Video: घर में रखा सिलेंडर फटा, सड़क पर चल रहे लोगों के ऊपर गिरा मलबा, देखें खौफनाक वीडियो

[ad_1]

Telangana News: तेलंगाना के हैदराबाद के मेडचल इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब एक घर में गैस सिलेंडर फट गया. जोरदार धमाके के साथ पूरा मकान ढह गया, जिससे वहां रह रहे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक महिला की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है. इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मकान गिरता हुआ नजर आ रहा है.

जनिए क्या है पूरा मामला? 

यह घटना मेडचल के अम्बेडकर मूर्ति के पास हुई, जहां पूर्व एमपीटीसी मुरली के घर में अचानक गैस सिलेंडर फट गया. धमाका इतना तेज था कि पूरा मकान ढह गया. इस हादसे में दो लोग बुरी तरह से फंस गए, जिन्हें तुरंत बचाव दल ने बाहर निकाला. घायलों को तत्काल पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई.


मृतक की पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हुई है, लेकिन बताया जा रहा है कि वह परिवार का एक सदस्य था. दूसरी ओर एक महिला जो इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई, उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है. डॉक्टरों के मुताबिक, महिला की जान बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं.

सिलेंडर फटने का कारण क्या था?

सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई. शुरूआती जांच में पता चला है कि गैस सिलेंडर फटने की वजह से यह हादसा हुआ. हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि सिलेंडर फटने का कारण क्या था. क्या यह शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ या गैस लीकज के कारण हुआ. पुलिस सही कारण पता करने के लिए जांच कर रही है.

स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसा इतनी तेज था कि आस-पास के इलाके में भी लोग डर गए, जिसके बाद लोगों ने बिना किसी देरी के पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया.


‘कपड़े काले, लेकिन दिल सफेद’, ब्लैक आउटफिट में सोनाक्षी ने फलॉन्ट किया बॉस लेडी लुक

[ad_1]

‘कपड़े काले, लेकिन दिल सफेद’, ब्लैक आउटफिट में सोनाक्षी सिन्हा ने फलॉन्ट किया बॉस लेडी लुक, कैप्शन में लिखी ये बात

[ad_2]

सुनील गावस्कर ने वर्कलोड मैनेजमेंट पर उठाए सवाल, जो कहा उससे मच सकता है बवाल

[ad_1]

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वर्कलोड की वजह से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के सिर्फ तीन मुकाबले ही खेले. बुमराह के फिट होने के बाद भी टेस्ट मैच मिस करने से वर्कलोड को लेकर बवाल खड़ा हो गया है. कई पूर्व क्रिकेटरों ने इसकी आलोचना की है. अब इस फेहरिस्त में भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर का भी नाम जुड़ गया है. गावस्कर ने वर्कलोड पर जो प्रतिक्रिया दी है, उससे बवाल मच सकता है. 

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने उम्मीद जताई है कि मोहम्मद सिराज के इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैच की सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद वर्कलोड मैनेजमेंट (कार्यभार प्रबंधन) जैसा शब्द भारतीय क्रिकेट के शब्दकोष से हमेशा के लिए गायब हो जाएगा. 

क्या सीमा पर जवान ठंड की शिकायत करते होंगे- सुनील गावस्कर

बता दें कि तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ सभी पांच टेस्ट मैच खेले और कुल 185.3 ओवर फेंके, जिसमें उन्होंने 23 विकेट लिए. दूसरी तरफ भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह केवल तीन मैचों के लिए ही उपलब्ध रहे और अपने कार्यभार प्रबंधन के तहत ओवल में खेले गए पांचवें टेस्ट मैच में भी नहीं खेल पाए. 

सुनील गावस्कर ने स्पष्ट किया कि वह बुमराह की आलोचना नहीं कर रहे हैं, क्योंकि यह किसी और चीज से ज्यादा चोट प्रबंधन का मामला था. गावस्कर ने ‘इंडिया टुडे’ से बातचीत में कहा, “जब आप अपने देश के लिए खेल रहे हों, तो दर्द और तकलीफ़ों को भूल जाइए. क्या आपको लगता है कि सीमा पर जवान ठंड की शिकायत करते होंगे. ऋषभ पंत ने आपको क्या दिखाया? वह पांव में फ्रैक्चर के बावजूद बल्लेबाजी करने आए थे. आप खिलाड़ियों से यही उम्मीद करते हैं. भारत के लिए क्रिकेट खेलना सम्मान की बात है.”

उन्होंने कहा, “आप 140 करोड़ लोगों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और यही हमने मोहम्मद सिराज में देखा. मुझे लगता है कि सिराज ने पूरे दिल से गेंदबाजी की और उन्होंने काम के बोझ जैसे शब्द को हमेशा के लिए खत्म कर दिया. पांच टेस्ट मैचों में उन्होंने लगातार 7-8 ओवर गेंदबाजी की, क्योंकि कप्तान उनसे यही उम्मीद कर रहा था और देश को भी उनसे यही उम्मीद थी.”

[ad_2]

एक्सपोर्ट और सेल्स के दम पर जुलाई में 11 महीने के टॉप पर पहुंचा भारत का सर्विसेज PMI

[ad_1]

India’s Service Sector Growth: जुलाई 2025 में भारत के सेवा क्षेत्र ने उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है और यह वृद्धि पिछले 11 महीनों में सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है. मौसमी रूप से समायोजित HSBC इंडिया सेवा पीएमआई (Purchasing Managers Index) जुलाई में 60.5 रहा, जो जून में 60.4 था. यह अगस्त 2024 के बाद का सबसे ऊंचा आंकड़ा है. पीएमआई सूचकांक में 50 से ऊपर का स्तर आर्थिक गतिविधियों में विस्तार को दर्शाता है, जबकि 50 से नीचे का स्तर संकुचन का संकेत देता है. 
इस वृद्धि के प्रमुख कारणों में नए निर्यात ऑर्डरों में तेज़ उछाल और समग्र बिक्री में मजबूती शामिल है. सर्वेक्षण के अनुसार, भारतीय सेवा प्रदाताओं को एशिया, कनाडा, यूरोप, संयुक्त अरब अमीरात और अमेरिका जैसे देशों से नए ऑर्डर प्राप्त हुए हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय मांग में मजबूत सुधार देखा गया है.

सर्विस सेक्टर में तेजी 

कीमतों के मोर्चे पर, जून की तुलना में कच्चे माल और तैयार उत्पादों की लागत में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है. उत्पादन मूल्य में यह बढ़ोतरी लागत दबाव और मजबूत मांग को दर्शाती है. HSBC की चीफ इकोनॉमिस्ट प्रांजुल भंडारी के अनुसार, सेवा क्षेत्र की यह मजबूती मुख्य रूप से निर्यात ऑर्डरों में वृद्धि के कारण है. हालांकि, उन्होंने यह भी संकेत दिया कि कीमतों में जो तेजी आई है, उसमें आगे चलकर बदलाव संभव है, जैसा कि हाल के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) और थोक मूल्य सूचकांक (WPI) के आंकड़ों से संकेत मिलता है. 

जून में खुदरा मुद्रास्फीति 2.1 प्रतिशत रही, जो फरवरी से 4 प्रतिशत के नीचे बनी हुई है, जबकि थोक मूल्य मुद्रास्फीति 19 महीने के अंतराल के बाद नकारात्मक रही और जून में 0.13 प्रतिशत घटी. इसी दौरान, HSBC इंडिया कम्पोजिट आउटपुट सूचकांक भी जुलाई में मामूली बढ़कर 61.1 पर पहुंच गया, जो जून में 61.0 था. यह सूचकांक विनिर्माण और सेवा पीएमआई का संयोजन है. सेवा पीएमआई को S&P Global द्वारा लगभग 400 सेवा क्षेत्र की कंपनियों के उत्तरों के आधार पर तैयार किया गया है.. 

ये भी पढ़ें: रुस से तेल खरीदने पर भारत को क्यों धमका रहा अमेरिका? जानिए इसके पीछे राष्ट्रपति ट्रंप की बड़ी मंशा

[ad_2]

Video: शख्स ने कुत्ते को बुरी तरह लाठी से पीटा, फिर लोगों ने युवक को कुत्ते की तरह पीटा

[ad_1]

Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगा. वीडियो में देखा गया है कि एक आदमी ने सड़क के आवारा कुत्ते पर लाठी से हमला किया और उसे जमकर पीटा, लेकिन इसके बाद जो हुआ, वो हैरान कर देने वाला है. लोगों ने उस आदमी को ऐसा सबक सिखाया कि वो कभी नहीं भूलेगा, जो उसके साथ हुआ. इस वायरल वीडियो को देखने के बाद लोगों ने युवक पर बहुत गुस्सा जताया है.

काफी सारे लोग मिलकर युवक पर हमला करने लगे

हालांकि, ये हादसा कहां हुआ इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है. वायरल वीडियो में देखा गया कि एक आदमी सड़क के कुत्ते पर लाठी से हमला कर रहा है. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई, जिसे देखने के बाद कई लोग उस आदमी से मिले और उसे पीटने लगे.

पहले तो वीडियो में देखा गया कि कई लोग उस आदमी से पहले बातचीत करते हैं और ये बातचीत अचानक से हाथापाई में बदल जाती है. काफी सारे लोग मिलकर उस युवक पर हमला करने लगते हैं और उसे बहुत बुरी तरह पीटने लगते है. हमला करने में कई महिलाएं भी शामिल हैं, जबकि कुछ लोग इसे अपने फोन पर रिकॉर्ड करने लगते हैं. 

घटना में समुदाय के लोगों ने हिंसा का जवाब हिंसा से दिया

इस वीडियो को देखने के बाद यह लगता है कि लोग कैसे सड़क के कुत्तों के प्रति क्रूरता को गंभीरता से लेते हैं और कभी-कभी खुद ही न्याय करने की कोशिश करते हैं. यह भारत में सड़क के कुत्तों के हमलों और समुदाय की सुरक्षा के बारे में चिंताओं को भी दर्शाता है. वीडियो को देखने के बाद लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आई है.

इस घटना में समुदाय के लोगों ने हिंसा का जवाब हिंसा से दिया, जो कि कानून के खिलाफ है. हालांकि, उनकी भावनाओं को समझा जा सकता है, क्योंकि वे कुत्ते की रक्षा करना चाहते थे. लेकिन क्या यह तरीका सही था? वे पुलिस को भी सूचना दे सकते थे.


भारत पर भारी टैरिफ लगाने की ट्रंप की धमकी से भड़का रूस, कहा- ब्रिक्स देश हमारे…

[ad_1]

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर भारी टैरिफ लगाने का आरोप लगाया है. उन्हें आपत्ति है कि भारत रूस से कच्चा तेल खरीदता है. साथ ही उन्होंने यूक्रेन में चल रही मानवीय त्रासदी के प्रति उदासीन रहने का भी भारत पर आरोप लगाया है. इस बीच रूस ने अमेरिकी प्रशासन पर वॉशिंगटन के प्रभुत्व को बनाए रखने के लिए ग्लोबल साउथ देशों के खिलाफ नव-उपनिवेशवादी नीति अपनाने का आरोप लगाया. रूस ने यह भी कहा कि ब्रिक्स देशों का उसे समर्थन है.

डोनाल्ड ट्रंप की ओर से दर्जनों देशों पर नए शुल्क लगाने की घोषणा के कुछ दिनों बाद रूस की तरफ से यह टिप्पणी की गई. प्रतिबंधों को पूरे विश्व को प्रभावित करने वाली आज के ऐतिहासिक दौर की एक अफसोसजनक वास्तविकता बताते हुए रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने सोमवार (4 अगस्त, 2025) को कहा कि अमेरिका उभरती विश्व व्यवस्था में आधिपत्य की हानि को स्वीकार नहीं कर सकता.

उन्होंने वॉशिंगटन पर आरोप लगाया कि वह अपनी स्थिति बनाए रखने के लिए नव-उपनिवेशवादी नीति का अनुसरण कर रहा है, और अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में उसका अनुसरण करने से इनकार करने वालों के विरुद्ध आर्थिक दबाव के राजनीतिक हथकंडे अपना रहा है. ग्लोबल साउथ में रूस के साझेदारों के खिलाफ ट्रंप की शुल्क नीति पर टिप्पणी करते हुए, जखारोवा ने इसे राष्ट्रों की राष्ट्रीय संप्रभुता पर प्रत्यक्ष अतिक्रमण और उनके आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने का प्रयास कहा.

उन्होंने कहा कि रूस का मानना है कि टैरिफ वॉर और प्रतिबंध इतिहास के स्वाभाविक क्रम को प्रभावित नहीं कर सकते. उन्होंने कहा कि हमारे पास बड़ी संख्या में साझेदार, समान विचारधारा वाले लोग और सहयोगी हैं जो ग्लोबल साउथ के देशों और सबसे पहले ‘ब्रिक्स’ के बीच इस दृष्टिकोण को साझा करते हैं.

जखारोवा उस समूह का उल्लेख कर रही थीं जिसमें मूल रूप से ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल थे, जिसका 2024 में विस्तार करके इसमें मिस्र, इथियोपिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात को शामिल किया गया और साल 2025 में इंडोनेशिया भी इसमें शामिल हो गया.

[ad_2]

अब आपकी आवाज़ चलाएगी कार और घर के सभी डिवाइस! आ गया नया AI मॉडल, जानें पूरी जानकारी

[ad_1]

Xiaomi AI Model: चीनी टेक दिग्गज Xiaomi ने एक नया AI वॉइस मॉडल पेश किया है MiDashengLM-7B, जो सिर्फ लैब में चलने वाला कोई प्रयोग नहीं, बल्कि अब असल ज़िंदगी के उपकरणों में इस्तेमाल हो रहा है. यह मॉडल पहले से ही चीन में स्मार्ट होम सिस्टम्स और कारों में सक्रिय है और सबसे बड़ी बात इसे ओपन सोर्स के रूप में लॉन्च किया गया है.

डिवेलपर्स के लिए खुला दरवाज़ा

Xiaomi का यह मॉडल Apache 2.0 लाइसेंस के तहत जारी किया गया है यानी कोई भी डिवेलपर या कंपनी इसे रिसर्च और कमर्शियल प्रोजेक्ट्स में इस्तेमाल कर सकता है वो भी बिना किसी बाधा के. Xiaomi का इरादा केवल तकनीकी ताकत दिखाना नहीं बल्कि एक मजबूत डिवेलपर कम्युनिटी तैयार करना है जो आने वाले AI दौर में उसे बढ़त दिला सके.

सिर्फ आवाज़ नहीं माहौल भी समझता है ये AI

MiDashengLM-7B की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह सिर्फ आवाज़ तक सीमित नहीं है. यह मॉडल बैकग्राउंड म्यूज़िक, आस-पास के वातावरण की आवाज़ें और अन्य साउंड सिग्नल्स को भी पहचान सकता है. इसका श्रेय जाता है Xiaomi Dasheng ऑडियो एनकोडर और Alibaba के Qwen2.5-Omni-7B डिकोडर के मेल को जिसने इस AI को बहुपरती क्षमताओं से लैस कर दिया है. यह AI clap या snap जैसी आवाज़ों को भी एक कमांड के रूप में पहचान सकता है.

घर और कार दोनों में इस्तेमाल के लिए तैयार

Xiaomi का दावा है कि यह AI मॉडल अभी 30 से अधिक स्मार्ट फीचर्स को संभाल रहा है. स्मार्ट होम्स में इसका इस्तेमाल 24/7 साउंड मॉनिटरिंग और अनपेक्षित आवाज़ों के लिए अलर्ट देने जैसे फीचर्स में हो रहा है. कारों में यह वॉयस कमांड्स के ज़रिए सिस्टम को कंट्रोल करता है और अगर कोई यूज़र सफर के दौरान नई भाषा सीख रहा हो तो उसे रियल-टाइम उच्चारण फीडबैक भी देता है. कुछ डिवाइस में तो अंडरवाटर वेक-अप मोड भी शामिल है जो बिना टच के सिर्फ ध्वनि संकेतों से सक्रिय हो जाता है.

तेज़, हल्का और ज़्यादा स्मार्ट

Xiaomi का कहना है कि MiDashengLM-7B की रिस्पॉन्स स्पीड बहुत तेज़ है और यह अन्य मॉडल्स की तुलना में एक साथ 20 गुना अधिक रिक्वेस्ट्स को संभाल सकता है वो भी बिना ज़्यादा मेमोरी खर्च किए. इसका मतलब यह है कि अब AI फीचर्स को चलाने के लिए न महंगे सर्वर की ज़रूरत होगी न ही इंटरनेट पर निर्भरता.

यह भी पढ़ें:

Deepfake पर सरकार की सख्ती! डिजिटल पहचान बचाने के लिए आ रहा नया कानून

[ad_2]

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन, जानें कितने पढ़े-लिखे थे?

[ad_1]

झारखंड की राजनीति का एक युग समाप्त हो गया है. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक नेताओं में से एक शिबू सोरेन का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. वह बीते एक महीने से किडनी संबंधी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और वेंटिलेटर पर थे.

उनके निधन की खबर जैसे ही सामने आई, पूरे झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जो उनके पुत्र भी हैं, खुद दिल्ली में मौजूद थे और उन्होंने अस्पताल से ही सोशल मीडिया पर पिता के निधन की जानकारी दी. उन्होंने एक्स (Twitter) पर भावुक होते हुए लिखा, “आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं. आज मैं शून्य हो गया हूं…”

‘गुरुजी’ के नाम से लोकप्रिय रहे शिबू सोरेन

शिबू सोरेन को झारखंड में ‘गुरुजी’ कहकर संबोधित किया जाता था. वह सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि आदिवासी अस्मिता और अधिकारों की लड़ाई के प्रतीक बन चुके थे. उन्होंने झारखंड को एक अलग राज्य का दर्जा दिलाने के आंदोलन की अगुवाई की थी. उनकी अगुवाई में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आदिवासी समाज में राजनीतिक और सामाजिक जागरूकता की नई लहर पैदा की.

शिबू सोरेन तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने और कई बार केंद्र सरकार में मंत्री भी रहे. उनका पूरा राजनीतिक जीवन झारखंड की जनता और खासतौर पर आदिवासी समुदाय के हितों की लड़ाई में समर्पित रहा.

कितने पढ़े-लिखे थे शिबू सोरेन?

शिबू सोरेन ने मैट्रिक तक की पढ़ाई की थी. उन्होंने झारखंड के हजारीबाग जिले के गोला हाई स्कूल से शिक्षा प्राप्त की थी. उस दौर में आदिवासी समाज में शिक्षा का स्तर बेहद सीमित था और संसाधनों की भी कमी थी, इसके बावजूद उन्होंने शिक्षा प्राप्त कर समाज में जागरूकता फैलाने की दिशा में काम शुरू किया.

शिक्षा के क्षेत्र में सीमित योग्यता होने के बावजूद उन्होंने जिस तरह से राजनीति में अपनी मजबूत पहचान बनाई, वह अपने आप में प्रेरणादायक है. उन्होंने जनभावनाओं को समझा, भाषा और संस्कृति को अपनाया और समाज के हर वर्ग से जुड़ने का प्रयास किया.

झारखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति

शिबू सोरेन के निधन से झारखंड ने एक ऐसा नेता खो दिया है, जिसने राज्य के निर्माण से लेकर विकास की नींव रखने में अपनी पूरी जिंदगी लगा दी. चाहे केंद्र सरकार से आदिवासी हितों की मांग हो या राज्य के भीतर स्थानीय आंदोलनों को आवाज देना उन्होंने हमेशा जनता की बात मजबूती से रखी.

यह भी पढ़ें: केएल राहुल या रविंद्र जडेजा, किसकी पत्नी है ज्यादा पढ़ी-लिखीं? जान लें पूरी डिटेल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

जब पानी के पिशाच का जंगल के आदमखोर से हुआ सामना, घर में घुसकर किया शिकार; देखें वीडियो

[ad_1]

कहते हैं कि पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर नहीं करते. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखने के बाद आपका ये भरम टूटने वाला है. जी हां, मानसून का महीना है, चारों तरफ बारिश, नदियां उफान पर, जंगल हरे-भरे और जानवरों की दुनिया में भूख के साथ-साथ चालाकी का तड़का भी लगा है. लेकिन जनाब, जो नजारा इस बार सोशल मीडिया पर देखने को मिला है, वो किसी हॉलीवुड की एनिमल फाइटिंग फिल्म से कम नहीं. दरअसल, एक ऐसा वीडियो वायरल हो गया है जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे और मन करेगा कि ये सीन दोबारा देख लिया जाए. इसमें एक शिकारी है जो जंगल का राजा नहीं है लेकिन चालाकी में शेर को भी मात दे दे, और दूसरा है वो जानवर जो पानी में राज करता है और अपने जबड़ों से हाथी को भी डरा दे.

पैंथर और मगरमच्छ के बीच हुई खूनी झड़प

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पैंथर किसी बहती हुई नदी के किनारे बैठा है और उसकी निगाहें पानी की सतह पर तैरते हुए एक मगरमच्छ पर टिकी हुई हैं. यह मगरमच्छ भी बेफिक्र होकर अपनी दुनिया में मस्त था, लेकिन उसे क्या पता था कि उसकी ये शांति कुछ ही पलों में तूफान में बदलने वाली है. पैंथर काफी देर तक पानी में तैरते मगरमच्छ का पीछा करता है और बिल्कुल सही मौके की तलाश में छुपा रहता है. उसकी चालाकी और धैर्य दोनों देखने लायक हैं. अचानक, बिजली की रफ्तार से पैंथर पानी में कूदता है और सीधे मगरमच्छ पर टूट पड़ता है. उसके जबड़े मगरमच्छ की गर्दन को जकड़ लेते हैं. पानी में भयंकर संघर्ष होता है.

बाजी मार ले गया पैंथर, मगरमच्छ हो गया ढेर

दोनों जानवर एक-दूसरे को पछाड़ने की कोशिश करते हैं. लेकिन पैंथर की पकड़ इतनी मजबूत होती है कि मगरमच्छ उसके पंजों और जबड़ों से खुद को छुड़ा नहीं पाता. आखिरकार पैंथर बाजी मार लेता है. वो मगरमच्छ को घसीटते हुए नदी से बाहर ले आता है. इस पूरे घटनाक्रम को कैमरे में कैद किया गया है और सोशल मीडिया पर शेयर होते ही ये वीडियो धड़ाधड़ वायरल होने लगा है. लोग इसे देखकर हैरान हैं कि पैंथर जैसे ज़मीन पर चलने वाले शिकारी ने पानी में जाकर इतने खतरनाक और भारी मगरमच्छ को मात दे दी. इंटरनेट पर लोगों ने कमेंट्स की बाढ़ ला दी है जिसे पढ़कर आप भी हैरान और परेशान हो जाएंगे.

यह भी पढ़ें: Video: Reels के लिए पागल होते युवक! पानी की टंकी पर चढ़ रेलिंग से लटका सिरफिरा, बोला- भाई को फॉलो कर लो

यूजर्स हुए हैरान

वीडियो को @ImRaddi नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा….ये बिल्लियां बड़ी खतरनाक होती हैं, इनसे कोई नहीं बच पाता. एक और यूजर ने लिखा…पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर केवल ये बड़ी बिल्लियां ही ले सकती हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….क्या कहने, जंगल का संघर्ष देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं.

यह भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट में मुस्लिम यात्री को शख्स ने मारा थप्पड़, चिल्लाती रही एयर होस्टेस; वीडियो वायरल


इसे कहते हैं गुर्दे मुंह को आना! बोर्ड पर लिखी थी बाघ की चेतावनी, अचानक वहीं आ पहुंची मौत

[ad_1]

कोटा के मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व से आया ये वीडियो ठीक वैसा ही है जैसे कोई पुरानी डरावनी कहानी आंखों के सामने सजीव हो जाए. वीरान जंगल, पत्थरों के बीच सन्नाटा, और उस पर एक बड़ा सा चेतावनी भरा बोर्ड “खतरा! कृपया वाहन से नीचे ना उतरें.” मानो जैसे खुद बाघिन ने ये साइन लगवाया हो ताकि जो भी जरा-सा अकड़कर उतरे, उसका शिकार बनने में कोई देर ना लगे. असली हैरानी तब होती है जब कैमरा फ्रेम में एंट्री होती है मौत की सौदागर की और उसी पत्थर के पीछे से निकलती है एक आदमखोर बाघिन. ऐसा डरावना दृश्य कि जिसे देखकर अच्छे-अच्छों के होश उड़ जाएं और जिस पल को देखकर हर इंसान कहे “जिसका डर था, वही हुआ.”

चेतावनी वाले बोर्ड के पीछे से निकली आदमखोर बाघिन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में राजस्थान के कोटा संभाग में स्थित मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व का नजारा दिखाया गया है. यहां एक वीरान जंगल के बीच रखे गए बड़े से पत्थर पर साफ शब्दों में लिखा है “खतरा! कृपया वाहन से नीचे ना उतरें.” यह बोर्ड पर्यटकों को आगाह करने के लिए लगाया गया है, लेकिन असली रोमांच तब शुरू होता है जब वीडियो में कैमरा थोड़ा सा मूव करता है और उसी पत्थर के पीछे से एक बाघिन धीरे-धीरे निकलती है.


बाघिन के अचानक फ्रेम में आने से माहौल पूरी तरह से बदल जाता है. वीडियो देखने वाले लोगों की मानें तो यह बाघिन अक्सर इसी क्षेत्र में देखी जाती है और पूर्व में कुछ मवेशियों पर हमले कर चुकी है. कई यूजर्स इसे आदमखोर कह रहे हैं और इस पर निगरानी की मांग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट में मुस्लिम यात्री को शख्स ने मारा थप्पड़, चिल्लाती रही एयर होस्टेस; वीडियो वायरल

यूजर्स का डर से हुआ बुरा हाल

वीडियो को thebeautiful_jhalawar नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…4 लोगों का शिकार करने के बाद इसे प्रशासन यहां छोड़कर गया है. एक और यूजर ने लिखा…ये बाघिन आदमखोर है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…भाई क्या नजारा है, इसे कहते हैं मौत के दर्शन.

यह भी पढ़ें: Video: Reels के लिए पागल होते युवक! पानी की टंकी पर चढ़ रेलिंग से लटका सिरफिरा, बोला- भाई को फॉलो कर लो