ओवल टेस्ट में मोहम्मद सिराज ने इनाम लेने से किया मना, शराब थी वजह; और फिर शुभमन गिल ने जो किया

[ad_1]

भारत की इंग्लैंड पर ओवल टेस्ट में 6 रनों की रोमांचक जीत सदा के लिए टेस्ट क्रिकेट के सबसे यादगार पलों में गिनी जाएगी. पांचवें दिन मोहम्मद सिराज के घातक स्पेल की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को 367 रनों पर ऑलआउट कर दिया था. सिराज ने उस मैच में कुल 9 विकेट लिए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया था. मुकाबले के बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अवॉर्ड विजेताओं को इनाम दिया था, लेकिन शराब की वजह से सिराज ने उस गिफ्ट को लेने से इनकार कर दिया था.

ओवल टेस्ट के बाद मोहम्मद सिराज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. गौतम गंभीर और ब्रेंडन मैक्कुलम ने क्रमशः हैरी ब्रूक और शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना था. इन अवॉर्ड विजेता को ECB ने मैच के बाद शेम्पेन की बोतल गिफ्ट के रूप में दी थी, लेकिन मोहम्मद सिराज ने इसे लेने से इनकार कर दिया था. दूसरी ओर शुभमन गिल ने शेम्पेन की बोतल को स्वीकार तो कर लिया, लेकिन सिराज के सम्मान में उन्होंने बोतल खोली नहीं थी.

मोहम्मद सिराज ने शेम्पेन की बोतल इसलिए स्वीकार नहीं की क्योंकि इस्लाम में शराब का सेवन करना हराम माना जाता है. आपको याद दिला दें कि इसी साल IPL 2025 के शुरू होने से पहले सिराज हज यात्रा पर भी गए थे.

सीरीज में फेंके सबसे ज्यादा ओवर और फिर…

मोहम्मद सिराज, भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा ओवर फेंकने और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. उन्होंने सीरीज के सभी पांच मैचों में मिलाकर 185.3 ओवर गेंदबाजी की, वहीं उन्होंने 23 विकेट चटकाए थे. इतने सारे ओवर, नेट्स में अभ्यास और कई दिनों की फील्डिंग के बाद सिराज ही नहीं किसी भी खिलाड़ी का शरीर थका हुआ महसूस करेगा. इसके बावजूद उन्होंने ओवल टेस्ट में पांचवें दिन 143 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंद फेंककर एटकिंसन को क्लीन बोल्ड किया था.

यह भी पढ़ें:

RCB के पूर्व खिलाड़ी ने एडल्ट साइट पर करवाया रजिस्ट्रेशन, पूरी दुनिया हैरान; कहा- मैं यहां पॉर्न…

[ad_2]

NSDL IPO Listing: निवेशकों को इस शेयर ने पहले ही दिन किया मालामाल, 800 रु. का शेयर 800 पर लिस्ट

[ad_1]

NSDL Share Price Listing: नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) की आज, 6 अगस्त 2025 को बीएसई पर शानदार लिस्टिंग हुई. एनएसडीएल का शेयर 800 रुपये के इश्यू प्राइस की तुलना में 880 रुपये पर लिस्ट हुआ, जो लगभग 10% की बढ़त को दर्शाता है. इसका मतलब है कि निवेशकों को लिस्टिंग के पहले ही दिन मुनाफा (लिस्टिंग गेन) मिला. हर शेयर पर 80 रुपये का लाभ हुआ, और 18 शेयरों वाले एक लॉट पर कुल 1440 रुपये का फायदा हुआ. इस मजबूत लिस्टिंग ने बाजार में एनएसडीएल के प्रति निवेशकों के भरोसे को भी साबित किया है.

हालांकि, लिस्टिंग के बाद यह शेयर और ऊपर चढ़कर 899 रुपये पर पहुंच गया, जो आईपीओ निवेशकों के लिए 12.38 प्रतिशत का मुनाफा है. 30 जुलाई से 1 अगस्त तक एनएसडीएल का 4011 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था. यह 41.02 गुना सब्सक्राइब हुआ था. इसमें 3.51 करोड़ शेयरों के लिए 144.03 करोड़ शेयरों की बोली लगी. रिटेल निवेशकों ने 7.73 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) ने 34.98 गुना और क्यूआईबी (QIB) ने 103.97 गुना अधिक बोली लगाई.

खास बात यह है कि इस आईपीओ के तहत कोई नया शेयर जारी नहीं हुआ. इसका मतलब यह हुआ कि एनएसडीएल को कोई पैसा नहीं मिलेगा. आईपीओ के ऑफर फॉर सेल विंडो के जरिए 5,01,45,001 शेयरों की बिक्री 2 रुपये के फेस वैल्यू के साथ हुई है.

ये भी पढ़ें: RBI MPC Highlights: आरबीआई ने बरकरार रखा 6.5% ग्रोथ का अनुमान, जानें संजय मल्होत्रा की 5 बड़ी बातें

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

[ad_2]

‘इस शहर ने मेरी मेंटल हेल्थ को बदल दिया’, समीरा रेड्डी ने बताया गोवा शिफ्ट होने का एक्सपीरियंस

[ad_1]

बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी ने हाल ही में गोवा में शिफ्ट होने के बाद अपनी जिंदगी में आए बदलावों के बारे में जिक्र किया. सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए समीरा ने बताया कि 2020 में अपने परिवार के साथ गोवा शिफ्ट होने के बाद उन्हें मानसिक शांति मिली है. उनका मानना है कि इस बदलाव ने उन्हें एक शांत इंसान और बेहतर मां बनाया है.

समीरा रेड्डी ने अपने पोस्ट में बताया कि अब वो पहले से कहीं ज्यादा तनाव मुक्त और खुशहाल महसूस करती हैं. गोवा में रहने से उनका जीवन आसान और बेहतर हुआ है, और इसका सीधा असर उनके मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ा है.

‘इस शहर ने मुझे एक इंसान के तौर पर कितना…’
समीरा ने गोवा में बिताए गए अपने 6 सालों को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा- ‘हमारा गोवा में छठा साल है. मैं अब भी हैरान हूं कि इस शहर ने मुझे एक इंसान के तौर पर कितना बदल दिया है, खासकर मेरी मेंटल हेल्थ को. मैं अब एक मां हूं, जो अपनी और परिवार की खुशी को पहले रखती है. अब मैं कोई भी काम सिर्फ इसलिए नहीं करती कि मुझसे ये उम्मीद की जाती है, बल्कि अपनी और परिवार की खुशी के लिए करती हूं. बहुत से लोग मुझसे पूछते हैं कि मैंने गोवा क्यों शिफ्ट किया, तो मैं अपने एक्सपीरियंस को शेयर करने के लिए एक सीरीज पोस्ट करूंगी. आपको क्या लगता है?’



गोवा में फैमिली के साथ खुश हैं एक्ट्रेस

समीरा ने इसके आगे उन्होंने हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए ‘गोवा’ और ‘मॉम लाइफ’ लिखा. उनका मानना है कि गोवा में रहने से न सिर्फ उनका मेंटल हेल्थ बेहतर हुई है, बल्कि उनका परिवार भी खुशहाल और स्वस्थ महसूस करता है, खासकर उनके बच्चे. 



[ad_2]

भारत पर 25% एक्स्ट्रा टैरिफ, 21 दिन बाद होगा लागू… रूसी तेल से चिढ़े ट्रंप ने अपने ऑर्डर में

[ad_1]

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किया है, जिसमें भारत पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने की बात कही गई है. यह आदेश 21 दिन बाद यानी 27 अगस्त से लागू होगा. ऑर्डर में कहा गया है कि रूसी तेल खरीद की वजह से भारत पर यह एक्शन लिया गया है. ट्रंप ने इससे पहले 30 जुलाई को भारत पर 25 फीसदी टौरिफ लगाने का ऐलान किया था. ऐसे अब भारत पर कुल 50 फीसदी टैरिफ लगेगा.

ट्रंप के आदेश में रूस-यूक्रेन युद्ध का जिक्र

अमेरिका के इस कदम से कपड़ा, समुद्री उत्पाद और चमड़ा निर्यात जैसे क्षेत्रों पर बुरा असर पड़ने की आशंका है. ट्रंप के आदेशानुसार 8 मार्च 2022 को रूस की ओर से यूक्रेन पर हमला करने के चलते कुछ आयात और निवेशों पर प्रतिबंध लगाया गया था. इसमें साफ-साफ कहा गया है कि ये टैरिफ अन्य सभी शुल्कों और टैक्स के अतिरिक्त होगा.

आदेश में ट्रंप ने कहा, ”मुझे लगता है कि भारत सरकार इस समय प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से रूसी संघ से तेल आयात कर रही है इसलिए और लागू कानून के मुताबिक अमेरिका के सीमा शुल्क क्षेत्र में आयातित भारतीय वस्तुओं पर 25 फीसदी की अतिरिक्त शुल्क दर लागू होगी. जो सामान 27 अगस्त 2025 से पहले रवाना हो चुका है और 17 सितंबर 2025 से पहले यूएस पहुंचेगा, उसे टैरिफ से छूट मिलेगी.”

ट्रंप ने दिया राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला

व्हाइट हाउस की ओर से जारी आदेश के अनुसार, ट्रंप ने भारत पर टैरिफ बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति के साथ-साथ व्यापार कानूनों का हवाला दिया. इसमें कहा गया कि भारत की ओर से रूस से तेल खरीदना प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से अमेरिका के लिए खतरा पैदा करता है.

आदेश में साफ किया गया है कि रूसी तेल का मतबल सिर्फ रूस से निर्यात किया गया तेल नहीं है, बल्कि कोई भी प्रेट्रोलियम या तेल उत्पाद जो रूस में तैयार हुआ हो या किसी तीसरे देश के माध्यम से भारत खरीदा हो और उसका सोर्स रूस हो.

राष्ट्रपति ट्रंप ने इस आदेश में यह भी कहा है कि यदि कोई और देश रूस से परोक्ष या प्रत्यक्ष रूप से तेल खरीदता पाया गया तो उस पर भी इसी तरह के टैरिफ या प्रतिबंध जैसे कदम उठाए जाएंगे.

ये भी पढ़ें : ‘PM मोदी अपनी कमजोरी को जनता के हितों…’, ट्रंप ने भारत पर फोड़ा टैरिफ बम तो राहुल गांधी का आया पहला रिएक्शन



[ad_2]

बिहार में BLO को कितनी मिलती है सैलरी, वोटर लिस्ट के अलावा उनके पास क्या-क्या होते हैं काम?

[ad_1]

बिहार में चुनाव सर पर हैं और चुनाव आयोग भी इसे लेकर पूरी तरह से एक्टिव है. चुनाव के समय विभिन्न अधिकारियों और कर्मचारियों का रोल अहम हो जाता है. जिनमें शुरुआती स्तर पर सबसे पहला नाम बीएलओ का आता है. वोटर कार्ड बनवाने से लेकर वोटर लिस्ट चेक करने तक बीएलओ के पास कई काम होते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं उन्हें कितना वेतन मिलता है…

हाल ही में बिहार के बूथ लेवल ऑफिसरों (BLO) के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई थी. चुनाव आयोग ने उनकी मेहनत को पहचानते हुए उनके मानदेय में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. अब BLO को पहले की तुलना में दोगुनी सैलरी मिलेगी. इसके अलावा कुछ विशेष चुनावी अभियानों में भी उन्हें ज्यादा पारिश्रमिक देने का फैसला हुआ है.

बीएलओ को अब सालाना 12 हजार रुपये का पारिश्रमिक मिलेगा. पहले यह सिर्फ 6 हजार रुपये था. इसी तरह बीएलओ पर्यवेक्षक यानी सुपरवाइजर का मानदेय भी 12 हजार से बढ़ाकर 18 हजार रुपये कर दिया गया है. खास बात यह है कि मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान में काम करने वाले बीएलओ को अब 1000 की जगह 2000 रुपये दिए जाएंगे.

चुनाव आयोग ने यह भी बताया है कि बीएलओ और सहायक बीएलओ चुनावी व्यवस्था की रीढ़ होते हैं. उनकी मेहनत और सटीक जानकारी से ही मतदाता सूची का सही रूप तैयार हो पाता है. आयोग ने यह फैसला लगभग 10 साल बाद लिया है, क्योंकि पिछली बार 2015 में बीएलओ का पारिश्रमिक संशोधित किया गया था. अब जब देश भर में चुनावी जागरूकता बढ़ रही है और डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल भी तेजी से हो रहा है, ऐसे में बीएलओ की जिम्मेदारियां और बढ़ गई हैं.

क्या होता है काम?

बीएलओ का काम सिर्फ मतदाता सूची भरना नहीं है, बल्कि वे घर-घर जाकर जानकारी इकट्ठा करते हैं. उन्हें यह देखना होता है कि क्षेत्र में कौन नया मतदाता हुआ है, किसका नाम हटाना है, या फिर किसी का नाम या पता सही करना है. इसके साथ ही अगर कोई व्यक्ति दिव्यांग है, बुजुर्ग है या महिला मतदाता है, तो उनकी मदद करना भी BLO की जिम्मेदारी होती है.

बीएलओ को फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 जैसे दस्तावेजों को भरवाने और जांचने की जिम्मेदारी दी जाती है. इसके अलावा, वे चुनावों के समय बूथ पर व्यवस्थाएं देखने, मतदाताओं को जानकारी देने और किसी भी समस्या को हल कराने का भी काम करते हैं. बीएलओ की मौजूदगी ही मतदान केंद्रों की व्यवस्था को सुचारु बनाए रखती है.

बीएलओ की यह तैनाती मुख्य रूप से शिक्षकों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, स्वास्थ्यकर्मियों या अन्य सरकारी कर्मचारियों में से की जाती है. उन्हें उनके घर या कार्यक्षेत्र के पास ही कोई बूथ सौंपा जाता है, ताकि वे स्थानीय लोगों को बेहतर तरीके से पहचान सकें और काम कर सकें. कई बार बीएलओ को मतदाता जागरूकता अभियान (Voter Awareness) में भी शामिल किया जाता है.

यह भी पढ़ें: हर महीने कितना कमाते हैं अनिरुद्धाचार्य, जानें कहां से होती है कमाई और कहां करते हैं खर्च?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Tarot Card Predictions: टैरो कार्ड से जानें कैसे रहेगा आपका 7 अगस्त का दिन, पढ़ें 12 राशि टैरो राशिफल

[ad_1]

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के जातक आज खर्चों से संबंधित मुद्दों पर अपने घर परिवार के लोगों के साथ बातचीत कर सकते हैं. आपको शीत प्रकृति के रोग, ज्वर आदि से पीड़ित होंगे. खान पान की अनियमितता से बचना चाहिए.

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के जातक आज खर्चों से संबंधित मुद्दों पर अपने घर परिवार के लोगों के साथ बातचीत कर सकते हैं. आपको शीत प्रकृति के रोग, ज्वर आदि से पीड़ित होंगे. खान पान की अनियमितता से बचना चाहिए.

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशिवालों के लिए आज भाई बहन बंधु बांधव से संबंधित मामले कुछ कमजोर बने रहेंगे. आजीविका क्षेत्र में परिवर्तन का भी मन बनेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन कष्टप्रद रहेगा.

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशिवालों के लिए आज भाई बहन बंधु बांधव से संबंधित मामले कुछ कमजोर बने रहेंगे. आजीविका क्षेत्र में परिवर्तन का भी मन बनेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन कष्टप्रद रहेगा.

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोगों को फिलहाल, धन संग्रह करने में कुछ बाधाएं आ सकती हैं. साथ ही आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है. मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान हो सकेगा.

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोगों को फिलहाल, धन संग्रह करने में कुछ बाधाएं आ सकती हैं. साथ ही आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है. मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान हो सकेगा.

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कर्क राशिवालों को फिलहाल, जल्दबाजी में कोई काम न करें. आज आप आप विपरीत लिंगी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं. व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं.

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कर्क राशिवालों को फिलहाल, जल्दबाजी में कोई काम न करें. आज आप आप विपरीत लिंगी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं. व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं.

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशिवालों को इस समय कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है और कठिन परिश्रम के बाद व्यापार अच्छा चलेगा. जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी.

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशिवालों को इस समय कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है और कठिन परिश्रम के बाद व्यापार अच्छा चलेगा. जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी.

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशि के लोगों को आज धनार्जन के अवसरों में वृद्धि होगी. साथ ही साथ एक से अधिक प्रेम संबंध स्थापित हो सकते हैं. स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के भी योग हैं.

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशि के लोगों को आज धनार्जन के अवसरों में वृद्धि होगी. साथ ही साथ एक से अधिक प्रेम संबंध स्थापित हो सकते हैं. स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के भी योग हैं.

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के जो लोग विदेशी व्यापार में कार्यरत हैं या विदेशी स्रोतों के द्वारा कार्य कर रहे हैं उनके लिए समय बेहतर है, पूर्ण रूप से यह समय आप के लिए एक भाग्यशाली अवधि है.

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के जो लोग विदेशी व्यापार में कार्यरत हैं या विदेशी स्रोतों के द्वारा कार्य कर रहे हैं उनके लिए समय बेहतर है, पूर्ण रूप से यह समय आप के लिए एक भाग्यशाली अवधि है.

टैरो कार्ड्स के अनुसार, वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहने वाला है. आज आप विभिन्न स्रोतों के माध्यम से पैसा कमा सकते हैं. यदि आपका धन कही अटक गया है कि आपको धन प्राप्त हो सकता है.

टैरो कार्ड्स के अनुसार, वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहने वाला है. आज आप विभिन्न स्रोतों के माध्यम से पैसा कमा सकते हैं. यदि आपका धन कही अटक गया है कि आपको धन प्राप्त हो सकता है.

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के जातकों को इस अवधि के दौरान दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते है. आपको सलाह है कि फिलहाल, बोलचाल में कटुता न आने दें.

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के जातकों को इस अवधि के दौरान दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते है. आपको सलाह है कि फिलहाल, बोलचाल में कटुता न आने दें.

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशिवालों को आज अपने प्रतिस्पर्धियों के साथ प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है. बुद्धि चातुर्य से अनेक कठिनाइयां दूर हो सकेंगी.

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशिवालों को आज अपने प्रतिस्पर्धियों के साथ प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है. बुद्धि चातुर्य से अनेक कठिनाइयां दूर हो सकेंगी.

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के जातक आज अपने काम के स्थान पर आदर और सम्मान प्राप्त कर सकेंगे, कार्य व्यवसाय में आशातीत सफलता मिल सकेगी.

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के जातक आज अपने काम के स्थान पर आदर और सम्मान प्राप्त कर सकेंगे, कार्य व्यवसाय में आशातीत सफलता मिल सकेगी.

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के जातक किसी मुसीबत में फंस सकते हैं. आपको विश्वासघात करने के कारण सजा भी मिल सकती है, स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें.

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के जातक किसी मुसीबत में फंस सकते हैं. आपको विश्वासघात करने के कारण सजा भी मिल सकती है, स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें.

Published at : 06 Aug 2025 08:00 PM (IST)

ऐस्ट्रो फोटो गैलरी

[ad_2]

Hindi Panchang 7 अगस्त 2025, दैनिक पंचांग, पूजा मुहूर्त, उपाय, मुहूर्त

[ad_1]

Hindi Panchang 7 अगस्त 2025: 7 अगस्त 2025 का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है. इस दिन सावन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और गुरुवार है. इस दिन गुरुवार को भगवान विष्णु और बृहस्पति देव की पूजा करें, उन्हें पीले फूल, फल, और मिठाई अर्पित करें. विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें या “ॐ बृं बृहस्पतये नमः” मंत्र का जाप करें. 

आइए जानते हैं ये दिन किन राशियों के लिए शुभ-अशुभ है, इस दिन का शुभ समय, अशुभ काल, राहुकाल, ग्रह स्थिति और विशेष उपाय भी जानें.

7 अगस्त का पंचांग 2025 (Hindi Panchang 7 August 2025)












तिथि

त्रयोदशी (6 अगस्त 2025, दोपहर 2.08 – 7 अगस्त 2025, दोपहर 2.27)

वार गुरुवार
नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा
योग विष्कंभ, प्रीति, रवि योग
सूर्योदय सुबह 5.38
सूर्यास्त
शाम 6.00
चंद्रोदय
दोपहर 4.24
चंद्रोस्त
सुबह 2.23, 6 अगस्त
चंद्र राशि
धनु

चौघड़िया मुहूर्त










सुबह का चौघड़िया
शुभ सुबह 5.46 – सुबह 7.26
चर सुबह 10.46 – दोपहर 12.27
लाभ दोपहर 12.27 – दोपहर 2.07
शाम का चौघड़िया
अमृत रात 7.07 – रात 8.27
चर रात 8.27 – रात 9.47

राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)







राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) दोपहर 2.07 – दोपहर 3.47
यमगण्ड काल सुबह 5.46 – सुबह 7.26
गुलिक काल सुबह 9.06 – सुबह 10.46
विडाल योग
दोपहर 2.01 – सुबह 5.46, 8 अगस्त

ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 7 August 2025)












सूर्य कर्क
चंद्रमा धनु
मंगल सिंह
बुध कर्क
गुरु मिथुन
शुक्र मिथुन
शनि मीन
राहु कुंभ
केतु सिंह

किन राशियों को लाभ





तुला राशि टीम वर्क के जरिए काम करने का मौका मिलेगा.
वृश्चिक राशि आप परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती भरे पल व्यतीत करेंगे. आनंद में रहने वाला दिन रहेगा.

कौन सी राशियों संभलकर रहें





कुंभ राशि आप किसी से कोई बात बहुत ही तोल मोल कर बोले, नहीं तो उन्हे आपकी बात गलत लग सकती है.
वृषभ राशि कोई शारीरिक समस्या होने से मन परेशान रहेगा

FAQs: 7 अगस्त 2025

  1. Q.कौन सा उपाय करें ?
    सावन के गुरुवार को घर में गंगाजल और हल्दी का छिड़काव करें, मान्यता है इससे सुख-समृद्धि का वास होता है.
  2. Q. कौन से शुभ संयोग बन रहे हैं ?
    इस दिन रवि, विष्कंभ, प्रीति योग का संयोग बनता है.

Hanuman Chalisa: यात्रा में हनुमान चालीसा की किताब अपने ले जाना सही है या गलत ?

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]

Video: ये हैं असली Avengers, पलटने वाला था झूला, एक साथ आ गए कई लोग, ऐसे टाला हादसा

[ad_1]

Ride Accident: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मेले में लगे झूले की राइड के दौरान अचानक कुछ गड़बड़ हो जाती है. झूले का पिछला हिस्सा अचानक झुकने लगता है, जिससे ऐसा लग रहा था कि वह किसी भी समय पलट सकता है.

बहादुर लोगों की वजह से टला हादसा

झूले में उस वक्त कई लोग बैठे हुए थे, जिनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल थीं. जैसे ही लोगों को झूले के झुकने का एहसास हुआ, वहां अफरा-तफरी मच गई. लेकिन इस घबराहट के बीच कुछ समझदार और बहादुर लोग सामने आए. उन्होंने बिना डरे झूले की एक साइड की रेलिंग को पकड़ लिया और उसे गिरने से बचाने की पूरी कोशिश की.


वीडियो में साफ दिखता है कि कई लोग एक साथ मिलकर झूले को पकड़कर खड़े हैं, ताकि वह पूरी तरह से पलट न जाए. धीरे-धीरे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

यह हादसा किसी बड़े संकट का कारण बन सकता था, लेकिन वहां मौजूद लोगों की समझदारी और एकजुटता ने इसे टाल दिया. झूले में बैठे लोग सहम गए थे, लेकिन सुरक्षित बाहर निकलने के बाद उन्होंने सभी मददगारों का आभार जताया. फिलहाल यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि यह वीडियो किस जगह का है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इसे देखकर इन बहादुर लोगों की तारीफ कर रहे हैं. वायरल होने के बाद लोगों ने जमकर बहादुर लोगों की प्रशंसा की.

ये भी पढ़ें-

Video: उत्तरकाशी में तबाही के बीच चमत्कार, मलबे से जिंदा निकलते शख्स का वीडियो वायरल


क्रिकेट के इतिहास के 7 सबसे तेज गेंदबाज, बुलेट की रफ्तार से भी तेज जाती थी गेंद

[ad_1]

Seven Fastest Bowlers In Cricket History: क्रिकेट के इतिहास में कई खिलाड़ी ऐसे आए हैं, जिनके लिए कहा जाता है कि उनकी गेंद बुलेट से भी तेज स्पीड से आती है. ऐसे में बल्लेबाजों के लिए इन धाकड़ गेंदबाजों का सामना करना भी मुश्किल होता था. दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों की लिस्ट में पाकिस्तान के तूफानी गेंदबाज शोएब अख्तर का नाम है. वहीं टॉप 5 लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के चार गेंदबाज शामिल हैं, जिनमें ब्रेट ली से लेकर मिचेल स्टार्क का नाम भी आता है. वहीं अगर दुनिया के सबसे तेज सात गेंदबाजों की बात की जाए तो इस लिस्ट में एक भी भारतीय गेंदबाज शामिल नहीं है.

दुनिया का सबसे तेज गेंदबाज

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाला खिलाड़ी पाकिस्तान के शोएब अख्तर हैं. इस पाकिस्तानी खिलाड़ी की गेंद 161.3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आती थी. बड़े-बड़े दिग्गज खिलाड़ी भी शोएब अख्तर की गेंद खेलने से कतराते थे. अख्तर को उनकी बॉलिंग स्पीड की वजह से रावलपिंडी के नाम से भी जाना जाता था.

ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की रफ्तार

दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों की टॉप 5 लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के चार गेंदबाजों के नाम आते हैं.

  • ब्रेट ली दूसरे नंबर पर सबसे तेज गेंद फेंकने वाले खिलाड़ी हैं. ऑस्ट्रेलिया के इस धाकड़ गेंदबाज की बॉलिंग स्पीड 161.1 किलोमीटर प्रति घंटा है.
  • ऑस्ट्रेलिया के ही शॉन टेट भी अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. शॉन टेट की बॉलिंग स्पीड भी 161.1 किलोमीटर प्रति घंटा है.
  • ऑस्ट्रेलिया के जैफ थॉमसन इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आते हैं. इस गेंदबाज की बॉलिंग स्पीड 160.6 किलोमीटर प्रति घंटा है.
  • ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क की बॉलिंग स्पीड 160.4 किलोमीटर प्रति घंटा है. स्टार्क दुनिया के पांचवें सबसे तेज गेंदबाज हैं.

टॉप 7 में कौन से खिलाड़ी

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंदबाजों की टॉप 7 की लिस्ट में कोई भी भारतीय शामिल नहीं है. इस लिस्ट में छठवें नंबर पर वेस्टइंडीज के दिग्गज गेंदबाज एंडी रॉबर्ट्स का नाम है. इनकी बॉलिंग स्पीड 159.5 किलोमीटर प्रति घंटा है. फिडेल एडवर्ड्स का नाम इस लिस्ट में सातवें नंबर पर आता है. इस गेंदबाज की बॉलिंग स्पीड 157.7 किलोमीटर प्रति घंटा है.

यह भी पढ़ें

BCCI से कितनी सैलरी लेते हैं हेड कोच गौतम गंभीर? जानें कितनी है टोटल नेटवर्थ और कहां-कहां से होती है कमाई

[ad_2]

इंस्टाग्राम ने लॉन्च किया नया टूल! अब क्रिएटर्स को मिलेगा कंटेंट की परफॉर्मेंस का पूरा हिसाब, ज

[ad_1]

Instagram Tool: इंस्टाग्राम ने कंटेंट क्रिएटर्स के लिए नए एनालिटिक्स फीचर्स पेश किए हैं जो उन्हें यह समझने में मदद करेंगे कि उनका कौन-सा पोस्ट कितना असरदार है और क्यों. Meta के स्वामित्व वाले इस प्लेटफॉर्म ने बताया कि ये अपडेट क्रिएटर्स को यूज़र की गतिविधियों को बारीकी से जानने का मौका देंगे जैसे कि किस समय, किस टाइप की इंगेजमेंट उनके पोस्ट पर हो रही है.

अब रील्स पर ‘Reel Like Insights’ फीचर के जरिए क्रिएटर्स को यह जानने को मिलेगा कि किस सेकंड पर दर्शकों ने वीडियो को लाइक किया. यह डेटा इंटरएक्टिव चार्ट के रूप में दिखेगा जिससे यह समझना आसान हो जाएगा कि वीडियो का कौन-सा हिस्सा सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहा है. इसके साथ-साथ लाइक्स, शेयर, सेव्स, कमेंट्स और टोटल इंटरएक्शन की जानकारी भी मिलेगी.

पाई चार्ट के जरिए समझें

इसी तरह कैरोसेल लाइक इनसाइट्स भी जोड़ा गया है जिससे फोटो कैरोसेल पोस्ट में यह देखा जा सकता है कि किस स्लाइड पर लोगों ने पोस्ट को लाइक किया. पाई चार्ट के जरिए फॉलोअर्स और नॉन-फॉलोअर्स के बीच का इंटरएक्शन भी समझा जा सकता है और यह भी पता चलेगा कि किस स्लाइड पर सबसे ज्यादा रिस्पॉन्स मिला.

पोस्ट-लेवल डेमोग्राफिक डाटा भी होगा उपलब्ध

पहले इंस्टाग्राम पर केवल पूरे अकाउंट का डेमोग्राफिक डाटा मिलता था जैसे उम्र, देश और जेंडर. अब ये डिटेल्स हर एक पोस्ट और रील के लिए भी मिलेंगी. इससे क्रिएटर्स को यह समझने में मदद मिलेगी कि उनका कौन-सा कंटेंट किस टाइप के ऑडियंस को ज्यादा पसंद आ रहा है.

फॉलोअर्स की ग्रोथ का भी होगा गहराई से विश्लेषण

इंस्टाग्राम ने ‘Followers Insights’ सेक्शन को भी अपग्रेड किया है. अब क्रिएटर्स यह जान सकेंगे कि किस रील या पोस्ट से उन्हें सबसे ज्यादा फॉलोअर्स मिले या खोए. इसमें नए फॉलो, अनफॉलो और ओवरऑल ग्रोथ के ट्रेंड्स दिखाए जाएंगे जिससे यह तय करना आसान होगा कि कौन-सा कंटेंट ऑडियंस को जोड़ने में सबसे असरदार है.

‘Viewers’ नाम से मिलेगा नया मेट्रिक

इंस्टाग्राम जल्द ही ‘Accounts Reached’ की जगह नया ‘Viewers’ मेट्रिक लाने वाला है, जो यूज़र इंगेजमेंट को और भी अच्छे से दर्शाएगा. इसमें कंटेंट टाइप के आधार पर इंटरएक्शन को कैटेगराइज़ किया जाएगा, जिससे क्रिएटर्स को यह समझने में मदद मिलेगी कि किस तरह का कंटेंट सबसे ज्यादा सक्रियता ला रहा है.

ये सभी फीचर्स दुनिया भर में धीरे-धीरे रोलआउट किए जा रहे हैं और इंस्टाग्राम की उस कोशिश का हिस्सा हैं जिसके तहत वह क्रिएटर्स को अपने कंटेंट को बेहतर बनाने के लिए और ज्यादा सटीक जानकारी उपलब्ध कराना चाहता है.

यह भी पढ़ें:

अब आपकी आवाज़ चलाएगी कार और घर के सभी डिवाइस! आ गया नया AI मॉडल, जानें पूरी जानकारी

[ad_2]