पाकिस्तान को अब तक सता रही ऑपरेशन सिंदूर की टीस, बदला लेने के लिए लगाई भारतीय राजनयिकों को पानी

[ad_1]

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव फिर बढ़ गया है. पाकिस्तान ने नई चाल चलकर भारतीय हाई कमीशन के कर्मचारियों के लिए बुनियादी सुविधाओं पर पाबंदियां लगाई हैं. सरकार के शीर्ष सूत्रों ने इसे जानबूझकर और वियना कन्वेंशन का उल्लंघन करार दिया है.

पाकिस्तान की रणनीति और कारण
न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, यह कार्रवाई भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सिंधु जल संधि के कड़ाई से पालन के बाद हुई है. पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने भारतीय कूटनीतिक कर्मियों की जिंदगी और कामकाज को प्रभावित करने के लिए यह “छोटी-छोटी नोंक-झोंक” की रणनीति अपनाई है.

गैस आपूर्ति रोकी गई
सूत्रों के अनुसार, सुई नॉर्दन गैस पाइपलाइंस ने भारतीय हाई कमीशन के परिसर में गैस पाइपलाइनें तो लगा दी हैं, लेकिन गैस की सप्लाई रोक दी गई है. स्थानीय सिलेंडर विक्रेताओं को भी आदेश दिया गया है कि वे भारतीय कर्मचारियों को गैस न बेचें, जिससे उन्हें महंगे और मुश्किल विकल्पों पर निर्भर रहना पड़ रहा है.

पीने के पानी की आपूर्ति बंद
स्वच्छ पीने के पानी की आपूर्ति करने वाले विक्रेता भी अब मिशन को पानी नहीं दे पा रहे हैं. इस कारण कर्मचारियों को स्थानीय नल के पानी का सहारा लेना पड़ रहा है, जो बिना विशेष फिल्ट्रेशन के पीने के लिए सुरक्षित नहीं है.

अखबारों की सप्लाई भी बंद
सूचना के प्रवाह को रोकने के लिए स्थानीय अखबार विक्रेताओं को मिशन को अखबार नहीं बेचने के निर्देश दिए गए हैं. इसे भारतीय अधिकारियों ने कूटनीतिक कर्मचारियों को स्थानीय खबरों से अलग रखने का एक क़सूरवार कदम माना है.

वियना कन्वेंशन और भारत-पाक संबंधों पर प्रभाव
सरकारी सूत्रों ने बताया कि यह सब वियना कन्वेंशन के उल्लंघन के साथ-साथ भारत-पाकिस्तान संबंधों के नाजुक ताने-बाने को भी कमजोर करता है. पाकिस्तान की यह रणनीति परंपरागत संवाद के बजाय दबाव बनाने वाली चालों का हिस्सा है.

भारत-पाक बातचीत का ठहराव
2019 पुलवामा हमला और बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद दोनों देशों के बीच कोई उच्च स्तरीय बातचीत नहीं हुई है. हाल के महीनों में ऑपरेशन सिंदूर और सिंधु जल संधि के कड़े पालन के कारण तनाव और बढ़ा है.

[ad_2]

BSNL के नए प्लान ने उड़ाई Jio की नींद! महज इतने रुपये में 336 दिनों तक मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग,

[ad_1]

BSNL: सरकारी दूरसंचार कंपनी BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए एक खास 336 दिन की प्रीपेड योजना लॉन्च की है जिसकी कीमत मात्र 1499 रुपये रखी गई है. इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, कुल 24GB डेटा और हर दिन 100 फ्री SMS की सुविधा मिलती है. यह पैक खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए है जो ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल नहीं करते और मुख्य रूप से कॉलिंग व मैसेजिंग पर ध्यान देते हैं.

5 रुपये से भी कम में रोजाना कनेक्टिविटी

इस प्लान की खासियत इसकी लंबी वैलिडिटी और कम कीमत है. 1499 रुपये की कीमत को 336 दिनों में बांटने पर यह रोजाना 5 रुपये से भी कम में अनलिमिटेड कॉल और SMS की सुविधा देता है. हालांकि इसमें कोई डेली डेटा लिमिट नहीं है लेकिन 24GB का फिक्स डेटा होने के कारण भारी इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों को अतिरिक्त डेटा पैक की जरूरत पड़ेगी.

प्लान की मुख्य सुविधाएं

  • अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग (लोकल व नेशनल)
  • फ्री नेशनल रोमिंग
  • हर दिन 100 फ्री SMS
  • कुल 24GB डेटा (पूरे वैलिडिटी पीरियड के लिए)
  • 336 दिन की वैलिडिटी

BSNL की नेटवर्क अपग्रेड की कोशिशें

BSNL लगातार अपने नेटवर्क को मजबूत करने के लिए काम कर रही है. हाल ही में कंपनी ने 1 लाख नए 4G/5G टॉवर लगाए हैं और जल्द ही उतनी ही संख्या में और टॉवर जोड़ने की योजना है. इससे कॉल ड्रॉप, धीमी इंटरनेट स्पीड और कमजोर नेटवर्क कवरेज जैसी समस्याओं को काफी हद तक दूर किया जा सकेगा.

प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को चुनौती

आज के समय में, जब Jio, Airtel और Vi जैसी कंपनियां कम वैलिडिटी के प्लान ऊंची कीमतों में दे रही हैं BSNL का यह 1499 रुपये का लंबी वैलिडिटी वाला ऑफर मार्केट में एक बड़ी चुनौती बन सकता है. किफायती कीमत के साथ बेहतर कवरेज मिलने पर यह प्लान उन ग्राहकों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो लंबे समय तक बिना बार-बार रिचार्ज कराए कनेक्टेड रहना चाहते हैं.

1958 रुपये वाला Jio का प्लान

अगर आप एक बार रिचार्ज करके पूरे साल बेफिक्र रहना चाहते हैं तो यह प्लान आपके लिए है. इसमें 365 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी, 3600 फ्री SMS मिलेंगे और Jio के ऐप्स का एक्सेस भी मिलेगा. यानी बिना डेटा के भी आपको एंटरटेनमेंट की सुविधा मिलती रहेगी.

इस नए प्लान के साथ ही Jio ने अपने दो पुराने प्लान्स को भी बंद कर दिया है. 479 रुपये वाला प्लान जिसमें 6GB डेटा और 84 दिन की वैधता थी और 1899 रुपये वाला प्लान जिसमें 24GB डेटा और 336 दिन की वैधता मिलती थी अब उपलब्ध नहीं हैं.

यह भी पढ़ें:

WhatsApp में आने वाला है धमाकेदार फीचर! अब मूविंग फोटो के साथ मिलेगी ये नई सुविधा, जाने कैसे बेहतर होगा अनुभव

[ad_2]

भाई रेस्क्यू किया है या किडनैप? मगरमच्छ को बीच में लेटाकर लड़कों ने बाइक पर मचाया गदर- वीडियो..

[ad_1]

उत्तर प्रदेश के एटा जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है. जब बारिश के बाद इलाके में अचानक एक मगरमच्छ घुस आया, तो स्थानीय लोगों ने साहस और होशियारी का परिचय देते हुए उसे पकड़कर बाइक पर सवार कर नदी तक छोड़ दिया. इस घटना ने जहां लोगों के दिल में डर और हैरानी दोनों पैदा कर दी, वहीं वीडियो वायरल होकर इंटरनेट पर तहलका मचा गया. मगरमच्छ की बाइक पर सवारी का यह नजारा देखने वाले हर शख्स को हैरान कर गया कि आखिर ऐसा कौन सा जादू था जो जानवर को रस्सी से बांधकर बाइक के बीच में बैठा दिया गया. अब सवाल उठता है कि यह रेस्क्यू था या फिर किसी बड़े किडनैप का नजारा? क्योंकि जिस तरह से मगरमच्छ को रेस्क्यू किया गया वो एक दम किडनैपिंग की याद दिला रहा था.

गांव में घुसे मगरमच्छ का लोगों ने किया मजेदार रेस्क्यू

उत्तर प्रदेश के एटा जिले के एक छोटे से गांव में बारिश के बाद एक मगरमच्छ के आबादी में घुसने की खबर ने हर किसी की नींद उड़ा दी. ऐसे माहौल में जहां लोग बारिश की वजह से पहले ही परेशान थे, वहां मगरमच्छ की मौजूदगी ने दहशत का माहौल बना दिया. मगरमच्छ के आने की सूचना मिलते ही गांव के लोग सक्रिय हो गए और उन्होंने मिलकर एक योजना बनाई ताकि जानवर को नुकसान पहुंचाए बिना सुरक्षित बाहर निकाला जा सके.

जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें मगरमच्छ को रस्सी से बांधकर बाइक के बीच में बैठाया गया है और उसके चारों लोग घिरे हुए हैं. तभी तीन युवक बाइक पर मगरमच्छ को बैठाते हैं और खुद उसी पर बैठ जाते हैं. ऐसा लग रहा है जैसे मगरमच्छ को ‘किडनैप’ किया गया हो. वीडियो में साफ नजर आता है कि मगरमच्छ पूरी तरह शांत बैठा है और उसके साथ बैठे लोग भी बड़े संभलकर उसे लेकर बाइक चला रहे हैं.

यह भी पढ़ें: अरे यहां तो थम जा! जलती चिता के साथ रील बनाने लगी पापा की परी, यूजर्स ने लगा दी क्लास- वीडियो वायरल

यूजर्स बोले…भाई रेस्क्यू किया है या किडनैप?

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…अरे भाई किडनैपिंग है ये तो. एक और यूजर ने लिखा….बड़े खतरनाक लोग हैं भाई. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इंसान से ज्यादा बहादुर कोई नहीं है. कभी पैंथर को शराब पिलाकर टहलाते हैं तो कभी मगरमच्छ का किडनैप करते हैं.

यह भी पढ़ें: इनोसेंट दादी… आंख टेस्ट कराने गई दादी की मासूमियत से परेशान हुए डॉक्टर; वीडियो देख आपको भी आएगी हंसी


पाकिस्तान की इस बस के आगे पानी भरती है लग्जरी! लोग देखकर बोले, काश भारत में होती- वीडियो वायरल

[ad_1]

अगर आपको लगता है कि बस में सफर का मतलब सिर्फ तंग सीटें, खड़खड़ाते शॉक एब्जॉर्बर और खिड़की से आती धूल है, तो जनाब पाकिस्तान की ये लग्जरी बस आपका भ्रम चकनाचूर कर देगी. यहां सीटें नहीं, बल्कि पर्सनल रूम हैं. खिड़की से झांकते खेत-खलिहान नहीं, बल्कि सामने टीवी स्क्रीन पर चल रही मूवी है. और वो भी तब, जब आप कंबल ओढ़कर बिस्तर पर आराम से लेटे हों, जैसे किसी क्रूज शिप के प्राइवेट केबिन में हों. ऊपर से डबल-डेकर डिजाइन, कार जैसे साइड डोर और इंटीरियर ऐसा कि देखकर होटल के कमरे भी शर्मा जाएं. सफर में लग्जरी का ये लेवल देखकर लोग कह रहे हैं  “ये बस है या एयरपोर्ट लाउंज?”

पाकिस्तान की लग्जरी बस देख उड़े लोगों के होश

दरअसल, सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की इस लग्जरी डबल-डेकर बस की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं. बस का निचला हिस्सा कार स्टाइल के दरवाजों के साथ बना है, जबकि अंदर हर यात्री के लिए अलग स्लीपिंग केबिन, सॉफ्ट मैट्रेस, मोटा कंबल, टीवी स्क्रीन और चार्जिंग पोर्ट जैसी सुविधाएं मौजूद हैं. लाल-सुनहरे पर्दे, वुडन फिनिशिंग और नीट-एंड-क्लीन इंटीरियर इसे और प्रीमियम बना देते हैं.

बाहर “SUPPORT DISABILITY” का लोगो भी है, जो बताता है कि ये बस दिव्यांग यात्रियों के लिए भी पूरी तरह फ्रेंडली है. वीडियो देखकर कई लोग कह रहे हैं कि ये बस सफर नहीं, बल्कि चलते-फिरते फाइव-स्टार होटल का अनुभव देती है और अगर पाकिस्तान में रोड ट्रिप करनी हो तो इससे बेहतर ऑप्शन शायद ही मिले.

यह भी पढ़ें: इनोसेंट दादी… आंख टेस्ट कराने गई दादी की मासूमियत से परेशान हुए डॉक्टर; वीडियो देख आपको भी आएगी हंसी

यूजर्स बोले, काश हमारे पास होती

वीडियो को @interesting_aIl नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भिखारियों के पास इतना पैसा आया कहां से? एक और यूजर ने लिखा…काश भारत के पास भी होती, एक दम मस्त लग रही है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…विश्वास नहीं हो रहा कि ये बस पाकिस्तान में है.

यह भी पढ़ें: अरे यहां तो थम जा! जलती चिता के साथ रील बनाने लगी पापा की परी, यूजर्स ने लगा दी क्लास- वीडियो वायरल


2025 वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल, कब और किससे भिड़ेगी टीम इंडिया; नोट कर लीजिए मैच की तारीख

[ad_1]

महिला ODI वर्ल्ड कप के 13वें संस्करण का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. टूर्नामेंट का आगाज 30 सितंबर से होगा, मुकाबले भारत और श्रीलंका के कुल 5 मैदानों में खेले जाएंगे. विश्व कप का पहला मैच 30 सितंबर को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा. विश्व कप में कुल 31 मैच खेले जाएंगे, जिनमें 28 मुकाबले लीग स्टेज में खेले जाएंगे. घरेलू कंडीशन में खेल रही टीम इंडिया के पास यह वर्ल्ड कप जीतने का सुनहरा मौका होगा. यहां आइए जानते हैं कि वर्ल्ड कप में भारत के मैच कब और कहां खेले जाएंगे.

भारत का वर्ल्ड कप शेड्यूल

टीम इंडिया 30 सितंबर को अपने अभियान की शुरुआत श्रीलंका के साथ मैच से करेगी. दूसरा मैच 5 अक्टूबर को पाकिस्तान और उसके बाद तीसरी भिड़ंत 9 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के साथ होगी. 12 अक्टूबर को भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच देखने लायक होगा, वहीं 19 अक्टूबर को उसे इंग्लैंड से भिड़ना होगा. भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच 23 अक्टूबर और टीम इंडिया का आखिरी लीग मैच 26 अक्टूबर को बांग्लादेश के साथ होगा.

  • 30 सितंबर- भारत बनाम श्रीलंका
  • 5 अक्टूबर- भारत बनाम पाकिस्तान
  • 9 अक्टूबर- भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
  • 12 अक्टूबर- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
  • 19 अक्टूबर- भारत बनाम इंग्लैंड
  • 23 अक्टूबर- भारत बनाम न्यूजीलैंड
  • 26 अक्टूबर- भारत बनाम बांग्लादेश

सेमीफाइनल मैचों का शेड्यूल सेमीफाइनलिस्ट टीमों के आधार पर होगा. पहला सेमीफाइनल गुवाहाटी या कोलंबो में खेला जाएगा, वहीं दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बेंगलुरु स्थित एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा. फाइनल के लिए भी अभी वेन्यू तय नहीं है क्योंकि बेंगलुरु या कोलंबो में से किसी एक शहर में खिताबी भिड़ंत होगी.

क्या भारत ने कभी जीता है वर्ल्ड कप?

यह बेहद निराशाजनक फैक्ट है कि भारत की महिला क्रिकेट टीम अब तक ODI वर्ल्ड कप ट्रॉफी नहीं जीत पाई है. 1973 से लेकर अब तक कुल 12 बार महिला एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप खेला जा चुका है, जिनमें भारतीय टीम सिर्फ 2 बार फाइनल तक पहुंची है. टीम इंडिया 2005 और 2017 में हुए वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची, लेकिन दोनों बार उसे शिकस्त झेलनी पड़ी.

यह भी पढ़ें:

मुंबई इंडियंस के मालिक मुकेश अंबानी को तो मैं मना लेता; BCCI पर इस दिग्गज खिलाड़ी ने खड़े किए सवाल

[ad_2]

Prediction 2025: हस्त नक्षत्र में सेना, युद्ध के कारक मंगल ग्रह की एंट्री….

[ad_1]

Mangal Hast Nakshatra: हस्त नक्षत्र एक अत्यंत महत्वपूर्ण नक्षत्र है जो व्यक्ति के जीवन में साहस, नेतृत्व और व्यवसायिक सफलता के साथ जुड़ा हुआ है. 13 अगस्त 2025 को मंगल ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन होने जा रहा है, और इसका प्रभाव विशेष रूप से हस्त नक्षत्र पर पड़ेगा. मंगल का नक्षत्र परिवर्तन किस प्रकार से प्रभावित करेगा? ज्योतिष शास्त्र और ऐतिहासिक उदाहरणों के माध्यम से इसके प्रभाव को जानते हैं.

13 अगस्त 2025 को मंगल ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन, क्या होगा प्रभाव?
13 अगस्त 2025 को मंगल ग्रह रात 10 बजकर 44 मिनट पर हस्त नक्षत्र में प्रवेश करेगा, जिससे मंगल का प्रभाव और भी प्रबल हो जाएगा. इस नक्षत्र परिवर्तन के साथ मंगल का प्रभाव व्यक्तित्व, व्यवसाय, स्वास्थ्य और सैन्य कार्यों में विशेष परिवर्तन लाएगा. यह नक्षत्र परिवर्तन व्यक्तिगत संघर्षों के साथ सफलता की ओर मार्गदर्शन करने के लिए उत्तम माना जाएगा.

मंगल ग्रह का हस्त नक्षत्र में प्रवेश, शास्त्रों के अनुसार प्रभाव
बृहत पाराशर होरा शास्त्र में मंगल के हस्त नक्षत्र में प्रवेश करने के बाद इसे साहस, संघर्ष, और नेतृत्व की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना गया है. जब मंगल इस नक्षत्र में प्रवेश करता है, तो यह व्यक्ति को अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करता है. साथ ही, यह नक्षत्र व्यवसायिक सफलता और सैन्य कार्यों में वृद्धि लाता है.

श्लोक:
हस्ते मङ्गले स्थिते प्रवीणं सशक्तं च य:.
समृद्धिम् प्राप्त्यै बलं कर्म योगं प्रति योग्यं॥

इस श्लोक में बताया गया है कि मंगल के हस्त नक्षत्र में प्रवेश से व्यक्ति को सशक्त, प्रवीण, और समृद्धि प्राप्त होती है.

फलदीपिका में मंगल हस्त नक्षत्र का प्रवेश
फलदीपिका के अनुसार, जब मंगल हस्त नक्षत्र में प्रवेश करता है, तो यह व्यक्ति को सैन्य, धार्मिक कार्य और नेतृत्व में सफलता दिलाने वाला होता है. मंगल का यह परिवर्तन व्यावसायिक क्षेत्र में भी वृद्धि लाता है. देश-दुनिया में सैन्य संबंधी गतिविधियां और सैन्य अभ्यास तेज होते हैं.

श्लोक:
मंगल हस्ते स्थितं व्यक्तिं सज्जं कर्म वर्धनं.
विपरीतं यदि अशुभं कर्मक्षेत्रे कृतं भवेत्॥

यह श्लोक इस बात को स्पष्ट करता है कि मंगल का हस्त नक्षत्र में होना व्यक्तिगत कार्यों में सफलता प्रदान करता है, जबकि यदि यह नक्षत्र अशुभ हो, तो यह कठिनाइयों का कारण बन सकता है.

मंगल ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन…ऐतिहासिक और पौराणिक संदर्भ

अर्जुन का जन्म और मंगल हस्त नक्षत्र का प्रभाव
महाभारत में अर्जुन का जन्म हस्त नक्षत्र में हुआ था. अर्जुन का जीवन और उनकी सफलता इस नक्षत्र के प्रभाव से गहरे रूप से जुड़ी हुई थी. अर्जुन ने महाभारत के युद्ध में साहस, नेतृत्व और कला में निपुणता का शानदार प्रदर्शन किया. अर्जुन का जीवन इस नक्षत्र की शक्ति को दर्शाता है, जो संघर्ष के समय विजय और सफलता का कारण बनता है.

राम का नेतृत्व और मंगल हस्त नक्षत्र का प्रभाव
रामायण में राम का जीवन भी मंगल हस्त नक्षत्र के प्रभाव से प्रेरित था. राम ने वीरता, धैर्य, और नेतृत्व के गुणों के माध्यम से रावण का वध किया और धार्मिक कार्यों में सफलता प्राप्त की. यह दिखाता है कि मंगल और हस्त नक्षत्र के प्रभाव से साहस और धार्मिक समर्पण मिलता है.

मंगल हस्त नक्षत्र के प्रभाव: जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रभाव

व्यक्तित्व में परिवर्तन
13 अगस्त 2025 के बाद, मंगल का हस्त नक्षत्र में प्रवेश व्यक्तित्व को अधिक साहस और संघर्ष की शक्ति प्रदान करेगा. यह नक्षत्र व्यक्ति को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए दृढ़ता और संकल्प देता है. इस परिवर्तन के बाद, व्यक्ति को संघर्ष से अधिक विकसित और सफल बनने का अवसर मिलेगा.

स्वास्थ्य पर प्रभाव
मंगल हस्त नक्षत्र का प्रभाव शारीरिक स्वास्थ्य पर भी देखा जाता है. जब मंगल शुभ स्थिति में होता है, तो यह शारीरिक शक्ति और ऊर्जा को बढ़ाता है. लेकिन यदि यह नक्षत्र अशुभ स्थिति में हो, तो यह पेट, हड्डियों, और संवेदनशील अंगों से संबंधित समस्याएं उत्पन्न कर सकता है.

व्यावसायिक सफलता और सैन्य क्षेत्र में प्रभुत्व
मंगल का हस्त नक्षत्र में प्रभाव सैन्य और व्यापार में सफलता की ओर प्रेरित करता है. यह नक्षत्र व्यक्ति को सैन्य कार्यों में विजय, व्यावसायिक क्षेत्र में उन्नति, और वित्तीय सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करता है.

मंगल हस्त नक्षत्र के उपाय

  1. मंगल यंत्र का पूजन करें.
  2. हनुमान पूजा और रुद्राक्ष पहनने से मंगल के नकारात्मक प्रभाव को कम किया जा सकता है.
  3. गायत्री मंत्र और मंगल व्रत करने से मंगल के प्रभाव में सुधार किया जा सकता है.

मंगल हस्त नक्षत्र का महत्व
मंगल हस्त नक्षत्र व्यक्ति के जीवन में साहस, वीरता, और नेतृत्व के गुणों को उजागर करता है. यह नक्षत्र व्यवसाय, सैन्य, और धार्मिक कार्यों में सफलता का प्रतीक है. लेकिन सैन्य षड़यंत्र भी बढ़ते हैं.

13 अगस्त 2025 को मंगल का नक्षत्र परिवर्तन होने से इस नक्षत्र का प्रभाव और भी प्रबल हो जाएगा, जिससे व्यक्ति को धन-धान्य, सामाजिक प्रतिष्ठा, और संपत्ति दिलाने का कारण बनेगा, जबकि अशुभ स्थिति में यह स्वास्थ्य और मानसिक संघर्ष का कारण बन सकता है.

संभावित डेट

ज्योतिष ग्रंथों में हस्त नक्षत्र को ‘हाथ का नक्षत्र’ भी बताया गया है, भारतीय ज्योतिष में 27 नक्षत्रों में से 13वां नक्षत्र है. यह नक्षत्र कन्या राशि में 10 डिग्री से 23 डिग्री के लगभग तक फैला हुआ है. इस नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह हाथ है, जो हस्तकला, ​​कौशल और कर्म में सफलता का प्रतिनिधित्व करता है. मंगल में इसका प्रवेश कुछ चीजों की तरफ इशारा कर रहा है.

13 अगस्त 2025- भारत- पाकिस्तान के बीच तनाव, सैन्य गतिविधिया तेज. सैन्य उपकरण और हथियार बनानी वाली कंपनियों के लाभ में वृद्धि होगी.

15 अगस्त 2025- देश-दुनिया की राजनीति से जुड़ी कुछ बड़ी घटनाएं सामने आ सकती हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने किसी फैसले से दुनिया को चौंका सकते हैं. दक्षिण पूर्व देशों में बाढ़, प्राकृतिक आपदा के संकेत मिल रहे हैं.

18 अगस्त 2025- इजराइल सैन्य कार्रवाई तेज कर सकता है. जिन देशों में सैन्य तनाव है वो बड़ सकता है. कहीं कहीं जनता के गुस्से को दबाने के लिए सैन्य और जनता आमने सामने आ सकती है. शेयर बाजार में गिरावट की स्थिति देखी जा सकती है.

22-28 अगस्त 2025- समुद्र में बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है. शनि जलतत्व की राशि मीन में गोचर कर रहा है. जो समुद्र में खतरनाक हथियारों का परीक्षण और युद्ध अभ्यास जैसी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. भारत-पाकिस्तान, चीन, रूस और अमेरिका की राजनीति में बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है.

30 अगस्त- 3 सितंबर 2025- देश की राजनीति में कुछ ऐसे बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जो भविष्य की राजनीति और लोकतांत्रिक ढ़ांचे में किसी महत्वपूर्ण बदलाव का शंखनाद हो सकता है. ध्यान रहे कि 2025 का राजा और मंत्री दोनो ही सूर्य ही हैं. जो ज्योतिष की दृष्टि से विशेष है. ज्योतिष ग्रंथ के अनुसार राजा-मंत्री सूर्य हों तो जनता में रोग, चोर व राजा का भय होगा. साथ राजा मंत्री भी किसी रोग से ग्रसित होते हैं. आगजनी की घटनाएं बढ़ती है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

ईस्टर्न कोलफील्ड्स में निकली 1100 से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें योग्यता से लेकर आवेदन प्रक्रिय

[ad_1]

ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (Eastern Coalfields Limited) ने पीजीपीटी (PGPT) और पीडीजीटी (PDGT) अप्रेंटिसशिप के लिए एक बड़ा मौका पेश किया है. अगर आप तकनीकी क्षेत्र में प्रशिक्षण लेकर करियर की शुरुआत करना चाहते हैं, तो यह सुनहरा अवसर आपके लिए है. उम्मीदवार जो इसके लिए आवेदन करने के पात्र हैं वह नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को तय डेट के अंदर आवेदन करना होगा.

यह भी पढ़ें- नीट काउंसिलिंग के लिए MCC ने फिर बढ़ाई डेट, अब इन दिन जारी होगा राउंड-1 की सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट

भर्ती के तहत कंपनी ने कुल 1123 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है, जिसमें पीजीपीटी के 280 और पीडीजीटी के 843 पद शामिल हैं. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट easterncoal.nic.in पर जाकर 11 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं.

ये करें आवेदन

इस अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा या स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है. डिप्लोमा या डिग्री में कम से कम 55 प्रतिशत अंक होना चाहिए. इसके साथ ही उम्मीदवार का NATS पोर्टल पर पंजीकरण होना जरूरी है.

यह भी पढ़ें- संभल हिंसा से सुर्खियों में आए CO अनुज चौधरी को बड़ा तोहफा, बने ASP; अब मिलेगी इतनी सैलरी

ये हैं जरूरी डाक्यूमेंट्स

आवेदन करते समय कुछ दस्तावेज जरूरी होंगे. इनमें कक्षा 10 का प्रमाण-पत्र, डिप्लोमा या डिग्री के अंतिम वर्ष का प्रमाण-पत्र, NATS पोर्टल रजिस्ट्रेशन का प्रमाण, ई-आधार कार्ड, बैंक डिटेल की कॉपी, जाति प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो) और पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं.

इतना मिलेगा स्टाइपेंड

अप्रेंटिसशिप के दौरान चयनित उम्मीदवारों को मासिक स्टाइपेंड मिलेगा. पीजीपीटी अप्रेंटिस को 4,500 रुपये प्रति माह और पीडीजीटी अप्रेंटिस को 4,000 रुपये प्रति माह का भुगतान किया जाएगा. यह राशि प्रशिक्षण अवधि के दौरान हर महीने सीधे बैंक खाते में जमा होगी. ज्यादा डिटेल्स के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट की मदद ले सकते हैं.

किस तरह कर सकते हैं आवेदन

स्टेप 1: आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले www.easterncoal.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2: फिर “Recruitment/Apprenticeship” सेक्शन में पीजीपीटी/पीडीजीटी अप्रेंटिसशिप लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अब उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
स्टेप 4: इसके बाद उम्मीदवार सबमिट करने से पहले फॉर्म को ध्यान से चेक कर लें.
स्टेप 5: फिर उम्मीदवार आवेदन सबमिट करें.
स्टेप 6: इसके बाद उम्मीदवार आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर लें.
स्टेप 7: अंत में उम्मीदवार आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास सेव रख लें.

यह भी पढ़े :  8वें वेतन आयोग के बाद इनकम टैक्स इंस्पेक्टर की सैलरी, सुनकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

आमिर खान के कितने भाई-बहन, कितनी बीवियां और कितने बच्चे हैं, जान लीजिए

[ad_1]

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान इस वक्त विवादों में हैं. दरअसल एक्टर अपने भाई फैजल खान की वजह से चर्चा में हैं. जिन्होंने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में आमिर और उनके परिवार पर काफी गंभीर आरोप लगाए हैं. जिसके बाद आमिर की फैमिली ने एक स्टेटमेंट जारी कर इन आरोपों पर सफाई भी दी. ऐसे में हम आपको एक्टर की पूरी फैमिली से रूबरू करवाने जा रहे हैं. चलिए जानते हैं उनके परिवार में कौन-कौन हैं और क्या करते हैं….

आमिर खान कितने भाई-बहन हैं?

आमिर खान का जन्म मुंबई में ही हुआ था. एक्टर के पिता नाम ताहिर हुसैन और मां का नाम जीनत हुसैन है. आमिर चार भाई-बहन हैं. एक्टर की दो बहनें फरहत खान और निखत खान है और उनके भाई का नाम फैजल खान हैं. फैजल भी एक्टिग में कदम रखा था. लेकिन सफल नहीं हो पाए.

क्या करती है आमिर की फैमिली ?

बहुत कम लोग ये बात जानते होंगे कि आमिर खान की ज्यादातर फैमिली ग्लैमरस वर्ल्ड से ही जुड़ी है. एक्टर के पिता ताहिर हुसैन फिल्‍म निर्माता थे. उनकी बहन निखत खान भी एक्ट्रेस हैं. जो कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा एक्टर के भांजे इमरान खान भी फिल्मों में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं. हालांकि वो भी अब एक्टिंग से दूर हैं.

आमिर खान ने कितनी शादी की है?

आमिर खान ने बतौर हीरो फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ से इंडस्ट्री में कदम रखा था. आज वो एक सुपरस्टार का दर्जा हासिल कर चुके हैं. एक्टर ने पर्दे पर खूब शोहरत हासिल की, लेकिन पर्सनल लाइफ में उतनी ही विवादों से भरी रही. एक्टर की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी. दोनों के दो बच्चे हुए हैं. बेटे का नाम जुनैद और बेटी का नाम इरा खान है. जुनैद भी फिल्मों में कदम रख चुके हैं, और इरा ने नुपुर शिखारे संग शादी कर ली है.

आमिर कितने बच्चों के पिता हैं आमिर?

फिर कई साल साथ रहने के बाद आमिर और रीना ने तलाक ले लिया. फिर एक्टर की मुलाकात किरण राव से हुई और दोनों ने शादी कर ली. इस शादी से आमिर खान एक बेटे के पिता बने. इसका उन्होंने आजाद राव खान ऱखा है. इस हिसाब से आमिर तीन बच्चों के पिता हैं. हालांकि अब आमिर अपनी दूसरी पत्नी किरण से भी अलग हो चुके हैं. इन दिनों आमिर गौरी स्प्रैट को डेट कर रहे हैं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर खान आखिरी बार हालिया रिलीज फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ में नजर आए थे. फिल्म में एक्टर के साथ जेनेलिया डिसूजा की जोड़ी देखने को मिली थी.

ये भी पढ़ें – 

‘इस साल वो सबक मिला, जो मांगा नहीं..’, पति संग तलाक की खबरों के बीच हंसिका मोटवानी ने शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट

 

 

 

 

[ad_2]

Video: मोड़ पर जोरदार टक्कर, हवा में उछला बाइक सवार, कार की हालत भी हो गई खराब, देखें वीडियो

[ad_1]

Build Quality of Maruti Celerio: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि 40 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही एक बाइक ने लगभग खड़ी एक कार को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला बंपर पूरी तरह टूट गया और इंजन से भी अजीब आवाज आने लगी.

लोगों ने कार की बिल्ड क्वालिटी पर कसा तंज

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक कार मोड पर आती है, तभी उसकी एक बाइक से टक्कर हो जाती है. बाइक वाला दूर गिर जाता है और कार की हालत खराब हो जाती है. वीडियो के कमेंट में लोग लिख रहे हैं, ”ये है मारुति सुजुकी की ‘लेजेंडरी’ बिल्ड क्वालिटी!” जानकारी के मुताबिक, घटना के समय बाइक सवार 40 किमी/घंटा की स्पीड से आ रहा था.

जैसे ही बाइक ने कार को साइड से टक्कर मारी, कार का बंपर तुरंत टूटकर अलग हो गया और हेडलाइट का हिस्सा भी हिल गया. वहीं, इंजन से अजीब सी आवाज आने लगी, जिससे मालिक को डर है कि कहीं अंदरूनी पार्ट्स को नुकसान न हुआ हो.

पोस्ट में लिखा गया कि अगर इतनी मामूली रफ्तार पर इतनी बड़ी क्षति हो सकती है, तो यह सोचकर ही डर लगता है कि अगर ट्रक या बस टकरा जाती तो कार का क्या हाल होता. इसी वजह से मारुति की बिल्ड क्वालिटी पर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं.

लोगों ने दिए अलग-अलग तर्क

मारुति सुजुकी कारें भारत में अपने माइलेज और कम मेंटेनेंस के लिए मशहूर हैं, लेकिन समय-समय पर उनकी सेफ्टी और स्ट्रक्चर की मजबूती पर चर्चा होती रही है. कई लोग कहते हैं कि बेहतर माइलेज के लिए हल्के मटेरियल का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे कार का वजन कम रहता है, लेकिन टक्कर के समय नुकसान ज्यादा होता है.

वहीं, कुछ लोग यह भी तर्क दे रहे हैं कि किसी भी कार को टक्कर लगने पर नुकसान हो सकता है और यह हादसे की दिशा, रफ्तार और इम्पैक्ट पर निर्भर करता है. फिलहाल कार मालिक ने अपनी सेलेरियो को सर्विस सेंटर में चेकिंग के लिए भेज दिया है. सोशल मीडिया पर यह मामला लोगों के बीच ‘सुरक्षा बनाम माइलेज’ की बहस को फिर से गर्म कर रहा है.

ये भी पढ़ें-

Video: मसूरी में जीप ने लोगों को रौंदा, महिलाओं को मारी भयंकर टक्कर, हादसा CCTV में कैद