पापा का परा रगड़ के गिरा! मौत के कुएं में स्टंट दिखाना पड़ा भारी, वीडियो वायल

[ad_1]

कुछ लोग होते हैं जो मौत को चुनौती देने में ही अपनी जिंदगी समझते हैं. ऐसे खतरनाक स्टंट्स करने वाले जो अक्सर इंटरनेट पर वायरल हो जाते हैं, कभी-कभी अपनी हिम्मत और मस्ती की हदें पार कर देते हैं. लेकिन जब ये स्टंट किसी ‘मौत के कुएं’ जैसे खतरनाक जगह पर होते हैं, तो बात मजाक की नहीं रहती. एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपनी हिम्मत और जूनून के आगे सबक सिखने को तैयार खड़ा है, मगर किस्मत ने कुछ और ही लिखा था. उस्ताद की बात ना मानने की उसे ऐसी सजा मिली कि अब कभी ऐसी गलती नहीं दोहराएगा. वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

मौत के कुएं में स्टंट दिखाने की जिद ने करा दिया पोपट

वीडियो में दिखता है कि मौत के कुएं के किनारे कुछ स्टंट मास्टर्स बाइक लेकर खड़े हैं, जैसे युद्ध की तैयारी में सैनिक. उनमें से एक नया लड़का अपनी बाइक लेकर आता है और सीनियर को बताता है कि वह कुछ कमाल दिखाने वाला है. सीनियर उसे चेतावनी देता है कि “ऊपर मत चढ़ाना”, लेकिन उसका जोश और जूनून उसके कानों पर जूं नहीं रेंगने देता. वह बाइक को मौत के कुएं की लकड़ी की दीवार पर ऊपर चढ़ा देता है. पर जैसे ही बाइक का बैलेंस बिगड़ता है, वह फिसल जाती है और खतरनाक अंदाज में नीचे गिरती है.


बाइक के नीचे गिरते ही शख्स का पैर भी लकड़ी की दीवार से रगड़ता हुआ नीचे आता है. ये नजारा देखकर किसी के भी दिल की धड़कन तेज हो जाए. एक पल के लिए सब कुछ थम सा गया, जैसे मौत ने अपना पंजा जमाने की कोशिश की हो. वो तो बाइक की रफ्तार तेज नहीं थी वरना एक बड़ा हादसा पेश आ सकता था.

यह भी पढ़ें: अरे यहां तो थम जा! जलती चिता के साथ रील बनाने लगी पापा की परी, यूजर्स ने लगा दी क्लास- वीडियो वायरल

यूजर्स लेने लगे मजे

वीडियो को nikkuvlogz._ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई रफ्तार कम थी इसलिए गिरा, वरना नहीं गिरता. एक और यूजर ने लिखा…करवा ली बेइज्जती? तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….जब आप फिजिक्स में कमजोर हों तो ऐसा ही होता है.

यह भी पढ़ें: इनोसेंट दादी… आंख टेस्ट कराने गई दादी की मासूमियत से परेशान हुए डॉक्टर; वीडियो देख आपको भी आएगी हंसी


रटने का जमाना खत्म! अब 9वीं में CBSE कराएगा ओपन बुक एग्जाम, इन देशों में पहले से चल रहा है ये स

[ad_1]

बीते कुछ दिनों में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा पैटर्न में काफी बदलाव देखने को मिले हैं. अब बोर्ड की ओर से NCFSE 2023 के तहत क्लास 9 में ओपन बुक असेसमेंट को लागू करने की मंजूरी दी है. यह बदलाव शैक्षणिक सत्र 2026-27 से शुरू हो जाएगा. स्टूडेंट्स के लिए यह कॉन्सेप्ट बिलकुल नया है और उन्हें इसके बारे में कुछ भी नहीं पता है. कई देशों में ये कई सालों से चला आ रहा है.

ओपन बुक एग्जाम कोई नया प्रयोग नहीं है. यूरोप के लॉ कॉलेजों में इसकी शुरुआत कई सौ साल पहले ही हो चुकी थी. जिसके कई सालों बाद यह धीरे-धीरे अन्य कॉलेज और यूनिवर्सिटीज में फैल गया. आज के समय में यूनाइटेड किंगडम के A-level एग्जाम, नीदरलैंड की ज्यादातर यूनिवर्सिटीज, अमेरिका के कुछ कॉलेज, सिंगापुर और हांगकांग के कई संस्थान, और कनाडा के कुछ राज्यों में हाईस्कूल स्तर तक यह सिस्टम अपनाया जाता है.

यह भी पढ़ें- संभल हिंसा से सुर्खियों में आए CO अनुज चौधरी को बड़ा तोहफा, बने ASP; अब मिलेगी इतनी सैलरी

क्या होता है ओपन बुक एग्जाम?

इस सिस्टम में छात्र परीक्षा के दौरान किताबें, नोट्स और अन्य स्टडी मटीरियल का इस्तेमाल कर सकते हैं. सुनने में यह बेहद आसान लगता है. जैसे, सवाल आया और किताब पलटकर जवाब ढूंढ लिया. लेकिन असली चुनौती यहीं से शुरू होती है. यहां सिर्फ किताब में से लाइन कॉपी कर देना काम नहीं आता. नंबर तभी मिलेंगे जब छात्र जवाब को समझकर, अपनी भाषा में लिखेगा.

स्टूडेंट्स को पता होना चाहिए कि सवाल किस टॉपिक से जुड़ा है, उसका कॉन्सेप्ट क्या है और आप उसे अपने शब्दों में किस तरह समझा सकते हैं. इस तरह की परीक्षा छात्रों की गहरी समझ, विश्लेषण क्षमता और प्रैक्टिकल नॉलेज को परखती है.

रटने से ज्यादा समझ पर फोकस

रिपोर्ट्स के अनुसार देश के ज्यादातर छात्र रट्टा मारकर परीक्षा देते हैं. लेकिन ओपन बुक सिस्टम में यह तरीका बेकार साबित होता है. यहां टॉपिक को अच्छे से समझना और उसका सही अर्थ निकालना होता है.  यही कारण है कि यह सिस्टम छात्रों को रटने की आदत से बाहर निकाल सकता है.

यह भी पढ़ें- UPSC में पास होकर भी फाइनल लिस्ट से बाहर हुए उम्मीदवारों को मिलेगा नया मौका, इस योजना से खुलेगा रास्ता

क्या हैं इसके फायदे

  • रटने की आदत कम होगी छात्र समझ के साथ पढ़ाई करेंगे.
  • सोचने और विश्लेषण करने की क्षमता बढ़ेगी. हर सवाल को हल करने के लिए दिमाग का इस्तेमाल जरूरी होगा.
  • असल दुनिया में भी हम समस्या सुलझाने के लिए रेफरेंस लेते हैं, यही चीज यहां सिखाई जाती है.
  • किताब साथ होने से मन में यह डर कम रहता है कि कहीं कुछ भूल न जाएं.

ये हो सकते हैं नुकसान

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Sun Transit in Leo: सूर्य का सिंह राशि में गोचर किन राशियों को मिलेगा लाभ, किसे बरतनी होगी सावध

[ad_1]

सूर्य का सिंह राशि में गोचर (16 अगस्त से 16 सितम्बर 2025): सूर्य हमारे जीवन की ताकत, आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति का प्रतीक है. यह पिता, संतान, हड्डियों, सरकारी काम, यश, सम्मान और प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ ग्रह है. 16 अगस्त को सूर्य अपनी ही राशि सिंह में प्रवेश करेगा. इस समय कुछ राशियों को शुभ समाचार मिल सकता है, तो कुछ को सावधानी बरतनी होगी.

मेष राशि स्थिति: सूर्य 5वें भाव में, दृष्टि 11वें भाव पर इस समय आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ी रहेगी. आप अपने हर काम को मजबूती और संतुलन के साथ पूरा करेंगे. दोस्तों और सहकर्मियों के साथ छोटी यात्राओं से लाभ होगा. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा. नौकरी बदलने या ट्रांसफर के अवसर हैं, लेकिन पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखें.

वृषभ राशि स्थिति: सूर्य 4वें भाव में, दृष्टि 10वें भाव पर पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव ला सकता है. घर में मनमुटाव या मतभेद हो सकते हैं जिससे आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं. जीवनसाथी के करियर में प्रगति होगी और सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों के लिए समय अनुकूल है. मां के स्वास्थ्य, विशेषकर ब्लड प्रेशर, का ध्यान रखें.

मिथुन राशि स्थिति: सूर्य 3वें भाव में, दृष्टि 9वें भाव पर सूर्य का गोचर पढ़ाई के लिहाज से खासकर रिसर्च स्टूडेंट्स के लिए लाभकारी रहेगा. हालांकि, संतान की सेहत कमजोर हो सकती है और लव लाइफ में विवाद की स्थिति बन सकती है. व्यवसाय में आर्थिक परेशानी आ सकती है, उधार लेने से बचें. पित्त और गर्मी से जुड़ी समस्या सेहत पर असर डाल सकती है.

कर्क राशि स्थिति: सूर्य 2वें भाव में, दृष्टि 8वें भाव पर वैवाहिक जीवन में तनाव और जीवनसाथी की सेहत में गिरावट ला सकता है. बिजनेस पार्टनर के साथ विवाद या कानूनी मामला संभव है, हालांकि कोर्ट केस में जीत मिल सकती है. प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग हैं और सरकारी क्षेत्र से लाभ मिल सकता है.

सिंह राशि स्थिति: सूर्य आपकी ही राशि में, दृष्टि 7वें भाव पर आपके स्वभाव में जोश के साथ-साथ चिड़चिड़ापन और घमंड भी ला सकता है. शादीशुदा जीवन में तनाव और पार्टनरशिप में धोखे का खतरा है. लव लाइफ में गलतफहमी से बचें. सरकारी टेंडर या काम से लाभ मिल सकता है, लेकिन निजी जीवन में धैर्य रखें.

कन्या राशि स्थिति: सूर्य 12वें भाव में, दृष्टि 6वें भाव में विदेश या घर से दूर रहकर काम करने वालों के लिए अच्छा समय. इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है, आंखों, बाल और गर्मी से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं. रिसर्च स्टूडेंट्स को विषयों पर पकड़ मजबूत होगी और सरकारी नौकरी में ट्रांसफर के अवसर बन सकते हैं.

तुला राशि स्थिति: सूर्य 11वें भाव में, दृष्टि 5वें भाव पर गोचर विदेश यात्रा के सपनों को पूरा कर सकता है और तीर्थाटन का अवसर भी देगा. कार्यकुशलता में वृद्धि होगी और आप अपनी मेहनत से स्थिति सुधारेंगे. भाई-बहनों को समस्या हो सकती है और पिता की सेहत को लेकर सावधान रहना होगा.

वृश्चिक राशि स्थिति: सूर्य 10वें भाव में, दृष्टि 4वें भाव में सूर्य का रहना नौकरी और बिजनेस में सफलता के अवसर बढ़ाएगा. सरकारी नौकरी में पदोन्नति और प्रशंसा मिलने की संभावना है. पिता का सहयोग मिलेगा. भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी, लेकिन मानसिक अशांति रह सकती है. स्वास्थ्य में सुधार और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी.

धनु राशि स्थिति: सूर्य 9वें भाव में, दृष्टि 3वें भाव पर सूर्य का प्रभाव लव लाइफ में मतभेद और उदासी ला सकता है. बड़े और प्रभावशाली लोगों से अच्छे संबंध बनेंगे. छात्रों को पढ़ाई में ज्यादा मेहनत करनी होगी. सरकारी कर्मचारियों के लिए समय अनुकूल रहेगा, लेकिन पाचन से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं.

मकर राशि स्थिति: सूर्य 8वें भाव में, दृष्टि 2वें भाव पर सूर्य का रहना आध्यात्मिक रुझान और लंबी यात्राओं के योग बनाएगा. पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है. खर्चे बढ़ेंगे और महंगी वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है. बिजनेस में नुकसान का खतरा है, लेकिन विदेश से जुड़े व्यापार में लाभ संभव है. विरोधियों से सावधान रहें.

कुंभ राशि स्थिति: सूर्य 7वें भाव में, दृष्टि आपकी राशि पर सूर्य का प्रभाव आत्मविश्वास में कमी और व्यवहार में आक्रामकता ला सकता है. शादीशुदा जीवन में मतभेद हो सकते हैं. उच्च पद पर कार्यरत लोगों को लाभ मिलेगा. बिजनेस में सही निर्णय लेने का समय है, लेकिन आंखों की समस्या से सावधान रहें.

कुंभ राशि स्थिति: सूर्य 7वें भाव में, दृष्टि आपकी राशि में सूर्य का गोचर आर्थिक लाभ और भाई-बहनों का सहयोग देगा. ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है, इसलिए सेहत पर ध्यान दें. दोस्तों से अहम के कारण विवाद हो सकते हैं. भावनात्मक असंतुलन से मन उदास रह सकता है. सरकारी नौकरी वालों को धन लाभ और छात्रों को पढ़ाई में एकाग्रता मिलेगी.

FAQs
Q1: आज किस राशि वालों के लिए आर्थिक स्थिति मजबूत होगी?
A1: आज वृषभ, सिंह और मकर राशि के जातकों के लिए आर्थिक स्थिति मजबूत रहने की संभावना है. बिजनेस में लाभ, निवेश से फायदा और नए अवसर मिलने के योग हैं.

Q2: किन राशियों को आज स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है?
A2: कन्या, वृश्चिक और मीन राशि वालों को आज स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए. पुरानी बीमारियां उभर सकती हैं और तनाव से बचना जरूरी है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

10 साल पहले ही दिखने लगते हैं हार्ट अटैक के ये लक्षण, दिल खुद ही करता है संभलने के इशारे

[ad_1]

Symptoms of Heart Attack: अक्सर लोग सोचते हैं कि दिल का दौरा अचानक आता है, लेकिन हकीकत यह है कि हमारा शरीर कई साल पहले से हमें चेतावनी देने लगता है. बस समस्या यह है कि ये चेतावनी इतनी धीमी और मामूली होती हैं कि हम उन्हें अनदेखा कर देते हैं. हाल ही में हुई रिसर्च और डॉक्टरों की राय बताती है कि, दिल का दौरा पड़ने से लगभग 10 से 12 साल पहले शरीर में बदलाव शुरू हो जाते हैं, जिनमें सबसे अहम है शारीरिक गतिविधियों में कमी. 

घटती शारीरिक सक्रियता

हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल में काम करने वाले न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सुधीर कुमार के अनुसार, मध्यम से तेज गति वाली शारीरिक गतिविधि जैसे साइक्लिंग या स्विमिंग, दिल की बीमारी से 12 साल पहले से ही कम होने लगती है.हालाँकि उम्र बढ़ने के साथ थोड़ी कमी सामान्य है, लेकिन जो लोग आगे चलकर हार्ट डिजीज़ का शिकार होते हैं, उनमें यह गिरावट ज्यादा तेज़ और स्पष्ट होती है. खासकर बीमारी के आने से दो साल पहले.

ये भी पढ़े- रेबीज पर शोध में बड़ी सफलता, शरीर खुद तैयार करेगा एंटीबॉडी…बढ़ेगी इलाज की उम्मीद

रिसर्च क्या कहती है?

JAMA Cardiology में प्रकाशित हुई शोधकर्ताओं ने लोगों को जवानी से लेकर मध्यम उम्र तक ट्रैक किया.उन्होंने पाया कि, जिन लोगों को आगे चलकर हार्ट अटैक या अन्य कार्डियोवैस्कुलर समस्याएं हुईं, उनकी शारीरिक गतिविधियां लगभग 12 साल पहले से लगातार घट रही थीं.आखिरी दो सालों में यह गिरावट और तेज़ हो गई, जो बीमारी के करीब आने का संकेत था.

क्यों जरूरी है नियमित शारीरिक गतिविधि?

विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि जीवनभर हर हफ्ते कम से कम 150 मिनट की मध्यम से तेज़ गति वाली शारीरिक गतिविधि ज़रूरी है. डॉ. कुमार कहते हैं  कि, “दिल की बीमारी आने के बाद एक्सरसाइज शुरू करना देर हो सकती है. सही तरीका यह है कि शुरू से ही एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाएं और उसे बनाए रखें.

कैसे पहचानें और बचाव करें?

  • अगर आप महसूस करते हैं कि आपकी एक्टिविटी लेवल धीरे-धीरे घट रही है, तो इसे अनदेखा न करें
  • दिनभर में अधिक चलने, सीढ़ियां चढ़ने और हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करने की आदत डालें
  • नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं, खासकर अगर परिवार में दिल की बीमारी का इतिहास है
  • तनाव कम करने, संतुलित आहार लेने और पर्याप्त नींद लेने पर ध्यान दें

ये भी पढ़ें: 10 दिनों तक रोज पिएं अजवाइन का पानी, पेट साफ रहेगा और चर्बी भी पिघल जाएगी

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

लड़की ने साड़ी में लगा ली आग और जमकर लगाए ठुमके- वीडियो देख यूजर्स बोले कोई तो रोक लो

[ad_1]

सोचिए जरा, जहां साड़ी को हमारी सभ्यता का नाजुक और लाज से जुड़ा पहनावा माना जाता है, वहीं कोई इसे मौत के साथ डांस की तरह पेश करे तो? अब सोशल मीडिया की दुनिया है, यहां लाइक्स और फॉलोअर्स के चक्कर में लोग खतरों को भी मेकअप की तरह पहन लेते हैं. तड़-तड़ करती म्यूजिक बीट, कैमरे की चमक और बीच में वो लड़की साड़ी पहने, मुस्कुराती, ठुमके लगाती लेकिन ठहरिए, ये ठुमके सिर्फ फर्श ही नहीं, आग पर भी पड़ रहे हैं, क्योंकि उसके पल्लू में लगी है आग की लपटें. जी हां, ऐसे जैसे किसी फिल्म का स्टंट सीन चल रहा हो, फर्क बस इतना कि यहां कैमरे के पीछे कोई फायर सेफ्टी टीम नहीं, कोई कट-टू नहीं, बस आग, कपड़ा और एक नाचती हुई जान.

रील बनाने के लिए लड़की ने पल्लू में लगा ली आग

खबर ये है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़की ने अपने डांस को “अनोखा” बनाने के लिए साड़ी के पल्लू में आग लगा ली है. वीडियो में साफ दिखता है कि वो पूरे कॉन्फिडेंस के साथ डांस कर रही है, मानो ये कोई आम प्रॉप हो. लेकिन ये करतब जितना “क्रिएटिव” दिख रहा है, उतना ही जानलेवा भी है, क्योंकि आग अगर जरा भी तेज फैली तो पल भर में कपड़ों के साथ जान भी जा सकती है. लेकिन लड़की को इन सब की परवाह है ही नहीं, वो तो रील और कैमरा में मस्त होकर एक के बाद एक ठुमके लगाए जा रही है.


देखते रहे लोग, किसी ने नहीं की रोकने की हिम्मत

फिलहाल वीडियो को लेकर लोग दो हिस्सों में बंटे हैं.कुछ इसे “खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना” बता रहे हैं, तो कुछ बस ताली पीटकर शेयर कर रहे हैं. लेकिन हकीकत यही है कि ऐसे स्टंट सोशल मीडिया की वाहवाही के चक्कर में मौत को दावत देने जैसे हैं. वीडियो में लड़की को पीछे से और भी लोग देख रहे हैं लेकिन किसी का दिमाग नहीं दौड़ रहा कि लड़की को इस खतरनाक स्टंट से रोका जाए.

यह भी पढ़ें: अरे यहां तो थम जा! जलती चिता के साथ रील बनाने लगी पापा की परी, यूजर्स ने लगा दी क्लास- वीडियो वायरल

यूजर्स ने दे डाली सलाह

वीडियो को more_fun_007 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…मैडम ने आग गलत जगह लगा ली है. एक और यूजर ने लिखा…अगली रील अस्पताल से आएगी. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ओये होये, कोई तो रोक लो इन्हें.

यह भी पढ़ें: इनोसेंट दादी… आंख टेस्ट कराने गई दादी की मासूमियत से परेशान हुए डॉक्टर; वीडियो देख आपको भी आएगी हंसी


तुर्किए का नया हथियार! ऐसी तकनीक जो अमेरिका, रूस और चीन के पास भी नहीं, जानें कितना खतरनाक

[ad_1]

Turkey New Drone: पिछले दो दशकों में कई नए देश ऐसे उभरे हैं जिन्होंने बेहद उन्नत और अत्याधुनिक हथियारों का निर्माण किया है. ये हथियार न केवल वैश्विक बाजार में टक्कर देते हैं बल्कि कई मामलों में अमेरिकी नेतृत्व वाले पश्चिमी देशों की तकनीकी बढ़त को भी चुनौती देते हैं. इस बदलाव ने शीत युद्ध के बाद की दुनिया को एक बहुध्रुवीय हथियार बाजार में बदल दिया है. इन नए हथियार निर्माता देशों में भारत, चीन, पाकिस्तान, ईरान, उत्तर कोरिया, जापान और तुर्किए शामिल हैं जो लगातार अपनी सैन्य शक्ति और तकनीक से दुनिया का ध्यान खींच रहे हैं.

सोवियत यूनियन की मिसाल और तुर्किए का नया प्रयोग

शीत युद्ध के समय सोवियत संघ ने “कैस्पियन सी मॉन्स्टर” जैसे अद्भुत समुद्री विमान से अमेरिका और नाटो को चौंका दिया था जो समुद्र की सतह से थोड़ी ऊंचाई पर उड़ते हुए रडार से बच निकलता था. आज, तुर्किए का नया TALAY ड्रोन उसी सिद्धांत पर आधारित है लेकिन इसे और भी उन्नत बनाया गया है.

दुनिया का पहला मल्टीपरपज़ सी-स्किमिंग UAV

तुर्किए की Solid Aero कंपनी द्वारा विकसित TALAY को दुनिया का पहला Sea-Skimming Multipurpose Unmanned Aerial Vehicle माना जा रहा है. यह महज 30 सेंटीमीटर की ऊंचाई पर समुद्र के ऊपर उड़ सकता है और Wing-in-Ground (WIG) Effect का इस्तेमाल करता है जिससे इसे हवा में अधिक लिफ्ट और दक्षता मिलती है. इतनी कम ऊंचाई पर उड़ने के कारण यह पारंपरिक नौसैनिक रडार से लगभग अदृश्य रहता है.

तकनीकी खूबियां और डिज़ाइन

TALAY ड्रोन का आकार कॉम्पैक्ट है. इसकी लंबाई 9.19 फीट और विंगस्पैन 9.84 फीट है. यह 30 सेंटीमीटर से 100 मीटर तक की ऊंचाई पर उड़ान भर सकता है और 30 किलोग्राम (66 पाउंड) तक का पेलोड ले जा सकता है. इसमें उन्नत सेंसर, छोटे एंटी-शिप हथियार या निगरानी उपकरण लगाए जा सकते हैं. यह पूरी तरह इलेक्ट्रिक इंजन और Li-Po बैटरी से चलता है, जिसकी उड़ान अवधि 3 घंटे और ऑपरेशनल रेंज 200 किमी है. इसके फोल्डेबल विंग्स इसे तेज़ी से तैनात करने में मदद करते हैं.

गुप्त मिशनों का मास्टर

TALAY की सबसे खास बात इसका स्टेल्थ डिज़ाइन और रडार से बचने की क्षमता है. इसे Normal Attack, Top Attack और Harbor Attack जैसे कई ऑपरेशंस के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके AI-पावर्ड फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम से यह सटीक और तेज़ हमले करने में सक्षम है, चाहे दिन हो या रात.

तुर्किए का TALAY सिर्फ एक ड्रोन नहीं, बल्कि एक नई सैन्य श्रेणी की शुरुआत है जो नौसैनिक ऑपरेशंस में गेम-चेंजर साबित हो सकती है. इसकी तकनीक ने यह साबित कर दिया है कि आधुनिक युद्ध के मैदान में अब सिर्फ अमेरिका, रूस और चीन ही नहीं, बल्कि तुर्किए जैसे देश भी लीड ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

Instagram या YouTube! कहां से होती है ज्यादा कमाई? यहां समझें पूरी गणित

[ad_2]

‘भारत चमचमाती मर्सिडीज, पाकिस्तान कबाड़ से भरा ट्रक’, नफरत उगलते-उगलते PAK फील्ड मार्शल आसिम मु

[ad_1]

ऑपरेशन सिंदूर के बाद दूसरी बार अमेरिकी दौरे पर पहुंचे पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर जहर उगलते-उगलते एक बार फिर सच बात कह गए. मुनीर ने कहा कि भारत एक चमचमाती कार है, जबकि पाकिस्तान कबाड़ ढोने वाला डंपिंग ट्रक है. आसिम मुनीर अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य के टैम्पा में एक ब्लैक टाई डिनर पार्टी में शामिल हुए थे. इस पार्टी को पाकिस्तानी बिजनेसमैन अदनान असद ने होस्ट किया था.

पाकिस्तान के आर्मी चीफ ने अमेरिका में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जमकर अपनी भड़ास निकाली. मुनीर ने बचकानी धमकी देते हुए कहा कि अगर भारत की वजह से पाकिस्तान के अस्तित्व पर संकट आता है तो पाकिस्तान आधी दुनिया को अपने साथ ले डूबेगा. आसिम मुनीर का ये बयान किसी अमेरिका से भारत के खिलाफ पाकिस्तान की पहली धमकी है.

मुनीर ने दी भारत पर मिसाइल से हमले की धमकी

आसिम मुनीर ने सिंधु जल समझौते को सस्पेंड करने पर भारत को धमकी दी. अंग्रेजी वेबसाइट द प्रिंट ने वहां मौजूद सूत्रों के आधार पर बताया कि आसिम मुनीर ने कहा, “हम भारत द्वारा डैम बनाए जाने का इंतजार करेंगे और भारत जब ऐसा कर लेगा तो फिर 10 मिसाइल से फारिग कर देंगे, सिंधु नदी भारत की फैमिली प्रॉपर्टी नहीं है, हमें मिसाइलों की कमी नहीं है.”

पाकिस्तान भारत को कैसे नुकसान पहुंचा सकता है ये बताने के लिए मुनीर ने एक उदाहरण देते हुए कहा, “मैं स्थिति को समझाने के लिए एक साधारण सा उदाहरण इस्तेमाल करूंगा. भारत फेरारी की तरह हाईवे पर आती हुई एक चमचमाती मर्सिडीज है, लेकिन हम कबाड़, ईंट-पत्थर से भरा एक डंप ट्रक हैं. अगर ये ट्रक उस कार से ट्रकराता है, तो नकसान किसका होगा?”

मुनीर ने भारत पर हमले का प्लान बताया

पाकिस्तानी आर्मी चीफ मुनीर ने कहा, “हम भारत के पूर्व से शुरुआत करेंगे, जहां उन्होंने अपने सबसे मूल्यवान संसाधन स्थापित किए हैं और फिर पश्चिम की ओर बढ़ेंगे.” फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की छवि धार्मिक रूप से कट्टर जनरल की है. मुनीर पाकिस्तान के पहले ऐसे आर्मी चीफ हैं, जिन्होंने अपनी पढ़ाई मदरसे से की है. आसिम मुनीर अकसर अपने तर्कों के समर्थन में मजहबी उदाहरणों का इस्तेमाल करते हैं.

ये भी पढ़ें

एअर इंडिया का प्लेन हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचा, 2 घंटे हवा में ही लगाए चक्कर; कई सांसद भी थे सवार

[ad_2]

Video: पहले दौड़ाया, फिर बीच सड़क पर कुचला, टूरिस्ट पर हाथी का हमला, वीडियो वायरल

[ad_1]

Karnataka News: कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व में रविवार 10 अगस्त की शाम को एक चौंकाने वाली घटना घटी, जिसमें फोटो खिंचवाने की चाहत में एक यात्री पर जंगली हाथी ने हमला कर उसे घायल कर दिया. यह घटना चामराजनगर जिले के गुंडलुपेट तालुके में केक्कनहल्ली रोड पर हुई, जो बांदीपुर-वायनाडु राष्ट्रीय हाईवे का हिस्सा है. इस घटना का भयावह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

हाथी ने अचानक युवक पर हमला कर दिया 

जानकारी के मुताबिक, असम का एक युवक अपने साथियों के साथ तमिलनाडु से गुंडलुपेट की ओर यात्रा कर रहा था. इस दौरान उसने सड़क किनारे खड़े एक अकेले जंगली हाथी को देखा. फोटो खींचने के शौक में वह हाथी के करीब गया और तस्वीर लेने की कोशिश की. यह लापरवाही भारी पड़ गई, क्योंकि हाथी ने अचानक उस पर हमला कर दिया. वायरल वीडियो और फुटेज के मुताबिक, हाथी ने पहले युवक को दौड़ाया, फिर उसे अपने पैरों से लात मारकर जमीन पर गिरा दिया और कुचलने की कोशिश की. गनीमत रही कि युवक इस हमले में जीवीत बच गया, हालांकि वह गंभीर रूप से घायल हो गया.


लोगों ने युवक की लापरवाही की आलोचना की

घटना के बाद युवक के दोस्तों ने तत्काल उसे पास के अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें हाथी के हमले की खतरनाक स्थिति साफ दिखाई देती है. वीडियो में सड़क पर मौजूद और लोगों और वाहनों की भीड़ भी नजर आती है, जो इस घटना को और खतरनाक बनाती है. इस घटना ने वन्यजीव प्रेमियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी पैदा की है. कई लोगों ने सोशल मीडिया पर युवक की लापरवाही की आलोचना की, जिसमें लोगों ने कहा कि जंगली जानवरों के साथ इतनी पास से तस्वीर लेने की कोशिश नहीं करनी चाहिए थी.


एशिया कप से पहले एक्शन में BCCI, फिटनेस टेस्ट के लिए हार्दिक पांड्या को बुलाया एनसीए

[ad_1]

क्रिकेट एशिया कप को शुरू होने में अब एक महीने से भी कम का समय बचा है. बीसीसीआई ने भी अपनी तैयारी तेज कर दी है, क्योंकि बोर्ड अगस्त के तीसरे हफ्ते तक स्क्वॉड जारी कर देगा. सूर्यकुमार यादव अभी पूरी तरह फिट नहीं है, वहीं हार्दिक पांड्या का खेलना फिटनेस टेस्ट पर निर्भर करेगा. पांड्या अभी बेंगलुरु पहुंच गए हैं.

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार हार्दिक पांड्या आज 11 अगस्त और मंगलवार, 12 अगस्त को बेंगलुरु स्थित एनसीए में फिटनेस टेस्ट से गुजरेंगे. ऑलराउंडर स्टार पांड्या जुलाई के बीच से मुंबई में ट्रेनिंग कर रहे हैं.

पांड्या ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 और इसी वर्ष हुए चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. उन्होंने गेंद और बल्ले, दोनों से शानदार प्रदर्शन किया था. एशिया कप को शुरू होने में करीब एक महीने का समय बचा है, टूर्नामेंट यूएई में 9 सितंबर से शुरू होगा. भारत का पहला मैच 10 सितंबर को यूएई के साथ होना है.

हार्दिक पांड्या के फिटनेस टेस्ट पर सभी की नजरें

कप्तान सूर्यकुमार यादव अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं, उन्हें ठीक होने में करीब 1 हफ्ते का समय और लगेगा और फिर वह मैच के लिए कब फिट होंगे? ये भी देखना दिलचस्प होगा. इस बीच एक सवाल ये भी है कि अगर सूर्या फिट नहीं हुए तो टीम इंडिया की कप्तानी कौन करेगा? दावेदारों में हार्दिक पांड्या भी मजबूत है. ऐसे में पांड्या का फिटनेस टेस्ट काफी महत्वपूर्ण होने वाला है, जो आज सोमवार और मंगलवार को होगा.

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार 27 और 29 जुलाई को श्रेयस अय्यर का फिटनेस टेस्ट हुआ था, जिन्होंने इस साल पंजाब किंग्स को अपनी कप्तानी में फाइनल तक पहुंचाया था. हालांकि दिसंबर, 2023 से उन्होंने कोई अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैच नहीं खेला है. इसलिए देखना दिलचस्प होगा कि क्या अय्यर को एशिया कप के स्क्वॉड में जगह मिलती है या नहीं?

एशिया कप में 3 बार हो सकती है IND vs PAK भिड़ंत

भारतीय टीम एशिया कप के ग्रुप ए में शामिल हैं, जिसमें उनके साथ पाकिस्तान, यूएई और ओमान हैं. भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 14 सितंबर को है, जो तय है. पूरी संभावना है कि ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान ही सुपर 4 में जाएंगी, इसलिए एक टक्कर वहां देखने को मिल सकती है. अगर दोनों टीमें फाइनल में पहुंची तो सितंबर में हमें कुल 3 बार भारत बनाम पाकिस्तान मैच देखने को मिलेगा.

एशिया कप में भारत के मैचों की डिटेल

  • 10 सितंबर- बनाम यूएई (दुबई)- शाम 7:30 बजे से शुरू
  • 14 सितंबर- बनाम पाकिस्तान (दुबई)- शाम 7:30 बजे से शुरू
  • 19 सितंबर- बनाम ओमान (आबू धाबी)- शाम 7:30 बजे से शुरू.

सुपर 4 के मुकाबले 20 सितंबर से शुरू होंगे. इन 4 टीमों में से टॉप 2 टीमों के बीच 28 सितंबर को फाइनल भिड़ंत होगी. फाइनल दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा.

[ad_2]

सारा अली खान ने कराया मेकर्स का 530 करोड़ का फायदा, 7 साल में ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस पर हाल

[ad_1]

एक्ट्रेस सारा अली खान 7 सालों से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. सारा अली खान ने अपने चुलबुले अंदाज से पहली फिल्म रिलीज होने से पहले ही फैंस के दिलों में खास जगह बना ली थी. सारा की अभी तक की करियर जर्नी उतार-चढ़ाव वाली रही है. उन्होंने कई हिट और फ्लॉप फिल्में दी हैं. हालांकि, सारा की हिट फिल्मों का कलेक्शन 500 करोड़ से ज्यादा रहा है.

सारा अली खान की ऐसी रही जर्नी
सारा ने 2018 में फिल्म केदारनाथ से डेब्यू किया था. इस फिल्म में वो सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट रोल में नजर आई थीं. फिल्म को पसंद किया गया था. फिल्म ने 6.85 करोड़ की ओपनिंग की थी. इस फिल्म ने 66.52 करोड़ का कलेक्शन किया था. 

इसके बाद वो फिल्म सिंबा में नजर आई थी. फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में थे. सिंबा ब्लॉकबस्टर हिट रही थी. फिल्म ने 240 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था. वहीं उनकी फिल्म जरा हटके जरा बचके ने 88 करोड़ का बिजनेस किया था. फिल्म हिट रही थी. उनकी फिल्म स्काई फोर्स ने 131 करोड़ का कलेक्शन किया था.


इसके अलावा सारा ने लव आज कल, कुली नंबर 1, अतरंगी रे, गैसलाइट, मर्डर मुबारक, ए वतन मेरे वतन जैसी फिल्में की हैं. पिछली बार उन्हें फिल्म मेट्रो…इन दिनों में देखा गया. फिल्म 4 जुलाई को रिलीज हुई थी. अभी तक फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन सामने नहीं आया है. 

बता दें कि सारा अली खान एक्टर सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी हैं. सारा का जन्म 12 अगस्त 1995 में हुआ था. सारा को बचपन से ही एक्टिंग का शौक है. उनके बचपन के एक्टिंग वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे. सारा अपनी जर्नी से फैंस को इंस्पायर करती हैं. उन्होंने बिना पेरेंट्स की मदद के ही फिल्में हासिल कीं और नाम कमाया.

ये भी पढ़ें- ‘महावतार नरसिम्हा’ का कहर, तीसरे संडे ‘सितारे जमीन पर’ को चटाई धूल, साल 2025 की बन गई 5वीं सबसे बड़ी फिल्म



[ad_2]