बच्चे की जान बचाने के लिए कुत्ते ने सुपरहीरो की तरह लगाई छलांग, वीडियो देख कहेंगे वाह

[ad_1]

गली में बच्चे खेल रहे हों, हवा में हंसी गूंज रही हो और अचानक कोई खतरा टूट पड़े. ये तो किसी फिल्म का सीन लगता है. लेकिन असली जिंदगी में भी कभी-कभी ऐसे पल आ जाते हैं जहां न हीरो के पास केप होती है, न चमकदार ड्रेस बस एक जोड़ी आंखें, चार पैर और दिल में असीम वफादारी. जी हां, यहां कहानी है एक जर्मन शेफर्ड की, जिसने न सिर्फ अपने मालिक के घर की, बल्कि गली के मासूम बच्चों की भी इज्जत रख ली और जान भी बचा ली. और वो भी ऐसे अंदाज में कि सोशल मीडिया पर लोग उसे ‘गली का सुपरहीरो’ कहकर सलाम ठोक रहे हैं.

बच्चे की जान बचाने के लिए कुत्ते ने सुपरहीरो की तरह लगाई छलांग

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखता है कि 3-4 बच्चे मोहल्ले की गली में खेलते हुए जा रहे होते हैं. तभी अचानक एक आवारा कुत्ता उनमें से सबसे छोटे बच्चे को देख उसके पीछे दौड़ता है. डर के मारे बच्चा संभल भी नहीं पाता कि तभी घर से बाहर झांक रहे पालतू जर्मन शेफर्ड की नजर उस पर पड़ती है और वो अलर्ट हो जाता है. पल भर में वह गेट फांदकर सीधे सड़क पर कूदता है और बिना समय गंवाए हमलावर कुत्ते की तरफ दौड़ पड़ता है.

सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि जर्मन शेफर्ड की एंट्री किसी एक्शन फिल्म के क्लाइमेक्स जैसी होती है. वो आवारा कुत्ते को इतनी तेजी और बहादुरी से खदेड़ता है कि वह पलटकर देखने की भी हिम्मत नहीं करता. बच्चा सुरक्षित अपने दोस्तों के साथ घर की तरफ भाग जाता है, जबकि दावा है कि पालतू कुत्ता भी संतोष के साथ वापस अपने घर लौट आता है. वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी कुत्ते की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

यह भी पढ़ें: इनोसेंट दादी… आंख टेस्ट कराने गई दादी की मासूमियत से परेशान हुए डॉक्टर; वीडियो देख आपको भी आएगी हंसी

यूजर्स कर रहे तारीफ

वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…कुत्ते बेहद वफादार होते हैं, वक्त पड़ने पर जान बचाते हैं. एक और यूजर ने लिखा…लग तो ऐसा रहा है कि कुत्ता जान बचाने नहीं बल्कि कुत्ते को भगाने के लिए कूदा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…अनजाने में ही सही लेकिन इस कुत्ते ने सुपरहीरो वाला काम किया है.

यह भी पढ़ें: अरे यहां तो थम जा! जलती चिता के साथ रील बनाने लगी पापा की परी, यूजर्स ने लगा दी क्लास- वीडियो वायरल


Kapil Sharma’s Cafe Attacked Again Over Friendship With Salman Khan, Bishnoi Gang Issues Big Warning

[ad_1]





[ad_2]

‘मैंने ही रुकवाई थी इंडिया-PAK के बीच जंग’, भारत पर टैरिफ बम फोड़ने के बाद ट्रंप ने फिर किया दा

[ad_1]

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिन तक चले सैन्य संघर्ष के बाद स्थिति को संभाल लिया था, जो एक परमाणु युद्ध में बदल सकता था. ट्रंप ने व्हाइट हाउस में शुक्रवार (08 अगस्त, 2025) को यह भी दावा किया कि इस संघर्ष के दौरान पांच या छह विमान मार गिराए गए थे.

ट्रंप ने इस दौरान यह क्लीयर नहीं किया कि जो विमान तबाह हुए, वो भारत के थे या फिर पाकिस्तान के या फिर वह दोनों देशों के नुकसान की बात कर रहे थे. भारत यह कहता रहा है कि दोनों देशों (भारत-पाकिस्तान) ने अपनी सैन्य कार्रवाई आपसी बातचीत के जरिए रोकी थी और इसमें अमेरिका की कोई मध्यस्थता नहीं थी.

अजरबैजान-आर्मेनिया के नेताओं की मौजूदगी में दिया बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह बयान अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव और आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पाशिनयान की मौजूदगी में दिया. ये तीनों नेता एक त्रिपक्षीय हस्ताक्षर समारोह में शामिल हुए, जहां अमेरिका की मध्यस्थता में एक शांति समझौते पर दस्तखत किए गए.

ट्रंप ने कहा, ‘राष्ट्रपति के तौर पर मेरी सबसे बड़ी आकांक्षा दुनिया में शांति और स्थिरता लाना है. आज का यह समझौता भारत और पाकिस्तान के साथ हमारी सफलता के बाद हुआ है.’

भारत-पाकिस्तान के बीच हो सकता था परमाणु युद्ध: ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा, ‘वे एक-दूसरे के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ रहे थे, हालात काफी गंभीर हो गए थे, लेकिन जैसा कि आप जानते हैं, एक बड़ा टकराव-शायद परमाणु युद्ध हो सकता था, लेकिन ठीक पहले दोनों महान नेता एकसाथ आए और हालात को संभाला.’

ट्रंप ने फिर दोहराया कि उन्होंने ट्रेड डील के जरिए ही भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष को सुलझाया. उन्होंने कहा, ‘मैंने भारत और पाकिस्तान के बीच मामला सुलझाया. मुझे लगता है कि इसका बड़ा कारण व्यापार था, बाकी किसी वजह से नहीं.’ उन्होंने इस कार्यक्रम में अपने बयान के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष का दो बार उल्लेख किया.

[ad_2]

SSC CGL 2025 परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द; इस वजह से लिया गया फैसला

[ad_1]

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा 2025 की तारीख को फिलहाल आगे बढ़ा दिया है. पहले यह परीक्षा तय शेड्यूल के अनुसार होनी थी, लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया गया है. आयोग ने बताया कि यह फैसला परीक्षा प्लेटफॉर्म की तकनीकी समीक्षा और सुधार के लिए लिया गया है, ताकि उम्मीदवारों को बेहतर और सुरक्षित परीक्षा अनुभव मिल सके.

SSC के अनुसार, CGL 2025 की नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी. आयोग का कहना है कि वे तकनीकी टीम के साथ मिलकर परीक्षा सिस्टम की जांच कर रहे हैं, ताकि किसी भी तकनीकी खराबी या गड़बड़ी से बचा जा सके. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें.

इस बार CGL परीक्षा का आयोजन नए और अपडेटेड ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर होना था. परीक्षा में पारदर्शिता और तेजी लाने के लिए कई नई तकनीकें जोड़ी गई थीं. लेकिन तकनीकी टीम ने टेस्ट रन के दौरान कुछ मुद्दे पाए, जिसके कारण परीक्षा को फिलहाल रोकना पड़ा. आयोग ने कहा है कि वे चाहते हैं कि परीक्षा के समय उम्मीदवारों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसलिए पहले तकनीकी खामियों को दूर करना जरूरी है.

कहां होती है भर्ती?

SSC CGL परीक्षा देश के लाखों युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है. इसके जरिए विभिन्न सरकारी विभागों और मंत्रालयों में ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों पर भर्ती की जाती है. हर साल लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होते हैं. इसलिए परीक्षा प्रक्रिया को सुचारू और निष्पक्ष बनाए रखना आयोग की प्राथमिकता है.

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन उम्मीदवारों ने आवेदन कर दिया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है. उनके आवेदन पहले की तरह मान्य रहेंगे. नई परीक्षा तारीख और एडमिट कार्ड की जानकारी उम्मीदवारों को समय से दी जाएगी. साथ ही, जिन उम्मीदवारों ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा कर लिया है, उन्हें कोई अतिरिक्त प्रक्रिया नहीं करनी होगी. 

जरूरी बातें 

SSC ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे किसी भी अफवाह या गैर-आधिकारिक जानकारी पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक नोटिस पर ही ध्यान दें. कई बार सोशल मीडिया पर गलत खबरें फैल जाती हैं, जिससे उम्मीदवार भ्रमित हो सकते हैं.

उम्मीदवारों के लिए एक और राहत की बात यह है कि नई तारीख घोषित होने के बाद उन्हें एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा. इसके अलावा अगर परीक्षा शेड्यूल में कोई और बदलाव होता है, तो आयोग इसकी जानकारी तुरंत आधिकारिक वेबसाइट और नोटिफिकेशन के माध्यम से देगा.

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

NZ ने पारी और 359 रनों से जीता टेस्ट, जानें अब कितनी बदली WTC प्वाइंट्स टेबल; भारत का क्या हाल

[ad_1]

न्यूजीलैंड ने जिम्बाब्वे को दूसरे टेस्ट में हराकर अपनी अब तक की सबसे बड़ी टेस्ट जीत दर्ज की. न्यूजीलैंड ने पारी और 359 रनों से जिंबाब्वे को मात दी. इस जीत के साथ उन्होंने 2-0 से सीरीज अपने नाम कर ली. हालांकि, यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र का हिस्सा नहीं थी, इसलिए न्यूजीलैंड को इस जीत से कोई अंक नहीं मिला. वहीं भारत ने इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में हराकर सीरीज बराबरी पर खत्म की और WTC प्वाइंट्स टेबल पर तीसरे स्थान पर पहुंच गया.

न्यूजीलैंड बनाम जिंबाब्वे दूसरे टेस्ट मैच का पूरा हाल

दूसरे टेस्ट में जिंबाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. पहली पारी में जिंबाब्वे सिर्फ 125 रन पर ऑलआउट हो गई. न्यूजीलैंड की तरफ से मैट हेनरी ने पांच विकेट हॉल लिया. इसके बाद न्यूजीलैंड बल्लेबाजी करने आई. न्यूजीलैंड की तरफ से तीन खिलाड़ियों ने शानदार शतक लगाया. डेवोन कॉन्वे ने 153, हेनरी निकल्स ने 150 और रचिन रविंद्र ने 165 रनों की नाबाद पारी खेली. जिसकी बदौलत न्यूजीलैंड ने 601 रनों के स्कोर पर पारी घोषित कर दी.

जिंबाब्वे दूसरी पारी में सिर्फ 117 रनों पर ही सिमट गई. न्यूजीलैंड की ओर से जैकरी फाउलकस ने 5 विकेट लिए. जिसकी बदौलत ने टेस्ट क्रिकेट इतिहास की अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की. न्यूजीलैंड ने पारी और 359 रनों से मैच जीतकर सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया. डेवोन कॉन्वे को प्लेयर ऑफ द मैच और मैट हेनरी को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया.

क्या है WTC प्वाइंट्स टेबल का हाल?

न्यूजीलैंड की जीत से प्वाइंट्स टेबल पर कोई फर्क नहीं पड़ा. क्योंकि यह सीरीज WTC साइकल का हिस्सा नहीं है. वहीं भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज 2-2 से बराबर कर दी. वो अब तीसरे स्थान पर आ गए हैं. ऑस्ट्रेलिया तीन मैचों में तीन जीत के साथ पहले स्थान पर है. वहीं श्रीलंका दो में से एक जीत के साथ दूसरे नंबर पर है.

इंग्लैंड प्वाइंट्स टेबल पर 5 मैचों में दो जीत के साथ चौथे स्थान पर है. वहीं बांग्लादेश दो मैचों में एक ड्रॉ के साथ 5वें स्थान पर है. वेस्टइंडीज तीन मैचों में तीन हार के साथ छठे पायदान पर है. न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका ने अब तक कोई भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का मैच नहीं खेला है. इसलिए वो 7वें, 8वें और 9वें स्थान पर हैं.

यह भी पढ़ें-

फिर इंग्लैंड जाएगी टीम इंडिया, खेले जाएंगे 5 टी20 और 3 वनडे; नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख

 

[ad_2]

देश के सरकारी बैंकों ने कर दिया कमाल, महज 3 महीने में कमा डाले 44218 करोड़ रुपये

[ad_1]

PSU Banks Earning: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की अगुवाई में देश के सरकारी बैंकों ने कारोबारी साल 2025-26 की पहली तिमाही में 44,218 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड मुनाफा कमाया है. जबकि एक साल पहले की जून तिमाही में सभी 12 सरकारी बैंकों ने मिलकर 39,974 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था. यानी कि कुल मिलाकर प्रॉफिट में 4,244 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है. 

स्टेट बैंक को हुआ सबसे ज्यादा मुनाफा

लिस्ट में सबसे टॉप पर एसबीआई रहा. बैंक ने अप्रैल-जून तिमाही में 19,160 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया. यह वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के मुकाबले 12 परसेंट ज्यादा है. यानी कि साइज और प्रॉफिट दोनों ही मामले में देश का सबसे बड़ा ऋणदाता का अभी भी सार्वजनिक बैंकिंग बाजार पर कंट्रोल है. इंडियन ओवरसीज बैंक ने दूसरा स्थान हासिल किया. 76 परसेंट की बढ़त के साथ इसका नेट प्रॉफिट 1,111 करोड़ रुपये रहा. वहीं, 48 परसेंट बढ़कर पंजाब एंड सिंध बैंक का प्रॉफिट 269 करोड़ रुपये रहा. 

इन बैंकों ने भी कमाया प्रॉफिट

इंडियन बैंक का नेट प्रॉफिट 23.7 परसेंट बढ़कर 2,973 करोड़ रुपये रहा. वहीं, 23.2 परसेंट की उछाल के साथ बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने 1,593 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का प्रॉफिट 32.8 परसेंट बढ़कर 1,169 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. 

मुनाफे की दौड़ में पिछड़ गया पीएनबी

अकेला पंजाब नेशनल बैंक इकलौता ऐसा सरकारी बैंक है, जिसकी परफॉर्मेंस में जून तिमाही में गिरावट आई है. वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में पीएनबी का शुद्ध लाभ पिछले साल की इसी अवधि के 3,252 करोड़ रुपये से 48 परसेंट घटकर 1,675 करोड़ रुपये रह गया. हालांकि, अलग-अलग सेक्टर में सभी बैंकों का प्रदर्शन भिन्न रहा, लेकिन पहली तिमाही के नतीजे सार्वजनिक क्षेत्र के ऋणदाताओं के लचीलेपन और सुधार की गति को दर्शाते हैं. 

बैंक कैसे कमाते हैं पैसा? 

बैंक लोन पर ब्याज, सरकारी प्रतिभूतियों, बॉन्ड और शेयरों में निवेश, अंतरबैंक लोन, डिजिटल बैंकिंग, ट्रेजरी ऑपरेशन, सेवा शुल्क और फीस इन तमाम तरीकों से पैसे कमाते हैं. 

 

ये भी पढ़ें: 

Tata Motors Q1 Results: टाटा मोटर्स को तगड़ा झटका, पहली तिमाही में कंपनी को हुआ 62.2 परसेंट का घाटा

[ad_2]