गाजा पर कब्जा करने के लिए तैयार इजरायल! नेतन्याहू को सुरक्षा परिषद ने दी मंजूरी

[ad_1]

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू गाजा पर कब्ज का मन बना चुके हैं. हालांकि पीएम ऑफिस से कहा गया था कि इजरायल, गाजा पर कब्जा नहीं करेगा. इसकी जगह वह पूरी जिम्मेदारी अंतरिम शासन को सौंप देगा, लेकिन अब चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इजरायली सुरक्षा परिषद ने नेतन्याहू के प्लान को मंजूरी दे दी है.

इजरायल और गाजा के बीच लंबे वक्त से तनाव चल रहा है. बीते 22 महीनों से चल रहे युद्ध के और ज्यादा बढ़ने की आशंका है. नेतन्याहू ने गुरुवार (7 अगस्त) को कहा था कि हमास को तबाह करने के लिए गाजा पट्टी पर पूरी तरह कब्जा करना जरूरी है. फॉक्स न्यूज चैनल के साथ एक इंटरव्यू में, जब नेतन्याहू से पूछा गया कि क्या इजराइल पूरे तटीय क्षेत्र पर कब्जा कर लेगा, तो उन्होंने कहा, “हम इसे अपने पास नहीं रखना चाहते. हम एक सुरक्षा घेरा बनाना चाहते हैं. हमारा इरादा शासन करने का नहीं.”

[ad_2]