ना रजनीकांत ना आमिर खान, ‘कुली’ का ये एक्टर है सबसे अमीर, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

[ad_1]

लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित और सुपरस्टार रजनीकांत स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘कुली’ साल की मच अवेटेज फिल्म है. इस मूवी की जबरदस्त स्टार कास्ट, दमदार ट्रेलर और अनिरुद्ध रविचंदर के शानदार म्यूजिक की वजह से ये पहले ही फैंस के बीच काफी हाईप क्रिएट कर चुकी है. वहीं आमिर खान, नागार्जुन, उपेंद्र और पूजा हेगड़े जैसे बड़े नाम भी इस एक्शन से भरपूर फिल्म का हिस्सा हैं. चलिए आज यहां जानते हैं कुली के इन स्टार्स में सबसे दौलतमंद कौन है?

कुली का कितना है बजट? 
 सन पिक्चर्स द्वारा निर्मित, कुली 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. ये भारत की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है. सियासत डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक इसका कुल बजट 375 करोड़ रुपये है. वहीं रजनीकांत को उनके किरदार के लिए 150 करोड़ रुपये बतौर फीस मिले हैं जबकि निर्देशक लोकेश को 50 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं. बाकी पैसा सेट, कलाकारों, क्रू और मार्केटिंग पर खर्च किया जाएगा. यह फिल्म तमिल, तेलुगु, हिंदी और अन्य भाषाओं में रिलीज़ होगी.

रजनीकांत की कितनी है नेटवर्थ
रजनीकांत, साउथ के सुपरस्टार है. उनका 30,000 रुपये की मामूली कमाई से लेकर 100 करोड़ रुपये प्रति फिल्म की कमाई तक का सफ़र आज भी लाखों लोगों को इंस्पायर करता है. जल्द कुली में नजर आने वाले रजनीकांत की नेटवर्थ 430 करोड़ रुपये है और वे अपनी फिल्मों से 125 से 250 करोड़ तक फीस वसूलते हैं.

आमिर खान की कितनी है नेटवर्थ
कुली में आमिर खान भी दमदार रोल में नजर आएंगे. बॉलीवुड के मिस्टर परफेशनिस्ट की नेटवर्थ की बात करें तो वे इस मामले में रजनीकांत से आगे हैं. उनकी नेटवर्थ 1862 करोड़ रुपये है. आमिर खान अपनी फिल्मों से 100 से 200 करोड़ तक फीस वसूलते हैं.

नागार्जुन की कितनी है नेटवर्थ
कुली में नागार्जुन का भी अहम रोल है. दौलत के मामले में ना रजनीकांत और ना ही आमिर खान उनके आगे टिकते हैं. यानी वे कुली के स्टार्स में सबसे ज्यादा अमीर हैं.  बता दें कि नागार्जुन कुली के स्टार्स में सबसे ज्यादा अमीर हैं. उनकी नेटवर्थ 3310 करोड़ रुपये है. नागार्जुन एक्टिंग ही नहीं बल्कि फिल्म प्रोड्यूस कर मोटा पैसा कमाते हैं उनका अपना स्टूडियो है साथ ही वे  3 रियल्टी एंटरप्राइजेज, एक रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन फर्म के भी हेड हैं. उनकी स्पोर्ट्स टीम भी है.

पूजा हेगड़े की कितनी है नेटवर्थ
पूजा हेगड़े ने बॉलीवुड से लेकर साउथ की तमाम फिल्मों में काम किया है. अब वे कुली मे नजर आएंगीं. पूजा की नेटवर्थ की बात करें तो ये 50 से 60 करोड़ रुपये है.

उपेंद्र की कितनी है नेटवर्थ
कुली की स्टार कास्ट में उपेंद्र का नाम भी शामिल है. उपेंद्र की नेटवर्थ 78 करोड़ रुपये है. उपेंद्र अपनी फिल्मों से 10 से 15 करोड़ रुपये बतौर फीस कमाते हैं.

ये भी पढ़ें:-कैटरीना कैफ या विक्की कौशल में कौन है ज्यादा रईस? जानें- दोनों की नेटवर्थ में कितना है अंतर

[ad_2]

ट्रंप ने किया पुतिन का पारा हाई! धमकी के बाद रूस का मिसाइल की तैनाती पर किया बड़ा फैसला

[ad_1]

रूस और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता हुआ नजर आ रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो न्यूक्लियर सबमरीन्स की तैनाती रूस के तटों पर करवा दी थी. अब इसके बाद व्लादिमीर पुतिन ने बड़ा फैसला लिया है. द न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक रूस अब इंटरमीडिएट-रेंज की मिसाइल की तैनाती पर लगी रोक को हटा रहा है. 

रूस के विदेश मंत्रालय ने सोमवार (4 अगस्त) को घोषणा की है कि वे मिसाइलों की तैनाती पर लगे प्रतिबंध वाली संधि को तोड़ रहे हैं. वे इसका पालन नहीं करेंगे. हालांकि अमेरिका पिछले एक दशक में कई बार रूस पर इस संधि को तोड़ने का आरोप लगा चुका है. रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान भी इंटरमीडिएट-रेंज की मिसाइलों के इस्तेमाल की बात सामने आयी थी.

रूस के विदेश मंत्रालय ने क्या दी प्रतिक्रिया

विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा, रूस अब खुद पर इंटरमीडिएट और शॉर्ट-रेंज मिसाइलों को लेकर लगाई गई उन पाबंदियों में बंधा हुआ महसूस नहीं करता है. अहम बात यह भी है कि रूस ने इसको लेकर पहले भी संकेत दिए थे. राष्ट्रपति पुतिन ने दिसंबर 2024 में कहा था कि रूस 2025 की दूसरी छमाही में मिसाइलों की तैनाती बेलारूस में कर सकता है.

इंटरमीडिएट-रेंज की मिसाइल को लेकर क्या हुई थी संधि

अमेरिका और सोवियत यूनियन के बीच इंटरमीडिएट-रेंज न्यूक्लियर फोर्सेज (INF) ट्रीटी 1987 में साइन हुई थी. इसके तहत 500 से 5500 किलोमीटर की रेंज वाली मिसाइलों की तैनाती पर रोक लगा दी गई थी. हालांकि अमेरिका 2019 में इस संधि से बाहर हो गया. अब अमेरिका ने सबमरीन्स को रूस के करीब भेज दिया है. लिहाजा रूस ने भी संधि को तोड़ने की घोषणा कर दी.

सबमरीन्स की तैनाती पर क्या बोले थे ट्रंप 

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने शुक्रवार (1 अगस्त) सोशल मीडिया हैंडल ट्रूथ पर पोस्ट शेयर कर कहा था कि सबमरीन्स को उचित जगहों पर भेजने का आदेश दे दिया गया है. ट्रंप ने यह कदम रूसी सुरक्षा परिषद के डिप्टी चेयरमैन और पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव के बयान के बाद उठाया है. दावा किया गया है कि मेदवेदेव ने भड़काऊ भाषण दिया था.

[ad_2]

अब बिना WhatsApp वालों से भी होगी चैटिंग! जल्द आ रहा धमाकेदार फीचर, जानिए कैसे करेगा कमाल

[ad_1]

Whatsapp New Feature: WhatsApp एक ऐसे नए फीचर पर काम कर रहा है जो यूज़र्स को उन लोगों से भी बात करने की सुविधा देगा जिनके पास न तो WhatsApp अकाउंट है और न ही ऐप इंस्टॉल है. WaBetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, यह फीचर फिलहाल Android बीटा वर्ज़न 2.25.22.13 में टेस्टिंग स्टेज में है और आने वाले हफ्तों में रोलआउट किया जा सकता है.

कैसे काम करेगा नया गेस्ट चैट फीचर?

इस फीचर का नाम होगा “Guest Chats”, जिसमें WhatsApp यूज़र एक इनवाइट लिंक के ज़रिए नॉन-यूज़र से डायरेक्ट चैट शुरू कर सकेंगे. खास बात ये है कि रिसीवर को न WhatsApp इंस्टॉल करने की जरूरत होगी और न ही अकाउंट बनाने की. वो लिंक पर क्लिक करके एक सिक्योर वेब इंटरफेस के ज़रिए चैट एक्सेस कर सकेंगे बिल्कुल WhatsApp Web जैसा अनुभव.

प्राइवेसी भी फुल सिक्योर

WhatsApp का दावा है कि गेस्ट चैट्स के सभी मैसेज एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होंगे जिससे सिर्फ भेजने और पाने वाले ही मैसेज देख सकेंगे. यह फीचर पूरी तरह से WhatsApp के इंटरनल सिस्टम पर आधारित रहेगा जिससे एक्सपीरियंस स्मूद और भरोसेमंद रहेगा.

कुछ सीमाएं भी होंगी

हालांकि, गेस्ट चैट में कुछ पाबंदियां भी होंगी:

  • फोटो, वीडियो या GIF शेयर नहीं कर सकेंगे
  • वॉयस और वीडियो मैसेज का ऑप्शन नहीं होगा
  • कॉलिंग की सुविधा भी नहीं मिलेगी
  • यह फीचर केवल वन-ऑन-वन चैट के लिए होगा, ग्रुप चैट का सपोर्ट नहीं रहेगा

WhatsApp की रणनीति क्या है?

WhatsApp शायद इस फीचर के ज़रिए नॉन-यूज़र्स को ऐप ट्राय कराने का आसान तरीका देना चाहता है ताकि बिना फुल साइनअप के लोग चैटिंग का अनुभव ले सकें. यह एक लो-फ्रिक्शन तरीका हो सकता है उन्हें WhatsApp की दुनिया से जोड़ने का.

कब तक मिलेगा ये फीचर?

फिलहाल कंपनी इस फीचर की इंटरनल टेस्टिंग कर रही है. इसकी कोई ऑफिशियल लॉन्च डेट घोषित नहीं हुई है लेकिन आने वाले महीनों में यह बीटा यूज़र्स के लिए उपलब्ध हो सकता है और फिर पब्लिक रोलआउट की संभावना है.

यह भी पढ़ें:

Google Gemini ऐप में आया नया फीचर! अब डीप सर्च के साथ मिलेगा एआई का नया अनुभव, जानें कैसे उठाएं लाभ

[ad_2]

आज का अंक राशिफल: 5 अगस्त 2025, जानें मूलांक के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन?

[ad_1]

Daily Numerology Prediction: ज्योतिष शास्त्र में अंक ज्योतिष का विशेष महत्व होता है. जिस तरह ज्योतिष विद्या की मदद से हम व्यक्ति के भविष्य की जानकारी देते हैं, ठीक उसी तरह हम अंकशास्त्र की मदद से भविष्य में होने वाली घटनाओं की जानकारी प्राप्त करते हैं. अंक शास्त्र को अंग्रेजी में न्यूरोलॉजी कहते हैं. अंक ज्योतिष में नव ग्रहों के आधार पर गणना की जाती है. आज हम जानेंगे मंगलवार, 5 अगस्त 2025 का दैनिक अंक राशिफल.

मूलांक 1
आज आपका आत्मविश्वास आपको अलग पहचान दिला सकता है. लेकिन वाणी में अहंकार से बचें. कोई रुका हुआ काम दोपहर के बाद गति पकड़ेगा. आर्थिक फैसलों में धैर्य रखें.

  • शुभ रंग: सुनहरा
  • लकी नंबर: 3

मूलांक 2
भावनाओं में बहने की बजाय आज व्यावहारिक सोच अपनाएं. आज के दिन पारिवारिक विषय से जुड़े फैसले ले सकते हैं. प्रेम संबंधों में किसी भी तरह का झूठापन न दिखाएं.

  • शुभ रंग: सफेद
  • लकी नंबर: 7

मूलांक 3
धार्मिक कार्यों में मन लगेगा. गुरुजन या वरिष्ठों से मार्गदर्शन मिलेगा. आज के दिन आपको नौकरी या इंटरव्यू से जुड़े अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. हालांकि कुछ समय के लिए निवेश को टालें.

  • शुभ रंग: पीला
  • लकी नंबर: 1

मूलांक 4
कुछ पुरानी बातें आज मन को परेशान कर सकती हैं, लेकिन आज का दिन आत्मनिरीक्षण के लिए बेहतर है. तकनीकी क्षेत्र वालों को सफलता मिलेगी.

  • शुभ रंग: नीला
  • लकी नंबर: 8

मूलांक 5
आज के दिन बुध की ऊर्जा आपके जीवन में बेहतर निर्णय लेने की शक्ति देगा. व्यापार में विस्तार की योजना बन सकती है. कोई नया कौशल सीखने का मन बनेगा.

  • शुभ रंग: हरा
  • लकी नंबर: 5

मूलांक 6
आज का दिन रिश्तों के लिए खास हो सकता है. पार्टनर से कोई गहरा संवाद होगा. घरेलू खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें.

  • शुभ रंग: गुलाबी
  • लकी नंबर: 2

मूलांक 7
आध्यात्मिक रुझान बढ़ेगा. एकांत में समय बिताने का मन बनेगा. छात्रों को कोई पुराना कंसेप्ट आज अच्छे से समझ में आएगा.

  • शुभ रंग: स्लेटी
  • लकी नंबर: 6

मूलांक 8
मूलांक 8 वालों के लिए आज का दिन चुनौतियों से भरा हो सकता है. अपने काम के प्रति उत्साह बनाए रखें. ऑफिस में काम का दबाव बढ़ेगा लेकिन आप उसे अच्छी तरह मैनेज कर लेंगे.

  • शुभ रंग: बैंगनी
  • लकी नंबर: 4

मूलांक 9
मंगल की ऊर्जा से भरपूर रहेंगे. कुछ नया करने का जोश रहेगा, लेकिन जल्दबाजी नुकसान दे सकती है. यात्रा के योग बन सकते हैं.

  • शुभ रंग: लाल
  • लकी नंबर: 9

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]

वैश्विक दबाव के बीच छह महीने में सबसे निचले स्तर के करीब पहुंचा भारतीय रुपया, जानें क्या है वजह

[ad_1]

Rupee vs Dollar: भारतीय रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 29 पैसे टूटकर डॉलर के मुकाबले 87.95 पर पहुंच गया, जो पिछले 6 महीनों में रुपये का सबसे निचला स्तर है. विदेशी मुद्रा कारोबारियों (Forex Traders) का मानना है कि रुपये पर यह दबाव इस सप्ताह भी बना रह सकता है, क्योंकि अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत पर उच्च शुल्क (High Tariffs) लगाने की चेतावनी दी है.

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार (interbank foreign exchange market) में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 87.95 पर कमजोर रुख के साथ खुला, जो सोमवार के 87.66 के बंद स्तर की तुलना में 29 पैसे की गिरावट दर्शाता है.

रुपये में क्यों गिरावट?

डॉलर इंडेक्स, जो छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाता है, 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.81 पर पहुंच गया. घरेलू शेयर बाजार में भी कमजोरी देखने को मिली, जहां BSE सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 200.40 अंकों की गिरावट के साथ 80,818.32 पर आ गया, जबकि एनएसई निफ्टी 58.90 अंक गिरकर 24,663.80 पर पहुंच गया. अंतरराष्ट्रीय ब्रेंट क्रूड 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68.57 डॉलर प्रति बैरल पर रहा.

शेयर बाजार पर टैरिफ का असर

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) सोमवार को शुद्ध रूप से बिकवाल रहे. उन्होंने 2,566.51 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. अमेरिका की चेतावनी के चलते बाजार में तनाव देखने को मिला. अमेरिकी प्रशासन ने भारत पर रूस से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल खरीदने और उसे मुनाफे के साथ बेचने का आरोप लगाया है.

भारत ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन संघर्ष शुरू होने के बाद रूस से तेल आयात करने के कारण भारत को अमेरिका और यूरोपीय संघ की तरफ से अनुचित रूप से निशाना बनाया गया है. मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि भारत ने यह तेल आयात इसलिए शुरू किया क्योंकि संघर्ष के बाद पारंपरिक आपूर्तियां यूरोप की ओर मोड़ दी गई थीं. बयान में यह भी कहा गया कि उस समय अमेरिका ने खुद भारत को वैश्विक ऊर्जा बाजार की स्थिरता के लिए ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित किया था. भारत का उद्देश्य हमेशा देश के उपभोक्ताओं के लिए ऊर्जा की लागत को किफायती बनाए रखना रहा है.

ये भी पढ़ें: वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच आज तेज चमका सोना, जानें 5 अगस्त 2025 को आपके शहर का ताजा भाव

[ad_2]

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार ने पूछा सवाल तो मोहम्मद सिराज ने कर दी बोलती बंद, जानिए क्या कहा

[ad_1]

IND vs ENG Test Series: ओवल टेस्ट में इंग्लैंड को 6 रन से हराकर पांच मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराने के बाद भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज एक बार फिर सुर्खियों में हैं. शानदार गेंदबाजी के लिए ट्रेंड कर रहे सिराज ने अंतिम पारी में फाइव विकेट हॉल लेकर टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत दिलाई, लेकिन जब वह मैच के बाद कप्तान शुभमन गिल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे तो एक सवाल ने माहौल गर्मा दिया.

BGT पर सवाल, जवाब में सिराज ने गिनाए आंकड़े

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT 2024-25) में खराब प्रदर्शन करने के बाद आपने वापसी कैसे की? सवाल सुनकर सिराज मुस्कुराए और सधे हुए अंदाज जवाब देते हुए बोले,  “सर, मैंने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी 20 विकेट लिए थे. जस्सी भाई (बुमराह) उस समय शानदार गेंदबाजी कर रहे थे और मेरा काम बस ये था कि साझेदारी में उन्हें सहयोग दूं.”

उनके जवाब ने ना सिर्फ सवाल पूछने वाले को चुप कर दिया बल्कि सोशल मीडिया पर भी सिराज की तारीफों की बाढ़ आ गई.

रिकॉर्ड लिस्ट में सिराज की एंट्री

ओवल टेस्ट में 5 विकेट लेने के साथ सिराज ने सीरीज में कुल 23 विकेट पूरे कर लिए हैं. इसके साथ ही उन्होंने अपना नाम एक खास लिस्ट में शुमार कर लिया हैं. सिराज विदेश में एक टेस्ट सीरीज में 20 से ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं. इस लिस्ट में उनसे पहले कपिल देव और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गजों का नाम दर्ज है.

प्रसिद्ध कृष्णा के साथ की विनिंग पार्टनरशिप

टेस्ट के अंतिम दिन जब इंग्लैंड सिर्फ छह रनों की दूरी पर था, तब सिराज ने गस एटकिंसन को क्लीन बोल्ड कर भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई. इससे पहले चौथे दिन एक कैच छोड़ने के बाद सिराज को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था, लेकिन पांचवें दिन उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर आलोचकों को करारा जवाब दिया है.

सिराज ने साथी गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के साथ मिलकर इंग्लैंड की पारी को 317 रन पर 4 विकेट से 367 रन पर ऑलआउट तक पहुंचा दिया और मुकाबले को भारत के नाम कर दिया.

कोहली भी हुए थे मुरीद

सिराज के समर्पण और जज्बे को देखकर पूर्व कप्तान विराट कोहली तक उनकी तारीफ करते नहीं थकते.कोहली पहले ही कह चुके हैं कि सिराज वो खिलाड़ी हैं जो टीम के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा सकते हैं.

[ad_2]

Video: तेज रफ्तार कार ने दुकान के सामने खड़े शख्स को रौंदा, ये वीडियो देख निकल जाएगी चींख!

[ad_1]

Odisha News: ओडिशा के बोलांगीर जिले से एक खौफनाक हादसे का वीडियो सामने आया है. यह हादसा जिले के लाथोर गांव में मारवाड़ी धर्मशाला के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भयानक था कि युवक कई फीट दूर जाकर गिरा.

सड़क किनारे खड़े युवक की कार ने मारी टक्कर

यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक सड़क के किनारे शांत खड़ा था. तभी एक तेज रफ्तार कार आई और सीधे उसे टक्कर मार दी. टक्कर के बाद कार चालक बिना रुके वहां से फरार हो गया.


घायल युवक की पहचान स्थानीय निवासी के रूप में हुई है. घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत गंभीर लेकिन फिलहाल स्थिर है.

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शुरू जांच

हैरानी की बात यह है कि जिस कार से यह दुर्घटना हुई, उस पर कोई नंबर प्लेट नहीं लगी थी. इससे पुलिस की जांच में परेशानी आ रही है. हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रोड पर अक्सर गाड़ियां बहुत तेज चलती हैं और यहां पर स्पीड ब्रेकर या कोई चेतावनी बोर्ड भी नहीं है. लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि इस इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा ना हों.

ये भी पढ़ें-

Video: फ्री की बिरयानी के लिए गंदी करतूत, वेज थाली में खुद डाल दी हड्डी, चालाकी कैमरे में कैद


क्या बार-बार अल्ट्रासाउंड से बच्चे को पहुंचता है नुकसान, क्या कहते हैं डॉक्टर्स?

[ad_1]

Repeated Ultrasound During Pregnancy: प्रेगनेंसी वो दौर होता है जब मां बनने वाली महिला हर छोटी-बड़ी बात को लेकर सतर्क रहती है. बच्चे की पहली धड़कन सुनने से लेकर उसकी पहली हलचल तक, हर पल मां के लिए खास होता है. इस सफर में अल्ट्रासाउंड एक ऐसा माध्यम बन जाता है, जिससे मां अपने नन्हे मेहमान की झलक देख पाती है. लेकिन जैसे-जैसे तकनीक का उपयोग बढ़ा है, वैसे-वैसे एक सवाल भी लोगों के मन में बार-बार उठने लगा है कि क्या बार-बार अल्ट्रासाउंड कराना बच्चे के लिए सुरक्षित है? 

अल्ट्रासाउंड क्या है और इसका उपयोग क्यों होता है?

अल्ट्रासाउंड एक नॉन-इनवेसिव तकनीक है जिसमें हाई-फ्रीक्वेंसी साउंड वेव्स (ध्वनि तरंगों) की मदद से गर्भ में पल रहे शिशु की तस्वीर देखने को मिलती है. यह टेस्ट डॉक्टर को शिशु की ग्रोथ, एमनियोटिक फ्लूइड और बच्चे की पोजिशन जानने में मदद करता है. प्रेग्नेंसी में आमतौर पर 2 से 3 अल्ट्रासाउंड करना सामान्य और सुरक्षित माना जाता है. लेकिन एक महीने में सिर्फ एक बार कराना चाहिए. 

डॉ. सलोनी श्रीवास्तव के अनुसार,अल्ट्रासाउंड एक सुरक्षित प्रक्रिया है, लेकिन यह सिर्फ तब कराना चाहिए जब इसकी आवश्यकता हो. मेडिकल जरूरत न हो तो सिर्फ शिशु को देखने के लिए बार-बार अल्ट्रासाउंड कराना जरूरी नहीं है.

ये भी पढ़े- आपकी अंडरवियर पर दिख रहे हैं ये निशान तो हो जाइए सावधान, महिलाओं के वेजाइनल डिस्चार्ज का रंग कर देता है बीमारी का इशारा

कब-कब कराया जाता है अल्ट्रासाउंड?

  • प्रेगनेंसी में मुख्य रूप से तीन बार अल्ट्रासाउंड किया जाता है
  • पहली तिमाही (6-9 सप्ताह): हार्टबीट जानने के लिए
  • दूसरी तिमाही (18-22 सप्ताह): बच्चे के अंगों की जांच के लिए
  • तीसरी तिमाही (32-36 सप्ताह): बच्चे की स्थिति और वजन का मूल्यांकन करने के लिए

क्या करें और क्या न करें?

  • केवल डॉक्टर की सलाह पर ही अल्ट्रासाउंड कराएं
  • ‘4D’ या ‘5D’ स्कैन केवल मनोरंजन या उत्सुकता के लिए बार-बार न कराएं
  • अल्ट्रासाउंड तकनीक का सम्मान करें, लेकिन अति-उपयोग से बचें

प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड एक अनमोल तकनीक है जो मां को उसके शिशु से जुड़ाव का अनुभव कराती है. यह सुरक्षित है, लेकिन इसका प्रयोग तभी करना चाहिए जब मेडिकल जरूरत हो. डॉ. सलोनी श्रीवास्तव यही सलाह देती हैं कि, मां बनने की इस यात्रा में भावनाओं के साथ-साथ विवेक और विज्ञान का संतुलन भी जरूरी है.

इसे भी पढ़ें- शराब और स्मोकिंग से भी ज्यादा खतरनाक है यह एक आदत, 102 साल के डॉक्टर ने बताया जान बचाने का तरीका

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

Video: साइकिल वाले को क्या सूझी? लोगों से भरा ऑटो भी पलट गया, भयावह हादसे का वीडियो वायरल

[ad_1]

Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक साइकिल सवार और एक ओवरलोडेड ऑटो रिक्शा की टक्कर हुई. वायरल वीडियो में देखा गया है कि एक साइकिल सवार युवक और एक तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा के बीच भीषण टक्कर हो गई.

इस हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे ऑटो रिक्शा ने साइकिल को जोरदार टक्कर मारी, जिससे साइकिल सवार सड़क पर गिर पड़ा. हादसा इतना भयावह था कि उसे देखने के बाद आपके भी रौंगटे खड़े हो जाएंगे.

जनिए पूरी घटना के बारे में 

हालांकि, ये हादसा कहा हुआ इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ट्रैक्टर, जो एक भारी-भरकम लोड लिए हुए है और सड़क पर धीमी गति से चल रहा है. इसके बगल में एक साइकिल सवार-युवक सड़क पर दाईं ओर से जा रहा है. इसी दौरान, पीछे से एक ऑटो रिक्शा, जो बहुत ज्यादा ही ओवरलोडेड है और तेज रफ्तार में है.

ऑटो रिक्शा की गति और दिशा सही नहीं होने के कारण वह साइकिल सवार से टकरा जाता है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि साइकिल सवार युवक सड़क पर गिर पड़ा और उसकी साइकिल भी टूट गई. हादसे के बाद भी ऑटो रिक्शा रुकने की बजाय आगे बढ़ गया, लेकिन कुछ सेकेंड बाद वह भी सड़क पर फिसलकर पलट गया, जिससे उसमें सवार लोग भी सड़क पर गिर गए.

पुलिस ने ओवरलोडिंग के आरोप में मामला दर्ज किया

इस घटना में साइकिल सवार को गंभीर चोटें आई और वह सड़क पर लेटा हुआ नजर आ रहा है. घटना के समय मौजूद लोगों ने बताया कि ऑटो रिक्शा में सवारियां इतनी ज्यादा थी कि वह बैलेंस खो बैठा और ऑटो की स्पीड भी बहुत तेज थी, जिसके कारण ये भयावह हादसा हो गया. साइकिल सवार व्यक्ति को देखने का समय ही नहीं मिला और टक्कर हो गई.

पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंची और घायल साइकिल सवार को अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने बताया कि ऑटो रिक्शा ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और ओवरलोडिंग के आरोप में मामला दर्ज किया गया है.


Railway Jobs: रेलवे में निकली 3000 से ज्यादा पदों पर पर भर्ती, 14 अगस्त से होंगे आवेदन शुरू

[ad_1]

रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका आया है. पूर्वी रेलवे (Eastern Railway) ने साल 2025 के लिए अप्रेंटिस (Apprentice) के हजारों पदों पर भर्ती की घोषणा की है. इस भर्ती के तहत योग्य उम्मीदवार विभिन्न ट्रेडों में अप्रेंटिस के रूप में चयनित किए जाएंगे. आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त 2025 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन फॉर्म भरकर इसमें शामिल हो सकते हैं.

पूर्वी रेलवे की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, कुल 3115 पदों पर भर्ती की जाएगी. यह भर्ती विभिन्न वर्कशॉप्स और डिवीजनों के लिए की जा रही है, जिसमें हावड़ा, सियालदह, मालदा, आसनसोल, कांचरापाड़ा, लिलुआ और जमालपुर जैसे क्षेत्र शामिल हैं. यह भर्ती युवाओं के लिए रेलवे में अपना करियर शुरू करने का सुनहरा अवसर है.

शैक्षणिक योग्यता

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कम से कम 10वीं पास (माध्यमिक) होना चाहिए. इसके साथ ही, संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) का सर्टिफिकेट भी जरूरी है. उम्मीदवार का प्रमाणपत्र किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से होना चाहिए.

उम्र सीमा

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 15 साल होनी चाहिए और अधिकतम उम्र 24 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. हालांकि, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी.

चयन प्रक्रिया

अप्रेंटिस पदों के लिए किसी भी तरह की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा. चयन पूरी तरह से मेरिट बेस पर होगा, जो उम्मीदवार की 10वीं कक्षा और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर तय किया जाएगा. जिन उम्मीदवारों के अंक समान होंगे, उनकी उम्र के आधार पर चयन किया जाएगा – जिसमें बड़े उम्र वाले को प्राथमिकता दी जाएगी.

ट्रेनिंग और स्टाइपेंड

चयनित उम्मीदवारों को निर्धारित समय के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी. ट्रेनिंग के दौरान उन्हें सरकार द्वारा तय किया गया स्टाइपेंड (प्रशिक्षण भत्ता) भी मिलेगा. ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उम्मीदवारों को संबंधित क्षेत्र में काम करने का अनुभव मिलेगा, जो आगे भविष्य में स्थायी नौकरी के लिए फायदेमंद हो सकता है.

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

सामान्य (General), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 शुल्क देना होगा. एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा.

यह भी पढ़ें: हर महीने कितना कमाते हैं अनिरुद्धाचार्य, जानें कहां से होती है कमाई और कहां करते हैं खर्च?

जरूरी दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपने 10वीं और आईटीआई के प्रमाणपत्र, फोटो, हस्ताक्षर, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), और आधार कार्ड जैसी जानकारी तैयार रखनी होगी.

आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवार 14 अगस्त 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन करने की अंतिम तारीख 13 सितंबर 2025 है. आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से Eastern Railway की आधिकारिक वेबसाइट पर ही स्वीकार किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: केएल राहुल या रविंद्र जडेजा, किसकी पत्नी है ज्यादा पढ़ी-लिखीं? जान लें पूरी डिटेल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]