तेजी से आगे बढ़ रहा भारत का डिफेंस सेक्टर, एक साल में 1.50 लाख करोड़ पहुंचा प्रोडक्शन

[ad_1]

India Defence Production: देश का डिफेंस सेक्टर तेजी से आगे बढ़ रहा है. कारोबारी साल 2024-25 में भारत का डिफेंस प्रोडक्शन 1,50,590 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया है. एक साल पहले हुए 1.27 लाख करोड़ रुपये के टोटल प्रोडक्शन से यह 18 परसेंट ज्यादा है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि 2019-20 के बाद से प्रोडक्शन में 90 परसेंट का उछाल आया है. उस दौरान रक्षा उत्पादन 79,071 करोड़ रुपये का हुआ था. 

रक्षा मंत्री ने इन्हें दिया कामयाबी का श्रेय 

रक्षा मंत्री ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर लिखा है, ”वित्त वर्ष 2024-25 में सालाना रक्षा उत्पादन बढ़कर 1,50,590 करोड़ रुपये के अब तक के हाई लेवल पर पहुंच गया है.”

उन्होंने आगे लिखा, ”ये आंकड़े पिछले वित्त वर्ष के 1.27 लाख करोड़ रुपये के उत्पादन के मुकाबले 18 परसेंट की मजबूत वृद्धि और 2019-20 के बाद से 90 परसेंट की आश्चर्यजनक वृद्धि को दर्शाते हैं, जब यह आंकड़ा 79,071 करोड़ रुपये था.”

उन्होंने इस सफलता का श्रेय डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस प्रोडक्शन, रक्षा क्षेत्र की सरकारी कंपनियों और निजी कंपनियों को दिया. रक्षा मंत्री ने इन सभी के सामूहिक प्रयास को ‘ऐतिहासिक उपलब्धि’ करार दिया. 

‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाई डिफेंस में भारत की ताकत 

एक दूसरे घटनाक्रम में, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के प्रमुख समीर कामत ने भारत के सैन्य अभियान, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता की तारीफ की. इस दौरान पता चला कि भारत डिफेंस सेक्टर में कितना आगे है, यह टेक्नीकली कितना एडवांस्ड हैं और इसकी रणनीतिक दूरदर्शिता कितनी है.

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने 7 मई, 2025 को शुरू हुए इस सैन्य अभियान में पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया था. उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन को डिफेंस सेक्टर में इस्तेमाल की गई टेक्नोलॉजी से सपोर्ट मिला.

हवा में मार करने वाली मिसाइलों, ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों और AI-बेस्ड डिसिशन सपोर्ट सिस्टम का जिक्र किया, जिन्हें भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास पारिस्थितिकी तंत्र द्वारा विकसित किया गया है. 

 

ये भी पढ़ें: 

शुरू होने वाला है कमाई का हफ्ता, खुलेंगे 4 कंपनियों के आईपीओ; चेक करें GMP



[ad_2]

पट से हेड शॉट…ट्रेन के दरवाजे पर लटककर स्टंट कर रही थी पापा की परी, मौत से हो गया सामना

[ad_1]

पहले तो लोग ट्रेन में सफर करते वक्त खिड़की से बाहर सिर निकालकर हवा खाने को ही एडवेंचर मानते थे, लेकिन अब तो नए जमाने के “रेलवे रील स्टार” सीधे दरवाजे से बाहर लटककर अपनी जिंदगी की बैलेंस शीट खतरे में डाल देते हैं. और ये कोई मामूली लटकना नहीं, बल्कि सिनेमाई अंदाज में खंभों को चकमा देने वाला ‘डेथ-डांस’ है. ऊपर से हिजाब बांधे लड़की ऐसे स्टंट कर रही है जैसे किसी एक्शन मूवी का ट्रेलर हो, लेकिन असली जिंदगी में ट्रेलर और क्लाइमेक्स का फर्क बहुत पतला होता है और यहां तो क्लाइमैक्स सीधे खंभे से टकराकर आ गया. वीडियो देखने के बाद आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

ट्रेन से लटककर स्टंट कर रही थी लड़की, तभी हो गया खेल

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक लड़की ट्रेन के दरवाजे पर लटककर स्टंट करती नजर आ रही है. उसने हिजाब बांधा है और बार-बार दरवाजे से आधा शरीर बाहर निकालकर झूलती है. रास्ते में आते खंभों को वह बेहद नजदीक से चकमा देती है, जैसे इस खतरनाक खेल में उसे पूरा भरोसा हो कि कुछ नहीं होगा. लेकिन कुछ ही देर बाद किस्मत उसका साथ छोड़ देती है. तेज रफ्तार में आते एक खंभे से उसका सिर जोर से टकराता है और अगले ही पल वीडियो वहीं कट जाता है. बताया जा रहा है कि टक्कर लगते ही वीडियो बनाने वाला घबरा जाता है और कैमरा छोड़कर लड़की को बचाने दौड़ता है. 

बाहर का बताया जा रहा वायरल वीडियो

इस खतरनाक हरकत को लेकर सोशल मीडिया पर लोग जमकर नाराजगी जता रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि इस तरह के स्टंट न सिर्फ जानलेवा हैं, बल्कि दूसरों की भी जिंदगी खतरे में डाल सकते हैं. रेलवे ने भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है और कहा है कि ट्रेन में इस तरह की हरकत करने वालों के खिलाफ कानूनी कदम उठाए जाएंगे. वीडियो इंटरनेट पर वायरल है और लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. हालांकि वीडियो विदेश का बताया जा रहा है लेकिन जान हर देश के इंसान की कीमती होती है.

यह भी पढ़ें: इनोसेंट दादी… आंख टेस्ट कराने गई दादी की मासूमियत से परेशान हुए डॉक्टर; वीडियो देख आपको भी आएगी हंसी

यूजर्स ने ले ली मौज तो कुछ भड़के

वीडियो को @saritasulaniya2 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…लड़की की रेल बन गई. एक और यूजर ने लिखा…अब ये हो गई पागल..पहले ज्यादा पागल थी अब और ज्यादा हो गई होगी. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इन लोगों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं होता इसलिए किस्मत खुद इनका फैसला ले लेती है.

यह भी पढ़ें: अरे यहां तो थम जा! जलती चिता के साथ रील बनाने लगी पापा की परी, यूजर्स ने लगा दी क्लास- वीडियो वायरल


कंगाली में आटा गीला… भारत के लिए बंद किया था एयरस्पेस, 2 महीने में पाकिस्तान ने गंवाए 1240 कर

[ad_1]

भारत की ओर से 23 अप्रैल को सिंधु जल संधि को निलंबित करने के एक दिन बाद पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था. इसकी वजह से पाकिस्तान को 1240 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. 

पाकिस्तान की संसद में शुक्रवार (8 अगस्त 2025) को साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, पाकिस्तान को दो महीनों में 4.10 अरब (1240 करोड़) पाकिस्तानी रुपये का नुकसान हुआ है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह नुकसान 24 अप्रैल से 30 जून, 2025 के बीच हुआ, जब भारतीय विमानों के लिए पाकिस्तान ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था. इस कदम से रोजाना 100 से 150 भारतीय विमान प्रभावित हुए.

5 साल में बढ़ा PAA  का राजस्व: पाकिस्तान

अपनी पीठ थपथपाते हुए पाकिस्तानी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन नुकसानों के बावजूद, पाकिस्तान हवाई अड्डा प्राधिकरण का कुल राजस्व 2019 में $508,000 से बढ़कर 2025 में $760,000 हो गया है. रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हवाई क्षेत्र प्रतिबंध संघीय सरकार के अधिकार क्षेत्र में आते हैं. डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ऐसे वित्तीय नुकसान होता हैं लेकिन संप्रभुता और राष्ट्रीय रक्षा आर्थिक विचारों से ऊपर होती है. बता दें कि साल 2019 में, सीमा पार तनाव के कारण हवाई क्षेत्र बंद होने से पाकिस्तान को 54 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ था.

भारतीय विमानों के लिए बंद हैं पाक का एयरस्पेस

पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र अभी भी भारतीय विमानों के लिए बंद है और अगस्त के अंतिम सप्ताह तक बंद रहेगा. इसी तरह, भारतीय हवाई क्षेत्र भी बंद रहेगा और भारतीय मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि संप्रभुता और सुरक्षा की रक्षा करते समय कोई भी कीमत बहुत ज़्यादा नहीं होती.

22 अप्रैल को हुआ था पहलगाम में आतंकी हमला 

बता दें कि पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकवादी हमले की ज़िम्मेदारी ली, जिसमें 26 नागरिकों की जान चली गई थी. इसके जवाब मे ऑपरेशन सिंदूर शुरू करने से पहले भारत ने राजनयिक संबंधों को कम कर दिया था, सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया था और व्यापार पर प्रतिबंध लगा दिया था.

ये भी पढ़ें: ‘भारत इस काम में कर दे ट्रंप की मदद तो…’, टैरिफ वॉर के बीच अमेरिकी सीनेटर का बड़ा बयान

[ad_2]

बैठे-बैठे बढ़ जाती है दिल की धड़कन? हो सकती है यह गंभीर बीमारी

[ad_1]

आज की बिजी और स्ट्रेस भरी लाइफ में सेहत को लेकर छोटी-छोटी बातें भी बड़ी परेशानी का संकेत हो सकती हैं. अक्सर हम यह मान लेते हैं कि सिर्फ दौड़ने, तेज चलना या सीढ़ियां चढ़ने पर ही दिल की धड़कन तेज होती है जो कि एक नेचुरल प्रोसेस है. लेकिन अगर आप बिना किसी फिजिकल एक्टिविटी के, आराम से बैठे हुए भी बार-बार दिल की धड़कन बढ़ने जैसी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. ऐसी स्थिति शरीर में चल रही किसी अंदरूनी गड़बड़ी या मेंटल हेल्थ का संकेत हो सकती है. बैठे-बैठे अचानक दिल की धड़कन तेज होना कई बार फिजिकल और मेंटल हेल्थ से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं की ओर इशारा करता है. कभी-कभी इसे हम नजरअंदाज कर देते हैं और सोचते हैं कि शायद स्ट्रेस या थकावट की वजह से ऐसा हुआ होगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि बैठे-बैठे दिल की धड़कन बढ़ना कौन सी गंभीर बीमारी हो सकती है. 

बैठे-बैठे दिल की धड़कन बढ़ना कौन सी गंभीर बीमारी?

बैठे-बैठे दिल की धड़कन बढ़ रही है या बिना किसी खास वजह के सीने में बेचैनी, सांस फूलना या कमजोरी जैसे लक्षण भी नजर आ रहे हैं, तो यह सिर्फ थकान या स्ट्रेस नहीं बल्कि एक गंभीर दिल की बीमारी एरिथमिया का संकेत हो सकता है. एरिथमिया एक मेडिकल स्थिति है जिसमें दिल की धड़कन असामान्य हो जाती है यानी दिल कभी बहुत तेज, कभी बहुत धीमी, या अनियमित तरीके से धड़कता है. यह समस्या दिल के पावर सिस्टम में गड़बड़ी के कारण होती है, जिससे हार्ट सही तरीके से पंप नहीं कर पाता है.

किन कारणों से हो सकती है बैठे-बैठे दिल की धड़कन तेज?

1. ज्यादा तनाव या एंग्जायटी – मेंटल स्ट्रेस, चिंता या पैनिक अटैक हार्ट स्पीड को असर कर सकते हैं.

2. कैफीन, शराब या धूम्रपान का ज्यादा सेवन – चाय-कॉफी, शराब या सिगरेट से हार्ट रेट असामान्य रूप से बढ़ सकता है.

3. कुछ दवाओं के साइड इफेक्ट्स – कुछ दवाएं भी दिल की गति पर असर डालती हैं.

4. दिल की मांसपेशियों में गड़बड़ी या हार्ट डिजीज – दिल की पहले से मौजूद कोई बीमारी भी एरिथमिया का कारण हो  सकती है.

5. डिहाइड्रेशन – अगर शरीर में पानी की कमी हो जाती है तो खून का बहाव कम हो जाता है. ऐसे में दिल को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे धड़कन तेज हो सकती है.

6. इलेक्ट्रोलाइट इंबैलेंस – शरीर में पोटैशियम, मैग्नीशियम और सोडियम जैसे मिनरल्स का सही बैलेंस जरूरी होता है. इनकी कमी से दिल की स्पीड बिगड़ सकती है और बैठने पर भी धड़कन तेज हो सकती है.

7. हाइपरथायरायडिज्म – जब थायराइड ग्रंथि ज्यादा हार्मोन बनाती है, तो मेटाबॉलिज्म तेज हो जाता है. इससे आराम के समय भी दिल तेजी से धड़कने लगता है.

8. लो ब्लड शुगर – जब शरीर में शुगर का लेवल बहुत कम हो जाता है, तो घबराहट, कमजोरी, पसीना आना और दिल की धड़कन तेज हो सकती है. यह स्थिति अक्सर डायबिटीज के मरीजों में देखी जाती है.

9. दिल की बीमारियां – हाई ब्लड प्रेशर या कोरोनरी आर्टरी डिजीज जैसे हार्ट संबंधी बीमारियों में बैठे-बैठे भी हार्ट रेट बढ़ सकता है. ऐसे मरीजों को यह संकेत नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: पेट के बल सोने से हो सकती हैं ये 6 परेशानियां, आज से छोड़ दें ये खराब आदत

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

सनी देओल को बहन ने बांधी राखी, एक हुए नेहा कक्कड़ और सोनू कक्कड़, देखें बॉलीवुड सितारों का रक्ष

[ad_1]

बॉलीवुड सितारों ने भरपूर एक्साइटमेंट के साथ रक्षाबंधन सेलिब्रेट किया. सेलेब्स ने अपने भाई-बहनों के साथ राखी का त्योहार मनाते हुए तस्वीरें और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की. सनी देओल, सैफ अली खान, कार्तिक आर्यन से लेकर टोनी कक्कड़ तक की अपनी बहनों से राखी बंधवाते हुए फोटोज सामने आए हैं. वहीं अनुपम खेर को उनकी भाभी ने राखी बांधी.

सनी देओल ने बहन संग शेयर की फोटो
रक्षाबंधन पर सनी देओल ने अपनी बहन विजेता के साथ तस्वीर शेयर की. इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई फोटो में एक्टर अपनी बहन को गले लगाए नजर आ रहे हैं. इस दौरान वो अपनी राखी भी फ्लॉन्ट करते दिखे. तस्वीर के साथ कैप्शन में सनी देओल ने लिखा- ‘बहनों, खुश रहो. तुम मेरी ताकत हो. हैप्पी रक्षाबंधन, ढेर सारा प्यार.’


सैफ को सोहा ने बांधी राखी
सैफ अली खान ने बहन सोहा अली खान के साथ रक्षाबंधन मनाया. सोहा की बेटी इनायत ने भी अपने कजिन इब्राहिम अली खान को राखी बांधी. सोहा ने राखी सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर करते हुए लिखा- ‘प्यार और हिफाजत के लिए, हैप्पी रक्षाबंधन.’ 


कार्तिक आर्यन ने बहन को बताया-ATM
कार्तिक आर्यन को भी उनकी बहन कृतिका तिवारी ने राखी बांधी. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने रक्षाबंधन सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की है जिनमें एक्टर अपनी बहन के पैर छूकर आशीर्वाद भी लेते नजर आए. कैप्शन में उन्होंने लिखा- ‘दुनिया की सबसे बड़ी बहन. अपने एटीएम के साथ. हैप्पी राखी.’


सोनू का नेहा-टोनी से पैचअप
सिंगर सोनू कक्कड़ ने बहन नेहा कक्कड़ और भाई टोनी कक्कड़ से अपने रिश्ते खत्म करने का ऐलान किया था. हालांकि रक्षाबंधन पर वो नेहा और टोनी के साथ नजर आईं. उन्होंने टोनी को राखी भी बांधी और एक साथ जमकर पोज भी दिए. 


सनी लियोनी ने भाई संग शेयर की फोटोज
एक्ट्रेस सनी लियोनी ने भी अपने भाई संदीप को राखी बांधकर त्योहार मनाया. उन्होंने भाई को राखी बांधते और उन्हें मिठाई खिलाते हुए कई फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं. फोटोज में सनी के बच्चे भी अपनी राखी फ्लॉन्ट करते नजर आए.


अनुपम खेर को भाभी ने बांधी राखी
दिग्गज एक्टर अनुपम खेर को उनकी बहनों की तरफ से उनकी भाभी रीमा खेर ने राखी बांधी. इस दौरान एक्टर के भाई राजू खेर उन्हें चिढ़ाते और उनके साथ हंसी-ठिठोली करते नजर आए. अनुपम खेर ने रक्षाबंधन के गिफ्ट के तौर पर अपनी भाभी को नोटों की गड्डी भी दी.


‘बहनों की जय हो…’
अनुपम खेर ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- ‘हर साल की तरह इस बार भी रीमा भाभी ने अपनी तरफ से और मेरी सारी बहनों की तरफ़ से मुझे राखी बांधी. बहुत ही सुखद अनुभूति होती है जब परिवार के सभी सदस्यों के बीच में ऐसे रीति रिवाज त्योहार की तरह मनाया जाए. वो बात अलग है कि निक्कर वाले बाबा आज भी फुल पैंट नहीं पहने और एक ही मंत्र को बार बार दोहराते रहे. माता जी की नजर मुझ से ज्यादा मिठाई के डब्बे पर थी और बाकी सब सदस्य मजे ले रहे थे. धन्यवाद रीमा! आपके प्यार और आदर के लिए. बहनों की जय हो. हैप्पी रक्षाबंधन.’



[ad_2]

eSIM vs Physical SIM: कौन है ज़्यादा सुरक्षित और कैसे स्कैमर्स कर रहे हैं सबसे कमज़ोर कड़ी पर व

[ad_1]

eSIM vs Physical SIM: इस महीने की शुरुआत में, चक्षु पोर्टल पर दर्ज हुई एक शिकायत ने तेलंगाना के मंचेरियल ज़िले में चल रहे एक गुप्त साइबर घोटाले का पर्दाफाश किया. शिकायतकर्ता को सरकारी अधिकारी बनकर धमकी देने वाले अज्ञात कॉल्स आ रहे थे. उन्होंने इन कॉल्स को नज़रअंदाज़ करने की बजाय रिपोर्ट किया और यहीं से जांच की शुरुआत हुई.

तेलंगाना साइबर सिक्योरिटी ब्यूरो, दूरसंचार विभाग और रामागुंडम पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच की और कुछ ही दिनों में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से 230 से अधिक अवैध रूप से हासिल किए गए SIM कार्ड और पांच SIM बॉक्स डिवाइस बरामद हुए जो अंतरराष्ट्रीय कॉल्स को स्थानीय कॉल्स की तरह छिपाने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं जिससे स्कैमर्स को पकड़ना मुश्किल हो जाता है.

SIM कार्ड क्या है?

सब्सक्राइबर आइडेंटिटी मॉड्यूल यानी SIM कार्ड आपके फोन की पहचान है एक छोटा-सा चिप जो मोबाइल नेटवर्क को बताता है कि आप कौन हैं. इसमें आपकी यूनीक सब्सक्राइबर आईडी, सिक्योरिटी डिटेल्स और नेटवर्क डेटा होता है जिससे कॉल, मैसेज और इंटरनेट एक्सेस संभव होता है.

eSIM क्या है और कैसे काम करती है?

eSIM यानी एम्बेडेड SIM, पारंपरिक SIM कार्ड का डिजिटल रूप है जो आपके फोन या स्मार्टवॉच में पहले से इनबिल्ट होती है. इसमें किसी फिज़िकल कार्ड को डालने या निकालने की ज़रूरत नहीं होती. नया नेटवर्क या प्लान बदलना भी कुछ ही क्लिक में हो जाता है. यात्रा करने वालों के लिए यह बेहद सुविधाजनक है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय प्लान जोड़ने के लिए नया SIM खरीदने की ज़रूरत नहीं पड़ती.

साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर आर्या त्यागी के अनुसार, eSIM अभी सीमित डिवाइसों में उपलब्ध है और ज़्यादातर iPhones तक सीमित है. वहीं, फिज़िकल SIM का फायदा यह है कि आपात स्थिति में इसे तुरंत दूसरे फोन में डालकर नेटवर्क एक्सेस किया जा सकता है जो फिलहाल eSIM में संभव नहीं है.

फिज़िकल SIM में धोखाधड़ी के खतरे

एक्सपर्ट के मुताबिक, फिज़िकल SIM चोरी, गुम या क्लोन हो सकती है. SIM स्वैप फ़्रॉड जैसे हमले इसी पर आधारित होते हैं जहां कॉल सेंटर पर सोशल इंजीनियरिंग के ज़रिए यूज़र की पहचान चुराई जाती है जिससे वित्तीय धोखाधड़ी तक हो सकती है.

वहीं, eSIM सुरक्षित हार्डवेयर में एम्बेडेड होती है और क्रिप्टोग्राफ़िक प्रोटोकॉल से सुरक्षित रहती है. प्रोफ़ाइल बदलाव या एक्टिवेशन के लिए मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ज़रूरी होता है जिससे दुरुपयोग मुश्किल हो जाता है. हालांकि, टेलीकॉम कंपनियों की पहचान सत्यापन प्रक्रिया में खामी होने पर खतरा बना रहता है.

eSIM के अपने जोखिम

साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ शुभम सिंह के मुताबिक, eSIM को फिज़िकल रूप से हटाना संभव नहीं है, जिससे छेड़छाड़ की संभावना कम होती है. लेकिन यह पूरी तरह सॉफ़्टवेयर और क्लाउड पर निर्भर है. अगर आपका ईमेल या कैरियर अकाउंट हैक हो जाए तो हैकर्स दूर से आपके eSIM प्रोफ़ाइल में बदलाव कर सकते हैं. इसी वजह से मज़बूत पासवर्ड और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन बेहद ज़रूरी है.

गोपनीयता के लिहाज़ से eSIM के फायदे और सावधानियां

eSIM चोरी के जोखिम को कम कर सकती है, लेकिन इसका मतलब यह भी है कि आपके कैरियर और डिवाइस निर्माता को आपके डेटा तक अधिक पहुंच होगी. इसलिए प्राइवेसी सेटिंग्स की जांच करें और डिवाइस पासकोड, बायोमेट्रिक लॉक और ‘Find My iPhone’ जैसे रिमोट लॉक टूल्स का इस्तेमाल करें.

कौन है ज़्यादा सुरक्षित?

फिज़िकल SIM हर डिवाइस में काम करती है और तुरंत बदलने की सुविधा देती है लेकिन चोरी और धोखाधड़ी के लिए अधिक संवेदनशील है. eSIM भविष्य की सुरक्षित मोबाइल पहचान का रूप मानी जा रही है जब इसे मजबूत टेलीकॉम ऑथेंटिकेशन के साथ जोड़ा जाए. हालांकि, इसकी सुरक्षा पूरी तरह डिजिटल अकाउंट की सुरक्षा पर निर्भर है. विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में eSIM पूरी तरह फिज़िकल SIM की जगह ले लेगी लेकिन इसके साथ ही साइबर सुरक्षा के नए मोर्चे भी सामने आएंगे.

यह भी पढ़ें:

YouTube का बड़ा कदम! ऐसे लोगों का होगा पर्दाफाश, कंटेंट पर भी लगेगी लगाम

[ad_2]

स्मृति मंधाना या हरमनप्रीत कौर… दोनों में से कौन ज्यादा पढ़ा-लिखा, कहां से ली है डिग्री?

[ad_1]

भारतीय महिला क्रिकेट की बात हो और स्मृति मंधाना या हरमनप्रीत कौर का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. मैदान पर इन दोनों की बल्लेबाजी का जलवा पूरी दुनिया देख चुकी है. क्या आपने कभी सोचा है कि क्रिकेट के साथ-साथ इनकी पढ़ाई का सफर कैसा रहा? कौन ज्यादा पढ़ा-लिखा है और किसने कहां से डिग्री ली? आइए जानते हैं.

स्मृति मंधाना

18 जुलाई 1996 को मुंबई में जन्मी स्मृति मंधाना जब सिर्फ दो साल की थीं, उनका परिवार महाराष्ट्र के सांगली आ गया. घर में खेल का माहौल पहले से था. पिता श्रीनिवास ज़िला स्तर पर क्रिकेट खेल चुके थे और भाई श्रवण महाराष्ट्र अंडर-19 टीम में खेलते थे. हालांकि बाद में श्रवण ने क्रिकेट छोड़ बैंकिंग में करियर बना लिया.

स्मृति ने महज 9 साल की उम्र में अंडर-15 महाराष्ट्र टीम में जगह बना ली और 11 साल में अं​डर-19 राज्य टीम का हिस्सा बन गईं. वह साइंस पढ़ना चाहती थीं, लेकिन मां स्मिता ने मना कर दिया क्योंकि क्रिकेट और साइंस दोनों में बैलेंस बनाना मुश्किल था. फिर उन्होंने कॉमर्स चुना और सांगली के चिंतामनराव कॉलेज ऑफ कॉमर्स से बीकॉम की डिग्री ली.

मैदान पर रिकॉर्ड की बारिश

स्मृति मंधाना के नाम कई बड़े रिकॉर्ड हैं. वह आईसीसी महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवार्ड दो बार जीतने वाली दूसरी खिलाड़ी हैं. उनके पास सबसे तेज वनडे शतक (भारतीय) और सबसे तेज टी20 इंटरनेशनल अर्धशतक का रिकॉर्ड भी है.

यह भी पढ़ें- UPSC में पास होकर भी फाइनल लिस्ट से बाहर हुए उम्मीदवारों को मिलेगा नया मौका, इस योजना से खुलेगा रास्ता

हरमनप्रीत कौर

8 मार्च 1989 को मोगा, पंजाब में जन्मी हरमनप्रीत कौर का बचपन भी खेलों से जुड़ा रहा. पिता हरमंदर सिंह भुल्लर बास्केटबॉल और वॉलीबॉल खिलाड़ी रहे, लेकिन उनका सपना था कि बेटी क्रिकेट खेले. यही वजह रही कि वे हरमनप्रीत के पहले कोच बने.

हरमनप्रीत ने पढ़ाई जालंधर के हंस राज महिला महाविद्यालय से की. इसके बाद उन्होंने डिस्टेंस से चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की. क्रिकेट की ट्रेनिंग के लिए वे 30 किलोमीटर दूर गियान ज्योति स्कूल अकादमी जाती थीं, जहां कोच कमलदीश सिंह सोढ़ी ने उन्हें निखारा. 2014 में वह मुंबई चली गईं और इंडियन रेलवे में नौकरी शुरू की. क्रिकेट की प्रेरणा उन्हें वीरेंद्र सहवाग से मिली.

यह भी पढ़ें- सैम मानेकशॉ, ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान और मेजर सोमनाथ शर्मा की कहानियां पढ़ेंगे स्टूडेंट्स, NCERT के सिलेबस में बड़ा बदलाव

क्रिकेट की दो रोशनी

स्मृति मंधाना की क्लासिक बल्लेबाजी हो या फिर हरमनप्रीत कौर के ताबड़तोड़ शॉट्स, दोनों ने अपने-अपने अंदाज से भारतीय महिला क्रिकेट को नई ऊंचाई दी है. मैदान पर इन दोनों की मेहनत और जुनून दिखता है.

यह भी पढ़ें- नीट काउंसिलिंग के लिए MCC ने फिर बढ़ाई डेट, अब इन दिन जारी होगा राउंड-1 की सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

10 अगस्त 2025 का अंक राशिफल बताएगा आपका भविष्य, जानें क्या है आपके लिए खास!

[ad_1]

Daily Numerology Prediction: ज्योतिष शास्त्र में अंक ज्योतिष का विशेष महत्व होता है. जिस तरह ज्योतिष विद्या की मदद से हम व्यक्ति के भविष्य की जानकारी देते हैं, ठीक उसी तरह हम अंकशास्त्र की मदद से भविष्य में होने वाली घटनाओं की जानकारी प्राप्त करते हैं. अंक शास्त्र को अंग्रेजी में न्यूरोलॉजी कहते हैं.

अंक ज्योतिष में नव ग्रहों के आधार पर गणना की जाती है. आज हम जानेंगे रविवार, 10 अगस्त 2025 का दैनिक अंक राशिफल.

मूलांक 1
आपके भीतर लीडरशिप की ऊर्जा होगी. काम को समय से पूरा करने की कोशिश करें, लेकिन जल्दबाज़ी से बचें. निवेश से पहले सोच-समझ लें.

मूलांक 2
थोड़ा भावुक हो सकते हैं, लेकिन यह संवेदनशीलता रिश्तों को मज़बूत करेगी. किसी पुराने दोस्त से बातचीत हो सकती है.

मूलांक 3
आज प्लानिंग का दिन है. करियर में आगे बढ़ने के लिए नई रणनीति पर काम कर सकते हैं. आध्यात्मिकता की ओर रुझान भी रहेगा.

मूलांक 4
आपकी मेहनत को लोग नोटिस करेंगे. कार्यस्थल पर सराहना मिलेगी, लेकिन पर्सनल लाइफ में बैलेंस बनाए रखना ज़रूरी है.

मूलांक 5
कार्यक्षेत्र पर काम के लिहाज से आपको सफलता मिल सकती है. मन थोड़ा सा चिंतिंत रह सकता है. लोगों के साथ मिलकर रहने की आदत बनाएं. 

मूलांक 6
आज के दिन यात्रा या ऑफिस मीटिंग से जुड़े काम में सफलता मिल सकती है. इस दौरान अपनी सेहत का विशेष ध्यान दें. किसी भी तरह की बहसबाजी से बचें.  

मूलांक 7
रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. रोमांटिक मूड रहेगा. घर की सजावट या किसी क्रिएटिव काम में समय बीत सकता है.

मूलांक 8
इंट्यूशन स्ट्रॉन्ग रहेगा, लेकिन ज्यादा सोचने से बचें. हेल्थ पर ध्यान दें, खासकर नींद पूरी लें.

मूलांक 9
आज आपका दिन है, लेकिन थोड़ा धैर्य रखना होगा. जो काम अटके हैं, धीरे-धीरे सुलझेंगे. फ़ाइनेंस में सावधानी ज़रूरी है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]

6 छक्के, 6 चौके… तूफानी पारी खेलकर भी जीत नहीं दिला सके जॉनी बेयरस्टो, डेविड वार्नर बने POTM

[ad_1]

द हंड्रेड लीग के छठे मुकाबले में 164 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेल्श फायर के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने 50 गेंदों में 86 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. उन्होंने इस पारी में 6 छक्के लगाए, इतने छक्के तो विपक्षी टीम लंदन स्पिरिट में टोटल भी नहीं लगे थे. हालांकि इस शानदार पारी के बावजूद बेयरस्टो अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए. इससे पहले लंदन स्पिरिट के लिए डेविड वार्नरने 70 रनों की कमाल पारी खेली थी, जिसके दम पर उन्होंने प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवार्ड जीता.

वेल्श फायर को जीत के लिए 164 रनों का लक्ष्य मिला था. स्टीव स्मिथ 3 रन बनाकर आउट हो गए थे, कप्तान टॉम एबल (5) भी सस्ते में आउट हो गए. लेकिन एक छोर पर जॉनी बेयरस्टो टिके रहे, उन्होंने 50 गेंदों में 172 की स्ट्राइक रेट से 86 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 6 छक्के और 6 चौके जड़े. अंत में क्रिस ग्रीन ने थोड़ा संघर्ष किया और 21 गेंदों में नॉट आउट 32 रन बनाए लेकिन वेल्श जीत से 9 रन दूर रह गई.


डेविड वार्नर बने प्लेयर ऑफ़ द मैच

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लंदन स्पिरिट ने 100 गेंदों में 163 रन बनाए थे. कप्तान केन विलियमसन और डेविड वार्नर ने पारी की शुरुआत की थी, कप्तान 14 रन बनाकर आउट हो गए थे. डेविड वार्नर ने 45 गेंदों में 2 छक्के और 8 चौकों की मदद से 70 रन बनाए. जैमी स्मिथ ने 26 और एश्टन टर्नर ने 24 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. डेविड वार्नर को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवार्ड मिला.


द हंड्रेड 2025 में कुल 8 टीमें खेल रही हैं, सभी टीमों ने इस सीजन अपना पहला मैच खेल लिया है. लंदन स्पिरिट ने इससे पिछला मैच हारा था, वह अंक तालिका में इस जीत के साथ 5वें स्थान पर आ गई है. वेल्श फायर की ये लगातार दूसरी हार है, टीम अंक तालिका में छठे नंबर पर है. 2 में 2 जीत के साथ ओवल इनविंसिबल्स पहले नंबर पर है.



[ad_2]

Tata Motors Q1 Results: टाटा मोटर्स को झटका, पहली तिमाही में कंपनी को हुआ 62.2 परसेंट का घाटा

[ad_1]

Tata Motors Q1 Results: टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को कारोबारी साल 2025-26 की पहली तिमाही के नतीजे का ऐलान किया. इस दौरान कंपनी के नेट प्रॉफिट में 62.2 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई. इसी के साथ जून तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ घटकर 4,003 करोड़ रुपये रह गया. इसकी वजह अमेरिकी टैरिफ के चलते JRL के मुनाफे में आई कमी, अलग-अलग सेगमेंट में बिक्री में आई गिरावट और बंद हो चुके परिचालनों से बिक्री पर आया असर है. 

ऑपरेश्नल रेवेन्यू में भी आई गिरावट 

टाटा मोटर्स लिमिटेड  (TML) रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि ऑटो सेक्टर की इस दिग्गज कंपनी ने पिछले कारोबारी साल की अप्रैल-जून तिमाही में 10,587 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था. कंपनी ने बताया कि पहली तिमाही में उसका ऑपरेश्नल रेवेन्यू 1,04,407 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह 1,07,102 करोड़ रुपये था. इस तिमाही में कंपनी की परफॉर्मेंस पर सबसे ज्यादा असर सभी व्यवसायों में बिक्री में गिरावट और मुख्य रूप से जेएलआर के मुनाफे में गिरावट का है. 

टाटा मोटर्स ग्रुप के सीएफओ पीबी बालाजी ने कहा, ”कड़ी आर्थिक चुनौतियों के बावजूद मजबूत बुनियादी बातों के दम पर इस तिमाही में हमारा कारोबार मुनाफा देने वाला रहा. जैसे-जैसे टैरिफ पर बातें स्पष्ट होती जाएंगी और फेस्टिव सीजन के दौरान डिमांड  बढ़ेगी, हम अपनी परफॉर्मेंस में तेजी लाने और पोर्टफोलियो को फिर से मजबूत बनाने का टारगेट लेकर चल रहे हैं. अक्टूबर 2025 में होने वाले अगले डीमर्जर के तहत हमारा फोकस दूसरी छमाही में एक मजबूत प्रदर्शन देने पर है.” 

शेयर पर दिख सकता है असर 

पहली तिमाही के नतीजे का असर सोमवार को कंपनी के शेयर पर पड़ सकता है. सोमवार को इसकी ओपेनिंग गिरावट में हो सकती है. बाजार को शायद पहले से कंपनी के कमजोर तिमाही के नतीजे का अंदेशा था इसलिए इसकी शेयर की कीमत में बीते एक महीने में 9 परसेंट की गिरावट आई है और अब चूंकि तिमाही में कंपनी के नतीजे कमजोर रहे हैं इसलिए शेयर में और गिरावट आ सकती है. 

 

ये भी पढ़ें: 

SBI Q1 Results: मुनाफा 12% उछलकर 19,160 करोड़ पर पहुंचा, NPA में गिरावट, अनुमानों से बढ़कर रिजल्ट

[ad_2]