Love Rashifal 7 August 2025: प्यार में राज खुलेंगे, रिश्ते बदलेंगे! जानें अपनी राशि का हाल

[ad_1]

Love Rashifal: गुरुवार, 7 अगस्त 2025 का यह प्रेम राशिफल ग्रहों के गोचर और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है. पंचम भाव प्रेम जीवन की स्थिति को दर्शाता है और आज का ग्रह संयोग रिश्तों में उतार-चढ़ाव ला सकता है. कहीं रिश्ते गहरे होंगे, तो कहीं संवाद की जरूरत महसूस होगी.

Love Rashifal 7 August 2025: प्यार में राज खुलेंगे, रिश्ते बदलेंगे! जानें अपनी राशि का हाल

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
प्रेमी से अनबन हो सकती है, लेकिन आपसी समझदारी से सुलझ जाएगी. अहं को नियंत्रण में रखें.

Love Rashifal 7 August 2025: प्यार में राज खुलेंगे, रिश्ते बदलेंगे! जानें अपनी राशि का हाल

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)  
विवाह योग्य जातकों को अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है. रिश्ते में स्थिरता और सुरक्षा का भाव रहेगा.

Love Rashifal 7 August 2025: प्यार में राज खुलेंगे, रिश्ते बदलेंगे! जानें अपनी राशि का हाल

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) 
दोस्ती प्यार में बदल सकती है. सोशल मीडिया से जुड़ा रिश्ता भी गहराई पा सकता है.

Love Rashifal 7 August 2025: प्यार में राज खुलेंगे, रिश्ते बदलेंगे! जानें अपनी राशि का हाल

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) 
पार्टनर की भावनाओं को नजरअंदाज़ न करें. पुराने रिश्ते की यादें आज मन को व्याकुल कर सकती हैं.

Love Rashifal 7 August 2025: प्यार में राज खुलेंगे, रिश्ते बदलेंगे! जानें अपनी राशि का हाल

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
लव लाइफ में गर्मजोशी रहेगी. एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का अवसर मिलेगा.

Love Rashifal 7 August 2025: प्यार में राज खुलेंगे, रिश्ते बदलेंगे! जानें अपनी राशि का हाल

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
वक्री शुक्र आपके रिश्तों में कुछ कड़वाहट ला सकता है. सोच-समझकर ही कोई बात कहें.

Love Rashifal 7 August 2025: प्यार में राज खुलेंगे, रिश्ते बदलेंगे! जानें अपनी राशि का हाल

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
चंद्रमा की स्थिति आपके प्रेम को नयापन देगी. पुराने विवाद सुलझ सकते हैं.

Love Rashifal 7 August 2025: प्यार में राज खुलेंगे, रिश्ते बदलेंगे! जानें अपनी राशि का हाल

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Rashifal)
आज कोई राज़ खुल सकता है जिससे प्रेम जीवन प्रभावित होगा. पारदर्शिता बनाए रखें.

Love Rashifal 7 August 2025: प्यार में राज खुलेंगे, रिश्ते बदलेंगे! जानें अपनी राशि का हाल

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
लव लाइफ में एडवेंचर और ऊर्जा का संचार होगा. नए प्रेम संबंधों की शुरुआत संभव है.

Love Rashifal 7 August 2025: प्यार में राज खुलेंगे, रिश्ते बदलेंगे! जानें अपनी राशि का हाल

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
पूर्व प्रेमी से संपर्क हो सकता है, लेकिन सोच-समझकर निर्णय लें. भावनाओं में बहने से बचें.

Love Rashifal 7 August 2025: प्यार में राज खुलेंगे, रिश्ते बदलेंगे! जानें अपनी राशि का हाल

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
पार्टनर से बेवजह की बहस हो सकती है. व्यस्तता के चलते दूरी महसूस होगी.

Love Rashifal 7 August 2025: प्यार में राज खुलेंगे, रिश्ते बदलेंगे! जानें अपनी राशि का हाल

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
भावुकता में आकर कोई बड़ा निर्णय न लें. प्रेम जीवन में स्थिरता लाने के लिए धैर्य जरूरी है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

कोटा की गलियों में मौत का करंट! भरे पानी में गिरी गाय, कांपी, तड़पी… फिर शांत हो गई- वीडियो वाय

[ad_1]

कोटा शहर के एक इलाके से सामने आया एक वीडियो एक बार फिर सिस्टम की लापरवाही और बिजली विभाग की बेपरवाही की पोल खोलता है. बरसात के मौसम में जब नालियां उफान पर होती हैं और गलियां पानी से लबालब होती हैं, तब अक्सर करंट फैलने की घटनाएं सामने आती हैं. लेकिन अफसोस इस बात का है कि इन घटनाओं से कोई सबक नहीं लिया जाता. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गली में जलभराव है, और ऊपर से कोई चेतावनी बोर्ड या बैरिकेड्स तक नहीं लगाए गए हैं कि यहां करंट है. लोग इस बात से अंजान वहां से गुजर रहे हैं और अब बेजुबान जानवरों की जान जा रही है. वीडियो देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

पानी में दौड़ रहे करंट से चली गई गाय की जान

कोटा की गलियों में इन दिनों सिर्फ पढ़ाई की नहीं, खतरे की भी दहशत है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो दिल दहला देने वाला है. वीडियो में नजर आता है कि एक तंग गली पानी से लबालब भरी हुई है, लेकिन यहां सिर्फ पानी नहीं, बल्कि मौत भी बह रही है. क्योंकि इस पानी में करंट फैला हुआ है. जी हां, करंट. वही करंट जो किसी की भी जान ले सकता है. और इस बार इसकी चपेट में आई हैं बेजुबान गायें. वीडियो में दो गायें नजर आती हैं जो इस गली से गुजर रही होती हैं.

पहली गाय जैसे ही पानी में कदम रखती है, उसका शरीर थरथराने लगता है, मानो मौत ने उसके पांव छू लिए हों. लेकिन किस्मत से वो कूदती-फांदती किसी तरह वहां से निकल जाती है. लेकिन दूसरी गाय इतनी भाग्यशाली नहीं होती. जैसे ही वह उसी रास्ते से निकलती है, करंट उसे जकड़ लेता है और वह तड़पते हुए वहीं पानी में गिर जाती है. बताया जा रहा है कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

सरकार पर साधा निशाना

सारी घटना गली में लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें साफतौर पर दिख रहा है कि सफेद गाय पानी में ही तड़प तड़पकर अपनी जान दे देती है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे देखने के बाद यूजर्स काफी दुखी हैं और सिस्टम को घेर रहे हैं और सवाल उठा रहे हैं कि गली में करंट फैलने के बाद भी वहां सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं थे. कोई इंसान अगर वहां से निकलता तो एक अनमोल जान जा सकती थी.

यह भी पढ़ें: Video: Reels के लिए पागल होते युवक! पानी की टंकी पर चढ़ रेलिंग से लटका सिरफिरा, बोला- भाई को फॉलो कर लो

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

वीडियो को @1K_Nazar नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…यहां के लोकल लोगों को गली बंद कर देनी चाहिए थी. एक और यूजर ने लिखा…अगर कोई इंसान वहां से निकलता तो क्या होता. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….बेचारी गाय, मेरे तो आंसू आ गए.

यह भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट में मुस्लिम यात्री को शख्स ने मारा थप्पड़, चिल्लाती रही एयर होस्टेस; वीडियो वायरल


क्लासरूम से कैमरे तक… मृणाल ठाकुर ने यूं पूरी की अपने सपनों की उड़ान

[ad_1]

‘सन ऑफ सरदार 2’ में लीड रोल में नजर आ रहीं मृणाल बॉलीवुड में अच्छा नाम कमा चुकी हैं. मृणाल उन एक्ट्रेसेज में से हैं जिन्होंने टीवी से फिल्मों तक का शानदार सफर तय किया है. पहले 'कुमकुम भाग्य' जैसे टीवी शो से पॉपुलर हुईं, फिर 'लव सोनिया' जैसी इमोशनल फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया.

‘सन ऑफ सरदार 2’ में लीड रोल में नजर आ रहीं मृणाल बॉलीवुड में अच्छा नाम कमा चुकी हैं. मृणाल उन एक्ट्रेसेज में से हैं जिन्होंने टीवी से फिल्मों तक का शानदार सफर तय किया है. पहले ‘कुमकुम भाग्य’ जैसे टीवी शो से पॉपुलर हुईं, फिर ‘लव सोनिया’ जैसी इमोशनल फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया.

इसके बाद 'सुपर 30' में ऋतिक रोशन के साथ और 'बटला हाउस' में जॉन अब्राहम के साथ उनकी एक्टिंग को खूब तारीफें मिली. फिर उन्होंने साउथ की तरफ भी रुख किया और 'सीता रामम' जैसी फिल्म से लोगों का दिल जीत लिया.

इसके बाद ‘सुपर 30’ में ऋतिक रोशन के साथ और ‘बटला हाउस’ में जॉन अब्राहम के साथ उनकी एक्टिंग को खूब तारीफें मिली. फिर उन्होंने साउथ की तरफ भी रुख किया और ‘सीता रामम’ जैसी फिल्म से लोगों का दिल जीत लिया.

अगर मृणाल कि एजुकेशन की बात करें तो उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई नासिक, महाराष्ट्र में पूरी की. उन्होंने स्कूल के दिनों में ही थिएटर और एक्टिंग में इंटरेस्ट लेना शुरू कर दिया था.

अगर मृणाल कि एजुकेशन की बात करें तो उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई नासिक, महाराष्ट्र में पूरी की. उन्होंने स्कूल के दिनों में ही थिएटर और एक्टिंग में इंटरेस्ट लेना शुरू कर दिया था.

इसके बाद उन्होंने के सी कॉलेज, मुंबई (किशनचंद चेलाराम कॉलेज) में एडमिशन लिया. यह कॉलेज मुंबई यूनिवर्सिटी से एसोसिएटेड है और यहाँ से उन्होंने बैचलर ऑफ मास मीडिया (बीएमएम) की पढ़ाई की.

इसके बाद उन्होंने के सी कॉलेज, मुंबई (किशनचंद चेलाराम कॉलेज) में एडमिशन लिया. यह कॉलेज मुंबई यूनिवर्सिटी से एसोसिएटेड है और यहाँ से उन्होंने बैचलर ऑफ मास मीडिया (बीएमएम) की पढ़ाई की.

कॉलेज के दौरान ही मृणाल ने थिएटर ग्रुप्स जॉइन किए और स्टेज परफॉर्मेंस से एक्टिंग का अनुभव लेना शुरू किया. इस समय उन्होंने मॉडलिंग और छोटे प्रोजेक्ट्स में काम करना भी शुरू कर दिया था.

कॉलेज के दौरान ही मृणाल ने थिएटर ग्रुप्स जॉइन किए और स्टेज परफॉर्मेंस से एक्टिंग का अनुभव लेना शुरू किया. इस समय उन्होंने मॉडलिंग और छोटे प्रोजेक्ट्स में काम करना भी शुरू कर दिया था.

पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा और 'मुझसे कुछ कहती...ये खामोशियां; से एक्टिंग करियर की शुरुआत की. बाद में 'कुमकुम भाग्य' में बुलबुल के रोल ने उन्हें घर-घर पहचान दिलाई.

पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा और ‘मुझसे कुछ कहती…ये खामोशियां; से एक्टिंग करियर की शुरुआत की. बाद में ‘कुमकुम भाग्य’ में बुलबुल के रोल ने उन्हें घर-घर पहचान दिलाई.

इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कई अच्छे प्रोजेक्ट कर अपना नाम बना लिया. 'लव सोनिया', 'सुपर 30' से लेकर 'सन ऑफ सरदार 2' तक उन्होंने अपनी गिनती इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर और वर्सेटाइल एक्ट्रेसेज़ में करवा ली है.

इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कई अच्छे प्रोजेक्ट कर अपना नाम बना लिया. ‘लव सोनिया’, ‘सुपर 30’ से लेकर ‘सन ऑफ सरदार 2’ तक उन्होंने अपनी गिनती इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर और वर्सेटाइल एक्ट्रेसेज़ में करवा ली है.

मृणाल की खास बात ये है कि वो ग्लैमर और दमदार एक्टिंग दोनों को बहुत अच्छे से बैलेंस करती हैं. आज वो इंडस्ट्री की सबसे प्यारी और टैलेंटेड एक्ट्रेसेज में से एक हैं.

मृणाल की खास बात ये है कि वो ग्लैमर और दमदार एक्टिंग दोनों को बहुत अच्छे से बैलेंस करती हैं. आज वो इंडस्ट्री की सबसे प्यारी और टैलेंटेड एक्ट्रेसेज में से एक हैं.

Published at : 06 Aug 2025 09:23 PM (IST)

बॉलीवुड फोटो गैलरी

[ad_2]

लोन फ्रॉड केस में सीबीआई और ईडी की जांच के बीच अनिल अंबानी की दो कंपनियों के शेयरों में गिरावट

[ad_1]

Loan Fraud Case: लोन फ्रॉड केस में सीबीआई और ईडी की चल रही जांच के बीच अनिल अंबानी की दो कंपनियों के शेयरों में पिछले छह कारोबारी दिनों में करीब 19 प्रतिशत तक गिरावट आई है. आज यानी 6 अगस्त 2025 को भी रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर और रिलायंस पावर के शेयरों में गिरावट का सिलसिला जारी रहा. बुधवार को रिलायंस इन्फ्रा में जहां 0.84 प्रतिशत की गिरावट आई, वहीं रिलायंस पावर का शेयर 0.88 प्रतिशत तक लुढ़क गया.

अनिल अंबानी की कंपनियों के गिरे शेयर

गौरतलब है कि लोन फ्रॉड केस में एक दिन पहले, मंगलवार को, ईडी ने अनिल अंबानी से अपने मुख्यालय में पूछताछ की. साथ ही उन्हें सात दिन का समय दिया गया है ताकि वे जांच के दौरान पूछे गए सवालों से संबंधित दस्तावेज़ जमा करवा सकें. खबरों के मुताबिक, अब ईडी की ओर से रिलायंस ग्रुप के अन्य वरिष्ठ सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है.

मंगलवार को ईडी ने अनिल अंबानी से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की. समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, उनका बयान प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत दर्ज किया गया. इस दौरान अनिल अंबानी से करीब दर्जनभर सवाल पूछे गए. माना जा रहा है कि पूछताछ के दौरान उन्होंने किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया. साथ ही अनिल अंबानी ने यह भी कहा कि उनकी कंपनियों ने रेगुलेटर SEBI को समय-समय पर अपनी वित्तीय स्थिति की जानकारी दी है.

क्या है पूरा मामला?

यह कार्रवाई रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर (आर इंफ्रा) सहित अनिल अंबानी की कई कंपनियों द्वारा कथित वित्तीय अनियमितताओं और 17,000 करोड़ रुपये से अधिक के सामूहिक ऋण की राशि के हेरफेर से संबंधित है. पहला आरोप 2017 से 2019 के बीच यस बैंक द्वारा अंबानी समूह की कंपनियों को दिए गए लगभग 3,000 करोड़ रुपये के “अवैध” ऋण के दुरुपयोग से जुड़ा है. ईडी को संदेह है कि ऋण दिए जाने से ठीक पहले यस बैंक के प्रवर्तकों ने अपनी कंपनियों में धन “प्राप्त” किया था. एजेंसी इस पूरे नेटवर्क में “रिश्वत” और ऋण के गठजोड़ की गहराई से जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: यूपीआई का नया रिकॉर्ड: एक दिन में 70 करोड़ ट्रांजेक्शन, अमेरिका की जनसंख्या को पीछे छोड़ा

[ad_2]

OnePlus Nord 5 vs Realme 15 Pro 5G: मिड-रेंज का असली बादशाह कौन? कंपैरिजन से समझें किसमें है ज्

[ad_1]

OnePlus Nord 5 vs Realme 15 Pro 5G: मिड-रेंज स्मार्टफोन्स की दुनिया में अगर आप OnePlus और Realme जैसे ब्रांड्स के बीच उलझे हुए हैं तो यह तुलना आपके लिए है. दोनों कंपनियां दमदार परफॉर्मेंस और शानदार फीचर्स के लिए जानी जाती हैं और 32,000 रुपये की रेंज में दोनों फोन्स जबरदस्त टक्कर दे रहे हैं.

कीमत में बराबरी पर क्या मिल रहा है उसके पीछे है फर्क

OnePlus Nord 5 और Realme 15 Pro 5G दोनों ही 31,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध हैं. हालांकि OnePlus इस कीमत में बैंक ऑफर शामिल करता है जबकि इसका असली एमआरपी 32,999 रुपये है. वहीं Realme इस रेट पर बिना किसी ऑफर के उपलब्ध है. यानी कीमत बराबर है पर असली गेम फीचर्स का है.

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

Nord 5 में दिया गया है Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर जो 4nm टेक्नोलॉजी पर बना है और फ्लैगशिप लेवल की स्पीड देता है. इसके साथ है 7300mm² का बड़ा वेपर कूलिंग सिस्टम, जिससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग स्मूद रहती है. दूसरी तरफ, Realme 15 Pro 5G में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर है जो डेली यूज़ के लिए अच्छा है लेकिन परफॉर्मेंस में थोड़ा पीछे रह जाता है. OnePlus जहां 4 साल के Android अपडेट और 6 साल की सिक्योरिटी सपोर्ट देता है वहीं Realme सिर्फ 3 साल तक OS अपडेट देगा.

डिज़ाइन और बिल्ड क्वालिटी

Realme 15 Pro 5G में है कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, ग्लास बैक और IP68/IP69 रेटिंग जो इसे पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित बनाती है. इसका वजन सिर्फ 187 ग्राम और मोटाई 7.69mm है. वहीं Nord 5 में क्लीन फ्लैट स्क्रीन डिज़ाइन है और OnePlus ने अपने फेमस अलर्ट स्लाइडर की जगह “Plus Key” नाम का नया बटन दिया है जो कस्टम शॉर्टकट्स के लिए काम आता है. इसकी IP65 रेटिंग थोड़ी कम है और वजन ज्यादा, 211 ग्राम है.

बैटरी और चार्जिंग

Realme 15 Pro 5G में है जबरदस्त 7,000mAh की बैटरी जो दो दिन तक आराम से चल सकती है. साथ ही इसमें है 80W की फास्ट चार्जिंग जो करीब 54 मिनट में फुल चार्ज कर देती है. Nord 5 की बैटरी 6,800mAh की है जो थोड़ा कम है लेकिन 80W SUPERVOOC चार्जिंग इसे 42-49 मिनट में फुल चार्ज कर देती है. दोनों ही फोन्स बैटरी और चार्जिंग के मामले में दमदार हैं लेकिन Realme थोड़ी सी बढ़त ले जाता है.

कैमरा

Realme 15 Pro 5G में पीछे और आगे, दोनों तरफ 50MP के कैमरे दिए गए हैं मुख्य, अल्ट्रावाइड और सेल्फी – तीनों 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं. साथ ही इसमें AI फीचर “Edit Genie” भी है जो फोटो को स्मार्ट तरीके से एडिट करता है. Nord 5 में है Sony का 50MP LYT-600 सेंसर और 50MP फ्रंट कैमरा जो अच्छी क्वालिटी की फोटो देता है लेकिन इसका अल्ट्रावाइड सिर्फ 8MP का है और AI फीचर्स थोड़े सीमित हैं.

डिस्प्ले

Nord 5 में है 6.83-इंच की फ्लैट AMOLED स्क्रीन जिसमें 1.5K रेजोल्यूशन और 1800 निट्स ब्राइटनेस है. यह डिस्प्ले डिटेल्स में थोड़ा आगे है. Realme 15 Pro 5G में है 6.8-इंच की कर्व्ड AMOLED स्क्रीन, FHD+ रेजोल्यूशन के साथ और 6500 निट्स तक की मैक्स ब्राइटनेस जो अब तक की सबसे ज्यादा है. जो लोग ब्राइटनेस और कर्व्ड डिस्प्ले को पसंद करते हैं, उनके लिए यह एकदम सही है.

किसे खरीदना फायदेमंद

अगर आप पावर यूजर हैं गेमिंग पसंद करते हैं और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट चाहते हैं तो OnePlus Nord 5 आपके लिए परफेक्ट है. अगर आप वीडियोग्राफी, सोशल मीडिया और डिस्प्ले एक्सपीरियंस को ज्यादा महत्व देते हैं, साथ ही एक बड़ी बैटरी और ज्यादा AI कैमरा फीचर्स चाहते हैं तो Realme 15 Pro 5G एक शानदार विकल्प है.

यह भी पढ़ें:

iPhone, Mac और iPad यूज़र्स सावधान! सरकार ने Apple डिवाइसेज़ के लिए जारी किया अलर्ट, अभी करें ये काम नहीं तो होगा नुकसान

[ad_2]

यात्रा में हनुमान चालीसा की किताब अपने ले जाना सही है या गलत ?

[ad_1]

Hanuman Chalisa: हनुमान जी की भक्ति का सबसे सरल उपाय है हनुमान चालीसा का पाठ करना. शास्त्रों के अनुसार जो इसका नियमित रूप से पाठ करता है उसे कई लाभ मिलते हैं, जैसे मानसिक शांति, शारीरिक पीड़ा से लड़ने की शक्ति, भय और संकटों से छुटकारा.

हनुमान चालीसा में गोस्वामी तुलसीदास ने लिखा है ‘जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा, होय सिद्धि साखी गौरीसा’… जो भी भक्त हनुमान जी महाराज की पूजा आराधना उनका पाठ करता है, उसके सभी काम सिद्ध हो जाते हैं. कई लोग आमतौर पर अपने कार्य को लेकर या निजी काम से यात्रा पर रहते हैं ऐसे में वो पोथी, धार्मिक पुस्तक भी अपने साथ ले जाते हैं लेकिन क्या यात्रा में हनुमान चीलासा की किताब रखना सही है आइए जानते हैं.

यात्रा पर हनुमान चालीसा ले जाना सही या गलत ?

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास समय नहीं है, ऐसे में वो मेट्रो, बसों या यात्रा के समय हनुमान चालीसा की किताब साथ ले जाते हैं और रास्ते में उसका पाठ करते हैं. हनुमान चालीसा एक बेहद पवित्र किताब है ऐसे में यात्रा के दौरान अगर आप इसकी पवित्रता का ध्यान रखते हैं तो इसे सफर में ले जाने में कोई परेशानी नहीं. शास्त्रों में भी बताया गया है कि किसी भी धार्मिक पुस्तक को हमेशा साफ और पवित्र स्थान पर रखना चाहिए, नहीं तो इसके पठन से कोई लाभ नहीं मिलता बल्कि व्यक्ति को दोष जरुर लगता है.

इन नियमों का करें पालन

  • हनुमान चालीसा को यात्रा के समय गंदी पॉलिथिन या कपड़े में न रखें.
  • इसे चमड़े के बैग में नहीं रखना चाहिए. शौचालय जाते हैं तो इसे हाथ धोने के बाद ही स्पर्श करें.
  • इसे ऐसी जगह न रखें जहां तामसिक भोजन रखा हो.
  • पाठ करने के बीच बातचीत न करें. रोजाना इसका पाठ करते हैं तो स्वच्छ कपड़े ही पहनें.

Shani Amavasya 2025: अगस्त में शनिश्चरी अमावस्या कब ? साढ़ेसाती-ढैय्या से मुक्ति पाने का खास अवसर, जानें डेट

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]

विधवा विलाप की भी रील? पति की मौत के बाद विधवा पत्नी ने रोते हुए बनाया वीडियो, हो रहा वायरल

[ad_1]

जिस ज़माने में लोग इंस्टाग्राम पर “गुड मॉर्निंग” की जगह रील डालकर दिन की शुरुआत करते हैं, उसी दौर में अब मातम भी रील मोड में मनाया जा रहा है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें एक महिला अपने पति की मौत पर आंसू बहा रही है, लेकिन अंदाज ऐसा कि कैमरा खुद हाथ में लेकर सीन शूट कर रही है. जी हां, इस दुखभरे वीडियो में महिला एक हाथ में पति की फोटो पकड़कर रो रही है और दूसरे हाथ में कैमरा, ताकि पूरा दुख लाइव दिखाया जा सके. मतलब ये कि अब रील के चक्कर में कोई भी भावना प्राइवेट नहीं रही. वीडियो देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

पति की मौत के दुख में दहाड़े मार मारकर रील बनाती दिखी महिला

दरअसल, वायरल वीडियो में महिला दहाड़ें मारती है, फोटो को सीने से लगाती है, और कैमरा झुकाकर चेहरा दिखाती है ताकि लोग उसका दर्द महसूस कर सकें. लेकिन इस हाई-क्वालिटी कैमरा क्राई में लोग इमोशनल होने के बजाय चौंक गए हैं. सोशल मीडिया पर चौंकाने वाले इस वीडियो में एक महिला अपने पति की मौत पर रोने की बजाय खुद को कैमरे में रिकॉर्ड करती दिखाई दे रही है. वीडियो में महिला एक हाथ में पति की फोटो थामे है और दूसरे हाथ में मोबाइल, जिससे वह खुद की चीख-पुकार और आंसुओं को रिकॉर्ड कर रही है.

गजब का ढोंग है दीदी

चेहरा मायूस है, आंखें नम हैं, लेकिन कैमरे की फ्रेमिंग एकदम परफेक्ट है. महिला तस्वीर को सीने से लगाकर दहाड़े मार-मारकर रो रही है, लेकिन रोने की ये प्रक्रिया किसी गहरे दुख का नतीजा नहीं लगती, बल्कि एक तैयार की गई स्क्रिप्ट जैसी लगती है जिसमें डायलॉग भी हैं, पोज भी और आर्टिफिशियल क्राई भी.

यह भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट में मुस्लिम यात्री को शख्स ने मारा थप्पड़, चिल्लाती रही एयर होस्टेस; वीडियो वायरल

यूजर्स ने ले लिए मजे

वीडियो को @shaileshvermasp नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…बाप बड़ा ना भैया, सबसे बड़ा रुपैया. एक और यूजर ने लिखा…रील का नशा अब नासूर बन चुका है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…अजीब औरत है, पति मर गया और कैमरे पर रो रही है नौटंकी.

यह भी पढ़ें: Video: Reels के लिए पागल होते युवक! पानी की टंकी पर चढ़ रेलिंग से लटका सिरफिरा, बोला- भाई को फॉलो कर लो


नेतन्याहू और IDF चीफ के बीच जोरदार बहस, इजरायली PM बोले- ‘जंग के बीच मेरे खिलाफ ही…’

[ad_1]

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और इजरायली सेना (IDF) के चीफ ऑफ स्टाफ इयाल जमीर के बीच गाजा पट्टी पर पूर्ण कब्जे की योजना को लेकर तीखी बहस हुई है. यह बहस देश की सैन्य और राजनीतिक नेतृत्व के बीच गंभीर मतभेद को उजागर करती है, जिससे मौजूदा युद्ध के भविष्य पर कई सवाल उठने लगे हैं.

गाजा कब्जे को लेकर नेतन्याहू-जमीर में मतभेद
गाजा पट्टी पर पूरी तरह से कब्जा करना नेतन्याहू सरकार की योजना है, जिसे सेना प्रमुख इयाल जमीर खतरनाक मानते हैं. उनका मानना है कि इससे सेना और ज्यादा थक जाएगी और हमास के कब्जे में बंद 50 बंधकों की जान को गंभीर खतरा हो सकता है.

बेटे की टिप्पणी पर भड़के IDF चीफ
नेतन्याहू के बेटे यैर नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर IDF चीफ पर “सैन्य तख्तापलट” की कोशिश का आरोप लगाया था. इसी मुद्दे पर बैठक में जमीर ने प्रधानमंत्री से नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, “युद्ध के बीच में आप मुझ पर हमला क्यों कर रहे हैं?” नेतन्याहू ने जवाब दिया, “मीडिया में इस्तीफे की धमकी मत दो.”

गाजा कब्जे पर बढ़ती चिंता
IDF प्रमुख का कहना है कि गाजा पर कब्जा सेना को थका देगा और बंधकों की जान जोखिम में डाल देगा. उनका सुझाव है कि गाजा शहर और अन्य इलाकों की घेराबंदी करके धीरे-धीरे आगे बढ़ा जाए, न कि पूरी पट्टी पर एक साथ कब्जा किया जाए.

नेतन्याहू की योजना और सियासी दबाव
नेतन्याहू को अपने धुर-दक्षिणपंथी गठबंधन सहयोगियों का दबाव है, जो लंबे समय से गाजा पर कब्जा चाहते हैं. इसी दबाव में उन्होंने गाजा पर कब्जे की योजना कैबिनेट में पेश करने को कहा है. उन्होंने जमीर से नई योजना तैयार करने को भी कहा है. वर्तमान में इजरायली सेना गाजा पट्टी के लगभग 75% हिस्से पर नियंत्रण पा चुकी है. लेकिन नेतन्याहू की योजना है कि अब पूरे गाजा पर नियंत्रण हो, जिससे वह इजरायल के सीधे अधीन आ जाए.

युद्ध और बंधकों की स्थिति
गाजा युद्ध 7 अक्टूबर 2023 को हमास के इजरायल पर हमले से शुरू हुआ, जिसमें 1,200 लोग मारे गए और 251 को बंधक बनाया गया. अब तक हमास 105 नागरिकों को रिहा कर चुका है. IDF ने 8 बंधकों को बचाया और 49 शव बरामद किए हैं, जिनमें से तीन को गलती से इजरायली सेना ने मार दिया था.

कैबिनेट वोटिंग से पहले विवाद
यह सारा विवाद उस वक्त सामने आया जब गुरुवार को गाजा पर पूर्ण कब्जे को लेकर कैबिनेट में वोटिंग होनी है. जमीर का इस्तीफा भी संभावित माना जा रहा है अगर उनकी आपत्तियों पर ध्यान नहीं दिया गया.

[ad_2]

शिकार कर रहे शेर के पास अचानक सेल्फी लेने पहुंचा शख्स…इसके बाद शेर ने जो किया देखकर रूह कांप

[ad_1]

शेर के सामने सेल्फी लेने की ख्वाहिश लेकर जंगल में घुसा एक इंसान अचानक शेर के मेनू से बाहर तो हो गया, लेकिन खुद के होश ठिकाने जरूर लगा बैठा. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने यह साबित कर दिया है कि इंसान की सबसे बड़ी दुश्मन अब उसकी खुद की जिद होती जा रही है और जब ये जिद सेल्फी की हो, तो मामला सीधे जान के सौदे तक पहुंच जाता है. वीडियो में दिखता है कि एक जंगल सफारी के दौरान कुछ लोग गाड़ी में बैठे शेर को शिकार खाते हुए देख रहे होते हैं, लेकिन तभी उनमें से एक शख्स ऐसा कुछ कर बैठता है जिससे कि वहां मौजूद सबकी सांसें अटक जाती हैं.

शिकार खा रहे शेर की ओर सेल्फी लेने दौड़ा शख्स

वीडियो की शुरुआत में एक शेर खुले जंगल में अपने शिकार के साथ दिखाई देता है. वह पूरी तल्लीनता से मांस खा रहा होता है, लेकिन तभी एक युवक अपनी सफारी जीप से उतरकर सीधा शेर की ओर भागने लगता है. उसका इरादा था सेल्फी लेना, लेकिन उसकी ये बेवकूफी वहां मौजूद बाकी लोगों को हैरान कर देती है. लोग जोर-जोर से चिल्लाते हैं, हाथों से इशारे करते हैं कि वो रुके, लेकिन युवक अड़ा रहता है. जी हां वीडियो में साफ दिखाई देता है कि शख्स गाड़ी से उतरता है, लोग चीख-चीखकर उसे रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन उसकी कान पर जूं तक नहीं रेंगती. लेकिन इसके बाद का मंजर और भी ज्यादा भयावह और खतरनाक है.

शेर का गुस्सा और गुर्राहट देख युवक के छूटे पसीने

जैसे ही वो कुछ कदम शेर की ओर बढ़ता है, शेर उसकी ओर खून भरी नजरों से घूरता है, गुर्राता है और एक पल में अपने शिकार को छोड़कर सेल्फीबाज की ओर दौड़ पड़ता है. यह देख कर भाई साहब के प्राण निकल जाते हैं और वो उल्टा दौड़ने लगते हैं. नंगे पैर, बिना मुड़े, बगैर कुछ सोचे, बस सीधे अपनी जीप की ओर. कुछ ही सेकंड्स की यह भगदड़ किसी फिल्मी सस्पेंस सीन से कम नहीं लगती. लेकिन किस्मत मेहरबान रही कि शेर शायद भूख से परेशान था, या फिर इंसानी मूर्खता से ऊब गया था, उसने एक मौके का फायदा उठाया और फिर से लौटकर अपने शिकार को खाना शुरू कर दिया. गनीमत रही कि यह बेवकूफ हरकत सिर्फ कैमरे में कैद हुई और कोई मौत नहीं हुई, वरना जंगल सेल्फी का आखिरी फ्रेम साबित हो जाता.

यह भी पढ़ें: Video: Reels के लिए पागल होते युवक! पानी की टंकी पर चढ़ रेलिंग से लटका सिरफिरा, बोला- भाई को फॉलो कर लो

यूजर्स ने सिखाया सबक, दे डाली नसीहत

वीडियो को @Mariyam_MBD नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…थोड़ा और आगे चला जाता तो डिनर का भी इंतजाम हो जाता. एक और यूजर ने लिखा…अबे वो शेर है, एक पंजे का भी मेहमान नहीं है कोई उसके सामने. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इसे हिम्मत नहीं बेवकूफी कहते हैं.

यह भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट में मुस्लिम यात्री को शख्स ने मारा थप्पड़, चिल्लाती रही एयर होस्टेस; वीडियो वायरल


ऑनलाइन पढ़ाई से बच्चों की सोचने, लिखने और समझने की ताकत हुई कमजोर; जानिए

[ad_1]

कोरोना काल में जब स्कूल बंद हो गए और बच्चों को घर से पढ़ाई करनी पड़ी, तब ऑनलाइन क्लासेस एकमात्र विकल्प बन गईं. लेकिन अब जो परिणाम सामने आ रहे हैं, वे चिंताजनक हैं. एक रिसर्च के अनुसार, ऑनलाइन पढ़ाई ने बच्चों की बौद्धिक क्षमता को धीमा कर दिया है. उनके सोचने, लिखने और समझने की ताकत पहले से कम हो गई है.

जागरण की रिपोर्ट के अनुसार गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने इस दिशा में गहन अध्ययन किया और पाया कि ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई करने वाले छात्रों में भाषा की पकड़, स्मरण शक्ति और विश्लेषण करने की क्षमता में गिरावट आई है. विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. भारती सिंह और उनके सहयोगी डॉ. आनंद सिंह ने इस शोध का नेतृत्व किया.

क्या कहता है शोध?

शोध के लिए आठवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों को चुना गया. अध्ययन में यह देखा गया कि इन बच्चों की लेखन शैली, पढ़ने की क्षमता, विषय को समझने और याद रखने की शक्ति पहले की तुलना में कमजोर हो गई है. जो बच्चे पहले आसानी से 300-400 शब्द लिख लेते थे, अब वे 100-150 शब्दों में ही थक जाते हैं.

केस स्टडी 1: आठवीं की छात्रा का अनुभव

एक छात्रा ने बताया कि वह अब पहले की तरह पढ़ नहीं पाती. लंबे समय तक ध्यान केंद्रित करना मुश्किल हो गया है. लिखने में आलस आता है और शब्दों को याद रखने की शक्ति भी कमजोर हो गई है. उसने यह भी कहा कि जब से ऑफलाइन क्लास दोबारा शुरू हुई है, उसे विषयों को समझने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ रही है.

केस स्टडी 2: बारहवीं का छात्र भी बोला – ध्यान भटकता है

एक अन्य केस में बारहवीं कक्षा के छात्र ने बताया कि ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान उसका ध्यान मोबाइल और सोशल मीडिया की ओर ज्यादा जाता था. वह अब भी किताबों में ज्यादा समय नहीं दे पाता. लंबे उत्तर लिखना और गहराई से सोच पाना उसके लिए चुनौती बन गया है.

सोचने की क्षमता पर असर पड़ा

शोधकर्ताओं ने बताया कि ऑनलाइन पढ़ाई में बच्चों को केवल स्क्रिन के सामने बैठकर सुनना और देखना होता था. उनका खुद से लिखने और विचार करने का अभ्यास कम हो गया. यही कारण है कि अब बच्चों में विश्लेषणात्मक सोच और रचनात्मकता में कमी देखी जा रही है.

गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर डॉ. आनंद सिंह कहते हैं कि बच्चों की बौद्धिक क्षमता को बेहतर करने के लिए अब हमें ऑफलाइन शिक्षा के साथ-साथ लिखने-पढ़ने का अभ्यास भी बढ़ाना होगा. उन्होंने बताया कि अब वह छात्रों को कक्षा में रोज 30 से 40 मिनट केवल हैंडराइटिंग और सोचने वाले कार्यों में लगवा रहे हैं.

छात्रों में आत्मविश्वास की भी कमी

डॉ. भारती सिंह ने कहा कि इस शोध में जो सबसे चिंताजनक बात सामने आई है, वह यह है कि ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान बच्चों का आत्मविश्वास भी घटा है. वे अब अपने विचार खुलकर नहीं रख पाते और परीक्षा में कम अंक आने से घबराते हैं. ऑनलाइन शिक्षा ने बच्चों को कम बोलने वाला और संकोची बना दिया है.

यह भी पढ़ें: हर महीने कितना कमाते हैं अनिरुद्धाचार्य, जानें कहां से होती है कमाई और कहां करते हैं खर्च?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]