भारत नहीं इस देश में सस्ता मिलेगा iPhone 17 सीरीज़, लॉन्च से पहले जानें क्या होंगे फीचर्स

[ad_1]

iPhone 17 Series: ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, Apple अपनी नई iPhone 17 सीरीज़ को 8 से 10 सितंबर 2025 के बीच लॉन्च कर सकता है. इस बार कंपनी चार मॉडल्स पेश कर सकती है जिसमें iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और एक नया वेरिएंट iPhone 17 Air शामिल हो सकता है. ध्यान देने वाली बात है कि इस बार “Plus” वेरिएंट को हटा दिया गया है क्योंकि वह ग्राहकों के बीच लोकप्रिय नहीं रहा.

कहां सस्ता मिलेगी नई सीरीज

जानकारी के मुताबिक, भारत में iPhone 17 की शुरुआती कीमत करीब 79,900 रुपये हो सकती है जबकि अधिक स्टोरेज या Pro वेरिएंट्स की कीमत इससे काफी ज्यादा हो सकती है. वहीं, अमेरिका में बेस वेरिएंट की कीमत लगभग $899 हो सकती है जो भारत के मुकाबले सस्ता है. वहीं, UAE में इस फोन की शुरूआती कीमत करीब AED 3,799 हो सकती है. इन कीमतों में बढ़ोतरी का कारण अमेरिका-चीन ट्रेड टेंशन और उत्पादन लागत में इज़ाफा बताया जा रहा है.

डिज़ाइन और रंग विकल्प

Apple इस बार डिज़ाइन में कुछ अहम बदलाव करने जा रहा है. सबसे खास बात है नया रंग विकल्प “Desert Titanium” जो एक ऑरेंज टोन के साथ earthy लुक देगा. Pro और Pro Max मॉडल्स चार रंगों में उपलब्ध हो सकते हैं ब्लैक, व्हाइट, डार्क ब्लू और डेज़र्ट टाइटेनियम है.

वहीं, डिस्प्ले साइज की बात करें तो iPhone 17 और 17 Pro में 6.3-इंच की स्क्रीन हो सकती है जबकि iPhone 17 Air में 6.6-इंच और Pro Max में 6.9-इंच डिस्प्ले होने की संभावना है. ये बदलाव बड़े स्क्रीन की मांग को देखते हुए किए गए हैं.

कैमरा में मिलेगा बड़ा बदलाव

iPhone 17 सीरीज़ में कैमरा काफी अपग्रेड हो सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें नया 24MP फ्रंट कैमरा आएगा जिसमें 6-एलिमेंट लेंस होगा. iPhone 17 Pro Max में एक नया 48MP टेलीफोटो लेंस मिल सकता है जो मौजूदा 12MP लेंस से कहीं बेहतर होगा. iPhone 17 Air में पीछे की तरफ एक 48MP सिंगल कैमरा हो सकता है. वहीं, iPhone 17 में मौजूदा वाइड और अल्ट्रा वाइड लेंस सेटअप बरकरार रह सकता है.

उपलब्धता और प्री-ऑर्डर

iPhone 17 सीरीज़ की प्री-ऑर्डर बुकिंग 12 सितंबर 2025 से शुरू हो सकती है और बिक्री अगले सप्ताह से संभावित है. भारत को इस बार भी पहले फेज़ की लॉन्चिंग लिस्ट में शामिल किया जा सकता है क्योंकि Apple अब भारतीय मार्केट पर ज्यादा ध्यान दे रहा है.

परफॉर्मेंस और चिपसेट

हालांकि अभी चिपसेट को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन माना जा रहा है कि Apple इस बार ज्यादा पावरफुल और एनर्जी-एफिशिएंट चिप पेश करेगा जिससे डिवाइस की परफॉर्मेंस और बैटरी दोनों में सुधार होगा.

यह भी पढ़ें:

iPhone यूज़र्स को बड़ा झटका! इस दिन से नहीं इस्तेमाल कर पाएंगे ये फीचर, जानें अब क्या करेंगे यूजर्स

[ad_2]

दुनिया को टैरिफ के लफड़े में उलझाकर मौज ले रहे ट्रंप! कहा- US पहले से ज्यादा अमीर और पावरफुल

[ad_1]

दुनियाभर के 96 देशों पर ट्रंप ने टैरिफ लगाकार ट्रेड वॉर जैसी स्थिति पैदा कर दी है. दुनिया को इस लफड़े में उलझाने के बाद ट्रंप बार-बार कह रहे हैं कि इसके पीछे उनका मकसद अमेरिका को फिर से समृद्ध बनाना है. अमेरिकी शेयर बाजार में इसका असर भी देखने को मिला. डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में मंगलवार (5 अगस्त, 2025) को मार्केट से जुड़ा हुआ एक पोस्ट शेयर किया.    

ट्रंप ने कहा, ”अमेरिका फिर से बहुत समृद्ध और पहले से कहीं अधिक मजबूत हो गया है.” शेयर बाज़ार में अच्छा दिन (Dow+ 585.06, 1.34 प्रतिशत S&P 500 + 91.93, 1.47 प्रतिशत, NASDAQ + 403.45, 1.95 प्रतिशत) लेकिन ऐसे और भी कई दिन आएंगे.  

उन्होंने आगे कहा कि इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद! अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कुछ दिनों पहले कहा था कि एक साल पहले अमेरिका एक मृत देश था अब यह दुनिया का सबसे हॉटेस्ट देश बन गया है. सभी को बधाई!. 

पाकिस्तान से ज्यादा भारत पर टैरिफ
अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया है, जो 1 अगस्त से लागू होने वाला था, लेकिन अब भारत को एक हफ्ते का वक्त मिल गया है. भारत के साथ-साथ 96 देशों को भी राहत मिल गई है. व्हाइट हाउस की ओर से बताया गया है कि नया टैरिफ 7 अगस्त 2025 से लागू होगा.

ट्रंप ने पाकिस्तान और अन्य देशों के मुकाबले भारत पर ज्यादा टैरिफ लगाया है. पाकिस्तान पर 19 प्रतिशत, बांग्लादेश पर 20 प्रतिशत और अफगानिस्तान पर मात्र 15 प्रतिशत टैरिफ लगाया है. ट्रंप का कहना है कि नए टैरिफ से अमेरिका को आर्थिक मजबूती मिलेगी और व्यापार संतुलन भी बनेगा.

ये भी पढ़ें

India On Russia Oil: अमेरिका और यूरोप ने दिखाई आंख तो भारत ने कर दिया बेनकाब! रूस से ट्रेड डील पर सामने रख दिया सच!



[ad_2]

शाहरुख खान के पड़ोसी बने आमिर खान, रेंट पर लिये 4 अपार्टमेंट, जानें- एक महीने का किराया

[ad_1]

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान हमेशा सुर्खियों में छाए रहते हैं. फिलहाल सुपरस्टार ने मुंबई के पॉश माने जाने वाले एरिया बांद्रा में चार लग्जरी अपार्टमेंट किराये पर लिए हैं. इसी के साथ अब वो  शाहरुख खान के पड़ोसी बन जाएंगे. चलिए जानते हैं आखिर आमिर खान ने अपना घर क्यों छोड़ा और उन्होनें किराये पर अपार्टमेंट क्यों लिये हैं?

आमिर खान ने क्यों छोड़ा अपना घर?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर खान के विर्गो हाउसिंग सोसाइटी में मौजूद अपार्टमेंट में फिलहाल हाई-प्रोफाइल रीडेवलेमेंट का काम चल रहा है. यहां उनके 12 फ्लैट्स हैं. वहीं सोसाइटी के री डेवलेपमेंट की  वजह से आमिर खान को किराये के घर में शिफ्ट होना पड़ रहा है. उन्होंने चार आलीशान अपार्टमेंट रेंट पर लिए हैं.

आमिर खान कितना देंगे किराया
 Zapkey.com के प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक बॉलीवुड सुपरस्टार ने मुंबई के पॉश बांद्रा इलाके में 24.5 लाख रुपये के कुल मासिक किराए पर चार हाई-एंड अपार्टमेंट किराए पर लिए हैं.आमिर खान द्वारा लिए गए ये लीज अपार्टमेंट पाली हिल में नरगिस दत्त रोड पर विल्नोमोना अपार्टमेंट नाम की एक बिल्डिंग में हैं. खास बात ये है कि यहां कई सेलेब्स की प्रॉपर्टीज हैं. आमिर का नया टेंपरेरी एड्रेस, विल्नोमोना, पूजा कासा से सिर्फ़ 750 मीटर की दूरी पर है. बया दें कि यहां शाहरुख खान और उनका परिवार फिलहाल रेंट पर रह रहे हैं. दअसल किंग खान के आलीशान बंगले मन्नत में भी रेनोवेशन का काम चल रहा है.

कितने महीने किराये पर रहेंगे आमिर खान
Zapkey.com के ज़रिए मिले प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूटमेंट्स से ये भी पता चलता है कि अभिनेता ने मई 2025 से मई 2030 तक, यानी कुल  45 महीने के लॉक-इन पीरियड के साथ, पाँच साल की लीज पर साइन किए हैं. इस एग्रीमेंट में 1.46 करोड़ रुपये से ज्यादा का सिक्योरिटी अमाउंट, 4 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी और 2,000 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस शामिल है. हर साल किराए में 5% का इजाफा होगा.

आमिर खान वर्क फ्रंट
आमिर खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर की  हाल ही में ‘सितारे ज़मीन पर’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. एक्टर की इस फिल्म ने भारत में 165 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई की. अब आमिर खान राजकुमार हिरानी की अपकमिंग बायोपिक में दादा साहब फाल्के का किरदार निभाएंगे. वे सनी देओल स्टारर और राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित “लाहौर 1947” का भी निर्माण कर रहे हैं. वह 2025 के मेलबर्न भारतीय फिल्म महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे.इसके बाद, आमिर खान रजनीकांत की ‘कुली’ में एक कैमियो करते नज़र आएंगे. 

ये भी पढ़ें:-तीसरे मंडे घटी ‘सैयारा’ की कमाई, लेकिन ‘छावा’ के बाद ये रिकॉर्ड बनाने वाली बनी साल की दूसरी फिल्म

[ad_2]

ये तो गजब हो गया! चीन का ये रोबोट खुद बदलता है अपनी बैटरी, करता है 24 घंटे काम- वीडियो वायरल

[ad_1]

सोचो अगर तुम्हारा मोबाइल खुद चलकर चार्जिंग स्टेशन पर जाए और अपनी बैटरी खुद निकालकर नई बैटरी लगा ले, तो कैसा लगेगा? अब यही कमाल एक रोबोट ने कर दिखाया है. चीन की मशहूर रोबोट बनाने वाली कंपनी यूबी टेक रोबोटिक्स ने एक ऐसा इंसान जैसे दिखने वाला रोबोट बनाया है, जिसका नाम है वॉकर एस2 (Walker S2). ये रोबोट एक ऐसा जुगाड़ लेकर आया है कि अब इसे रुककर चार्ज करने की भी जरूरत नहीं पड़ती. जब इसकी बैटरी कम होती है, तो ये खुद ही चलकर बैटरी बदलने के स्टेशन तक जाता है और वहां अपनी एक बैटरी निकालकर चार्जिंग पर रख देता है और दूसरी फुल बैटरी लगा लेता है. फिर बिना रुके वापस काम पर लग जाता है.

ये कमाल की तकनीक डबल बैटरी सिस्टम पर काम करती है. मतलब इसके पास दो बैटरियां होती हैं. एक बैटरी से काम करता है और दूसरी को जब चाहें बदल सकता है. इस वजह से इसे कभी बंद नहीं करना पड़ता. ना चार्जिंग का झंझट, ना कोई रुकावट. जब एक बैटरी खत्म होने लगे तो वो रोबोट खुद ही समझ जाता है कि उसे क्या करना है. ये ऐसे ही जैसे इंसान को भूख लगे और वो खुद ही जाकर खाना खा ले बिना किसी को बताए. इस रोबोट की बैटरी बदलने की पूरी प्रक्रिया बहुत आसान और मजेदार है.

कंपनी ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वॉकर एस2 अपनी भुजाओं से पीछे लगी बैटरी निकालकर शेल्फ में रखता है और वहां से नई बैटरी निकालकर लगा लेता है. इस काम में उसे सिर्फ कुछ मिनट लगते हैं. न तो किसी मदद की जरूरत और न ही किसी इंस्ट्रक्शन की. यह सब कुछ वो खुद करता है. यह सिस्टम बिलकुल वैसा है जैसा चीन की कुछ इलेक्ट्रिक कारों में होता है, जहां बैटरियां चार्ज करने की जगह सीधे बदली जाती हैं.

यह भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट में मुस्लिम यात्री को शख्स ने मारा थप्पड़, चिल्लाती रही एयर होस्टेस; वीडियो वायरल

वीडियो को UBTECH Robotics नाम के यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…इंसान खुद से सांस ले सकता है खा सकता है, रोबोट अब कोई नई चीज नहीं है. एक और यूजर ने लिखा…रोबोट एक दिन पूरे इंसानों को खा जाएंगे. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…एक दिन केवल रोबोट होंगे और इंसानों को किताबों में पढ़ाया जाएगा.

यह भी पढ़ें: Video: Reels के लिए पागल होते युवक! पानी की टंकी पर चढ़ रेलिंग से लटका सिरफिरा, बोला- भाई को फॉलो कर लो

ग्रे मार्केट में धूम मचा रहा Highway Infrastructure IPO, लिस्टिंग पर दे सकता है तगड़ा मुनाफा

[ad_1]

Highway Infrastructure IPO: टोल कलेक्शन और ईपीसी इंफ्रास्ट्रक्चर में लगी कंपनी हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर (HIL) का आईपीओ आज से खुल रहा है. रिटेल निवेशकों के लिए बोली लगाने का आखिरी मौका 7 अगस्त, 2025 तक है. 130 करोड़ रुपये का यह आईपीओ ग्रे मार्केट में 57 परसेंट की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है. आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 65-70 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. 12 अगस्त को शेयर के NSE SME पर लिस्टिंग होने की संभावना है.  

आईपीओ में 1.39 करोड़ फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे, जिनकी कुल कीमत 97.52 करोड़ रुपये है, जबकि 0.46 करोड़ शेयरों का ऑफर-फॉर-सेल शामिल है, जिसकी कुल कीमत 32.48 करोड़ रुपये है. इसके लिए रिटेल निवेशकों को 211 शेयरों के लॉट में बोली लगानी होगी यानी कि कम से कम 14,770 रुपये का निवेश करना होगा. 

किसके लिए कितना हिस्सा रिजर्व?

हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर IPO का 30 परसेंट हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए रिजर्व है. नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए भी 30 परसेंट रिजर्व रखा गया है. जबकि, रिटेल निवेशकों के लिए 40 परसेंट हिस्सा रिजर्व रहेगा. 

HIL मुख्य रूप से टोल कलेक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का कामकाज संभालती है. इसके अलावा, कंपनी कुछ तद तक रियल एस्टेट सेक्टर में भी सक्रिय है. मई 2025 तक इसका कंसोलिडेटेड ऑर्डर बुक 666.3 करोड़ रुपये का रहा. इसमें से 90 परसेंट से अधिक टोल और EPC सेगमेंट से ही थे.

कंपनी का बढ़ रहा कारोबार 

HIL मुख्य रूप से टोल कलेक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का कामकाज संभालती है. इसके अलावा, कंपनी कुछ तद तक रियल एस्टेट सेक्टर में भी सक्रिय है. मई 2025 तक इसका कंसोलिडेटेड ऑर्डर बुक 666.3 करोड़ रुपये का रहा. इसमें से 90 परसेंट से अधिक टोल और EPC सेगमेंट से ही थे. 

कंपनी ने 27 टोल प्रोजेक्ट्स पूरे किए हैं. मौजूदा समय में चार और प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है.  दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एएनपीआर- सक्षम टोलिंग भी शामिल है. इसी के साथ पिछले कुछ सालों में कंपनी ने  66 EPC प्रोजेक्ट्स भी पूरे किए हैं और कुछ परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं. मध्य प्रदेश की इस कंपनी का दायरा 11 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश तक फैला हुआ है. वित्त वर्ष 2025 में HIL का रेवेन्यू 495.7 करोड़ रुपये रहा, जबकि नेट प्रॉफिट 4.6 परसेंट की बढ़त के साथ 22.4 करोड़ रुपये रहा. EBITDA मार्जिन 6.3 परसेंट और PAT मार्जिन 4.5 परसेंट रहा. 

आईपीओ के पैसे का क्या करेगी कंपनी?

आईपीओ से जुटाई गई रकम में से वर्किंग कैपिटल के लिए 65 करोड़ रुपये अलॉट करने का कंपनी का प्लान है. जबकि बाकी बचे पैसों का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा. पैंटोमैथ कैपिटल एकमात्र बुक-रनिंग लीड मैनेजर है और बिगशेयर सर्विसेज रजिस्ट्रार है. 

क्या आपको करना चाहिए सब्सक्राइब? 

स्थिर वित्तीय स्थिति, टोलिंग में फास्टैग और एएनपीआर जैसे टेक्नोलॉजी को अपनाने और इंफ्रास्ट्रक्चर में सरकारी सहयोग के चलते इस इश्यू को आनंद राठी ने ‘Subscribe for Long Term’ की रेटिंग दी है. 

 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

 

ये भी पढ़ें: 

आज फोकस में रहेंगे इंडसइंड बैंक के शेयर, 1960 करोड़ के नुकसान के बाद हुआ नए सीईओ का ऐलान

[ad_2]

टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा खत्म, अब कब और किससे होगा मैच? जानिए पूरा शेड्यूल

[ad_1]

Team India Schedule: भारत ने इंग्लैंड दौरे का शानदार अंत करते हुए पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला 6 रन से जीत लिया और सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराने में सफल रहा. इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा समाप्त हो चुका है और अब सबकी निगाहें भारत की अगली बड़ी चुनौती एशिया कप 2025 पर टिकी हैं.

कब और कहां होगा एशिया कप?

एशिया कप 2025 इस बार यूएई में आयोजित किया जा रहा है और यह T20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. टूर्नामेंट की शुरुआत सितंबर में होगी और भारत इसमे अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को करेगा. भारत का पहला मुकाबला मेजबान यूएई से होगा.

भारत-पाकिस्तान टकराव का रोमांच

भारत का दूसरा लीग मैच 14 सितंबर को पाकिस्तान से होगा. यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा और क्रिकेट फैंस के लिए यह सबसे बड़ा राइवलरी मैच होगा. इसके बाद 19 सितंबर को भारत का तीसरा लीग मैच मुकाबला ओमान से होगा.

भारत और पाकिस्तान को ग्रुप ए में यूएई और ओमान के साथ रखा गया है, जबकि ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग शामिल हैं.

कितनी बार भिड़ सकते हैं भारत और पाकिस्तान?

अगर दोनों टीमें अपने-अपने ग्रुप में टॉप 2 में आती हैं और सुपर 4 में जगह बनाती हैं, तो भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत कम से कम दो बार होना तय है, और यदि दोनो टीमें फाइनल तक पहुंच जाती हैं तो दोनो टीमों के बीच  तीन बार मुकाबला देखने को मिल सकता है.

सुपर फोर और फाइनल

एशिया कप के सुपर फोर मुकाबलों की शुरुआत 21 सितंबर से होगी. हर टीम सुपर फोर में एक-दूसरे से मुकाबलें के लिए एक बार मैदान पर आमने-सामने होंगी. इसके बाद टॉप दो टीमें फाइनल में अपनी जगह बनाएंगी. एशिया कप का फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा.

भारत की टीम और कप्तानी में बदलाव संभव

इंग्लैंड सीरीज के बाद भारतीय टीम के कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है. एशिया कप के लिए टीम की कप्तानी भी बदल सकती है और युवा खिलाड़ियों जैसे सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा की वापसी हो सकती है. हार्दिक पंड्या के भी पूरी तरह फिट होकर शानदार वापसी की उम्मीद है.

भारत का एशिया कप 2025 शेड्यूल (ग्रुप स्टेज)

10 सितंबर: भारत vs यूएई – अबू धाबी

14 सितंबर: भारत vs पाकिस्तान – दुबई

19 सितंबर: भारत vs ओमान – अबू धाबी

टीम इंडिया इस बार भी टाइटल डिफेंडर के रूप में एशिया कप में उतर रही है. पिछली बार भारत ने 2023 में श्रीलंका को हराकर खिताब एशिया कप का खिताब अपने नाम करा था. ऐसे में भारतीय टीम एक बार फिर चैंपियन बनने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

[ad_2]

इश्क बड़ा ना सैंया, सबसे बड़ा रुपैया! 20 बॉयफ्रेंड से ठगे 20 आईफोन, फिर सभी को बेचकर खरीदा घर-

[ad_1]

चीन में एक लड़की ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसे सुनकर किसी को हैरानी होगी तो किसी को उससे जलन भी हो सकती है. शेन्जेन की रहने वाली इस युवती का नाम “शियाओली” (Xiaoli) बताया गया है. इस लड़की ने अपने 20 बॉयफ्रेंड्स से एक-एक आईफोन 7 गिफ्ट में मांगा, फिर इन सभी फोन को एक मोबाइल रीसेल कंपनी को बेचकर जो पैसा मिला, उससे गांव में एक घर के लिए डाउन पेमेंट कर दिया. जी हां, लड़की का शातिरपना देख कर तो तीस मार खां भी शरमा जाएगा.

20 आईफोन बेचकर गांव में खरीद लिया घर

इस अजीबोगरीब किस्से की जानकारी सबसे पहले प्राउड कियाओबा नाम की एक ब्लॉगर ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर शेयर की थी. उसने बताया कि शियाओली ने सितंबर 2016 में, जब iPhone 7 लॉन्च हुआ ही था, तब अपने सभी 20 बॉयफ्रेंड्स से अलग-अलग गिफ्ट में वही फोन मांगा. लड़कों ने भी दिल खोलकर पैसे खर्च किए और हर किसी ने एक ब्रांड न्यू iPhone 7 शियाओली को थमा दिया. इसके बाद शियाओली इन सभी फोन को लेकर पहुंच गई मोबाइल रिसाइक्लिंग कंपनी ‘हुई शू बाओ’. कंपनी का कहना है कि अक्टूबर 2016 की शुरुआत में एक महिला ने एक साथ 20 iPhone 7 बेच दिए थे. उस वक्त हर एक फोन के बदले उसे करीब 5750 युआन दिए गए थे. यानी कुल मिलाकर उसे 1.20 लाख युआन (करीब 17,700 अमेरिकी डॉलर) मिल गए. शियाओली ने इस पैसे से चीन के ग्रामीण इलाके में एक घर के लिए डाउन पेमेंट कर दिया.

यह भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट में मुस्लिम यात्री को शख्स ने मारा थप्पड़, चिल्लाती रही एयर होस्टेस; वीडियो वायरल

लड़की की चतुराई के दीवाने हुए यूजर्स

ये कहानी जैसे ही इंटरनेट पर फैली, लोगों के बीच दो गुट बन गए. कुछ लोग शियाओली की होशियारी और अपने मकान का सपना पूरा करने की लगन की तारीफ करने लगे. वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों ने उसे बेहद चालाक और भावनाओं से खेलने वाली बताया. इस घटना पर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बहस छिड़ गई. वीबो पर #20mobilesforahouse ट्रेंड करने लगा और कुछ ही दिनों में इस हैशटैग को 13 मिलियन (1.3 करोड़) बार देखा गया. कुछ यूजर्स ने ये भी कहा कि लड़की के 20 बॉयफ्रेंड थे और 20 के 20 टेकल करने के लिए उसके पास जो अक्ल थी वो आज के युवाओं में नहीं है. इसके अलावा भी कई यूजर्स मजे लेते हुए तानाकशी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Video: Reels के लिए पागल होते युवक! पानी की टंकी पर चढ़ रेलिंग से लटका सिरफिरा, बोला- भाई को फॉलो कर लो

Deepfake पर सरकार की सख्ती! डिजिटल पहचान बचाने के लिए आ रहा नया कानून

[ad_1]

Deepfake: डीपफेक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से तैयार किए गए बेहद रियल दिखने वाले नकली वीडियो, ऑडियो और इमेज होते हैं. इसमें किसी व्यक्ति की शक्ल या आवाज़ को किसी दूसरे संदर्भ में जोड़ दिया जाता है जैसे कि किसी फिल्म सीन में एक्टर की शक्ल बदल देना या किसी राजनेता से वह बातें कहलवाना जो उसने कभी कही ही नहीं. जहां एक ओर ये कभी-कभी मनोरंजक लग सकते हैं, वहीं दूसरी ओर ये व्यक्ति की पहचान और निजता के अधिकार को चुनौती देते हैं. 2023 में अमेरिका में कलाकारों ने AI से अपनी छवि की रक्षा के लिए हड़ताल तक कर दी थी.

डेनमार्क क्यों कर रहा है कड़ा कानून?

डेनमार्क सरकार अब AI द्वारा बनाए गए डीपफेक कंटेंट पर नियंत्रण के लिए अपने कॉपीराइट कानून में संशोधन की तैयारी कर रही है. यह संशोधन व्यक्ति की शक्ल और आवाज़ जैसी डिजिटल पहचान को सुरक्षा देने के लिए है जो यूरोप में इस तरह की पहली कानूनी पहल मानी जा रही है.

सरकार का इरादा है कि इस संशोधन को 2025 की शरद ऋतु में संसद में पेश किया जाए जिसे विभिन्न राजनीतिक दलों का समर्थन मिल रहा है. इसका उद्देश्य सिर्फ मज़ाक या फेक वीडियो नहीं बल्कि नकली खबरें, वित्तीय धोखाधड़ी और साइबर क्राइम जैसी गंभीर चुनौतियों से निपटना है.

डीपफेक से जुड़ी घटनाएं और खतरे

यूक्रेन और अमेरिका के नेताओं के नकली वीडियो वायरल हुए जिससे जनता में भ्रम फैला. UK की एक इंजीनियरिंग कंपनी Arup से एक AI-generated वीडियो कॉल के ज़रिए $25 मिलियन की ठगी हुई. Ferrari पर भी CEO की नकली आवाज़ से ठगी की कोशिश की गई थी. एक पत्रकार ने अपनी खुद की आवाज़ की नकली कॉपी से बैंक का वॉइस सिस्टम क्रैक कर दिया. AI सुरक्षा फर्म Resemble.ai की रिपोर्ट के मुताबिक 2025 की दूसरी तिमाही में 487 डीपफेक हमले दर्ज हुए जो पिछले साल की तुलना में 300% ज़्यादा हैं. इनमें कुल अनुमानित $350 मिलियन का आर्थिक नुकसान हुआ.

दुनिया क्या कर रही है डीपफेक से निपटने के लिए?

अमेरिका में Take It Down Act जैसे कानून बनाए गए हैं जो 48 घंटे में हानिकारक डीपफेक हटाने की अनिवार्यता और फेडरल सजा तय करते हैं. EU का Digital Services Act (DSA) ऑनलाइन गलत सूचनाओं और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए 2024 से लागू है. UK ने 2025 में Online Safety Act को अपनाया जिससे डिजिटल प्लेटफॉर्मों की जवाबदेही बढ़ी है.

डेनमार्क का प्रस्तावित कानून यह सुनिश्चित करेगा कि यदि किसी व्यक्ति की छवि या आवाज़ का दुरुपयोग हुआ है तो वह उस सामग्री को हटवाने और मुआवज़ा मांगने का अधिकार पा सकेगा वो भी कलाकार की मृत्यु के 50 साल बाद तक. इसके अलावा, सोशल मीडिया कंपनियां जैसे Meta और X पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है यदि वे इस कानून का उल्लंघन करती हैं.

यह भी पढ़ें:

Facebook का खुफिया खेल! ऐसे रखी Snapchat और YouTube पर पैनी नजर, जानें पूरी जानकारी

[ad_2]

August 2025 Rajrog: अगस्त में बनेंगे एक के बाद एक 2 शक्तिशाली राजयोग, इन 3 राशियों की बढ़ेगी कमा

[ad_1]

August 2025 Auspicious Yog: ज्योतिष शास्त्र में कई ऐसे शुभ योग है जिनके प्रभाव से व्यक्ति की सोई किस्मत जाग उठती है. धन, वाहन-संपत्ति सुख प्राप्त होता है. अगस्त में भी बैक टू बैक दो राजयोग का संयोग बन रहा है. ऐसे में किन राशियों को इसका लाभ मिलेगा आइए यहां जानते हैं.

अगस्त में दो शक्तिशाली राजयोग

अगस्त में ग्रहों की चाल में बड़ा परिवर्तन होने वाला है. ऐसे में एक के बाद एक दो राजयोग का निर्माण होगा, गजलक्ष्मी राजयोग और लक्ष्मी नारायण राजयोग.

  1. पहला योग – 20 अगस्त तक मिथुन राशि में शुक्र और गुरु के शुभ संयोग से गजलक्ष्मी राजयोग रहेगा. इस योग के प्रभाव से व्यक्ति को धन, यश, और सम्मान की प्राप्ति होती है, और उसका जीवन राजा के समान हो जाता है. व्यक्ति को समाज में उच्च स्थान और प्रतिष्ठा प्राप्त होती है.
  2. दूसरा योग – वहीं 21 अगस्त से कर्क राशि में लक्ष्मी नारायण राजयोग बनेगा. इस योग के प्रभाव से जातक के हर कार्य पूरे होते है संघर्ष नहीं करना पड़ता वहीं बुद्धि और प्रतिभा प्रखर होती है. धन की किसी भी तरह से कमी नहीं रहती है.

इन राशियों को मिलेगा बैक-टू-बैक शुभ संयोग का लाभ

कर्क राशि – आपका अटका हुआ पुराना धन प्राप्त होगा. कारोबार में की मेहनत रंग लगाएगी. धनधान्य की प्राप्ति होगी. पारिवारिक शांति बनी रहेगी. आय के नए स्तोत्र खुलेंगे. मान-सम्मान बढ़ेगा. इस दौरान भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. जिस काम में हाथ लगाएंगे, वह सफलतापर्वक संपन्न होगा.

वृषभ राशि – वृषभ राशि वालों के लिए भी अगस्त अत्यंत अनुकूल और लाभकारी है. इन योग के प्रभाव से आमदनी में वृद्धि होगी. धन की स्थिति पहले से और अच्छी होगी. कानूनी मामलों में बड़ी सफलता मिलेगी. परिवार खुशहाल रहेगा. करियर में नई उंचाई मिलेगी.

मिथुन राशि – आपके आत्मविश्वास में वृद्धि, प्रेम-जीवन में स्थिरता और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा. पुराने किसी निवेश से अच्छा रिटर्न कमाएंगे.

[ad_2]

ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति को किया गया हाउस अरेस्ट, तख्तापलट की साजिश का लगा आरोप

[ad_1]

ब्राजील की सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (4 अगस्त) को पूर्व राष्ट्रपति जैयर बोलसोनारो के लिए हाउस अरेस्ट का आदेश जारी कर दिया है. उन पर गंभीर आरोप लगा है. ‘द गार्जियन’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक बोलसोनारो पर देश में तख्तापलट की साजिश का आरोप लगा है. अमेरिका ने सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश की निंदा की है. अहम बात यह है कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश ऐसे वक्त में आया है जब अमेरिका और ब्राजील के बीच ट्रेड वॉर तेज हो गई है.

जस्टिस एलेक्जेंडर डी मोरेस ने अपने आदेश के जरिए कहा कि बोलसोनारो ने पिछले महीने सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर लगाए गए प्रतिबंध का उल्लंघन किया है, उन्हें इलेक्ट्रॉनिक एंकल टैग पहनने का भी आदेश दिया गया था. उन्होंने अपने तीन सांसद बेटों के सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए कंटेंट पोस्ट किया था, जो कि नियमों के खिलाफ था. रविवार (3 अगस्त) को बोलसोनारो ने रियो डी जेनेरियो में अपने समर्थकों को संबोधित किया था.

कहां नजरबंद रहेंगे बोलसोनारो

हाउस अरेस्ट के आदेश के बाद ब्राजील की फेडरल पुलिस के एक स्टाफर ने बताया कि एजेंट्स बोलसोनारो के ब्रासीलिया स्थित घर पहुंच गए. उन्होंने बोलसोनारो का मोबाइल जब्त कर लिया है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई है. वे अब ब्रासीलिया में ही नजरबंद रहेंगे. उन्हें कहीं आने-जाने की इजाजत नहीं होगी. अहम बात यह भी है कि इस मामले पर अमेरिका की भी नजर है. अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने अपने एक बयान में न्यायाधीश के फैसले की निंदा की है.

इलेक्ट्रॉनिक एंकल मॉनिटर ने बढ़ाई मुश्किल

सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है पूर्व राष्ट्रपति बोलसोनारो को इलेक्ट्रॉनिक एंकल मॉनिटर पहनना होगा. उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी. बोलसोनारो के साथ-साथ उनके 33 सहयोगियों पर भी सरकार की नजर बनी हुई है. उन पर लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगा है.

[ad_2]