ट्रंप के एकतरफा टैरिफ के खिलाफ भारत के साथ आया ब्राजील, पीएम मोदी से बात कर राष्ट्रपति लूला ने

[ad_1]

अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत और ब्राजील पर लगाए गए एकतरफा टैरिफ के बाद दोनों देश साथ खड़े हो गए हैं. इस बीच भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा ने गुरुवार (7 अगस्त 2025) को फोन पर बात की और साथ मिलकर काम करने पर सहमति व्यक्त की.

एकतरफा टैरिफ लगाए जाने पर हुए चर्चा

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “हमने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अंतरराष्ट्रीय आर्थिक परिदृश्य और एकतरफा टैरिफ लगाए जाने पर चर्चा की. ब्राजील और भारत अब तक दो सबसे ज्यादा प्रभावित देश हैं. हमने साथ मिलकर काम करने और मौजूदा स्थिति की चुनौतियों से निपटने पर जोर दिया.”

‘ऊर्जा, रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी’

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, रक्षा, कृषि, स्वास्थ्य और लोगों के बीच संबंधों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई गई. उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रपति लूला के साथ अच्छी बातचीत हुई. ब्राजील की मेरी यात्रा को यादगार और सार्थक बनाने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। हम व्यापार, ऊर्जा, तकनीक, रक्षा, स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में अपनी रणनीतिक साझेदारी को और बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. ग्लोबल साउथ के देशों के बीच एक मजबूत, जन-केंद्रित साझेदारी से सभी को लाभ होता है.”

दोनों देशों के वर्चुअल पमेंट प्लेटफॉर्म पर चर्चा हुई

प्रधानमंत्री मोदी और लूला ने 2030 तक अपने द्विपक्षीय व्यापार को 20 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक तक बढ़ाने के लक्ष्य पर भी चर्चा की. ब्राजील के पीएमओ के मुताबिक दोनों नेताओं ने इस बातचीत के आधार पर भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. लूला ने कहा कि हमने PIX और भारत के UPI सहित अपने दोनों देशों के वर्चुअल भुगतान प्लेटफार्मों के बारे में जानकारी का आदान-प्रदान किया.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार (6 जुलाई 2025) को रूस से तेल खरीद का हवाला देते हुए भारत पर 25 फीसदी का अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया. इसके साथ ही अमेरिका ने अब भारत पर कुल 50 फीसदी टैरिफ लगाया है. प्रारंभिक शुल्क 7 अगस्त से प्रभावी होगा जबकि अतिरिक्त शुल्क 21 दिन बाद यानी 27 अगस्त से लागू होगा.

ये भी पढ़ें : गाजा पर कब्जा नहीं तो फिर क्या चाहते हैं इजरायल के PM नेतन्याहू? खुद ही बताया भविष्य का प्लान

[ad_2]

सेहत पर भारी पड़ सकती है ज्यादा कॉफी, हो सकते हैं ये 4 बड़े नुकसान

[ad_1]

Side Effect of Coffee: सुबह की शुरुआत हो या काम के बीच एनर्जी बूस्ट की तलाश, अधिकतर लोग कॉफी पीना पसंद करते हैं. क्योंकि हमें लगता है कि, यह कॉफी हमारी थकान दूर करेगी. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि, रोजाना कॉफी पीने की आदत आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है?

डॉ. बिमल छाजेड़ का कहना है कि, अत्यधिक कैफीन सेवन न केवल नींद और पाचन पर असर डालता है, बल्कि दिल, दिमाग और मानसिक स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचा सकता है. आइए जानते हैं ज्यादा कॉफी पीने से शरीर में क्या-क्या गड़बड़ियां हो सकती हैं.

ये भी पढ़े- शरीर का यह अंग खराब हुआ तो 2 कदम भी चलना मुश्किल, इन तरीकों से बनाएं इसकी हेल्थ

अनिद्रा की समस्या

कैफीन एक स्टिमुलेंट है, जो दिमाग को जगाए रखता है. दिन में 1 कप से अधिक कॉफी पीने से नींद आने में दिक्कत हो सकती है. खासकर अगर आप देर शाम कॉफी लेते हैं तो यह आपकी नींद की क्वालिटी को बिगाड़ सकती है, जिससे शरीर और दिमाग को पूरा आराम नहीं मिल पाता.

दिल की धड़कन बढ़ना

ज्यादा कैफीन सेवन से हृदय गति तेज हो सकती है, जिससे घबराहट या पैनिक अटैक जैसी स्थिति बन सकती है. यह हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए ख़तरनाक हो सकता है, क्योंकि इससे स्ट्रोक या हार्ट अटैक का जोखिम बढ़ सकता है.

पेट की गड़बड़ी और एसिडिटी

खाली पेट कॉफी पीने से गैस्ट्रिक एसिड बढ़ता है, जिससे पेट में जलन, एसिड रिफ्लक्स या अल्सर जैसी समस्याएं हो सकती हैं. यदि आपको पहले से पाचन की दिक्कत है, तो कैफीन इसे और बढ़ा सकता है.

मानसिक बेचैनी और चिड़चिड़ापन

ज्यादा कैफीन दिमाग को ज़रूरत से ज्यादा उत्तेजित करता है, जिससे मूड स्विंग्स, चिड़चिड़ापन और एंग्जायटी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं. कई बार लोग इसे “एनर्जी” समझते हैं, लेकिन यह असल में दिमाग की थकान को छिपा रहा होता है.

कॉफी को पूरी तरह छोड़ने की जरूरत नहीं है, लेकिन इसकी मात्रा पर कंट्रोल रखना बेहद जरूरी है. दिन में एक कप ज्यादा न पिएं और कोशिश करें कि शाम के बाद कॉफी न लें. हर चीज़ की अति बुरी होती है, कॉफी भी उसमें से एक है. सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है संतुलित जीवनशैली और सोच-समझकर खाना-पीना चाहिए.

ये भी पढ़ें: भारत में बढ़ रहे नॉन अल्कोहॉलिक फैटी लिवर के केसेज, AIIMS के डॉक्टरों ने बताया- यह बीमारी कितनी खतरनाक?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

प्यार में किसके लिए सरप्राइज, किसके लिए मनमुटाव? पढ़ें शुक्रवार का लव राशिफल

[ad_1]

Love Rashifal: शुक्रवार, 8 अगस्त 2025 का यह प्रेम राशिफल ग्रहों के गोचर और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है. पंचम भाव प्रेम जीवन की स्थिति को दर्शाता है और आज का ग्रह संयोग रिश्तों में उतार-चढ़ाव ला सकता है. कहीं रिश्ते गहरे होंगे, तो कहीं संवाद की जरूरत महसूस होगी.

यहां पर मौजूद शुभ ग्रहों की दृष्टि प्रेम के मामले में व्यक्ति को सफलता प्रदान करती है. किन राशियों के लिए शुक्रवार का दिन लकी और किन लोगों के लिए अनलकी साबित होने जा रहा है, आइए जानते हैं लव राशिफल.

Love Rashifal 8 August 2025: प्यार में किसके लिए सरप्राइज, किसके लिए मनमुटाव? पढ़ें शुक्रवार का लव राशिफल

मेष (Aries)
आज आपका व्यवहार रोमांटिक रहेगा. पार्टनर से सरप्राइज मिलने की संभावना है. जो भी लोग सिंगल है, उन्हें आज किसी व्यक्ति विशेष से बात करने की चाह बढ़ सकती है. 

Love Rashifal 8 August 2025: प्यार में किसके लिए सरप्राइज, किसके लिए मनमुटाव? पढ़ें शुक्रवार का लव राशिफल

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आपसी संवाद की कमी रिश्ते में दूरी ला सकती है. यदि कोई बात दिल में है, तो स्पष्ट रूप से कहें. पुराने झगड़े को भूलकर जीवन में आगे बढ़ने का फैसला ले सकते हैं. 

Love Rashifal 8 August 2025: प्यार में किसके लिए सरप्राइज, किसके लिए मनमुटाव? पढ़ें शुक्रवार का लव राशिफल

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
प्रेमी से मुलाकात के योग हैं. लव पार्टनर से किसी बात पर चर्चा कर सकते हैं. कुछ लोगों को सोशल मीडिया या दोस्त के माध्यम से नया कनेक्शन बन सकता है.

Love Rashifal 8 August 2025: प्यार में किसके लिए सरप्राइज, किसके लिए मनमुटाव? पढ़ें शुक्रवार का लव राशिफल

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज भावनाएं हावी रहेंगी, इसलिए किसी भी बात को दिल से ना लगाएं. पार्टनर का व्यवहार आपको थोड़ा असुरक्षित महसूस करा सकता है, लेकिन जल्द ही स्थिति सुधरेगी.

Love Rashifal 8 August 2025: प्यार में किसके लिए सरप्राइज, किसके लिए मनमुटाव? पढ़ें शुक्रवार का लव राशिफल

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
पार्टनर के साथ किसी नई शुरुआत की बात हो सकती है. अगर रिलेशन में लंबे समय से थे, तो आज कमिटमेंट या सगाई जैसी चर्चा संभव है.

Love Rashifal 8 August 2025: प्यार में किसके लिए सरप्राइज, किसके लिए मनमुटाव? पढ़ें शुक्रवार का लव राशिफल

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आज अपने रिश्ते को वक्त और स्पेस देना जरूरी होगा. पार्टनर से ज्यादा अपेक्षा रखने की बजाय सहयोग की भावना रखें. मनमुटाव की स्थिति टल सकती है.

Love Rashifal 8 August 2025: प्यार में किसके लिए सरप्राइज, किसके लिए मनमुटाव? पढ़ें शुक्रवार का लव राशिफल

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
चंद्रमा आपकी ही राशि में है, जिससे आज लव लाइफ में पॉजिटिव मूड रहेगा. जो अकेले हैं उन्हें प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है. विवाहितों के लिए दिन सुखद रहेगा.

Love Rashifal 8 August 2025: प्यार में किसके लिए सरप्राइज, किसके लिए मनमुटाव? पढ़ें शुक्रवार का लव राशिफल

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Rashifal)
कुछ अनकहे भाव आज सामने आ सकते हैं. क्रोध से रिश्ते में दरार आ सकती है, इसलिए धैर्य रखें. पुरानी बातों को न दोहराएं.

Love Rashifal 8 August 2025: प्यार में किसके लिए सरप्राइज, किसके लिए मनमुटाव? पढ़ें शुक्रवार का लव राशिफल

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
दूरी के रिश्ते में हैं तो संवाद बना रहे, इसका ध्यान रखें. किसी बात को लेकर शक मन में न आने दें. सच्ची भावना ही रिश्ते को टिकाएगी.

Love Rashifal 8 August 2025: प्यार में किसके लिए सरप्राइज, किसके लिए मनमुटाव? पढ़ें शुक्रवार का लव राशिफल

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
आज पार्टनर से कुछ खास चर्चा हो सकती है, जिससे भावनात्मक गहराई बढ़ेगी. विवाहित लोगों के बीच गलतफहमी दूर होगी और समझदारी बढ़ेगी.

Love Rashifal 8 August 2025: प्यार में किसके लिए सरप्राइज, किसके लिए मनमुटाव? पढ़ें शुक्रवार का लव राशिफल

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
आज किसी बात को लेकर दुविधा हो सकती है. लव लाइफ में स्पष्टता जरूरी है. नए रिश्ते में आने की सोच रहे हैं तो किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं करें. 

Love Rashifal 8 August 2025: प्यार में किसके लिए सरप्राइज, किसके लिए मनमुटाव? पढ़ें शुक्रवार का लव राशिफल

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
मन का बोझ हल्का करने के लिए पार्टनर से दिल की बात करें. आपकी ईमानदारी रिश्ता मजबूत बनाएगी. रोमांटिक मूड पूरे दिन बना रहेगा.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

21 महीने बीत गए, बेटे की याद में गमगीन हुए शिखर धवन; भावुक पोस्ट करके बयां किया दर्द

[ad_1]

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट किया है, जिसे पढ़कर आपका भी दिल दुख जाएगा. उन्होंने अपने बेटे जोरावर के लिए संदेश भेजा है, जिससे पिछले करीब 21 महीनों से उनकी मुलाकात नहीं हुई है. धवन ने सोशल मीडिया पर कई सारी तस्वीरें साझा की हैं, जिनके साथ उन्होंने इमोशनल नोट भी लिखा. उन्होंने लिखा कि जब WCL के समय अन्य क्रिकेटर अपने बच्चों के साथ खेल रहे थे तो उन्हें भी अपने बेटे की बहुत याद आई.

शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे के लिए इमोशनल नोट शेयर करके लिखा, “WCL में जब दोस्तों को अपने बच्चों के साथ खेलते देखा, तब ख्याल आया कि काश जोरावर भी यहां होता. वो बहुत मजे का लम्हा हो सकता था. मैंने बाद में उसकी कुछ बचपन की तस्वीरें देखीं और अचानक पुरानी यादों ने मेरे मन को घेर लिया. वाकई, कुछ लम्हे मेरे दिल के बहुत करीब हैं.”


तलाकशुदा हैं शिखर धवन

शिखर धवन ने अपनी वाइफ आयशा मुखर्जी पर मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए थे. दिल्ली की एक अदालत ने पाया कि आयशा मुखर्जी ने ना तो अपने खिलाफ लगे आरोपों का विरोध किया और ना ही उनका खंडन किया. इन्हीं पहलुओं को देखते हुए अक्टूबर 2023 में धवन की तलाक की अर्जी को मंजूरी मिली थी. तलाक तो हुआ, लेकिन उन्हें बेटे जोरावर की परमानेंट कस्टडी नहीं मिली थी.

उन्हें जोरावर के साथ वीडियो कॉल पर बात करने की अनुमति दी गई थी. मगर कुछ समय पूर्व ANI से बात करते हुए धवन ने खुलासा किया कि उन्हें अपने बेटे के साथ किसी भी तरह से संपर्क में आने से रोका गया था. खबरों अनुसार आयशा मुखर्जी से तलाक के बाद शिखर धवन कभी अपने बेटे से नहीं मिले हैं.

यह भी पढ़ें:

टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय, विराट-रोहित के संन्यास के बाद इन खिलाड़ियों ने मचाया धमाल



[ad_2]

Video: कैसे-कैसे लोग हैं यार! बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं मिला तो सिर पर रखा डिब्बे का ढक्कन

[ad_1]

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक नई पहल के तहत “बिना हेलमेट, बिना पेट्रोल” का नियम लागू किया गया है. इस नियम के तहत दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनना अनिवार्य है, वरना उन्हें पेट्रोल पंप से ईंधन नहीं मिलेगा.

लेकिन हाल ही में एक अजीबोगरीब घटना ने इस नियम नियम को लेकर चर्चा छेड़ दी, जिसमें एक व्यक्ति ने हेलमेट की जगह दूध की टंकी का ढक्कन पहनकर पेट्रोल लेने की कोशिश की. इस घटना के वायरल होने के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाया और पेट्रोल पंप को सील कर दिया.

पेट्रोल पंप कर्मचारी ने पेट्रोल देने से मना किया

यह घटना इंदौर के पालदा क्षेत्र में स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई. 6 अगस्त को एक व्यक्ति, जो दूध बेचने का काम करता है, अपने मोटरसाइकिल से पेट्रोल लेने पहुंचा, लेकिन व्यक्ति ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था तो नियम के तहत पेट्रोल पंप कर्मचारी ने उसे पेट्रोल देने से मना कर दिया, क्योंकि उसके पास हेलमेट नहीं था.

इस पर उसने एक अनोखा तरीका अपनाया. उसने अपनी दूध की टंकी से लोहे का ढक्कन निकाला और उसे सिर पर पहन लिया, मानो वह हेलमेट हो. इसके बाद वह पेट्रोल लेने की कोशिश करने लगा. 

लोगों ने इस वाक्य का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया

यह दृश्य वहां पर मौजूद लोगों के लिए हंसी का कारण बन गया और किसी ने इस वाक्य का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. वीडियो में साफ दिखाई देता है कि व्यक्ति दूध के ढक्कन को सिर पर रखकर पेट्रोल पंप पर खड़ा है, जिससे लोग हैरानी से उसे देख रहे होते हैं. वीडियो वायरल होने के बाद इंदौर के कलेक्टर आशीष सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लिया.

उन्होंने पाया कि पेट्रोल पंप कर्मचारी ने नियमों का उल्लंघन किया और बिना हेलमेट वाले व्यक्ति को पेट्रोल देने की कोशिश की. इसके तहत कलेक्टर ने तुरंत कार्रवाई करते हुआ पेट्रोल पंप को सील कर दिया.


गाजा पर कब्जा नहीं तो फिर क्या चाहते हैं इजरायल के PM नेतन्याहू? खुद ही बताया भविष्य का प्लान

[ad_1]

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा संघर्ष को लेकर अपनी रणनीति और भविष्य की योजना स्पष्ट की है. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय चिंताओं को दूर करते हुए कहा कि इजरायल “गाजा पर कब्जा नहीं करेगा” बल्कि अंततः इसे एक अंतरिम शासन को सौंप देगा.

युद्ध के मुख्य उद्देश्य
NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, नेतन्याहू ने दो प्रमुख लक्ष्य बताए: 1. हमास का पूरी तरह से विनाश और 2. सभी इजरायली बंधकों की वापसी.  उन्होंने कहा कि यह युद्ध तुरंत खत्म हो सकता है, “शायद कल ही”, अगर हमास बिना शर्त हथियार डाल दे और बंधकों को रिहा कर दे.

युद्ध के बाद की योजना
नेतन्याहू ने कहा कि युद्ध के बाद गाजा में एक  सिक्योरिटी पेरीमीटर बनाया जाएगा, जिससे भविष्य में इजरायल के लिए किसी प्रकार का खतरा न हो. उनका कहना है कि गाजा की भूमि इजरायली नियंत्रण में नहीं रहेगी, लेकिन एक नई सत्ता के अधीन होगी जो स्थायी सैन्य कब्जे से बचते हुए सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी.

मानवीय पहलू को बताया अहम
नेतन्याहू ने कहा कि “निर्दोषों को हमास से अलग करना होगा.” उन्होंने यह स्पष्ट किया कि हमास एक ऐसा आतंकी संगठन है जो आम लोगों के बीच से काम करता है, जिससे इसे अलग पहचानना और लक्ष्य बनाना कठिन होता है. उनका इशारा इस ओर था कि गाजा के आम नागरिकों को हमास नेतृत्व से अलग देखा जाना चाहिए, जिन्हें इजरायल इस संघर्ष के लिए जिम्मेदार ठहराता है.

नेतन्याहू का अंतिम संदेश
प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने अपनी बात में साफ कर दिया कि इजरायल किसी दीर्घकालिक सैन्य कब्जे की योजना नहीं बना रहा है. उनकी रणनीति में गाजा को स्थायी रूप से नियंत्रित करना नहीं, बल्कि सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए एक नई शासन प्रणाली को स्थापित करना शामिल है.

[ad_2]

पतंजलि का योगदान: स्वामी रामदेव ने आत्मनिर्भरता के साथ देश को कैसे बनाया सशक्त?

[ad_1]

पतंजलि का कहना है कि योग गुरु के नाम से मशहूर स्वामी रामदेव ने भारत को स्वस्थ और आत्मनिर्भर बनाने का एक अनूठा विजन पेश किया है. पतंजलि ने कहा कि बाबा रामदेव की अगुवाई में पतंजलि आयुर्वेद ने न केवल योग और आयुर्वेद को बढ़ावा दिया, बल्कि भारत की प्राचीन परंपराओं को आधुनिक जरूरतों के साथ जोड़कर एक नई दिशा प्रदान की है. स्वामी रामदेव का मानना है कि स्वस्थ शरीर और आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था किसी भी राष्ट्र की प्रगति का आधार है.

पतंजलि आयुर्वेद का दावा है, ”स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के नेतृत्व में देश में स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में क्रांति ला रही है. कंपनी ने योग को हर घर तक पहुंचाया, जिससे लाखों लोग नियमित योगाभ्यास के जरिए शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बना रहे हैं. स्वामी रामदेव ने प्राणायाम और आसन जैसे कपalbhati और अनुलोम-विलोम को लोकप्रिय बनाया, जो तनाव, मधुमेह, और हृदय रोगों जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं. इसके अलावा, पतंजलि के आयुर्वेदिक उत्पाद, जैसे हर्बल दवाइयां, सौंदर्य प्रसाधन, और खाद्य पदार्थ, लोगों को प्राकृतिक और स्वदेशी विकल्प प्रदान करते हैं.”

भारत को आत्मनिर्भर बनाने में निभाई अहम भुमिका- पतंजलि

पतंजलि का कहना है, ”स्वामी रामदेव का आत्मनिर्भर भारत का सपना केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है. पतंजलि ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए ‘फार्म टू फार्मेसी’ मॉडल अपनाया है, जिसके तहत किसानों से सीधे औषधीय जड़ी-बूटियां खरीदी जाती हैं. इससे न केवल किसानों की आय बढ़ी है, बल्कि जैविक खेती को भी प्रोत्साहन मिला है. पतंजलि ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) को भी समर्थन दिया, जिससे छोटे व्यवसायों को बड़े बाजारों तक पहुंचने का अवसर मिला.”

पतंजलि ने कहा, ”स्वामी रामदेव का विजन भारत को वैश्विक मंच पर आयुर्वेद का नेतृत्वकर्ता बनाने का भी है. पतंजलि ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे अमेजन और फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी कर अपने उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पहुंचाया है. आचार्य बालकृष्ण के 330 से अधिक शोध पत्र और 200 से ज्यादा किताबों ने आयुर्वेद को वैज्ञानिक आधार प्रदान किया है.”

रामदेव की कोशिशों से सरल बना लोगों का जीवन- पतंजलि

पतंजलि दावा करता है, ”स्वामी रामदेव की सामाजिक उद्यमिता और ग्रामीण विकास के प्रयासों ने उन्हें लाखों लोगों का प्रिय बनाया है. स्वामी रामदेव का योगदान भारत को एक स्वस्थ, आत्मनिर्भर और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राष्ट्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है. उनके प्रयासों ने न केवल लोगों के जीवन को बेहतर बनाया, बल्कि स्वदेशी उत्पादों और प्राकृतिक उपचारों को बढ़ावा देकर भारत की वैश्विक पहचान को भी मजबूत किया है.”

[ad_2]

Video: कोई तो रोक लो! Reel बनाने के लिए चलती थार की छत पर बैठ गई लड़की, वीडियो वायरल

[ad_1]

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में स्टंटबाजी का एक और खतरनाक मामला सामने आया है, जो एक बार फिर से सड़क सुरक्षा और सोशल मीडिया की बढ़ती लत को लेकर चिंता का कारण बन रहा है. इस वीडियो में देखा गया है कि एक महिला रील बनाने के लिए चलती थार गाड़ी की छत पर बैठकर स्टंट करती नजर आ रही है, जिसका वीडियो पीछे से आ रहे एक शख्स ने रिकॉर्ड कर लिया और अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ये कोई पहला केस नहीं है, इससे पहले भी कई बार स्टंटबाजी के वीडियो सामने आए है.

देखें स्टंटबाजी का वायरल वीडियो

यह घटना गुरुग्राम के एक व्यस्त इलाके में हुई, जहां एक महिला अपनी थार गाड़ी के साथ स्टंट करने की कोशिश में लगी थी. वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला चलती गाड़ी की छत पर बैठ गई और वहां से पोज देती नजर आ रही है, मानो वह कोई रील या वीडियो बना रही हो. गाड़ी चलाने वाला शख्स उसकी इस हरकत को सपोर्ट करता हुआ नजर आया, जिसके स्थिति और खतरनाक हो गई. पीछे से आ रहे एक दूसरे वाहन चालक ने इस दृश्य को देखा और तुरंत अपने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया. 


पुलिस वीडियो की जांच में जुटी

वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक महिला बिना किसी सुरक्षा के छत पर बैठी है और गाड़ी की रफ्तार के साथ उसका बैलेंस बनाना मुश्किल हो रहा था. अगर थोड़ा सा भी बैलेंस बिगड़ता तो यह हादसा बड़ा रूप ले सकता था. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और इसे अभी तक हजारों लोग देख चुके हैं. वीडियो को शेयर करने वाले यूजर्स ने इसे खतरनाक स्टंट और सोशल मीडिया की लत का उदाहरण बताया है.वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस के हाथ लग गया. पुलिस के कहा कि वे वीडियो की जांच कर रहे हैं और अगर गाड़ी की नंबर प्लेट या अन्य पहचान मिलती है तो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.


शनाया कपूर एक नए एक्साइटिंग प्रोजेक्ट में बिजी, बोलीं- जल्द दूंगी जानकारी

[ad_1]

बॉलीवुड में ‘आंखों की गुस्ताखियां’ से डेब्यू करने वाली शनाया कपूर अब एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर नए प्रोजेक्ट की झलक दिखाई.

उन्होंने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें वह ज्वेलरी डिजाइनिंग से जुड़ी एक्टिविटीज में व्यस्त नजर आईं. इसके अलावा, तस्वीरों में वह मेकअप और हेयर स्टाइलिंग करवाती दिखीं, जिससे लगता है कि वह अपने अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग की तैयारी कर रही हैं.

शनाया ने सोशल मीडिया पर दी अपडेट

अपनी पोस्ट के कैप्शन में शनाया ने लिखा, “जिंदगी… कुछ शांति, कुछ हलचल और एक छोटा सा प्रोजेक्ट जो मेरे दिल के बहुत करीब है. हमेशा से पसंदीदा चीज को सह-निर्माण करना मेरे लिए शानदार रहा. जल्द ही और जानकारी दूंगी… अगर आप गौर से देखें तो इसमें झलकियां मिलेंगी.”


हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि शनाया का यह नया प्रोजेक्ट क्या है. शनाया की पहली फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ है, जिसका निर्देशन संतोष सिंह ने किया है. 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म में उनके साथ एक्टर विक्रांत मैसी हैं.

इसका निर्माण जी स्टूडियोज और मिनी फिल्म्स के बैनर तले मानसी बगला और वरुण बगला ने किया है. यह फिल्म रस्किन बॉन्ड की मशहूर कहानी ‘द आइज हैव इट’ से प्रेरित है.

अभिनेत्री ने आईएएनएस के साथ बातचीत की थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके माता-पिता, संजय कपूर और महीप कपूर, उनके सबसे बड़े आलोचक रहे हैं.

शनाया ने कहा था, “मेरे पिता हमेशा मेरे सबसे ईमानदार आलोचक रहे हैं. जब मैं फिल्म की तैयारी कर रही थी और अपने प्रैक्टिस के वीडियो उनके साथ साझा करती थी, तो वह मुझे स्पष्ट फीडबैक देते थे कि मुझे कहां सुधार करना है और मेरी ताकत क्या है. मां भी उनके काम को देखकर ईमानदारी से राय देती हैं. माता-पिता की ईमानदारी उन्हें इस इंडस्ट्री में मेहनत करने के लिए प्रेरित करती है.”



[ad_2]

9वीं-12वीं के टीचर बनने के लिए अब देनी होगी CTET परीक्षा, CBSE जल्द जारी करेगा नई गाइडलाइन

[ad_1]

अब अगर आप 9वीं से 12वीं कक्षा के टीचर बनने का सपना देख रहे हैं तो थोड़ी ज्यादा मेहनत करने के लिए तैयार हो जाइए. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है. अब 9वीं से 12वीं कक्षा में पढ़ाने के लिए भी सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) की परीक्षा देनी होगी. इसके लिए CBSE जल्द ही नई गाइडलाइन जारी करने वाला है. इस नए नियम के बारे में विस्तार से जानते हैं.

CTET क्या है और क्या था इसका दायरा?

CTET नेशनल लेवल की एक परीक्षा है, जिसे नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (NCTE) और CBSE मिलकर आयोजित करते हैं. यह परीक्षा उन लोगों के लिए होती है, जो सेंट्रल स्कूल जैसे नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय या CBSE से जुड़े स्कूलों में टीचर बनना चाहते हैं. अभी तक CTET दो लेवल पर आयोजित होती थी.

  • पेपर 1: यह उन कैंडिडेट्स के लिए है, जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं.
  • पेपर 2: यह कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के इच्छुक कैंडिडेट्स के लिए है.

कैंडिडेट्स अपनी मर्जी के हिसाब से दोनों पेपर दे सकते हैं, लेकिन अब इस दायरे को बढ़ाया जा रहा है. नए नियम के तहत 9वीं से 12वीं कक्षा के टीचर बनने के लिए भी CTET पास करना अनिवार्य होगा.

क्या कहता है नया नियम?

CBSE और NCTE मिलकर इस नए नियम पर काम कर रहे हैं. इसके बाद अब CTET की परीक्षा चार लेवल पर आयोजित होने की संभावना है. ये चारों लेवल इस तरह होंगे.

  • कक्षा 1 से 5 (पेपर 1)
  • कक्षा 6 से 8 (पेपर 2)
  • कक्षा 9 से 12 (नया पेपर)
  • बाल वाटिका (प्रारंभिक शिक्षा के लिए)

इसका मतलब है कि अब हाई स्कूल के टीचर बनने के लिए भी CTET की परीक्षा देनी होगी. यह नियम CBSE से संबद्ध सभी स्कूलों के लिए लागू होगा. इसके अलावा बाल वाटिका (प्रारंभिक शिक्षा) के लिए भी एक अलग परीक्षा शुरू की जा सकती है.

कब लागू होगा नया नियम?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, CBSE जल्द ही नई गाइडलाइन जारी करेगा. अगर गाइडलाइन समय पर जारी हो जाती है तो इस साल या अगले साल से यह नियम लागू हो सकता है. बोर्ड के कुछ इंटरनल एग्जाम्स के कारण इसमें थोड़ी देरी हो रही है. अगर सब कुछ ठीक रहा तो 2025 में CTET तीन या चार लेवल पर आयोजित हो सकती है.

अभी तक 9वीं-12वीं के टीचर बनने की क्या थी योग्यता?

अभी तक 9वीं से 12वीं कक्षा में पढ़ाने के लिए उम्मीदवार को बीएड (बैचलर ऑफ एजुकेशन) और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री चाहिए होती थी. कुछ स्कूलों में CTET पास करना अनिवार्य नहीं था, बल्कि यह उनकी मर्जी पर निर्भर था, लेकिन CBSE से जुड़े स्कूलों में CTET पास करना पहले से ही जरूरी है. नए नियम के बाद अब सभी CBSE स्कूलों में 9वीं से 12वीं के टीचर के लिए CTET अनिवार्य हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: CBSE की बोर्ड परीक्षा में अब 75% अटेंडेंस अनिवार्य, स्कूलों को मिली सख्त हिदायत

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]