रुस-यूएस वार्ता से शेयर बाजार में गिरावट पर ब्रेक, 100 अंक से उछला सेंसेक्स; निफ्टी 24400 पार

[ad_1]

Share Market Today: ग्लोबल मार्केट के मिले-जुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार की आज फ्लैट ओपेनिंग हुई. शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद टाटा मोटर्स और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने तिमाही नतीजे का ऐलान किया, जिसका असर आज के कारोबार में दिख सकता है. आज बीएसई सेंसेक्स 22.24 अंक या 0.03 परसेंट टूटकर 79,835.55 पर कारोबार करता नजर आ रहा है. वहीं, 11 अंक या 0.04 परसेंट की मामूली बढ़त के साथ निफ्टी 50 24,373.95 पर है. 

टॉप गेनर्स और लूजर्स में ये शामिल

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में एसबीआई, ट्रेंट और एनटीपीसी के शेयरों में बढ़त देखने को मिली, जबकि एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक और अदानी पोर्ट्स के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई. बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.03 परसेंट और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.26 परसेंट की गिरावट देखी गई. सेक्टर के हिसाब से देखें, तो निफ्टी ऑटो में 0.23 परसेंट और निफ्टी पीएसयू बैंक ने 0.76 परसेंट की बढ़त हासिल की, जबकि निफ्टी मीडिया 0.21 परसेंट नीचे आया. 

एशियाई बाजार का सुस्त रूख

इस बीच, एशियाई बाजारों में कारोबार का रूख सुस्त रहा क्योंकि निवेशकों को इस बात का इंतजार है कि अमेरिका-चीन के बीच टैरिफ समझौते की 12 अगस्त की समयसीमा आगे बढ़ाई जाएगी या नहीं. इसके अलावा, शुक्रवार को अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच होने वाली बैठक पर निवेशकों की नजर है.

इस बीच चीन के CSI300 ने 0.3 परसेंट की बढ़त हासिल की. हांगकांग के हैंगसेंग में 0.2 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई. ऑस्ट्रेलिया के ASX 200 में 0.31 परसेंट का उछाल आया, जबकि दक्षिण कोरिया का KOSPI 0.04 परसेंट बढ़ा. जापान में शेयर बाजार छुट्टी के कारण बंद रहे. 

अमेरिकी शेयर बाजार का हाल

वहीं वॉल स्ट्रीट पर, नैस्डैक कंपोजिट पिछले हफ्ते नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ, जबकि S&P 500 ने भी एक और मील के पत्थर के करीब रहा. शुक्रवार को डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 0.47 परसेंट, नैस्डैक में 0.98 परसेंट और S&P 500 में 0.78 परसेंट की वृद्धि हुई. 

 

 

ये भी पढ़ें: 

12 अगस्त को फोकस में रहेंगे इस डिफेंस कंपनी के शेयर, 3 साल में दिया 311 परसेंट से ज्यादा का रिटर्न

[ad_2]

Oppo Reno 14 Pro 5G vs Apple iPhone 16e: प्रीमियम सेगमेंट में कौन सा फोन है दमदार, जानें किसे ख

[ad_1]

Oppo Reno 14 Pro 5G vs Apple iPhone 16e: इस साल Apple ने भारत में अपना नया और अपेक्षाकृत किफायती फ्लैगशिप iPhone 16e लॉन्च किया जिसमें कुछ आकर्षक फीचर्स दिए गए हैं. हालांकि यह फोन मिड-हाई रेंज मार्केट में काफी लोकप्रिय हुआ लेकिन इसके सिंगल-लेंस कैमरा और पुराने डिज़ाइन ने कई खरीदारों को सोच में डाल दिया.

दूसरी तरफ, Android सेगमेंट में भी कई दमदार विकल्प मौजूद हैं, जिनमें से Oppo Reno 14 Pro 5G एक प्रमुख नाम है. यह फोन शानदार कैमरा, तेज परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ के साथ एक बेहतरीन फ्लैगशिप विकल्प साबित हो सकता है. आइए जानें इन दोनों स्मार्टफोन्स का आमने-सामने का मुकाबला.

Oppo Reno 14 Pro 5G vs Apple iPhone 16e: डिज़ाइन और डिस्प्ले

Oppo Reno 14 Pro 5G एक प्रीमियम लुक वाले डिज़ाइन के साथ आता है, जिसमें रियर पैनल पर कलर-चेंजिंग फेदर टेक्सचर और एल्युमिनियम फ्रेम दिया गया है. इसकी मोटाई 7.5mm और वजन 201 ग्राम है. वहीं, iPhone 16e का कॉम्पैक्ट डिज़ाइन ग्लास और एल्युमिनियम बॉडी के साथ आता है, जो देखने में भी प्रीमियम लगता है. इसका वजन सिर्फ 167 ग्राम है जिससे इसे पकड़ना आसान है. दोनों ही डिवाइस IP68 वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग के साथ आते हैं.

डिस्प्ले की बात करें तो Reno 14 Pro 5G में 6.83-इंच LTPS AMOLED स्क्रीन है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K रेज़ोल्यूशन मिलता है. इसमें HBM मोड में 1200 निट्स तक ब्राइटनेस मिलती है. वहीं, iPhone 16e में 6.1-इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले है, जिसमें 60Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस दी गई है.

Oppo Reno 14 Pro 5G vs Apple iPhone 16e: कैमरा

Oppo Reno 14 Pro 5G में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है 50MP मेन लेंस, 50MP अल्ट्रावाइड लेंस और 50MP टेलीफोटो लेंस (3.5x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ). iPhone 16e में सिंगल 48MP फ्यूज़न कैमरा दिया गया है जो 2x इन-कैमरा ज़ूम सपोर्ट करता है. सेल्फी के लिए Reno 14 Pro में 50MP फ्रंट कैमरा है जबकि iPhone 16e में 12MP फ्रंट कैमरा दिया गया है.

Oppo Reno 14 Pro 5G vs Apple iPhone 16e: परफॉर्मेंस और बैटरी

Oppo Reno 14 Pro 5G में MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर और 16GB तक RAM का सपोर्ट है. iPhone 16e में Apple का नया A18 चिप और 8GB RAM दी गई है. Apple का चिपसेट फ्लैगशिप लेवल का है लेकिन Oppo का प्रदर्शन भी बेहद प्रभावशाली साबित होता है.

बैटरी के मामले में Reno 14 Pro 5G में 6200mAh की पावर है जबकि iPhone 16e में 4005mAh बैटरी दी गई है. दोनों ही स्मार्टफोन पूरे दिन का बैकअप देने में सक्षम हैं.

Oppo Reno 14 Pro 5G vs Apple iPhone 16e: कीमत

Oppo Reno 14 Pro 5G की शुरुआती कीमत ₹49,999 है जबकि iPhone 16e का बेस वेरिएंट 59,990 रुपये में उपलब्ध है. अगर आप बड़े डिस्प्ले, ज्यादा कैमरा विकल्प, और बड़ी बैटरी चाहते हैं तो Oppo Reno 14 Pro 5G बेहतर डील साबित हो सकता है. वहीं, अगर आप iOS का अनुभव, कॉम्पैक्ट डिज़ाइन और Apple का ब्रांड वैल्यू चाहते हैं तो iPhone 16e आपके लिए सही रहेगा.

यह भी पढ़ें:

इस एक पासवर्ड पर भरोसा कर रहे 76 हजार भारतीय! हैकर एक सेकंड में कर देंगे क्रैक

[ad_2]

ICMAI सीएमए इंटर का रिजल्ट जारी, सफलता की दर घटी, सिर्फ 13.75% उम्मीदवार दोनों ग्रुप में पास

[ad_1]

इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) ने CMA जून 2025 सत्र की इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं. जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपनी आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं. परिणाम आते ही देशभर के उम्मीदवारों में उत्साह और घबराहट दोनों ही देखने को मिली, लेकिन इस बार के नतीजे बताते हैं कि परीक्षा में पास होने वालों की संख्या काफी कम रही. उम्मीदवार नतीजे यहां दिए गए स्टेप्स की मदद से भी चेक कर सकते हैं.

इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे

जून 2025 में हुई ICMAI CMA इंटरमीडिएट परीक्षा में ग्रुप 1 के लिए कुल 26,974 उम्मीदवार शामिल हुए. इनमें से केवल 10.62% उम्मीदवार ही पास हो सके. वहीं, ग्रुप 2 में 15,333 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी और इनमें से 30.42% उम्मीदवार सफल रहे.अगर दोनों ग्रुप्स की बात करें, तो कुल 9,998 उम्मीदवार एक साथ ग्रुप 1 और ग्रुप 2 में शामिल हुए, लेकिन इनमें से सिर्फ 13.75% ही दोनों ग्रुप्स को क्लियर कर पाए.

फाइनल परीक्षा का प्रदर्शन

ग्रुप 3 के लिए कुल 10,503 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी, जिनमें से सिर्फ 16.20% ने सफलता हासिल की. ग्रुप 4 में 4,458 उम्मीदवार शामिल हुए और इनमें से 24.85% उम्मीदवार पास हुए. दोनों ग्रुप्स में कुल 3,493 उम्मीदवार उपस्थित हुए, जिनमें से केवल 18.64% ही दोनों ग्रुप्स में सफल हो सके.

यह भी पढ़ें- संभल हिंसा से सुर्खियों में आए CO अनुज चौधरी को बड़ा तोहफा, बने ASP; अब मिलेगी इतनी सैलरी

पास प्रतिशत में गिरावट

अगर कुल नतीजों पर नजर डालें, तो इस बार जून 2025 सत्र में पास प्रतिशत पिछली बार की तुलना में कम रहा. यह साफ दिखाता है कि इस बार परीक्षा का स्तर कठिन था और प्रतिस्पर्धा काफी अधिक थी. कई उम्मीदवारों ने सोशल मीडिया पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसमें कुछ ने पेपर को चुनौतीपूर्ण बताया, तो कुछ ने खुद की तैयारी में कमी को वजह माना. ज्यादा डिटेल्स के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट की मदद ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें- UPSC में पास होकर भी फाइनल लिस्ट से बाहर हुए उम्मीदवारों को मिलेगा नया मौका, इस योजना से खुलेगा रास्ता

आईसीएमएआई सीएमए जून 2025 रिजल्ट ऐसे करें चेक

  • स्टेप 1: सबसे पहले इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर जाएं.
  • स्टेप 2: होमपेज पर आपको “CMA June 2025 Intermediate/Final Result” का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें.
  • स्टेप 3: अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य लॉगिन डिटेल्स भरकर सबमिट करें.
  • स्टेप 4: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, इसे ध्यान से देखें.
  • स्टेप 5: आगे की जरूरत के लिए रिजल्ट को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें.

यह भी पढ़ें- सैम मानेकशॉ, ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान और मेजर सोमनाथ शर्मा की कहानियां पढ़ेंगे स्टूडेंट्स, NCERT के सिलेबस में बड़ा बदलाव

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

भागो भागो इंसान आया! जब जंगल का गार्ड और शेर हुए आमने सामने, दोनों दुम दबाकर भागे- वीडियो वायरल

[ad_1]

जनाब रात के अंधेरे में जंगल सफारी के गेट पर जो हुआ, उसे देखकर सोशल मीडिया पर लोग हंस-हंसकर पेट पकड़ रहे हैं. अब जरा सोचिए, रात के सन्नाटे में गार्ड अपनी ड्यूटी करते-करते टहलते हुए बाहर निकलने लगे और उसी वक्त बाहर के जंगल में एक शेर भी आराम से राउंड पर निकला हुआ था. दोनों के रास्ते का नक्शा ऊपर वाले ने शायद पहले ही मिलाकर रखा था. न गार्ड को पता, न शेर को अंदाजा कि अगले ही सेकंड उनकी जिंदगी का सबसे भयानक पल आने वाला है. जैसे ही गार्ड ने गेट के पास पैर बढ़ाया, शेर और वो आमने-सामने. और बस फिर क्या था, बिजली की स्पीड में गार्ड परिसर के अंदर और शेर जंगल की ओर. अब ये तो कोई नहीं बता पा रहा कि आखिर ज्यादा कौन डरा, शेर या गार्ड. लेकिन इतना जरूर है कि इस वीडियो को देखकर लोग हंसते-हंसते अपने गाल पकड़ ले रहे हैं.

रात के अंधेरे में शख्स के सामने अचानक आया शेर!

जंगल की रातें वैसे ही डर और रोमांच का मेल होती हैं, लेकिन कभी-कभी वहां ऐसे सीन हो जाते हैं जिनमें डर से ज्यादा कॉमेडी निकल आती है. सोचो, आप जंगल सफारी में रात को हल्की ठंडी हवा का मजा ले रहे हो, चांदनी टपक रही है, दूर कहीं झींगुर गा रहे हैं, तभी एक गार्ड आराम-आराम से टहलते हुए परिसर का गेट पार करने लगता है. उसी वक्त दूसरी ओर से जंगल का असली किंग यानी शेर भी अपने नाइट वॉक पर होता है.

एक दूसरे से बुरी तरह डर गए दोनों फिर लगा दी दौड़

जैसे ही दोनों का आमना-सामना होता है, एक पल को सन्नाटा छा जाता है. आंखें फैल जाती हैं, सांसें रुक जाती हैं और फिर दोनों ऐसे पलटकर भागते हैं मानो 100 मीटर रेस में ओलंपिक क्वालिफाई कर रहे हों. गार्ड परिसर के भीतर गायब हो जाता है और शेर अपने जंगल में. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखकर लोग कह रहे हैं ‘भाई, यहां तो ये तय करना मुश्किल है कि किसकी हालत ज्यादा खराब हुई.’

यह भी पढ़ें: अरे यहां तो थम जा! जलती चिता के साथ रील बनाने लगी पापा की परी, यूजर्स ने लगा दी क्लास- वीडियो वायरल

मजे ले रहे यूजर्स

वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…कौन ज्यादा डरा ये पता लगाना मुश्किल है. एक और यूजर ने लिखा…ये अपने पोते पोतियों को बताएगा कि मैंने शेर को रात के अंधेरे में अकेले भगा दिया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इसे कहते हैं सच में मौत से सामना होना.

यह भी पढ़ें: इनोसेंट दादी… आंख टेस्ट कराने गई दादी की मासूमियत से परेशान हुए डॉक्टर; वीडियो देख आपको भी आएगी हंसी


डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, इस करीबी देश ने पकड़ा अलग रास्ता; अमेरिका के लिए खड़ी कर दी मुसीबत

[ad_1]

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनके ही करीबी देश ने झटका दिया है. फ्रांस, ब्रिटेन और कनाडा के बाद अब ऑस्ट्रेलिया ने भी संयुक्त राष्ट्र महासभा में फिलीस्तीन को मान्यता देने का फैसला किया है. ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने सोमवार (11 अगस्त, 2025) को कहा कि उनका देश फिलिस्तीन को अलग देश की मान्यता देगा. 

पीएम एंथनी अल्बनीज की यह टिप्पणी उनके मंत्रिमंडल और ऑस्ट्रेलिया में कई लोगों द्वारा फिलिस्तीन को अलग देश की मान्यता देने की अपील के बाद आई है. हाल ही में खुद अल्बनीज ने गाजा में भुखमरी और इजरायली नेता बेंजामिन नेतन्याहू की ओर से नए हमले की घोषणा की योजनाओं की आलोचना की थी. 

सितंबर में UNGA की बैठक में करेंगे समर्थन: अल्बनीज

कैबिनेट बैठक के बाद पीएम एंथनी ने पत्रकारों को बताया कि फिलिस्तीन को मान्यता देने के ऑस्ट्रेलिया के फैसले को सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा में औपचारिक रूप दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह फैसला फिलिस्तीनी प्राधिकरण से ऑस्ट्रेलिया को मिली प्रतिबद्धताओं पर आधारित है.

टू नेशन थ्योरी सबसे अच्छी उम्मीद: एंथनी अल्बनीज

अल्बानीज ने कहा, “मध्य पूर्व में हिंसा के चक्र को तोड़ने और गाजा में संघर्ष, पीड़ा और भुखमरी को समाप्त करने के लिए दो-राज्य समाधान मानवता की सबसे अच्छी उम्मीद है.” 

ब्रिटेन, फ्रांस और कनाडा ने किया फिलिस्तीन का समर्थन

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया से पहले ब्रिटेन, फ्रांस और कनाडा फिलिस्तीन को अलग देश की मान्यता देने का समर्थन कर चुके हैं. कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा था कि कनाडा सितंबर में फिलिस्तीनी राज्य को मान्यता देने की योजना बना रहा है. वहीं ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने कहा कि अगर इजराइल वॉर को रोकने के के लिए कदम नहीं उठाता है तो वे फिलिस्तीनी राज्य को मान्यता देंगे. 

क्या है अमेरिका का रुख? 

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने हाल ही में कहा कि फिलहाल फिलिस्तीन को मान्यता देने की हमारी कोई योजना नहीं है. उन्होंने कहा कि फिलिस्तीन को मान्यता देने का क्या मतलब होगा, क्योंकि वहां कोई कार्यशील सरकार नहीं है. जेडी वेंस ने कहा कि अमेरिका गाजा में और ज्यादा सहायता पहुंचाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है.

[ad_2]

आज के अंक ज्योतिष में जानें मूलांक अनुसार कैसा रहेगा सोमवार का दिन, किसे मिलेगा भाग्य का साथ!

[ad_1]

Daily Numerology Prediction: ज्योतिष शास्त्र में अंक ज्योतिष का विशेष महत्व होता है. जिस तरह ज्योतिष विद्या की मदद से हम व्यक्ति के भविष्य की जानकारी देते हैं, ठीक उसी तरह हम अंकशास्त्र की मदद से भविष्य में होने वाली घटनाओं की जानकारी प्राप्त करते हैं. अंक शास्त्र को अंग्रेजी में न्यूरोलॉजी कहते हैं.

मूलांक 1
मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन उनके पक्ष में रहने वाला है. कार्यस्थल पर आपके काम को तरजीह दी जाएगी. आपके काम से बॉस भी खुश होंगे.जल्दबाजी में आकर फैसला लेने से बचें.

  • लकी रंग- सुनहरा
  • लकी कलर- 3

मूलांक 2
मूलांक 2 वालों के लिए आज का दिन अच्छा और उपयोगी रहने वाला है. घर में किसी की तरफ से अच्छी खबर मिल सकती है. पैसों के मामले में सावधानी बरतें, इसके साथ ही उधार लेने या देने से बचें. 

  • लकी कलर-सफेद
  • लकी रंग-4

मूलांक 3
मूलांक 3 वालों के लिए आज का दिन रचनात्मक कार्यों से भरा रहने वाला है. किसी नाम के प्रति मन में अच्छे आइडिया आ सकते हैं. सेहत के प्रति खास ध्यान दें. 

  • लकी कलर-पीला
  • लकी नंबर-9 

मूलांक 4
मूलांक 4 वालों के लिए आज का दिन अुशासन से भरा रहने वाला है. काम में आपको सफलता मिलेगी. किसी वरिष्ठजन से काम को लेकर अनुभव प्राप्त हो सकता है. धैर्य बनाए रखें.

  • लकी कलर-नीला
  • लकी अंक-2

मूलांक 5
मूलांक 5 वालों के लिए आज का दिन रोमांच से भरा रहने वाला है. दोस्तों के साथ पूरे दिन मस्ती मजाक में बीता सकते हैं. निवेश के मामले में लापरवाही या जल्दबाजी न दिखाएं.

  • लकी नंबर-6
  • लकी कलर-हरा

मूलांक 6
रिश्तों में समझदारी दिखाएं. किसी करीबी की मदद करनी पड़ सकती है. कला,संगीत या डिजाइन से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है.

  • लकी कलर-गुलाबी
  • लकी नंबर-4

मूलांक 7
आज का दिन आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर रहेगा. कोई पुराना सपना पूरा होने की शुरुआत हो सकती है. ध्यान और मेडिटेशन लाभकारी होगा.

  • लकी कलर-बैंगनी 
  • लकी नंबर-8

मूलांक 8
काम में फोकस बढ़ाएं. आपकी मेहनत से नए अवसर सामने आएंगे. पैसों के मामले में सोच-समझकर चलें.

  • लकी कलर-काला 
  • लकी नंबर-1

मूलांक 9
आज नेतृत्व क्षमता दिखाने का दिन है. टीम में आपकी राय को महत्व मिलेगा. सेहत और खानपान में लापरवाही न करें.

  • लकी कलर-लाल 
  • लकी नंबर-5

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]

उठाया, लेटाया फिर जड़े चांटे! कोचिंग में दो छात्रों के बीच जमकर चले लात घूंसे- वीडियो वायरल

[ad_1]

कहते हैं क्लासरूम वो जगह होती है जहां बच्चों का दिमाग ज्ञान से भरता है, लेकिन इस वायरल वीडियो में क्लासरूम का माहौल देखकर तो लगता है जैसे यहां ज्ञान नहीं बल्कि बॉक्सिंग की ट्रेनिंग दी जा रही हो. जी हां, देश की एक प्रतिष्ठित और नामी कोचिंग क्लास में बच्चों के बीच ऐसा संग्राम छिड़ा कि किताबें किनारे रह गईं और घूंसे-बाजू मैदान में उतर आए. माहौल ऐसा था कि अगर किसी को पता न हो तो वो इसे पढ़ाई का मंदिर नहीं बल्कि किसी लोकल फाइट क्लब का लाइव मैच समझ बैठे. वीडियो देखकर आप भी चिप्स और पॉपकॉर्न लेकर इस फाइट के मजे लेने लगेंगे.

दो छात्रों के बीच जमकर चले लात घूंसे

वीडियो में साफ नजर आता है कि दो गुटों के बच्चे क्लास में आपस में भिड़ गए हैं. बेंचों पर चढ़कर एक-दूसरे पर लात और घूंसे बरसाए जा रहे हैं. कोई सिर पर मुक्का मार रहा है, कोई मुंह पर प्रहार कर रहा है. दोनों तरफ से मार के ऐसे वार हो रहे हैं कि देखने वालों को भी झटका लग जाए. हालात इतने बिगड़े कि एक छात्र बेंच से नीचे गिर पड़ा और उसके कपड़े तक फटने की नौबत आ गई. ऊपर से लगातार पड़ते घूंसों ने उसका चेहरा लाल कर दिया. अगर वक्त रहते झगड़ा नहीं थमता तो शायद मामला और बिगड़ जाता.

खड़े खड़े तमाशा देखते रहे बाकी छात्र

क्लास में मौजूद बाकी छात्र झगड़ा करते हुए छात्रों का वीडियो निकाल रहे हैं और खड़े खड़े तमाशा देख रहे हैं. किसी में हिम्मत नहीं है जो बीच में आकर इस युद्ध को रुकवा सके. हैरानी की बात तो ये है कि इतनी खतरनाक लड़ाई होने के बावजूद भी कोई टीचर क्लास तक नहीं पहुंचा. वीडियो फिलहाल इंटरनेट पर वायरल है जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे और अपनी प्रतिक्रिया दिए बगैर नहीं मानेंगे जैसा और यूजर्स कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: इनोसेंट दादी… आंख टेस्ट कराने गई दादी की मासूमियत से परेशान हुए डॉक्टर; वीडियो देख आपको भी आएगी हंसी

यूजर्स लेने लगे मजे

वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…लगता है रैंक वन लाने के लिए लड़ रहे हैं. एक और यूजर ने लिखा…मुझे नहीं पता था कि नीट क्लियर करने के लिए इस तरह की फाइट करनी होती है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….इन्हें कोई रोको वरना जान ले लेंगे एक दूसरे की.

यह भी पढ़ें: अरे यहां तो थम जा! जलती चिता के साथ रील बनाने लगी पापा की परी, यूजर्स ने लगा दी क्लास- वीडियो वायरल


ओवल में ऐतिहासिक जीत के बाद इंग्लैंड के ड्रेसिंग रूम में क्यों घुस गई थी भारतीय टीम, जानिए

[ad_1]

IND vs ENG: कैनिंग्टन ओवल में खेले गए पांचवें और आखिरी टेस्ट में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को सिर्फ 6 रन से हराकर ऐतिहासिक जीत उपलब्ध की और सीरीज को 2-2 से ड्रॉ करा दिया, लेकिन जीत के बाद जो नजारा देखने को मिला, उसने क्रिकेट फैंस को चौंका दिया. मैच जीतने के बाद टीम इंडिया सीधा इंग्लैंड के ड्रेसिंग रूम में पहुंची, जहां दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में खुलकर बातचीत करते नजर आए.

इस खिलाड़ी ने बताई वजह

भारतीय बल्लेबाज करुण नायर ने खुद यह बात सामने रखी. उनके मुताबिक, मैच खत्म होने के बाद भारतीय टीम ने कोई बड़ा जश्न नहीं मनाया बल्कि विपक्षी टीम के ड्रेसिंग रूम जाकर सभी ने एक-दूसरे से बातचीत की. नायर के अनुसार, “दोनों टीमों को लगा कि यह सीरीज हाल के समय की सबसे बेहतरीन टेस्ट सीरीज में से एक रही है” वहीं इंग्लैंड के कोच ब्रैंडन मैकुलम ने भी इसे अपने करियर की यादगार सीरीज करार दिया.

सीरीज का सफर

लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने बाजी मारी थी, लेकिन भारत ने दूसरा टेस्ट जीतकर शानदार वापसी की थी. वहीं तीसरा मैच इंग्लैंड के खाते में गया था. चौथा मुकाबला ड्रॉ रहा और पांचवें मैच में रोमांचक अंदाज में भारत ने जीत हासिल की थी. आखिरी टेस्ट में भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड की बल्लेबाजी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया था.

करुण नायर की वापसी और अहम पारी

नायर को शुरुआती तीन टेस्ट में खेलने का मौका दिया गया था, लेकिन वह तीनों मुकाबलों में बड़ी पारी नहीं खेल पाए. जिसके चलते उन्हें चौथे टेस्ट से बाहर कर दिया गया था. ऋषभ पंत की चोट के चलते उन्हें पांचवें टेस्ट में फिर से मौका दिया गया और उन्होंने उस मैच में 57 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली. उनकी पारी की बदौलत भारत ने पहली पारी में 224 रन बनाए थे, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 247 रन पर सिमट गई थी.

दूसरी पारी में भारत ने 396 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और इंग्लैंड को 374 रन का लक्ष्य दिया. आखिरी दिन मेजबान टीम को 35 रन की दरकार थी और 4 विकेट बाकी थे, लेकिन मोहम्मद सिराज ने घातक गेंदबाजी करते हुए 9 विकेट झटककर भारत को ऐतिहासिक जीत दिला दी.

अब टीम इंडिया अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलते हुए नजर आएगी.

[ad_2]

सलमान खान भी कभी IPL टीम खरीदना चाहते थे? सुपरस्टार बोले- ‘हमें पछतावा….’

[ad_1]

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान बीते दिन मुंबई में वर्ल्ड पैडल लीग (WPL) के सीज़न 3 के उद्घाटन समारोह में स्पॉट किए गए. इस दौरान उन्होंने अपने छोटे भाई सोहेल खान को अपना सपोर्ट दिया. सोहल खान  नई टीम खान टाइगर्स के मालिक हैं. टेनिस स्टार महेश भूपति द्वारा को-फाउंडेड ये लीग 12 से 16 अगस्त तक मुंबई के गोरेगांव स्थित नेस्को सेंटर में आयोजित होगी. वहीं इस इवेंट के दौरान सलमान से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में एक टीम खरीदने के बारे में सोचा था? इस पर सुपरस्टार ने चौंकाने वाला जवाब दिया.

क्या सलमान खान भी कभी IPL टीम खरीदना चाहते थे
बता दें कि सलमान खान से जब पूछा गया कि क्या वे भी कभी आईपीएल टीम खरीदना चाहते थे तो भाईजान ने जवाब दिया, “अब हम IPL के लिए बहुत बूढ़े हो गए हैं… हमें बहुत समय पहले एक टीम का ऑफर मिला था, लेकिन हमने उसे एक्सेप्ट नहीं किया, और ऐसा भी नहीं है कि हमें उस फैसले पर पछतावा है. हम ISPL से बहुत खुश हैं. यह हमारा स्टाइल है, टेनिस बॉल क्रिकेट… गली क्रिकेट… बड़ी लीग वास्तव में हमारे लिए नहीं हैं, हमारे लिए यहीं बेहतर है.”

 


सोहेल खान ने वर्ल्ड पैडल लीग को लेकर क्या कहा? 
वहीं खान टाइगर्स के साथ पैडल खेलों की दुनिया में कदम रख रहे सोहेल खान ने लीग के फ्यूचर को लेकर बड़ी उम्मीदें जताईं. उन्होंने कहा, “मैं सचमुच चाहता हूँ कि यह लीग एक दिन आईपीएल जितनी बड़ी हो जाए. लेकिन ऐसा तब तक नहीं होगा जब तक भारतीय एथलीट पैडल खेलना शुरू नहीं कर देते. यही इसका विकास करने का एकमात्र तरीका है. यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि मीडिया इसका कितना प्रचार करता है और क्या बच्चे इसे अपनाना शुरू करते हैं.”

सलमान खान वर्क फ्रंट
वहीं सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो सुपरस्टार की आखिरी रिलीज फिल्म सिकंदर थी. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई थी. वहीं अब सलमान खान वॉर ड्रामा बैटल ऑफ गलवान में नजर आएंगे. फिलहाल एक्ट्रेस फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं. 

ये भी पढ़ें:-थमने का नाम नहीं ले रही ‘सैयारा’, चौथे संडे भी कमाई में आया तगड़ा उछाल, तोड़ दिए ‘पु्ष्पा’- ‘कल्कि 2898 एडी’ के रिकॉर्ड



[ad_2]

WhatsApp में आने वाला है धमाकेदार फीचर! अब मूविंग फोटो के साथ मिलेगी ये नई सुविधा, जाने कैसे बे

[ad_1]

Whatsapp: व्हाट्सऐप एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए एक नया और मज़ेदार फीचर टेस्ट कर रहा है जिसके ज़रिए यूज़र्स मोशन फोटो भेज सकेंगे. फीचर ट्रैकर WABetaInfo के मुताबिक, यह नया फीचर व्हाट्सऐप के लेटेस्ट बीटा वर्ज़न में देखा गया है और फिलहाल कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध हो सकता है. इस फीचर के ज़रिए यूज़र्स ऐसी फोटो भेज पाएंगे जिसमें शॉट लेने से पहले और बाद के पलों की तस्वीर और आवाज़ दोनों कैप्चर होंगी.

कैसे दिखेगा नया मोशन फोटो फीचर

WABetaInfo द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट के अनुसार, मोशन फोटो के लिए एक नया आइकन जोड़ा जाएगा जिसमें प्ले बटन के चारों ओर एक रिंग और छोटा सा सर्कल होगा. यह आइकन इमेज सिलेक्शन इंटरफ़ेस में दिखाई देगा जहां से यूज़र्स अपने गैलरी से फोटो चुनकर किसी व्यक्ति या ग्रुप को भेज सकेंगे.

टॉप राइट कॉर्नर में दिखने वाले इस आइकन पर टैप करने से फोटो को मोशन फोटो के रूप में भेजा जा सकेगा. व्हाट्सऐप इसे इस तरह परिभाषित करता है “एक रिकॉर्डिंग जिसमें फोटो लेने से पहले और बाद के कुछ पल शामिल होते हैं.” और सबसे खास बात, इसमें ऑडियो भी शामिल होगी.

किन डिवाइस पर काम करेगा यह फीचर

मोशन फोटो का फीचर पहले से कई एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में मौजूद है. सैमसंग इसे “Motion Photos” और गूगल पिक्सेल इसे “Top Shot” नाम से पेश करता है. अगर आपके फोन में यह फीचर मौजूद है तो आप इसे सीधे व्हाट्सऐप से भेज पाएंगे. अगर आपके फोन में यह सुविधा नहीं है तब भी आप दूसरों से आई मोशन फोटो को देख और सुन पाएंगे.

कब होगा रोलआउट

फिलहाल यह फीचर एंड्रॉयड 2.25.22.29 बीटा अपडेट में टेस्टिंग पर है और सभी बीटा टेस्टर्स तक पहुंचने में कुछ दिन लग सकते हैं. व्हाट्सऐप ने अभी तक यह नहीं बताया है कि इसे स्थायी रूप से कब जारी किया जाएगा लेकिन इसके आने के बाद मोशन फोटो भेजते समय उन्हें वीडियो फाइल में बदलने की समस्या खत्म हो जाएगी.

यह भी पढ़ें:

eSIM vs Physical SIM: कौन है ज़्यादा सुरक्षित और कैसे स्कैमर्स कर रहे हैं सबसे कमज़ोर कड़ी पर वार



[ad_2]