Warning: पहले लगी टक्कर, फिर सिर पर चढ़ा ट्रक, अपनी जिम्मेदारी पर देखें एक्सीडेंट का ये वीडियो

[ad_1]

Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दर्दनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जो हमें सड़क सुरक्षा के महत्व को याद दिलाता है. इस वायरल वीडियो में एक बड़ी दुर्घटना को दिखाया गया है, जहां एक ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच हुई घटना ने कई लोगों को चौंका दिया है. घटना इतनी खतरनाक थी कि जिसने भी वीडियो देखा उसके रौंगटे खड़े हो गए है.

जनिए कैसे हुई घटना?

हालांकि, वीडियो कहां का है इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है. वीडियो में हम देखते हैं कि एक ट्रक सड़क पर चल रहा है और उसके पीछे कुछ मोटरसाइकिलें हैं. सड़क पर कुछ गड्ढे और पानी के धब्बे हैं, जो स्थिति को और खतरनाक बना रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार हैं और मोटरसाइकिल ट्रक के बहुत नज़दीक आ जाती है.

अचानक, मोटरसाइकिल स्लिप हो जाती है और ट्रक के नीचे फंस जाती है. जैसे ही मोटरसाइकिल स्लिप होती है उसके पीछे बैठी दो लड़कियां उतर जाती है, लेकिन मोटरसाइकिल चला रहा युवक गिर जाता है और उसका सिर ट्रक के नीचे आ जाता है.

बड़े वाहनों के नजंदीक ड्राइविंग न करें

ट्रक के पहिए के नीचे फंसने के कारण युवक की स्थिति बहुत ही खतरनाक हो जाती है. हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ते हैं और उन्हें ट्रक के नीचे से निकालने की कोशिश करते हैं. वीडियो में देखा गया है कि कैसे लोग मिलकर घायलों को बचाने की कोशिश करते हैं, लेकिन स्थिति बहुत ही दर्दनाक और चिंताजनक है.

यह वीडियो हमें एक महत्वपूर्ण सबक सिखाता है कि बड़े वाहनों के पास बहुत नजंदीक ड्राइविंग न करें. ट्रक और अन्य भारी वाहन अक्सर ब्लाइंड स्पॉट्स होते हैं, जहां ड्राइवर को पीछे की गाड़ियां दिखाई नहीं देती. जिसके कारण दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है.


एशिया कप के लिए कब रवाना होगी टीम इंडिया, कब होगा पहला मैच? पाकिस्तान से खेलेगा भारत या नहीं

[ad_1]

एशिया कप 2025 का टॉपिक पिछले कई महीनों से चर्चा में रहा है. पिछले महीने जब टूर्नामेंट का शेड्यूल (Asia Cup Schedule) जारी हुआ, तो भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लेकर पूरे भारत में विरोध अभियान चल पड़ा. सोशल मीडिया से लेकर संसद में भी इस मैच को करवाने पर सवाल उठाए गए. इस बीच एक नए अपडेट में खुलासा हुआ कि भारतीय टीम कब एशिया कप के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के लिए रवाना होगी. इसके अलावा भारत-पाकिस्तान मैच पर भी ताजा अपडेट के बारे में जानिए.

कब रवाना होगी टीम इंडिया?

एशिया कप 9 सितंबर से शुरू होकर 28 सितंबर तक चलेगा. ईएसपीएन क्रिकइन्फो में छपी एक रिपोर्ट अनुसार भारतीय स्क्वाड सितंबर महीने के पहले सप्ताह में UAE के लिए रवाना हो जाएगा. बता दें कि एशिया कप से ठीक पहले दिलीप ट्रॉफी खेली जानी है, जिसका समापन 11 सितंबर को होगा. इस भारतीय डोमेस्टिक टूर्नामेंट में तिलक वर्मा, यशस्वी जायसवाल और मोहम्मद शमी समेत कई नामी खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे. दिलीप ट्रॉफी, एशिया कप से पहले भारतीय खिलाड़ियों के लिए अभ्यास का एक बढ़िया स्रोत बन सकती है.

क्या होगा भारत-पाकिस्तान मैच?

पिछले दिनों एशिया कप में भारत बनाम पाकिस्तान मैच पर जमकर घमासान मचा था. रिपोर्ट अनुसार भारत सरकार ने इसलिए इस मैच को हरी झंडी दिखाई क्योंकि यह मैच भारत में नहीं होगा. पहले एशिया कप की मेजबानी भारत करने वाला था, लेकिन एशियाई क्रिकेट काउंसिल (ACC) की वार्षिक कॉन्फ्रेंस में BCCI ने टूर्नामेंट को न्यूट्रल वेन्यू पर करवाए जाने को लेकर हामी भर दी थी. इस कारण अब एशिया कप UAE में खेला जाएगा. जहां तक भारत-पाकिस्तान मैच की बात है, उसे रद्द करने को लेकर अभी तक BCCI या फिर भारत सरकार की ओर से कोई स्पष्ट रुख सामने नहीं आया है.

भारत कब खेलेगा पहला मैच?

यदि जारी हुए शेड्यूल अनुसार एशिया कप 2025 खेला जाता है तो टीम इंडिया अपना पहला मैच 10 सितंबर को यूएई से खेलेगी. उसका दूसरा मैच 14 सितंबर को पाकिस्तान और 19 सितंबर को ओमान से भारत का सामना होगा.

यह भी पढ़ें:

BCCI हुआ सख्त, परिवार पर बंदिशों के बाद खिलाड़ियों की इस आजादी पर लगेगी रोक! हुआ बड़ा खुलासा

[ad_2]

बिहार में MBBS और BDS एडमिशन का सुनहरा मौका, UGMAC 2025 रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी

[ad_1]

बिहार में मेडिकल की पढ़ाई का सपना देख रहे छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है. बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड (BCECEB) ने अंडर ग्रेजुएट मेडिकल एडमिशन काउंसलिंग (UGMAC) 2025 के पहले राउंड के लिए ऑनलाइन आवेदन और चॉइस फिलिंग की अंतिम तारीख बढ़ा दी है. अब छात्र 6 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. यह मौका उन सभी अभ्यर्थियों के लिए है जिन्होंने NEET UG 2025 की परीक्षा पास की है और बिहार के मेडिकल, डेंटल या वेटरनरी कॉलेजों में दाखिला लेना चाहते हैं.

इस बार रजिस्ट्रेशन, फीस भुगतान और एप्लिकेशन में सुधार 6 अगस्त की रात 10 बजे तक किया जा सकेगा. वहीं चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की अंतिम समय-सीमा 6 अगस्त की रात 11:59 बजे तक तय की गई है. यानी अब छात्रों को अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स चुनने के लिए थोड़ा और समय मिल गया है.

बोर्ड की ओर से जारी ताजा नोटिस में बताया गया है कि रैंक कार्ड 8 अगस्त 2025 को जारी किया जाएगा. इसके बाद राउंड-1 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट 14 अगस्त को जारी होगा. जिन छात्रों को कॉलेज अलॉट होगा, वे 14 से 19 अगस्त के बीच अपना अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं. वहीं दस्तावेजों की जांच और दाखिले की प्रक्रिया 16 से 19 अगस्त तक चलेगी.

कहां होगा एडमिशन?

इस काउंसलिंग के जरिए बिहार के सरकारी और निजी मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में MBBS, BDS, BVSc और AH जैसे कोर्सों में दाखिला मिलेगा. इसके लिए छात्रों को BCECEB की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. पहले से रजिस्ट्रेशन कर चुके छात्र अपनी जानकारी में सुधार कर सकते हैं और नए उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

ये न भूलें

इस प्रक्रिया में सबसे जरूरी होता है चॉइस फिलिंग. इसमें छात्र अपनी पसंद के कॉलेजों की प्राथमिकता तय करते हैं. अगर कोई छात्र चॉइस लॉक नहीं करता है, तो उसकी प्राथमिकताएं सेव नहीं होंगी और अलॉटमेंट में परेशानी हो सकती है. इसलिए बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि आवेदन के बाद चॉइस भरना और लॉक करना बिल्कुल न भूलें.

बोर्ड ने यह कदम मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से काउंसलिंग शेड्यूल में बदलाव के कारण उठाया है, जिससे राज्य स्तर पर काउंसलिंग प्रक्रिया को समन्वित किया जा सके.

यह भी पढ़ें: हर महीने कितना कमाते हैं अनिरुद्धाचार्य, जानें कहां से होती है कमाई और कहां करते हैं खर्च?

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का रेपो रेट पर बयान कब, कहां और किस समय देखें

[ad_1]

RBI MPC Meeting: भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की तीन महीने में एक बार होने वाली बैठक इस सप्ताह शुरू हो गई है. इस बैठक में भारतीय अर्थव्यवस्था से जुड़े प्रमुख संकेतकों जैसे रेपो रेट, जीडीपी ग्रोथ, सीपीआई (उपभोक्ता मूल्य सूचकांक) महंगाई और लिक्विडिटी की स्थिति का मूल्यांकन किया जाएगा.

एमपीसी की टाइमिंग क्यों है अहम?

यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता विफल हो चुका है. साथ ही, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया है और रूस से तेल खरीद पर उच्च सीमा शुल्क लगाने की भी धमकी दी है. ऐसे माहौल में आरबीआई की मौद्रिक नीति पर बाजार और विशेषज्ञों की पैनी नजर है.

विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार केंद्रीय बैंक रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करेगा और यथास्थिति बनाए रख सकता है. वर्ष की शुरुआत में आरबीआई की अगुवाई वाली एमपीसी पहले ही 100 बेसिस प्वाइंट की कटौती कर चुकी है. इस समय सीपीआई सामान्य स्तर पर है, इसलिए जब तक भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता स्पष्ट नहीं होती, तब तक आरबीआई कोई बड़ा कदम टाल सकता है.

गौरतलब है कि एमपीसी में आरबीआई गवर्नर के अलावा केंद्रीय बैंक के वरिष्ठ अधिकारी और सरकार द्वारा नियुक्त तीन सदस्य शामिल होते हैं.

कब और कहां देखें?

आरबीआई की एमपीसी की बैठक 4 अगस्त 2025 को शुरू हुई है. इस बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी 6 अगस्त 2025 को सुबह 10 बजे आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा द्वारा दी जाएगी. यह बयान आरबीआई के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा.

विशेषज्ञ आरबीआई की मौद्रिक नीति, जीडीपी ग्रोथ और महंगाई के ट्रेंड्स पर गवर्नर के रुख को बहुत करीब से देखेंगे. अमेरिका द्वारा टैरिफ और डेयरी आयात को लेकर दी गई धमकियों के बीच यह बैठक भारतीय अर्थव्यवस्था के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है.

[ad_2]

सैमसंग के 91 करोड़ रुपये के स्मार्टफोन से भरा ट्रक लंदन में चोरी, 12,000 यूनिट गायब

[ad_1]

मोबाइल फोन चोरी की घटनाएं अब केवल स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं रहीं. लंदन से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां सैमसंग के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स और डिवाइसेज़ से भरा एक ट्रक चोरी हो गया है। यह चोरी लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट के पास हुई, जब ट्रक एयरपोर्ट से वेयरहाउस की ओर जा रहा था.

[ad_2]

टैरो कार्ड से जानें कैसे रहेगा आपका 6 अगस्त का दिन, पढ़ें 12 राशि टैरो राशिफल

[ad_1]

मेष टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों के लिए घर परिवार में हर्षोल्लास का वातावारण रहेगा. अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को और अधिक रोचक बांये. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा.

मेष टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों के लिए घर परिवार में हर्षोल्लास का वातावारण रहेगा. अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को और अधिक रोचक बांये. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा.

वृषभ टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशिवालों के लिए क्रोध और जलन को नियंत्रित करने की जरूरत है. जल्दबाजी से काम करने से नुकसान की आशंका है. यह समय संतान के लिए भी हितकारी नहीं है.

वृषभ टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशिवालों के लिए क्रोध और जलन को नियंत्रित करने की जरूरत है. जल्दबाजी से काम करने से नुकसान की आशंका है. यह समय संतान के लिए भी हितकारी नहीं है.

मिथुन टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशिवाले ऐसा कोई कार्य न करें जो आपको बोझ मालूम पड़े, अनावश्यक विवाद हो सकता है. आप अपने किसी नजदीकी सहयोगी के कारण परेशानी में पड़ सकते है, ध्यान रखे.

मिथुन टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशिवाले ऐसा कोई कार्य न करें जो आपको बोझ मालूम पड़े, अनावश्यक विवाद हो सकता है. आप अपने किसी नजदीकी सहयोगी के कारण परेशानी में पड़ सकते है, ध्यान रखे.

कर्क टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के लोगों को इस समय कुछ यात्रा भी करनी पड़ सकती है, जिसकी वजह से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है. कुछ लोग धार्मिक चर्चा में अपना समय व्यतीत करेंगे.

कर्क टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के लोगों को इस समय कुछ यात्रा भी करनी पड़ सकती है, जिसकी वजह से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है. कुछ लोग धार्मिक चर्चा में अपना समय व्यतीत करेंगे.

सिंह टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों को आप-अपने परिचितों के साथ लेन-देन में सावधानी बरतें वरना बाद में संबंधों में गिरावट आ सकती है, मकान वाहन पर खर्च के योग बन रहे है.

सिंह टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों को आप-अपने परिचितों के साथ लेन-देन में सावधानी बरतें वरना बाद में संबंधों में गिरावट आ सकती है, मकान वाहन पर खर्च के योग बन रहे है.

कन्या टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशिवालों को नौकरी, व्यवसाय में लेन-देन पर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी. साथ ही आपके लिए कार्य स्थल में साथियों के सहयोग से बिगड़े काम बनेंगे.

कन्या टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशिवालों को नौकरी, व्यवसाय में लेन-देन पर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी. साथ ही आपके लिए कार्य स्थल में साथियों के सहयोग से बिगड़े काम बनेंगे.

तुला टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के लोगों को शिक्षा प्रतियोगिता और संतान की तरफ से संतोषजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. परिवार में किसी के प्रति अकारण क्रोध आ सकता है.

तुला टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के लोगों को शिक्षा प्रतियोगिता और संतान की तरफ से संतोषजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. परिवार में किसी के प्रति अकारण क्रोध आ सकता है.

वृश्चिक टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृश्चिक राशि के लोगों को दैनिक मामलों में बेवजह की बहस सहयोगियों के साथ विवादों और झगड़े को जन्म दे सकती है, ध्यान रहे जो लोग समय के साथ चलते है, उन्हे समस्या उलझाती नहीं है.

वृश्चिक टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृश्चिक राशि के लोगों को दैनिक मामलों में बेवजह की बहस सहयोगियों के साथ विवादों और झगड़े को जन्म दे सकती है, ध्यान रहे जो लोग समय के साथ चलते है, उन्हे समस्या उलझाती नहीं है.

धनु टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के लोगों को महत्वाकांक्षा या काम पर दिशा की कमी महसूस कर सकते हैं. आपको ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है. अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा.

धनु टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के लोगों को महत्वाकांक्षा या काम पर दिशा की कमी महसूस कर सकते हैं. आपको ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है. अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा.

मकर टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों को कई समस्याओं और मतभेदों का आमना-सामना करना पड़ सकता है. जिसके कारण आप असहज महसूस करेंगे. अनावश्यक वाद-विवाद से बचें.

मकर टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों को कई समस्याओं और मतभेदों का आमना-सामना करना पड़ सकता है. जिसके कारण आप असहज महसूस करेंगे. अनावश्यक वाद-विवाद से बचें.

कुंभ टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशहाल और व्यस्त दोनों रहने वाला है. इस दौरान आपके सामने कई नए अवसर आएंगे. साथ ही की गई यात्राएं आपको वांछित परिणाम लाएगी. आकस्मिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं.

कुंभ टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशहाल और व्यस्त दोनों रहने वाला है. इस दौरान आपके सामने कई नए अवसर आएंगे. साथ ही की गई यात्राएं आपको वांछित परिणाम लाएगी. आकस्मिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं.

मीन टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के लोगों को आज किसी विशेष कार्य की चिंता रह सकती है. आपको सलाह है कि आज किसी के भी साथ व्यर्थ की प्रतिस्पर्धा न करें. अजनबियों से सावधान रहें. व्यापार में नुकसान हो सकता है.

मीन टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के लोगों को आज किसी विशेष कार्य की चिंता रह सकती है. आपको सलाह है कि आज किसी के भी साथ व्यर्थ की प्रतिस्पर्धा न करें. अजनबियों से सावधान रहें. व्यापार में नुकसान हो सकता है.

Published at : 05 Aug 2025 08:00 PM (IST)

ऐस्ट्रो फोटो गैलरी

[ad_2]

“हाय मेरी मां चली गई…” उत्तरकाशी में बादल फटने से गांव बहा, मोबाइल कैमरे में कैद हुआ विनाश का तांडव, चीखों से कांप उठा पहाड़

[ad_1]

उत्तरकाशी के गांव की पहाड़ी नदी अपनी रफ्तार में बह रही थी. लेकिन किसी को क्या पता था कि कुछ ही मिनटों में सब कुछ बदलने वाला है. एक पल जो हमेशा के लिए थम जाएगा, एक चीख जो हर किसी के जेहन में दर्ज हो जाएगी. उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बादल फटने के बाद जो तबाही मची है, उसका सबसे डरावना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस वीडियो में तबाही लाइव कैद है वो विनाश, वो चीखें, वो बहते घर, वो टूटते रिश्ते और वो एक आवाज जो कैमरे के पीछे से कांपते हुए कह रही है “हाय मेरी मां चली गई…” इस एक वाक्य से जो दर्द झलकता है, उसे सुनकर पत्थर भी रो पड़ेगा. वीडियो देखने के बाद मुमकिन है कि आप रात को सो नहीं पाएं.

उत्तरकाशी में फटा बादल, मच गई चीख पुकार

उत्तरकाशी के धराली गांव में बादल फटने की वजह से आए भयानक फ्लैश फ्लड का एक लाइव वीडियो सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि ऊपर पहाड़ से उतर रही नदी सामान्य बहाव में है, लेकिन अचानक एक काले और उग्र पानी का सैलाब उसकी तरफ बढ़ता है. यह सैलाब बादल फटने के बाद आया मलबा है, जो पहाड़ों से चट्टानों, मिट्टी और पानी के साथ दौड़ता हुआ सीधे गांव पर टूट पड़ता है. इस सैलाब की ताकत इतनी जबरदस्त थी कि नदी किनारे बने घर, होटल, दुकानें और होमस्टे एक पल में बह गए. वीडियो में साफ दिखाई देता है कि लोग कुछ दूरी पर ऊंचाई पर खड़े हैं. कुछ लोगों के हाथ में मोबाइल है, जो कांपते हुए ये तबाही रिकॉर्ड कर रहे हैं. कोई वीडियो बनाते-बनाते जोर-जोर से चिल्ला रहा है “भागो-भागो… नीचे सब बह रहा है.”

हाय मेरी मां चली गई, बदहाल हुए स्थानीय निवासी

इसी बीच एक शख्स की चीख सुनाई देती है “हाय मेरी मां चली गई… मेरी मां अंदर थी!” दूसरी तरफ कोई महिला सिर को जोर जोर से पीटकर अपनों के जाने का मातम मना रही है. चीखपुकार और अफरातफरी का ये मंजर ऐसा है कि वीडियो देखने वालों की भी रूह कांप जाती है. कमेंट्स में लोग लिख रहे हैं “ये वीडियो एक बार देखा, लेकिन दोबारा हिम्मत नहीं हुई,” और “इतना दर्द असली होता है, फिल्म नहीं.” बाढ़ का पानी जब बहता है, तो वो सिर्फ घरों की दीवारें नहीं तोड़ता, वो जिंदगियों की नींव हिला देता है. यही इस वीडियो में महसूस होता है. जो लोग वीडियो बना रहे हैं, वो भी घबराए हुए हैं. एक जगह एक शख्स अपने घरवालों को फोन करके कहता है – “मामा को बोलो ऊपर भाग जाए, बादल फट गया है.”

यह भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट में मुस्लिम यात्री को शख्स ने मारा थप्पड़, चिल्लाती रही एयर होस्टेस; वीडियो वायरल

नजारा देख यूजर्स भी कांप उठे

वीडियो को @MrSinha_ नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में यूजर्स का कलेजा कांप गया है और वो अपने रिएक्शन कमेंट बॉक्स में दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…मेरी तो आत्मा कांप उठी, कैसा दर्द है जो इन लोगों को मिला है. एक और यूजर ने लिखा…ऊपर वाला सबकी खैर करे. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा..कौन कहता है कि पहाड़ों में सुकून है, वहां तो हर पल मौत का खतरा है.

यह भी पढ़ें: Video: Reels के लिए पागल होते युवक! पानी की टंकी पर चढ़ रेलिंग से लटका सिरफिरा, बोला- भाई को फॉलो कर लो


थर्ड वर्ल्ड वॉर से लेकर पूरी दुनिया में तबाही तक… क्या 2025 को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणिय

[ad_1]

साल 2025 एक ऐसा साल है जिसे लेकर दुनिया के दो सबसे रहस्यमयी भविष्यवक्ताओं- बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस ने ऐसी भविष्यवाणियां की हैं जो रोंगटे खड़े कर देती हैं. उन्होंने दशकों पहले जो कुछ कहा, वो आज के हालातों के साथ जुड़ता नजर आ रहा है. क्या वाकई 2025 में तीसरा विश्व युद्ध छिड़ सकता है? आइए जानते हैं बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों के बारे में.

बाबा वेंगा की सबसे भयावह भविष्यवाणी 2025 में तीसरे विश्व युद्ध को लेकर है. उनके अनुसार, सीरिया में बशर अल-असद की सत्ता पलटने के बाद पश्चिम और पूर्व की ताकतों के बीच युद्ध शुरू होगा, जो पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले सकता है. सीरिया के विनाश के बाद दुनिया की दिशा ही बदल जाएगी. नास्त्रेदमस ने भी तीसरे विश्व युद्ध पर 181 रहस्यमयी छंद लिखे हैं, जिसमें उन्होंने भूमध्यसागर में अमेरिका और रूस-चीन गठबंधन के बीच नौसेना युद्ध का जिक्र किया है.

सीरिया: तीसरे महायुद्ध का ट्रिगर
बाबा वेंगा ने सीरिया को तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत का बिंदु बताया है. उन्होंने कहा – “जब सीरिया खत्म होगा, तब दुनिया जलेगी.” वर्तमान में इजराइल की सेना दक्षिण सीरिया में दाखिल हो चुकी है. यह स्थिति बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के करीब प्रतीत हो रही है.

साइबर युद्ध और जैविक हथियारों का कहर
बाबा वेंगा ने 2025 को साइबर युद्ध का साल बताया है. पावर ग्रिड, ऊर्जा संयंत्र और रक्षा तंत्र पर साइबर हमले होंगे. इसके साथ ही उन्होंने दुनिया के सबसे खतरनाक जैविक हथियार के सक्रिय होने की चेतावनी दी है जो इंसानों के साथ-साथ पेड़-पौधों और समुद्री जीवों को भी प्रभावित करेगा. बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस दोनों ने 2025 में ग्लोबल वॉर्मिंग और प्राकृतिक आपदाओं के चरम पर पहुंचने की चेतावनी दी है. यूरोप, एशिया और अमेरिका के कई हिस्सों में भयानक सूखा, बाढ़ और तापमान में असामान्य बढ़ोतरी होगी. इससे जनसंख्या में भारी गिरावट आने का भी अनुमान है.

राष्ट्रपति पुतिन का भविष्य
बाबा वेंगा ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन को लेकर भी सनसनीखेज भविष्यवाणी की है. उनके अनुसार, 2025 में उन पर रूस के ही एक नागरिक द्वारा जानलेवा हमला होगा, जिससे उनकी सत्ता का अंत हो जाएगा. हालांकि वे यूक्रेन से युद्ध जीत सकते हैं, लेकिन हमला उनके शासन को समाप्त कर देगा.

कैंसर वैक्सीन: एकमात्र राहत
दुनिया के लिए सबसे बड़ी राहत की बात बाबा वेंगा की एक भविष्यवाणी है और वो है 2025 में कैंसर की वैक्सीन आने की. रूस ने हाल ही में दावा किया है कि उसने एक ऐसी वैक्सीन विकसित की है जो सभी प्रकार के कैंसर ट्यूमर को जड़ से खत्म कर सकती है.

यूरोप में मुस्लिम शासन और राजनीतिक उलटफेर
बाबा वेंगा के अनुसार, 2043 तक पूरे यूरोप में मुस्लिम शासन स्थापित हो जाएगा. 2025 में ही कई देशों में सत्ता परिवर्तन और तख्ता पलट होंगे, जो इस बदलाव की नींव रखेंगे. इसे तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोआन की वैश्विक खलीफा बनने की महत्वाकांक्षा से भी जोड़ा जा रहा है.

पिछले घटनाओं की सटीक भविष्यवाणी

बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं:

  • अमेरिका में 9/11 हमला
  • चर्नोबिल हादसा
  • सोवियत संघ का विघटन
  • प्रिंसेस डायना की मौत
  • सुनामी 2004
  • अमेरिका का पहला अश्वेत राष्ट्रपति
  • पुतिन के बारे में 1979 में की गई भविष्यवाणी     

चीन की अगुवाई में नौसेना युद्ध
इसके अलावा, नास्त्रेदमस ने 2025 में चीन द्वारा बड़ा नौसेना युद्ध छेड़ने की आशंका जताई है. इस युद्ध में चीन ताइवान या फिर अमेरिका के युद्धपोतों को टारगेट बना सकता है. “लाल शत्रु” शब्द से चीन की पहचान करते हुए उन्होंने बताया कि यह युद्ध महान महासागर को भय में डाल देगा.

[ad_2]

प्यार में पड़ा अब खर्चे से डरा! गर्लफ्रेंड घुमाने के लिए लोगों से फंड मांग रहा आशिक- सड़कों पर

[ad_1]

डोनेशन कैंपेन अब बीमारियों, समाजसेवा या एजुकेशन के लिए ही नहीं, मोहब्बत के लिए भी चलने लगे हैं. प्यार में पड़े प्रेमी अब रिश्तों के लिए क्राउडफंडिंग का सहारा लेने लगे हैं. और इस बार मामला सिर्फ इंस्टाग्राम स्टोरी या ट्विटर पोस्ट तक सीमित नहीं है. जयपुर की दीवारों पर बाकायदा पोस्टर चिपकाए गए हैं, जिन पर लिखा है “HELP ME गर्लफ्रेंड के साथ घूमने जाना है, डोनेशन करें.” और पोस्टर के नीचे एकदम असली वाला क्यूआर कोड भी छपा है, जिसे स्कैन करके लोग UPI के जरिए डोनेशन कर सकते हैं. जी हां, मोहब्बत का अब बाकायदा QR इकोनॉमी मॉडल तैयार हो चुका है जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल है.

जयपुर की दीवारों पर लगे हेल्प मी के पोस्टर

ये कारनामा करने वाला शख्स कोई और नहीं, बल्कि जयपुर का रहने वाला राहुल प्रजापत है. बताया जा रहा है कि राहुल ने अपनी गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए फंड इकट्ठा करने की ठानी और सीधे शहर की दीवारों को अपना मोहब्बती पेटीएम बना दिया. जयपुर के पत्रिका गेट, वर्ल्ड ट्रेड पार्क और गौरव टावर सीटी जैसी जगहों पर ये पोस्टर देखे जा सकते हैं. दिलचस्प बात ये है कि कुछ जिंदादिल युवक इस प्रेमी की अपील को सुन भी रहे हैं और वाकई में स्कैन कर पैसे भी डाल रहे हैं.

गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए फंड जुटा रहा आशिक

सोशल मीडिया पर इस ‘अनोखे मोहब्बत मिशन’ का वीडियो वायरल हो गया है. लोग अलग-अलग अंदाज में रिएक्ट कर रहे हैं. कोई कह रहा है “भाई को नोबेल प्राइज दो, प्यार के लिए मेहनत तो कर रहा है,” तो किसी ने लिखा “प्यार में पड़े, खर्चे से डरे, अब भीख से कर रहे इंतजाम.” एक यूजर ने मजाक उड़ाते हुए लिखा “भाई ने मोहब्बत में स्टार्टअप ढूंढ लिया, Shark Tank भेजो इसे.”

यह भी पढ़ें: Video: Reels के लिए पागल होते युवक! पानी की टंकी पर चढ़ रेलिंग से लटका सिरफिरा, बोला- भाई को फॉलो कर लो

यूजर्स ने दिए तरह तरह के मशवरे

हालांकि ये सब हो सकता है फेम पाने कि लिए किया गया हो इसलिए एबीपी न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता है. लेकिन इस तरह का स्टंट अगर सच में फंड जुटाने के लिए किया गया है तो ये भाई सच में पक्का आशिक है और लोगों को इससे सीखना चाहिए कि मुहब्बत में अगर भीख भी मांगनी पड़े तो आशिक को पीछे नहीं हटना चाहिए. कुछ भी हो लेकिन पैसे की भीख थोड़ी अजीब हो गई, लड़की के पिता से हाथ की भीख मांग लेता तो ज्यादा ठीक रहता ऐसा ज्यादातर यूजर्स कहते दिखाई दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट में मुस्लिम यात्री को शख्स ने मारा थप्पड़, चिल्लाती रही एयर होस्टेस; वीडियो वायरल


Google Gemini ऐप में आया नया फीचर! अब डीप सर्च के साथ मिलेगा एआई का नया अनुभव, जानें कैसे उठाएं

[ad_1]

Google Gemini: गूगल ने अपने Gemini AI ऐप में एक नया एडवांस्ड फीचर ‘Deep Think’ लॉन्च किया है जो फिलहाल Ultra सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है. यह फीचर उस AI मॉडल पर आधारित है जिसने पहले इंटरनेशनल मैथमैटिकल ओलंपियाड (IMO) में ब्रॉन्ज़-लेवल परफॉर्मेंस दी थी जहां दुनिया के सबसे जटिल गणितीय सवाल हल किए जाते हैं.

तेज़ी से सोचने वाला AI अब करेगा कई लेयरों में काम

गूगल का कहना है कि पहले जहां इस AI को सवालों को सुलझाने में घंटों लगते थे अब इसे Gemini ऐप के लिए ऑप्टिमाइज़ कर दिया गया है ताकि यह तेज़ और प्रभावशाली तरीके से काम कर सके. Deep Think अब मल्टी-स्टेप लॉजिक और गहरी सोच की क्षमता के साथ तेजी से जवाब देता है जो प्रोग्रामर्स, रिसर्चर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है.

क्या है Parallel Thinking तकनीक?

Deep Think में इस्तेमाल हुई है Parallel Thinking नाम की तकनीक जिसमें AI एक ही समय में कई संभावनाओं पर विचार करता है. इससे यह न केवल नए एंगल्स से सोच पाता है बल्कि कोडिंग, साइंटिफिक एनालिसिस और जटिल समस्याओं को सुलझाने में ज्यादा लचीलापन और गहराई दिखाता है.

कैसे करें Deep Think का इस्तेमाल?

इस नए फीचर का उपयोग करना बेहद आसान है.

  • अपने मोबाइल पर Gemini ऐप खोलें
  • 2.5 Pro मॉडल सेलेक्ट करें
  • सेटिंग्स में जाकर Deep Think को ऑन करें

गूगल ने बताया है कि अभी शुरुआत में डेली यूसेज लिमिटेड होगा लेकिन जल्द ही डेवलपर्स और शैक्षणिक संस्थानों के लिए इसे Gemini API के ज़रिए भी उपलब्ध कराया जाएगा.

सुंदर पिचाई ने की पुष्टि

गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने इस फीचर के लॉन्च की पुष्टि X (पूर्व में ट्विटर) पर की. उन्होंने बताया कि Deep Think का यह वर्जन आंतरिक परीक्षणों में IMO स्तर पर गोल्ड मेडल पाने लायक प्रदर्शन कर चुका है. उन्होंने इसे जटिल टाइम कॉम्प्लेक्सिटी एनालिसिस और वैज्ञानिक सोच के लिए बेहतरीन बताया और मजाकिया अंदाज़ में इसे AI प्रेमियों के लिए “शानदार शुक्रवार रात” का साथी कहा.

अब और ज़्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद

गूगल के अनुसार, नया मॉडल पुराने वर्जनों के मुकाबले ज़्यादा सेफ्टी फिल्टर्स और ऑब्जेक्टिव थिंकिंग से लैस है. हालांकि कभी-कभी यह अधिक सतर्कता के चलते कुछ सामान्य सवालों के जवाब देने से भी बचता है. Google I/O 2025 में पेश किए गए Gemini 2.5 डेमो से यह फीचर कहीं आगे निकल चुका है. Deep Think का लॉन्च यह दिखाता है कि गूगल अब सिर्फ AI एक्सपर्ट्स के लिए नहीं बल्कि आम यूज़र्स के लिए भी ओलंपियाड लेवल की सोच को सुलभ बनाना चाहता है.

यह भी पढ़ें:

BSNL यूजर्स को बड़ा झटका! कम हो गई इस प्लान की वैलिडिटी, जानें क्या हुआ बदलाव



[ad_2]