बस आवाज से चलेगा लैपटॉप, कीबोर्ड-माउस का झंझट खत्म, हैरान कर देगा यह तकनीक

[ad_1]

क्या आपने कभी सोचा है कि बिना माउस या कीबोर्ड छुए, सिर्फ बोलकर या इशारों से कंप्यूटर चलाना संभव होगा? अब ये कल्पना नहीं, बल्कि हकीकत बनने जा रही है. माइक्रोसॉफ्ट ने हाल ही में ‘Windows 2030 Vision’ नाम का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें दिखाया गया है कि आने वाले पांच वर्षों में कंप्यूटर और लैपटॉप के इस्तेमाल का तरीका पूरी तरह बदल जाएगा.

आवाज, इशारे और नजर से चलेगा सिस्टम

माइक्रोसॉफ्ट के कॉर्पोरेट वाइस प्रेसिडेंट डेविड वेस्टन का कहना है कि 2030 तक कंप्यूटर इंटरफेस पूरी तरह से मल्टी-मोडल हो जाएगा. इसका मतलब है कि यूजर अब कीबोर्ड या माउस की बजाय अपनी आवाज, हाथों के इशारे और आंखों की नजर से कंप्यूटर को कमांड देंगे.

कल्पना कीजिए, आप अपने डेस्क पर बैठे हैं और कहते हैं “ईमेल खोलो”, और सामने मेल खुल जाता है. या आप एक फाइल को सिर्फ हाथ हिलाकर एक विंडो से दूसरी विंडो में ड्रैग कर देते हैं. यह सब बिना किसी भौतिक टच के मुमकिन होगा.

AI बनेगा आपका पर्सनल सिक्योरिटी एक्सपर्ट

माइक्रोसॉफ्ट का दावा है कि आने वाले समय में हर यूजर के पास उसका अपना AI-सिक्योरिटी असिस्टेंट होगा. यह AI आपके कंप्यूटर की 24×7 निगरानी करेगा, साइबर खतरों को पहचानकर तुरंत एक्शन लेगा और जरूरत पड़ने पर इंसानों की तरह बातचीत भी करेगा.

यह पर्सनल AI असिस्टेंट यह भी बताएगा कि कौन-सी फाइलें सुरक्षित करनी हैं, कौन से ऐप्स अपडेट करने हैं और कौन-सी संदिग्ध वेबसाइट्स या लिंक ब्लॉक करने हैं. इस तकनीक की मदद से हैकिंग, वायरस और डेटा चोरी की घटनाएं काफी हद तक रोकी जा सकेंगी.

डिजिटल जीवन में आएगा बड़ा बदलाव

माइक्रोसॉफ्ट इस तकनीक को विकसित करने में अरबों डॉलर का निवेश कर चुका है. कंपनी का मकसद है कि भविष्य में Windows सिर्फ एक ऑपरेटिंग सिस्टम न रहे, बल्कि एक भरोसेमंद डिजिटल साथी बन जाए. यह सिस्टम न सिर्फ आपके काम को आसान बनाएगा, बल्कि आपकी डिजिटल सुरक्षा का भी ध्यान रखेगा.

[ad_2]

Video: अगर आपको लगता है, आपकी जिंदगी बहुत मुश्किल है तो इस वीडियो को जरूर देखें, मिलेगी सीख

[ad_1]

Ladakh News: लद्दाख के द्रास क्षेत्र में भारतीय सेना की 56 गोरखा राइफल्स ने मानवता और साहस की मिसाल पेश की. यह घटना मुश्कोह घाटी की है, जहां एक गर्भवती महिला अचानक गंभीर स्थिति में फंस गई. महिला का घर एक दूरस्थ इलाके में था और वह नदी व घाटी के बीच फंस गई थी, जिससे वहां तक पहुंचना बेहद मुश्किल था. इस परिस्थिति में 56 गोरखा राइफल्स ने तुरंत मदद का हाथ बढ़ाया.

स्ट्रेचर पर लिटाकर गर्भवती महिला को कठिन रास्ते से निकाला

सेना के जवानों को जैसे ही जानकारी मिली, उन्होंने खारबू द्रास की 108 एंबुलेंस सेवा से संपर्क किया. दोनों टीमों ने मिलकर एक बचाव योजना बनाई. इलाके में सड़क न होने और खराब मौसम के बावजूद, जवान जोखिम उठाकर वहां पहुंचे. उन्होंने नदी पार की और खड़ी घाटियों से गुजरते हुए गर्भवती महिला तक पहुंचे. महिला की हालत गंभीर होती जा रही थी, इसलिए समय बर्बाद किए बिना उसे सुरक्षित तरीके से स्ट्रेचर पर लिटाया गया और पैदल ही कठिन रास्ते से निकाला गया.


इस दौरान जवानों और मेडिकल टीम ने पूरी सावधानी बरती, ताकि महिला को किसी तरह की चोट न लगे. कई किलोमीटर पैदल चलने के बाद महिला को सड़क तक लाया गया, जहां 108 एंबुलेंस पहले से मौजूद थी. एंबुलेंस ने तुरंत उसे उप-जिला अस्पताल, द्रास पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने समय रहते उसका इलाज शुरू किया.

56 गोरखा राइफल्स और 108 एंबुलेंस सेवा की हुई तरीफें

स्थानीय लोगों ने सेना और एंबुलेंस टीम की इस संयुक्त कोशिश की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा कि अगर समय पर यह मदद न मिलती, तो महिला और उसके बच्चे की जान खतरे में पड़ सकती थी.

यह घटना दिखाती है कि भारतीय सेना न केवल देश की सीमाओं की रक्षा करती है, बल्कि जरूरत पड़ने पर हर परिस्थिति में नागरिकों की मदद के लिए भी हमेशा तैयार रहती है. 56 गोरखा राइफल्स और 108 एंबुलेंस सेवा के इस संयुक्त प्रयास ने फिर से साबित कर दिया कि इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है.

ये भी पढ़ें-

Video: सड़क पर चल रहे शख्स को कार ने पीछे से मारी टक्कर, दूर जाकर गिरा, हादसा CCTV में कैद


5 पॉइंट्स में समझें नए स्पोर्ट्स बिल में क्या है खास? मनसुख मंडाविया ने बताया ऐतिहासिक कदम

[ad_1]

Sports Bill Key Reforms And Highlights: लोकसभा में आज सोमवार, 11 अगस्त 2025 को स्पोर्ट्स बिल पास हो गया. भारत सरकार में खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने इसे आजादी के बाद भारतीय खेलों में सबसे बड़ा सुधार बताया. ये बिल लोकसभा में उस समय पास हुआ, जब विपक्ष वोट चोरी के मुद्दे पर सदन के बाहर हंगामा कर रहा था. इसके साथ नेशनल एंटी डोपिंग बिल में सुधार करके उसे भी लोकसभा में पास कर दिया गया.

नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल में क्या है खास?

संसद में हंगामे के बीच स्पोर्ट्स बिल पास हो गया. खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने इस बिल के पास होने के बाद कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस महत्वपूर्ण विधेयक और सुधार में विपक्ष की भागीदारी नहीं रही. आइए इस बिल के नए प्रावधान को समझते हैं.

  • स्पोर्ट्स बिल के मुताबिक, केंद्र सरकार के पास राष्ट्रीय हित में निर्देश जारी करने की शक्ति होगी. इसके साथ ही सरकार के पास रोक लगाने की भी पावर होगी. इससे ये समझा जा सकता है सरकार कुछ अहम मामलों में टीम इंडिया और खिलाड़ियों पर अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने पर पाबंदी लगा सकती है. साधारण तौर पर भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर रोक की स्थिति पैदा होती है.
  • स्पोर्ट्स बिल में राष्ट्रीय खेल न्यायाधिकरण से जुड़ा प्रस्ताव रखा गया, जो कि सिविल कोर्ट को ये शक्तियां देता है कि वह महासंघों और एथलीटों के चयन से लेकर चुनाव तक जो भी विवाद सामने आते हैं, उनका निपटारा कर सकता है. सिविल कोर्ट के फैसले को केवल सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जा सकती है.
  • स्पोर्ट्स बिल में एक सख्ती लागू की गई है कि सभी नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन्स (NSFs) को केंद्र सरकार से फंडिंग के लिए पहले नेशनल स्पोर्ट्स बोर्ड (NSB) से इजाजत लेनी होगी.
  • खेल मंत्री ने कहा कि ‘ये दो बिल पारदर्शी, विश्वसनीय और वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स ईकोसिस्टम देंगे, जिससे भारत 2036 ओलंपिक के लिए पूरी तरह तैयार रह सके’.
  • मनसुख मंडाविया ने कहा कि ‘नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल बदलाव पर जोर देता है. इतना बड़ा देश होने के बावजूद ओलंपिक खेलों और इंटरनेशनल लेवल पर हमारा प्रदर्शन संतोषजनक नहीं है. इस बिल की मदद से हम भारत की स्पोर्ट्स कैपेसिटी को बढ़ा सकते हैं’.

यह भी पढ़ें

पहले रणजी अब इंडिया ए के लिए खेलने को मजबूर हो सकते हैं रोहित-कोहली, BCCI बना रहा खास प्लान



[ad_2]

Hindi Panchang 12 अगस्त 2025, कजरी तीज का पंचांग, पूजा मुहूर्त, उपाय, मुहूर्त

[ad_1]

Hindi Panchang 12 अगस्त 2025: 12 अगस्त 2025 का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है. इस दिन कजरी तीज और बहुला चौथ है, सुहागिनें पति की दीर्धायु और सुख-सौभाग्य के लिए व्रत रखती हैं और नीमड़ी माता की पूजा करती है, मान्यता है इससे परिवार को रोग, दोष से मुक्ति मिलती है. बहुला चौथ पर गायों की पूजा का विधान है.

आइए जानते हैं ये दिन किन राशियों के लिए शुभ-अशुभ है, इस दिन का शुभ समय, अशुभ काल, राहुकाल, ग्रह स्थिति और विशेष उपाय भी जानें.

12 अगस्त का पंचांग 2025 (Hindi Panchang 12 August 2025)












तिथि

तृतीया (11 अगस्त 2025, सुबह 10.33 – 12 अगस्त 2025, सुबह 8.40)

वार मंगलवार
नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद
योग सुकर्मा
सूर्योदय सुबह 5.38
सूर्यास्त
शाम 6.42
चंद्रोदय
रात 8.59
चंद्रोस्त
सुबह 8.39
चंद्र राशि
कुंभ

चौघड़िया मुहूर्त









सुबह का चौघड़िया
चर सुबह 9.07 – सुबह 10.47
लाभ सुबह 10.47 – दोपहर 12.26
अमृत दोपहर 12.26 – दोपहर 2.05
शाम का चौघड़िया
लाभ रात 8.24 – रात 9.44

राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)








राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) दोपहर 3.35 – शाम 5.24
यमगण्ड काल सुबह 9.07 – सुबह 10.47
गुलिक काल दोपहर 12.26 – दोपहर 2.06
पंचक पूरे दिन
भद्रा काल सुबह 5.49 – सुबह 8.40

ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 12 August 2025)












सूर्य कर्क
चंद्रमा कुंभ
मंगल सिंह
बुध कर्क
गुरु मिथुन
शुक्र मिथुन
शनि मीन
राहु कुंभ
केतु सिंह

किन राशियों को लाभ





मेष राशि नए प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी, वरिष्ठों का समर्थन रहेगा.
कर्क राशि पार्टनर के साथ चल रहा विवाद दूर होगा. 

कौन सी राशियों संभलकर रहें





मकर राशि वर्क लाइफ बैलेंस करके चलें, टेंशन बढ़ सकती है.
वृश्चिक राशि सेहत में लापरवाही नुकसान करा सकती है.

FAQs: 12 अगस्त 2025

  1. Q.कौन सा उपाय करें ?
    इस दिन कजरी तीज की पूजा के बाद महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए मां पार्वती को सुहाग का सामान जरूर अर्पित करें, जैसे- लाल चूड़ी, चुनर, बिंदी, काजल, सिंदूर आदि. साथ ही गाय को चारा खिलाएं.
  2. Q. कौन से शुभ संयोग बन रहे हैं ?
    इस दिन सुकर्मा योग का संयोग बन रहा है.

Kajari Teej 2025: महिलाओं को कजरी तीज पर नहीं करने चाहिए ये 4 काम, वैवाहिक जीवन में बढ़ता है तनाव

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]

‘वो मुझसे पंगा नहीं लेंगे’, रूस-यूक्रेन जंग पर पुतिन संग मीटिंग से पहले ट्रंप का बड़ा बयान

[ad_1]

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से इस सप्ताह शुक्रवार (15 अगस्त, 2025) को होने वाली मुलाकात को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार (11 अगस्त, 2025) को कहा कि अगर मैं राष्ट्रपति होता तो यह युद्ध नहीं होता. यह तीसरा विश्व युद्ध भी हो सकता था. यह जो बाइडेन का युद्ध है, यह मेरा युद्ध नहीं है. इसलिए मैं व्लादिमीर पुतिन से बात करने जा रहा हूं और मैं उनसे कहूंगा कि आपको यह युद्ध खत्म करना होगा और वह मुझसे पंगा नहीं लेंगे, लेकिन मुझे लगा कि यह बहुत सम्मानजनक है कि रूस के राष्ट्रपति हमारे देश आ रहे हैं, बजाय इसके कि हम उनके देश या किसी तीसरे पक्ष के यहां जाएं. मुझे लगता है कि हमारी बातचीत रचनात्मक होगी.

मैं यूरोपीय नेताओं को कॉल करूंगा- ट्रंप

ट्रंप ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “इसके बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेंलेंस्की और यूरोपीय नेताओं के साथ बैठक होगी. उस बैठक के बाद तुरंत शायद जब मैं किसी यात्रा पर रहूं, शायद जब मैं कमरे से निकलता रहूं, तो मैं यूरोपीय नेताओं को कॉल करूंगा, जिनसे मेरे बहुत अच्छे संबंध हैं.”

जेलेंस्की ने जो किया, मैं उससे असहमत हूं- ट्रंप

उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि मेरा सभी के साथ अच्छा रिश्ता है और मैं जेलेंस्की के साथ भी अच्छा हूं, लेकिन मैं उस चीज से बहुत, बहुत असहमत हूं जो उन्होंने किया. मैं जेलेंस्की से बात करूंगा. अगली मुलाकात जेलेंस्की और पुतिन या जेलेंस्की और पुतिन और मेरे बीच होगी. अगर उन्हें मेरी जरूरत होगी तो मैं वहां मौजूद रहूंगा, लेकिन मैं दोनों नेताओं के बीच एक बैठक तय करना चाहता हूं.”

रूस के साथ जमीन की अदला-बदली की चल रही बात- ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ने जमीन की अदला-बदली को लेकर जारी बातचीत की पुष्टि करते हुए कहा, “मैं जेलेंस्की से इसलिए नाखुश हूं क्योंकि उन्होंने रूस को किसी भी तरह की क्षेत्रीय रियायत देने से इनकार कर दिया है. मुझे इस बात से थोड़ी परेशानी हुई कि जेलेंस्की कह रहे थे कि मुझे संवैधानिक मंजूरी लेनी होगी. क्या उन्हें युद्ध करने और किसी सबको मारने की मंजूरी मिल गई थी, लेकिन जमीन की अदला-बदली करने के लिए उन्होंने मंजूरी चाहिए? क्योंकि यहां जमीन की अदला-बदली होने वाली है.“

यह भी पढ़ेंः वाशिंगटन डीसी में तैनात होंगे नेशनल गार्ड, ट्रंप बोले- ‘देश की राजधानी होगी आजाद’, जानें क्यों लिया ये फैसला

[ad_2]

AI टूल्स से मिनटों में बनाएं वीडियो, अब एडिटिंग नहीं बनेंगी सिरदर्द

[ad_1]

अब वीडियो एडिटिंग के झंझटों से छुटकारा मिलना आसान हो गया है. जहां पहले एक वीडियो को एडिट करने में घंटों लग जाते थे, वहीं अब AI टूल्स की मदद से आप केवल स्क्रिप्ट अपलोड करके मिनटों में शानदार वीडियो तैयार कर सकते हैं.

AI आधारित वीडियो एडिटिंग टूल्स का चलन तेजी से बढ़ रहा है. Instagram, Facebook और YouTube जैसे प्लेटफॉर्म्स पर AI जनरेटेड वीडियोज़ धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं. खास बात यह है कि अब उन लोगों के लिए भी वीडियो बनाना मुमकिन हो गया है, जिन्हें वीडियो एडिटिंग का अनुभव नहीं है.

सिर्फ एक प्रॉम्प्ट से तैयार हो जाएगा वीडियो

AI वीडियो टूल्स में बस एक साधारण सी स्क्रिप्ट या प्रॉम्प्ट डालनी होती है. इसके बाद यह टूल अपने आप वीडियो क्लिप्स, वॉयस ओवर, बैकग्राउंड म्यूजिक और सबटाइटल्स जोड़कर एक प्रोफेशनल वीडियो तैयार कर देते हैं.

कौन-कौन से हैं ये टूल्स? आइए जानें:

1. Google AI Studio

अगर आप किसी ट्रस्टेड ब्रांड का टूल इस्तेमाल करना चाहते हैं तो Google AI Studio एक बेहतरीन विकल्प है. इसमें यूज़र को केवल आसान भाषा में प्रॉम्प्ट डालना होता है, और AI उसी के अनुसार वीडियो तैयार करके दे देता है. इस टूल की खास बात यह है कि आप पहले से बने वीडियो को भी इसमें एक्सटेंड कर सकते हैं.

2. Synthesia

Synthesia एक एडवांस AI टूल है. इसमें आप अपनी स्क्रिप्ट अपलोड करते हैं और यह एक AI एंकर के जरिए आपकी स्क्रिप्ट को प्रजेंट करता है. यानी आप बिना कैमरा या माइक के भी वीडियो बना सकते हैं. यह टूल सीमित समय तक फ्री है, उसके बाद इसके लिए सब्सक्रिप्शन लेना होता है.

3. Runway ML

अगर आपके पास कोई फोटो या इमेज है और आप चाहते हैं कि वो वीडियो में बदले, तो Runway ML आपकी मदद कर सकता है. यह AI टूल टेक्स्ट या इमेज से एनिमेटेड वीडियो बना देता है. फ्री यूजर्स के लिए इसमें 25 सेकंड का वीडियो बनाना संभव है, लेकिन इससे ज्यादा का वीडियो बनाने के लिए भुगतान करना होगा.

सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए वरदान

AI वीडियो टूल्स खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद हैं जो यूट्यूब या सोशल मीडिया पर कंटेंट डालना चाहते हैं लेकिन एडिटिंग में वक्त या स्किल की कमी महसूस करते हैं. अब केवल एक स्क्रिप्ट के दम पर आप प्रोफेशनल वीडियो तैयार कर सकते हैं और उसे दुनिया के सामने पेश कर सकते हैं.

[ad_2]

सुरों का जादूगर! शान के सामने 11 साल के बच्चे ने गाया गाना- देखते रह गए लोग- 162 मिलियन बार..

[ad_1]

कहते हैं कि टैलेंट किसी पहचान, उम्र या सर्टिफिकेट का मोहताज नहीं होता और जब ये टैलेंट एक मासूम चेहरे, चमकती आंखों और 11 साल की उम्र में आसमान छूते कॉन्फिडेंस के साथ सामने आए, तो देखने वाले बस दंग रह जाते हैं. सोशल मीडिया पर इस वक्त एक ऐसा ही नजारा वायरल हो रहा है, जहां म्यूजिक की दुनिया के जाने-माने नाम और हर किसी के दिल में अपनी मखमली आवाज से जगह बनाने वाले शान के सामने एक नन्हा सा सुरवीर खड़ा है. न कोई हिचक, न कोई घबराहट, बस सुरों की गंगा बहाने का जुनून और चेहरे पर वो मासूम मुस्कान, जिसे देखकर आप बार-बार रिप्ले बटन दबाने को मजबूर हो जाएंगे. इस पल में ना तो कोई मंच की औपचारिकता है, ना कोई चमचमाती लाइट्स फिर भी जो जादू फैला है, वो किसी बड़े शो से कम नहीं है.

बॉलीवुड सिंगर शान के सामने बच्चे ने बांधा समां

दरअसल, वायरल वीडियो में एक 11 साल का बच्चा बॉलिवुड सिंगर शान के पास खड़ा है और मशहूर गाना ‘जा रांझन रांझन’ गा रहा है. उसकी आवाज इतनी प्यारी और सुर-ताल इतने सटीक हैं कि खुद शान भी चौंक जाते हैं. गाने की हर बीट पर वो हैरान होकर दाद देते हैं और बच्चे के टैलेंट को सराहते हैं. बच्चा भी पूरे आत्मविश्वास के साथ एक-एक लाइन गाता है, जैसे ये उसका अपना शो हो. इस प्यारी आवाज और एकदम सही सुर-ताल ने इंटरनेट पर उसे स्टार बना दिया है. अब सोशल मीडिया पर लोग शान से गुजारिश कर रहे हैं कि इस बच्चे को मौका दें, क्योंकि इस छोटे से गायक ने साबित कर दिया है कि बड़ा बनने के लिए उम्र नहीं, बस दिल में सुरों का समंदर होना चाहिए.


162 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया वीडियो

यब बच्चा Kishore Mondal नाम के इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी आवाज के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करता रहता है. आपको हैरानी होगी लेकिन इस बच्चे के इंस्टाग्राम पर 12 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर हैं. वीडियो देखने के बाद आपका भी दिन बनने ही वाला है. सोशल मीडिया पर जिसने इस वीडियो को देखा वो दाद दे उठा. यूजर्स इंटरनेट पर इस खूबसूरत मासूम सी आवाज को खूब सराह रहे हैं. इस वीडियो को 162 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

यह भी पढ़ें: अरे यहां तो थम जा! जलती चिता के साथ रील बनाने लगी पापा की परी, यूजर्स ने लगा दी क्लास- वीडियो वायरल

यूजर्स हुए सुरों के दीवाने

वीडियो को kishore_mondal_official नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक 162 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…वाह भाई क्या आवाज है दिल खुश हो गया. एक और यूजर ने लिखा…गजब सुरों का समुद्र है लड़के में. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…शान सर इसे मौका दीजिए, ये बहुत आगे जाएगा.

यह भी पढ़ें: इनोसेंट दादी… आंख टेस्ट कराने गई दादी की मासूमियत से परेशान हुए डॉक्टर; वीडियो देख आपको भी आएगी हंसी


‘भाभी जी घर पर हैं’ एक्ट्रेस ने इंटरनेट पर मचाई तबाही, देखें खूबसूरत तस्वीरें

[ad_1]

वाशिंगटन डीसी में तैनात होंगे नेशनल गार्ड, ट्रंप बोले- 'देश की राजधानी होगी आजाद', जानें क्यों लिया ये फैसला

वाशिंगटन डीसी में तैनात होंगे नेशनल गार्ड, ट्रंप बोले- ‘देश की राजधानी होगी आजाद’, जानें क्यों लिया ये फैसला

[ad_2]

10 साल में बड़ी छंटनी के बाद माइक्रोसॉफ्ट CEO सत्य नडेला का अपने कर्मचारियों को बड़ा मैसेज

[ad_1]

Satya Nedella Messages To Microsoft Staffs: माइक्रोसॉफ्ट ने साल 2025 में अब तक करीब 15 हजार से ज्यादा स्टाफ की छंटनी कर दी है. इसके अलावा करीब 2 हजार स्टाफ को ‘अंडरपरफॉर्मर’ बताकर उन्हें जाने के लिए कह दिया गया है. साल 2014 के बाद यानी पिछले दस साल के दौरान यह माइक्रोसॉफ्ट में यह सबसे बड़ी छंटनी है. इस बीच माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने कहा कि अब कंपनी की पहचान सिर्फ सॉफ्टवेयर फैक्ट्री के तौर पर होना पर्याप्त नहीं है. उन्होंने आने वाले समय में एक बड़े बदलाव का ऐलान करते हुए कहा कि उस छवि से आगे बढ़कर ‘इंटेलिजेंस इंजन’ बनाना है, जो सभी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को आसान बनाए.

सिर्फ सॉफ्टवेयर फैक्ट्री बनना नहीं पर्याप्त

नडेला का कहना है कि मिशन को नए युग के हिसाब से परिभाषित करना होगा. कर्मचारियों को भेजे गए एक मेमो में नडेला ने लिखा कि जब बिल गेट्स ने माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना की थी, तब उन्होंने सिर्फ एक सॉफ्टवेयर कंपनी नहीं बल्कि एक ऐसी फैक्ट्री की कल्पना की थी, जो किसी एक प्रोडक्ट या कैटगरी तक सीमित न रहे. 

नडेला ने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट अब इस बदलाव के तहत तैयार सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट बनाने पर कम और ऐसे एआई सिस्टम बनाने पर ज्यादा जोर देगा, जिनसे यूजर्स खुद अपने एप्लिकेशन और इंटेलिजेंट टूल्स डिजाइन कर सकें.

क्या बदलाव होगा?

माइक्रोसॉफ्ट सीईओ का कहना है कि यह किसी खास रोल के टास्क के लिए टूल बनाने का मामला भर नहीं है, बल्कि ऐसे टूल बनाने का मामला है जो हर किसी को अपना टूल बनाने की ताकत दे. इस विजन को पूरा करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट एआई के लिए टेक स्टैक की हर परत — जैसे ऐप प्लेटफॉर्म, इन्फ्रास्ट्रक्चर, ऐप्स और एजेंट्स- को नए सिरे से तैयार करेगा.

ये भी पढ़ें: लोकसभा से पास हुआ इनकम टैक्स बिल नंबर-2, आसान भाषा में समझिए क्या है नए कानून में खास

[ad_2]