पेट के बल सोने से हो सकती हैं ये 6 परेशानियां, आज से छोड़ दें ये खराब आदत
[ad_1]
पेट के बल सोने से हो सकती हैं ये 6 परेशानियां, आज से छोड़ दें ये खराब आदत
[ad_2]
[ad_1]
पेट के बल सोने से हो सकती हैं ये 6 परेशानियां, आज से छोड़ दें ये खराब आदत
[ad_2]
[ad_1]
मेष राशि (Aries)
वृषभ राशि (Taurus)
मिथुन राशि (Gemini)
कर्क राशि (Cancer)
सिंह राशि (Leo)
कन्या राशि (Virgo)
तुला राशि (Libra)
वृश्चिक राशि (Scorpio)
धनु राशि (Sagittarius)
मकर राशि (Capricorn)
कुंभ राशि (Aquarius)
मीन राशि (Pisces)
आज का पंचांग 10 अगस्त 2025- आज दोपहर 12:11 तक प्रतिपदा तिथि फिर द्वितीया तिथि रहेगी. आज दोपहर 01:53 तक धनिष्ठा नक्षत्र फिर शतभिषा नक्षत्र रहेगा. आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, शोभन योग का साथ मिलेगा. चंद्रमा सुबह 02:11 के बाद कुंभ राशि में रहेंगे वहीं चंद्रमा-राहु का ग्रहण दोष रहेगा.
शुभ समय:-
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
[ad_2]
[ad_1]
ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर 2’ की रिलीज में अब एक हफ्ते से भी कम समय रह गया है. इससे पहले फिल्म को सेंसर बोर्ड से करारा झटका लगा है. सेंसर बोर्ड ने फिल्म को यूए सर्टिफिकेट दिया है लेकिन इसके साथ ही कई सीन हटाने और कई जगह पर डायलॉग म्यूट करने की सलाह दी है. CBFC ने ‘वॉर 2’ में कुल 6 कट्स लगाते हुए फिल्म की लंबाई लगभग 7 मिनट तक कम कर दी है.
‘वॉर 2’ में हुए ये 6 बदलाव
कितना है ‘वॉर 2’ का रनटाइम?
‘वॉर 2’ की रिलीज डेट
स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘वॉर 2’ को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ साउथ स्टार जूनियर एनटीआर नजर आएंगे. ‘वॉर 2’ में विलेन अवतार निभाकर जूनियर एनटीआर बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं. फिल्म 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
‘कुली’ से टकराएगी ‘वॉर 2’
बॉक्स ऑफिस पर ‘वॉर 2’ का सामना रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ से होगा. लोकेश कनगराज के डायरेक्शन वाली इस फिल्म में आमिर खान और श्रुति हासन जैसे कलाकार भी नजर आएंगे.
[ad_2]
[ad_1]
रूस-यूक्रेन में शांति स्थापित करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के अलास्का में होने वाले सम्मेलन के पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने एक कड़ी चेतावनी दी है. जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका और रूस के बीच ऐसा कोई भी शांति समझौता पूरी तरह से अवैध और अप्रभावी होगा, जिसमें यूक्रेन शामिल न हो.
एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शनिवार (9 अगस्त, 2025) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर एक बयान जारी किया. जेलेंस्की ने कहा, “ऐसा समाधान, जिसमें यूक्रेन शामिल न हो और जो शांति के खिलाफ हो, वह सिर्फ एक मरा हुआ समाधान कहा जाएगा, जो कभी काम नहीं करेगा.”
उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा, “यूक्रेन की संवैधानिक अखंडता का सम्मान होना चाहिए और यूक्रेन के नागरिक अपनी जमीन को कब्जा करने वालों को नहीं देंगे.”
यूक्रेन शांति के लिए फैसला लेने को तैयार- जेलेंस्की
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा, “यूक्रेन ऐसे वास्तविक फैसलों के लिए तैयार है, जो शांति ला सकते हैं. लेकिन ऐसा कोई भी फैसला जो हमारे खिलाफ हो, हमारी गैर-मौजूदगी में हो और जो शांति के खिलाफ हो, वैसे फैसलों से कुछ हासिल नहीं होगा. वे सिर्फ मरे हुए फैसले होंगे, बिल्कुल अव्यावहारिक होंगे और हम सभी को एक वास्तविक शांति की जरूरत है. वो शांति जिसका सभी लोग सम्मान करें.”
पुतिन को हमारे लोगों पर भरोसा नहीं- जेलेंस्की
जेलेंस्की ने आगे कहा, “राष्ट्रपति पुतिन ने हमारे लोगों पर विश्वास नहीं किया और यही कारण है कि उन्होंने यूक्रेन पर कब्जा करने का एक निराशाजनक फैसला लिया. यूक्रेन के नागरिकों को नजरअंदाज करना ही उनकी सबसे बड़ी गलती थी.”
उन्होंने कहा, “बेशक, हम रूस को उसके किए गए अपराधों के लिए कोई पुरस्कार तो देंगे नहीं. यूक्रेन की जनता पूर्ण और वास्तविक शांति की हकदार है. लेकिन अन्य सभी पार्टनरों को भी यह समझना होगा कि एक गरिमापूर्ण और इज्जतदार शांति क्या होती है.”
यह भी पढ़ेंः अमेरिका-रूस की बैठक का भारत ने किया समर्थन, यूक्रेन युद्ध खत्म होने की जताई उम्मीद
[ad_2]
[ad_1]
Gold Prices Today: भारत में आज रक्षाबंधन के मौके पर सोने की कीमतों में गिरावट आई है. देश में 24 कैरेट सोने का भाव प्रति 100 ग्राम 2700 रुपये कम हुआ है. लगभग छह दिनों तक लगातार तेजी के बाद सोने की कीमतों में यह गिरावट आई है. हाल ही में अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए सोना 1,03,310 रुपये के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया था.
सोने की कीमत में आई इस कमी से खरीदारों को राहत मिलने की उम्मीद है क्योंकि आज रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है. इसी के साथ सोने की लगातार बढ़ती कीमतों से चिंतित निवेशकों को भी कुछ राहत मिलेगी. पिछले हफ्ते, अमेरिकी टैरिफ के लागू होने की वजह से देश में सोने की कीमत में जबरदस्त उछाल आया था. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी सुरक्षित निवेश के रूप में खरीदारी बढ़ने और अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने व सोने के वायदा भाव में उछाल के चलते कीमतें बढ़ी थीं.
शनिवार, 9 अगस्त को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत 270 रुपये प्रति 10 ग्राम घटकर 1,03,040 रुपये हो गई. वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 250 रुपये कम होकर 94,450 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. 18 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम पर 210 रुपये घटकर 77,280 रुपये हो गई है. इसी क्रम में 24 कैरेट के 100 ग्राम सोने की कीमत अब 10,30,400 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 100 ग्राम अब 9,44,500 रुपये हो गई है.
देश में चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया. शनिवार, 9 अगस्त को भारत में 1 किलो चांदी की कीमत 117,000 रुपये है. जबकि 100 ग्राम चांदी की रिटेल कीमत 11,700 रुपये है.
ये भी पढ़ें:
देश के सरकारी बैंकों ने कर दिया कमाल, महज 3 महीने में कमा डाले 44218 करोड़ रुपये
[ad_2]
[ad_1]

क्रिकेटर आकाशदीप रक्षाबंधन के मौके पर अपनी बहन से मिलने लखनऊ पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत की. उन्होंने कहा कि बहनों से मिलकर काफी खुश हूं. मुझे अपनी बहनों से बहुत लगाव है. बहनों से मिलने से अच्छी फीलिंग और कोई नहीं हो सकती है. मैंने क्या महसूस किया उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता, जो बहनों ने रक्षा सूत्र पहनाया है जब तक ये खुद से नहीं निकल जाते तब तक मैं कभी नहीं निकालता. इसमें एक शक्ति है जब भी मैं कमजोर पड़ता हूं तो यह मुझे मोटिवेट करता है. एबीपी से बातचीत में आकाशदीप ने कहा कि जब मैं उस बर्मिंघम टेस्ट के लिए गया, उसके पहले मैंने जो दौर था वह बहुत मुश्किल दौर था, और मुझे इस बात का विश्वास नहीं कर पा रहा था, कैसी कंडीशन में मैं खेलने जा रहा हूं, खिलाड़ी के तौर पर निजी चीजों से ऊपर उठकर के आपको खेलना पड़ता है. ट्रेनिंग डाइट सब खराब हो गई थी जब दीदी बीमार पड़ी थी पर इस बीच मेरा नाम आया और नाम तब आया जब मैं अस्पताल में बैठा था और इस दौरान टीवी पर आया कि मेरा सिलेक्शन हुआ मेरा नाम आने पर बहन तो खुश थी, लेकिन मैं अंदर से यह सोच रहा था कि मैं कैसे खेल पाऊंगा. हालांकि मैंने जो पाया वह बहनों के आशीर्वाद से ही पाया है.

उन्होंने आगे कहा कि बहन को जब जीत का श्रेय दिया तो वह खुश थी बहन ने जो मेरे लिए किया है उसका मुझे एहसास था. शब्दों में बयां नहीं कर सकता वह दर्द और खुशी क्या थी। मेरी कोशिश यही है कि मैं अपनी बहन को थोड़ी खुशी दे पाऊं. बहन की तबियत पर कहा, बहन पहले के हिसाब से बेहतर है. रिकवर कर रही है. भगवान और डॉक्टर पर पूरा भरोसा है कि अच्छा ही होगा जब हमने किसी के बारे में बुरा नहीं सोचा है तो भगवान हमारे लिए बुरा क्यों सोचेंगे.

इंग्लैंड की तरफ से जो बैन करने की मांग है उस पर कहा कि जो भी चीज होती है वह मैच के दिन ही तय हो जाती हैं शाम तक. हमारे 10 साल के प्रोफेशनल करियर में हमारी छवि भी ऐसी नहीं रही है. उन्होंने पूरा वाक्या बताते हुए कहा कि बेन डकेट को 5 बार आउट कर दिया, 6वीं बार को लेकर उसने कहा भी इस इनिंग में तुम मुझे आउट नहीं कर सकते हो. आकाशदीप ने कहा कि क्रिकेट ऐसा होता है क्रिकेट टीम के लिए खेलना है , क्रिकेट ऐसा होता है जिसमें दिमाग ठंडा और शरीर गर्म रखना होता है. तो मैं ये बोला कि हमेशा तुम ही नहीं हिट करोगे कभी मैं भी हिट करूंगा.

अभी के मुकाम को लेकर कहा, सफलता में सभी का योगदान होता है. हर किसी ने आपके साथ सही किया होगा, सबका आशीर्वाद होता है तभी आप आगे बढ़ पाते हैं. मैंने क्रिकेट को लेकर कोई संघर्ष नहीं किया मैं क्रिकेट से प्यार करता हूं और इसलिए मैंने उसकी जो मेहनत करी वह मेरा संघर्ष नहीं है हो सकता है, परिवार यह मानता हो कि मेरा संघर्ष है, लेकिन मैं क्रिकेट से प्यार करता था और इसलिए मैं मेहनत करता हूं. आकाश ने बताया कि वह पिता को बहुत मिस करते हैं. उन्होंने कहा, मुझे अपने पिता से बहुत लगाव था. मेरा अपना ड्रीम था कि कि मैं अपने पिता के लिए कुछ कर पाऊं, क्योंकि पिता का एक ही सपना था कि मेरा बेटा कुछ करे. उनको मुझसे बहुत उम्मीद थी उनकी जब भी मुझसे बात होती थी कि देखो उनके किसी दोस्त का बेटा क्या बन गया, कुछ अच्छा जो बनता था उसका उदाहरण देते थे यह तमाम चीज मेरे दिमाग में हमेशा रहती थी पर उनके रहते हुए शायद सक्सेस नहीं मिल पाए.

आकाशदीप इंसान के तौर पर सचिन तेंदुलकर को रोल मॉडल मानते हैं. पर अगर क्रिकेटर की बात की जाए तो एक अच्छा इंसान बनना है जिससे लोग पूरी जिंदगी याद करें बाकी अच्छा क्रिकेट खेलने के लिए मेहनत जरुरी है और वह करनी पड़ेगी. रणजी खेलने की शुरुआत पर कहा की लक्ष्य इतना बड़ा है कि कभी यह लगता ही नहीं की अभी कुछ मिला है. मैं अभी तक अपनी कोई उपलब्धि नहीं समझता. मुझे आज भी मेहनत करना है आज भी सीखना है और देश के लिए तब तक खेलना है जब तक मैं कुछ कर सकूं. इंडियन क्रिकेट की एक लेगेसी है जिसे सिर्फ करना ही अपने आप में बड़ी बात है हमारे देश में ढेर सारे लीजेंड्स ने इसको आगे बढ़ाया है. देश के लिए खेलने के लिए जब फोन आया तो अच्छा महसूस हुआ और यह लगा कि यह मौका नहीं एक जिम्मेदारी है और देश के लिए खेलना एक बड़ी जिम्मेदारी है. एक्साइटेड होकर ज्यादा प्रेशर ना डालें और देश के लिए खेलें. बॉलिंग को अच्छा करने को लेकर के कहा कि एक ही सूत्र है कि आप एक्यूरेट रहे बॉलिंग पर जितना कंट्रोल हो आप उतना ही सक्सेस कर सकते हैं. स्विंग हो पेस जो भी हो यह जब तक आप एक्यूरेट नहीं है तब तक कोई मायने नहीं. मेरा बस यही फोकस रहता है कि आप कैसे एक्यूरेट रह सकते हैं.

बिहार में जो बच्चों की ट्रेनिंग कैंप खोला जा रहा है उसको लेकर आकाश ने कहा कि जो हमने फेस किया वह वहां के बच्चे ना फेस करें और इसलिए हम बच्चों को जो बेसिक फैसिलिटी होती है उसको देने की कोशिश कर रहा हूं. कई ऐसे पैरेंट हैं जिनके पास पैसे नहीं हैं तो वह वहां खेल सके और अगर किसी बच्चों को पैसे की भी जरूरत है तो उसकी भी हम मदद करेंगे. आकाशदीप के बहनों के लिए जो गाड़ी खरीदी है उसे लेकर कहा कि हमारी पूरी फैमिली की एक मंशा थी और तभी यह गाड़ी ली है. अकेले लेना होता तो शायद कोई और गाड़ी लेता लेकिन बहनों की मर्जी फॉर्च्यूनर की थी इसलिये वो लिया. उन्होंने कहा कि अभी आगे टेस्ट सीरीज है दिलीप ट्रॉफी है पर आगे का काम ग्राउंड में रहेगा. भागना है, दौड़ना है और इंप्रूव करना है, जिससे और देश का नाम रोशन करें.
Published at : 09 Aug 2025 10:44 PM (IST)
[ad_2]
[ad_1]
UPSC की सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में गिनी जाती है. हर साल लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होते हैं, लेकिन सीटें सीमित होने के कारण कई योग्य अभ्यर्थी फाइनल लिस्ट में जगह नहीं बना पाते. अब केंद्र सरकार ने ऐसे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. राज्यसभा में सरकार ने बताया कि ‘प्रतिभा सेतु’ योजना के जरिए इन अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरियों और अन्य क्षेत्रों में अवसर दिलाए जाएंगे.
कई बार ऐसा होता है कि उम्मीदवार UPSC की प्रीलिम्स और मेन्स दोनों परीक्षा पास कर लेते हैं और इंटरव्यू तक पहुंचते हैं, लेकिन अंतिम चयन सूची में नाम नहीं आ पाता. ऐसे में उनकी मेहनत और क्षमता का सही उपयोग नहीं हो पाता. इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए ‘प्रतिभा सेतु’ नाम की योजना बनाई गई है, जिसका उद्देश्य है इन उम्मीदवारों को अन्य सरकारी विभागों, पब्लिक सेक्टर कंपनियों और निजी संस्थानों से जोड़ना.
NCS पोर्टल से मिलेगा फायदा
सरकार ने जानकारी दी है कि यह योजना नेशनल करियर सर्विस (NCS) पोर्टल से जुड़ी होगी. इस पोर्टल पर ऐसे उम्मीदवारों का डेटा अपलोड किया जाएगा जो सिविल सेवा की परीक्षा में अंतिम सूची से बाहर रह गए. इसके बाद विभिन्न मंत्रालय, विभाग और सरकारी संस्थान इस डेटा को देखकर अपनी जरूरत के मुताबिक योग्य उम्मीदवारों को नौकरी के अवसर प्रदान करेंगे. इससे न केवल इन उम्मीदवारों को नया अवसर मिलेगा, बल्कि सरकारी विभागों को भी बेहतर टैलेंट चुनने का मौका मिलेगा.
कैसे होगा चयन
NCS पोर्टल पर रजिस्टर्ड उम्मीदवारों की जानकारी सुरक्षित रखी जाएगी और संबंधित संस्थान या कंपनियां सीधे उनसे संपर्क कर सकेंगी. इसका मतलब यह है कि उम्मीदवारों को बार-बार आवेदन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. एक बार रजिस्ट्रेशन होने के बाद वे कई अवसरों के लिए पात्र रहेंगे.
यह भी पढ़ें- BSF में कॉन्स्टेबल के 3588 पदों पर भर्ती, 23 अगस्त तक करें आवेदन
केंद्र सरकार का नजरिया
राज्यसभा में श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री ने बताया कि यह योजना एक तरह से ‘सेतु’ का काम करेगी, जो टैलेंट और अवसर को जोड़ देगी. उन्होंने कहा कि हर साल हजारों उम्मीदवार UPSC परीक्षा के सभी चरण पार करने के बावजूद फाइनल लिस्ट में जगह नहीं बना पाते. ये उम्मीदवार पहले से ही कठोर चयन प्रक्रिया से गुजर चुके होते हैं, इसलिए उनके पास प्रशासनिक, प्रबंधन और नेतृत्व की क्षमता होती है, जो सरकारी या निजी क्षेत्र में बहुत उपयोगी हो सकती है.
योजना से होने वाले फायदे
योग्य उम्मीदवारों को उनके स्किल और क्षमता के अनुसार नौकरी का अवसर मिलेगा. सरकारी और निजी संस्थानों को बिना लंबी भर्ती प्रक्रिया के योग्य कर्मी मिल सकेंगे. उम्मीदवारों की वर्षों की मेहनत और तैयारी व्यर्थ नहीं जाएगी. देश के प्रशासनिक और प्रबंधन क्षेत्र में प्रशिक्षित टैलेंट का सही उपयोग होगा.
यह भी पढ़ें- SSC CGL 2025 परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द; इस वजह से लिया गया फैसला
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
[ad_2]
[ad_1]
अमेरिका के साउथ कैरोलिना के सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने भारत से अनुरोध किया है कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म कराने में मदद के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल करें. अमेरिकी सीनेटर का यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की शुक्रवार (8 अगस्त, 2025) को फोन पर बातचीत होने के कुछ घंटों के बाद सामने आया. ग्राहम ने यह भी कहा कि यह कदम वॉशिंगटन और नई दिल्ली के बीच संबंधों में सुधार के लिए महत्वपूर्ण होगा.
अमेरिका से रिश्ते सुधारने के लिए सबसे महत्वपूर्ण काम, ट्रंप की मदद करें- ग्राहम
अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने शुक्रवार (8 अगस्त, 2025) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. पोस्ट में ग्राहम ने कहा, “जैसा कि मैं भारत के अपने दोस्तों से कह रहा हूं, भारत और अमेरिका के संबंधों को सुधारने के लिए जो सबसे महत्वपूर्ण काम वे कर सकते हैं, वह है यूक्रेन में जारी इस खूनखराबे को खत्म के लिए राष्ट्रपति ट्रंप की मदद करना.”
As I have been telling my friends in India, one of the most consequential things they could do to improve India-U.S. relations is to help President Trump end this bloodbath in Ukraine.
India is the second largest purchaser of Putin’s cheap oil — the proceeds of which fuel his… https://t.co/376LkTwXtd
— Lindsey Graham (@LindseyGrahamSC) August 8, 2025
भारत समझदारी से करे अपने प्रभाव का इस्तेमाल- ग्राहम
उन्होंने कहा, “भारत रूस से सस्ते तेल का आयात करने वाला दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है, जिससे पुतिन के वॉर मशीन के लिए ईंधन का काम करता है. मुझे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन से अपनी हालिया फोन कॉल में इस युद्ध को न्यायपूर्ण और सम्मानजनक तरीके से हमेशा के लिए खत्म करने की जरूरत पर जोर दिया होगा. मेरा हमेशा से मानना रहा है कि इस मामले में भारत का प्रभाव है और मुझे उम्मीद है कि वे इस प्रभाव का समझदारी से इस्तेमाल भी करेंगे.”
पीएम मोदी के पोस्ट पर अमेरिकी सीनेटर ने दी प्रतिक्रिया
अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने यह बयान पीएम मोदी के उस एक्स पोस्ट की प्रतिक्रिया के तौर पर दी, जिसे उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत होने के बात एक्स पर शेयर किया था. पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में कहा था, “मैंने अपने दोस्त राष्ट्रपति पुतिन के साथ एक बहुत अच्छी और विस्तृत बातचीत की.” शुक्रवार (8 अगस्त, 2025) को पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की फोन पर हुई बातचीत में पुतिन ने पीएम मोदी को यूक्रेन से संबंधित ताजा घटनाक्रमों की जानकारी दी थी.
यह भी पढ़ेंः अमेरिका-रूस की बैठक का भारत ने किया समर्थन, यूक्रेन युद्ध खत्म होने की जताई उम्मीद
[ad_2]
[ad_1]
कई अभिनेत्रियां ऐसी होती हैं जिन्हें ज़्यादा फ़िल्में न मिलने के बावजूद वे खूब स्टारडम एंजॉय करती हैं. ऐसी ही एक अदाकारा हैं पूनम ढिल्लों, जिनकी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों लाइफ हमेशा सुर्खियों में रही. पूनम ढिल्लों ने 1978 में मिस यंग इंडिया से फेम हासिल किया था. हालांकि, पूनम ढिल्लों हमेशा अपने सरप्राइज़ क्रश को लेकर चर्चा में रहीं.
पूनम ढिल्लो का यश चोपड़ा से जुड़ा था नाम
1978 में मिस यंग इंडिया का खिताब जीतने के बाद, पूनम ढिल्लों को यश चोपड़ा ने खोजा और उन्हें त्रिशूल (1978) में एक भूमिका दी. सचिन पिलगांवकर के साथ उनका गाना “गपूची गपूची गम गम” बहुत फेमस हुआ था. इसके बाद यश चोपड़ा ने पूनम ढिल्लों को फ़ारूख शेख़ के साथ नूरी (1979) में लीड रोल दिया और ये फिल्म सुपरहिट रही .यश चोपड़ा के साथ उनके शानदार बॉन्डिंग होने के कारण, पूनम को अक्सर यश चोपड़ा के साथ जोड़ा जाता था. हालाँकि, उन्होंने इन्हें सिर्फ रूमर्स बताया था.
सुनील दत्त से थी शादी की ख्वाहिश
1984 में, जब पूनम ढिल्लों घर-घर में मशहूर हो चुकी थीं, उन्होंने सुनील दत्त के साथ फिल्म लैला में काम किया था, जिसमें दिग्गज अभिनेता ने उनके पिता का किरदार निभाया था. हालांकि, पर्दे के पीछे, पूनम ढिल्लों ने एक बार उनसे मज़ाक में कहा था, “अगर आप छोटे होते, तो मैं आपसे शादी कर लेती.”
क्या पूनम ढिल्लों को सलमान खान पर क्रश था?
एक इंटरव्यू में, पूनम ढिल्लों ने भी सलमान खान पर क्रश होने की बात कबूल की थी. उम्र में तीन साल बड़ी होने के बावजूद, पूनम ढिल्लों ने इस अभिनेता के लिए अपने दिल में ख़ास जगह होने की बात कबूल की थी और एक बार कहा था कि, “वह बहुत क्यूट हैं.”
पूनम ढिल्लों के पति कौन हैं?
बता दें कि पूनम ढिल्लों ने निर्माता अशोक ठकेरिया से शादी की थी और उनके दो बच्चे हैं एक बेटी, पलोमा और एक बेटा, अनमोल. पूनम ढिल्लों ने 1988 में अपने पति से शादी की थी, लेकिन शादी के सिर्फ़ 9 साल बाद ही उनका तलाक हो गया. अब, 63 साल की उम्र में, पूनम ढिल्लों सिंगल लाइफ गुजार रही हैं.
[ad_2]
[ad_1]
Love Rashifal: रविवार, 10 अगस्त 2025 का यह प्रेम राशिफल ग्रहों के गोचर और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है. पंचम भाव प्रेम जीवन की स्थिति को दर्शाता है और आज का ग्रह संयोग रिश्तों में उतार-चढ़ाव ला सकता है. कहीं रिश्ते गहरे होंगे, तो कहीं संवाद की जरूरत महसूस होगी.
यहां पर मौजूद शुभ ग्रहों की दृष्टि प्रेम के मामले में व्यक्ति को सफलता प्रदान करती है. किन राशियों के लिए शनिवार का दिन लकी और किन लोगों के लिए अनलकी साबित होने जा रहा है, आइए जानते हैं लव राशिफल.

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज प्रेम संबंधों में गहराई बढ़ाने का समय है. अगर रिश्ते में दूरी आ रही थी, तो एक छोटी-सी पहल माहौल बदल सकती है. अविवाहित लोगों के लिए किसी पुराने मित्र से भावनात्मक जुड़ाव बनने की संभावना है.

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भावनात्मक स्पष्टता लेकर आएगा. पार्टनर से खुलकर बात करने से गलतफहमियां दूर होंगी. अविवाहित जातकों को किसी सामाजिक आयोजन में आकर्षण महसूस हो सकता है.

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
ग्रह स्थिति आपके रिश्तों में ताजगी लाएगी. अगर आप किसी पर दिल हार चुके हैं, तो इज़हार का यह सही समय है. पुराने प्रेमी का संपर्क भी मन में हलचल पैदा कर सकता है.

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज आपको पार्टनर से भावनात्मक समर्थन मिलेगा. लंबे समय से चला आ रहा मनमुटाव खत्म हो सकता है. सिंगल लोगों को सोशल मीडिया या यात्रा के दौरान किसी से दिलचस्प बातचीत हो सकती है.

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
आज का दिन रोमांस और उत्साह से भरा रहेगा. कपल्स के लिए कोई छोटी-सी यात्रा या साथ बिताया गया समय रिश्ते को मजबूत करेगा. सिंगल लोग अनजाने में ही किसी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं.

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
रिश्ते में संवाद पर ध्यान देने की जरूरत है. भावनाओं को दबाकर न रखें. अविवाहित जातकों को किसी पुराने परिचित से नया रिश्ता शुरू करने का अवसर मिलेगा.

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
ग्रह स्थिति रिश्तों में सामंजस्य लाने में मदद करेगी. अगर आप पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर चर्चा करना चाहते हैं, तो आज उपयुक्त समय है. सिंगल लोगों को मित्रता के जरिए प्रेम की शुरुआत हो सकती है.

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Rashifal)
आज प्रेम जीवन में गहराई और गंभीरता दोनों आएंगी. पार्टनर के साथ कोई भावनात्मक बातचीत बंधन को मजबूत करेगी. अविवाहित जातकों को रहस्यमय आकर्षण महसूस हो सकता है.

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
आज प्रेम संबंधों में उत्साह और रोमांच बढ़ेगा. लंबी दूरी के रिश्तों में संवाद बढ़ सकता है. अविवाहित लोगों के लिए विदेश या दूर शहर में रहने वाले व्यक्ति से जुड़ाव बनने की संभावना है.

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
ग्रह गोचर आपके रिश्तों में स्थिरता लाने का संकेत दे रहा है. पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हो सकती है. सिंगल जातकों के लिए ऑफिस या प्रोफेशनल नेटवर्क से कोई रिश्ता शुरू हो सकता है.

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
आज भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. कपल्स के लिए आपसी समझ और सम्मान में वृद्धि होगी. सिंगल लोग किसी बौद्धिक और संवेदनशील व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं.

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
आज प्रेम में गहराई और रोमांस दोनों का अनुभव होगा. पार्टनर के साथ बिताया गया समय यादगार रहेगा. अविवाहित जातकों के लिए पुराने रिश्ते की वापसी संभव है.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
[ad_2]