eSIM फ्रॉड! मुंबई में शख्स के खाते से मिनटों में उड़ गए 4 लाख रुपये, जानें कैसे ठगों ने लगाया च

[ad_1]

eSIM Fraud: eSIM (Embedded SIM) एक डिजिटल सिम है जिसे आपके स्मार्टफोन में सॉफ़्टवेयर के ज़रिए इंस्टॉल किया जाता है. यह कॉल, मैसेज और डेटा जैसी सभी सुविधाएं देता है, जो एक फिजिकल सिम करता है. लेकिन साइबर अपराधियों ने अब इस तकनीक का गलत इस्तेमाल शुरू कर दिया है. अगर कोई हैकर आपकी फिजिकल सिम को आपकी जानकारी के बिना eSIM में बदल देता है तो वह आपके बैंक के OTP और ऑथेंटिकेशन कोड प्राप्त कर सकता है. इससे उन्हें आपके बैंक अकाउंट पर पूरा कंट्रोल मिल जाता है.

मुंबई में हुआ बड़ा साइबर अटैक

मुंबई के एक व्यक्ति के साथ हाल ही में ऐसा ही धोखाधड़ी का मामला सामने आया. घटनाक्रम बेहद तेज़ी से हुआ, पीड़ित को एक अनजान नंबर से कॉल आया. करीब 15 मिनट में उसके फोन का नेटवर्क चला गया. जब तक उसने अपना एटीएम कार्ड, UPI और बैंक अकाउंट ब्लॉक कराया, तब तक उसके खाते से 4 लाख रुपये निकल चुके थे. जांच में पता चला कि अपराधियों ने एक लिंक भेजा था जिसे पीड़ित ने गलती से क्लिक कर दिया. उसी लिंक से उसकी सिम को eSIM में बदल दिया गया जो हैकर के कंट्रोल में थी.

यह स्कैम कैसे काम करता है?

जब आपकी सिम को eSIM में बदला जाता है तो धोखेबाज का डिवाइस आपके सभी कॉल और OTP रिसीव करने लगता है. सामान्य सिम स्वैप में जहां सिर्फ SMS पर असर पड़ता है, वहीं eSIM फ्रॉड में OTP कॉल के ज़रिए भी पहुंच जाते हैं जिससे धोखाधड़ी और तेज़ व पहचानने में कठिन हो जाती है.

कैसे बचें eSIM फ्रॉड से

  • किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, चाहे वह SMS या ईमेल से आया हो.
  • अंजान कॉलर्स से SIM या eSIM वेरिफिकेशन के नाम पर कोई जानकारी न दें.
  • अपनी निजी और बैंकिंग डिटेल फोन या मैसेज के ज़रिए कभी साझा न करें.
  • जहां संभव हो, मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन चालू रखें.
  • अचानक नेटवर्क गायब होने पर तुरंत अपने टेलीकॉम ऑपरेटर को सूचित करें.

यह भी पढ़ें:

WhatsApp में आने वाला है धमाकेदार फीचर! अब मूविंग फोटो के साथ मिलेगी ये नई सुविधा, जाने कैसे बेहतर होगा अनुभव

[ad_2]

चीन को सोयाबीन बेचकर व्यापार घाटा कम करना चाहते हैं ट्रंप, बोले- हमारे किसान की अच्छी फसल

[ad_1]

China Soybean Order: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन से आग्रह किया है कि वह अमेरिका से सोयाबीन की खरीदारी चार गुना बढ़ाए, ताकि दोनों देशों के बीच बढ़ते व्यापार घाटे को कम किया जा सके. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, “चीन सोयाबीन की कमी से जूझ रहा है, जबकि अमेरिकी किसान शानदार सोयाबीन का उत्पादन कर रहे हैं. हमें उम्मीद है कि चीन तुरंत खरीद बढ़ाकर सहयोग करेगा.”

सोयाबीन खरीद कर करें व्यापार घाटा कम

यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और चीन के बीच ऊंचे टैरिफ को लेकर हुई अस्थायी सुलह की समय सीमा मंगलवार को समाप्त हो रही है. संकेत मिल रहे हैं कि व्हाइट हाउस तनाव कम करने की कोशिश कर रहा है.

चीन को सोयाबीन बेचकर व्यापार घाटा कम करना चाहते हैं ट्रंप, बोले- हमारे किसान की अच्छी फसल, चौगुना करें ऑर्डर

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने एक टीवी इंटरव्यू में बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने अभी तक चीन द्वारा रूस से तेल खरीदने के मुद्दे पर कोई फैसला नहीं लिया है. उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन और बीजिंग के रिश्ते बेहद जटिल दौर से गुजर रहे हैं.

क्या फिर बढ़ेगा तनाव?

गौरतलब है कि इस साल 2 अप्रैल को अमेरिका ने दुनियाभर के कई देशों पर ऊंचे टैरिफ लगाए थे. इसके जवाब में चीन ने भी अमेरिका पर टैरिफ बढ़ा दिए थे. दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच इस टकराव ने वैश्विक बाजार में हलचल पैदा कर दी थी. अस्थायी सुलह खत्म होने के बाद, एक बार फिर व्यापारिक तनाव गहराने की आशंका जताई जा रही है

ये भी पढ़ें: SBI के Q1 नतीजे के बाद उछले शेयर, खरीदने की लगी होड़, करें BUY या सेल? जानें ब्रोकिंग फर्म की सलाह

[ad_2]

भारत के बाद क्या चीन पर गिरेगा ट्रंप का टैरिफ बम? अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने किया खुलासा

[ad_1]

रूस से कच्चे तेल और गैस का आयात के कारण अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत का टैरिफ लगा दिया है. ऐसे में भारत पर टैरिफ लगाए जाने के बाद यह सवाल बार-बार उठाया जा रहा है कि क्या अब राष्ट्रपति ट्रंप चीन पर भी अतिरिक्त टैरिफ लगाएंगे. लेकिन ट्रंप ने चीन पर रूस से तेल और गैस की खरीदारी को लेकर अभी तक अतिरिक्त टैरिफ के संबंध में कोई फैसला नहीं लिया है. वहीं, उपराष्ट्रपति जे. डी. वेंस ने कहा कि बीजिंग और वॉशिंगटन के संबंध के कई पहलू चीन-रूस से संबंध से अलग हैं.  

भारत पर दो हफ्ते बाद से लागू होगा अतिरिक्त 25 परसेंट का टैरिफ

अमेरिका ने रूसी तेल की खरीद को लेकर भारत पर पहले 25 परसेंट का टैरिफ लागू किया था, लेकिन कुछ ही दिनों के अंतराल में ट्रंप ने भारत पर अतिरिक्त 25 परसेंट का अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी. जिससे भारत पर ट्रंप का कुल टैरिफ 50 परसेंट हो गया. ट्रंप की ओर से भारत पर लगाया गया 50 परसेंट का टैरिफ दुनिया के उसके किसी भी अन्य साझेदार देश पर लगाए टैरिफ में सबसे ज्यादा है. वहीं, ट्रंप की ओर से भारत पर लगाया अतिरिक्त 25 परसेंट का टैरिफ दो सप्ताह के बाद 27 अगस्त, 2025 से लागू होगा.

चीन और अमेरिका के बीच के संबंध काफी जटिल- उपराष्ट्रपति

हालांकि, फॉक्स न्यूज संडे के साथ इंटरव्यू में अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे. डी. वेंस ने चीन पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने के संबंध में बयान दिया है. इंटरव्यू के दौरान जब उपराष्ट्रपति वेंस से पूछा गया कि क्या रूसी तेल के आयात पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत की तरह चीन पर भी अतिरिक्त टैरिफ लगाएंगे. इस पर जवाब देते हुए उपराष्ट्रपति वेंस ने जोर देते हुए कहा कि अमेरिका और चीन के संबंध काफी जटिल हैं.

उन्होंने कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि वह इस बारे में अभी सोच रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने इस पर कोई ठोस फैसला नहीं किया है. स्पष्ट है कि चीन का मुद्दा थोड़ा जटिल है, क्योंकि चीन के साथ हमारे संबंध और भी कई अन्य चीजों को भी प्रभावित करते हैं, जिसका रूस के साथ कोई संबंध नहीं है.” हालांकि, ट्रंप ने चीन पर शुरुआती टैरिफ के रूप में 30 परसेंट का अतिरिक्त टैरिफ लागू किया है.

यह भी पढ़ेंः अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपतियों से भी ट्रंप को चिढ़? व्हाइट हाउस के एंट्री गेट से हटवा दीं बराक ओबामा और जॉर्ज बुश की तस्वीरें

[ad_2]

Video: कार के लगाए जोरदार ब्रेक, स्टीयरिंग में फंस गई बच्ची! आप न करें ऐसी गलती, वीडियो वायरल

[ad_1]

Accident At Breaker: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हुआ है, जिसने लोगों को हैरान और नाराज कर दिया. इस वीडियो में एक छोटी सी बच्ची को कार के अंदर तेज झटका लगने पर आगे की विंडशील्ड से टकराते हुए देखा जा सकता है. घटना तब हुई जब कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, ताकि सामने धीमी गति से चल रही गाड़ी से टक्कर न हो.

ब्रेक मारने से हुआ हादसा

वीडियो में साफ दिख रहा है कि बच्ची कार की आगे वाली सीट पर बिना सीटबेल्ट या चाइल्ड सीट के खड़ी थी. जैसे ही कार ड्राइवर ने अचानक ब्रेक मारे, बच्ची का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे सिर के बल विंडशील्ड से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि देखने वालों का दिल दहल गया.


सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होते ही लोग गुस्से से भर गए. नेटिज़न्स ने ड्राइवर की लापरवाही की जमकर आलोचना की. लोगों का कहना है कि यह साफ तौर पर बच्चे की जान को खतरे में डालने वाला काम है. कार में सफर करते समय बच्चों के लिए सीटबेल्ट या चाइल्ड सेफ्टी सीट का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है, खासकर छोटी उम्र के बच्चों के लिए.

लापरवाही से हो सकती थी बड़ी दुर्घटना

कई यूजर्स ने लिखा कि इस तरह की लापरवाही एक छोटी सी गलती में बड़ी दुर्घटना में बदल सकती है. अगर विंडशील्ड टूट जाती या बच्ची का सिर और जोर से टकराता, तो गंभीर चोट लग सकती थी, यहां तक कि जान भी जा सकती थी.

बच्चों को कभी भी आगे की सीट पर खड़े होकर या बिना सीटबेल्ट के बैठने न दें. ट्रैफिक नियमों के अनुसार, बच्चों के लिए चाइल्ड सीट का इस्तेमाल करना जरूरी है, जिससे अचानक ब्रेक या टक्कर की स्थिति में उनकी सुरक्षा हो सके.

ये भी पढ़ें-

Video: अगर आपको लगता है, आपकी जिंदगी बहुत मुश्किल है तो इस वीडियो को जरूर देखें, मिलेगी सीख


इंटरनेट पर सबसे प्यारा नजारा! हाथी और इंसान की दोस्ती देख भर आएगा मन- वायरल हो रहा वीडियो

[ad_1]

दुनिया में इंसान-जानवर की दोस्ती की कहानियां तो बहुत सुनी होंगी, लेकिन जो नजारा इस बार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसे देखकर यकीन हो जाएगा कि मोहब्बत और अपनापन सिर्फ बोलचाल तक सीमित नहीं है, ये तो दिल के तार जोड़ देता है. यहां ना तो महंगे रिसॉर्ट की चादरें हैं, ना पांच सितारा होटल का बिस्तर. बस मिट्टी की खुशबू, एक फटा-पुराना कंबल और दो दिल एक इंसान का और दूसरा एक नन्हें हाथी का. और इन दोनों की जो जोड़ी बनी है, वो ऐसी है जैसे किसी ने ‘दोस्ती’ का असली मतलब वीडियो में कैद कर लिया हो. 

हाथी और इंसान की प्यारी सी दोस्ती हो रही वायरल

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक आदमी जमीन पर कंबल ओढ़कर सो रहा होता है. तभी एक नन्हा हाथी धीरे-धीरे उसकी तरफ आता है. पहले तो वह अपनी छोटी-सी सूंड से हल्के से उसे कुहनी में मारता है, मानो कह रहा हो – “चल उठ, खेलते हैं”. फिर मजाकिया अंदाज में उस पर चढ़ने की कोशिश करता है. बीच में वो इतना मस्त होकर खेलता है कि एक प्यारा सा गिराव भी खा लेता है, लेकिन फिर फौरन उठकर अपने यार के पास आ जाता है. इस दौरान दोनों के बीच जो अपनापन और भरोसा झलकता है, उसे देखकर लाखों लोग वीडियो पर दिल वाले इमोजी बरसा रहे हैं.


बेहद प्यारा है वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि न तो हाथी को यह परवाह कि सामने वाला दो टांगों वाला है, ना इंसान को यह फर्क कि उसका यार चार पैरों वाला है. दोनों का बस एक ही काम है साथ रहना, खेलना, सोना और दुनिया को ये बताना कि प्यार के लिए कोई भाषा, कोई शक्ल और कोई प्रजाति मायने नहीं रखती. वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर कमेंट्स कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: इनोसेंट दादी… आंख टेस्ट कराने गई दादी की मासूमियत से परेशान हुए डॉक्टर; वीडियो देख आपको भी आएगी हंसी

यूजर्स हुए गद गद

वीडियो को elephantsofworld नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ये बेबी हाथी अपनी मां के साथ क्यों नहीं है? एक और यूजर ने लिखा…क्या प्यार और दोस्ती है, देखकर दिल खुश हो गया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…क्या खूब वीडियो है, मजा आ गया.

यह भी पढ़ें: अरे यहां तो थम जा! जलती चिता के साथ रील बनाने लगी पापा की परी, यूजर्स ने लगा दी क्लास- वीडियो वायरल


विराट कोहली ने मुझसे कहा- ‘तुम रजत पाटीदार का फोन कैसे..’, जानिए छत्तीसगढ़ के लड़के ने क्या बताया

[ad_1]

विराट कोहली और एबी डिविलियर्स से बात करके छत्तीसगढ़ के मनीष बीसी और खेमराज बहुत खुश हैं. दरअसल इन्होने एक सिम खरीदी थी, उन्हें वो नंबर अलॉट हो गया जो पहले रजत पाटीदार इस्तेमाल कर रहे थे. जी हां, आरसीबी के कप्तान रजत का नंबर. फिर क्या था, कोहली-डिविलियर्स जैसे दिग्गजों के कॉल उन्हें आने लगे. अब इन लड़कों ने बताया कि कोहली और यश दयाल ने उनसे क्या कहा था.

मनीष और खेमराज छत्तीसगढ़ में गरियाबंद जिले के मडगांव में रहते हैं. उन्होंने 28 जून को एक नई सिम खरीदी, तब से उन्हें नए नंबर पर ये कॉल आने लगे. जब बात करने वाले खुद को कोहली या कोई और बड़ा खिलाड़ी बताता था, तो उन्हें यकीन नहीं होता था. फिर एक दिन रजत पाटीदार ने उन्हें फोन किया, फिर मामला पुलिस तक जा पहुंचा.

विराट कोहली ने फोन पर क्या बात की

पीटीआई से बात करते हुए खेमराज ने बताया कि वह एबी डिविलियर्स की आवाज सुनकर बहुत खुश हुए थे, हालांकि साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ने अंग्रेजी में बात की थी इसलिए उन्हें कुछ समझ नहीं आया.

उन्होंने कहा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि अपने गांव में रहकर एक दिन विराट कोहली से बात करूंगा. जब एबी डिविलियर्स ने फ़ोन किया, तो उन्होंने अंग्रेज़ी में बात की. हमें एक शब्द भी समझ नहीं आया, लेकिन हम बहुत खुश थे. जब मनीष को कॉल आता था तो वो मुझे दे देता था. खुद को विराट कोहली और यश दयाल बताते हुए वह पूछते थे कि ‘हम पाटीदार का नंबर क्यों इस्तेमाल कर रहे हैं.’ हमने उन्हें बताया कि हमने नया सिम खरीदा है और यह हमारा नंबर है.”

पीटीआई ने गरियाबंद की पुलिस उपाधीक्षक नेहा सिन्हा के हवाले से बताया, “वो क्रिकेटर्स मनीष को कॉल कर रहे थे, जो रजत पाटीदार के संपर्क में थे. पाटीदार ने मध्य प्रदेश साइबर सेल को सूचित किया कि उसका नंबर किसी और को दे दिया गया है, कृपया उन्हें वापस किया जाए.”

मनीष और खेमराज ने वापस किया रजत पाटीदार का नंबर

जब पुलिस उनके घर पहुंची तो वह अपनी मर्जी से रजत पाटीदार का नंबर वापस करने के लिए तैयार हो गए, उन्हें इसकी कोई शिकायत भी नहीं क्योंकि विराट कोहली से बात करना उन्हें अब जीवनभर याद रहेगा. वह सभी को इस बारे में बहुत गर्व और ख़ुशी से बताएँगे.

रिपोर्ट में मनीष के भाई देशबंधु बीसी के हवाले से कहा गया, “भले ही ये सब गड़बड़ी के कारण हुआ, लेकिन ये बातचीत पूरी तरह से किस्मत की वजह से हुई. लोग तो बस उन्हें देखने का सपना देखते हैं, हमें उनसे बात करने का मौका मिला.”

[ad_2]

ChatGPT और Grok के बीच हुआ मुकाबला! जानें किसने मारी बाजी

[ad_1]

ChatGPT vs Grok: ओपनएआई के ChatGPT o3 मॉडल ने एलन मस्क की कंपनी xAI के Grok 4 को हराकर कागल (Kaggle) द्वारा आयोजित एआई शतरंज टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया. तीन दिन तक चले इस मुकाबले में कई कंपनियों के जनरल-पर्पज़ बड़े भाषा मॉडल (LLM) आमने-सामने थे. खास बात यह थी कि इनमें से कोई भी मॉडल खासतौर पर शतरंज खेलने के लिए डिज़ाइन नहीं किया गया था.

टूर्नामेंट का प्रारूप और प्रतिभागी

इस प्रतियोगिता में आठ मॉडल शामिल हुए, जिनमें ओपनएआई, xAI, गूगल, एंथ्रॉपिक और चीन की कंपनियों DeepSeek व Moonshot AI के मॉडल थे. खेल में मानक शतरंज के नियम लागू थे लेकिन चुनौती यह थी कि इन जनरल एआई मॉडलों को रणनीति और चालों के खेल में अपनी क्षमता दिखानी थी. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, गूगल का Gemini मॉडल तीसरे स्थान पर रहा और उसने ओपनएआई के एक अन्य मॉडल को हराया.

फाइनल में क्या हुआ?

टूर्नामेंट की शुरुआत में Grok 4 ने बढ़त बना ली थी लेकिन फाइनल में उसके खेल में कई रणनीतिक गलतियां देखने को मिलीं—जिसमें रानी (क्वीन) को बार-बार खोना शामिल था. इन गलतियों का फायदा ChatGPT o3 ने उठाया और निर्णायक जीत हासिल की.

शतरंज डॉट कॉम के लेखक पेड्रो पिन्हाटा ने कहा, “सेमीफाइनल तक लग रहा था कि ग्रोक 4 को कोई नहीं रोक सकता,” लेकिन फाइनल में उसका खेल दबाव में बिखर गया. वहीं ग्रैंडमास्टर हिकारू नाकामुरा, जिन्होंने लाइव कमेंट्री की ने भी माना कि Grok ने बार-बार गलतियां कीं, जबकि ChatGPT ने स्थिर खेल दिखाया.

एलन मस्क की प्रतिक्रिया

हार के बाद एलन मस्क ने इस नतीजे को ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया और कहा कि ग्रोक का मजबूत प्रदर्शन महज एक “साइड इफेक्ट” था क्योंकि xAI ने शतरंज पर लगभग कोई मेहनत नहीं की थी. यह परिणाम ओपनएआई और मस्क की xAI के बीच चल रही प्रतिस्पर्धा को और सार्वजनिक कर देता है.

शतरंज लंबे समय से एआई की क्षमताओं को परखने का माध्यम रहा है. पहले भी गूगल डीपमाइंड के AlphaGo जैसे विशेष एआई सिस्टम ने मानव चैंपियनों को हराकर इतिहास रचा था लेकिन यह टूर्नामेंट खास इसलिए था क्योंकि इसमें जनरल एलएलएम को परखा गया न कि विशेष शतरंज इंजन को.

इसका मतलब क्या है?

यह नतीजा दिखाता है कि बड़े भाषा मॉडल संरचित और प्रतिद्वंद्वी माहौल वाले खेलों में अलग-अलग तरह का प्रदर्शन कर सकते हैं. ChatGPT o3 का स्थिर प्रदर्शन बताता है कि कुछ मॉडल लगातार रणनीतिक खेल दिखा सकते हैं जबकि Grok 4 की हार यह दर्शाती है कि दबाव में परिणाम अस्थिर हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

क्या Google को रिप्लेस कर देगा AI! Airbnb CEO ने दी चौंकाने वाली चेतावनी, जानें क्या है पूरा मामला

[ad_2]

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपतियों से भी ट्रंप को चिढ़? व्हाइट हाउस के एंट्री गेट से हटवा दीं बराक

[ad_1]

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आदेश दिया है कि बराक ओबामा और जॉर्ज डब्ल्यू बुश की तस्वीरों को ऐसी जगहों पर रखा जाए, जो कम महत्वपूर्ण हों. पहले ओबामा की फोटो व्हाइट हाउस के प्रवेश द्वार पर रखी गई थी. ट्रंप का यह कदम 44वें और 47वें राष्ट्रपतियों के बीच हमेशा से रहे तनाव को दिखाता है. 

WSAZ की रिपोर्ट के अनुसार, ओबामा के साथ-साथ जॉर्ज बुश और उनके पिता जॉर्ज एच.डब्ल्यू. बुश की तस्वीरें भी हटा दी गई हैं. अब उन्हें एक प्रतिबंधित सीढ़ी के ऊपर एक ऐसी जगह पर रखा जाएगा जहां आम जनता कम ही नजर जाती है.

अब कहां रखी गई हैं ओबामा और बुश की तस्वीरें?

सीएनएन ने सूत्रों के हवाले से बताया कि तस्वीरों को ग्रैंड स्टेयरकेस के टॉप पर ले जाया गया है. यह मुख्य सीढ़ी है जो व्हाइट हाउस के फर्स्ट फ्लोर और सेकंड फ्लोर को जोड़ती है. ये एरिया सीक्रेट सर्विस एजेंटों और व्हाइट हाउस तथा कार्यकारी निवास के कुछ कर्मचारियों तक ही सीमित है.

ओबामा की तस्वीर अब आगंतुक की नज़रों से दूर कर दी गई है. बुश पिता-पुत्र की जोड़ी की तस्वीरों का भी यही हाल किया गया है. सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार व्हाइट हाउस के प्रोटोकॉल और परंपराओं के अनुसार हाल के राष्ट्रपतियों की तस्वीरों को सबसे प्रमुख स्थान कार्यकारी भवन के प्रवेश द्वार पर रखा जाना चाहिए ताकि आधिकारिक कार्यक्रमों के दौरान मेहमान उन्हें देख सकें और दौरे पर आने वाले लोग भी उन्हें देख सकें.

ट्रंप के इस फैसले की कई लोगों ने सोशल मीडिया पर आलोचना की. एक शख्स ने कहा, “ट्रंप निश्चित रूप से अमेरिकी इतिहास के सबसे असुरक्षित राष्ट्रपति हैं.” एक अन्य ने टिप्पणी की, कि ट्रंप इतिहास के सबसे असुरक्षित राष्ट्रपतियों में से एक हैं. वहीं कई लोगों ने ट्रंप के इस कदम की तारीफ भी की है. 

ये भी पढ़ें

‘वो इसलिए दादागिरी कर पा रहे हैं क्योंकि…’, ट्रंप के टैरिफ को लेकर क्या बोले नितिन गडकरी?

[ad_2]

बागी 4 टीजर: टाइगर श्रॉफ-संजय दत्त ने बहाई खून की नदियां, खतरनाक है टीजर

[ad_1]

बागी 4 का खतरनाक टीजर रिलीज हो गया है. इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ लीड रोल में हैं. फिल्म के टीजर को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं. टीजर में काफी खून खराबा देखने को मिल रहा है. फिल्म को 5 सितंबर को रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अलावा संजय दत्त और सोनम बाजवा जैसे स्टार्स हैं. इसके अलावा फिल्म से पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू डेब्यू कर रही हैं. 

कैसा है टीजर?

फिल्म का टीजर 1 मिनट 49 सेकंड का है. टीजर की शुरुआत में टाइगर, संजय, हरनाज और सोनम का इमोशनल अवतार नजर आता है. लेकिन जैसे-जैसे टीजर आगे बढ़ता है ये इंटेंस होता जाता है. टाइगर और संजय दत्त का फिल्म में ऐसा अवतार देखने को मिला है जो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा. दोनों ने खतरनाक एक्शन किया है और खून की नदियां बहा दी हैं. उनका लुक भी इतना ही खतरनाक है. टीजर में संजय दत्त को हाथ में बड़ा चाकू लेकर भागते हुए और जले हाथ से सिगार जलाते हुए देखा गया. 

वहीं सोनम बाजवा और हरनाज कौर संधू भी इसमें पीछे नहीं रही हैं. वो दोनों भी बड़े लेवल का एक्शन करती दिखीं. टीजर में टाइगर के डायलॉग भी पसंद किए थे. उनकी डायलॉग डिलिवरी कन्विंसिंग लग रही है. ‘कुंडी खड़काऊं या सीधा अंदर आऊं’, ‘हर आशिक एक विलेन है’ जैसे डायलॉग जबरदस्त हैं.

Baaghi 4 Teaser: टाइगर श्रॉफ-संजय दत्त ने बहाई खून की नदियां, खतरनाक है टीजर, यूजर्स बोले- इस साल की सबसे बड़ी हिट

Baaghi 4 Teaser: टाइगर श्रॉफ-संजय दत्त ने बहाई खून की नदियां, खतरनाक है टीजर, यूजर्स बोले- इस साल की सबसे बड़ी हिट

यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स

टीजर को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- बागी 4 से थिएटर स्टेडियम में बदलने वाला है. वहीं एक यूजर ने लिखा- खतरनाक लुक, अलग लेवल का खून खराबा देखने को मिलने वाला है. साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म होगी. वहीं एक यूजर ने लिखा- ये गेम चेंजर होने वाली है. बागी 4 के लिए कोई शब्द नहीं हैं.

बागी 4 को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म के टीजर को CBFC से A सर्टिफिकेट मिला है. फिल्म में एक्शन के साथ एक लव स्टोरी भी देखने को मिलेगी. ए हर्षा ने फिल्म को डायरेक्ट किया है.

ये भी पढ़ें- आमिर खान की दौलत के आगे फीके पड़ते हैं फैसल खान, नेटवर्थ में है जमीन-आसमान का अंतर

[ad_2]

इन 5 बैंकों में अपना हिस्सा बेचेगी सरकार! LIC के लिए भी OFS लाने की है तैयारी

[ad_1]

Government Stake Sale: भारत सरकार LIC (भारतीय जीवन बीमा निगम) और पांच अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में अपनी हिस्सेदारी का एक बड़ा हिस्सा बेचने की तैयारी में है. यह कदम सेबी के नियमों के मुताबिक उठाया जा रहा है, जिसके तहत लिस्टेड कंपनियों में प्रमोटर्स की 75 परसेंट से अधिक हिस्सेदारी नहीं होनी चाहिए.

मौजूदा समय में इन संस्थाओं में सरकार की हिस्सेदारी 90 परसेंट से ज्यादा है, जो सेबी की तय लिमिट से कहीं ज्यादा है. वर्तमान में एलआईसी में सरकार की 96.5 परसेंट हिस्सेदारी है. सेबी ने इसके लिए डेडलाइन 2027 तक तय की है. 

LIC को पूरा करना होगा यह नियम

साल 2022 में आईपीओ के जरिए LIC में सरकार ने अपनी सिर्फ 3.5 परसेंट हिस्सेदारी बेची थी. अभी भी एलआईसी में सरकार की हिस्सेदारी 96.5 परसेंट है. भारतीय जीवन बीमा निगम का मार्केट कैप 5.66 लाख करोड़ है.

सेबी के नियमों के मुताबिक, एलआईसी को 10 परसेंट मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग के नियम को पूरा करना होगा. इसके लिए मई 2024 तक का वक्त दिया गया था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर मई 2027 कर दिया गया है. वहीं, अगर इसके शेयर की बात करें, तो सोमवार को LIC के शेयर 1.86 परसेंट की गिरावट के साथ 895.60 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं. 

एलआईसी के साथ-साथ सरकार उन पांच सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में भी अपनी हिस्सेदारी कम करने की योजना बना रही है, जिनमें उसकी हिस्सेदारी 75 परसेंट से अधिक है. इन बैंकों में शामिल हैं:-

  • इंडियन ओवरसीज बैंक – 94.61 परसेंट 
  • यूको बैंक – 90.95 परसेंट 
  • पंजाब एंड सिंध बैंक – 93.85 परसेंट 
  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया – 89.27 परसेंट 
  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र – 79.60 परसेंट 

पहली तिमाही में बैंकों ने कमाया खूब मुनाफा

सेबी के नियमों के मुताबिक, सरकार को अगले साल अगस्त तक इन संस्थाओं में अपनी हिस्सेदारी 75 परसेंट या उससे कम पर लानी होगी. ऐसी उम्मीद है कि केवल बैंक ऑफ महाराष्ट्र ही इस समय सीमा को पूरा कर पाएगा. दूसरे बैंकों के लिए समय सीमा बढ़ाने की जरूरत पड़ सकती है.

जून 2025 तिमाही में इन सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने 44,218 करोड़ का रिकॉर्ड मुनाफा कमाया, जो पिछले साल की इसी तिमाही से 11 परसेंट ज्यादा है. इस मजबूत प्रदर्शन को देखते हुए सरकार अब हिस्सेदारी बेचने के लिए मर्चेंट बैंकरों की नियुक्ति करने की तैयारी में जुटी है. 

 

ये भी पढ़ें: 

चीन में AI चिप के एक्सपोर्ट से इस शर्त पर हटा बैन, Nvidia और AMD को देना होगा अपने मुनाफे का इतना हिस्सा

[ad_2]