गिल ICC के स्पेशल अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट, दावेदारों में स्टोक्स भी शामिल; सिराज का नाम नहीं

[ad_1]

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले शुभमन गिल को ICC ने जुलाई महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए नॉमिनेट किया है. गिल के अलावा इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर और कप्तान बेन स्टोक्स और दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर वियान मुल्डर भी नामित हुए हैं. 

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल ने 75.40 की औसत और चार शतकों के साथ कुल 754 रन बनाए. उन्होंने एक दोहरा शतक भी लगाया. 25 साल के शुभमन गिल अब किसी टेस्ट सीरीज में भारतीय कप्तान द्वारा सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड (732) तोड़ा है. 

आईसीसी ने अपनी वेबसाइट पर लिखा, “शुभमन गिल के लिए यह महीना शानदार रहा. उन्होंने इस रोमांचक सीरीज के दौरान इस महीने में तीन टेस्ट मैचों में 94.50 की औसत से 567 रन बनाए. उन्होंने एजबेस्टन में भारत की रिकॉर्ड जीत में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने इस मैच की पहली पारी में 269 और दूसरी पारी में 161 रन बनाए. इस तरह से उन्होंने मैच में कुल 430 रन बनाए, जो किसी एक टेस्ट में ग्राहम गूच के 456 रन के बाद दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है.”

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान के रूप में अपने पहले मैच में वियान मुल्डर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 367 रन की विशाल पारी खेली. उन्होंने अपनी टीम की पारी उस समय घोषित कर दी, जब वह महान ब्रायन लारा के 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ बनाए गए सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर नाबाद 400 के रिकॉर्ड को तोड़ सकते थे. उन्होंने दो मैचों में 265.50 की औसत से 531 रन बनाए. 

आईसीसी ने कहा, “मुल्डर ने गेंदबाजी में भी योगदान दिया और 15.28 की औसत से सात विकेट लिए, जिसमें पहले टेस्ट में लिए गए चार विकेट भी शामिल हैं.” आईसीसी ने भारत के खिलाफ बेन स्टोक्स के हरफनमौला प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा, “उन्होंने 50.20 की औसत से 251 रन बनाए और 26.33 की औसत से 12 विकेट लिए. उन्होंने दबाव की परिस्थितियों में बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया.”

[ad_2]

इन AI Tools की मदद से झट से बन जाएगी छोटी सी रील! शेयर करके कमा सकते हैं हजारों रुपये

[ad_1]

AI Tools: आज के डिजिटल युग में Instagram, YouTube Shorts और Facebook Reels जैसे प्लेटफॉर्म्स पर शॉर्ट वीडियो यानी ‘रील्स’ का क्रेज़ जबरदस्त है. हर कोई क्रिएटर बनना चाहता है लेकिन क्वालिटी कंटेंट बनाने के लिए वक्त, स्किल और एडिटिंग टूल्स की ज़रूरत होती है. यहीं पर AI टूल्स कमाल दिखाते हैं. अब बिना ज़्यादा मेहनत के सिर्फ कुछ क्लिक में शानदार शॉर्ट रील्स बनाना संभव हो गया है.

AI आधारित वीडियो जनरेशन और एडिटिंग टूल्स आपकी वीडियो को न सिर्फ स्टाइलिश बनाते हैं, बल्कि ऑटोमैटिक ट्रांजिशन, बैकग्राउंड म्यूज़िक, टेक्स्ट एनिमेशन और टाइमिंग जैसे सभी पहलुओं का ख्याल रखते हैं. आइए जानते हैं कुछ बेहतरीन AI टूल्स के बारे में जो आपके रील्स गेम को पूरी तरह बदल देंगे.

Veed.io

Veed.io एक बेहद लोकप्रिय ऑनलाइन वीडियो एडिटर है जो AI की मदद से वीडियो एडिटिंग को आसान बनाता है. इसमें Auto-Subtitles, AI Voiceover, Background Remover और Template आधारित रील्स बनाने जैसी सुविधाएं मिलती हैं. यूज़र्स को बस रॉ फुटेज देना होता है, बाक़ी का काम Veed खुद कर देता है.

InVideo

InVideo एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो टेम्पलेट्स के जरिए आपकी रील को इंस्टाग्राम-फ्रेंडली बनाता है. इसमें आपको AI स्क्रिप्ट जेनरेशन, ऑटो कट, टेक्स्ट-टू-वीडियो जैसी खूबियां मिलती हैं. सिर्फ एक आइडिया डालिए और कुछ ही मिनटों में आपकी रील तैयार हो जाएगी.

Pictory

Pictory खासतौर पर उन लोगों के लिए शानदार है जो कैमरे के सामने आने से हिचकते हैं. इसमें आप सिर्फ स्क्रिप्ट या ब्लॉग का लिंक डालें, और AI खुद ब खुद वीडियो बना देता है वो भी स्टॉक फुटेज, बैकग्राउंड म्यूजिक और वॉयसओवर के साथ. इसमें शॉर्ट फॉर्म वीडियो का ऑप्शन भी होता है जो Reels के लिए परफेक्ट है.

Runway ML

Runway एक एडवांस AI वीडियो टूल है जो खासतौर पर क्रिएटिव्स और प्रोफेशनल एडिटर्स के लिए बना है. इसमें Green Screen Remover, Motion Tracking, Face Replacement जैसे फीचर्स हैं, जो आपकी रील को वायरल बना सकते हैं. यह आपको cinematic लुक देने की पूरी क्षमता रखता है.

CapCut

CapCut, जो कि TikTok का official वीडियो एडिटर है, अब दुनियाभर में Instagram Reels और Shorts के लिए भी बेहद पसंद किया जा रहा है. इसमें AI आधारित Auto-Captions, Smart Cut और Trendy Effects जैसे फीचर्स हैं जो मोबाइल से ही प्रो-लेवल एडिटिंग की सुविधा देते हैं.

इन टूल्स की मदद से आप भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी रील्स शेयर कर सकते हैं. इसके बाद आप लगातार ऐसा करके सोशल मीडिया से हर महीने अच्छा पैसा भी कमा सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

अब बिना WhatsApp वालों से भी होगी चैटिंग! जल्द आ रहा धमाकेदार फीचर, जानिए कैसे करेगा कमाल

[ad_2]

आरजे महवश को अवॉर्ड मिलने पर चहल ने दी बधाई, तो फैंस ने ली फिरकी

[ad_1]

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस आरजे महवश को दुबई के एक इवेंट में अवॉर्ड से नवाजा गया है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर इसकी झलक फैंस के साथ शेयर की है. ऐसे में युजवेंद्र चहल ने भी महवश को बधाई दी है, जिसके बाद एक्ट्रेस ने उन्हें रिप्लाई में थैंक्यू नहीं कहा. इसे लेकर फैंस एक बार फिर महवश और चहल की चुटकी ले रहे हैं.

आरजे महवश ने अवॉर्ड रिसीव करते हुए इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं. इनमें वो ब्राउन कलर का लेदर ऑफ शोल्डर बॉडीकॉन पहने दिख रही हैं. अपने लुक को उन्होंने बो-चेन (Bow Chain) ईयररिंग्स और खुले बालों के साथ पूरा किया है. कई तस्वीरों में महवश के साथ एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भी पोज देती नजर आ रही हैं.



‘नीयत साफ, मंजिल आसान’
अवॉर्ड इवेंट से फोटोज शेयर करके हुए महवश ने कैप्शन में लिखा- ‘इमरजिंग फिल्म प्रोड्यूसर और आंत्ररप्रेन्योर 2025. नीयत साफ, मंजिल आसान. खुशी से इमोशनल होकर रोते हुए. मुझे उन सभी चीजों पर बहुत गर्व है जिनके लिए मैंने कड़ी मेहनत की है और उन सभी पर भी जो काम नहीं आईं ताकि बेहतर चीजें हो सकें. बस एक बात याद रखना, भगवान देता है. देर हो या ज्यादा देर हो, ईश्वर आपके इरादों का बदला चुकाता है. इसलिए नीयत साफ, मंजिल आसान.’

‘ट्रोल की वजह से आरजे महावश ने चहल भाई को…’
आरजे महवश की इस अचीवमेंट पर रूमर्ड बॉयफ्रेंड युजवेंद्र चहल ने भी बधाई दी. क्रिकेटर ने कमेंट किया- ‘मुबारक हो’. हालांकि चहल के कमेंट पर महवश ने कोई रिप्लाई नहीं दिया जिसे लेकर फैंस रिएक्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ‘देख लो यार सब, ट्रोल की वजह से आरजे महावश ने चहल भाई को रिप्लाई नहीं दिया.’

ट्रोल्स की वजह से रिप्लाई नहीं दिया...' आरजे महवश को अवॉर्ड मिलने पर चहल ने दी बधाई, तो फैंस ने ली फिरकी
ट्रोल्स की वजह से रिप्लाई नहीं दिया...' आरजे महवश को अवॉर्ड मिलने पर चहल ने दी बधाई, तो फैंस ने ली फिरकी
ट्रोल्स की वजह से रिप्लाई नहीं दिया...' आरजे महवश को अवॉर्ड मिलने पर चहल ने दी बधाई, तो फैंस ने ली फिरकी

दूसरे शख्स ने लिखा- ‘यूजी भैया तो हर पोस्ट पर कमेंट करते हैं.’ वहीं एक शख्स ने कमेंट किया- ‘यूजी सर मैम ने आपको थैंक्यू नहीं बोला.’



[ad_2]

इस बड़े ग्रुप की कंपनी बाजार में धमाल मचाने को तैयार, आ रहा इस साल का सबसे बड़ा IPO

[ad_1]

Tata Group IPO 2025: करीब दो साल बाद टाटा समूह की एक कंपनी शेयर बाजार में दस्तक देने जा रही है. यह कंपनी है टाटा कैपिटल, जो टाटा समूह की एक प्रमुख नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) है. कंपनी ने सोमवार को बाजार नियामक सेबी (SEBI) के पास आईपीओ के लिए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल कर दिया है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इस आईपीओ का आकार लगभग 2 अरब अमेरिकी डॉलर हो सकता है, जिससे कंपनी का कुल मूल्यांकन करीब 11 अरब डॉलर तक पहुंचने की संभावना है.

2 साल बाद टाटा ग्रुप का आईपीओ

अगर यह आईपीओ सफल होता है, तो यह देश के वित्तीय क्षेत्र का अब तक का सबसे बड़ा आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) बन सकता है. नवंबर 2023 में टाटा टेक्नोलॉजीज़ की लिस्टिंग के बाद, यह टाटा समूह का हाल के वर्षों में दूसरा आईपीओ होगा. सेबी को दिए गए दस्तावेज़ों के अनुसार, टाटा कैपिटल 21 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी और साथ ही 23 करोड़ इक्विटी शेयर टाटा संस द्वारा ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत बेचे जाएंगे. 

कंपनी का क्या है रिकॉर्ड

इसके अतिरिक्त, 3.58 करोड़ शेयर इंटरनेशनल फाइनेंशियल कॉरपोरेशन के जरिए ऑफलोड किए जाएंगे. हालांकि अभी तक टाटा कैपिटल ने इस आईपीओ की तारीख और प्राइस बैंड की घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इस संबंध में घोषणा की जाएगी. टाटा कैपिटल की बात करें तो यह भारतीय रिजर्व बैंक के नियमन के तहत एक महत्वपूर्ण NBFC है, जिसे सितंबर 2025 तक अपना आईपीओ लाना अनिवार्य है. 

वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का शुद्ध लाभ 10 प्रतिशत बढ़कर ₹3,655 करोड़ पहुंच गया, जबकि राजस्व में भी 57 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि हुई. इन मजबूत वित्तीय परिणामों के साथ, टाटा कैपिटल का आईपीओ निवेशकों के लिए एक बड़ा अवसर साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें: 6 दिन में 19% गिरे शेयर, लोन फ्रॉड केस में शिंकजा के बाद अनिल अंबानी की 2 कंपनी के निवेशकों को नुकसान

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

[ad_2]

Video: शिकार खा रहे शेर के पास चला गया शख्स, बनवाया वीडियो, फिर जो हुआ… रौंगटे खड़े हो जाएंगे

[ad_1]

Gujarat News: गुजरात के भावनगर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति को शेर के बेहद करीब जाकर वीडियो बनाने की लापरवाही के लिए गिरफ्तार किया गया है. यह घटना तब हुई जब व्यक्ति ने एक शेर के पास जाकर उसका वीडियो रिकॉर्ड किया, जबकि शेर अपने शिकार को खा रहा था. यह पूरी घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसके बाद वन विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया.

वीडियो में शेर गौतम की ओर बढ़ने लगा

वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि गौतम नाम का एक शख्स शेर के पास मोबाइल फोन लेकर जाता है, जो अपने शिकार को खा रहा होता है. वह शेर के चारों ओर चक्कर लगाते हुए और शिकार के पीछे छिपने की कोशिश करते हुए वीडियो बनाता है. शेर उसकी इस हरकत से परेशान हो जाता है, जोर से दहाड़ता है और गौतम की ओर बढ़ता है. वीडियो में कुछ लोगों की आवाज भी आती है, जो शायद चिल्लाकर शेर का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे होते हैं.

वन विभाग की टीम ने शख्स को गिरफ्तार किया

उसके बाद शख्स धीरे-धीरे पीछे हटने लगता है, लेकिन वीडियो रिकॉर्ड करना जारी रखता है. सौभाग्यवश, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है. वीडियो को गौतम के साथियों ने रिकॉर्ड किया, जो घटनास्थल पर मौजूद थे. वीडियो के वायरल होने के बाद वन विभाग की टीम ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया.

एक वन विभाग अधिकारी ने कहा , “शेर शांति से अपना शिकार खा रहा था, जब यब व्यक्ति जानबूझकर वीडियो बनाने के लिए उसके करीब गया. शेर गुस्से में खड़ा हो गया और ये घटना बहुत खतरनाक भी हो सकती थी. ऐसी गैर-जिम्मेदाराना हरकत न सिर्फ गलत है, बल्कि दंडनीय भी है.


रक्षाबंधन पर न करें ये 5 गलतियां, माना जाता है अशुभ

[ad_1]

पंचांग के मुताबिक रक्षाबंधन का त्योहार हर साल सावन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है, जोकि इस साल शनिवार 9 अगस्त 2025 को पड़ रही है. रक्षाबंधन का पर्व केवल एक सूत (धागा) बांधने का नहीं बल्कि भाई-बहन के मजबूत रिश्ते का भी प्रतीक है.

पंचांग के मुताबिक रक्षाबंधन का त्योहार हर साल सावन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है, जोकि इस साल शनिवार 9 अगस्त 2025 को पड़ रही है. रक्षाबंधन का पर्व केवल एक सूत (धागा) बांधने का नहीं बल्कि भाई-बहन के मजबूत रिश्ते का भी प्रतीक है.

रक्षाबंधन के दिन भाई की कलाई पर राखी बांधते समय बहन को शुभ मुहूर्त, सही विधि, उचित दिशा आदि जैसी कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है. क्योंकि जाने-अनजाने में हुई गलतियां कई बार रिश्तों में दरार पैदा करती है. इसलिए इस पवित्र दिन पर ऐसी कोई गलती न करें. जान लीजिए रक्षाबंधन से जुड़े जरूरी नियम.

रक्षाबंधन के दिन भाई की कलाई पर राखी बांधते समय बहन को शुभ मुहूर्त, सही विधि, उचित दिशा आदि जैसी कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है. क्योंकि जाने-अनजाने में हुई गलतियां कई बार रिश्तों में दरार पैदा करती है. इसलिए इस पवित्र दिन पर ऐसी कोई गलती न करें. जान लीजिए रक्षाबंधन से जुड़े जरूरी नियम.

मुहूर्त का रखें ध्यान- ऱक्षाबंधन के दिन किसी भी समय में राखी न बांधे, बल्कि केवल शुभ मुहूर्त में ही भाई की कलाई पर राखी बांधने की सलाह दी जाती है. रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने का शुभ मुहूर्त (Rakhi Bandhne ka Muhurat) 9 अगस्त सुबह 05:47 से दोपहर 01:24 तक रहेगा.

मुहूर्त का रखें ध्यान- ऱक्षाबंधन के दिन किसी भी समय में राखी न बांधे, बल्कि केवल शुभ मुहूर्त में ही भाई की कलाई पर राखी बांधने की सलाह दी जाती है. रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने का शुभ मुहूर्त (Rakhi Bandhne ka Muhurat) 9 अगस्त सुबह 05:47 से दोपहर 01:24 तक रहेगा.

थाली में रखें ये चीजें (Rakshabandhan Thali)- राखी बांधने से पहले थाली अच्छी तरह तैयार कर लें. सुनिश्चित कर लें कि पूजा की थाली में अक्षत, दीपक, घी, मिठाई, राखी, नारियल, रोली और जल आदि जैसी चीजें अवश्य हो. इन चीजों के बगैर रक्षाबंधन की थाली अधूरी मानी जाती है.

थाली में रखें ये चीजें (Rakshabandhan Thali)- राखी बांधने से पहले थाली अच्छी तरह तैयार कर लें. सुनिश्चित कर लें कि पूजा की थाली में अक्षत, दीपक, घी, मिठाई, राखी, नारियल, रोली और जल आदि जैसी चीजें अवश्य हो. इन चीजों के बगैर रक्षाबंधन की थाली अधूरी मानी जाती है.

भद्रा और राहुकाल का रखें ध्यान- रक्षाबंधन के दिन राहुकाल (Rahukaal) और भद्राकाल (Bhadra) के समय भाई को राखी बांधने से बचना चाहिए. राखी बांधने के लिए ये दोनों ही मुहूर्त अशुभ माने जाते हैं. बता दें कि इस साल रक्षाबधन पर भद्रा का साया नहीं रहेगा. लेकिन 9 अगस्त को सुबह 09:00 से 10:30 तक राहुकाल है.

भद्रा और राहुकाल का रखें ध्यान- रक्षाबंधन के दिन राहुकाल (Rahukaal) और भद्राकाल (Bhadra) के समय भाई को राखी बांधने से बचना चाहिए. राखी बांधने के लिए ये दोनों ही मुहूर्त अशुभ माने जाते हैं. बता दें कि इस साल रक्षाबधन पर भद्रा का साया नहीं रहेगा. लेकिन 9 अगस्त को सुबह 09:00 से 10:30 तक राहुकाल है.

दिशा का रखें रखें ध्यान- राखी बांधते समय सही दिशा का भी ध्यान रखें. दक्षिण दिशा की ओर मुख करके राखी नहीं बांधनी चाहिए. राखी बांधने के लिए वास्तु और शास्त्रनुसार पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख होना शुभ माना जाता है.

दिशा का रखें रखें ध्यान- राखी बांधते समय सही दिशा का भी ध्यान रखें. दक्षिण दिशा की ओर मुख करके राखी नहीं बांधनी चाहिए. राखी बांधने के लिए वास्तु और शास्त्रनुसार पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख होना शुभ माना जाता है.

इस रंग का न करें इस्तेमाल- काले रंग को हिंदू धर्म में अशुभ माना जाता है. वास्तु शास्त्र में इसे नकारात्मकता से जोड़ा जाता है. इसलिए रक्षाबंधन के दिन भाई-बहन काले रंग के वस्त्र न पहनें और ना ही भाई की कलाई पर काले रंग की राखी बांधे.

इस रंग का न करें इस्तेमाल- काले रंग को हिंदू धर्म में अशुभ माना जाता है. वास्तु शास्त्र में इसे नकारात्मकता से जोड़ा जाता है. इसलिए रक्षाबंधन के दिन भाई-बहन काले रंग के वस्त्र न पहनें और ना ही भाई की कलाई पर काले रंग की राखी बांधे.

Published at : 06 Aug 2025 02:30 PM (IST)

ऐस्ट्रो फोटो गैलरी

[ad_2]

Video: बहू ने की सास मां की जबरदस्त पिटाई, लिटा-लिटा कर मारा, घटना सीसीटीवी में कैद

[ad_1]

Mother-in-law and Daughter-in-law quarrel: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जिसमें बहू ने अपनी सास पर उस समय हमला कर दिया जब उसका पति घर पर नहीं था. यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है, जहां पति और पत्नी पहले से ही अलग रह रहे हैं. घटना ने पूरे मोहल्ले में सनसनी फैला दी है.

पति-पत्नी विवाद के चलते रह रहे थे अलग

मिली जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था, जिसके कारण दोनों अलग-अलग रह रहे थे. पति अपनी मां के साथ रहता था, जबकि पत्नी अलग किराए के मकान में रह रही थी. बताया जा रहा है कि पत्नी को शक था कि उसकी सास बेटे को उसके खिलाफ भड़का रही है. इसी बात से नाराज होकर वह गुस्से में अपनी सास के घर पहुंची.

बहू ने सास से शुरू किया झगड़ा 

घटना के दिन पति घर पर नहीं था. इसी का फायदा उठाकर बहू ने घर का दरवाजा खटखटाया और सास के दरवाजा खोलते ही घर में घुस गई. बहू ने सास से झगड़ा शुरू कर दिया और देखते ही देखते बात हाथापाई तक पहुंच गई. बहू ने सास को धक्का दे दिया जिससे वह गिर गई और चोटिल हो गई. बहु ने सास के बाल पकड़ कर घसीटा. इस पूरी घटना का वीडियो घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया.

आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक बहू वहां से भाग गई. घटना की जानकारी मिलते ही पड़ोसियों ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बहू की तलाश की जा रही है. सास ने आरोप लगाया है कि बहू ने पहले भी कई बार उन्हें धमकाया है.

ये भी पढ़ें

Video: हिमाचल का ये वीडियो डरा देगा! किन्नौर कैलाश यात्रा स्थगित, कैमरे में कैद हुई त्रासदी


पाकिस्तान से निकाले जाएंगे 13 लाख लोग, PAK सरकार ने सभी प्रांतों को भेजा नोटिस

[ad_1]

पाकिस्तान सरकार 13 लाख से अधिक अफगान शरणार्थियों को उनके देश वापस भेजेगी, जो पंजीकरण प्रमाण (POR) कार्ड होल्डर हैं. एक सितंबर से इन लोगों को औपचारिक तौर पर डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी.

पाकिस्तानी न्यूज पेपर ‘द डॉन’ अखबार की खबर के अनुसार, सरकार ने इस मामले में सभी प्रांतों को नोटिस भी भेज दिया है. रिपोर्ट के अनुसार 31 जुलाई को आंतरिक मंत्रालय ने घोषणा की थी कि पीओआर कार्ड धारक 30 जून को उनके कार्ड की वैधता समाप्त होने के बाद अवैध निवासी बन गए हैं. इसके बाद सरकार ने इन्हें डिपोर्ट करने का फैसला किया. पीओआर बिना वीजा के पाकिस्तान में कानूनी रूप से रहने वाले अफगान नागरिकों की अंतिम श्रेणी है.

वैध विदेशी प्रत्यावर्तन योजना (IFRP) के कार्यान्वयन के सिलसिले में आंतरिक मंत्रालय का 4 चार अगस्त का पत्र चारों प्रांतों के मुख्य सचिवों और पुलिस प्रमुखों के साथ-साथ पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र के प्रशासन को भेजा गया है. 

पत्र में कहा गया है, ‘फैसला लिया गया है कि पीओआर कार्ड धारकों की स्वैच्छिक वापसी तुरंत शुरू की जाएगी, जबकि औपचारिक प्रत्यावर्तन और निर्वासन प्रक्रिया एक सितंबर 2025 से प्रभावी होगी.’ इसमें कहा गया  कि अफगान नागरिक कार्ड (ACC) धारकों सहित सभी अवैध विदेशी नागरिकों का प्रत्यावर्तन आईएफआरपी के तहत पहले के निर्णय के अनुसार जारी रहेगा.

पत्र में पीओके के अधिकारियों को प्रांतीय, संभागीय और जिला समितियों को पीओआर कार्ड धारकों का डेटाबेस उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. पत्र में कहा गया है कि राष्ट्रीय डेटाबेस और पंजीकरण प्राधिकरण (NADRA) पारगमन क्षेत्रों और सीमा टर्मिनल पर स्वदेश लौटने वाले अफगान नागरिकों के पंजीकरण को रद्द करने की सुविधा प्रदान करेगा, जबकि संघीय जांच एजेंसी (FIA) निर्दिष्ट सीमा चौकियों पर प्रत्यावर्तन में सहयोग देगी.

पाकिस्तान में अफगान शरणार्थियों को स्वदेश भेजने की कोशिशें 2023 में शुरू हुई थीं. तब सरकार ने सभी अवैध विदेशियों को निर्वासित करने की घोषणा की थी. सरकारी सूत्रों के मुताबिक, अब तक लगभग 8,00,000 अफगान नागरिकों को वापस भेजा जा चुका है.

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (UNHCR) के मुताबिक, 30 जून 2025 तक पाकिस्तान में मौजूद अफगान शरणार्थियों की संख्या 13 लाख से अधिक आंकी गई है. यूएनएचसीआर के अनुसार, आधे से ज्यादा (7,17,945) अफगान शरणार्थी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में, जबकि 3,26,584 बलूचिस्तान में; 1,95,188 पंजाब में; 75,510 सिंध में और 43,154 इस्लामाबाद में रह रहे हैं.

[ad_2]

iPhone 17 सीरीज़ की लॉन्च डेट हो गई लीक! जानिए कब आ रहा है नेक्स्ट जनरेशन फोन

[ad_1]

Apple iPhone 17 Series: Apple भले ही अभी तक अपनी अगली iPhone सीरीज़ को लेकर चुप है लेकिन एक नई रिपोर्ट ने इस रहस्य पर से परदा हटा दिया है. अगर जर्मन टेक वेबसाइट iPhone-Ticker की मानें, तो Apple 9 सितंबर 2025 को iPhone 17 सीरीज़ लॉन्च करने की तैयारी में है. हालांकि यह जानकारी आधिकारिक नहीं है लेकिन रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इसे एक लोकल मोबाइल कैरियर के इंटरनल डॉक्युमेंट से प्राप्त किया गया है.

यह बात गौर करने लायक है कि मोबाइल कैरियर्स को आमतौर पर Apple Google या Samsung जैसे ब्रांड्स की लॉन्च डेट पहले ही पता चल जाती है ताकि वे अपनी मार्केटिंग और सेल्स रणनीति समय से पहले तैयार कर सकें. ऐसे में यह संभावना जताई जा रही है कि किसी कैरियर के अंदर से यह जानकारी लीक हो गई हो.

iPhone 17 Pro Max की तस्वीर ने बढ़ाया बज़

कुछ ही दिन पहले, एक कथित iPhone 17 Pro Max की तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हुई थी. कहा जा रहा है कि किसी ने इसे सड़क पर देखा और तुरंत उसकी फोटो खींचकर ऑनलाइन पोस्ट कर दी. हैरानी की बात यह है कि वह डिवाइस इंटरनेट पर लीक हुई रेंडर इमेज से काफी हद तक मेल खा रहा था. ब्लूमबर्ग के जाने-माने पत्रकार Mark Gurman ने भी उस तस्वीर को “वास्तविक” बताया जिससे इस लीक को और भी विश्वासनीयता मिल गई.

क्यों भरोसेमंद लग रही है 9 सितंबर की तारीख?

Apple पिछले कुछ वर्षों से हर सितंबर में नई iPhone सीरीज़ लॉन्च करता आ रहा है. iPhone 16 भी 9 सितंबर 2024 को ही लॉन्च हुआ था. ऐसे में यह तारीख परंपरा के लिहाज़ से पूरी तरह फिट बैठती है. यदि यही शेड्यूल इस बार भी फॉलो होता है तो उम्मीद की जा रही है कि 12 सितंबर से प्री-ऑर्डर शुरू होंगे और 19 सितंबर से शिपिंग शुरू हो सकती है.

iPhone 17 सीरीज़ में क्या हो सकता है खास?

iPhone 17 सीरीज़ में इस बार चार मॉडल्स देखने को मिल सकते हैं:

  • iPhone 17
  • iPhone 17 Pro
  • iPhone 17 Pro Max
  • iPhone 17 Air (नई डिज़ाइन के साथ)

iPhone 17 Air को लेकर काफी चर्चा है क्योंकि यह मॉडल iPhone को Samsung Galaxy S25 Edge जैसे स्लिम और हल्के स्मार्टफोन्स की सीधी टक्कर में खड़ा कर सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मॉडल न सिर्फ पतला होगा बल्कि iPhone 17 से भी हल्का हो सकता है.

यह भी पढ़ें:

ईरान की वो पांच वेपन तकनीकें जो दुनियाभर को कर सकती हैं तबाह!

[ad_2]

बोलने से सब होगा! केरल के छात्रों ने बनाई गजब की मशीन, वॉइस कमांड को कागज पर उकेर देगा ये AI मॉ

[ad_1]

क्या आपने कभी सोचा है कि आप जो बोलें, वो खुद-ब-खुद हाथ से लिखा हुआ कागज पर उतर जाए? ऐसा अब मुमकिन हो गया है. केरल के कुछ इंजीनियरिंग छात्रों ने एक ऐसी मशीन बनाई है जो आपकी आवाज को सुनती है और उसे हाथ से लिखे नोट्स में बदल देती है. ये कमाल की मशीन खासकर उन लोगों के लिए मददगार होगी जो खुद लिख नहीं सकते. सोशल मीडिया पर इस आविष्कार की खूब चर्चा हो रही है. इस मशीन का वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद इस तकनीक के जमामे में भले ही आप हैरान ना हों लेकिन इनकी कलाकारी को सलाम जरूर करेंगे.

केरल के छात्रों ने बनाया एआई मशीन मॉडल

केरल में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे एक छात्र अजय एच और उसकी टीम ने एक अनोखी मशीन बनाई है. इस मशीन का नाम है टॉक टू राइट (Talk To Write). नाम से ही साफ है कि इसमें आपको बस बोलना है और मशीन आपके बोले हुए शब्दों को कागज पर लिख देती है. इसे हाल ही में एंटे केरलम एक्सपो 2025 नाम के एक बड़े सरकारी कार्यक्रम में दिखाया गया. अजय ने बताया कि यह मशीन बोलने वाले शब्दों को ठीक वैसे ही लिख देती है जैसे हम हाथ से लिखते हैं. मशीन के साथ एक माइक्रोफोन लगा होता है जिसमें आप बोलते हैं… जैसे आपने कहा “इलेक्ट्रॉनिक्स डिपार्टमेंट”, तो मशीन इसे धीरे-धीरे अपने पेन से A4 पेपर पर लिख देती है. वो भी एकदम साफ-सुथरे अक्षरों में, लाइन दर लाइन.

बोलने भर से कागज पर उतार देगी कमांड

इस मशीन को बनाने में रास्पबेरी पाई, आर्डिनो (GRBL) और पायथन नाम की तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है. ये सब तकनीकें आमतौर पर कंप्यूटर, रोबोट और प्रोग्रामिंग में काम आती हैं. लेकिन अजय और उसकी टीम ने इनका इस्तेमाल एक डिजिटल स्क्राइब (यानी ऐसा सहायक जो आपकी जगह लिख सके) बनाने में किया है. इसका सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को मिलेगा जो शारीरिक रूप से कमजोर हैं, हाथ से नहीं लिख सकते या बोलकर काम करवाना चाहते हैं. ये तकनीक स्कूल, ऑफिस, या घर कहीं भी उपयोगी साबित हो सकती है.

यह भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट में मुस्लिम यात्री को शख्स ने मारा थप्पड़, चिल्लाती रही एयर होस्टेस; वीडियो वायरल

यूजर्स कर रहे तारीफ

वीडियो को Ajay HAjay H नाम के लिंक्डइन अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…बहुत अच्छा काम किया है, आगे बढ़ते रहो. एक और यूजर ने लिखा…क्या काम किया है, मजा आ गया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…अमेरिका क्या कहता था? आज हम अमेरिका को कहेंगे.

यह भी पढ़ें: Video: Reels के लिए पागल होते युवक! पानी की टंकी पर चढ़ रेलिंग से लटका सिरफिरा, बोला- भाई को फॉलो कर लो