क्या आपका घर भी है AI के निशाने पर? शोधकर्ताओं ने दिखाया इस मॉडल का खतरनाक रूप

[ad_1]

Google Gemini: गूगल का Gemini AI एक ऐसा टूल है जो वीडियो के साथ ऑडियो बना सकता है, बच्चों के लिए चित्रों वाली किताबें तैयार कर सकता है और यहां तक कि आपकी यात्रा योजनाएं भी तय कर सकता है. लेकिन इसके उजले पहलू के साथ-साथ इसका खतरनाक पक्ष भी है जिसे एक शोध टीम ने छोटे लेकिन चौंकाने वाले डेमो में सामने रखा.

साइंस फिक्शन से हकीकत तक

फिल्मों में आपने देखा होगा कि कोई व्यक्ति दूर बैठे घर की लाइट्स कंट्रोल करता है या तापमान बदल देता है. लेकिन शोधकर्ताओं ने यह कारनामा असल में कर दिखाया और वह भी Gemini AI को हैक करके. उन्होंने दिखाया कि कैसे AI को स्मार्ट डिवाइस से जोड़कर न सिर्फ घर में बदलाव किए जा सकते हैं बल्कि इससे गंभीर नुकसान भी पहुंचाया जा सकता है.

Google Calendar से घर में सेंधमारी

WIRED की रिपोर्ट के मुताबिक, टीम ने एंड्रॉयड फोन पर चल रहे Gemini असिस्टेंट को एक गूगल कैलेंडर इनवाइट के ज़रिए हैक किया जिसमें खतरनाक कोड छिपा था. जैसे ही उन्होंने Gemini से कैलेंडर के विवरण का सार बताने को कहा, वह कोड सक्रिय हो गया और घर के तमाम डिवाइस पर असर डालने लगा. इस तरह एक साधारण सा दिखने वाला कैलेंडर इनवाइट घर की पूरी स्मार्ट सिस्टम को अपने कब्ज़े में लेने का ज़रिया बन गया.

AI की डरावनी सीमाएं

भले ही शोधकर्ताओं ने तकनीकी विवरण उजागर नहीं किए लेकिन यह डेमो ही काफी था यह दिखाने के लिए कि गलत हाथों में AI कितना विनाशकारी साबित हो सकता है. स्मार्ट डिवाइस पहले से ही साइबर हमलों के शिकार होते रहे हैं और अब LLMs (लार्ज लैंग्वेज मॉडल) के आने से खतरा कई गुना बढ़ गया है. यही वजह है कि स्मार्ट होम AI के विस्तार से पहले इन मॉडलों की सुरक्षा सुनिश्चित करना बेहद ज़रूरी है.

गूगल की प्रतिक्रिया और भविष्य की चुनौती

यह हैकिंग डेमो गूगल के साथ साझा किया गया और कंपनी मानती है कि घर के डिवाइस के ज़रिए AI पर नियंत्रण खतरनाक हो सकता है. हालांकि गूगल का कहना है कि अब तक इस कमज़ोरी का दुरुपयोग नहीं हुआ है लेकिन वह इसे दूर करने पर काम कर रहा है. आने वाले समय में Gemini को स्मार्टवॉच, स्मार्ट टीवी और यहां तक कि कारों में भी लाने की योजना है जिसे I/O 2025 की कीनोट में घोषित किया गया था. उम्मीद है कि गूगल और उसकी सुरक्षा टीम इन कमज़ोरियों को पुख्ता तरीके से दूर कर लेगी इससे पहले कि साइबर अपराधी इसका फ़ायदा उठाएं.

यह भी पढ़ें:

iPhone 17 के लॉन्च से पहले इतना सस्ता हो गया iPhone 16! यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील, जानें कैसे उठाएं लाभ

[ad_2]

क्या 30 सितंबर के बाद ATM से 500 रुपये के नोट नहीं निकल पाएंगे? सरकार ने दिया ये जवाब

[ad_1]

Government On 500 Rupees Notes: कई मीडिया रिपोर्टों में यह दावा किया गया था कि एटीएम से 500 रुपये के नोट निकलना बंद हो जाएगा. इस पर वित्त मंत्रालय ने स्पष्टीकरण दिया है. सरकार की ओर से संसद में कहा गया कि जनता की लेन-देन की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आरबीआई यह सुनिश्चित करेगा कि सभी मूल्यवर्ग के नोटों की संख्या संतुलित रूप से उपलब्ध रहे.

आरबीआई का बैंकों को निर्देश:

छोटे मूल्य के नोटों तक लोगों की आसानी से पहुंच सुनिश्चित करने के लिए आरबीआई ने सभी बैंकों और व्हाइट लेबल एटीएम ऑपरेटर्स को निर्देश दिया है कि वे: 30 सितंबर 2025 तक 100 और 200 रुपये के नोटों की संख्या 75 प्रतिशत तक सुनिश्चित करें, और 31 मार्च 2026 तक इनकी संख्या को 90 प्रतिशत तक बढ़ाएं.

 क्या 500 रुपये के नोट बंद हो रहे हैं?

सरकार का उद्देश्य 500 रुपये के नोटों को बंद करना नहीं है, बल्कि कम मूल्यवर्ग के नोटों की उपलब्धता बढ़ाना है. संसद में एक प्रश्न के उत्तर में सरकार ने स्पष्ट किया कि 500 रुपये के नोट और एटीएम से उनके निकलने को लेकर चिंताओं का कोई आधार नहीं है.

क्यों उठाया गया यह कदम?

राज्यसभा के सत्र के दौरान 5 अगस्त 2025 को उच्च सदन के सदस्यों वाई. वेंकट सुब्बा रेड्डी और मिलिंद देवड़ा ने यह प्रश्न उठाया था. गौरतलब है कि इससे पहले भी आरबीआई ने बैंकों को निर्देश दिया था कि वे एटीएम में कम मूल्यवर्ग वाले नोटों की उपलब्धता सुनिश्चित करें, ताकि आम जनता को रोज़मर्रा के लेन-देन में कोई परेशानी न हो. जब भी लोगों को वित्तीय मामलों में परेशान होती है तो समय-समय पर आरबीआई की तरफ से बैंकों को निर्देश दिए जाते रहे हैं. लेकिन, कई बार फेक रिपोर्ट्स के चलते लोगों में इस बात की शंका बन जाती है कि कहीं सरकार हाई वैल्यू वाले नोट को बंद तो नहीं कर रही है.

ये भी पढ़ें: ट्रंप के 50% टैरिफ की मार से बिगड़ सकता है ‘मेक इन इंडिया’ प्लान, इस बड़ी एजेंसी का पूर्वानुमान

[ad_2]

ट्रंप के टैरिफ पर चीन ने दिया भारत जैसा जवाब, रूसी तेल को लेकर अमेरिका से कही ये बात

[ad_1]

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर भड़के हुए हैं. ट्रंप ने इसको लेकर पहले भारत पर कुल 50 फीसदी रेसिप्रोकल टैरिफ लगा दिए और फिर चीन को भी पेनल्टी लगाने के संकेत दिए. इसको लेकर चीन ने ट्रंप को भारत जैसा ही जवाब दिया है. चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि चीन राष्ट्रीय हितों के आधार पर ऊर्जा सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाता रहेगा. चीन ने रूस समेत अन्य देशों के साथ अपने व्यापार और ऊर्जा सहयोग को वैध और कानूनी बताया है. 

चीनी विदेश मंत्रालय का स्पष्ट रुख

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने शुक्रवार को मीडिया ब्रीफिंग में कहा, ‘चीन की स्थिति स्पष्ट और स्थिर है. रूस सहित दुनिया भर के देशों के साथ चीन का सामान्य आर्थिक, व्यापार और ऊर्जा सहयोग वैध और कानूनी है. चीन राष्ट्रीय हितों के आधार पर ऊर्जा सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाता रहेगा.’

चीन ने दिए टैरिफ के संकेत तो आया चीन का रिएक्शन

गौरतलब है कि हाल ही में ट्रंप ने संकेत दिया था कि यदि चीन रूसी तेल खरीदना जारी रखता है तो उस पर “सेकेंडरी टैरिफ” लगाए जा सकते हैं. व्हाइट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था, ‘हो सकता है ऐसा हो. मैं अभी नहीं कह सकता, लेकिन हमने भारत के साथ ऐसा किया. संभवतः हम कुछ और देशों के साथ भी ऐसा करेंगे. उनमें से एक चीन हो सकता है.’ 

भारत पर एक्स्ट्रा टैरिफ पर चीन का रिएक्शन

जब ट्रंप द्वारा भारत पर रूसी तेल आयात को लेकर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने के निर्णय के बारे में पूछा गया, तो गुओ ने कहा, ‘टैरिफ के दुरुपयोग का चीन हमेशा विरोध करता रहा है और इस पर उसकी नीति स्पष्ट है.’ ट्रंप ने बुधवार को भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की थी, जो 20 जुलाई को लागू हुए पहले के 25 प्रतिशत शुल्क के अतिरिक्त है. उन्होंने इसका कारण भारत द्वारा रूसी कच्चे तेल का निरंतर आयात बताया.

अमेरिकी फैसले पर भारत की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने इसे “अनुचित, अन्यायपूर्ण और असंगत” बताया और कहा कि भारत की ऊर्जा आवश्यकताओं और रणनीतिक स्वायत्तता का सम्मान किया जाना चाहिए.

पीएम मोदी बोले- किसानों के हितों की रक्षा सर्वोपरि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गुरुवार को दिल्ली में आयोजित एम.एस. स्वामीनाथन शताब्दी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में किसानों, पशुपालकों और मछुआरों के हितों की रक्षा को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया. उन्होंने कहा, ‘किसानों का हित हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. भारत कभी भी किसानों, पशुपालकों और मछुआरों के हितों से समझौता नहीं करेगा. मुझे पता है कि मुझे इसका व्यक्तिगत रूप से बड़ा मूल्य चुकाना पड़ सकता है, लेकिन मैं इसके लिए तैयार हूं. देश के किसानों के लिए भारत तैयार है.’

[ad_2]

आईपीएल के इस स्टार खिलाड़ी ने फिर बल्ले से मचाया कोहराम, 9 छक्के, 7 चौके जड़ बनाया शतक

[ad_1]

DPL 2025: दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 के 12वें मुकाबले में शुक्रवार को दर्शकों को ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा देखने को मिला. आउटर दिल्ली वॉरियर्स के ओपनर प्रियांश आर्या ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सबको चौंका दिया. ईस्ट दिल्ली राइडर्स के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 52 गेंदों में शतक जड़ते हुए 111 रनों की शानदार पारी खेली. इस पारी में 7 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के शामिल थे.

मैच की शुरुआत में उनके साथी सलामी बल्लेबाज सनत सांगवान जल्दी पवेलियन लौट गए, लेकिन आर्या ने करन गर्ग के साथ मिलकर पारी को संभाला. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 46 गेंदों में 92 रन की साझेदारी की. आर्या ने 17वें ओवर में अपना शतक पूरा किया और टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने 20 ओवर में 231 रन पर 7 विकेट का स्कोर खड़ा किया.

मैच में आया रोमांचक मोड़

हालांकि, आर्या की इस आतिशी पारी के बावजूद आउटर दिल्ली वॉरियर्स को जीत नसीब नहीं हुई. ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने आखिरी ओवर से पहले ही यह लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया. अर्पित राणा और कप्तान अनुज रावत की चौथे विकेट के लिए 130 रन की साझेदारी ने मैच का रुख पलट दिया और राइडर्स को रोमांचक जीत दिलाई.

पिछले सीजन में भी किया था कमाल

प्रियांश आर्या डीपीएल 2024 में पहले ही शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं, 67.56 की औसत और लगभग 200 की स्ट्राइक रेट से 608 रन बनाकर वह सुर्खियों में आए थे. इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें 2025 मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स का आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट मिला था. आईपीएल डेब्यू सीजन में उन्होंने 17 पारियों में 179.25 की स्ट्राइक रेट से 475 रन ठोककर पंजाब की टीम के लिए अहम योगदान दिया था.

नए सीजन में मिला आत्मविश्वास

साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज छोड़कर आउटर दिल्ली वॉरियर्स से जुड़ने के बाद आर्या ने इस सीजन में शुरुआत में 26, 16 और 8 रन ही बनाए थे, लेकिन ईस्ट दिल्ली राइडर्स के खिलाफ उनका बल्ला आखिरकार गरज उठा. उनकी ये पारी न केवल डीपीएल 2025 के लिए, बल्कि आगे के आईपीएल और घरेलू सीजन के लिए भी उनके आत्मविश्वास को बड़ा बढ़ावा देगी.

[ad_2]

क्या है गूगल का नया इंटरैक्टिव 3D AI मॉडल? जानें कैसे करेगा आपके सारे काम आसान

[ad_1]

Genie 3 AI Model: Google DeepMind द्वारा हाल ही में पेश किया गया Genie 3 एक उन्नत AI मॉडल है जो टेक्स्ट कमांड के जरिए 3D इंटरैक्टिव वर्चुअल दुनिया बना सकता है. इसमें यूजर्स केवल एक साधारण टेक्स्ट इनपुट देता है जैसे “बारिश में भीगता हुआ जंगल” और यह मॉडल 720p रेजोल्यूशन पर 24 फ्रेम प्रति सेकंड की दर से उस वातावरण को वास्तविक समय में प्रस्तुत कर देता है.

पहले से बेहतर इंटरएक्शन और विजुअल मेमोरी

Genie 3 अपने पहले वर्ज़न Genie 2 से कई मामलों में आगे है. जहां Genie 2 सिर्फ 10 से 20 सेकंड तक का इंटरेक्शन दे पाता था, वहीं Genie 3 कुछ मिनटों तक लगातार इंटरएक्शन की सुविधा देता है. इतना ही नहीं, अगर कोई यूजर्स किसी स्थान को छोड़कर बाद में दोबारा लौटता है तो वहां की वस्तुएं और दृश्य पहले जैसे ही रहते हैं. इसका श्रेय Genie 3 की ‘विजुअल मेमोरी’ को जाता है जो लगभग एक मिनट तक किसी सीन को याद रख सकती है.

डायनामिक बदलाव और इवेंट ट्रिगर

Genie 3 केवल स्थिर दृश्यों तक सीमित नहीं है, यह एक “world model” है यानी ऐसा AI सिस्टम जो गतिशील वातावरण की नकल कर सकता है. यूजर्स नई टेक्स्ट कमांड देकर मौसम बदल सकते हैं, नए कैरेक्टर जोड़ सकते हैं या वस्तुओं को किसी अन्य रूप में बदल सकते हैं.

एजेंट ट्रेनिंग और AGI की दिशा में कदम

Google DeepMind के ब्लॉग पोस्ट के अनुसार ऐसे world models भविष्य के AGI (Artificial General Intelligence) की ओर एक अहम कदम हैं. ये मॉडल वर्चुअल वातावरण में AI एजेंट्स को विभिन्न स्थितियों में प्रशिक्षित करने के लिए बेहद उपयोगी हैं, खासकर रोबोटिक्स, गेमिंग, ट्रेनिंग और एजुकेशन जैसे क्षेत्रों में.

सीमाएं 

हालांकि Genie 3 में काफी सुधार हुआ है फिर भी कुछ सीमाएं अब भी बनी हुई हैं. यह मॉडल अभी तक सटीक भौगोलिक स्थानों का निर्माण नहीं कर सकता, और किसी दृश्य में टेक्स्ट तभी साफ दिखता है जब वह शुरूआती इनपुट में ही दिया गया हो. मल्टी-एजेंट इंटरैक्शन की सुविधा अभी विकास के चरण में है. इसी वजह से Genie 3 को फिलहाल आम जनता के लिए जारी नहीं किया गया है. Google इसे सीमित संख्या में क्रिएटर्स के साथ टेस्टिंग के लिए उपलब्ध करा रहा है ताकि सुरक्षा और जिम्मेदारी जैसे मुद्दों को सही तरीके से संभाला जा सके.

यह भी पढ़ें:

ब्रिटेन के एक सांसद ने किया अपना AI अवतार तैयार! इस वजह से किया ये काम

[ad_2]

राखी पर बहन के लिए लेना भूल गए गिफ्ट, लास्ट मिनट पर इन तोहफों से कर सकते हैं उसे सरप्राइज

[ad_1]

रक्षाबंधन का त्योहार इस साल 9 अगस्त को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा. भाई बहन के रिश्ते को समर्पित यह दिन प्यार, देखभाल और साथ निभाने का प्रतीक है. इस दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधती है और भाई उनकी रक्षा का संकल्प लेते हैं. अगर आप व्यस्तता में बहन के लिए गिफ्ट लेना भूल गए हैं तो चिंता की बात नहीं है. कुछ आसान और क्रिएटिव आइडियाज आपके लिए लास्ट मिनट शॉपिंग को भी खास बना सकते हैं. 

टेक प्रेमी बहन के लिए गिफ्ट 
अगर आपकी बहन टेक्नोलॉजी की शौकीन है तो स्मार्ट वॉच या फिटनेस ट्रैकर एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. पेस्टल कलर के वॉयर लैस इयरफोन भी स्टाइल और म्यूजिक का परफेक्ट कांबिनेशन देंगे. इसके अलावा पोर्टेबल फोटो प्रिंटर, ट्रेंडी फोन केस या फोन स्टैंड जैसे गिफ्ट भी उसे जरूर पसंद आएंगे. वहीं अगर आपकी बहन गैमिंग की शौकीन है तो नया गैमिंग कंसोल या एक्सेसरी भी अच्छा सरप्राइज साबित हो सकता है. 

पर्सनल टच से भरपूर गिफ्ट
गिफ्ट में पर्सनल टच होना हमेशा दिल को छू जाता है. ऐसे में आप अपनी बहन के नाम या शुरुआती अक्षरों वाले पेंडेंट, ब्रेसलेट या कस्टम ज्वैलरी इसके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं. इसके अलावा हाथ से लिखा लेटर, मेमोरी स्क्रैपबुक, पर्सनलाइज्ड जर्नल या गिफ्ट हैंपर की इस लिस्ट में शामिल है. 

सेल्फ केयर और वैलनेस गिफ्ट 
बहन की सेहत और सुकून का ख्याल रखने के लिए योग या मेडिटेशन सब्सक्रिप्शन आप उसे गिफ्ट कर सकते हैं. इसके अलावा स्पा वाउचर, स्किन केयर और मेकअप हेम्पर, हर्बल टी और मोमबत्तियाें से भरा सेल्फ केयर बॉक्स भी बेहतरीन ऑप्शन है. खाने की शौकीन बहन के लिए उसकी फेवरेट स्नेक्स से भरा गोर्मे फूड बास्केट एक टेस्टी सरप्राइज हो सकता है. 

रोजमर्रा में काम आने वाले गिफ्ट
अगर आप प्रेक्टिकल गिफ्ट देना चाहते हैं तो पर्सनलाइज्ड कॉफी मग या ज्वेलरी ऑर्गेनाइजर बॉक्स, डिजाइनर मेटल वाटर बॉटल या बैकपैक, स्लिंग, पाउच का सेट चुन सकते हैं.  यह गिफ्ट न सिर्फ खूबसूरत होंगे बल्कि रोजाना इस्तेमाल में भी आएंगे. 

अनुभव से जुड़ें गिफ्ट 
यादगार पल बनाना भी एक तोहफा है. वीकेंड गेटवे मूवी या डिनर डेट, अम्यूजमेंट पार्क की सेर, कंसर्ट या शो के टिकट यह सब आपकी बहन के लिए लंबे समय तक याद रहने वाले गिफ्ट साबित होंगे. एडवेंचर पसंद बहनों के लिए रॉक क्लाइंबिंग, इंडोर स्काईडाइविंग या कुकिंग क्लासेस वह भी आप चुन सकते हैं.

ये भी पढ़ें- टायर से पहले क्या बनाती थी MRF, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

[ad_2]

‘सैयारा’ का आज का कलेक्शन बना सबूत, तीसरे वीकेंड में ही 400 करोड़ के करीब पहुंच जाएगी फिल्म

[ad_1]

अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ रिलीज के कई दिनों बाद भी बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है. फिल्म को रिलीज हुए तीन हफ्ते हो चुकी हैं, लेकिन इसके कलेक्शन में अभी भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. वहीं तीसरे फ्राइडे भी फिल्म की कमाई छप्परफाड़ रही. इसे देखकर ये लग रहा है कि फिल्म ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ और रजनीकांत की ‘कुली’ के रिलीज से पहले ही 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी.  

तीसरे हफ्ते कितना रहा सैयारा’ का कलेक्शन?

‘सैयारा’ का तीसरे फ्राइडे यानि 23वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने तीसरे शुक्रवार को 1.2 करोड़ का कलेक्शन किया है. जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 315 करोड़ हो गया है. ये आंकड़ा वीकेंड पर 350 करोड़ भी हो सकता है. ऐसे में ये माना जा रहा है कि फिल्म चार हफ्तों से पहले ही 400 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी. इसके साथ ही ये भी माना जा रहा है कि फिल्म कमाई के मामले में ‘वॉर 2’ और ‘कुली’ को कड़ी टक्कर देने वाली है.

पहले दिन कितना रहा सैयारा’ का कलेक्शन?

अहान पांडे और अनीत पड्डा ने ‘सैयारा’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है. दोनों की केमिस्ट्री और एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया है.

  • फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही 21.5 करोड़ के साथ शानदार ओपनिंग की थी.
  • वहीं पहले हफ्ते फिल्म ने 172.75 करोड़ का और दूसरे हफ्ते 107.75 करोड़ का बिजनेस किया था. तीसरे हफ्ते तक ये कलेक्शन टोटल 315 करोड़ हो गया है.

मोहित सूरी ने बनाई है फिल्म

बता दें कि मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सैयारा’ साल 2025 की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म बन चुकी है. फिल्म ने कलेक्शन के मामले में कई बड़ी फिल्मों को मात दे दी है. अहान पांडे बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे के कजिन हैं.

ये भी पढ़ें – 

‘डोंगरी का छपरी लगता है..’, स्वरा भास्कर के पति को ट्रोलर्स ने कही ऐसी बात, तो भड़कीं एक्ट्रेस, बोलीं – ‘जातिवाद भी गाली है’

 

 

[ad_2]

टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले से पहले घबराए ट्रंप, वॉर्निंग देते हुए बोले- ‘अगर ये फैसला हुआ

[ad_1]

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को अमेरिकी अदालतों को चेतावनी देते हुए कहा कि इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमी पावर एक्ट (IEEPA) को कमजोर न करें. IEEPA का उपयोग अक्सर अमेरिकी प्रतिबंध नीति में किया जाता है. यह कानून अमेरिकी राष्ट्रपति को आर्थिक लेनदेन का अतिरिक्त शक्ति प्रदान करता है. इसी का इस्तेमाल कर ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया है.

अमेरिका को काफी आर्थिक लाभ हो रहा- ट्रंप

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर दावा किया कि टैरिफ से अमेरिका को काफी आर्थिक लाभ हो रहा है. उन्होंने लिखा, “टैरिफ का शेयर बाजार पर बहुत बड़ा सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है. लगभग हर दिन नए रिकॉर्ड बन रहे हैं. इसके अलावा हमारे देश के खजाने में सैकड़ों अरब डॉलर आ रहे हैं.”

ट्रंप ने यूएस कोर्ट को दी चेतावनी

ट्रंप ने कोर्ट को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर IEEPA के इस्तेमाल को लेकर कोई फैसला दिया गया तो अमेरिका की अर्थव्यवस्था तबाह हो जाएगी. उन्होंने कहा, “अगर ऐसा हुआ तो 1929 जैसी महामंदी आ जाएगी. फिर अमेरिका इस तरह की न्यायिक त्रासदी से उबर नहीं पाएगा. हालांकि मुझे अमेरिकी न्यायिक व्यवस्था पर भरोसा है. ये निर्णय बहुत पहले लिया जाना चाहिए था, ताकि देश की आर्थिक गति और बेहतर होती.” 

क्यों डर रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?

ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए व्यापार प्रतिबंधों को लागू करने के लिए बार-बार IEEPA का सहारा लिया है. उनकी यह टिप्पणी IEEPA के तहत राष्ट्रपति की शक्तियों की सीमा पर बढ़ती कानूनी जांच के बीच आई है. कई कानूनी विशेषज्ञों का तर्क है कि व्यापार नीति में इस कानून का इस्तेमाल इसके मूल उद्देश्य से धोखा है. अगर अमेरिकी कोर्ट दुनिया के कई देशों पर लगाए गए टैरिफ के फैसले को पलट देता है तो ये डोनाल्ड ट्रंप के लिए बड़ा झटका होगा.

साल 1929 में अमेरिकी शेयर बाजार में आई गिरावट के बाद शुरू हुई महामंदी आधुनिक इतिहास की सबसे गंभीर आर्थिक मंदी में से एक थी. इस वजह से बड़े पैमाने पर बैंक दिवालिया हो गए, लोग बेरोजगार हो गए, इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन और ग्लोबल ट्रेड में भारी गिरावट आई. इसका असर अमेरिका और दुनिया के अर्थव्यवस्था पर लंबे समय के लिए पड़ा.

ये भी पढ़ें : ‘टैरिफ वॉर से हो रहा अमेरिका का ही नुकसान’, US के पूर्व उपराष्ट्रपति ने ट्रंप को Example देकर समझा दिया

[ad_2]

इस फेस्टिव सीज़न में बिना किसी परेशानी के तुरंत मिलेगा पर्सनल लोन

[ad_1]

हवा में मिठाइयों की ख़ुशबू है, शॉपिंग मॉल जगमगाती रोशनियों से सजे हुए हैं, और आपका कैलेंडर बस उत्सव की तारीखों से भरा हुआ है— जी हाँ, त्योहारों का मौसम आ गया है! साल का ये समय खुशियाँ बांटने, अपनों से मिलने-जुलने और हाँ… आपके शॉपिंग बिल से भी ज़्यादा लंबी खर्चों की एक सूची के साथ आता है. पर चिंता की कोई बात नहीं — फेस्टिव सीज़न में पर्सनल लोन आपका सबसे अच्छा साथी बन सकता है, जिसकी मदद से आप बेफिक्र होकर अपने अंदाज में जश्न का आनंद ले सकते हैं.

आपके उत्सव को और भी ज़्यादा फायदेमंद बनाने के लिए, बजाज फिनसर्व ने प्राइम लोन फेस्टिवल की शुरुआत की है — जो तुरंत मंजूरी, बेहद खास ऑफ़र्स और फ़ेस्टिव रिवॉर्ड जैसे शानदार फायदों से भरपूर है.

फेस्टिव बोनस: बजाज प्राइम + अमेज़न वाउचर*

अगर आप इस फेस्टिव सीज़न में पर्सनल लोन के लिए आवेदन करने का मन बना रहे हैं, तो यहाँ आपके लिए एक और अच्छी ख़बर है. बजाज फिनसर्व के ज़रिये आवेदन करने पर आपको ये फायदे मिलते हैं:
⦁ बजाज प्राइम मेंबरशिप*
⦁ 200* रुपये का अमेज़न वाउचर
इसका मतलब है कि आपको रोज़मर्रा के ख़र्चों पर अतिरिक्त रिवॉर्ड मिलेगा— यानी अब आपके पास जश्न मनाने के और भी कई कारण हैं.

इस फेस्टिव सीज़न में पर्सनल लोन क्यों चुनें?

त्यौहार का मतलब सिर्फ रस्में निभाना नहीं है— ये आपके लिए अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने, अपनों के साथ खुशियां बांटने और हर लम्हे का आनंद लेने का भी अवसर होता है. फिर आप चाहे:
⦁ त्योहारों के इस माहौल के लिए अपने घर को नया रूप देना चाहते हों
⦁ सेल में नया स्मार्टफोन या स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हों 
⦁ अपने परिवार को कोई खास तोहफा देना चाहते हों 
⦁ त्योहारों पर अचानक कहीं घूमने जाने की योजना बना रहे हों
⦁ या फिर आप एक-साथ कई छोटे-मोटे खर्चों को संभालने के बारे में सोच रहे हों

पर्सनल लोन आपको अपनी जमा-पूंजी से एक भी पैसा खर्च किए बिना, इस तरह के सभी खर्चों को पूरा करने की सुविधा देता है. इससे भी अच्छी बात क्या है? आज, आपको ढेर सारे दस्तावेज़ लेकर एक शाखा से दूसरी शाखा तक भाग-दौड़ करने की ज़रूरत नहीं है. आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, कुछ ही मिनटों में मंजूरी मिल सकती है, और आप लोन की रकम तुरंत अपने अकाउंट में प्राप्त कर सकते हैं. ये प्रक्रिया बहुत आसान, तेज़ और पूरी तरह से डिजिटल है.

बिना किसी परेशानी के तुरंत मिलेगा पर्सनल लोन — जानिए कैसे

फेस्टिव सीज़न में पर्सनल लोन पाना पहले से कहीं ज़्यादा आसान हो गया है. आइये इसकी वजह जानते हैं:

1. जल्द मंजूरी और तुरंत अदायगी

आप कुछ ही मिनटों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, और अगर आप लोन पाने के योग्य हैं, तो लोन की रकम सीधे आपके बैंक खाते में भेज दी जाती है — कभी-कभी तो केवल 24 घंटों में* लोन की रकम मिल जाती है.

2. बेहद कम कागजी कार्रवाई

इसके लिए ढेर सारे दस्तावेज़ों की कोई ज़रूरत नहीं है. आपको बस अपना पहचान पत्र, पते का प्रमाण और आय प्रमाण पत्र चाहिए. बिना कागजी कार्रवाई वाली यह पूरी प्रक्रिया सच में बेहद आसान है.

3. ज़रूरत के अनुरूप लोन की रकम

चाहे आपको किसी बड़ी खरीदारी के लिए पैसों की जरूरत हो, या फिर आपको त्योहारों के दौरान अलग-अलग तरह के खर्च के लिए पैसों की जरूरत हो, आप अपनी जरूरत के हिसाब से 55 लाख रुपये तक का पर्सनल लोन ले सकते हैं.

4. सहूलियत के अनुरूप समय-सीमा

लोन की रकम चुकाने के लिए 12 महीने से लेकर 96 महीने तक की समय-सीमा के साथ, आप अपने बजट के हिसाब से EMI प्लान चुन सकते हैं. अब आपको हर महीने अपनी इनकम पर पड़ने वाले दबाव की चिंता करने की ज़रूरत नहीं है.

आवेदन करने से पहले पर्सनल लोन एलिजिबिलिटी कैलकुलेटर का उपयोग करें

‘अप्लाई नाउ’ बटन पर क्लिक करने से पहले, पर्सनल लोन एलिजिबिलिटी कैलकुलेटर की मदद से अपनी स्थिति के बारे में जान लेना एक समझदारी भरा कदम होगा. इस ऑनलाइन टूल का इस्तेमाल बहुत ही आसान है, जिसमें आपको बस अपनी जन्मतिथि, हर महीने की इनकम और अपने निवास के शहर जैसी कुछ बुनियादी जानकारी भरनी होती है — इसके बाद ये आपको बताता है कि आप लोन पाने के लिए योग्य हैं या नहीं और आपको कितनी रकम तक का लोन मिल सकता है.

ये कदम आपको अच्छी तरह योजना बनाने में मदद करता है और आवेदन प्रक्रिया के दौरान आपके समय की बचत करता है. इस तरह आप अपनी EMI का भी अंदाज़ा लगा सकते हैं, और इस तरह आप बुलंद हौसले के साथ त्योहारों और त्योहारों के बाद के बजट को संभाल सकते हैं.

ध्यान में रखने योग्य बातें

⦁ हमेशा लोन के तौर पर उतनी ही रकम लें, जितना आप आराम से चुका सकते हैं. सिर्फ़ इस वजह से ज़्यादा ख़र्च करने से बचें कि लोन को तुरंत मंजूरी मिल जाती है.
⦁ अपनी लोन चुकाने की क्षमता का अंदाजा लगाने के लिए पर्सनल लोन एलिजिबिलिटी कैलकुलेटर का उपयोग करें.
⦁ लोन लेने से पहले ब्याज़ दरों की तुलना करें और नियम व शर्तें पढ़ें.

अंतिम विचार: जश्न मनाएँ, चिंता को भूल जाएँ

त्योहारों का मौसम हर लम्हे को यादगार बनाने का होना चाहिए, और आपको अपने बैंक बैलेंस की चिंता से छुटकारा मिलना चाहिए. तुरंत पर्सनल लोन लेकर, आप अपनी जमा-पूंजी को ख़त्म किए बिना और बिना किसी देरी के अपनी योजनाओं को पूरा कर सकते हैं. इतना ही नहीं, बजाज प्राइम मेंबरशिप* और 200 रुपये* के अमेज़न वाउचर के अतिरिक्त फायदों के साथ, इस साल का जश्न और भी बेहतर हो गया है.

तो फिर देर किस बात की है? अपनी एलिजिबिलिटी के बारे में जानें, ऑनलाइन आवेदन करें, और सारी परेशानियों को भूलकर त्योहारों के जश्न की शुरुआत करें. आज ही अपने पर्सनल लोन के लिए आवेदन करें और इस फेस्टिव सीज़न को सही मायने में हमेशा के लिए यादगार बनाएँ.

नियम व शर्तें लागू*

[Disclaimer: यह आलेख एक पेड फीचर है, जिसमें व्यक्त विचारों का एबीपी या एबीपी लाइव द्वारा समर्थन या अनुमोदन नहीं किया जाता है. इस लेख में व्यक्त विचारों, घोषणाओं, मतों, दावों या वक्तव्यों आदि के लिए एबीपी या एबीपी लाइव किसी भी प्रकार से जिम्मेदार नहीं है. अतः पाठकों से अनुरोध है कि वे इस लेख की सामग्री को अपने विवेक के आधार पर समझें और निर्णय लें.]

[ad_2]