मंडे टेस्ट में अजय देवगन या सिद्धांत कौन निकला आगे? जान लीजिए कलेक्शन

[ad_1]

1 अगस्त को सिनेमाघरों पर कई फिल्में रिलीज हुई हैं. जिसमें से लोगों की अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ और सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की ‘धड़क 2’ पर नजरें टिकी हुई थीं. इन दोनों ही फिल्मों को लेकर काफी बज था. मगर इन फिल्मों से जितनी उम्मीद थी उस पर ये खरी नहीं उतर पाई हैं. वीकेंड पर ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ ने ठीक-ठाक कमाई की है मगर मंडे आते ही इनका बुरा हाल हो गया है. आइए आपको बताते हैं मंडे को दोनों में से किस फिल्म ने बाजी मारी है.

सिद्धांत और तृप्ति की ‘धड़क 2’ एक लव स्टोरी है जिसमें समाज में जाति को लेकर किए जाने वाले भेदभाव पर जोर दिया गया है. कहानी तो अच्छी है मगर लोगों को इंप्रेस नहीं कर पा रही है.

‘धड़क 2’ ने किया इतना कलेक्शन
‘धड़क 2’ ने चौथे दिन बहुत कम कलेक्शन किया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘धड़क 2’ ने मंडे को सिर्फ 1.40 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म ने पहले दिन 3.5 करोड़, दूसरे दिन 3.75 करोड़ और तीसरे दिन 4.15 करोड़ का कलेक्शन किया था. जिसके बाद टोटल कलेक्शन 12.80 करोड़ हो गया है.

‘सन ऑफ सरदार 2’ ने चौथे दिन मारी बाजी

अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ एक कॉमेडी फिल्म है. जिसे लेकर बज थोड़ा ज्यादा था. फिल्म ने मंडे को 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. जो ‘धड़क 2’ से काफी ज्यादा नहीं है. ‘सन ऑफ सरदार 2’ का टोटल कलेक्शन 27.25 करोड़ हो गया है. फिल्म ने पहले दिन 7.25 करोड़, दूसरे दिन 8.25 करोड़ और तीसरे दिन 9.25 करोड़ का कलेक्शन किया है. मगर जितना फिल्म का कलेक्शन है उतना पूरा करने में इसे काफी समय लगने वाला है.

‘धड़क 2’ की बात करें तो इसे शाजिया इकबाल ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में सिद्धांत और तृप्ति के अलावा दीक्षा जोशी,  सौरभ सचदेवा और विपिन शर्मा अहम किरदार निभाते नजर आए हैं. वहीं ‘सन ऑफ सरदार 2’ में अजय देवगन के साथ मृणाल ठाकुर, रवि किशन, संजय मिश्रा, कुब्रा सेत समेत कई कलाकार अहम किरदार निभाते नजर आए हैं.

ये भी पढ़ें: ऐश्वर्या से तलाक के बाद मृणाल ठाकुर को डेट कर रहे धनुष? हाथ थामे हुए वीडियो वायरल

[ad_2]

जम्मू-कश्मीर में बंपर सरकारी नौकरियां, स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट समेत कई पदों पर 5 अगस्त से शुर

[ad_1]

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और मेडिकल या टेक्निकल फील्ड से जुड़े हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है. जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने 2025 में विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त 2025 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकेंगे. उम्मीदवार यहां दिए गए तरीके के जरिए भी अप्लाई कर सकते हैं. उम्मीदवार ध्यान रखें कि वह तय समय सीमा के अंदर ही भर्ती के लिए आवेदन कर लें. 

किन पदों पर निकली है भर्ती?

इस भर्ती के तहत स्टाफ नर्स, जूनियर फार्मासिस्ट, एएनएम, लैब असिस्टेंट, फूड सेफ्टी ऑफिसर, इलेक्ट्रीशियन, जूनियर रेडियोग्राफर, और जूनियर सर्जिकल असिस्टेंट जैसे पदों पर नियुक्ति की जाएगी. ये पद स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, खाद्य एवं औषधि विभाग सहित अन्य विभागों में भरे जाएंगे.

कितनी मिलेगी सैलरी?

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 19,900 से लेकर 81,100 तक की सैलरी मिलेगी. सैलरी पद के ग्रेड पे और लेवल के अनुसार अलग-अलग होगी. साथ ही केंद्र सरकार के नियमानुसार डीए, एचआरए और अन्य भत्ते भी मिलेंगे.

योग्यता क्या होनी चाहिए?

  • स्टाफ नर्स: GNM (जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी) या B.Sc नर्सिंग पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
  • जूनियर फार्मासिस्ट: फार्मेसी में डिप्लोमा होना चाहिए.
  • एएनएम: एएनएम कोर्स पास उम्मीदवार ही पात्र हैं.
  • लैब असिस्टेंट/ रेडियोग्राफर/ टेक्नीशियन: संबंधित फील्ड में डिप्लोमा या डिग्री जरूरी है.
  • फूड सेफ्टी ऑफिसर: फूड टेक्नोलॉजी, डेयरी टेक्नोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी या फार्मेसी जैसी किसी मान्यता प्राप्त विषय में ग्रेजुएशन जरूरी है.

आयु सीमा

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी.

चयन प्रक्रिया

JKSSB द्वारा लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी. कुछ तकनीकी पदों के लिए स्किल टेस्ट भी हो सकता है. इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा और फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी.

यह भी पढ़ें: हर महीने कितना कमाते हैं अनिरुद्धाचार्य, जानें कहां से होती है कमाई और कहां करते हैं खर्च?

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

भर्ती के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपये का शुल्क देना होगा. जबकि आरक्षित वर्ग (SC/ST/PH/EWS) के लिए 400 रुपये शुल्क है. ऑनलाइन माध्यम से शुल्क जमा किया जा सकेगा.

यह भी पढ़ें: इंडियन नेवी एसएससी एग्जीक्यूटिव भर्ती 2025 की पूरी जानकारी, कौन कर सकता है आवेदन और कितनी मिलेगी सैलरी

आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार JKSSB की आधिकारिक वेबसाइट www.jkssb.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की प्रक्रिया 5 अगस्त 2025 से शुरू होगी और इसकी अंतिम तिथि की जानकारी जल्द ही बोर्ड द्वारा साझा की जाएगी. ​ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: केएल राहुल या रविंद्र जडेजा, किसकी पत्नी है ज्यादा पढ़ी-लिखीं? जान लें पूरी डिटेल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

इसे देखकर तो उर्फी जावेद भी रोने लगेगी! शख्स ने पहनी कुंडी वाली शर्ट- वीडियो देख बौखला गए लोग

[ad_1]

जब भी कोई पूछता है कि भारत में टैलेंट की कोई कमी है क्या? तो अब जवाब में यह वायरल शर्ट पहनने वाला शख्स दिखाना पड़ेगा. जी हां, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स ऐसी शर्ट पहनकर सार्वजनिक जगह पर खड़ा है, जिसे देखकर फैशन डिजाइन की किताबें भी अपना पन्ना फाड़ने को मजबूर हो जाएं. ना कोई डिजाइन का संतुलन, ना कोई रंगों का मेल फिर भी ऐसा कॉन्फिडेंस कि सामने उर्फी जावेद खड़ी हो तो भी वो कहे दे कि बस कर दे भाई मान गई तुझे, फ्रंट फुट पर खेलता है.

भाई ने शर्ट पहनकर मचाया बवाल, लोगों की छूट गई हंसी

वायरल वीडियो में दिख रही यह शर्ट केवल शर्ट नहीं, बल्कि पुराने जमाने की चिट्ठियों की तरह है. हर जेब, हर रंग, हर बटन कुछ कह रहा है. एक हिस्सा लीलाक रंग की चौखानों वाली शर्ट का है जिसमें सिल्वर रंग की खिड़की बंद करने वाली कुंडियां लगी हैं. हां जी, बटन नहीं कुंडियां. जैसे कोई घर का दरवाजा बंद कर रहा हो. फिर आता है बाजू का हिस्सा, जो अलग पैटर्न में है नीला चेक वाला. कंधे के पास नारंगी रंग की परत उघड़ी हुई है जैसे दर्जी ने कहा हो, “कपड़ा कम पड़ गया था, स्टाइल ज्यादा पड़ गया.” कॉलर एक तरफ खुला हुआ, दूसरी तरफ से गायब. और जेब? एकदम टेढ़ी, टांकी हुई जैसे बचपन में ड्राइंग क्लास में स्केल टेढ़ा हो जाता था.


शर्म? वो तो भाई ने बेच खाई है

इस अनोखी शर्ट का निचला हिस्सा किसी और ही शर्ट से लिया गया है. मतलब, दर्जी ने पूरा पक्का फैसला किया था कि आज कुछ ऐसा करेंगे जिससे पूरी फैशन इंडस्ट्री अपने सिलेबस पर फिर से विचार करे. वीडियो में ये भाईसाहब बिना किसी हिचकिचाहट के भीड़भाड़ वाली जगह पर खड़े हैं. कोई उन्हें घूर रहा है, कोई मुस्कुरा रहा है, कोई मोबाइल से वीडियो बना रहा है, पर इनके चेहरे पर ऐसा भाव है जैसे कह रहे हों “अभी तो शुरुआत है, पैंट मैंने क्या पहन रखी है वो देखना बाकी है.”

यह भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट में मुस्लिम यात्री को शख्स ने मारा थप्पड़, चिल्लाती रही एयर होस्टेस; वीडियो वायरल

उर्फी का भाई कुल्फी, बोले यूजर्स

वीडियो को Naughty Foofaji नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई नाश्ते में 10 उर्फी को खा सकता है. एक और यूजर ने लिखा…ये तो उर्फी का भाई कुल्फी लग रहा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इसे देखकर तो उर्फी भी कोने में खड़ी रोने लगेगी.

यह भी पढ़ें: Video: Reels के लिए पागल होते युवक! पानी की टंकी पर चढ़ रेलिंग से लटका सिरफिरा, बोला- भाई को फॉलो कर लो


ED की जांच के बीच डगमगाया निवेशकों का भरोसा, अनिल अंबानी की कंपनियों में लगा लोअर सर्किट

[ad_1]

Reliance Shares: अनिल अंबानी की मुश्किलें इन दिनों कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. एक तरफ 17,000 करोड़ रुपये के लोन फ्रॉड मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूछताछ के लिए तलब किया है. अब ईडी ने 12-13 बैंकों को लेटर भेजकर रिलायंस ग्रुप की कंपनियों को लोन दिए जाने के पूरे प्रॉसेस, चूक की समय-सीमा और लोन वसूली पर की गई कार्रवाई की डिटेल की जानकारी मांगी है. इस खबर का बुरा असर उनकी कंपनियों पर पड़ा. 

शेयरों में 5 परसेंट का लोअर सर्किट 

आज शेयर बाजार में कारोबार के दौरान रिलायंस ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में 5 परसेंट तक की गिरावट आई. रिलायंस पावर के शेयर 5 परसेंट गिरकर 47.58 रुपये पर आ गए, जबकि रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर 4.98 परसेंट की गिरावट के साथ 296.15 रुपये पर आ गए. 4.84 परसेंट की गिरावट के साथ रिलायंस होम फाइनेंस के शेयर 4.84 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं.

बैंकों की कार्रवाई को समझना चाहती है ईडी 

इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईडी ने पहले अनिल अंबानी को तलब किया है और अब यह समझना चाहती है कि लोन का भुगतान करने से कंपनियों के चूक जाने के बाद बैंकों ने क्या कार्रवाई की. नाम न जाहिर करने की शर्त पर एक वरिष्ठ अधिकारी ने ईटी को बताया, हम यह जानना चाहते हैं कि बैंकों ने डिफॉल्ट करने वाली कंपनियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की, अगर कोई कार्रवाई की भी. क्या उन्होंने किसी जांच एजेंसी में आपराधिक मामला दर्ज करने की शिकायत दर्ज कराई है?

रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड, रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड और रिलायंस कम्युनिकेशंस को दिए गए लगभग 17,000 करोड़ के लोन अब नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स  (NPAs)में बदल गए हैं. बताया जा रहा है कि करीब 20 निजी और सरकारी बैंकों ने अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप की कंपनियों को लोन दिए थे. 

ओवरसोल्ड जोन में रिलायंस पावर के शेयर 

तकनीकी मोर्चे पर, रिलायंस पावर के ओवरसोल्ड जोन में होने के संकेत मिल रहे हैं. चार्ट पर स्टॉक का रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) 28.0 पर है. 30 से नीचे का RSI आमतौर पर यह दर्शाता है कि स्टॉक ओवरसोल्ड है. इस पर जरूरत से ज्यादा बिकवाली का दबाव है और अब वह या तो वहीं रुक सकता है या वापस ऊपर जा सकता है. ऐसे में अब रिलायंस के शेयरों में भी रिकवरी की संभावना दिख रही है. 

वहीं, रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर की डेली RSI रीडिंग 31.0 है. यह ओवरसोल्ड जोन में नहीं है, लेकिन इस लेवल से थोड़ा ही ऊपर है. RSI (Relative Strength Index) एक मोमेंटम इंडिकेटर है जो हाल के समय में स्टॉक को कितना खरीदा या बेचा गया इसे मापता है. इसका स्कोर 0 से 100 के बीच होता है. अगर किसी शेयर का RSI 70 से ऊपर चला जाता है, तो वह ‘Overbought’कैटेगरी में आ जाता है और अब इसमें गिरावट के संकेत मिलते हैं. 

 

 

ये भी पढ़ें: 

17 हजार करोड़ के लोन फ्रॉड केस में बढ़ती जा रही अनिल अंबानी की मुश्किलें, अब बैंकरों से की जा सकती है पूछताछ

[ad_2]

टूटे 6 बड़े रिकॉर्ड… शुभमन गिल ने रचा इतिहास, मोहम्मद सिराज ने की बुमराह की बराबरी

[ad_1]

शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने ‘द ओवल’ में खेले गए 5वें टेस्ट में 6 रनों से जीत दर्ज की, इसी के साथ टीम इंडिया एंडरसन-तेंदुलकर सीरीज को 2-2 से ड्रा पर खत्म करने में सफल रही. गिल ने इस टेस्ट में खेली पारी के बाद 35 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़कर अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज की. तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय बने. देखें इस टेस्ट में बने 6 बड़े रिकार्ड्स.

मोहम्मद सिराज ने लिए 23 विकेट

तेज गेंदबाज सिराज आखिरी टेस्ट के हीरो रहे, जिन्होंने दूसरी पारी में फाइव विकेट हॉल किया. अंतिम दिन भारत को जीत के लिए 4 विकेट चाहिए थे, जिसमें से 3 अकेले सिराज ने लिए. इसी के साथ मोहम्मद सिराज इस सीरीज में 23 विकेट लेकर बुमराह के रिकॉर्ड की बराबरी की. ये भारतीय गेंदबाज द्वारा इंग्लैंड में सबसे बेहतर प्रदर्शन है. बुमराह ने 2021-22 में 23 विकेट लिए थे.

एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट

मोहम्मद सिराज इस सीरीज के साथ शुरू हुई एंडरसन-तेंदुलकर सीरीज में भी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने 5 टेस्ट खेले और 23 विकेट चटकाए. दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के जोश टंग हैं, जिन्होंने 19 विकेट हासिल किए.

भारतीय क्रिकेट टीम की सबसे करीबी जीत

‘द ओवल’ में भारतीय टीम ने 6 रनों से जीत दर्ज की, जो टेस्ट क्रिकेट में भारत की सबसे कम रनों के अंतर से मिली जीत है. इससेपहले 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने मुंबई में 13 रनों से टेस्ट जीता था.

टीम इंडिया ने सीरीज में बनाए 3809 रन

भारत ने इस सीरीज में 3,809 रन बनाए, जो 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में किसी टीम द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन है. इंग्लैंड भारत के खिलाफ लगातार चौथी सीरीज जीतने में असफल रही है.

जो रुट ने की स्टीव स्मिथ की बराबरी

जो रुट ने 5वें टेस्ट में 105 रनों की पारी खेली, जो भारत के खिलाफ टेस्ट में उनका 13वां और 16वां अंतर्राष्ट्रीय शतक है. उन्होंने भारत के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में स्टीव स्मिथ की बराबरी कर ली.

शुबमन गिल ने तोड़ा 35 साल पुराना रिकॉर्ड

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इस सीरीज में 754 रन बनाए हैं, उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ग्राहम गूच का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. गिल भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड गूच के नाम था, जिन्होंने 1990 में 752 रन बनाए थे.

[ad_2]

नेतन्याहू के मंत्री ने अल अक्सा मस्जिद में की प्रार्थना, भड़का इस्लामिक देश, कहा- इजरायल ने पार

[ad_1]

इजरायल सरकार में राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन गिविर ने रविवार (3 अगस्त 2025) को  यरूशलम के अल-अक्सा मस्जिद में प्रार्थना की. इससे पाकिस्तान सहित कई इस्लामिक देश भड़क गए. पाकिस्तान और तुर्किए ने कहा कि बेंजामिन नेतन्याहू के मंत्री ने रेड लाइन पार कर दी है.

मुस्लिमों की धार्मिक आस्था का अपमान- पाकिस्तान

इजराइली मीडिया के अनुसार ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी पदस्थ मंत्री ने मुखर हो कर यहां प्रार्थनाओं का नेतृत्व किया. यह भी माना जा रहा है कि अल-अक्सा मस्जिद में उनके दौरे के बाद धार्मिक तनाव भड़क सकता है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा, “इस्लाम के सबसे पवित्र स्थलों में से एक का अपमान है. यह न केवल केवल दुनियाभर के एक अरब से ज्यादा मुस्लिमों की धार्मिक आस्था का अपमान है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय कानून और मानवता पर हमला है.”

‘अल-अक्सा मस्जिद को हमास के कब्जे से मुक्त करेंगे’

उन्होंने इजरायल पर जनबूझकर मिडिल ईस्ट में तनाव भड़ाकने का आरोप लगाया. पाकिस्तानी पीएम ने तत्काल सीजफायर लागू करने और शांति बहाली की बात कही. अल-अक्सा मस्जिद का दौरा कर इजरायल के मंत्री बेन गिविर ने इजरायल के संकल्प ‘गाजा में संप्रभुता’ को दोहराया और ऐलान किया कि इसे हमास के कब्जे से मुक्त किया जाएगा.

रेड लाइन पर कर दी- फिलिस्तीन 

इसे लेकर फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने कहा कि बेन गिविर की हरकत ने रेड लाइन पर कर दी. फिलीस्तीन सरकार के मंत्री नाबिल अबू रुदेनिह ने इस मामले में अमेरिका को दखल देने की बात कही. उन्होंने कहा कि एक तरफ गाजा में जंग जारी है दूसरी तरफ अल-अक्सा मस्जिद में जाकर उकसावे वाली कार्रवाई की गई है. जॉर्डन के विदेश मंत्रालय के अनुसार इजरायल के पास अल-अक्सा मस्जिद के संप्रभुता का अधिकारी नहीं है.

यहूदियों और मुस्लिमों के बीच अल-अक्सा मस्जिद पर नियंत्रण को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है. यहूदी इसे टेंपल माउंट कहते हैं और अपना पवित्र स्थल मानते हैं. इस्लाम में अल-अक्सा मस्जिद को मक्का और मदीना के बाद तीसरा सबसे पवित्र स्थल माना जाता है.

ये भी पढ़ें : ट्रंप ने रूस के पास तैनात की न्यूक्लियर सबमरीन, भड़का क्रेमलिन, वॉर्निंग देते हुए बोला- युद्ध की धमकी मत दो

[ad_2]

अगस्त में रिलीज हो रहीं शानदार फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा महाक्लैश

[ad_1]

जुलाई की तरह अगस्त के महीने में भी सिनेमाघर गुलजार रहने वाले हैं. बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ फिल्में भी इस महीने बड़े पर्दे पर दस्तक दे रही हैं. महीने की शुरुआत ही धड़क 2 और सन ऑफ सरदार 2 की रिलीज से हुई है. अब आने वाले दिनों में भी कई बेहतरीन फिल्में थिएटर्स में रिलीज होने वाली हैं. इनमें बायोपिक और सीक्वल फिल्में तक शामिल हैं.

हीर एक्सप्रेस- 8 अगस्त
फैमिली एंटरटेनर फिल्म ‘हीर एक्सप्रेस’ 8 अगस्त को रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म में आशुतोष राणा के साथ निहारिका रायजादा, रोहित चौधरी और पंकज झा लीड रोल में नजर आएंगे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आयुष कुमारी की फिल्म अंदाज 2 से टकराएगी.

अंदाज 2- 8 अगस्त
‘अंदाज 2’ भी इसी महीने थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है. ये 2003 की अक्षय कुमार स्टारर फिल्म अंदाज का सीक्वल है जिसमें आयुष कुमार, अकाशा वत्स और नताशा फर्नांडीज लीड रोल में दिखेंगे. ‘अंदाज 2’ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है जिसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है और ये 8 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

वॉर 2- 14 अगस्त
‘वॉर 2’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ये 2019 की फिल्म ‘वॉर’ का सीक्वल है जो 14 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होगी. अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर लीड रोल में होंगे. इस फिल्म से जूनियर एनटीआर बॉलीवुड डेब्यू करेंगे. वहीं कियारा आडवाणी बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आएंगी.

कुली- 14 अगस्त
‘वॉर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ से होने वाला है. ये फिल्म भी 14 अगस्त को रिलीज होगी. ‘कुली’ एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है जिसमें आमिर खान, नागार्जुन अक्किनेनी और श्रुति हासन भी दिखाई देंगी.

परम सुंदरी- 29 अगस्त
सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘परम सुंदरी’ पहले जुलाई में ही रिलीज होने वाली थी. अब ये रोमांटिक फिल्म 29 अगस्त को सिनेमाघरों में आ रही है. तुषार जलोटा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में मनजोत सिंह और संजय कपूर भी नजर आएंगे. 

और पढ़ें

जेनेलिया डिसूजा ने 10 साल बाद दमदार वापसी से तोड़ा स्टीरियोटाइप

जेनेलिया डिसूजा ने 10 साल बाद दमदार वापसी से तोड़ा स्टीरियोटाइप

[ad_2]