संभल हिंसा से सुर्खियों में आए CO अनुज चौधरी को बड़ा तोहफा, बने ASP; अब मिलेगी इतनी सैलरी

[ad_1]

संभल हिंसा के दौरान अपनी बहादुरी और त्वरित फैसलों से सुर्खियों में आए चंदौसी के सर्किल ऑफिसर (CO) अनुज कुमार चौधरी एक बार फिर चर्चा में हैं. लेकिन इस बार वजह है उनकी तरक्की. उन्हें प्रमोशन देकर ASP (Assistant Superintendent of Police) बना दिया गया है. आदेश जारी होते ही उनकी वर्दी पर अशोक स्तंभ लगाया गया, जो इस पद की शान और जिम्मेदारी दोनों का प्रतीक है. प्रमोशन के साथ उनकी सैलरी और सुविधाओं में भी बड़ा इजाफा हुआ है.

भारत में ASP का पद IPS अधिकारियों के लिए प्रवेश स्तर का पद होता है. 7वें वेतन आयोग के अनुसार इस पद पर बेसिक सैलरी 56,100 रुपये प्रति माह से शुरू होती है. इसके अलावा, महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, यात्रा भत्ता, मेडिकल कवर और बच्चों की शिक्षा भत्ता जैसी कई सुविधाएं भी मिलती हैं. इन सभी को मिलाकर ASP की मासिक सैलरी करीब 1.10 लाख से 1.50 लाख के बीच पहुंच जाती है, जो पोस्टिंग के शहर और अनुभव के आधार पर थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकती है.

यह भी पढ़ें- नीट काउंसिलिंग के लिए MCC ने फिर बढ़ाई डेट, अब इन दिन जारी होगा राउंड-1 की सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट

ये मिलती हैं सुविधाएं 

ASP बनने के बाद सिर्फ सैलरी ही नहीं बढ़ती, बल्कि सरकारी सुविधाओं का दायरा भी बढ़ जाता है. उन्हें शहर में अच्छे लोकेशन पर सरकारी आवास मिलता है, ड्यूटी के लिए ड्राइवर सहित गाड़ी दी जाती है, और उनके साथ-साथ परिवार को भी सुरक्षा उपलब्ध कराई जाती है. स्वास्थ्य सुविधाओं के तहत सरकारी और पैनल अस्पतालों में मुफ्त या रियायती इलाज मिलता है. इसके अलावा, साल में कई तरह की छुट्टियां भी दी जाती हैं, ताकि अधिकारी मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रह सकें.

यह भी पढ़ें- सैम मानेकशॉ, ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान और मेजर सोमनाथ शर्मा की कहानियां पढ़ेंगे स्टूडेंट्स, NCERT के सिलेबस में बड़ा बदलाव

कितनी होगी सैलरी?

CO के रूप में अनुज चौधरी की सैलरी 7वें वेतन आयोग के तहत 56,100 से 1,77,500 के पे-बैंड में थी. लेकिन ASP बनने पर अलाउंसेस में बढ़ोतरी और ग्रेड में उन्नति का फायदा मिलेगा. माना जा रहा है कि उनकी मासिक सैलरी में लगभग 15,000 से 25,000 तक का इजाफा होगा. यह बढ़ोतरी उन्हें वित्तीय रूप से मजबूत बनाएगी और उनकी जीवनशैली में भी सकारात्मक बदलाव लाएगी. ASP का पद भारतीय पुलिस सेवा में ऊंचे पदों तक पहुंचने का पहला पायदान होता है. यहां से आगे बढ़ते हुए अधिकारी SP, DIG, IG और DGP जैसे उच्च पदों पर भी पहुंच सकते हैं.

यह भी पढ़ें- UPSC में पास होकर भी फाइनल लिस्ट से बाहर हुए उम्मीदवारों को मिलेगा नया मौका, इस योजना से खुलेगा रास्ता

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

सनी देओल से 3 और बॉबी से 6 गुना ज्यादा अमीर हैं अभय देओल, जानें कैसे करते हैं कमाई

[ad_1]

देव डी और शंघाई जैसी फिल्मों से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने वाले अभय देओल अपने कजन्स सनी देओल और बॉबी देओल जैसा स्टारडम तो नहीं पा पाए, लेकिन नेट वर्थ के मामले में कम फिल्मों में दिखने के बावजूद वो अपने भाई बॉबी देओल और सनी देओल से काफी आगे हैं.

आखिरी बार ट्रायल बाय फायर’ सीरीज में दिखे अभय देओल किसी आम बॉलीवुड सेलिब्रिटी की तरह लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं. अपनी शांत छवि के पीछे लेकिन उनका दिमाग उन्होंने अपने अंदर एक स्मार्ट बिजनेसमैन भी छिपा रखा है.

कितनी है अभय देओल की नेटवर्थ

मेन्स एक्सपी की रिपोर्ट के मुताबिक, अभय देओल की नेटवर्थ 100-200 करोड़ नहीं बल्कि लगभग 400 करोड़ रुपये है. जो उनके भाई और एनिमल एक्टर बॉबी देओल से करीब 6 गुना ज्यादा है और सनी देओल की नेटवर्थ से 3 गुना ज्यादा.

कहां से कमाते हैं अभय देओल

  • अभय देओल टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, अपनी हर एक फिल्म के लिए करीब 3 करोड़ चार्ज करते हैं और साला में एक्टिंग से करीब 10 करोड़ रुपये कमा लेते हैं.
  • हालांकि, अभय की असली कमाई वो बिजनेस वेंचर्स से करते हैं, जैसे वो एक रेस्टोरेंट चेन जिसका नाम फैटी काऊ है उसके को-ओनर हैं.
  • इसके अलावा, वो कुछ हॉस्पिटैलिटी प्रोजेक्ट्स में हिस्सेदारी रखते हैं और फॉरबिडेन फिल्म्स नाम की खुद की प्रोडक्शन कंपनी भी चलाते हैं. इसी बैनर में उन्होंने वन बाय टू और वट आरऑड्स जैसी फिल्में भी बनाई हैं.
  • अभय के पास मुंबई में 27 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी और गोवा में घर भी है. इसके अलावा वो कुछ लग्जरी कारों के मालिक भी है.


कितनी है बॉबी देओल और सनी देओल की नेटवर्थ

बॉबी देओल की नेटवर्थ लाइफस्टाइल एशिया के मुताबिक करीब 66.7 करोड़ रुपये है और वो हर फिल्म के 4-6 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं. हाल में ही वो आश्रम जैसी सीरीज, कंगुआ जैसी साउथ फिल्म और कई दूसरे प्रोजेक्ट्स से धमाल मचा चुके हैं.

दूसरी तरफ उनके बड़े भाई और गदर 2- जाट जैसी फिल्मों से तबाही मचाने वाली सनी देओल की नेटवर्थ फाइनेंशियल एक्सप्रेस के मुताबिक, 130 करोड़ रुपये है. सनी देओल भी आगे ‘रामायण’ जैसी बड़ी फिल्म में दिखने वाले हैं.



[ad_2]

2025 में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, जो रूट से आगे शुभमन गिल

[ad_1]

2025 में इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक सबसे ज्यादा रन इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज बेन डकेट के नाम है. वहीं इस लिस्ट में भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल, जो रूट से अभी आगे हैं. रूट ने 5 तो, गिल ने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 6 शतक जड़ दिए हैं. इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में इंग्लैंड के बल्लेबाजों का जलवा है. इस लिस्ट में टॉप-7 में तीन बल्लेबाज इंग्लैंड के ही हैं.

2025 में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज

1- बेन डकेटइंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट ने 23 मैचों में लगभग 48 की औसत से 1290 रन जड़े हैं. इस दौरान उन्होंने 8 अर्धशतक और तीन शतक लगाए हैं.

2- शुभमन गिल- भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. गिल ने 14 मैचों में लगभग 65 की औसत से 1234 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 6 शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं.

3- जो रूटइंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने 15 मैचों में 69.11 की औसत से 1175 रन जड़े हैं. इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 4 अर्धशतक ठोके हैं.

4- करनबीर सिंह- ऑस्ट्रिया के करनबीर सिंह ने 24 मैचों में लगभग 49 की औसत से अब तक 1013 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 8 अर्धशतक और दो शतक जड़े हैं.

5- फियाज अहमदबाहरेन के खिलाड़ी फियाज अहमद ने 29 मैचों में लगभग 59 की औसत से 943 रन जड़े हैं. इस दौरान फियाज ने 6 अर्धशतक और एक शतक लगाए हैं.

6- हैरी ब्रूकइंग्लैंड के हैरी ब्रूक ने अब तक 23 मैचों में लगभग 38 की औसत से 933 रन बनाए हैं. इस दौरा ब्रूक ने 5 अर्धशतक और दो शतक जड़े हैं.

7- आगा सलमान- पाकिस्तान के आगा सलमान इस लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं. सलमान ने अब तक 27 मैचों में 34.08 की औसत से 818 रन जड़े हैं. इस दौरान सलमान ने 4 अर्धशतक और एक शतक लगाए हैं.

यह भी पढ़ें- एशिया कप के बाद वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका से सीरीज; देखें टीम इंडिया का इस साल का शेड्यूल

[ad_2]

भूकंप से देर रात कांपी धरती, दहशत में घर छोड़ भागे लोग, जानें कितनी थी तीव्रता

[ad_1]

Turkey Earthquake: तुर्किये के पश्चिमी प्रांत बालिकेसिर में रविवार शाम 6.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया. देश की आपदा एवं आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (AFAD) के अनुसार, झटका स्थानीय समयानुसार शाम 7:53 बजे आया और इसकी गहराई 11 किलोमीटर मापी गई. जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) ने इसकी तीव्रता 6.19 और गहराई 10 किलोमीटर दर्ज की.

भूकंप का केंद्र सिंदिरगी क्षेत्र में था और झटके इस्तांबुल सहित कई प्रांतों में महसूस किए गए. मंत्री अली येरलिकाया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर जानकारी दी कि AFAD की टीमें इस्तांबुल और आसपास के प्रांतों में तुरंत निरीक्षण कार्य में जुट गई हैं और अब तक किसी तरह की गंभीर क्षति या जनहानि की रिपोर्ट नहीं मिली है.

मंत्री अली येरलिकाया ने दी जानकरी 

मंत्री अली येरलिकाया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा, “सिंदिरगी, बालिकेसिर में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया है. इसे इस्तांबुल और आसपास के प्रांतों में भी महसूस किया गया. AFAD और सभी संबंधित संस्थाएं मौके पर सर्वे कर रही हैं. अभी तक कोई नकारात्मक स्थिति सामने नहीं आई है. प्रभावित नागरिकों के लिए मैं शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ. ईश्वर हमारे देश को आपदाओं से बचाए.”

 

AFAD के अनुसार, भूकंप के बाद कई आफ्टरशॉक्स आए, जिनमें एक की तीव्रता 4.6 रही. अधिकारियों ने नागरिकों को क्षतिग्रस्त इमारतों में प्रवेश न करने की सलाह दी है.

सिंदिरगी में इमारत ढही
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स और एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक, भूकंप के केंद्र सिंदिरगी कस्बे में एक इमारत गिर गई है. हालांकि, अब तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. झटके इस्तांबुल तक, लगभग 200 किलोमीटर दूर, महसूस किए गए. तुर्किये भूगर्भीय दृष्टि से सक्रिय क्षेत्र में स्थित है और यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं.

 



[ad_2]

अगर हो जाए परमाणु हमला तो सबसे पहले फैलती है यह बीमारी, लाइलाज है इसे रोकना

[ad_1]

दुनिया में मौजूद अगर सबसे खतरनाक हथियारों की बात करें, तो उसमें परमाणु बम का नाम जरूर शामिल किया जाता है. इसके बारे में कहा जाता है कि अगर तीसरा विश्वयुद्ध होता है तो परमाणु हथियारों का प्रयोग जरूर होगा, जो मानव इतिहास में सबसे बड़ी त्रासदी साबित होगी. इससे न सिर्फ जान-माल की हानि होगी, बल्कि एक पूरी सभ्यता नष्ट हो जाएगी. यानी कि अगर इसका प्रयोग हुआ तो यह मानव सभ्यता पर अपनी एक अमिट छाप छोड़ जाएगी, जिसका उदाहरण हमें जापान हिरोशिया और नागासाकी में देखने को मिलती है.  परमाणु हमले की स्थिति में केवल चोट या धमाके से ही नुकसान नहीं होता, बल्कि शरीर में एक खतरनाक बीमारी सबसे पहले फैलती है. इसे कहते हैं त्वरित विकिरण रोग (Acute Radiation Syndrome – ARS).

क्या है यह बीमारी?

परमाणु धमाके के कुछ मिनटों से कुछ घंटों के भीतर शरीर में विकिरण का असर दिखने लगता है. रेडिएशन शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाता है और शुरुआत होती है ARS की. इसके लक्षण होते हैं. 

  • उलटी, थकान, बुखार और कमजोरी
  • सिर दर्द, दिल की धड़कन का गिरना
  • खून से दस्त और घावों का जल्दी न भरना

रेडिएशन शरीर की रक्त-निर्माण कोशिकाओं को खत्म कर देता है. इससे इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है और इंसान सामान्य संक्रमण से भी मर सकता है.

Hiroshima से क्या सीखा गया?

Hiroshima पर बम गिरने के बाद कई लोग तुरंत नहीं मरे. कुछ दिखने में ठीक थे लेकिन कुछ घंटों में उनकी हालत बिगड़ने लगी. उनके शरीर में विकिरण ने कोशिकाएं नष्ट कर दी थीं. कुछ दिनों में बाल झड़ने, बुखार, खून की कमी और घावों से मवाद निकलने जैसे लक्षण दिखे. यह सब Radiation Sickness यानी ARS के संकेत थे.

क्यों होती है यह लाइलाज?

  • यह बीमारी बहुत तेजी से शरीर को कमजोर करती है
  • इलाज शुरू होने तक शरीर की प्रतिरोधक क्षमता खत्म हो जाती है
  • शरीर खून नहीं बना पाता, जिससे इन्फेक्शन बढ़ते हैं
  • कई मामलों में इलाज से पहले ही मौत हो जाती है

क्या है बचाव का तरीका?

  • धमाके के तुरंत बाद ठोस दीवारों वाली बिल्डिंग में छिपें
  • रेडिएशन की मात्रा मापने वाला यंत्र रखें
  • उलटी, बुखार या थकान महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं
  • सरकारी या बचाव टीम की सलाह का पालन करें

परमाणु हमले की स्थिति में सबसे पहला खतरा होता है ARS यानी त्वरित विकिरण रोग. यह बीमारी मिनटों में असर दिखाती है और समय रहते इलाज न मिले तो जान बचाना मुश्किल हो जाता है. इसलिए ऐसे समय में सही जगह शरण लेना और मेडिकल मदद जल्दी पाना ही जीवन बचा सकता है.

इसे भी पढ़ें: सिर्फ कैंसर ही नहीं सिगरेट पीने से हो सकती है रीढ़ की हड्डी से जुड़ी ये बीमारी, चौंका देगी रिसर्च

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

India का Manufacturing Boom | Nippon India Nifty Manufacturing Fund Launch! | Paisa Live

[ad_1]

भारत का manufacturing sector तेजी से बढ़ रहा है और इसी अवसर को देखते हुए Nippon India Mutual Fund ने नया fund लॉन्च किया है — Nippon India Nifty India Manufacturing ETF और Index Fund। यह fund Nifty India Manufacturing Index पर आधारित है, जो capital goods, auto, metals जैसे sectors की कंपनियों को कवर करता है। 6 अगस्त से 20 अगस्त 2025 तक subscription खुला है। यह low cost, diversified और transparent investment option है। ETF में आप intraday trading कर सकते हैं, जबकि index fund में SIP के जरिए systematic investment कर सकते हैं। India’s manufacturing sector is growing rapidly, and seeing this opportunity, Nippon India Mutual Fund has launched a new fund — Nippon India Nifty India Manufacturing ETF and Index Fund. This fund is based on the Nifty India Manufacturing Index, covering companies in sectors like capital goods, auto, and metals. Subscription is open from August 6 to August 20, 2025. It offers a low-cost, diversified, and transparent investment option. You can do intraday trading through the ETF, while the index fund allows systematic investment through SIPs.

[ad_2]

Taurus Weekly Horoscope: 10 से 16 अगस्त 2025 सावधान! इस सप्ताह व्यापार में आर्थिक हानि के संकेत

[ad_1]

वृषभ साप्ताहिक राशिफल (10 से 16 अगस्त 2025): इस सप्ताह की शुरुआत वृषभ राशि के जातकों के लिए बेहतर रहेगी. किसी बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार से मन प्रसन्न होगा. आपके सोचे हुए कार्य तेजी से पूरे होंगे और जीवन के हर क्षेत्र में मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा. परिवार वाले आपके निर्णयों का समर्थन करेंगे.

बिजनेस और करियर:
बिजनेसमैन अपनी बुद्धिमता और विवेक से व्यापार का विस्तार कर सकेंगे. इस संबंध में की गई यात्रा सुखद और सफल रहेगी. होलसेल व्यापारियों के लिए यह समय अधिक अनुकूल और लाभकारी रहेगा. मिड वीक में ससुराल पक्ष से किसी विशेष कार्य में सहयोग मिलेगा. ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारी आपकी मेहनत और समर्पण को सराहेंगे. पिछले प्रयासों का अच्छा फल मिलेगा और बड़ी सफलता की संभावना है.

पारिवारिक और प्रेम जीवन:
घर की महिलाएं धार्मिक कार्यों में अधिक समय बिताएंगी. सप्ताहांत में तीर्थयात्रा का अवसर मिलेगा. प्रेम संबंध मजबूत होंगे, लव पार्टनर के साथ मेल-जोल बढ़ेगा. परिवार भी आपके प्रेम संबंध को विवाह के लिए स्वीकार करने को तैयार रहेगा. शादीशुदा जीवन सुखमय और शांतिपूर्ण रहेगा.

स्वास्थ्य:
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर खानपान और दिनचर्या का ध्यान रखें.

संक्षिप्त सुझाव:

  • कार्यों में सतर्कता और धैर्य बनाए रखें.

  • यात्रा के दौरान सावधानी बरतें.

  • परिवार और प्रेम संबंधों में ईमानदारी और समझदारी रखें.

  • धार्मिक कार्यों में भाग लेने से मानसिक शांति मिलेगी.

शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 4, 8









क्षेत्र  स्थिति
करियर  सीनियर्स का सहयोग, प्रमोशन के योग
धन  प्रॉपर्टी व बिज़नेस से लाभ
प्रेम  विवाह के योग बन सकते हैं.
स्वास्थ्य सामान्य लेकिन यात्रा में सावधानी.
उपाय   गुरुवार को पीपल पर जल चढ़ाएं.

FAQs:
Q1. क्या इस सप्ताह प्रॉपर्टी से लाभ होगा?
A1. हां, प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं.

Q2. क्या विदेश से जुड़े अवसर मिल सकते हैं?
A2. हां, विदेश में करियर या एजुकेशन से जुड़ी रुकावटें दूर होंगी और नए अवसर प्राप्त होंगे.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

सीरिया में अस्पताल के स्टाफ को घुटनों पर बैठाया, शख्स खड़ा हुआ तो मार दी गोली, वीडियो आया सामने

[ad_1]

रूस के सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स (एसओएचआर) की ओर से जारी एक वीडियो में सीरियाई राष्ट्रपति अहमद अल-शरा की सरकार के प्रति वफादार लड़ाकों को एक अस्पताल में कर्मचारियों की हत्या करते दिखाया गया है. रूसी सरकार की ओर से नियंत्रित मीडिया आरटी की रिपोर्ट ने इस बात की जानकारी दी.

स्वीडा नेशनल हॉस्पिटल के अंदर फिल्माए गए इस वीडियो में अस्पताल की ड्रेस पहने कुछ पुरुष बंदूक की नोंक पर घुटनों के बल बैठे दिखाई दे रहे हैं. वहीं कई हथियारबंद जवान, जिनकी पहचान एसओएचआर ने सीरियाई रक्षा और गृह मंत्रालय के सदस्यों के रूप में की है, अस्पताल कर्मियों को घेरे हुए दिखाई दे रहे हैं.

गोलीबारी में कई कर्मी घायल

वीडियो में एक बंदी को हथियारबंद शख्स ने थप्पड़ मारा, जिससे वह खड़े होकर पीछे हटता हुआ दिख रहा है. तुरंत उसे नजदीक से दो गोलियां मारी जाती हैं. इसके बाद फिर और गोलीबारी होती है, जिसमें कई घायल जमीन पर गिर जाते हैं. हालांकि एबीपी न्यूज इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

दरअसल यह घटना स्वेदा शहर में ड्रूज लड़ाकों और सुन्नी बेडौइन जनजातियों के बीच जुलाई में शुरू हुई भीषण झड़प के दौरान हुई. एसओएचआर और स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सरकारी सैनिक सीरिया की राजधानी दमिश्क से लगभग 110 किलोमीटर दूर स्वेदा में युद्धविराम लागू करने के लिए घुसे थे, लेकिन आखिर में ड्रूज मिलिशिया के खिलाफ बेडौइन गुटों के साथ मिल गए.

ड्रूज समुदाय के नेता की मांग

शनिवार को, सीरिया के ड्रूज समुदाय के नेता शेख हिकमत अल-हिजरी ने स्वेदा हिंसा, जिसमें अस्पताल में हुई घटना भी शामिल है, की अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग की. अपने एक कथन में उन्होंने मांग की है कि दोषियों को अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक कोर्ट के समक्ष लाया जाए और नागरिकों की सुरक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों की तैनाती की जाए.

बता दें कि ड्रूज इजराइल में अल्पसंख्यक हैं और उनमें से कई इसकी सेना में सेवारत हैं. इस संघर्ष में इजराइल की भागीदारी, युद्ध शुरू होने के बाद से सीरिया के दक्षिण में एक दुर्लभ प्रत्यक्ष हस्तक्षेप को दर्शाती है. ड्रूज नेताओं के अनुसार, इजराइली हमलों ने उनके समुदाय के व्यापक नरसंहार को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

ये भी पढ़ें:- ‘कोर्ट और जनता के सामने झूठ बोलते पकड़े गए हैं राहुल गांधी’, वोट चोरी के आरोपों पर बोले सुधांशु त्रिवेदी

[ad_2]

WhatsApp में आए कमाल के फीचर्स! अब नए कोलाज लेआउट के साथ मिलेंगे मस्ती भरे म्यूज़िक, जानें कैसे

[ad_1]

Whatsapp New Features: मेटा के स्वामित्व वाला WhatsApp अब अपने स्टेटस सेक्शन को और मजेदार बनाने के लिए चार नए फीचर्स लेकर आया है. इनमें फोटो स्टिकर, लेआउट, Add Yours और More with Music जैसे अपडेट शामिल हैं. कंपनी के मुताबिक, ये फीचर्स आने वाले महीनों में धीरे-धीरे सभी यूज़र्स तक पहुंच जाएंगे.

लेआउट फीचर

सबसे बड़ा अपडेट है नया लेआउट ऑप्शन, जिसकी मदद से यूज़र्स सीधे व्हाट्सऐप पर ही कोलाज बना सकते हैं. इसके लिए बिल्ट-इन एडिटर में आप अधिकतम छह तस्वीरें चुनकर उन्हें एक खूबसूरत कोलाज में सजा सकते हैं. चाहे ट्रिप की यादें हों किसी इवेंट के खास पल या रोजमर्रा की तस्वीरें अब उन्हें इंस्टाग्राम जैसे स्टाइल में शेयर किया जा सकेगा.

म्यूज़िक स्टिकर्स

हाल ही में व्हाट्सऐप ने स्टेटस में म्यूज़िक जोड़ने का फीचर दिया था, लेकिन अब यह एक कदम आगे बढ़कर म्यूज़िक स्टिकर पेश कर रहा है. इसके जरिए यूज़र्स अपनी किसी भी सेल्फी या फोटो पर पसंदीदा गाना ओवरले कर सकते हैं, जिससे एक साधारण फोटो भी ऑडियो-विजुअल पोस्ट बन जाएगी.

फोटो स्टिकर्स

फोटो स्टिकर टूल से यूज़र्स किसी भी तस्वीर को कस्टम स्टिकर में बदल सकते हैं. इसमें क्रॉप, रीसाइज़ और शेप बदलने के विकल्प मौजूद हैं, ताकि आप इसे अपने स्टेटस अपडेट में और भी क्रिएटिव तरीके से इस्तेमाल कर सकें.

Add Yours

Add Yours फीचर इंस्टाग्राम और फेसबुक के इंटरैक्टिव फॉर्मेट से लिया गया है. इसमें आप कोई प्रॉम्प्ट जैसे “Best coffee moment” या “Throwback pic” डाल सकते हैं और दोस्तों को फोटो या वीडियो के जरिए जवाब देने के लिए आमंत्रित कर सकते हैं.

व्हाट्सऐप का फ्रॉड अकाउंट्स पर सख्त एक्शन

इन फीचर्स के लॉन्च के साथ ही व्हाट्सऐप ने साइबर क्राइम पर भी कड़ा कदम उठाया है. हाल ही में साउथ ईस्ट एशिया से संचालित कई बड़े स्कैम नेटवर्क्स को खत्म करने के लिए कंपनी ने इस साल की पहली छमाही में ही 68 लाख से ज्यादा फर्जी अकाउंट्स ब्लॉक कर दिए जिनमें से कई को उनके सक्रिय होने से पहले ही हटा दिया गया.

यह भी पढ़ें:

Jio यूज़र्स के लिए खुशखबरी! इन प्लान्स में फ्री में मिल रहा Netflix सब्सक्रिप्शन, जानें बेनिफिट्स

[ad_2]

बजट का 1800% निकाला, 17 दिन में बन गई ‘सैयारा’-‘छावा’ और ‘महावतार नरसिम्हा’ से भी बड़ी फिल्म!

[ad_1]

एक तरफ पिछले 4 हफ्तों से ‘सैयारा’ का तूफान उठा हुआ है, तो दूसरी तरफ ‘महावतार नरसिम्हा’ बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बनी हुई है. ऐसी दो धुरंधर फिल्मों के बीच एक ऐसी भी फिल्म आई जिसका न तो प्रमोशन हुआ और न ही ज्यादा चर्चा. लेकिन अब ये फिल्म चर्चा में आ गई है.

‘सु फ्रॉम सो’ नाम की इस कन्नड़ फिल्म के चर्चा में आने की वजह इसकी बॉक्स ऑफिस पर कमाई है. कमाल की बात ये है कि इस फिल्म को हिंदी में रिलीज ही नहीं किया गया. इसके बावजूद सिर्फ कन्नड़ और मलयालम में मिलाकर इसने अपने बजट का कई सौ प्रतिशत निकाल लिया है.

‘सु फ्रॉम सो’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

78 लाख रुपये से ओपनिंग लेने वाली इस फिल्म ने सैक्निल्क के मुताबिक, पहले हफ्ते में 20.15 करोड़ कमाए. दूसरे हफ्ते फिल्म की कमाई 27.9 करोड़ हो गई. 15वें और 16वें दिन ये कमाई 3.1 करोड़ और 6 करोड़ रही.

वहीं अब 17वें दिन यानी आज फिल्म ने 10:10 बजे तक 5.44 करोड़ कमाते हुए टोटल 62.59 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. बता दें कि ये आंकड़े फिलहाल फाइनल नहीं हैं. इनमें बदलाव हो सकता है.

‘सु फ्रॉम सो’ ने ‘छावा’-‘सैयारा’ और ‘महावतार नरसिम्हा’ को भी दी इस मामले में मात

फिल्म के बजट के बारे में डायरेक्टर जेपी थुमिनाड ने खुद बताया है कि इसे सिर्फ 4.5 करोड़ रुपये में बनाया गया है. फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 16 दिनों में सैक्निल्क के अनुसार 75.75 करोड़ रुपये हो चुकी है. इसमें अगर आज का कलेक्शन जोड़ दें तो ये 81 करोड़ के ऊपर पहुंचता है.

अब जानते हैं कि इस फिल्म ने ‘छावा’, ‘सैयारा’ और ‘महावतार नरसिम्हा’ को कैसे मात दी है.

  • ‘सु फ्राम सो’ ने अपने बजट का अभी तक 1822 प्रतिशत के करीब निकाल लिया है, जबकि 60 करोड़ के बजट में बनी ‘सैयारा’ ने वर्ल्डवाइड 23 दिनों में 523 करोड़ कमाते हुए बजट का 878 प्रतिशत ही निकाला है.
  • अब ‘छावा’ की बात करें तो 130 करोड़ के बजट में बनी विक्की कौशल की इस फिल्म ने 807.88 करोड़ कमाते हुए बजट का करीब 621 प्रतिशत ही निकाला है.
  • 15 करोड़ के बजट में बनी ‘महावतार नरसिम्हा’ ने 16 दिन में वर्ल्डवाइड 182.75 करोड़ कमाए और आज 17वें दिन की कमाई जोड़ देने पर इसकी टोटल कमाई 201 करोड़ के ऊपर पहुंचती है. यानी इस फिल्म ने 1340 प्रतिशत निकाला है.


साफ है कि ‘सु फ्रॉम सो’ इस साल की सबसे ज्यादा मुनाफा प्रतिशत निकालने वाली फिल्म बन गई है. आने वाली दिनों में ये प्रतिशत और भी ज्यादा बढ़ सकता है.



[ad_2]