Amazon Great Freedom Sale: सिर्फ ₹11,999 में मिल रहा Laptop, जानिए टॉप डील्स

[ad_1]

Amazon Great Freedom Sale 2025 की शुरुआत हो चुकी है और इस सेल में ग्राहकों को Lenovo, Acer, Dell और Jio जैसे टॉप ब्रैंड्स के लैपटॉप पर भारी छूट मिल रही है. इस सेल में ना सिर्फ डिस्काउंट मिल रहा है बल्कि ग्राहक बैंक ऑफर और एक्सचेंज डिस्काउंट के जरिए भी हजारों की बचत कर सकते हैं.

अगर आप नया लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं तो यह समय आपके लिए सबसे बेहतरीन मौका है. नीचे कुछ बेस्ट डील्स दी गई हैं जो सेल में मिल रही हैं:

 JioBook 11 – सिर्फ ₹11,999

डिस्काउंट: 52%

प्रोसेसर: MediaTek 8788 ऑक्टा-कोर

रैम/स्टोरेज: 4GB RAM / 64GB स्टोरेज

फीचर्स: Android बेस्ड OS, 4G कनेक्टिविटी, डुअल-बैंड Wi-Fi

कीमत: ₹11,999 (डील के बाद)
स्टूडेंट्स और बेसिक यूजर्स के लिए शानदार ऑप्शन.

 Dell Inspiron 3535 -₹39,990

डिस्काउंट: 17%

प्रोसेसर: AMD Ryzen 5-7530U

रैम/स्टोरेज: 16GB RAM / 512GB SSD

फीचर्स: 15.6″ FHD डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, Windows 11
हाई परफॉर्मेंस यूजर्स के लिए बढ़िया चॉइस.

Lenovo Smartchoice Ideapad Slim 3 – ₹61,990

डिस्काउंट: 31%

प्रोसेसर: Intel Core i7

रैम/स्टोरेज: 16GB RAM / 512GB SSD

फीचर्स: Backlit Keyboard, Windows 11
वर्क फ्रॉम होम और हेवी टास्क्स के लिए परफेक्ट.

Acer Aspire Lite -₹26,990

डिस्काउंट: 44%

प्रोसेसर: AMD Ryzen 3 7330U

रैम/स्टोरेज: 8GB RAM / 512GB SSD

फीचर्स: 15.6″ Full HD डिस्प्ले, Windows 11 Home
मिड-रेंज यूजर्स के लिए वैल्यू फॉर मनी डील.

बैंक ऑफर का भी उठाएं लाभ

यदि आप SBI कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको मिलेगा 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट. इसके साथ अगर आप पुराना लैपटॉप एक्सचेंज करते हैं तो और भी ज्यादा बचत हो सकती है.

[ad_2]

ट्रंप की धमकियों के बीच ऐप्पल ने बनाया रिकॉर्ड, भारत से किया 6 अरब डॉलर के आईफोन का एक्सपोर्ट

[ad_1]

India iPhone Export: आईफोन बनाने वाली कंपनी ऐप्पल ने अपने वेंडर्स के जरिए अप्रैल-जून 2025 तिमाही में भारत से 6 बिलियन डॉलर के आईफोन एक्सपोर्ट किए हैं, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 82 परसेंट ज्यादा है. सरकार के साथ वेंडर्स के शेयर किए गए डेटा के हवाले से बिजनेस स्टैंडर्ड ने अपनी रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी है. 

ऐप्पल की बदौलत बढ़ा भारत का स्मार्टफोन एक्सपोर्ट 

पिछले साल की पहली तिमाही में भारत ने केवल 3.2 बिलियन डॉलर के स्मार्टफोन ही एक्सपोर्ट किए थे. जबकि इस साल की पहली तिमाही में ऐप्पल ने रिकॉर्ड तोड़ आईफोन एक्सपोर्ट किए. यह भारत से अब तक निर्यात किए गए स्मार्टफोन के आंकड़ों में सबसे ज्यादा है. वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में ऐप्पल की ही बदौलत भारत का टोटल स्मार्टफोन एक्सपोर्ट 58 परसेंट बढ़कर 7.72 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 4.9 अरब डॉलर था. 

इस दौरान भारत के टोटल इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्ट में भी जबरदस्त उछाल आया, जो वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में 12.4 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जो वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही के 8.4 अरब डॉलर से 48 परसेंट अधिक है. इस तिमाही में टोटल इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्ट में स्मार्टफोन की हिस्सेदारी 62 परसेंट रही. जबकि पिछले साल यह हिस्सेदारी 58 परसेंट थी. 

ट्रंप के टैरिफ का है खतरा 

ऐप्पल का यह परफॉर्मेंस भले ही भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर के लिए एक बड़ी कामयाबी है, लेकिन ऐसा कब तक रहेगा इस पर सवालिया निशान बने हुए हैं. अमेरिकी सरकार मौजूदा समय में व्यापार विस्तार अधिनियम की धारा 232 की जांच कर रही है, जो राष्ट्रपति को राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर आयात शुल्क लगाने की अनुमति देती है. 14 अगस्त तक रिपोर्ट आने की उम्मीद है.

बता दें कि अमेरिका में व्यापार विस्तार अधिनियम 1962 की धारा 232 के तहत राष्ट्रपति को उन उत्पादों के आयात को रोकने का अधिकार दिया जाता है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने वाले पाए जाते हैं. जांच पूरी हो जाने के बाद भारत से अमेरिका भेजे जाने वाले आईफोन पर टैरिफ लगने की संभावना है. फिलहाल इसी जांच के चलते भारत से स्मार्टफोन, लैपटॉप और सर्वर जैसे प्रोडक्ट्स का अमेरिका में  एक्सपोर्ट बिना 25 परसेंट टैरिफ के होता रहेगा. 

 

ये भी पढ़ें:

भारत में बनने वाले iPhone पर कितना रहेगा टैरिफ का असर? CEO टिम कुक ने किया खुलासा

[ad_2]

इसे देखकर कांप उठेगा कलेजा! बस ने मारी बाइक सवार को टक्कर, मौके पर हो गई मौत- वीडियो वायरल

[ad_1]

जिस रास्ते से रोज लोग अपने दफ्तर, स्कूल या बाजार के लिए निकलते हैं, उसी रास्ते पर एक ऐसा खौफनाक मंजर सामने आया जिसने तेलंगाना के मियांपुर इलाके को दहला दिया. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक बाइक सवार व्यक्ति चौराहे को पार करने की कोशिश करता दिख रहा है. लेकिन चंद सेकंडों में ही एक तेज रफ्तार स्कूल बस उसकी ओर झपटती है और उसे सीधा टक्कर मार देती है. टक्कर इतनी जोरदार होती है कि बाइक सवार सड़क पर गिरते ही मौके पर दम तोड़ देता है. ये पूरी घटना एक कार में लगे डैशकैम में रिकॉर्ड हो गई जो उस वक्त उसी चौराहे से गुजर रही थी.

बस ने मारी जोरदार टक्कर, मौके पर हुआ बाइक सवार की मौत

वीडियो में साफ दिखता है कि चौराहा क्रॉस करते समय बस की स्पीड बहुत अधिक थी और वह नियंत्रण में नहीं लग रही थी. वहीं बाइक सवार सावधानी से क्रॉस कर रहा था लेकिन बस ने किसी भी तरह की रुकने या ब्रेक लगाने की कोशिश नहीं की. हादसे के बाद सड़क पर कुछ पल के लिए सन्नाटा छा गया. स्थानीय लोगों और राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर तुरंत पुलिस को सूचना दी.  वीडियो वायरल होने के बाद सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, खासतौर पर स्कूली वाहनों की रफ्तार और लापरवाही को लेकर. पुलिस ने वीडियो को शेयर करते हुए स्कूलों और आम लोगों से अपील की है.

पुलिस ने की लोगों से अपील

तेलंगाना पुलिस ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा…”स्कूली बच्चों को ले जाने वाले बस चालकों को अपने वाहन धीरे और धैर्य से चलाने चाहिए. स्कूल प्रबंधन को ऐसे समर्पित ड्राइवरों को नियुक्त करना चाहिए. अभिभावकों को भी एक बार जांच कर लेनी चाहिए. यह घटना, जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हुई, मियापुर थाने की सीमा में हुई है.” बहरहाल वीडियो इंटरनेट पर वायरल है और लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट में मुस्लिम यात्री को शख्स ने मारा थप्पड़, चिल्लाती रही एयर होस्टेस; वीडियो वायरल

खौफ खा गए यूजर्स

वीडियो को तेलंगाना पुलिस के एक्स हैंडल से शेयर किया हुआ है जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…चालक ने जरूर शराब पी रखी होगी. एक और यूजर ने लिखा…टक्कर वाले ने मार दी टक्कर, एक परिवार का सहारा चला गया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…चौराहे पर लाल बत्ती लगी होती तो जान बच जाती.

यह भी पढ़ें: Video: Reels के लिए पागल होते युवक! पानी की टंकी पर चढ़ रेलिंग से लटका सिरफिरा, बोला- भाई को फॉलो कर लो


अमेरिका मुस्लिम ब्रदरहुड को आतंकी संगठन घोषित करने के करीब, संसद में पेश किया गया विधेयक

[ad_1]

अमेरिका एक बार फिर ‘मुस्लिम ब्रदरहुड’ को आधिकारिक रूप से आतंकवादी संगठन घोषित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. यह कदम न केवल अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से अहम है, बल्कि राजनीतिक इस्लामवाद के वैचारिक ढांचे से निपटने के वैश्विक प्रयासों को भी बल देगा. यह जानकारी द कैपिटल इंस्टीट्यूट की एक रिपोर्ट में दी गई है.

रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई के मध्य में रिपब्लिकन सांसद मारियो डियाज-बालार्ट और डेमोक्रेटिक सांसद जैरेड मॉस्कोविट्ज की ओर से एक द्विदलीय विधेयक पेश किया गया है, जिसमें मुस्लिम ब्रदरहुड को आतंकी संगठन घोषित करने की मांग की गई है. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने भी इस पहल की पुष्टि की है.

द्विदलीय विधेयक को कई प्रमुख नीति संस्थानों का मिला समर्थन

रिपोर्ट में कहा गया है, “यह द्विदलीय सहमति इस बढ़ती समझ को दर्शाती है कि मुस्लिम ब्रदरहुड भले ही खुद को एक राजनीतिक आंदोलन के रूप में प्रस्तुत करता है, लेकिन वास्तव में यह हमास से लेकर अल-कायदा जैसे हिंसक इस्लामी नेटवर्क का वैचारिक स्रोत है.”

इस विधेयक को अमेरिका के कई प्रमुख नीति संस्थानों का भी समर्थन मिला है, जैसे कि हेरिटेज फाउंडेशन, इजरायली-अमेरिकन सिविक एक्शन नेटवर्क (ICAN) और अमेरिकन मिडईस्ट कोएलिशन फॉर डेमोक्रेसी (AMCD). इन संगठनों ने लंबे समय से यह उजागर किया है कि मुस्लिम ब्रदरहुड दोहरी रणनीति अपनाता है. एक ओर आधुनिक छवि पेश करता है, वहीं दूसरी ओर अपने एजेंडे को हिंसक माध्यमों से लागू करने वाले गुटों को समर्थन देता है.

अमेरिकी सीनेटर टेड क्रूज इस तरह के विधेयकों के पुराने समर्थक रहे हैं. वह 2015 से मुस्लिम ब्रदरहुड को आतंकी संगठन घोषित करने के लिए विधेयक पेश करते आए हैं.

इस्लामी खिलाफत की बहाली के उद्देश्य के साथ हुई थी स्थापना

रिपोर्ट के अनुसार, मुस्लिम ब्रदरहुड का खतरा महज एक राजनीतिक आंदोलन नहीं बल्कि एक वैश्विक परियोजना है, जिसकी जड़ें हसन अल-बन्ना और सैयद कुतुब की कट्टरपंथी सोच में हैं. 1928 में, मिस्र के सूफी प्रचारक हसन अल-बन्ना ने जामिया हसाफिया अल-खैरिया की स्थापना की, जिसका उद्देश्य इस्लामी खिलाफत की बहाली था. बाद में इसे अल-इखवान अल-मुस्लिमून यानी मुस्लिम ब्रदरहुड नाम दिया गया.

1949 में अल-बन्ना की हत्या के बाद सैयद कुतुब ने संगठन की कमान संभाली और एक ऐसा वैचारिक ढांचा तैयार किया, जिसने बाद में अल-कायदा और ISIS जैसे जिहादी संगठनों को प्रेरित किया.

ओसामा बिन लादेन की मां ने क्या कहा था?

रिपोर्ट में बताया गया है कि ओसामा बिन लादेन की मां ने स्वीकार किया था कि उनका बेटा अब्दुल्ला अज्जाम नामक फिलिस्तीनी ब्रदरहुड सदस्य के संपर्क में आने के बाद कट्टरपंथी बना. अज्जाम ने उसे जेद्दाह की किंग अब्दुलअजीज यूनिवर्सिटी में भर्ती किया था. वहीं, अल-कायदा के वर्तमान प्रमुख अयमान अल-जवाहिरी की शुरुआत भी मुस्लिम ब्रदरहुड से हुई थी.

यह भी पढ़ेंः अमेरिका में भगवान के दर्शन करने मंदिर जा रहा भारतीय परिवार हादसे का शिकार, 4 लोगों की मौत

[ad_2]

मोहम्मद सिराज ने फेंकी 1000+ गेंदें, IND vs ENG टेस्ट सीरीज में रचा इतिहास; खास लिस्ट में शामिल

[ad_1]

भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टेस्ट के चौथे दिन मोहम्मद सिराज ने इतिहास रचा, वह इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. इसी के साथ इस सीरीज में 1000 से अधिक गेंदें फेंककर वह एक और खास लिस्ट में शामिल हो गए. इससे पहले जसप्रीत बुमराह भारत के आखिरी गेंदबाज थे, जिन्होंने 4 साल पहले एक टेस्ट सीरीज में 1 हजार से अधिक गेंदें फेंकी थी.

भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टेस्ट का चौथा दिन जब शुरू हुआ तो भारत अच्छी स्थिति में था, लेकिन हैरी ब्रूक (111) और जो रुट (105) के शतक से भारतीय टीम पिछड़ी गई, लेकिन तीसरे सेशन में बारिश से खेल रुका और फिर जब शुरू हुआ तो भारतीय गेंदबाजों ने कहर ढाया. मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने घातक गेंदबाजी की. आखिरी 7 ओवरों में सिर्फ 9 रन दिए और कृष्णा ने रुट और जैकब बेथल के रूप में 2 बड़े विकेट लिए.

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 2025 में सिराज ने फेंकी 1000 से ज्यादा गेंदें

अभी तक मोहम्मद सिराज 5 मैचों में 1088 गेंदें फेंक चुके हैं, इसमें उन्होंने 36.85 की एवरेज के साथ 737 रन दिए हैं और 20 विकेट हासिल किए. आज 5वें टेस्ट का आखिरी दिन का खेल बचा हुआ है. सिराज एक टेस्ट में 1000 गेंदें डालने वाले पहले भारतीय गेंदबाज नहीं हैं, उनसे पहले 27 बार ऐसा हो चुका है. लेकिन 4 साल बाद कोई भारतीय गेंदबाज ऐसा कर पाया, इससे पहले जसप्रीत बुमराह ने 2021 में इंग्लैंड के ही खिलाफ ऐसा किया था.

मोहम्मद सिराज ने रचा इतिहास

मोहम्मद सिराज ने इस सीरीज में अभी तक 20 विकेट ले लिए हैं, वह इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह के बाद दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. इंग्लैंड में एक टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट बुमराह के नाम हैं, जिन्होंने 2021 में कुल 23 विकेट लिए थे.

[ad_2]

‘सैयारा’ के बाद ‘धड़क 2’ साल 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली रोमांटिक फिल्म बन गई

[ad_1]

शाजिया इकबाल के डायरेक्शन और करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी फिल्म ‘धड़क 2’ में पहली बार तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की जोड़ी बनी है, लेकिन क्या इस जोड़ी को दर्शकों का प्यार मिल पा रहा है?

1 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म को 3 दिन पूरे हो चुके हैं. फिल्म को ‘सैयारा’, ‘किंगडम’ और ‘सन ऑफ सरदार 2’ जैसी फिल्मों से खूब टफ कंपटीशन मिल रहा है. तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड में इस कंपटीशन के बीच कितनी कमाई कर ली है.

‘धड़क 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैक्निल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 3.5 करोड़ रुपये कमाए. इसके बाद फिल्म की दूसरे दिन की कमाई थोड़ी सी बढ़ी और ये बढ़कर 3.75 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं तीसरे दिन 10:30 बजे तक फिल्म ने 4.25 करोड़ रुपये कमाते हुए टोटल 11.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.

बता दें कि ये आंकड़े फिलहाल फाइनल नहीं हैं. इनमें बदलाव हो सकता है.

‘धड़क 2’ को नुकसान पहुंची रहीं ‘महावतार नरसिम्हा’ समेत ये फिल्में

सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म को ‘महावतार नरसिम्हा’ से लेकर ‘सैयारा’ और ‘सन ऑफ सरदार 2’ जैसी सभी फिल्में नुकसान पहुंचा रही हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि इन तीनों फिल्मों की कमाई ‘धड़क 2’ से ज्यादा है.

यानी दर्शकों के पास ज्यादा ऑप्शन होने की वजह से अच्छे रिव्यूज मिलने के बावजूद दर्शक बाकी फिल्मों की ओर रुख कर रहे हैं.


कम कमाई के बावजूद ‘धड़क 2’ के नाम एक खास रिकॉर्ड

  • मंडे टेस्ट में पास या फेल होने के बाद ही पता चल पाएगा कि फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिला या नहीं. हालांकि, इस बीच फिल्म ने कम कमाई के बावजूद साल 2025 की हाईएस्ट रोमांटिक फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह पक्की करते हुए एक रिकॉर्ड भी बनाया है.
  • इस लिस्ट में पहले नंबर पर ‘सैयारा’ पहले से ही है जो 300 करोड़ के ऊपर कमाई कर रही है. दूसरे नंबर पर ‘लवयापा’ थी जिसने 6.85 करोड़ रुपये और तीसरे नंबर पर ‘आंखों की गुस्ताखियां’ थीं, जिसने सैक्निल्क के मुताबिक 1.77 करोड़ रुपये कमाए थे.
  • अब इन दोनों फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए ‘धड़क 2’ 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली रोमांटिक फिल्म बन गई है.



[ad_2]