Video: तेज रफ्तार बस ने पहले ट्रक को मारी टक्कर, फिर पुलिया से नीचे गिरी, हादसा CCTV में कैद

[ad_1]

Tamil Nadu News: तमिलनाडु के सत्यमंगलम में हुई एक घटना में एक बस ड्राइवर की तेज ड्राइविंग के कारण सड़क किनारे बने एक शेड से टकरा गई. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा गया है कि हादसा काफी खतरनाक था. चलिए जानते है इस घटना के बारे में.

इस घटना में कोई गंभीर हताहत नहीं हुआ

वीडियो में दिखाया गया है कि एक बस सड़क पर तेजी से आ रही है और अचानक सड़क किनारे बने एक शेड से टकरा जाती है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा शेड से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन गनीमत रही कि इस घटना में कोई गंभीर हताहत नहीं हुआ, लेकिन यह घटना ड्राइवर की लापरवाही को उजागर करती है. वीडियो में देखा गया कि टक्कर के बाद बस रुक जाती है और सभी यात्री भी बस से उतरने लगते है.

लोगों ने ड्राइवर की लापरवाही की निंदा की

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जहां लोग ड्राइवर की लापरवाही की निंदा कर रहे हैं. पुलिस ने इस घटना की जांच की और ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है. स्थानीय प्रशासन ने भी इस तरह की लापरवाही को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की बात की है. ड्राइवर को सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने के लिए सजा दी जा सकती है.

यह कोई पहला हादसा नहीं है. तमिलनाडु में ऐसे हादसे अक्सर होते रहते हैं, जहां ड्राइवर की लापरवाही से बड़ी दुर्घटनाएं हो जाती हैं. यह वीडियो लोगों को जागरूक करने का एक माध्यम बन गया है, जहां वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील कर रहे हैं. ताकि आगे कभी ऐसे हादसे न हो. ये हादसा बड़ा खतरनाक भी हो सकता था, जिसमें बस में बैठे लोगों की जान भी जा सकती थी. लेकिन गनीमत रही की सभी लोग सुरक्षित है.

मोहम्मद सिराज का चल रहा अफेयर! जनाई भोसले के साथ रिलेशनशिप पर खुला असली राज तो दुनिया हैरान

[ad_1]

Mohammed Siraj Affair: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज समाप्त हो गई है, लेकिन सीरीज के खत्म होने तक मोहम्मद सिराज ने अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवाया. पांचवें टेस्ट में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद हर कोई सिराज की तारीफ कर रहा है. लेकिन एक ऐसी महिला भी लाइमलाइट में आई हैं, जिनका नाम कई बार मोहम्मद सिराज के साथ जोड़ा गया है. सिराज के साथ दिग्गज कलाकार आशा भोसले की पोती और सिंगर जनाई भोसले को कई बार देखा भी गया है.

मोहम्मद सिराज का जनाई भोसले से रिश्ता

मोहम्मद सिराज के लिए जनाई भोसले ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए तारीफ की और इसके साथ ही इस पोस्ट से सिराज और जनाई के बीच के रिश्ते का भी खुलासा हुआ. जनाई ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सिराज को अपना भाई बताया है. इसके साथ जनाई भोसले से सभी अफेयर्स की अफवाहों को झूठा करार दिया. जनाई अपने भाई के लिए लगातार पोस्ट शेयर कर रही हैं. उन्होंने सिराज को लेकर फिर एक बार स्टोरी शेयर की है.

मोहम्मद सिराज का चल रहा अफेयर! जनाई भोसले के साथ रिलेशनशिप पर खुला असली राज तो दुनिया रह गई हैरान

जनाई भोसले ने मोहम्मद सिराज के साथ फोटो शेयर करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि ‘जिस दिन से मैं सिराज भाई से मिली हूं, उस दिन से जानती हूं कि वो कैसे इंसान हैं. मैं उनके एथिक्स से काफी इंस्पायर हूं. ये वो इंसान हैं जो आपको MAGIC में विश्वास दिलाते हैं’. जनाई ने आगे लिखा कि ‘मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं लेकिन आप जैसा कोई नहीं था और न होगा. हम सब आपके साथ हैं और भारत के लिए हम सब की धकड़नें भी आपके साथ धड़कती हैं’.

मोहम्मद सिराज ने दिखाया MAGIC

भारत के तेज गेंदबाद मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट में भारत को हारा हुआ मैच जिता दिया. पांचवें टेस्ट के आखिरी दिन अंग्रेजों के हाथ में चार विकेट थे और उन्हें केवल 35 रनों जरूरत थी और पूरा दिन बल्लेबाजी के लिए बचा था. लेकिन सिराज ने अपनी गेंद से कमाल दिखाया और चार में से तीन विकेट खुद ही चटका दिए. वहीं प्रसिद्ध कृष्णा ने एक विकेट लिया और भारत ने इस मैच को 6 रनों से जीत लिया.

यह भी पढ़ें

नहीं होगा IND vs PAK मैच, एशिया कप से हटी पाकिस्तान हॉकी टीम; इंडिया ने दूसरे देश को भेजा न्यौता- रिपोर्ट

[ad_2]

‘भारत संग रिश्ते सबसे पहले, साथ मिलकर करेंगे खतरों का मुकाबला’, डोभाल से मिलकर रूसी रक्षा प्रमु

[ad_1]

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने गुरुवार (7 अगस्त 2025) को रूसी सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई शोइगु से मुलाकात की. मॉस्को में हुई इस बैठक में शोइगु ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर जोर दिया. शोइगु ने डोभाल के साथ बैठक के बाद कहा कि दोनों देश मजबूत, समय की कसौटी पर खरे उतरे मैत्री संबंधों से जुड़े हुए हैं. इस बैठक के बाद शोइगु ने अमरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी बड़ा संदेश दिया है.

भारत के साथ रिश्ते सबसे पहले- रूस

न्यूज एजेंसी तास की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा, ‘‘हमारे देशों के बीच अब बहुस्तरीय विश्वास-आधारित राजनीतिक वार्ता प्रभावी ढंग से काम कर रही है. यह राष्ट्रपति पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी के बीच नियमित संपर्कों पर आधारित है. हमारे नेताओं के बीच अगली पूर्ण वार्ता की तारीखें निर्धारित करना महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि मॉस्को के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात भारत के साथ विशेष रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रूप से मजबूत करना है. हमारे लिए एक-दूसरे के हितों का सम्मान सर्वोपरि है.”

साथ मिलकर करेंगे खतरों का मुकाबला- रूस

सर्गेई शोइगु ने इशारों-इशारों में दुनिया से अमेरिकी दादागिरी का तोड़ ढूंढ़ने के लिए कहा है. इतना ही उन्होंने किसी भी खतरे से भारत के साथ मिलकर मुकाबला करने की भी बात कही है. उन्होंने नई विश्व व्यवस्था बनाने को लेकर भी संकेत दिए. शोइगु ने कहा, ‘‘हम एक नई अधिक न्यायसंगत और टिकाऊ विश्व व्यवस्था बनाने, अंतरराष्ट्रीय कानून का शासन सुनिश्चित करने, आधुनिक चुनौतियों और खतरों का संयुक्त रूप से मुकाबला करने के लिए सक्रिय सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”

भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन

एनएसए अजीत डोभाल ने उम्मीद जताई कि शिखर बैठक द्विपक्षीय संबंधों के विकास के लिए नई दिशा प्रदान करेगी और वार्ता का ठोस और स्थायी परिणाम सामने आएगा. शोइगु से मुलाकात के दौरान डोभाल ने कहा, “हमारे बीच अब बहुत अच्छे संबंध स्थापित हो चुके हैं, जिन्हें हम काफी महत्व देते हैं. यह एक रणनीतिक साझेदारी है. हम उच्च स्तर पर संवाद कर रहे हैं. हमें यह जानकर खुशी हुई कि राष्ट्रपति पुतिन का भारत दौरा इस महीने के अंत में तय किया गया है.”

अजीत डोभाल की रूस यात्रा ऐसे समय पर हो रही है जब ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ का ऐलान किया है. यही कारण है कि उनकी इस यात्रा पर दुनिया की नजर है. ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत पर एक्शन लिया है. पीएम मोदी ने भी इस दौरान पुतिन को भारत आने के लिए आमंत्रित किया था, जिसे राष्ट्रपति पुतिन ने स्वीकार किया.

ये भी पढ़ें : ‘अमेरिका का मजाक उड़ाया, अब पैसा लौटेगा’, भारत समेत अन्य देशों पर टैरिफ लागू होने पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान

[ad_2]

Video: रेड लाइट क्रॉस करना पड़ा भारी, ट्रेन ने उड़ाए वैन के परखच्चे, देखें वीडियो

[ad_1]

Social Media Viral Video: हाल ही में एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें एक वैन ड्राइवर ने रेलवे क्रॉसिंग पर लापरवाही बरतते हुए अपनी जान जोखिम में डाल दी. वीडियो में देखा गया है कि वैन ड्राइवर रेलवे क्रॉसिंग पर रुकने के बजाय बैरियर को तोड़ते हुए आगे बढ़ता है और कुछ ही सेकेंड बाद ट्रेन से टकरा जाता है. हादसा इतना खतरनाक था कि जिसने भी इसका वीडियो देखा उसके रौंगटे खड़े हो गए.

रेलवे क्रॉसिंग पार करने की कोशिश की 

हालांकि, ये घटना कहां की है इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है. वीडियो की शुरूआत में एक सफेद वैन रेलवे क्रॉसिंग की ओर बढ़ती हुई दिखाई देती है. क्रॉसिंग पर रेड लाइट जल रही है और बैरियर नीचे आने लगे है, जो यह संकेत दे रहे हैं कि ट्रेन आ रही है. इसके बावजूद वैन ड्राइवर रुकने की बजाय आगे बढ़ता है और बैरियर को तोड़ते हुए क्रॉसिंग पार करने की कोशिश करता है, लेकिन जब तक वैन ड्राइवर आगे की ओर बढ़ता उससे पहले ही ट्रेन आ जाती है.

हादसे में ड्राइवर की जान बाल-बाल बची

टकराव इतना जोरदार था कि वैन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन चमत्कारिक रूप से ड्राइवर की जान बच गई. वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन वैन को अपनी ओर खींचती है और फिर वैन सड़क पर पलट जाती है. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. उन्होंने ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला और उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.

पुलिस ने बताया कि वे इस मामले की जांच कर रहे हैं और ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि यह एक बड़ा ही गंभीर लापरवाही का मामला है और ऐसे मामले को हम बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे.


Budh Uday 2025: कर्क राशि में बुध का उदय, जानें आपकी राशि में कैसा होगा असर

[ad_1]

ग्रहों का राशि, नक्षत्र और स्थान परिवर्तन निश्चित समय पर होता रहता है. ग्रहों की चाल कभी वक्री होती है तो कभी मार्गी. वहीं ग्रह कभी अस्त हो जाते हैं तो कभी उदित. लेकिन ग्रहों की चाल में बदलाव का प्रभाव सभी राशियों पर जरूर पड़ता है.

बात करें ग्रहों के राजकुमार बुध की तो 24 जुलाई 2025 को बुध कर्क राशि में अस्त हुए थे. अब रक्षाबंधन के दिन यानी 9 अगस्त 2025 को बुध इसी राशि में उदित होंगे. बुध उदय का शुभ-अशुभ प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर पड़ेगा. आइये जानते हैं कर्क राशि में उदित होकर बुध आपकी राशि पर कैसा प्रभाव डालेंगे.

मेष राशि (Mesh Rashi)–  बुध का उदित होना मेष राशि वालों के लिए शुभ रहेगा. इस दौरान आपके सभी कार्य सफल होंगे और कार्य-व्यापार में भी तरक्की होगी.

वृषभ राशि (Vrishabh Rashi)- चंद्रमा की राशि कर्क में उदित होकर बुध वृषभ राशि वाले जातकों को भी सकारात्मक फल प्रदान करेंगे. पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी और मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी. आपके बिजनेस-करियर में भी उन्नति होगी.

मिथुन राशि (Mithun Rashi)- मिथुन राशि के लिए बुध का उदित होना सामन्य फलदायी साबित होगा. इस दौरान आपको कार्य में सफलता के लिए अधिक मेहनत की जरूरत होगी. लेकिन मेहनत का फल भी अवश्य मिलेगा. अच्छी बात यह रहेगी कि नौकरी में प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं.

कर्क राशि (Kark Rashi)- कर्क राशि के लिए यह समय सकारात्मक रहेगा. क्योंकि बुध आपकी राशि से लग्न भाव में उदित होंगे. खासकर रिश्ते-नातों के लिहाज से समय बेहतर रहेगा. व्यापारियों को अपना व्यापार बढ़ाने के लिए बेहतर प्रदर्शन की जरूरत रहेगी.

सिंह राशि (Sign Rashi)- बुध उदित होकर सिंह राशि वालों को कुछ विशेष क्षेत्रों में लाभ पहुंचाएंगे. इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होती. समाज में मान-प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी.

कन्या राशि (Kanya Rashi)- बुध आपकी राशि के स्वामी हैं और आपकी राशि से 11वें भाव में उदित होंगे, जिससे कि इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. रिश्तों में भी सुधार होगा और जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे. कहीं से आकस्मिक धनलाभ हो सकता है.

तुला राशि (Tula Rashi)- बुद उदित होकर आपको भी अच्छा फल देंगे और शुभ साबित होंगे. इस समय यात्रा के योग बन सकत हैं. निवेश आदि के लिए भी समय बेहतर रहेगा.

वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi)- वृश्चिक राशि के लिए बुध का उदित होना संबंधों के लिहाज सकारात्मक रहेगा. साथ ही कार्य में सफलता मिलेगी. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी.

धनु राशि (Dhanu Rashi)- धनु राशि वालों के लिए बुध का उदित होना थोड़ा चुनौतिपूर्ण रह सकता है. इसलिए आपको थोड़ी सावधानी बरतनी की जरूरत रहेगी. कार्यों में विलंब हो सकता है, आप अपना धैर्य बनाए रखें.

मकर राशि (Makar Rashi)- मकर राशि वाले जातकों को भी बुध उदय का अच्छा लाभ मिलने वाला है. इस दौरान आपकी किस्तमत चमक सकती है, क्योंकि ऐसे काम सफल होंगे, जो आपको ना केवल वर्तमान बल्कि भविष्य में भी लाभ पहुंचाएं.

कुंभ राशि (Kumbh Rashi)- कुंभ राशि लिए बुध का उदित होना थोड़ा परेशानी वाला रहेगा. रिश्ते-नातों की दृष्टि से समय ज्यदा अच्छा नहीं है. मन-मुटाव की स्थिति बन सकती है. आप धैर्य बनाए रखें.

मीन राशि (Meen Rashi)- बुध उदित होकर मीन राशि वालों को बिजनेस में लाभ पहुंचाएंगे. इस दौरान करियर-कारोबार में अप्रत्याशित तरक्की देखने को मिलेगी.

ये भी पढ़ें: Ganesh Sthapana Muhurat 2025: कब शुरू होगा गणेशोत्सव, नोट कर लें डेट और स्थापना का शुभ मुहूर्त

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

इन 10 शेयरों ने बीते एक साल में निवेशकों को बना दिया कंगाल, जानिए- किस शेयर में कितने लुट गए

[ad_1]

Stock Market News: वैश्विक स्तर पर आई आर्थिक उथल-पुथल ने साल 2025 में शेयर बाजार को गंभीर रूप से प्रभावित किया. हालांकि साल के दूसरे भाग में बाजार ने कुछ हद तक रिकवरी की, लेकिन तब तक कई ऐसे शेयर थे जिन्होंने निवेशकों को भारी नुकसान पहुंचाया. पहले जिन कंपनियों के स्टॉक्स साल भर में पैसे दोगुना कर देते थे, वे अब जबरदस्त गिरावट के शिकार हो गए, जिससे निवेशकों के करोड़ों रुपये डूब गए.

कई कंपनियों के निवेशक कंगाल

इस साल निफ्टी पर सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वाले टॉप 10 शेयरों में शामिल हैं: टाटा टेली (TTML), जिसमें करीब 45 प्रतिशत की गिरावट आई. इसके बाद टाटा मोटर्स के शेयर 42 प्रतिशत तक टूट गए. फैशन और रिटेल ब्रांड वेस्टसाइड और जूडियो के लिए चर्चित ट्रेंट लिमिटेड का स्टॉक 40 प्रतिशत नीचे आ गया. टाटा एलेक्सी में 33 प्रतिशत, वोल्टास में 32 प्रतिशत, और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में भी 32 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. इसके अलावा टाटा केमिकल्स 25 प्रतिशत, ताज जीवीके 22 प्रतिशत, टाटा कम्युनिकेशंस 21 प्रतिशत और टाटा पावर के शेयरों में 20 प्रतिशत की बड़ी गिरावट देखने को मिली.

गौर करने वाली बात यह है कि ट्रेंट लिमिटेड, जिसने पिछले पांच वर्षों में निवेशकों को लगभग 800 प्रतिशत का रिटर्न दिया था, वह इस साल 30 से 40 प्रतिशत तक गिर चुका है.

साल 2008 के बाद टाटा की इस कंपनी में बड़ी गिरावट

इसी तरह, देश की प्रमुख आईटी कंपनी टीसीएस को भी साल 2008 के बाद सबसे बड़ी गिरावट का सामना करना पड़ा है. इस साल कंपनी के शेयर में 25 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई. इसके पीछे मुख्य वजह कंपनी के प्रदर्शन में गिरावट, वैश्विक मंदी की आशंका और क्लाइंट्स द्वारा खर्च में कटौती रही. टीसीएस ने इस साल करीब 12,000 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की और स्टाफ के वेतनवृद्धि (increment) को भी टाल दिया था. हालांकि बाद में आंतरिक मेल के जरिए यह स्पष्ट किया गया कि कंपनी 80 प्रतिशत स्टाफ को इंक्रीमेंट देगी.

कुल मिलाकर, 2025 उन निवेशकों के लिए बड़ा झटका साबित हुआ जिन्होंने इन कंपनियों में बड़ा भरोसा दिखाया था. यह साल इस बात की याद दिलाता है कि शेयर बाजार में रिटर्न जितने तेज हो सकते हैं, रिस्क भी उतना ही बड़ा होता है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: मुकेश अंबानी ने लगातार पांचवे साल नहीं ली कोई सैलरी, कोरोना से पहले 15 करोड़ था सालाना वेतन

[ad_2]

सिर्फ कैंसर ही नहीं सिगरेट पीने से हो सकती है रीढ़ की हड्डी से जुड़ी ये बीमारी, चौंका देगी रिसर

[ad_1]

हम बचपन से सुनते चले आ रहे हैं कि सिगरेच पीने से फेफडे का कैंसर हो जाता है, यह हमारे हार्ट के लिए काफी नुकसानदायक है. यही कारण है कि अक्सर सिगरेट पीने के नुकसान फेफड़ों, दिल या कैंसर तक सीमित मानते हैं. लेकिन हाल ही में एक अध्ययन में यह पता चला है कि इसका असर रीढ़ की हड्डी  पर भी होता है. लंबे समय तक सिगरेट पीने से डिस्क जल्दी घिस जाती है, जिससे पीठ या कमर में दर्द, चलने-फिरने में परेशानी, और गंभीर मामलों में डिस्क स्लिप जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

रिसर्च में सामने आया ये तथ्य

यह रिसर्च बताती है कि धूम्रपान से निकोटीन और हानिकारक रसायन खून के प्रवाह को कम कर देते हैं, जिससे रीढ़ की हड्डी को पर्याप्त पोषण नहीं मिलता.

कैसे होता है नुकसान?

सिगरेट पीने से खून की कमी हो जाती है, जिससे रीढ़ की हड्डी को जरूरी पोषण नहीं मिल पाता. इससे डिस्क में सूजन आ सकती है, जिससे दर्द और खराबी बढ़ती है. निकोटीन कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाता है, जिससे डिस्क समय से पहले घिसने लगती है. धीरे-धीरे हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और शरीर का संतुलन बिगड़ सकता है.

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना के शोधकर्ताओं का कहना है कि रीढ़ की डिस्क हर समय खुद को ठीक करती और पुनर्निर्मित करती रहती है. लेकिन सिगरेट के विषैली तत्व इन कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे डिस्क की उम्र पहले खत्म हो जाती है.

एक स्टडी में, जो एक ही परिवार के जुड़वां पर आधारित थी, जिसमें से एक धूम्रपान करता था और दूसरा नहीं. MRI स्कैन से यह सामने आया कि धूम्रपान करने वाले जुड़वां की लम्बर रीढ़((Lumbar Spine) में डिस्क डीजेनेरेशन की दर लगभग 18 प्रतिशत अधिक थी. इस अध्ययन ने दिखाया कि धूम्रपान का प्रभाव पूरे रीढ़ पर सिस्टमेटिक होता है.

कौन सबसे ज्यादा ख़तरे में है?

  • जो रोजाना सिगरेट पीते हैं.
  • जो दस साल से ज्यादा धूम्रपान कर रहे हैं.
  • जिनकी जीवनशैली बैठी हुई है और पोषण कम है.

बचने के उपाय

  • सिगरेट छोड़ना सबसे प्रभावी कदम है.
  • विटामिन और मिनरल्स से भरपूर संतुलित आहार लें.
  • रोजाना हल्का व्यायाम करें.
  • पीठ या गर्दन में दर्द हो तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें.

सिगरेट सिर्फ कैंसर या दिल की नहीं, बल्कि रीढ़ की हड्डी को भी प्रभावित करता है. रिसर्च स्पष्ट रूप से दिखाती है कि धूम्रपान रीढ़ को कमजोर कर सकता है और जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकता है. इसलिए समय रहते इस आदत को छोड़ना आपके स्वास्थ्य के लिए सबसे महत्वपूर्ण कदम है.

इसे भी पढ़ें- युवाओं में होने वाला तीसरा सबसे कॉमन है ये कैंसर, शुरुआती संकेत ही होते हैं बेहद खतरनाक

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

मुंबई लोकल ट्रेन में मराठी बोलने को लेकर हुई महिलाओं में लड़ाई, वीडियो हो रहा है वायरल

[ad_1]

देश के कुछ राज्यों में पिछले कई दिनों से देखा जाए, तो भाषाई विवाद बहुत बढ़ने लगा है. आए दिन इन राज्यों से वहां की लोकल लैंग्वेज को लेकर लोगों से बुरा बर्ताव किया जा रहा है. तो कई बार नौबत मारपीट तक भी पहुंच गई है. पहले इस भाषाई विवाद में जहां सिर्फ पुरुष नजर आ रहे थे. अब महिलाएं भी इस विवाद में कूदती नजर आ रही है.

सोशल मीडिया पर मुंबई लोकल से ऐसा ही एक वीडियो इन दोनों वायरल हो रहा है जहां एक महिला दूसरी महिला से मराठी ना बोलने को लेकर लड़ाई करती हुई नजर आ रही है. महिला हिंदी बोलने वाली महिला को मराठी बोलने के लिए कह रही है. सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है यह वीडियो. 

मराठी बोलने को लेकर महिलाओं में लड़ाई

विविधता जहां भारत की पहचान है. जो भारत को जोड़ के रखती है. जहां अलग संस्कृति, अलग भाषा होने के बावजूद लोग मिलजुल कर एक साथ रहते हैं. वही अब लोगों के बीच में दूरियां पैदा कर रही है पिछले कुछ समय से अलग-अलग भाषा को लेकर देश के अलग-अलग राज्यों में खूब विवाद देखने को मिला है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है.

यह भी पढ़ें: Video: ये हैं असली Avengers, पलटने वाला था झूला, एक साथ आ गए कई लोग, ऐसे टाला हादसा, वीडियो वायरल

जहां एक महिला दूसरी महिला को मराठी बोलने के लिए कहती नजर आ रही है. वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है किस तरह एक महिला आक्रामक होकर दूसरी महिला से मराठी बोलने के लिए कह रही है, इस पर हिंदी बोल रही महिला उसे कहती है कि मेरी मर्जी मैं बोलूं या ना बोलूं. वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: Video: रेड लाइट क्रॉस करना पड़ा भारी, ट्रेन ने उड़ाए वैन के परखच्चे, देखें वीडियो

लोग दे रहे हैं अपनी प्रतिक्रियाएं

वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Babymishra_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. जिसे अब तक कई लोग देख चुके हैं तो इस पर बहुत से लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है ‘वोट की राजनीति सब करते है हमको बेवकूफ बनाते है अपना उल्लू सीधा करते है.’ एक और यूजर ने लिखा है ‘ हमें आपस में लड़ा रहे हैं.’

यह भी पढ़ें: Video: जहां तीन नाबालिगों की हुई दर्दनाक मौत, वहीं स्टंट करते नज़र आए बाइक सवार, वीडियो वायरल


‘इसलिए ये पसंद हैं…’, रणवीर सिंह ने छुए बुजुर्ग फैन के पैर, तो यूजर्स ने लुटाया प्यार

[ad_1]

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इस वक्त ‘धुरंधर’ को लेकर चर्चा में हैं. इसी बीच एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्टर अपनी एक फैन से बेहद प्यार से मिलते हुए नजर आ रहे हैं. इसके बाद उन्होंने उस महिला के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया. इसे देखकर फैंस एख्टर की जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं.

बुजुर्ग फैन के साथ रणवीर का वीडियो वायरल

रणवीर सिंह का ये वीडियो instant Bollywood ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो मुंबई के बांद्रा में एक डबिंग स्टूडियो का है. जहां पर एक्टर बीती रात स्पॉट किए गए थे. इस स्टूडियो के बाहर रणवीर की एक बुजूर्ग फैन उनका काफी देर से वेट कर रही थी. जिसे देखकर एक्टर उनसे पास जाते हैं. इसके बाद एक्टर उस महिला के पैर छूते हैं और फिर हाथ चूमते हैं. कुछ पल फैन से बात करने के बाद एक्टर अपने कार में बैठकर वहां से रवाना हो जाते हैं.


यूजर्स बोले ने खूब की रणवीर सिंह का तारीफ

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में रणवीर सिंह ऑल ब्लैक लुक में नजर आ रहे हैं. वीडियो देखकर फैंस एक्टर की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि, ‘इसलिए ये हमें पसंद हैं..’ दूसरे ने लिखा, ‘संस्कार इसे ही कहते हैं..’ एक अन्य यूजर ने कहा, ‘इनके माता-पिता ने बहुत अच्छी परवरिश दी है.उन्हें भी गर्व होगा..’


धुरंधरमें नजर आएंगे रणवीर सिंह

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही ‘धुरंधर’ में नजर आएंगे. फिल्म को आदित्य धर बना रहे हैं. इसमें रणवीर के अलावा संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना जैसे बड़े स्टार्स भी भी नजर आएंगे. फिल्म इसी साल 5 दिसंबर 2025 को रिलीज होने वाली है. फिल्म में एक्टर एक्शन अवतार में नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें – 

‘फूलों का तारों का’ से ‘धागों से बांधा’, राखी के त्योहार में चार चांद लगा देंगे भाई-बहन के प्यार से सजे ये गाने

 



[ad_2]

Video: जहां तीन नाबालिगों की हुई दर्दनाक मौत, वहीं स्टंट करते नज़र आए बाइक सवार, वीडियो वायरल

[ad_1]

Telangana News: तेलंगाना के हैदराबाद के आरामगढ़ फ्लाईओवर से एक बार फिर खतरनाक बाइक स्टंट का वीडियो सामने आया है, जो एक बार फिर से सड़क सुरक्षा और युवाओं की लापरवाही को लेकर चिंता बढ़ा रहा है. यह वहीं जगह है, जहां कुछ दिन पहले ट्रिपल राइडिंग के दौरान तीन नाबालिगों की दर्दनाक मौत हो गई थी, लेकिन इसके बावजूद युवा स्टंटबाजी कर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं. यह घटना 6 अगस्त की रात में हुई. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

जनिए क्या है पूरा मामला?

बता दें कि आरामगढ़ फ्लाईओवर हैदराबाद का एक व्यस्त और लंबा फ्लाईओवर है, जो अक्सर स्टंटबाजी के लिए युवाओं की पसंदीदा जगह बन गया है. 6 अगस्त की रात को फिर से कुछ युवाओं ने यहां बाइक स्टंट करने की कोशिश की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाइक सवार युवक स्टंटबाजी करते हुए फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार में दौड़ रहा है. इस दौरान दूसरे वाहन चालक और बाकी के लोग उसकी इस हरकत को देखकर हैरान हो गए. हैरानी की बात तो यह है कि ये वही जगह है, जहां पर कुछ दिन पहले तीन नाबालिग लड़कों की मौत हो गई थी.


पुलिस वायरल वीडियो के जरिए जांच में जुटी

हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस ने इस वीडियो का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने कहा कि अगर गाड़ी की नंबर प्लेट या और कोई पहचान मिलती है तो स्टंटबाजों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस ने एक बयान में कहा कि हम ऐसे खतरनाक स्टंट को बर्दाश्त नहीं करेंगे.जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने यह भी कहा कि पहले भी कई घटनाएं सामने आई है और हर बार कार्रवाई की गई है, लेकिन इसके बाद भी युवा अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं.