रोहित शर्मा की ​रितिका या विराट कोहली की ​अनुष्का, जानें किसकी बीवी ज्यादा पढ़ी-लिखी?

[ad_1]

क्रिकेट और ग्लैमर की दुनिया जब आपस में मिलती है, तो लोगों की दिलचस्पी बढ़ना लाजमी है. भारतीय क्रिकेट के दो सबसे चर्चित खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा न केवल अपने खेल बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहते हैं. खासकर उनकी पत्नियों अनुष्का शर्मा और रितिका सजदेह को लेकर फैंस के बीच खूब चर्चा होती है.

एक सवाल जो अक्सर सोशल मीडिया पर लोगों के मन में आता है कौन है ज्यादा पढ़ी-लिखी? विराट की अनुष्का या रोहित की रितिका? चलिए जानते हैं दोनों की एजुकेशनल बैकग्राउंड और करियर से जुड़ी खास बातें.

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी

विराट कोहली ने बहुत ही कम उम्र में क्रिकेट को करियर बना लिया था. जब बाकी बच्चे स्कूल में परीक्षा दे रहे थे, विराट नेट्स पर पसीना बहा रहे थे. इसी वजह से उन्होंने 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी और पूरी तरह क्रिकेट पर फोकस किया. उनके जीवन में किताबों की जगह बल्ले और गेंद ने ले ली.

अब बात करते हैं उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा की. अनुष्का बॉलीवुड की सफल अभिनेत्री रही हैं. उन्होंने आर्ट्स में ग्रेजुएशन करने के बाद इकोनॉमिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया है. वे पढ़ाई के साथ-साथ फिल्म प्रोडक्शन में भी कदम रख चुकी हैं. उनकी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी ‘क्लीन स्लेट फिल्म्स’ ने कई बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज बनाई हैं. हालांकि मां बनने के बाद उन्होंने अपनी कंपनी की जिम्मेदारी अपने भाई को सौंप दी है और अब वो फैमिली लाइफ पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं.

यह भी पढ़ें: केएल राहुल या रविंद्र जडेजा, किसकी पत्नी है ज्यादा पढ़ी-लिखीं? जान लें पूरी डिटेल

रोहित शर्मा और रितिका सजदेह की जोड़ी

अब बात करें टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा की, जिन्हें दुनिया हिटमैन के नाम से जानती है. रोहित ने मुंबई के स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल और बाद में रिज़वी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स से पढ़ाई की है. लेकिन क्रिकेट का जुनून इतना था कि वे भी 12वीं के बाद पढ़ाई आगे नहीं बढ़ा सके.

रोहित की पत्नी रितिका सजदेह की बात करें तो वे एक प्रोफेशनल ग्रेजुएट हैं. उन्होंने पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने भाई बंटी सजदेह की स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी में बतौर स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजर काम शुरू किया था. रितिका को खेल की दुनिया से गहरा जुड़ाव रहा है और यही वजह है कि वे अक्सर क्रिकेट टूर्नामेंट्स और मैचों के दौरान रोहित का हौसला बढ़ाने स्टेडियम में नजर आती हैं.

यह भी पढ़ें: हर महीने कितना कमाते हैं अनिरुद्धाचार्य, जानें कहां से होती है कमाई और कहां करते हैं खर्च?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

ट्रंप के ट्रेड एडवाइजर बोले- ‘भारत है टैरिफ का महाराजा’, रूस से तेल खरीद पर कह दी बड़ी बात

[ad_1]

भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक तनातनी एक बार फिर चर्चा में है. अमेरिका ने भारतीय सामानों पर कुल 50% टैरिफ लागू कर दिया है. व्हाइट हाउस के वरिष्ठ सलाहकार पीटर नवारो ने भारत की व्यापार नीतियों की तीखी आलोचना की है और कहा कि यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा के नजरिए से जरूरी था.

भारत “टैरिफ का महाराजा” है – पीटर नवारो
व्हाइट हाउस के ट्रेड एडवाइजर पीटर नवारो ने भारत को “टैरिफ का महाराजा” करार दिया है. उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में सबसे ज्यादा टैरिफ लगाने वाला देश है, खासकर अमेरिकी उत्पादों पर. इसके अलावा भारत की नॉन-टैरिफ बाधाएं भी बहुत अधिक हैं, जिससे अमेरिकी उत्पादों का भारतीय बाजार में प्रवेश कठिन हो जाता है.

भारत पर 50% तक आयात शुल्क लागू
27 अगस्त से प्रभावी नए टैरिफ के बाद अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर कुल मिलाकर 50% तक शुल्क लगा दिया है. इस कदम को भारत ने “अनुचित, अन्यायपूर्ण और बेबुनियाद” बताया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा कि भारत अपने डेयरी और कृषि क्षेत्र के हितों से कोई समझौता नहीं करेगा.

भारत पर आरोप- अमेरिकी डॉलर से खरीदा जा रहा रूसी तेल
पीटर नवारो ने अमेरिका के व्यापार घाटे को लेकर बड़ा आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत से भारी मात्रा में वस्तुएं खरीदता है और इसके बदले डॉलर भेजता है. भारत इन डॉलर से रूसी तेल खरीदता है, और रूस उन्हीं डॉलर का इस्तेमाल यूक्रेन पर युद्ध के लिए करता है. इस तरह अमेरिका के पैसे से रूस को हथियार मिलते हैं, जिससे यूक्रेन को नुकसान होता है.

टैरिफ लगाने का मकसद चीन से अलग – नवारो
नवारो ने साफ किया कि भारत पर लगाए गए टैरिफ का मकसद चीन से अलग है. उन्होंने कहा कि भारत की ओर से रूसी तेल की खरीद बंद न करने के चलते यह कदम उठाया गया है. जबकि चीन पर लगाए गए टैरिफ “रिसिप्रोकल” यानी प्रतिशोधात्मक हैं.

राष्ट्रीय सुरक्षा- ट्रंप की सोच
नवारो ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आर्थिक फैसलों को राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़कर देखते हैं. उन्होंने कहा, “जो गणित काम नहीं करता, उसे बंद करना होगा. ट्रंप समझते हैं कि आर्थिक सुरक्षा ही राष्ट्रीय सुरक्षा है. यही इस फैसले की मूल भावना है.”

भारत की कड़ी प्रतिक्रिया
अमेरिका के इस कदम पर भारत की प्रतिक्रिया बेहद कड़ी रही है. भारत सरकार ने इन टैरिफ को न केवल अनुचित बताया, बल्कि कहा कि इससे दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को नुकसान पहुंचेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी स्पष्ट किया कि भारत किसी भी दबाव में अपने कृषि और डेयरी क्षेत्र को नुकसान नहीं पहुंचने देगा.

[ad_2]

42 महीने का बैन खत्म, वापसी पर इमोशनल हुआ दिग्गज क्रिकेटर; कह दी बड़ी बात

[ad_1]

जिम्बाब्वे के क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है. ब्रेंडन टेलर ने 39 साल की उम्र में टीम में वापसी (Brendan Taylor Return) की है, जबकि इस उम्र तक अधिकांश क्रिकेटर संन्यास ले चुके होते हैं. टेलर का रिटर्न प्रेरणा स्वरूप भी कहा जा सकता है क्योंकि उन्होंने साढ़े 3 साल का प्रतिबंध झेलने के बाद वापसी की है. यह पहले ही घोषणा हो चुकी थी कि 7 अगस्त से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में ब्रेंडन टेलर जिम्बाब्वे टीम के लिए खेलेंगे.

दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही जिम्बाब्वे टीम के लिए ब्रेंडन टेलर ने ब्रायन बैनेट के साथ पारी की शुरुआत की. बता दें कि टेलर टेस्ट क्रिकेट में जिम्बाब्वे के लिए चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं.

क्रिकेट में वापसी पर हुए इमोशनल

ब्रेंडन टेलर ने साढ़े 3 साल बाद वापसी को लेकर कहा, “कई सारे दिन नरक की तरह गुजरे, वो बहुत कठिन समय था. 3 साल पहले मैं बिस्तर से उठ नहीं पाता था, लेकिन आज फिर से वो कर रहा हूं, जो मुझे सबसे अधिक प्रिय है.” रिटर्न के बाद ब्रेंडन टेलर ने अपने परिवार और जिम्बाब्वे क्रिकेट के अधिकारियों का धन्यवाद किया. उन्होंने दूसरे टेस्ट में वापसी को एक ऐसा लम्हा बताया, जैसे वो दोबारा से डेब्यू कर रहे हों.

क्यों लगा था साढ़े 3 साल का बैन?

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने साल 2022 में ब्रेंडन टेलर पर साढ़े 3 साल का प्रतिबंध लगाया था. इसका कारण यह था कि उन्हें साल 2019 में एक भारत यात्रा के समय एक भारतीय बिजनेसमैन ने इंटरनेशनल मैचों में फिक्सिंग के लिए 15,000 यूएस डॉलर दिए थे, जिन्हें टेलर ने स्वीकार भी किया था.

टेलर को बताया गया था कि आगामी मैचों में फिक्सिंग करके 35,000 डॉलर कमा सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें किसी दूसरे खिलाड़ी को भी अपने साथ जोड़ना था. उन्होंने इस घटना के करीब 6 महीने बाद यानी मार्च 2020 में ICC की एंटी करप्शन यूनिट को इसकी जानकारी दी थी. वो इसके अलावा डोप टेस्ट में भी फेल हो गए थे.

यह भी पढ़ें:

‘जब विराट कोहली मूड में होते हैं तो…’, MS Dhoni ने दिल खोलकर की कोहली की तारीफ; वीडियो वायरल

[ad_2]

Video: असली सुपरमैन! मां पर किया हमला तो बिना डरे सांड से भिड़ गया बच्चा, देखें वायरल वीडियो

[ad_1]

Bull Attacked Woman: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर किसी का दिल दहल गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गली में एक आवारा सांड घूम रहा था. उसी समय एक महिला वहां से गुजर रही थी. सांड ने अचानक महिला पर हमला कर दिया. महिला घबरा गई और खुद को बचाने की कोशिश करने लगी.

सांड ने मां के अलावा लड़के पर किया हमला

इसी दौरान महिला का बेटा, जो पास ही मौजूद था, दौड़ते हुए आया और अपनी मां को बचाने की कोशिश करने लगा. लेकिन सांड ने उसे भी नहीं छोड़ा. उसने लड़के पर भी हमला कर दिया और उसे सींगों से उठाकर जमीन पर पटक दिया. इसके बावजूद लड़का डटा रहा और अपनी मां को सांड से दूर हटाने की कोशिश करता रहा.

यह दृश्य बहुत ही भयावह था. लड़के की हिम्मत ने सभी को हैरान कर दिया. वह खुद घायल होते हुए भी अपनी मां को बचाने में लगा रहा. थोड़ी देर बाद एक अन्य व्यक्ति, जो दूर खड़ा सब कुछ देख रहा था, दौड़कर आया और उसने किसी तरह सांड को भगाने की कोशिश की.

लड़के की बहादुरी की हुई खूब तारीफ

इस घटना का वीडियो पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. लोग लड़के की बहादुरी और ममता के प्रति उसके प्रेम की खूब तारीफ कर रहे हैं. वीडियो में यह नहीं बताया गया है कि यह घटना किस शहर या गांव की है, लेकिन इससे यह जरूर साबित होता है कि आज भी इंसानियत और रिश्तों की अहमियत जिंदा है.

ये भी पढ़ें-

Video: कदम दर कदम पास आती मौत, घर के बाहर सो रहे कुत्ते को खींच ले गया तेंदुआ, देखें वीडियो

 


ज्वैलरी से लेकर जूते-कपड़े तक… ट्रंप के 50 प्रतिशत टैरिफ का भारत के किस सेक्टर पर क्या असर?

[ad_1]

Trump Tariffs Impact: ट्रेड डील में विफलता के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है, जो गुरुवार से प्रभावी हो चुका है. इसके अलावा, रूस से तेल खरीदने के चलते भारत पर दंडस्वरूप 25 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ भी लगाया गया है, जो 27 अगस्त से लागू होगा. इस प्रकार भारत पर कुल अमेरिकी टैरिफ बढ़कर 50 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा, जिससे द्विपक्षीय व्यापार पर गहरा असर पड़ सकता है.

किस सेक्टर पर क्या असर?

वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान भारत और अमेरिका के बीच कुल 131.8 बिलियन डॉलर का व्यापार हुआ है, जिसमें से 86.5 बिलियन डॉलर का भारत ने निर्यात किया, जबकि 45.3 बिलियन डॉलर का आयात किया गया. टैरिफ बढ़ने के बाद जिन सेक्टर्स पर सबसे अधिक असर पड़ने की आशंका है, उनमें प्रमुख हैं: कपड़ा (10.2 बिलियन डॉलर), हीरे और आभूषण (12 बिलियन डॉलर), चमड़े के उत्पाद (1.18 बिलियन डॉलर), झींगा मछली (2.24 बिलियन डॉलर), कैमिकल्स (2.34 बिलियन डॉलर) और इलेक्ट्रिकल मशीनरी (9 बिलियन डॉलर). जानकारों के अनुसार, इन क्षेत्रों से अमेरिका को होने वाला निर्यात 40 से 50 प्रतिशत तक घट सकता है, क्योंकि टैरिफ बढ़ने से भारतीय उत्पाद अमेरिकी बाजार में महंगे हो जाएंगे और प्रतिस्पर्धी देशों के सस्ते उत्पादों को वरीयता मिलने लगेगी. 

कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन टेक्सटाइल इंडस्ट्री (CITI) ने इस फैसले पर चिंता जताई है और कहा है कि यह भारत के कपड़ा उद्योग के लिए एक बड़ा झटका है. पहले से ही कई चुनौतियों का सामना कर रहे इस उद्योग की स्थिति अमेरिकी बाजार में और भी कमजोर हो सकती है. गौरतलब है कि भारतीय कपड़ा निर्यात में 59 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी, लेकिन अब इसमें गिरावट की आशंका है. इसी तरह मशीनरी पर 51.3 प्रतिशत, फर्नीचर पर 52.3 प्रतिशत और आभूषणों पर 51.1 प्रतिशत टैरिफ ने भारतीय निर्यातकों को बड़ी चोट पहुंचाई है.

इसकी वजह ये है कि भारत से निर्यात होने वाले सामान अमेरिका में महंगे हो जाएंगे. ऐसे में वहां पर भारतीय सामानों के मुकाबले जिन देशों के सस्ते सामान मिलेंगे, अमेरिका में उसका उपभोग बढ़ेगा.

किस सेक्टर से कितना एक्सपोर्ट?

कोलकाता के एक समुद्री मछली निर्यातक के अनुसार, टैरिफ बढ़ने के बाद अमेरिकी बाजार में झींगा मछली की कीमत काफी बढ़ जाएगी. मेग्गा मोडा के एमडी योगेश गुप्ता ने बताया कि पहले से ही भारतीय झींगा मछली पर 2.49 प्रतिशत एंटी-डंपिंग ड्यूटी और 5.77 प्रतिशत काउंटरवेलिंग ड्यूटी लगती है. अब 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगने के बाद कुल शुल्क 33.26 प्रतिशत हो जाएगा, जिससे प्रतिस्पर्धा में बने रहना बेहद मुश्किल हो जाएगा.

इसी तरह से मशीनरी पर 51.3 प्रतिशत टैरिफ, फर्नीचर पर 52.3 प्रतिशत और सोने के सामान और जवाहरात पर 51.1 प्रतिश टैरिफ भी भारत के निर्यातकों को गहरा चोट दिया है.

कोलकाता के एक समुद्री मछली निर्यातक कारोबारी का कहना है कि अमेरिकी बाजार में नए टैरिफ के बाद झींगा मछली महंगी हो जाएगी. मेग्गा मोडा के एमडी योगेश गुप्ता का कहना है कि भारत की झींगा मछली पर पहले से ही 2.49 प्रतिशत एंटी डंपिंग ड्यूटी और 5.77 प्रतिशत काउंटरवेलिंग ड्यूटी है. ऐसे में 25 प्रतिशत और टैरिफ बढ़ने के बाद यह बढ़कर 7 अगस्त से 33.26 प्रतिशत हो गया है.

ये भी पढ़ें: अब चिप के ऊपर 100 प्रतिशत टैरिफ बम, ऐसा क्यों कर रहे ट्रंप? जानें भारत पर इसका क्या असर

[ad_2]

टीवी इतिहास का सबसे बड़ा TRP रिकॉर्ड किस शो के नाम है? एक दिन में 77 मिलियन व्यूअर्स ने देखा था

[ad_1]

टीवी की दुनिया में ऐसे कई शोज हैं जिन्होंने इतिहास बदल दिए. क्योंकि सास भी कभी बहू थी, अनुपमा, कसौटी जिंदगी की, तारक मेहता का उल्टा चश्मा, ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे सीरियल ने रिकॉर्ड बना दिए. सास-बहू ड्रामा के अलावा ऐसा एक शो है जिसने टीआरपी में रिकॉर्ड बना दिया था. इस शो ने एक दिन में ही इतनी ज्यादा व्यूअरशिप हासिल की शो ग्लोबली सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया था. हम बात कर रहे रामायण की.

रामानंद सागर की रामायण 1987 में आई थी. उस वक्त रामायण देखने के लिए सड़कों पर भीड़ लग जाती थी और जब शो री-टेलीकास्ट हुआ तो भी धमाका कर दिया.

रामायण ने बनाया था ये रिकॉर्ड
बार्क (BARC) के मुताबिक ये शो 2020 में वर्ल्ड मोस्ट वॉच्ड शो बन गया था.

लॉकडाउन के दौरान 2020 में रामायण को दोबारा टेलीकास्ट किया गया था. इस दौरान लोग एक बार फिर शो के साथ जुड़ गए थे. हर घर में एक बार फिर रामायण देखी गई. इस दौरान रामायण ने रिकॉर्ड बना लिए थे. शो ने एक ही दिन में 77 मिलियन (7.7 करोड़) दर्शकों की व्यूअरशिप हासिल की. शो ने ग्लोबली रिकॉर्ड बना लिया था. तब तक एक दिन में इतनी ज्यादा व्यूअरशिप किसी भी शो को नहीं मिली थी. इस शो में अरुण गोविल राम के रोल में थे. वहीं सीता के रोल में दीपिका चिखलिया नजर आई थीं.


महभारत को भी किया गया पसंद
 
वहीं महाभारत को भी फैंस ने बहुत प्यार दिया था. महाभारत जब दोबारा टेलीकास्ट हुई तो दूसरा सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बना था. हालांकि, इसका डाटा बार्क ने ऑफिशियली जारी नहीं किया था.

प्रसार भारती और BARC इंडिया ने 2020 में दिए स्टेटमेंट में कहा था- रामायण और महाभारत के री-रन की वजह से दूरदर्शन इंडिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला चैनल बन गया है.

ये भी पढ़ें- TRP: स्मृति ईरानी छा गईं! ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ बना नंबर 1 शो, ‘तारक मेहता’ सहित बाकी सीरियल्स की रेटिंग डाउन



[ad_2]

Kal Ka Rashifal: मेष, सिंह, तुला राशि वालों को हो सकता है मुनाफा, जानें 8 अगस्त 2025 का राशिफल

[ad_1]

Kal Ka Rashifal: मेष से मीन राशियों के लिए जानें अपना भविष्य. कल का राशिफल आपके जीवन के विभिन्न पहलुओं को उजागर करेगा. करियर, प्यार, स्वास्थ्य, और धन से जुड़ी जानकारियों को ध्यान में रखते हुए, हर राशि के लिए 8 अगस्त  2025 का दिन कैसा रहेगा, आइए जानते हैं.

मेष राशि

  • दिन कैसा रहेगा: घरेलू सामान की खरीदारी से परिवार में खुशी का माहौल बनेगा.
  • करियर/धन: ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद मिल सकती है, नौकरी में अच्छे अवसर मिलेंगे.
  • पारिवारिक जीवन: पारिवारिक खर्चों में बढ़ोतरी संभव है, सहयोग बना रहेगा.
  • स्वास्थ्य: थकान या तनाव हो सकता है, खुद को समय दें.
  • उपाय: हनुमान जी को गुड़-चने का भोग लगाएं.

वृष राशि

  • दिन कैसा रहेगा: दिन लाभदायक रहेगा, लेकिन सतर्क रहना जरूरी है.
  • करियर/धन: निवेश में जोखिम से बचें, वाहन सुख के योग हैं.
  • पारिवारिक जीवन: पुराने मित्र से मुलाकात में वाणी पर संयम रखें, प्रेम संबंधों में सहयोग दें.
  • स्वास्थ्य: ऊर्जा अच्छी रहेगी, खानपान संतुलित रखें.
  • उपाय: माता लक्ष्मी को सफेद फूल अर्पित करें.

मिथुन राशि

  • दिन कैसा रहेगा: लाभ और उपहार मिलने की संभावना है.
  • करियर/धन: नौकरी में सतर्क रहें, सहकर्मियों की गतिविधियों पर नजर रखें.
  • पारिवारिक जीवन: परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा, सहयोग मिलेगा.
  • स्वास्थ्य: मानसिक भटकाव से बचें, ध्यान केंद्रित रखें.
  • उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं.

कर्क राशि

  • दिन कैसा रहेगा: दिन सकारात्मक रहेगा, नई रुचियों में मन लगेगा.
  • करियर/धन: पदोन्नति और शुभ समाचार मिल सकते हैं.
  • पारिवारिक जीवन: पारिवारिक समस्याओं का समाधान संभव है, संतान से प्रसन्नता मिलेगी.
  • स्वास्थ्य: सेहत सामान्य, कलात्मक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी.
  • उपाय: चंद्रमा को कच्चे दूध से अर्घ्य दें.

सिंह राशि

  • दिन कैसा रहेगा: ऊर्जावान और सकारात्मक दिन रहेगा.
  • करियर/धन: कारोबार में लाभ और नई योजनाओं पर कार्य संभव है.
  • पारिवारिक जीवन: धार्मिक यात्रा और परिजनों की सहायता का योग.
  • स्वास्थ्य: अच्छा भोजन और मानसिक शांति मिलेगी.
  • उपाय: सूर्य देव को जल में लाल फूल डालकर अर्घ्य दें.

कन्या राशि

  • दिन कैसा रहेगा: दिन मिश्रित रहेगा, संयम जरूरी है.
  • करियर/धन: संपत्ति विवाद सुलझ सकता है, खर्च बढ़ सकता है.
  • पारिवारिक जीवन: मांगलिक कार्य का योग है, स्वास्थ्य पर ध्यान दें.
  • स्वास्थ्य: पुरानी बीमारियों में सुधार होगा, खानपान नियंत्रित रखें.
  • उपाय: गाय को हरी घास खिलाएं.

तुला राशि

  • दिन कैसा रहेगा: कार्यक्षेत्र में व्यस्तता और सफलता का दिन.
  • करियर/धन: शासन-सत्ता से सहयोग मिलेगा, आय-व्‍यय संतुलित रखें.
  • पारिवारिक जीवन: सहयोगी माहौल रहेगा, माता की सेहत का ध्यान रखें.
  • स्वास्थ्य: फिट रहेंगे, पर मानसिक थकान हो सकती है.
  • उपाय: मां दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित करें.

वृश्चिक राशि

  • दिन कैसा रहेगा: दिन शानदार रहेगा, अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा.
  • करियर/धन: प्रॉपर्टी से लाभ और काम का दबाव दोनों रहेंगे.
  • पारिवारिक जीवन: बच्चों की उलझनें दूर होंगी, सामंजस्य बना रहेगा.
  • स्वास्थ्य: सामान्य रहेगा, वाद-विवाद से बचें.
  • उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं.

धनु राशि

  • दिन कैसा रहेगा: दिन शुभ रहेगा, सोच-समझकर निर्णय लें.
  • करियर/धन: शिक्षा, बैंकिंग, निवेश में लाभ का योग है.
  • पारिवारिक जीवन: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी.
  • स्वास्थ्य: मानसिक एकाग्रता से लाभ होगा.
  • उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें.

मकर राशि

  • दिन कैसा रहेगा: दिन सफलता से भरा रहेगा.
  • करियर/धन: प्रतियोगी परीक्षा में सफलता, नया बिजनेस शुरू करने का योग.
  • पारिवारिक जीवन: भाइयों से चर्चा से लाभ मिलेगा, पुराने काम पूरे होंगे.
  • स्वास्थ्य: सेहत सामान्य रहेगी.
  • उपाय: शनि देव को सरसों के तेल का दीपक जलाएं.

कुंभ राशि

  • दिन कैसा रहेगा: दिन शुभ रहेगा, उलझनें सुलझेंगी.
  • करियर/धन: नौकरी में बदलाव और लोन स्वीकृति के योग हैं.
  • पारिवारिक जीवन: पारिवारिक जिम्मेदारियों का अच्छे से निर्वाह करेंगे.
  • स्वास्थ्य: दिनचर्या व्यवस्थित रखें.
  • उपाय: काले तिल जल में प्रवाहित करें.

मीन राशि

  • दिन कैसा रहेगा: दिन लाभकारी रहेगा, परिवार के साथ समय बितेगा.
  • करियर/धन: व्यापार विस्तार के योग हैं, सफलता मिलेगी.
  • पारिवारिक जीवन: जीवनसाथी से हल्का मतभेद हो सकता है, पर प्रेम बढ़ेगा.
  • स्वास्थ्य: मानसिक ऊर्जा और प्रसन्नता बनी रहेगी.
  • उपाय: पीले पुष्प विष्णु जी को अर्पित करें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

ट्रंप ने सेमीकंडक्टर-चिप्स पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की दी धमकी, जानें भारत पर क्या होगा असर

[ad_1]

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घरेलू उत्पादन को मजबूत करने के लिए सभी आयातित सेमीकंडक्टर और चिप्स पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की योजना की घोषणा की है. ओवल ऑफिस में एप्पल के सीईओ टिम कुक के साथ एक बैठक के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “अमेरिका में आने वाले सभी चिप्स और सेमीकंडक्टर पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा, लेकिन अगर आपने (अमेरिका में) निर्माण करने की प्रतिबद्धता जताई है, या अगर आप (अमेरिका में) निर्माण की प्रक्रिया में हैं, जैसा कि कई कंपनियां कर रही हैं तो कोई टैरिफ नहीं लगेगा.”

अगर ट्रंप अपनी टैरिफ की धमकी पर अमल करते हैं तो एप्पल, एनवीडिया और ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी (TSMC) जैसी कंपनियां, जिन्होंने अमेरिकी निवेश में महत्वपूर्ण निवेश का वादा किया है, इस छूट से लाभान्वित हो सकती हैं. इस उपाय का मकसद अंतरराष्ट्रीय तकनीकी कंपनियों को संयुक्त राज्य अमेरिका में विनिर्माण कार्यों को स्थापित करने या विस्तार करने के लिए प्रेरित करना है और इस तरह विदेशी आपूर्ति श्रृंखलाओं पर निर्भरता कम करना है.

अमेरिकी चिप निर्माण में एप्पल को छूट

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में उत्पादन में बढ़ते निवेश के कारण, अमेरिकी चिप निर्माण में एप्पल को इस छूट का लाभ मिल सकता है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “एप्पल जैसी कंपनियों के लिए अच्छी खबर यह है कि अगर आप अमेरिका में निर्माण कर रहे हैं या बिना किसी सवाल के अमेरिका में निर्माण करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, तो कोई शुल्क नहीं लगेगा.”100 प्रतिशत टैरिफ सभी आयातित सेमीकंडक्टर और चिप्स पर लागू होगा, जिससे ताइवान, दक्षिण कोरिया और सिंगापुर के प्रमुख आपूर्तिकर्ता प्रभावित होंगे.

अमेरिकी चिप निर्माण में एप्पल का योगदान

अमेरिकी चिप निर्माण में एप्पल के 100 अरब डॉलर और टीएसएमसी के 165 अरब डॉलर के निवेश के अलावा, एनवीडिया और ग्लोबलफाउंड्रीज ने भी अपने कुछ उत्पादों का निर्माण अमेरिका में करने का वादा किया है. अमेरिकी सरकार ने 7 अगस्त से भारतीय वस्तुओं पर 25 प्रतिशत आयात शुल्क लागू किया है. इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत की तरफ से रूस से कच्चे तेल और सैन्य उपकरणों की खरीद का हवाला देते हुए 27 अगस्त से एडिशनल 25 प्रतिशत टैरिफ वृद्धि की धमकी दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवाब दिया कि देश किसानों और मछुआरों के हितों से कभी समझौता नहीं करेगा.

ये भी पढ़ें: ‘डर्टी इंडियन, गो बैक टू इंडिया’, लड़की के मुंह पर मारा पंच, मां ने बताया बेटी के साथ आयरलैंड में क्या हुआ?

[ad_2]

व्हाट्सऐप में आ गया सबसे जबरदस्त फीचर, अब स्कैमर्स की खैर नहीं, हर चाल होगी नाकाम

[ad_1]

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp लगातार अपने प्लेटफॉर्म को सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने के लिए नए-नए फीचर्स पेश कर रहा है. अब कंपनी ने स्कैम और फर्जी अकाउंट्स पर लगाम कसने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. WhatsApp ने नए सेफ्टी फीचर्स को रोलआउट किया है, जिससे यूजर्स को धोखाधड़ी से बचने में काफी मदद मिलेगी.

ग्रुप्स में अनजान लोगों से बचाव

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर किसी यूजर को किसी ऐसे WhatsApp ग्रुप में जोड़ा जाता है जिसे किसी अनजान व्यक्ति ने बनाया है (जो यूजर की कॉन्टैक्ट लिस्ट में नहीं है), तो ऐप एक सेफ्टी ओवरव्यू स्क्रीन दिखाएगा.

इस स्क्रीन पर यह जानकारी मिलेगी:

-किसने आपको ग्रुप में जोड़ा?

-क्या वह व्यक्ति आपके कॉन्टैक्ट्स में है?

-ग्रुप के अन्य सदस्य आपके फोनबुक में हैं या नहीं?

जब तक यूजर खुद से ग्रुप में बने रहने का निर्णय नहीं लेता, तब तक उस ग्रुप की सभी नोटिफिकेशंस म्यूट रहेंगी. इससे फिशिंग अटैक्स और स्पैम से यूजर्स को सुरक्षा मिलेगी.

इंडिविजुअल चैट्स में भी अलर्ट

WhatsApp ने यह भी देखा है कि स्कैमर्स अक्सर अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से संपर्क कर यूजर्स को WhatsApp पर लाते हैं, और फिर उन्हें स्कैम का शिकार बनाते हैं. इस ट्रेंड को रोकने के लिए अब ऐप एक नया सेफ्टी अलर्ट टेस्ट कर रहा है.

जब कोई यूजर किसी ऐसे व्यक्ति से चैट शुरू करेगा जो उसकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में नहीं है, तो WhatsApp एक पॉप-अप अलर्ट दिखाएगा. इस अलर्ट में उस व्यक्ति से जुड़ी कुछ जानकारी होगी, जिससे यूजर सोच-समझकर चैट शुरू कर सके.

Millions फर्जी अकाउंट्स पर कार्रवाई

WhatsApp ने जानकारी दी है कि कंपनी ने हाल ही में 6.8 मिलियन से ज्यादा स्कैम और फर्जी अकाउंट्स को हटाया है. यह दिखाता है कि प्लेटफॉर्म स्कैमर्स के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है.

कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन और यूजर्स की प्राइवेसी हमेशा बनी रहेगी, लेकिन यूजर सेफ्टी को और मजबूत बनाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाते रहेंगे.

[ad_2]

ये बेवकूफ है क्या…? ब्रिज पर खतरनाक स्टंट करता दिखा शख्स, भड़के यूजर्स; देखें वीडियो

[ad_1]

सोशल मीडिया पर आपको तमाम तरह के वीडियो आए दिन वायरल होते हुए नजर आ जाते हैं. इनमें अलग-अलग लोग अलग-अलग तरह की हरकतें करते हुए दिख जाते हैं. कई बार कुछ हरकतें ऐसी होती हैं जो आपको दिल खोल के हंसा देती हैं. तो कई बार कुछ लोगों की हरकतें ऐसी होती हैं. जिसे देखते ही आपका पर चढ़ जाता है.

ऐसा ही कुछ हो रहा है वायरल हो रहे इस वीडियो में, जहां एक शख्स ऐसी हरकत करते हुए दिख रहा है. जिसे देखने के बाद आप भी कहेंगे या तो यह बेवकूफ इंसान है या इसका मानसिक संतुलन ढीला हो चुका है. सोशल मीडिया काफी तेजी से वायरल हो रहा है यह वीडियो. 

पुल पर लटक कर करने लगा स्टंट 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़का पुल की रेलिंग पर लटकता दिखता है. शुरुआत में देखकर लगता है कि वह कूदने वाला है या सुसाइड की कोशिश कर रहा है. राह चलते लोग भी कुछ पल के लिए घबरा जाते हैं. लेकिन थोड़ी ही देर में लड़का नीचे गिरने के बजाय पुल से लटककर स्टंट करने लगता है.

यह भी पढ़ें: पापा की परी नहीं जलपरी… पानी में फंस गई स्कूटी लेकिन नहीं उतरी मोहतरमा, फिर गिरीं धड़ाम, देखें वीडियो

वह पुल से लटक कर पुशअप्स करने लगता है. जिसे देखकर वहां मौजूग लोग हैरान रह जाते है. कोई पागल तो कोई बेवफूक कह कर वहां से निकल जाता है. सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है यह वीडियो. इस पर लोगों के बी तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं. 

यह भी पढ़ें:  Video: बहू ने की सास मां की जबरदस्त पिटाई, लिटा-लिटा कर मारा, घटना सीसीटीवी में कैद

असम का बताया जा रहा है वीडियो

वायरल हो रहा इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर @nibirdeka नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो असम के तिनसुकिया ज़िले का बताया जा रहा ह. यह वाकया भारत के सबसे लंबे पुल, डॉ. भूपेन हज़ारिका सेतु ढोला-सादिया पुल का है. जहां एक लड़का खतरनाक स्टंट करता दिख रहा है. आसपास खड़े लोग इस पूरे सीन को अपने मोबाइल से रिकॉर्ड करते हैं.कई लोगों के इस पर रिएक्शन भी आ रहे हैं. कोई कह रहा है ‘ऐसी हरकतें अपनी जान के लिए ही नहीं, दूसरों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन सकती हैं.’ तो कई कह रहा है ‘इसे अपने परिवार का ख्याल करना चाहिए.’

यह भी पढ़ें: Video: शिकार खा रहे शेर के पास चला गया शख्स, बनवाया वीडियो, फिर जो हुआ… रौंगटे खड़े हो जाएंगे