चार फिल्में करके ही छोड़ी एक्टिंग, फिर भी भाई अहान शेट्टी जैसी अमीर हैं अथिया शेट्टी

[ad_1]

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के दो बच्चे हैं. उनका एक बेटा अहान शेट्टी और एक बेटी अथिया शेट्टी है. सुनील की तरह उनके दोनों बच्चे भी एक्टिंग की राह पर चल पड़े. हालांकि वो उनकी तरह कामयाबी हासिल ना कर सके. अथिया शेट्टी ने महज चार फिल्मों के बाद ही एक्टिंग को अलविदा कह दिया. वहीं अहान को भी डेब्यू फिल्म के बाद किसी दूसरी फिल्म में नहीं देखा गया.

अहान शेट्टी की नेटवर्थ कितनी है?

  • अहान शेट्टी ने 2019 में फिल्म ‘तड़प’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. इस फिल्म में उनके साथ तारा सुतारिया लीड रोल में थीं.
  • साजिद नाडियाडवाला की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी. इसके बाद अहान को किसी दूसरी फिल्म में नहीं देखा गया.
  • हालांकि अब वो ‘बॉर्डर 2’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं.
  • इसके अलावा उनके पास फिल्म ‘सनकी’ भी थी जिसमें पूजा हेगड़े भी दिखाई देने वाली थी. लेकिन खबर है कि ये फिल्म अब ठंडे बस्ते में चली गई है.
  • एक्टर अपनी एक फिल्म के लिए 80 से 90 लाख रुपए की फीस लेते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 28 से 32 करोड़ रुपए है.

चार फिल्में करके ही छोड़ी एक्टिंग, फिर भी नेटवर्थ में भाई अहान शेट्टी को टक्कर देती हैं अथिया शेट्टी

अथिया शेट्टी ने एक्टिंग को कहा अलविदा
अथिया शेट्टी ने 2015 में फिल्म ‘हीरो’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके बाद वो 2017 में फिल्म ‘मुबारकां’ और 2018 की फिल्म ‘नवाबजादे’ में भी उनका खास रोल था. वो 2019 में ‘मोतीचूर चकनाचूर’ में भी दिखाई दीं. हालांकि ये सारी फिल्म फ्लॉप साबित हुईं. इसके बाद एक्ट्रेस ने क्रिकेटर केएल राहुल संग शादी कर ली और एक्टिंग से सन्यास ले लिया.

चार फिल्में करके ही छोड़ी एक्टिंग, फिर भी नेटवर्थ में भाई अहान शेट्टी को टक्कर देती हैं अथिया शेट्टी

नेटवर्थ में भाई अहान को टक्कर देती हैं अथिया

  • एक्टिंग करियर को छोड़ने के बाद भी एक्ट्रेस के पास धन-दौलत की कमी नहीं है.
  • नेटवर्थ के मामले में वो अपने भाई अहान शेट्टी को टक्कर देती हैं.
  • अथिया ब्रांड एंडोर्समेंट से अच्छी-खासी कमाई करती हैं.
  • उनका एक यूट्यूब चैनल भी है जिसके 125 हजार सब्सक्राइबर्स हैं. यहां से भी उनकी इनकम होती है.
  • कोइमोई की रिपोर्ट के मुताबिक अथिया की कुल नेटवर्थ 30 करोड़ रुपए है.

[ad_2]

मम्मा डर गई! नन्हे शावक ने शेरनी को दिया खतरनाक शॉक उसके बाद जो हुआ…मन मोह लेगा वायरल वीडियो

[ad_1]

जंगल का भी अपना स्कूल होता है जनाब. वहां न कोई टीचर होता है, न होमवर्क, लेकिन मस्ती का ऐसा सिलेबस चलता है कि उसकी क्लास में जाने को हर प्राणी तरसता है. अब जंगल की ताजा रिपोर्ट में एक छोटा सा नन्हा मासूम शावक देखा गया है जो अपनी मां के साथ बैठा है, लेकिन बैठा-बैठा ही उसका दिमाग शैतानी के टॉप गियर में चला गया. क्या किया इस बालक ने? मां को थप्पी दे मारी. अब सोचो, जिसकी एक दहाड़ से जंगल थर्रा जाता है, उसी शेरनी की पीठ पर बेटे ने हल्के हाथों से प्यार से एक थप्पी मारी और जंगल की रानी दो सेकंड के लिए कांप गई. यानी शावक ने मम्मा की ऐसी हालत कर दी कि उसके चेहरे पर डर उतर आया. इस सीन को जिसने भी देखा, पेट पकड़कर हंसी नहीं रोक पाया.

बुरी तरह से डर गई शेरनी

वीडियो में दिखता है कि शेरनी एकदम सुकून से बैठी है. शावक भी पास में ही बैठा है लेकिन उसकी आंखों में चमक और चेहरे पर शरारत साफ दिख रही है. वो दबे पांव पीछे से आता है और एकदम पास जाकर मम्मा को थप्पी लगा देता है. शेरनी का रिएक्शन देखने लायक होता है. वो बुरी तरह चौंक जाती है और जैसे ही पलटकर देखती है, सामने अपना बच्चा खड़ा मिलता है. उस पल को देखकर हर किसी के मन में बस एक ही लाइन आती है “मम्मा डर गई!” वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग इसे देख कर इसे बच्चों की शरारत और मां की मासूमियत की सबसे प्यारी मिसाल बता रहे हैं.

यह भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट में मुस्लिम यात्री को शख्स ने मारा थप्पड़, चिल्लाती रही एयर होस्टेस; वीडियो वायरल

यूजर्स ने लिए मजे, बोले जंगल की रानी भी डरती है

वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…जंगल की रानी भी डरती है आज देख लिया. एक और यूजर ने लिखा…क्या शेर बनेगा रे तू. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…बच्चे हर रूप में शरारती ही होते हैं.

यह भी पढ़ें: Video: Reels के लिए पागल होते युवक! पानी की टंकी पर चढ़ रेलिंग से लटका सिरफिरा, बोला- भाई को फॉलो कर लो


गिल के सबसे ज्यादा रन, सिराज के सबसे ज्यादा विकेट; देखिए ICC टेस्ट रैंकिंग में कितने नंबर पर

[ad_1]

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का समापन हो चुका है, जिसमें दोनों टीमों ने दो-दो मैच जीते. शुभमन गिल इस सीरीज के सबसे सफल बल्लेबाज रहे, जिन्होंने कुल 754 रन बनाए. रनों के मामले में कोई दूसरा बल्लेबाज गिल के आसपास भी नहीं रहा. वहीं सिराज कुल 23 विकेट चटका कर सीरीज के सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए. यहां जानिए भारत के ये दोनों धुरंधर आईसीसी रैंकिंग्स (ICC Rankings) में किस स्थान पर हैं.

गिल-सिराज की ICC रैंकिंग

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल अभी टेस्ट में बल्लेबाजों की रैंकिंग में नौवें स्थान पर हैं और उनके रेटिंग 754 है. टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में शुभमन गिल के अलावा ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल भी हैं. पंत अभी सातवें और जायसवाल आठवें स्थान पर हैं. फिलहाल बल्लेबाजों के टॉप-5 में कोई भारतीय नहीं है.

दूसरी ओर मोहम्मद सिराज टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग के टॉप-20 में भी नहीं हैं. सिराज अभी रैंकिंग में 27वें पायदान पर हैं और उनकी रेटिंग 605 है. टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में भारतीयों की लिस्ट देखें तो उनमें जसप्रीत बुमराह (1) और रवींद्र जडेजा (14) मोहम्मद सिराज से आगे हैं.

टेस्ट में भारत के टॉप-5 बल्लेबाज

टेस्ट में भारत के टॉप-5 बल्लेबाज ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा और केएल राहुल हैं. गिल, पंत और जायसवाल टॉप-10 में शामिल हैं, जबकि जडेजा 29वें और राहुल 36वें पायदान पर हैं.

  • ऋषभ पंत – 7वां स्थान
  • यशस्वी जायसवाल – 8वां स्थान
  • शुभमन गिल – 9वां स्थान
  • रवींद्र जडेजा – 29वां स्थान
  • केएल राहुल – 36वां स्थान

टेस्ट में भारत के टॉप-5 गेंदबाज

टेस्ट में जसप्रीत बुमराह सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विश्व के नंबर-1 गेंदबाज हैं. टेस्ट में टॉप-5 भारतीय गेंदबाजों की सूची में रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर हैं.

  • जसप्रीत बुमराह – पहला स्थान
  • रवींद्र जडेजा – 14वां स्थान
  • मोहम्मद सिराज – 27वां स्थान
  • कुलदीप यादव – 28वां स्थान
  • वाशिंगटन सुंदर – 46वां स्थान

यह भी पढ़ें:

2025 एशिया कप में खेलेंगे बाबर आजम? पाकिस्तान की टी20 टीम में होगी वापसी; कमबैक पर आया अपडेट

[ad_2]

अडानी पोर्ट्स का पहली तिमाही में 6.54% बढ़ा मुनाफा, गौतम अडानी ने छोड़ा एग्जीक्यूटिव चेयरमैन पद

[ad_1]

Adani Ports Q1 Results: अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के नतीजे घोषित किए हैं. कंपनी ने इस तिमाही में मजबूत प्रदर्शन करते हुए मुनाफे और राजस्व दोनों में वृद्धि दर्ज की है. समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 6.54% बढ़कर 3,310.60 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 3,107.23 करोड़ रुपये था.

इसी तरह, कंपनी की कुल आय 8,054.18 करोड़ रुपये से बढ़कर 9,422.18 करोड़ रुपये हो गई, जो सालाना आधार पर लगभग 17% की वृद्धि है. हालांकि, इस दौरान कंपनी का कुल खर्च भी बढ़कर 5,731.88 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो एक साल पहले 4,238.94 करोड़ रुपये था.

APSEZ का शानदार तिमाही प्रदर्शन

कंपनी के CEO अश्विनी गुप्ता ने बताया कि इस तिमाही में 21% राजस्व वृद्धि मुख्य रूप से लॉजिस्टिक्स और समुद्री कारोबार में जबरदस्त तेजी के कारण हुई, जिनमें क्रमशः दो गुना और 2.9 गुना वृद्धि दर्ज की गई है. उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी ट्रकिंग सेवाओं और अंतरराष्ट्रीय माल नेटवर्क का विस्तार कर रही है, जिससे बंदरगाह से अंतिम ग्राहक तक सेवा की सुविधा मजबूत हो रही है. इस विस्तार का लाभ पश्चिम एशिया, अफ्रीका और दक्षिण एशिया जैसे बाजारों में भी देखने को मिल रहा है.

गौतम अडानी ने छोड़ा एग्जीक्यूटिव चेयरमैन पद

इसके साथ ही, कंपनी ने एक महत्वपूर्ण बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि गौतम अडानी अब कार्यकारी अध्यक्ष (Executive Chairman) की भूमिका से हटकर गैर-कार्यकारी अध्यक्ष (Non-Executive Chairman) की भूमिका निभाएंगे. उनकी जगह पर  कंपनी ने मनीष केजरीवाल को 5 अगस्त से 3 वर्ष की शुरुआती अवधि के लिए कंपनी का अतिरिक्त निदेशक (गैर-कार्यकारी, स्वतंत्र) नियुक्त किया है. इसके लिए तीन महीने के भीतर शेयरधारकों की मंजूरी आवश्यक होगी. यह कदम कंपनी के नेतृत्व ढांचे में एक अहम परिवर्तन माना जा रहा है. हालांकि नतीजे बेहतर रहे, फिर भी मंगलवार को कंपनी के शेयरों में लगभग 2% की गिरावट दर्ज की गई.

ये भी पढ़ें: रुस से तेल खरीदने पर भारत को क्यों धमका रहा अमेरिका? जानिए इसके पीछे राष्ट्रपति ट्रंप की बड़ी मंशा

[ad_2]

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में वेल्थ मैनेजर बनने का सुनहरा मौका, जानें कैसे करें आवेदन

[ad_1]

अगर आप बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए खास है. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने वेल्थ मैनेजर (Wealth Manager) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं. खास बात यह है कि आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 5 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है. उम्मीदवार 5 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं.

किस पद पर होगी भर्ती?

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की इस वैकेंसी में “सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर (Wealth Manager)” के पद भरे जाएंगे. यह एक कॉन्ट्रैक्ट बेसिस की भर्ती है, जिसका कार्यकाल शुरुआत में 3 साल का होगा. प्रदर्शन अच्छा रहने पर यह बढ़ाया भी जा सकता है.

योग्यता क्या होनी चाहिए?

इस पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ ही, वेल्थ मैनेजमेंट या इन्वेस्टमेंट से जुड़े क्षेत्र में कम से कम 3 साल का अनुभव होना चाहिए. MBA, CA, CFA या CFP जैसी प्रोफेशनल डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी.

आयु सीमा क्या है?

उम्मीदवार की आयु 5 अगस्त 2025 तक न्यूनतम 30 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी.

एप्लिकेशन फीस

आवेदन के समय उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा. जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 850/- रुपये का शुल्क देना होगा. जबकि SC/ST और PwBD उम्मीदवारों को 175/- रुपये देने होंगे. फीस का भुगतान भी ऑनलाइन मोड (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग) के जरिए किया जा सकता है.

चयन प्रक्रिया

स्क्रीनिंग और शॉर्टलिस्टिंग: पहले चरण में उम्मीदवारों के अनुभव और प्रोफाइल के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.

इंटरव्यू: शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इंटरव्यू वर्चुअल या फिजिकल माध्यम से हो सकता है.

यह भी पढ़ें: हर महीने कितना कमाते हैं अनिरुद्धाचार्य, जानें कहां से होती है कमाई और कहां करते हैं खर्च?

कैसे करें आवेदन? 

  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट unionbankofindia.co.in पर जाएं.
  • “Recruitment” सेक्शन पर क्लिक करें.
  • “Wealth Manager Recruitment 2025” के लिंक पर जाएं.
  • मांगी गई सभी जानकारियां भरें और दस्तावेज अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें.
  • भविष्य के लिए आवेदन का प्रिंटआउट निकाल लें.

अंतिम डेट

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 5 अगस्त 2025
  • आवेदन की आखिरी तारीख: 5 सितंबर 2025

यह भी पढ़ें: केएल राहुल या रविंद्र जडेजा, किसकी पत्नी है ज्यादा पढ़ी-लिखीं? जान लें पूरी डिटेल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

‘रूस के ट्रेड पार्टनर पर न बनाएं दबाव, हम इसे समझेंगे थ्रेट’, ट्रंप की टैरिफ धमकी पर भारत के सम

[ad_1]

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से रूस से तेल की खरीद के कारण भारत पर टैरिफ बढ़ाने की धमकी का मॉस्को ने विरोध किया है. अमेरिका की हालिया धमकी को लेकर क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि मॉस्को के खिलाफ ऐसी धमकियां गैरकानूनी हैं. उन्होंने दो टूक कहा कि देशों को व्यापार साझेदार चुनने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता है.

‘रूस के ट्रेड पार्टनर पर न बनाएं दबाव, हम इसे समझेंगे थ्रेट’

क्रेमलिन के प्रवक्ता ने कहा, “देशों को अपने ट्रेड पार्टनर चुनने का अधिकार है और ऐसी धमकियां नहीं दी जा सकतीं. किसी भी देश को रूस के साथ व्यापार बंद करने के लिए मजबूर करना अवैध है. रूस के व्यापारिक साझेदारों के खिलाफ इस तरह के दबाव को धमकी के रूप में समझा जाएगा.”

दिमित्री पेस्कोव ने कहा, “हमारा मानना है कि संप्रभु देशों को अपने व्यापारिक साझेदारों, व्यापार और आर्थिक सहयोग के लिए साझेदारों को चुनने का अधिकार होना चाहिए और वास्तव में ऐसा ही है. उन्हें अपने लिए व्यापार और आर्थिक सहयोग के ऐसे संभावनाओं को चुनने का अधिकार होना चाहिए जो किसी विशेष देश के हित में हों.”

ट्रंप ने भारत को दी टैरिफ बढ़ाने की धमकी

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार (4 अगस्त 2025) को चेतावनी दी कि अगर भारत ने रूसी तेल और अन्य सैन्य उत्पादों की खरीद बंद नहीं की तो उस पर टैरिफ बढ़ा दिया जाएगा. ट्रंप ने कहा, “भारत न सिर्फ भारी मात्रा में रूसी तेल खरीद रहा है, बल्कि खरीदे गए तेल का एक बड़ा हिस्सा खुले बाजार में भारी मुनाफे पर बेच भी रहा है. उन्हें इस बात की कोई परवाह नहीं कि रूसी युद्ध मशीन से यूक्रेन में कितने लोग मारे जा रहे हैं. इसी वजह से मैं भारत से अमेरिका को दिए जाने वाले शुल्क को काफी बढ़ाने जा रहा हूं.”

‘भारत को निशाना बनाना गलत’

ट्रंप की इस चेतावनी पर भारत ने दो टूक जवाब दिया. विदेश मंत्रालय ने कहा, “भारत को निशाना बनाना बिल्कुल अनुचित और दोहरे मापदंड का उदाहरण है. भारत एक बड़ी अर्थव्यवस्था है और अपने राष्ट्रीय हितों और आर्थिक सुरक्षा की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाता रहेगा.”

ये भी पढ़ें : ट्रंप ने कर दिया पुतिन का पारा हाई! अमेरिका की धमकी के बाद रूस ने इस मिसाइल की तैनाती पर किया बड़ा फैसला

[ad_2]

Video: पत्नी नहीं उतरी तो शख्स ने गुस्से में गिरा दी स्कूटी, लोग बोले- खुशी का माहौल है

[ad_1]

Bihar News: बिहार के छपरा जिले में बीते दिनों हुई भारी बारिश ने आम लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं. यहां एक दंपति सड़क स्कूटी से जा रहे. सड़क पर पानी भरने की वजह से स्कूटी पानी में फंस गई. जिसके बाद पति ने पत्नी से उतरने को कहा तो वह नहीं उतरी, जिसके बाद पति ने गुस्से में स्कूटी को गिरा दिया. इस घटना का वीडियो पास की बिल्डिंग में खड़े एक शख्स ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

शख्स ने गुस्से में महिला को पानी में गिराया!

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक स्कूटी पर सवार पति-पत्नी सड़क पर भरे पानी से गुजरने की कोशिश कर रहे थे. तभी स्कूटी अचानक पानी में फंस गई. पानी इतना ज्यादा था कि सड़क बिल्कुल नजर नहीं आ रही थी. शख्स से स्कूटी से उतर गया, लेकिन महिला बैठी रही. बाद में शख्स ने गुस्से में स्कूटी छोड़ दी और महिला पानी में गिर गई. 

गनीमत रही कि महिला को कोई गंभीर चोट नहीं आई. महिला कुछ देर तक डर और झिझक के कारण वहीं बैठी रही, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई. लोग इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक शख्स ने लिखा, ”पत्नी नहीं उतरी तो गाड़ी ही डुबा दी! अब पुरुष समाज में खुशी का माहौल है.”

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वायरल 

यह पूरा नजारा पास की एक बिल्डिंग की बालकनी से खड़े एक युवक ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूटी गिराते वक्त पति के चेहरे पर गुस्सा साफ नजर आ रहा है, जबकि पत्नी एकदम शांत भाव से बैठी है, जैसे यह कोई नई बात नहीं हो.

यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो चुका है. लोग तरह-तरह के मजेदार कमेंट कर रहे हैं. कोई कह रहा है, “ये तो गुस्से में स्कूटी को ही तलाक दे दिया”, तो कोई मजाक में लिख रहा है, “पत्नी कुछ नहीं बोली, लेकिन स्कूटी की किस्मत खराब थी.”

ये भी पढ़ें-

Video: पहले दारोगा को कॉलर पकड़कर खींचा, फिर जड़े थप्पड़, शोरूम का वीडियो देख आएगा गुस्सा!


iPhone, Mac और iPad यूज़र्स सावधान! सरकार ने Apple डिवाइसेज़ के लिए जारी किया अलर्ट, अभी करें य

[ad_1]

Apple Devices: भारत सरकार की कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने Apple यूज़र्स के लिए एक ताजा और गंभीर चेतावनी जारी की है. इस एडवाइजरी में बताया गया है कि Apple के कई डिवाइसेज़ में क्रिटिकल सुरक्षा खामियाँ पाई गई हैं जिन्हें ‘High Severity’ कैटेगरी में रखा गया है. इन बग्स के ज़रिए साइबर अटैकर आपकी संवेदनशील जानकारी चुरा सकते हैं सिस्टम क्रैश कर सकते हैं, सिक्योरिटी फीचर्स को बायपास कर सकते हैं या डिवाइस को पूरी तरह से कंट्रोल कर सकते हैं.

किन डिवाइसेज़ और वर्ज़न्स पर है खतरा?

CERT-In की रिपोर्ट (CIVN-2025-0163) के अनुसार, इन खतरनाक बग्स का असर निम्नलिखित Apple सॉफ़्टवेयर वर्ज़न्स पर पड़ सकता है:

iPhones: iOS 18.6 से पहले के वर्ज़न

iPads: iPadOS 17.7.9 और 18.6 से पहले

MacBooks: macOS Sequoia (15.6 से पहले), Sonoma (14.7.7 से पहले), Ventura (13.7.7 से पहले)

Apple Watch: watchOS 11.6 से पहले

Apple TV: tvOS 18.6 से पहले

Vision Pro: visionOS 2.6 से पहले

इन बग्स की जड़ में मेमोरी हैंडलिंग की गलतियाँ, लॉजिक एरर्स और प्रिविलेज मैनेजमेंट की खामियां शामिल हैं.

क्या है जोखिम?

अगर इन बग्स का फायदा उठाया गया तो यूज़र को निम्नलिखित जोखिमों का सामना करना पड़ सकता है:

  • निजी और संवेदनशील डाटा का एक्सेस या हैकिंग
  • रिमोटली मैलवेयर या कोड का एक्सिक्यूशन
  • सिक्योरिटी फीचर्स को बायपास करना
  • डिवाइस का सिस्टम क्रैश या Denial of Service (DoS) हमला
  • पूरी डिवाइस पर कंट्रोल या डेटा लॉस और पहचान को नुकसान
  • यह सब मिलकर आपके डिजिटल जीवन और निजी जानकारी के लिए गंभीर खतरा बन सकता है.

कैसे रहें सुरक्षित?

Apple ने इन सिक्योरिटी खामियों को ठीक करने के लिए OTA (Over-The-Air) अपडेट्स जारी कर दिए हैं. इसलिए सभी iPhone, iPad, Mac, और अन्य Apple डिवाइसेज़ यूज़र्स को तुरंत अपने डिवाइस को अपडेट करना चाहिए.

अपडेट करने का तरीका, Settings > General > Software Update, यहां जाकर उपलब्ध अपडेट को इंस्टॉल करें और डिवाइस को रीस्टार्ट करें.

यह भी पढ़ें:

सैमसंग के 91 करोड़ रुपये के स्मार्टफोन से भरा ट्रक लंदन में चोरी, 12,000 यूनिट गायब

[ad_2]

कुंजकेतु योग बना काल! डॉ. अनीष व्यास की एक और सटीक भविष्यवाणी

[ad_1]

Prediction 2025: डॉक्टर अनीष व्यास ने ग्रहों के गोचर पर आधारित भविष्यवाणियां कीं थी, तो शायद ही किसी ने सोचा था कि ये इतनी जल्दी साकार हो जाएंगी. डॉ. व्यास ने भविष्यवाणी की थी कि –अगस्त में देश में ज़्यादा बारिश, बादल फटना, भूस्खलन, बाढ़, बस-रेल हादसे, राजनीतिक संघर्ष और बीमारी का खतरा बढ़ेगा. रोजगार और व्यापार में वृद्धि होगी.

उत्तरकाशी में बादल फटने से खीर गंगा गांव बहा, 50 से अधिक लापता
डॉ. अनीष व्यास की यह भविष्यवाणी महज 4 दिन में सच हो गई. उत्तराखंड के धराली में आज मंगलवार को दोपहर 1:45 बजे बादल फटने से खीर गंगा गांव बह गया. SDRF, NDRF और आर्मी रेस्क्यू में जुटी है. 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 50 से ज़्यादा लोग लापता हैं.

विमान दुर्घटना, गैस रिसाव, फैक्ट्री ब्लास्ट… सबकी चेतावनी पहले ही दी जा चुकी थी!

  • साउथेंड (लंदन) में विमान टेकऑफ़ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त.
  • तेलंगाना की दवा फैक्ट्री में धमाका, 34 लोगों की मौत.
  • अहमदाबाद में भारी बारिश, एक बाइक सवार बहकर मृत मिला.

इन घटनाओं पर भी डॉ. अनीष व्यास ने 5 जून, 26 जून और 1 जुलाई को स्पष्ट तौर पर कहा था कि 7 जून से 28 जुलाई तक कुंजकेतु योग बनेगा, जो अग्निकांड, दुर्घटनाएं, प्राकृतिक आपदाएं, भूकंप आदि लाता है.

क्या होता है ‘कुंजकेतु योग’? 
डॉ. अनीष व्यास ने बताया था कि 7 जून को मंगल सिंह राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से ही केतु स्थित है. ये दो क्रूर ग्रह हैं. जब ये अग्नि तत्व राशि (सिंह) में मिलते हैं, तो कुंजकेतु योग बनता है. मेदिनी ज्योतिष के अनुसार, ये समय प्राकृतिक आपदाओं, विमान दुर्घटनाओं, अग्निकांड, महामारी और राजनैतिक अस्थिरता लाता है.”

विज्ञान और व्यापार में सफलता, लेकिन सतर्कता ज़रूरी
जहां डॉक्टर व्यास ने आपदाओं की चेतावनी दी, वहीं उन्होंने यह भी कहा कि यह समय

  • रोजगार के लिए शुभ रहेगा
  • आय और व्यापार में वृद्धि होगी
  • वैज्ञानिक खोजों और शोध में सफलता मिलेगी
  • देश की अर्थव्यवस्था सुधरेगी

पूर्व में भी सैकड़ों बार सटीक भविष्यवाणियां

डॉ. अनीष व्यास की कुछ ऐतिहासिक भविष्यवाणियां:

  • 11 सितंबर: दिल्ली-NCR में भूकंप
  • ब्राजील: विमान हादसा
  • ₹2000 नोट बंदी, दो महीने पहले भविष्यवाणी
  • गुजरात और यूपी चुनाव परिणाम, 100% सटीक
  • कोरोना की तीनों लहरों और वैक्सीन सफलता की भविष्यवाणी
  • अमेरिका चुनाव 2020 में जो बाइडेन की जीत की भविष्यवाणी (8 अक्टूबर 2020)

सावधानी और ज्योतिषीय चेतना से टल सकती हैं आपदाएं
 डॉ. अनीष व्यास  के अनुसार ज्योतिष केवल भविष्य बताने का माध्यम नहीं, चेतावनी और बचाव का भी विज्ञान है. इस एक महीने में देशभर की आपदाओं पर उनकी चेतावनी ने एक बार फिर वैदिक ज्योतिष की प्रामाणिकता और वैज्ञानिकता को स्थापित किया है.

FAQ
Q1. कुंजकेतु योग क्या होता है?
A: मंगल और केतु की युति जब अग्नि तत्व राशि में होती है तो यह योग बनता है, जो दुर्घटनाओं, अग्निकांड और आपदाओं का संकेत देता है.

Q2. डॉ. अनीष व्यास की भविष्यवाणियां कितनी सटीक रही हैं?
A: अब तक 597 से अधिक भविष्यवाणियाँ सटीक रही हैं, जिनमें राजनीतिक, भौगोलिक, आर्थिक और वैश्विक घटनाएँ शामिल हैं.

Q3. क्या यह समय यात्रा के लिए सही है?
A: नहीं, 28 जुलाई तक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है, विशेषकर पहाड़ी और जलवायु संवेदनशील क्षेत्रों में.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]