मुहूर्त निर्धारण में.

चंद्रमा और नक्षत्र आधारित समय मापन का क्या तरीका था?

  1. वैदिक संदर्भ:
    अथर्ववेद में कहा गया है –
    ‘चंद्रमा मासानां राजा’
    (चंद्रमा मास का राजा है)
  2. कैसे किया जाता था
    चंद्रमा के चरण (अमावस्या, पूर्णिमा आदि) और नक्षत्रों की स्थिति देखकर रात का समय तय किया जाता था.
  3. धार्मिक उपयोग:
    करवा चौथ, महाशिवरात्रि, जन्माष्टमी जैसे पर्व चंद्र दर्शन पर आधारित.

रेत-घड़ी और दीपक-घड़ी: समय के अग्नि-साक्षी

  • प्राचीनकाल में दीपक के तेल के जलने या रेत के गिरने से समय की गणना.
  • दक्षिण भारत के मंदिरों में दीपक घड़ी का प्रयोग अभिषेक और आरती समय के लिए.
  • बौद्ध मठों में अगरबत्ती-घड़ी से ध्यान काल मापा जाता था.

पंचांग और ज्योतिषीय समय विज्ञान
तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण ये पंचांग के 5 अंग माने गए हैं. वराहमिहिर की बृहत संहिता और भास्कराचार्य की सिद्धांत शिरोमणि में मुहूर्त निर्धारण के सूत्र मिलते हैं. जिसके आधार पर ही शुभ कार्यों का समय तय करने के लिए ग्रह-गोचर और घड़ी का संयोजन किया जाता था.

आधुनिक तुलना: प्राचीन समय मापन से डिजिटल युग तक

  • तब: सूर्य, चंद्र, जल-घड़ी, रेत-घड़ी, पंचांग
  • अब: परमाणु घड़ियां, डिजिटल वॉच, खगोलीय सॉफ्टवेयर
  • समानता: आज भी पंचांग और मुहूर्त गणना वही सिद्धांत मानते हैं जो हजारों साल पहले तय किए गए थे.

प्राचीन भारत में समय मापन केवल ‘घंटा’ और ‘मिनट’ जानने का साधन नहीं था, यह धर्म, ज्योतिष, कृषि, युद्ध, व्यापार और समाज का संचालन करने वाली काल-व्यवस्था थी. यही कारण है कि काल को वैदिक साहित्य में ‘ईश्वर का रूप’ कहा गया है-‘कालः सर्वेषु भूतेषु’ (महाभारत).

FAQs
Q1. प्राचीन भारत में समय मापन के मुख्य साधन कौन से थे?
सूर्यघड़ी, जल-घड़ी, रेत-घड़ी, दीपक-घड़ी, चंद्रमा-नक्षत्र और पंचांग.

Q2. जल-घड़ी का धार्मिक महत्व क्या था?
आरती, पूजा और पर्व-त्योहार के शुभ समय का निर्धारण जल-घड़ी से किया जाता था.

Q3. पंचांग के 5 अंग कौन से हैं?
तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

इस एनर्जी कंपनी ने की ऐसी डील कि शेयर खरीदने की मची होड़, लगा 5 परसेंट का अपर सर्किट

[ad_1]

Inox Green Energy shares: आइनॉक्स विंड की लिस्टेड सब्सिडियरी कंपनी आईनॉक्स ग्रीन एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड के शेयरों ने मंगलवार, 12 अगस्त, 2025 को जबरदस्त तेजी देखी गई. बीएसई पर 5 परसेंट के अपर सर्किट के साथ कंपनी के शेयर की कीमत 163.4 रुपये पर पहुंच गई. सुबह 11:39 बजे आईनॉक्स ग्रीन एनर्जी सर्विसेज का शेयर 2.15 परसेंट उछलकर 159 प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था. इसके मुकाबले सेंसेक्स 0.11 परसेंट गिरकर 80,518.03 पर था. पिछले छह महीने में कंपनी के शेयर ने निवेशकों को 20 परसेंट से ज्यादा का रिटर्न दिया है. 

शेयरों में आई इस तेजी की वजह

अब सवाल यह आता है कि आईनॉक्स ग्रीन एनर्जी सर्विसेज के शेयरों में इतनी तेजी क्यों देखी गई? दरअसल, कंपनी ने 182 मेगावाट की चालू पवन ऊर्जा परियोजनाओं के संचालन और देखरेख के लिए (O&M) एक समझौता किया है. इस वजह से कंपनी के शेयर को खरीदने में निवेशकों ने दिलचस्पी दिखाई. आईनॉक्स ग्रीन ने कंपनी का नाम तो नहीं बताया, लेकिन इतना जरूर कहा कि यह डील भारत के किसी बड़े ग्रुप के रिन्यूऐबल एनर्जी शाखा के साथ हुई है.  

कंपनी का क्या है काम? 

एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक, ये प्रोजेक्ट्स पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में स्थित है, जो आइनॉक्स ग्रीन के ही स्वामित्व वाले बुनियादी ढांचे से जुड़ी हुई है. इसमें दो तरह के प्रोजेक्ट हैं- एक में 82 मेगावाट पवन ऊर्जा प्रोजेक्ट को सीमित दायरे से बढ़ाकर इसके परिचालन और रखरखाव को और बढ़ावा जाएगा. दूसरे में 100 मेगावाट के प्रोजेक्ट के रखरखाव को समय से पहले नए सिरे से किया जाएगा. यह कॉन्ट्रैक्ट विंड प्रोजेक्ट्स बाकी बचे हुए जीवनकाल तक लागू रहेगा. 

इसके अलावा, अप्रैल में कंपनी ने एक और समझौता किया. इसके तहत देश की अग्रणी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनियों में से एक की 675 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजनाओं के लिए परिचालन एवं रखरखाव (ओएंडएम) का काम शामिल है. 

ये भी पढ़ें: 

Hindustan Aeronautics Limited ने किया Q1 नतीजे का ऐलान, 4 परसेंट तक गिरा कंपनी का मुनाफा

[ad_2]