2025 में कब-कब एक्शन में दिखेगी टीम इंडिया? किस-किस टीम से होगा मैच; देखें पूरा शेड्यूल

[ad_1]

Cricket Match Schedule August To December: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई. इस सीरीज में बेहतर परफॉर्म करने के लिए भारत की टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल के साथ-साथ तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को भी खूब शाबाशी मिल रही है. लेकिन अब भारत के इंग्लैंड दौरे के बाद टीम इंडिया के सामने इस साल अभी कई चुनौती हैं. सबसे पहले एशिया कप 2025 में भारत को जीत हासिल करनी है. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम जाने वाली है.

टीम इंडिया की सबसे बड़ी चुनौती

भारतीय टीम को अब अगस्त के पूरे महीने में आराम दिया गया है, क्योंकि टेस्ट टीम के ही ज्यादातर खिलाड़ी ऐसे हैं, जो वनडे और टी20 स्क्वाड में भी भारत के लिए खेलते हैं. वहीं इंग्लैंड के खिलाफ पूरे डेढ़ महीने सीरीज चली थी. अगस्त में टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ भी सीरीज खेलने वाली थी, लेकिन खिलाड़ियों के लिए आराम का हवाला देते हुए बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज को जुलाई 2026 तक टाल दिया गया है.

भारत के लिए अब सितंबर में सबसे बड़ी चुनौती एशिया कप है, जो कि 9 सितंबर से शुरू होकर 28 सितंबर तक चलेगा. इस बार एशिया कप का आयोजन UAE में हो रहा है. भारत को ग्रुप स्टेज में तीन मैच खेलने हैं.

  • पहला मैच- 10 सितंबर, IND vs UAE, आबू धाबी
  • दूसरा मैच- 14 सितंबर, IND vs PAK, दुबई
  • तीसरा मैच- 19 सितंबर, IND vs Oman, आबू धाबी

वेस्टइंडीज आएगी भारत

एशिया कप के बाद टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने वाली है, जो कि केवल दो ही मुकाबलों की सीरीज है. इस सीरीज के लिए कैरेबियाई टीम भारत आने वाली है. वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज का पहला मैच 2 से 6 अक्टूबर के बीच खेला जाएगा. वहीं दूसरा टेस्ट मैच 10 से 14 अक्टूबर के बीच होगा.

टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया दौरा

टीम इंडिया इस साल 2025 की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलकर लौटी, जिसमें पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई. अब 19 अक्टूबर से 8 नवंबर के बीच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 वनडे और 5 टी20 खेले जाएंगे. इस वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारत को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है.

साउथ अफ्रीका के साथ सीरीज

ऑस्ट्रेलिया दौरा खत्म होने के साथ ही टीम इंडिया को वापस देश लौटकर साउथ अफ्रीका के साथ टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है. साउथ अफ्रीका की टीम करीब डेढ़ महीने के लिए भारत दौरे पर आने वाली है. इस दौरे पर दक्षिण अफ्रीका, भारत के साथ 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मैच खेलने आ रही है. इस दौरे का पहला मैच 14 नवंबर को और आखिरी मुकाबला 19 दिसंबर को खेला जाएगा. अगस्त में ब्रेक के बाद टीम इंडिया को सितंबर से लेकर दिसंबर तक कई मुकाबले खेलने हैं.

यह भी पढ़ें

इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने मोहम्मद सिराज को दिया था ये Nickname, सीरीज खत्म होने के बाद खुलासा

[ad_2]

IIT गुवाहाटी ने लॉन्च की GATE 2026 की वेबसाइट, 25 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन

[ad_1]

इंजीनियरिंग और विज्ञान के क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी (IIT Guwahati) ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानी GATE 2026 के लिए आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च कर दी है. अब छात्र-छात्राएं इस वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाकर सभी जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

इस बार GATE परीक्षा का आयोजन फरवरी 2026 में किया जाएगा, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त 2025 से शुरू होगी. अगर आप GATE के जरिए एमटेक, पीएचडी या फिर सरकारी नौकरी में जाना चाहते हैं, तो ये मौका आपके लिए है.

कैसे और कब करें आवेदन?

GATE 2026 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी. 25 अगस्त 2025 से शुरू होकर 25 सितंबर तक छात्र बिना किसी विलंब शुल्क के आवेदन कर सकेंगे. अगर कोई छात्र तय समय पर आवेदन नहीं कर पाता है तो वह 6 अक्टूबर 2025 तक लेट फीस के साथ आवेदन कर सकता है.

आवेदन के लिए GOAPS यानी GATE Online Application Processing System का उपयोग किया जाएगा. यहां आपको अपनी सभी जरूरी जानकारी, दस्तावेज और फीस जमा करनी होगी.

कब होगी GATE 2026 परीक्षा?

GATE 2026 की परीक्षा फरवरी महीने में कुल चार दिन – 7, 8, 14 और 15 फरवरी को आयोजित की जाएगी. सभी परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित होंगी और देशभर के केंद्रों पर होंगी. परीक्षा परिणाम 19 मार्च 2026 को घोषित किए जाएंगे.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस परीक्षा में वही छात्र शामिल हो सकते हैं जो किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग, विज्ञान, आर्ट्स, कॉमर्स, मानविकी, आर्किटेक्चर या टेक्नोलॉजी में स्नातक कर रहे हों या फिर कर चुके हों. यानी अगर आप किसी भी ग्रेजुएट डिग्री के तीसरे वर्ष या उससे ऊपर के छात्र हैं, तो GATE 2026 के लिए पात्र माने जाएंगे.

आवेदन शुल्क कितना होगा?

इस बार GATE 2026 के लिए आवेदन शुल्क कैटेगरी के हिसाब से तय किया गया है.​ महिला उम्मीदवारों, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी (दिव्यांग) छात्रों को 1,000 रुपये शुल्क देना होगा. अगर ये छात्र लेट फीस के साथ आवेदन करते हैं तो उन्हें 1,500 रुपये देने होंगे.​ सामान्य, ओबीसी और अन्य सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 2,000 रुपये शुल्क देना होगा. विलंब शुल्क के साथ यह राशि 2,500 रुपये हो जाएगी.

GATE स्कोर से क्या मिलते हैं फायदे?

GATE स्कोर सिर्फ एमटेक या पीएचडी में दाखिले के लिए नहीं होता, बल्कि देश के कई बड़े सरकारी उपक्रम (PSU) जैसे BHEL, ONGC, NTPC, IOCL आदि इसमें भर्ती भी करते हैं. कई कॉलेज GATE स्कोर के आधार पर पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में दाखिला भी देते हैं, भले ही छात्र को स्कॉलरशिप न मिले.

यह भी पढ़ें: हर महीने कितना कमाते हैं अनिरुद्धाचार्य, जानें कहां से होती है कमाई और कहां करते हैं खर्च?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक दिन में अमेरिका की आबादी से भी दोगुना ज्यादा हुआ ट्रांजेक्शन

[ad_1]

UPI Record Transactions: डिजिटल की तरफ बढ़ते भारत में यूपीआई की लोकप्रियता कितनी बढ़ गई है, इसका अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते हैं कि एक दिन में अमेरिका की आबादी से दोगुना ज्यादा लेन-देन यूपीआई के जरिए हुआ है. साल 2024 के आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका की आबादी लगभग 341.2 मिलियन थी, लेकिन भारत में 2 अगस्त 2025 को एक दिन में रिकॉर्ड 707 मिलियन ट्रांजेक्शंस यूपीआई के माध्यम से किए गए.

तेजी से बढ़ती यूपीआई की लोकप्रियता
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा साझा किए गए ये आंकड़े दिखाते हैं कि किस तरह से इस प्लेटफॉर्म का उपयोग तेज़ी से बढ़ा है. पिछले कुछ वर्षों में ही यूपीआई ने यह ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है. 2023 में, प्रतिदिन लगभग 350 मिलियन (35 करोड़) यूपीआई ट्रांजेक्शन होते थे. अगस्त 2024 तक यह संख्या बढ़कर 500 मिलियन (50 करोड़) हो गई. अब यह आंकड़ा 700 मिलियन (70 करोड़) तक पहुंच चुका है.

1 बिलियन (100 करोड़) ट्रांजेक्शंस का लक्ष्य

अब सरकार का लक्ष्य है कि यूपीआई के जरिए रोजाना होने वाले ट्रांजेक्शंस को 1 बिलियन (100 करोड़) तक पहुंचाया जाए. ऐसा अनुमान है कि यूपीआई ट्रांजेक्शंस इसी तरफ से बढ़ता रहा तो अगले साल तक यह लक्ष्य हासिल किया जा सकेगा.

पिछले महीने, यूपीआई के जरिए लगभग 19.5 बिलियन (1.95 अरब) ट्रांजेक्शंस किए गए, जिनकी कुल राशि 25 लाख करोड़ रुपये से अधिक रही. भारत में अब लगभग 85% डिजिटल लेन-देन यूपीआई के माध्यम से किए जाते हैं. यही नहीं, दुनियाभर में होने वाले कुल डिजिटल ट्रांजेक्शंस का करीब 50% हिस्सा अब यूपीआई से हो रहा है, जो भारत की तकनीकी नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है.

गौरतलब है कि 2 अगस्त 2025 को पहली बार यूपीआई के जरिए रोजाना ट्रांजेक्शंस की संख्या 70 करोड़ (700 मिलियन) के पार पहुंची, जिसकी पुष्टि खुद नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने की है.  जुलाई 2025 में यूपीआई के माध्यम से रोजाना औसतन 65 करोड़ (650 मिलियन) ट्रांजेक्शंस किए गए थे. विशेषज्ञों का मानना है कि अगस्त की शुरुआत में किराया, बिजली-पानी के बिल और सैलरी ट्रांसफर जैसे भुगतान यूपीआई से किए जाने के कारण यह संख्या 70 करोड़ के पार पहुंची.

ये भी पढ़ें: RBI MPC Highlights: आरबीआई ने बरकरार रखा 6.5% ग्रोथ का अनुमान, जानें संजय मल्होत्रा की 5 बड़ी बातें

[ad_2]

क्यों नहीं बुलाया? शादी के कार्ड से कटे नाम पर महिला सहकर्मी ने मचाया बवाल- HR में ठोक दी शिकाय

[ad_1]

अमेरिका की एक महिला ने जब अपनी शादी की तैयारियां शुरू कीं, तो उसने सोचा भी नहीं था कि सिर्फ शादी में न बुलाने से ऑफिस में तूफान खड़ा हो जाएगा. दरअसल, सोशल मीडिया साइट रेडिट पर दुल्हन ने खुद इस पूरे किस्से को शेयर किया, जो अब वायरल हो रहा है. महिला ने बताया कि उसकी एक सहकर्मी है जिससे उसकी हल्की-फुल्की बातचीत होती है. वो साथ में लंच नहीं करतीं, न ही काम के बाहर कभी मिलती थीं. बस ऑफिस में कभी-कभार हल्की बातचीत हो जाती थी. दुल्हन ने लिखा “हम कोई बहुत अच्छे दोस्त नहीं हैं. वो मेरी शादी के बारे में जान गई और सीधे मुझसे पूछ लिया ‘क्या मैं तुम्हारी शादी में बुलायी गई हूं?’ मैंने हंसते हुए कहा कि हमारी शादी एक छोटा सा समारोह है, जिसमें सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही आएंगे.”

शादी में नहीं बुलाया तो एचआर में कर दी शिकायत- मच गया बवाल

लेकिन यही जवाब उस सहकर्मी को बुरा लग गया. पहले तो वो चुप हो गई और थोड़ी ठंडी हो गई. दुल्हन ने सोचा कि शायद उसे थोड़ा अजीब लगा हो, पर अब बात खत्म हो गई. लेकिन कुछ दिन बाद HR (ह्यूमन रिसोर्स डिपार्टमेंट) से कॉल आया. वहां पता चला कि उसी सहकर्मी ने शिकायत कर दी है कि दुल्हन ऑफिस में “विशेष बर्ताव” कर रही है और “कुछ लोगों को बाहर रखकर शत्रुतापूर्ण माहौल बना रही है.” HR ने जांच के बाद साफ कहा कि शादी एक निजी मामला है. कोई भी अपने विवाह समारोह में किसे बुलाना है और किसे नहीं, ये उसका निजी फैसला है. कोई भी कंपनी अपने कर्मचारी को इसके लिए मजबूर नहीं कर सकती.

Coworker told HR I was being exclusive… for not inviting her to my wedding
byu/TraditionalGurSign inEntitledPeople

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

हालांकि मामला यहीं खत्म नहीं हुआ. दुल्हन ने लिखा “अब वह महिला मेरे सामने तिरछी नजरों से देखती है. व्यंग्य करती है. अजीब-अजीब बातें बोलती है, जैसे ‘आजकल कुछ लोग कितने inclusive हो गए हैं.’” इस पूरी घटना पर लोग सोशल मीडिया पर हैरानी जता रहे हैं. कोई कह रहा है “शादी में न बुलाने पर HR में शिकायत? ये तो बहुत ज्यादा हो गया.” तो कोई कह रहा है “हर कोई खुद को हीरो समझने लगा है.”

यह भी पढ़ें: Video: Reels के लिए पागल होते युवक! पानी की टंकी पर चढ़ रेलिंग से लटका सिरफिरा, बोला- भाई को फॉलो कर लो

दुल्हन ने क्या कहा….?

दुल्हन ने आखिर में लिखा “मुझे यकीन नहीं हो रहा कि उसे लगा कि HR मुझे उसे शादी में बुलाने के लिए कहेगा. कुछ लोग सोचते हैं कि वो ही पूरी दुनिया के केंद्र में हैं.” इस अजीबो-गरीब किस्से ने इंटरनेट पर सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या अब शादी की मेहमान सूची भी ऑफिस में राजनीति का मुद्दा बन सकती है?

यह भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट में मुस्लिम यात्री को शख्स ने मारा थप्पड़, चिल्लाती रही एयर होस्टेस; वीडियो वायरल

एक दिन में बस इतना ही खाना चाहिए नमक, नहीं तो जल्द दस्तक दे सकती है यह बीमारी

[ad_1]

Salt Intake: एक छोटा-सा सफेद कण, जो खाने में स्वाद लाने का काम करता है. अगर जरूरत से ज़्यादा इस्तेमाल हो जाए, तो वही जिंदगी की सबसे बड़ी बीमारी की वजह बन सकता है. हम बात कर रहे हैं नमक की, जिसे ‘सफेद जहर’ भी कहा जाता है. जहां यह भोजन का स्वाद बढ़ाता है, वहीं अधिक मात्रा में इसका सेवन हाई ब्लड प्रेशर, स्ट्रोक, हृदय रोग और किडनी की समस्याओं को न्योता दे सकता है। 

इंडियन काउंसिल ऑफ़ मेडिकल रिसर्च (ICMR) की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में नमक की अत्यधिक खपत गंभीर बीमारियों का एक बड़ा कारण बनती जा रही है.

ये भी पढे़- फायदे तो बहुत सुने होंगे, लेकिन नहीं जानते होंगे हल्दी के नुकसान; इन लोगों को बना लेनी चाहिए दूरी

कितना नमक खाना चाहिए?

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और ICMR के मुताबिक,  दिनभर में 5 ग्राम (लगभग एक चम्मच) से अधिक नमक नहीं खाना चाहिए. लेकिन भारत में लोग औसतन 10 ग्राम नमक रोजाना खा रहे हैं, जो कि इससे दोगुना है. यह आदत धीरे-धीरे शरीर के भीतर ‘साइलेंट किलर’ की तरह काम करती है. 

हाई ब्लड प्रेशर

नमक में मौजूद सोडियम खून की धमनियों को संकुचित करता है, जिससे रक्तचाप बढ़ता है। लंबे समय तक हाई बीपी हृदय और दिमाग पर बुरा असर डालता है.

स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा

हाई बीपी और हाई कोलेस्ट्रॉल के साथ मिलकर नमक दिल की धड़कनों को अनियमित बना सकता है, जिससे स्ट्रोक और दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ जाता है.

किडनी पर असर

अधिक सोडियम किडनी को जरूरत से ज़्यादा काम करने के लिए मजबूर करता है, जिससे किडनी फेलियर जैसी गंभीर समस्या हो सकती है.

हड्डियों का कमजोर होना

ज्यादा नमक यूरिन के ज़रिए कैल्शियम की हानि करता है, जिससे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं.

नमक की खपत को कैसे करें नियंत्रित

  • खाने में नमक डालने की जगह नींबू, काली मिर्च, धनिया या हींग जैसे विकल्पों का उपयोग करें.
  • पैकेज्ड फूड, अचार, पापड़, चिप्स, सॉस, इंस्टेंट नूडल्स आदि से दूरी बनाएं – इनमें हाई सोडियम कंटेंट होता है.
  • रेसिपी में नमक की मात्रा को धीरे-धीरे कम करें ताकि स्वाद की आदत बदली जा सके.

नमक जरूरी है, लेकिन संतुलन उससे भी ज़्यादा ज़रूरी है. जितना ज्यादा नमक खाएंगे, उतनी ही जल्दी गंभीर बीमारियां दस्तक दे सकती हैं. समय रहते अगर अपनी आदतों को सुधारा जाए, तो कई समस्याओं से बचा जा सकता है.

ये भी पढ़ें: गैस की वजह से दर्द या हार्ट अटैक? समझें दोनों में अंतर, जो समझ नहीं पाते लोग

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

अमेरिका ने लगाया 25 फीसदी टैरिफ पर भारत US पर कितना लगाता है? आंकड़े पढ़कर पकड़ लेंगे माथा

[ad_1]

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत को अभी तक कई बार टैरिफ की धमकी दे चुके हैं. ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ की घोषणा की थी, लेकिन अब वे इससे साफ मुकर गए हैं. पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने बुधवार (6 अगस्त) को कहा कि मैंने कभी भी भारत पर लगाए जाने वाले टैरिफ के प्रतिशत का खुलासा नहीं किया. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कई बार यह दावा किया कि भारत टैरिफ किंग है और वह अमेरिका पर सबसे ज्यादा टैरिफ लगाता है, लेकिन ट्रंप का यह दावा खोखला है.

दरअसल ट्रंप ने भारत के प्रति रूस से तेल खरीदने को लेकर नाराजगी जाहिर की थी. उन्होंने भारत पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी भी दी थी. ट्रंप से इस धमकी को लेकर सवाल किया गया. उन्होंने जवाब में कहा, ”मैंने कभी भी प्रतिशत नहीं बताया, लेकिन हम ऐसा कुछ जरूर करने वाले हैं. देखते हैं आगे क्या होता है.” ट्रंप ने यह भी कहा कि बुधवार को रूस के साथ एक बैठक होने वाली है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया कि यह बैठक कहां और किस विषय पर होगी. उन्होंने कहा, ‘‘हम देखेंगे क्या होता है और उसी समय निर्णय लेंगे.’’

भारत, अमेरिका पर कितना लगाता है टैरिफ

भारत दूसरे देशों की तुलना में अमेरिकी निर्यात पर बहुत कम टैरिफ लगाता है. पिछले तीन दशकों में भारत के टैरिफ में काफी गिरावट आई है. यह 1990 में 56 प्रतिशत था, जो कि महज 4.6 प्रतिशत रह गया है. एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक भारत का भारित टैरिफ (वेटेज टैरिफ) वियतनाम, यूरोपीय संघ और इंडोनेशिया के मुकाबले काफी कम है. यूरोपीय संघ का 5 प्रतिशत और वियतनाम का 5.1 प्रतिशत टैरिफ है. वहीं इंडोनेशिया का 5.7 प्रतिशत है.

क्या होता है भारित टैरिफ

भारित टैरिफ या वेटेज टैरिफ, साधारण टैरिफ के मुकाबले अलग होता है. भारत का साधारण टैरिफ 15.98 प्रतिशत है, जो कि सभी प्रोडक्ट्स पर सामान रूप से लगता है, लेकिन भारित टैरिफ आयात की मात्रा पर निर्भर करता है. इस पर एक्चुअल ड्यूटी लागू की जाती है.

ट्रंप ने भारत पर क्या लगाया आरोप

ट्रंप ने भारत पर यह आरोप भी लगाया कि वह बड़ी मात्रा में रूसी तेल खरीद रहा है और उसे मुनाफे में बेच रहा है. उन्होंने धमकी दी कि अमेरिका, भारत पर और ज्यादा टैरिफ लगाएगा. भारत ने रूस से कच्चे तेल की खरीद के लिए गलत तरीके से निशाना बनाने को लेकर अमेरिका और यूरोपीय संघ पर जोरदार पलटवार भी किया था.

[ad_2]

Airtel ने बढ़ा दी Jio की टेंशन! इन प्लान्स में फ्री मिल रहे कई OTT ऐप्स! जानिए बेनिफिट्स

[ad_1]

Airtel Best Plans: आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ एक डिवाइस नहीं बल्कि हमारी रोज़मर्रा की ज़रूरत बन चुका है. इंटरनेट की ताकत ने न सिर्फ बैंकिंग, शॉपिंग या नेविगेशन को आसान बना दिया है, बल्कि अब मनोरंजन भी हमारी उंगलियों के इशारे पर आ गया है. OTT प्लेटफॉर्म्स की मदद से अब क्रिकेट, फिल्में और वेब सीरीज़ कहीं भी देखना मुमकिन हो गया है.

लेकिन हर मोबाइल प्लान के साथ OTT की सुविधा नहीं मिलती. ऐसे में Airtel जैसे टेलिकॉम ब्रांड्स उन यूज़र्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आए हैं जो इंटरनेट के साथ-साथ फ्री OTT सब्सक्रिप्शन भी चाहते हैं. Airtel के कुछ चुनिंदा प्लान्स में हाई-स्पीड डेटा के साथ Netflix, JioCinema, Prime Video और Zee5 जैसे लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की फ्री में सुविधा मिल रही है. आइए जानते हैं Airtel के ऐसे दमदार प्लान्स के बारे में जो एंटरटेनमेंट का फुल डोज़ दे रहे हैं.

181 रुपये वाला प्लान

Airtel का यह बजट फ्रेंडली प्लान सिर्फ 181 रुपये में उपलब्ध है. इसमें 30 दिन की वैधता के साथ कुल 15GB डेटा मिलता है. इसके साथ Airtel Xstream Play की मेंबरशिप मिलती है जो Sony Liv, Hoichoi, Lionsgate Play, Sun NXT, Chaupal जैसे 22 से अधिक ओटीटी प्लेटफॉर्म्स तक फ्री एक्सेस देती है.

451 रुपये वाला प्लान

इस प्लान में यूज़र्स को कुल 50GB डेटा मिलता है जिसकी वैधता 30 दिन की है. साथ ही इसमें JioCinema (Hotstar) का फ्री सब्सक्रिप्शन शामिल है जिससे यूज़र्स क्रिकेट मैच से लेकर बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर तक सबकुछ देख सकते हैं.

598 रुपये वाला सुपर प्लान

598 रुपये के इस प्रीमियम प्लान में Netflix Basic, JioCinema, Zee5 Premium और Xstream Play Premium ये चारों ओटीटी सब्सक्रिप्शन फ्री दिए जाते हैं. इसके अलावा यूज़र्स को हर दिन 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS प्रतिदिन, 30 दिन का Hello Tunes और एक साल के लिए Perplexity Pro AI की फ्री मेंबरशिप मिलती है.

1199 रुपये वाला प्लान

इस प्लान में 2.5GB डेटा प्रतिदिन, 84 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS/दिन मिलते हैं. साथ ही Amazon Prime Video Lite और Xstream Play Premium का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है. Hello Tunes और Perplexity Pro AI की सालभर की फ्री सुविधा भी मिलती है.

1729 रुपये वाला प्रीमियम प्लान

इस हाई-एंड प्लान में यूज़र्स को Netflix, JioCinema Super और Zee5 Premium के फ्री सब्सक्रिप्शन मिलते हैं. इसमें 84 दिनों तक हर दिन 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS प्रतिदिन के साथ-साथ Hello Tunes और Perplexity Pro AI की सालभर की सदस्यता भी शामिल है.

Reliance Jio का 84 दिनों वाला प्लान

रिलायंस जियो ने 1049 रुपये का एक खास रिचार्ज प्लान पेश किया है जिसमें कई शानदार फायदे मिलते हैं जो कि आम तौर पर अलग-अलग सब्सक्रिप्शन में बहुत महंगे पड़ते हैं. यह 1049 रुपये वाला Jio प्लान कुल 84 दिनों तक वैध है. इसमें यूज़र को हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है यानी पूरे 84 दिनों में कुल 168GB डेटा मिलेगा. इसके अलावा इसमें अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा भी शामिल है. यदि किसी दिन 2GB की सीमा पार हो जाती है, तो स्पीड घटकर 64 Kbps हो जाती है.

OTT प्लेटफॉर्म्स का फ्री एक्सेस

इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत है इसमें मिलने वाला फ्री OTT एक्सेस. यूज़र्स को किसी भी अतिरिक्त भुगतान के बिना कई पॉपुलर स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ का लाभ मिलेगा जिनमें शामिल हैं.

  • Amazon Prime Lite (84 दिनों के लिए वैध)
  • SonyLIV
  • ZEE5
  • JioTV
  • JioHotstar जिसमें JioCinema और Disney+ Hotstar का मर्ज किया गया कंटेंट मिलेगा (90 दिनों के लिए वैध, एक बार के लिए)

अतिरिक्त बेनिफिट्स

इस रिचार्ज प्लान के साथ Jio की ओर से कुछ और खास फायदे भी मिलते हैं जैसे 50GB JioAICloud स्टोरेज, फ्री 5G डेटा (केवल उन्हीं डिवाइस और इलाकों में जहां Jio 5G सेवा उपलब्ध है). Amazon Prime Lite में विज्ञापन के साथ Prime Video का एक्सेस और फास्ट डिलीवरी की सुविधा मिलती है. JioHotstar एक नया मर्ज प्लेटफॉर्म है जिसे इस साल की शुरुआत में पेश किया गया था. OTT सब्सक्रिप्शन रिचार्ज के बाद खुद-ब-खुद एक्टिवेट हो जाएगा. अगर आप इन सेवाओं को बिना रुकावट इस्तेमाल करना चाहते हैं तो प्लान की समाप्ति से 48 घंटे पहले दोबारा रिचार्ज जरूर कर लें.

यह भी पढ़ें:

अब आपकी आवाज़ चलाएगी कार और घर के सभी डिवाइस! आ गया नया AI मॉडल, जानें पूरी जानकारी

[ad_2]

ये देसी ट्रेडमिल है… गांव का जुगाड़ देख लेंगे तो हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट- वीडियो वायरल

[ad_1]

अब ट्रेडमिल पर दौड़ने के लिए जिम की फीस भरने की जरूरत नहीं, ना ही बिजली के बिल की चिंता करनी पड़ेगी और ना ही मोटर फेल होने का डर. क्योंकि देसी दिमाग ने वो जुगाड़ कर दिखाया है जो विदेशी मशीनें भी देखकर शरमा जाएं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें गांव के एक कोने में खड़ी है ट्रेडमिल, लेकिन ऐसी-वैसी नहीं, बिल्कुल देसी लेवल की देसी. ये ना बैटरी से चलती है, ना करेंट से और ना ही इसमें कोई चमचमाता स्क्रीन है. हां, इसमें है मिट्टी, फिसलन, एक टोटी से तेज बहता पानी और एक स्टैंड जिसे पकड़कर इंसान अपनी जान निकाल देता है. इसे देखकर आपके अंदर का जिम ट्रेनर भी कहेगा “भाई ये तो असली कार्डियो है.”

गांव का देसी ट्रेडमिल, देखकर नहीं रुकेगी हंसी

वीडियो में दिखाया गया है कि गांव की गलियों में तैयार की गई इस अनोखी ट्रेडमिल में कोई बेल्ट नहीं है. बल्कि इसकी जगह है एक छोटा सा स्टील का स्टैंड, जो जमीन में गड़ा हुआ है. इंसान उस स्टैंड को पकड़ता है और उसके नीचे फैली है गीली, चिपचिपी, फिसलन भरी कच्ची मिट्टी. जब इंसान वहां खड़ा होकर पैरों को चलाना शुरू करता है, तो वो आगे नहीं बढ़ता लेकिन उसकी टांगों की कसरत ऐसी होती है कि घुटने तक जलने लगें.

सबसे खास बात है इसमें लगी पानी की टोटी. स्टैंड के एक कोने में फिट की गई ये टोटी तेज प्रेशर से पानी छोड़ती है जो मिट्टी को लगातार गीला बनाए रखती है. और जब मिट्टी गीली होती है, तो फिसलन बढ़ती है. और जब फिसलन बढ़ती है, तो दौड़ भी उसी हिसाब से तेज लगती है. नतीजा ये कि इंसान वहीं एक ही जगह पर रहकर, खुद को ऐसा थका देता है मानो मैराथन जीत के आया हो.

यह भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट में मुस्लिम यात्री को शख्स ने मारा थप्पड़, चिल्लाती रही एयर होस्टेस; वीडियो वायरल

यूजर्स ने उड़ाई मौज

वीडियो को @askshivanisahu नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा….जिस दिन पैर में मोच आ गई ना उस दिन सारा जुगाड़ निकल जाएगा. एक और यूजर ने लिखा…इसी विकसित सोच से ही तो देश विश्वगुरु बनेगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…देश जुगाड़ु लोगों से भरा पड़ा है.

यह भी पढ़ें: Video: Reels के लिए पागल होते युवक! पानी की टंकी पर चढ़ रेलिंग से लटका सिरफिरा, बोला- भाई को फॉलो कर लो


कल का राशिफल 7 अगस्त 2025: जानें आपकी राशि के लिए क्या है खास, करियर, धन और परिवार का हाल!

[ad_1]

Kal Ka Rashifal: 7 अगस्त 2025 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा. करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किस राशि को मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान, आइए जानते हैं –

मेष राशि

  • दिन कैसा रहेगा: सामान्य दिन रहेगा, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.
  • करियर/धन: उधार दिया धन वापस मिल सकता है, कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा.
  • पारिवारिक जीवन: संतान से शुभ समाचार मिलेगा, परिवार में एकजुटता बनी रहेगी.
  • स्वास्थ्य: तनाव के चलते थकान रह सकती है, संयम रखें.
  • उपाय: हनुमान जी को गुड़-चने का भोग लगाएं.

वृष राशि

  • दिन कैसा रहेगा: दिन में बदलाव की संभावना है, सकारात्मक सोच से लाभ होगा.
  • करियर/धन: व्यापार में अनुभवी लोगों की सलाह से लाभ होगा, आय में वृद्धि के योग हैं.
  • पारिवारिक जीवन: पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा, संतान से संतोषजनक परिणाम मिलेंगे.
  • स्वास्थ्य: निर्णय लेने में मानसिक थकान हो सकती है, स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
  • उपाय: माता लक्ष्मी को सफेद फूल अर्पित करें.

मिथुन राशि

  • दिन कैसा रहेगा: दिन बढ़िया रहेगा, अधूरे काम पूरे होने से मनोबल बढ़ेगा.
  • करियर/धन: नौकरी में ट्रांसफर के योग हैं, आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी.
  • पारिवारिक जीवन: परिवार के साथ घूमने का योग बनेगा, जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे.
  • स्वास्थ्य: मानसिक ऊर्जा बनी रहेगी, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
  • उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं.

कर्क राशि

  • दिन कैसा रहेगा: दिन बेहतर रहेगा, नए लोगों से संपर्क बनेगा.
  • करियर/धन: कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग हैं, धन लाभ की संभावना है.
  • पारिवारिक जीवन: काम में व्यस्तता रहेगी लेकिन परिवार में संतुलन बना लेंगे.
  • स्वास्थ्य: सेहत सामान्य रहेगी, लवमेट के साथ घूमने का प्लान मन प्रसन्न करेगा.
  • उपाय: चंद्रमा को कच्चे दूध से अर्घ्य दें.

सिंह राशि

  • दिन कैसा रहेगा: दिन बेहतरीन रहेगा, सहयोगी वातावरण मिलेगा.
  • करियर/धन: नया काम शुरू हो सकता है, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी.
  • पारिवारिक जीवन: पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा, धार्मिक यात्रा संभव है.
  • स्वास्थ्य: मानसिक सुकून मिलेगा, यात्रा से लाभ होगा.
  • उपाय: सूर्य देव को जल में लाल फूल डालकर अर्घ्य दें.

कन्या राशि

  • दिन कैसा रहेगा: दिन आनंदमय रहेगा, कोई खुशखबरी मिल सकती है.
  • करियर/धन: नौकरी में प्रमोशन संभव है, आर्थिक लाभ के योग हैं.
  • पारिवारिक जीवन: घर की समस्याओं का हल निकलेगा, सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी.
  • स्वास्थ्य: शारीरिक ऊर्जा बनी रहेगी, सतर्क रहना लाभदायक होगा.
  • उपाय: गाय को हरी घास खिलाएं.

तुला राशि

  • दिन कैसा रहेगा: दिन उत्तम रहेगा, आत्मविश्वास बढ़ेगा.
  • करियर/धन: आय के नए स्रोत बनेंगे, कोर्ट-कचहरी से राहत मिल सकती है.
  • पारिवारिक जीवन: संतान से शुभ समाचार मिलेगा, पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा.
  • स्वास्थ्य: शारीरिक रूप से फिट रहेंगे, मानसिक रूप से संतुलन बना रहेगा.
  • उपाय: मां दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित करें.

वृश्चिक राशि

  • दिन कैसा रहेगा: दिन खास रहेगा, काबिलीयत दिखाने का अवसर मिलेगा.
  • करियर/धन: काम का दबाव रहेगा, प्रॉपर्टी से लाभ हो सकता है.
  • पारिवारिक जीवन: पारिवारिक जीवन संतुलित रहेगा, बच्चों से जुड़ी उलझन दूर होगी.
  • स्वास्थ्य: सेहत ठीक रहेगी, वाद-विवाद से दूर रहें.
  • उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं.

धनु राशि

  • दिन कैसा रहेगा: दिन मंगलमय रहेगा, सकारात्मक परिणाम मिलेंगे.
  • करियर/धन: निवेश का उत्तम समय है, बचत योजनाएं सफल होंगी.
  • पारिवारिक जीवन: परिवार के साथ धार्मिक यात्रा संभव है, रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी.
  • स्वास्थ्य: मानसिक एकाग्रता से लाभ होगा, विनम्र रहें.
  • उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें.

मकर राशि

  • दिन कैसा रहेगा: दिन अच्छा रहेगा, पुराने मामलों में राहत मिलेगी.
  • करियर/धन: नौकरी में प्रमोशन और धन लाभ के योग हैं.
  • पारिवारिक जीवन: रिश्तेदारों से मुलाकात और यात्रा सुखद रहेगी.
  • स्वास्थ्य: सेहत सामान्य रहेगी, संतुलित दिनचर्या बनाए रखें.
  • उपाय: शनि देव को सरसों के तेल का दीपक जलाएं.

कुंभ राशि

  • दिन कैसा रहेगा: दिन बेहतर रहेगा, नए अवसर मिल सकते हैं.
  • करियर/धन: नौकरी में बदलाव और सैलरी वृद्धि के योग हैं.
  • पारिवारिक जीवन: पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाने में सफल रहेंगे.
  • स्वास्थ्य: दिनचर्या व्यवस्थित रखने से स्वास्थ्य लाभ होगा.
  • उपाय: काले तिल जल में प्रवाहित करें.

मीन राशि

  • दिन कैसा रहेगा: दिन फायदेमंद रहेगा, पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी.
  • करियर/धन: रुके हुए कार्य पूरे होंगे, व्यापार में सफलता के योग हैं.
  • पारिवारिक जीवन: जीवनसाथी के साथ खरीदारी और धार्मिक कार्य होंगे.
  • स्वास्थ्य: मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी, ऊर्जा का अनुभव होगा.
  • उपाय: पीले पुष्प विष्णु जी को अर्पित करें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

बस एक कदम और बच गई जान! हथियारबंद बदमाशों से भिड़ गया परचून वाला, CCTV में कैद हुई बहादुरी

[ad_1]

परचून की दुकान, वो भी मोहल्ले की जहां लोगों की सुबह की शुरुआत नमक से होती है और शामें चायपत्ती पर खत्म. लेकिन सोचिए जरा, उस शांत दुकान में अगर अचानक कुछ नकाबपोश हथियार लेकर घुस आएं और दुकानदार को मौत के घाट उतारने की कोशिश करें, तो? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने यही डरावनी हकीकत सामने रख दी है. ये कोई फिल्मी सीन नहीं, बल्कि असल जिंदगी का वो मंजर है जिसमें एक दुकानदार की सूझबूझ ने उसका जिंदा रहना मुमकिन बनाया, वरना उस दिन वहां केवल दाल-चावल नहीं, खून बह जाता.

परचून की दुकान पर हथियार बंद बदमाशों के हमले से ऐसे बचा दुकानदार

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटा सा परचून की दुकान वाला व्यक्ति आम दिनों की तरह अपनी सीट पर बैठा था. तभी वहां पर 3 से 4 नकाबपोश बदमाश आ धमकते हैं. उनके हाथों में हथियार चमक रहे होते हैं और उनका अंदाज किसी डकैती से ज्यादा कातिलाना लगता है. लेकिन दुकानदार किसी हिंदी फिल्म के समझदार किरदार की तरह तुरंत रिएक्ट करता है. वो एक सेकंड भी गंवाए बिना फुर्ती से दुकान का शटर अंदर से बंद कर देता है. बदमाश बाहर से शटर पीटते हैं, हथियारों से वार करते हैं और यहां तक कि फायरिंग भी करते हैं. गोलियों की आवाज से मोहल्ला दहल जाता है. लेकिन शटर नहीं टूटता. न ही उनका इरादा कामयाब होता है. थोड़ी देर तक उधम मचाने के बाद, बदमाश वहां से भाग खड़े होते हैं.

इरादे लूट के नहीं थे, साफ था वो जान लेने आए थे

वीडियो देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लगता कि ये सिर्फ लूट की वारदात थी. क्योंकि अगर बदमाश सिर्फ सामान या पैसे के पीछे होते तो शायद इतने गुस्से और हथियारबंद अंदाज में हमला नहीं करते. दुकान पर गोलियां चलाना और शटर तोड़ने की बेतहाशा कोशिश इस बात की ओर इशारा करती है कि वो दुकानदार की जान लेने आए थे. इस पूरी घटना को दुकान के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे ने रिकॉर्ड कर लिया. वीडियो में दुकानदार की जान बचाने वाली सूझबूझ और बदमाशों की नाकामी दोनों ही साफ दिखती है. इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोग दुकानदार की तारीफ कर रहे हैं और कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Video: Reels के लिए पागल होते युवक! पानी की टंकी पर चढ़ रेलिंग से लटका सिरफिरा, बोला- भाई को फॉलो कर लो

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ये लोग जान लेने के इरादे से आए थे. एक और यूजर ने लिखा…भाई की समझदारी ने उसकी जान बचा ली. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….इन्हें पकड़ कर इतने लठ बजाओ कि कभी ऐसी हरकत करने की कोशिश ना करें.

यह भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट में मुस्लिम यात्री को शख्स ने मारा थप्पड़, चिल्लाती रही एयर होस्टेस; वीडियो वायरल